
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश के दौर से ही दुर्ग जिला प्रदेश की राजनीति के लिए विशेष महत्व रखता है लेकिन लंबे समय से शनिचरी बाजार स्थित कांग्रेस भवन जर्जर अवस्था मे पहुंच गया था। समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान विधायक अरुण वोरा द्वारा मरम्मत, संधारण एवं रंगाई पुताई का कार्य करवा व्यवस्थित करने का प्रयास किया जाता रहा था। अब प्रदेश में 15 वर्ष बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी जिलों में राजधानी रायपुर की तर्ज पर राजीव भवन के नाम से कांग्रेस कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा करवाया गया था। जिसके बाद आज सोमवार को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शहर अध्यक्ष गया पटेल, आर एन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस जनों की उपस्थिति में कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर विधायक वोरा ने सभी कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मंशा अनुरूप यथा शीघ्र भव्य कांग्रेस भवन का निर्माण पूर्ण करवाया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी सभी कांग्रेस जनों को बधाई दी एवं जल्द गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने की बात कही।
दुर्ग / शौर्यपथ / अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन दुर्ग जिला द्वारा निर्मला रानी विद्यालय खुर्सीपार। में रक्तदान व वृहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारी का जांच अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों के द्वारा किया गया। इसके साथ ही अधिक संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल ने अधिक संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के युवाओं की जागरूकता और समाज सेवा की भावना देखकर हर्षित होकर उहोंने कहा कि आज के समय में यदि युवा ऐसी सोच रखते हैं तो समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।
स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष एम चंद्रशेखर रेड्डी ने दिया । उन्होंने समाजसेवियों से अपील कि वे समाज के साथ जुड़कर कार्य करें। डॉक्टर गिरीश केसरवानी ने बताया उनकी समिति कोसों दूर दराज तक जाकर जरूरतमंद तक पहुंच कर उनकी सेवा कर रहा है एवं उनका प्रयास है कि आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे। राजनांदगांव से मानवाधिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, लोकनाथ नायक जांजगीर, एसटी एससी सेल चेयरमैन सुनील रामटेके ने में मानवाधिकार के विषय में जानकारी दी। इस रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया साथ ही साथ लगभग 250 लोगों का चिकित्सा जांच कर लाभ उठाएं इसके पूर्व भूतपूर्व सैनिकों का समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया साथ ही 5 समाजसेवियों को सम्मान किया गया 18 वर्ष की आयु वाले कुछ युवाओं को जिन्होंने पहली बार रक्तदान कार्य किया उन्हें भी संघ ने सम्मान किया।
कार्यक्रम मै अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार हुमन राइट एसोशिएशन ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि को स्मृति चिंह शाल एवं मूवमेंट देकर सम्मानित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना काल में लंबे समय से बंद लोकल ट्रेने बंद हो जाने के कारण लोगों सहित रेलवे के कर्मचारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा रेलवे को भी आर्थिक नुकसान उठाना तो पड़ ही रहा है। लोकल ्रट्रेन के बंद होने के कारण हजारों श्रमिक भी बेरोजगार हो गये है। लोगों की समस्याओं और रेलवे कर्मियों को लोकल ट्रेन नही चलने से हो रही दिक्कतों को ध्यान में रख प्रगतिशील रेल कल्याण समिति द्वारा गत दिवस यहां प्रवास पर आये बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम को लोकल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनको इसके परिचालन बंद होने के कारण हो रही समस्याओं से भी अवगत कराया। इसके कारण लोकल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने की कवायद दिल्ली स्तर पर होने लगी है।
इसके लिए रायपुर रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी मांगी है। रेलवे बोर्ड से हरी झण्डी मिलते ही बिलासपुर से डोंगरगढ़ रूट पर लोकल ट्रेनें फिर से दौडऩे लगेगी। कोविड को देखते हुए राज्य सरकार की सहमति भी इसके लिए जरुरी होगी।
लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से सबसे अधिक दिक्कत का सामना भिलाई-दुर्ग के हजारों दैनिक रेल यात्रियों को करना पड़ रहा है। कारोबारी तथा नौकरी पेशा लोगों को लोकल ट्रेनों के अभाव में बस अथवा निजी परिवहन के साधन का उपयोग करना पड़ रहा है। इसमें खर्च भी अधिक लगने से घर का आर्थिक बजट गड़बडा सा गया है। दरअसल दुर्ग भिलाई से रायपुर के लिए लोकल ट्रेनों में किराया महज 10 रुपए लगता है। जबकि निजी बसों के सफर में इसके लिए 40 से 45 रुपए खर्च करना पड़ रहा है।
रेलवे द्वारा लॉकडाउन खत्म होने के बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी के एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। चुनिंदा स्पेशल ट्रेनों को ही भिलाई पावर हाउस स्टेशन में स्टापेज दिया गया है। जबकि ज्यादातर दुर्ग से छूटने के बाद सीधे रायपुर जाकर रुकती है। ऐसे में बीच के छोटे स्टेशन वाले शहर व कस्बों में रहने वालों को लंबी दूरी की ट्रेन पकडऩे के लिए लोकल ट्रेनों के अभाव में निजी साधन से दुर्ग अथवा रायपुर जाना पड़ रहा है।
गौरतलब रहे कि भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के खुर्सीपार, जामुल, भिलाई-3, चरोदा व कुम्हारी जैसे शहर व नगरों में विभिन्न प्रांत के निवासियों की बहुलता है। ऐसे लोग गृहग्राम जाने के दौरान भिलाई पाावर हाउस या फिर दुर्ग रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते रहे हैं। ऐसे लोग पहले अपने नजदीकी स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर पावर हाउस या फिर दुर्ग स्टेशन जाकर अपनी ट्रेन पकड़ते थे। कोरोना काल में चल रही स्पेशल ट्रेनों को रायपुर या दुर्ग जाकर पकडऩे के लिए लोकल ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र में रेलवे का विस्तृत यार्ड व अन्य इकाईयां है। इसमें भिलाई मार्शलिंग यार्ड, एक्सचेंज यार्ड, इलेक्ट्रिक लोको शेड, कैरिज एंड वैगन रिपेयरिंग शॉप, पीपी यार्ड, लोको पायलट व गार्ड लॉबी विशेष रूप से शामिल है। इन इकाईयों में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के लिए भिलाई-3 व चरोदा के छोटे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों से आने जाने में सहुलियत होती थी।
लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से निजी परिवहन के साधन से कार्यस्थल आने जाने से इन कर्मचारियों का बजट गड़बड़ा सा गया है। ऐसी ही दिक्कत का सामना निजी व पारिवारिक काम से छोटे स्टेशनों के बीच आना जाना करने वालों को भी सामना करना पड़ रहा है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / गत दिवस नगर निगम में निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक की उपस्थिति में अवैध प्लाटिंग व कॉलोनी निर्माण के नियमितिकरण के को-आर्डिनेशन संबंध में बैठक आहूत की गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुकेश रावटे, तहसीलदार रमेश मौर्य, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व दीपक कुमार जोशी, प्र.कार्यपालन अभियंता जयनारायण श्रीवास्तव सहित नगर निगम के सहायक अभियंतागण व उप अभियंतागण एवं नगर के वास्तुविद उपस्थित थें।
बैठक में निगम आयुक्त कौशिक द्वारा शासन निर्देशानुसार अवैध भूखंड में विकास कार्य किये जाने हेतु अभिन्यास तैयार कर प्रकरणों का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सभी अवैध खसरा छोटे-छोटे भू-खंड में है, इनकी संख्या ज्यादा है। जिससे मार्ग संरचना बनाने में कठिनाई हो रही है। साथ ही साथ कॉलोनाईजर द्वारा कांटे गए छोटे भूखंड राजस्व विभाग से खसरा, नक्शा भूमि स्वामी, बटांकन तथा रजिस्ट्री की प्रति अनुपलब्ध है, जिसके कारण भू-खंडधारी स्वामी के नाम से अभिन्यास में अंकित कर ले-आउट बनाने में दिक्कत आ रही है। इस सबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को शीघ्र दस्तावेज दरवारी के माध्यम से उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छोटे-छोटे खसरों के अभिन्यास के स्थान पर उक्त क्षेत्र का राजस्व शीट अनुसार संपूर्ण क्षेत्र का राजस्व शीट अनुसार संपूर्ण क्षेत्र के मास्टर प्लान की सड़क एवं स्वीकृत कॉलोनी के सड़क को आधार बनाकर ले-आउट बनाया जाकर अवैध भू-खंड तक मार्ग संरचना तैयार कर विकास कार्यों का अभिन्यास बनाने का निर्णय लिया गया।
अनुविभागीय दंडाधिकारी मुकेष रावटे द्वारा बैठक में शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण का आरंभ न्यून आवासीय कॉलोनी क्षेत्र को छोड़कर ऐसे कॉलोनी का अभिन्यास नगर के मॉस्टर प्लान अनुसार तैयार किया जावे, जिस क्षेत्र में आज की स्थिति में 10 प्रतिशत मकान निर्मित हो तथा अवैध प्लाटिंग की शिकायतें आ रही है। वास्तुविद के द्वारा अभिन्यास तैयार किये जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज भू-स्वामी का बी-1 खसरा, रजिस्ट्री की प्रति तथा संबंधित क्षेत्र के पटवारी तथा राजस्व निरीक्षक प्रतिवेदन के आधार पर उस क्षेत्र का कच्चा ले-आउट तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही पंजीयक को अवैध कॉलोनी क्षेत्र में की गई रजिस्ट्री की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया गया है कि पैतृक भूखण्ड को नियमितिकरण किया जाना है किन्तु प्लाट को काटकर बेचने की अनुमति नहीं होगी। जिस क्षेत्र में नियमितिकरण की कार्यवाही की जानी उस क्षेत्र का भूमि क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में जिला पंजीयक को पृथक से निर्देश जारी किया जावे।
बैठक के अंतिम में यह निर्णय लिया गया है कि अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण की कार्यवाही सर्वप्रथम प्रथम चरण में कौरिनभांठा, रेवाडीह, चिखली, मोहारा एवं लखोली क्षेत्र का अभिन्यास अलग-अलग वास्तुविद द्वारा तैयार किया जावेगा। इस हेतु निगम स्तर चार वास्तुविदों सहित इंजीनियर एवं नगर निगम उप अभियंता की टीम गठित किया जावेगा। शासन मागदर्शन/निर्देशानुसार अवैध प्लाटिंग पर भू-स्वामियों से निर्माण एरिया का विकास शुल्क राशि की वसूली की जावेगी तथा अनाधिकृत कॉलोनी का नियमितिकरण हेतु कॉलोनाईजर से अभिन्यास तैयार करने हेतु उपगत होने वाले व्यय की रकम विकास शुल्क के दस प्रतिशत से अनधिक नियत किया जावेगा। अनाधिकृत कॉलोनियां मास्टर प्लान की सड़क, ग्रीन, लैंड, म्ॅै ए गार्डन की भूमि, सांस्कृतिक भवन एवं स्कूल की भूमि छोड़ेगा, अन्यथा की स्थिति में कॉलाईनाईजर/भू-स्वामी से खुला क्षेत्र गार्डन की भूमि का दुगुना मूल्य वसूली जावेगी। साथ ही कॉलोनी अधिनियम के तहत् आय शुल्क मूल भू-स्वामी से राजस्व के रूप में वसूल किया जावे, न करने पर भू-राजस्व की संहिता के तहत कार्यवाही तहसीलदार के माध्यम से किया जावेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया गया है। गठित दल के प्रभारी जयनारायण श्रीवास्तव सहायक अभियंता एवं टीम द्वारा पुलिस बल सहित आज दुर्गा चौक ब्राम्हण पारा में शासकीय भूमि पर प्रीतेश सुराना द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा था, जिसे तोड़ने की कार्यवाही की गयी।
इस संबंध में आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि दुर्गा चौक ब्राम्हण पारा में अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर प्रीतेश्ज्ञ सुराना द्वारा मकान बनाया जा रहा था, जिसकी शिकायत प्राप्त होते ही नगर निगम के अतिक्रमण तोड् दस्ता द्वारा पुलिस बल सहित उक्त अतिक्रमित कर बनाये जा रहे मकान को तोड़ने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर में जहां-जहां पर अतिक्रमण किया जा रहा हैै। उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नए साल के अवसर पर धौराभाठा पंचायत के आश्रित ग्राम बुंदेलीखुर्द में महिला समूह द्वारा गांव पर खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू ग्राम के सरपंच व संघ के अध्यक्ष नोमेश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित हुवे। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लेखराम वर्मा ने गॉव की समस्याओं को रखा। सरपंच नोमेश वर्मा ने गांव के विकास की बात कही। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने सभी को नए साल की बधाई दी व महिला समूह के आयोजन की सराहना की व गॉव के विकास में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही, उनके बाद जनपद सभापति द्वारा फीता काटकर 200 मीटर बालिका दौड़ के साथ खेल की शुरूआत किये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूह व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के डुमरडीहकला में जय महाकाल युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापाति ओमप्रकाश साहू, सरपंच दिनेश ठाकुर व ग्रामवासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्बोधन में ग्राम के सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर ने आयोजन समिति व ग्रामवासी को बधाई दिए व जब तक सरपंच पद है हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से हमारे जीवन मे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हर खिलाड़ी जीत के लिए खेलता है, लेकिन हारे हुए खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, क्या कमी रह गया उस कमी को अगली बार दूर करना चाहिए और अच्छी मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। सतत संघर्ष मेहनत और प्रयत्न से जीत हासिल हो जाती है। सभापाति साहू ने गॉव के विकास के लिए 6150 लाख भवन व युवाओं के मांग पर जिम की घोषणा किये। कार्यक्रम में ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के हरडुवा में डोंगरगढ़ विधायक अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने हरडुवा में स्टॉप डेम का भूमिपूजन किये उनके बाद विधायक बघेल साइकिल स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक भवन का लोकार्पण किये। लोकार्पण पश्चात क्रिकेट समापन में पहुंचे, जहां खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि देरहा राम वर्मा ने विधायक बघेल को गॉव की विकास की मांग की। जनपद सदस्य हंशा सिन्हा खेल खिलाड़ी जिंदाबाद के नारों के साथ सबका अभिवादन किया। पूर्व जनपद सदस्य चंद्रेश वर्मा ने गांव के विकास की बात की ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी ने पुर्वाजों को याद करते हुए पुराने बातों को याद किये। हरडुवा हमेशा से ही खेल खिलाड़ियों के नाम से जाना जाता है।
विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले नये साल की बधाई दी व गांव के विकास साथ मिलकर करने की बात कही। सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व विजेता टीम को बधाई दिए व आने वाले समय मे और ज्यादा मेहनत करने की बात कही व हारे हुए टीम को कहा कमी रह गयी सुधार करने की बात कही। विधायक बघेल ने गांव के विकास के लिए व्यावसायिक परिसर हेतु 8 लाख व मुक्तिधाम हेतु 5 लाख की घोषणा किये। कार्यक्रम में जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, सरपंच विनीता वर्मा, सलोनी सरपंच रतन यादव, महेश वर्मा, गन्नू वर्मा, नवीन लुनिया, नवनीत चंदेल, खिलेश वर्मा सहित आयोजक समिति ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा के ग्राम खुड़मुडा़ में एक परिवार के चार सोनकर सदस्यों की जघन्य हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा 21 दिसम्बर को वारदात किया गया था । जिसके आरोपियों को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है । जिससे छ .ग. के सोनकर समाज के प्रत्येक राज में में रोष व्याप्त है । छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेशाध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर के आह्वाहन पर प्रत्येक राज में श्रद्धाजंली सभा कैंडल मार्च का आयोजन कर न्याय की मांग के परिपेक्ष्य में सोनकर समाज नवागढ़ में मनोज पुरबिया के नेतृत्व में शासन प्रशासन से मांग किया है कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ कर उनको को कड़ी सजा दिलाया जाए नहीं तो सोनकर समाज उग्र कदम उठाने के लिए बाध्य होगा । साथ ही समाज के लोगों ने सीबीआईजांच की मांग भी किया । सोनकर समाज नवागढ़ के द्वारा उक्त घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धाजंली सभा का आयोजन कर कैंडल मार्च निकाला गया साथ ही दीप जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया दिया ।नवागढ़ में महिलाओं के द्वारा मृतक आत्मा की शांति हेतु दीप जलाकर मौन धारण श्राद्धाजंली अर्पित किया गया
इस अवसर पर शिक्षा विकास समिति नवागढ़ अध्यक्ष मनोज पुरबिया में हत्याकांड घटना पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह के साथ न्याय की गुहार लगाई एवम सीबीआई जांच में मांग उठाई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर दयाराम सोनकर पार्षद हेमन्त सोनकर अजय सोनकर दिनेश सोनकर नितेश सोनकर सीताराम सोनकर राजा सोनकर पूर्व पार्षद कांति सोनकर सेवती सोनकर पूजा सोनकर दुर्गा सोनकर शशि सोनकर संतोषी सोनकर एवं समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
