August 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ’न्याय के बयार, सब्बो बर-सब्बो डहर’ शीर्षक से प्रकाशित कैलेण्डर नई सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों पर केन्द्रित , जनवरी से दिसम्बर तक न्याय ही न्याय , आकर्षक तस्वीरों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में नये वर्ष 2021 के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर छत्तीसगढ़ में नई सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर केन्द्रित है। कैलेण्डर के कव्हर पेज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कुम्हार के चाक पर दीया बनाते हुए चित्र प्रकाशित किया गया है और चित्र के नीचे लिखा हआ है ‘‘गढबो नवा छत्तीसगढ़‘‘। कैलेण्डर का शीर्षक ‘‘न्याय के बयार , सब्बो बर- सब्बो डहर‘‘ दिया गया है।
    जनवरी में अन्नदाता को न्याय
    माह जनवरी के पन्ने पर शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों को ’अन्नदाताओं के लिए न्याय’ शीर्षक से अंकित किया गया है। इसके तहत 17 लाख किसानों को लगभग 9 हजार करोड़ रूपए की कर्ज माफी, 94 प्रतिशत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को 5750 करोड़ रूपए में से 4500 करोड़ रूपए की आदायगी, 15 वर्षों से लंबित सिंचाई कर की माफी को शामिल किया गया है। इस पन्ने पर हरे-भरे धान के खेत और फसल तैयार करती हुई महिला किसानों के चित्र प्रकाशित किए गए हैं।
    फरवरी में सुराजी गांव
    माह फरवरी के पन्ने पर शासन की सुराजी गांव योजना को ’नरवा, गरवा, घुरवा, बारी- चिन्हारी’ को न्याय शीर्षक से अंकित किया गया है। इसके अंतर्गत गौठानों से गांवों में आ रही आत्मनिर्भरता, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय में मिल रही सफलता, गोबर से दीयों तथा अन्य उपयोगी सामग्री के निर्माण, हर माह औसतन 15 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर गांवों में निर्मित सुंदर गौठानों और वहां चल रही आय-मूलक गतिविधियों के चित्र प्रकाशित किए गए हैं।
    मार्च में खाद्य सुरक्षा
    मार्च महीने के पन्ने पर ’सार्वभौम पीडीएफ, पोषण से सबकों न्याय’ शीर्षक के अंतर्गत अंत्योदय परिवारों को एक रूपए किलो की दर से 35 किलो चावल, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के दायरे में प्रदेश की 96 प्रतिशत आबादी, अनुसूचित व माडा क्षेत्रों के अंतर्गत रियायती दर पर चना एवं गुड़ का वितरण, एपीएल परिवारों को 10 रूपए किलो की रियायती दर पर चावल, अन्नपूर्णा, निराश्रित एवं निःशक्तजनों को निशुल्क चावल दिए जाने का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर अंजुरि में अन्न भर कर मुस्कुराती ग्रामीण महिला की तस्वीर प्रकाशित की गई है।
    अप्रैल में बिजली बिल आधा और औद्योगिक विकास
    अप्रैल माह में ’बिजली बिल आधा औद्योगिक विकास का भी वादा’ शीर्षक के अंतर्गत बिजली बिल हाफ करने का वादा निभाने, 38 लाख से अधिक परिवारों को 1336 करोड़ रूपए की सीधी राहत प्राप्त होने, नई औद्योगिक नीति से 887 नये उद्योगों की स्थापना, 15000 करोड़ रूपए का पूूंजी निवेश और 15 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसरों के निर्माण, हर विकासखण्ड में फूडपार्क की स्थापना के लिए 105 स्थानों पर भूमि चिन्हांकन का उल्लेख किया गया है। इस पृष्ठ पर विद्युत उपभोक्ताओं और औद्योगिक गतिविधियों के चित्र प्रकाशित किए गए हैं।
    मई में श्रमवीरों को न्याय
    मई महीने में ’श्रमवीरों के लिए न्याय’ शीर्षक के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा योजना में प्रतिदिन औसतन 26 लाख लोगों को रोजगार, महिलाओं की बड़ी भागीदारी, 100 दिवस रोजगार देने में देश में अव्वल होने, कोविड-19 के दौरान 7 लाख प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्रहक सामाजिक सुरक्षा योजना का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत मिल रहे रोजगार की तस्वीर प्रकाशित की गई है।
    जून में उपचार पर सबका अधिकार
    जून महीने में ’उपचार पर सब का अधिकार’ शीर्षक के अंतर्गत मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक, डॉ. राधाबाई डायग्नोस्टिक सेंटर, डॉं. खूबचंद बघेल तथा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से एक वर्ष में 66 प्रतिशत सफलता का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना तथा दाई दीदी क्लीनिक की तस्वीर प्रकाशित की गई है।
    जुलाई में कुपोषण एनीमिया से मुक्ति
    जुलाई महीने में ’कुपोषण एनीमिया से मुक्ति’ शीर्षक के अंतर्गत, 51 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों, 29 लाख हितग्राहियों, एक वर्ष में कुपोषित बच्चों की संख्या में 16 प्रतिशत की कमी, डीएमएफ का सदुपयोग, शिक्षा, पोषण, पुर्नवास में, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को व्यापक सफलता का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की तस्वीर प्रकाशित की गई है।
    अगस्त में दरवाजे पर शिक्षा
    अगस्त माह के पन्ने में नौनिहालों को न्याय को प्रदर्शित किया गया है। इसमें शिक्षा के अधिकार के तहत 10वीं से 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई देश में पहली बार, 15 हजार से अधिक स्कूली शिक्षकों की स्थायी भर्ती, कोविड 19 के दौरान ऑनलाईन पढ़ाई हेतु पढ़ई तुंहर दुआर, जहां इन्टरनेट नहीं है वहां पढ़ई तुहर पारा तथा मध्यान्ह भोजन प्रदाय में देश में अव्वल छत्तीसगढ़ को चित्रित किया गया है।
    सितम्बर में वनाश्रितों को न्याय
    सितम्बर माह के पन्ने में वन आश्रितों को न्याय को चित्रित किया गया है। इसमें निरस्त वन अधिकार दावों की समीक्षा से देश में सर्वाधिक पट्टे व भूमि का वितरण, आदिवासियों को अदालती प्रकरणों से मुक्ति दिलाने की पहल, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पारिश्रमिक 2500 रूपए से बढ़ाकर 4000 रूपए मानक बोरा, 7 से बढ़ाकर 52 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर देश में अव्वल छत्तीसगढ़ को चित्रों के साथ दर्शाया गया है।
    अक्टूबर में शिक्षा विस्तार
    अक्टूबर माह के पन्ने में विरासत और आदत को न्याय को दिखाया गया है। इसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना के तहत 152 स्कूलों की मंजूरी, प्रथम वर्ष में 52 स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास, युवा खेल प्रतिभाओं को संवारने राष्ट्रीय स्तर अकादमी, सभी ग्रामों व नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब तथा कृषि, वानिकी, और उद्यानिकी की उच्च शिक्षा हेतु विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों की स्थापना को प्रदर्शित किया गया है।
    नवम्बर में छत्तीसगढ़ी अस्मिता को पहचान
    नवम्बर माह के पन्ने में छत्तीसगढ़ी अस्मिता और स्वाभिमान को मिली पहचान को दर्शाया गया है। इसमें राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परम्पराओं को सहजने के पहल, हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश प्रत्येक जिले में छत्तीसगढ़ पर खान-पान पर केन्द्रित गढ़-कलेवा के साथ ही छत्तीसगढ़ी ग्रामीण खेलकूद और लोक नृत्यों को बढ़ावा को प्रदर्शित किया गया है।
    दिसम्बर में शिल्प और परम्परागत रोजगार
    दिसम्बर माह के पन्ने में परम्परा रोजगार को न्याय को प्रदर्शित किया गया है। इसमें माटी शिल्प, धातु शिल्प, हाथकरघा वस्त्र, बांस शिल्प, कोसा को बढ़ावा के साथ गोठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित दीयों और अन्य सामग्रियों को बढ़े ही खूबसूरत चित्रों के साथ दर्शाया गया है। इसके साथ ही राम वनगमन पर्यटन परिपथ, देवगुढ़ी, सरोदा दादर, सतरेंगा जैसे पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना विकास और रोजगार के नये अवसर प्रदर्शित किया गया है।
    इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन और विकास डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, एडवोकेट जनरल सतीश चन्द्र वर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, संसदीय कार्य विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह सहित अनेक विधायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा, रूचिर गर्ग, राजेश तिवारी और प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संसदीय कार्य विभाग द्वारा प्रकाशित संसदीय कार्य मार्गदर्शिका तथा छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल कार्यालय द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर का भी विमोचन किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंघ के साहिबज़ादों की शहीदी को समर्पित रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्तदान किया गया,शिविर में स्त्री पुरुष एवं समाज के सभी वर्गों ने बराबरी से योगदान दे रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी,श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग,स्त्री सत्संग सभा,हम चाकर गोबिंद के एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में कार्यक्रम सफल रहा,श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान तरसेम सिंघ ढिल्लों ने कहा श्री गुरु गोबिंद सिंघ के साहिबज़ादे अजित सिंघ-18 साल,जुझार सिंघ-14 साल,जोरावर सिंघ-9 साल व फ़तेह सिंघ-7 साल की उम्र में धर्म की रक्षा हेतु शहीद हो गए आज उन महान बच्चों की याद में रक्तदान कर समाज को सन्देश देने का कार्य युवाओं द्वारा कियाउनकी शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर युवाओं का प्रयास प्रशंसनीय है, दुर्ग नगर निगम के युवा पार्षद व शिक्षा,खेलकूद एवं युवा कल्याण के एम आई सी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान किया व नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की, श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान तरसेम सिंघ ढिल्लन,महा सचिव अरविंदर सिंघ खुराना,अवतार सिंघ रंधावा,राजेन्द्रपाल सिंघ अरोरा,सम्पूर्ण सिंघ सैनी,राजू भाटिया,मोनिंदर सिंघ(शालू), सतनाम कौर विरदी ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पात्र दे कर सम्मानित किया, नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिय,हरमन दुलाई,राज आढ़तिया,मुकेश राठी,सुरेश जैन ,खुर्शीद अहमद ,विकास जायसवाल,सत्येंद्र राजपूत,सूरज साहू  पुरे समय ब्लड बैंक में उपस्थित रहे व रक्तदान प्रक्रीया में सहयोग किया,कुलवंत भाटिया ने बताया मोनिंदर सिंह,आशीष साहनी,जतिंदर सिंह (पप्पू भैय्या) अजमेर सिंह,कमलजीत सिंह (जीडी ) ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने सहयोग किया जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ अनिल अग्रवाल,लतिका,महेंद्र चंद्राकर,चेतन, कौशल, कीर्तन आशा साहू,मधुसूदन,गार्गी,तरन्नुम,नेमा चंद्राकर ने शिविर को सुचारु रूप से सम्पन्न करने में भूमिका निभाई

    *राज शेखर नायर* / धमतरी/ *दैनिक शौर्यपथ समाचार*

    वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद जितेंद्र ध्रुव ने गोद लिए बच्चों को सुपोषण की दृष्टिकोण से अंडा ,केला एवं दलिया वितरण किया गया।
    पार्षद ने उपस्थित लोगों को कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बरतने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर पालक धनंजय निषाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दमयंती साहू ,मितानिन अश्वनी खरे ,जयंती पटेल ,सुलोचना साहू उपस्थित थे।

    *राज शेखर नायर*/ धमतरी/ *दैनिक शौर्यपथ समाचार*

    जय मां भवानी युवा ब्रिगेड एवं समस्त ग्रामवासी बांसपारा कुकरेल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय चार दिवसीय भव्य मानस महोत्सव एवं व्यख्यान माला का विशाल महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने मुख्यअतिथि के आसंदी से कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्श को मानने वाले,उनकी गाथा के गुनगान करने वाले,उनकी कथा सुनने वाले हमेशा आगे बढ़ते हैं उनका हमेशा विकास होता है।सांसद मोहन मंडावी ने बांसपारा में आयोजित इस महाकुंभ की सराहना करते हुए कहा कि गांव गांव में राम कथा होना चाहिए।नगरी सिहावा का वन्यांचल धरा ऋषिमुनियों की धरा है।यहां सप्त ऋषियों का आश्रम है।श्रृंगी ऋषि के द्वारा पुत्रेष्ठी यग्य करने पर राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई।भगवान राम दशरथ के पुत्र थे जो अपनी माता की कहने पर चौदह वर्ष के लिए वनवास चले गए।ऐसे मर्यादा पुरूषोत्तम राम की गाथा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उन्होने कहा कि मैं रामायणी होने के कारण आज सांसद हूं।भगवान राम की कृपा मुझे मिला है।मैंने लोगों 40हजार रामायण ग्रंथ अब तक वितरित किया है।सांसद मंडावी ने कहा जो राम का विरोध करता है उसका सर्वनाश हो जाता है जैसे रावण की लंका को हनुमान ने जलाकर खाख कर दिया था।रामायण से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।सांसद मोहन मंडावी ने कहा कुछ बाहर के लोग यहां आकर ग्रामीणों को ईलाज के नाम पर दिग्भ्रमित कर ईसाई करण कर रहे हैं इसके लिए हमें जाग्रित होना पड़ेगा। ऐसे लोगों की जांच होना चाहिए उन पर कार्यवाही होना चाहिए।हम इसपर सतर्क नही हुए तो देश फिर से गुलाम हो जायेगा।महात्मा गांधी ने भगवान राम का भजन गा कर देश को आजाद कराया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव,भाजपा के जिला मंत्री कुकरेल मंडल प्रभारी दुरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,मंडल अध्यछ टेलेश्वर ठाकुर,उपाध्यछ श्रीमति चन्द्रकला साहू,सरपंच प्रेमसिंह सलाम,संजय शाण्डिल्य,जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

    *राज शेखर नायर*/धमतरी/*दैनिक शौर्यपथ समाचार*

    राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नगरी ब्लॉक संयोजक शैलेंद्र कौशल,टीकमचंद सिन्हा,तोमल साहू और कैलाश सोन ने बताया कि 01  जनवरी 2004 को पूरे देश मे पुरानी पेंशन के स्थान पर नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू किया गया था, एनपीएस रूपी काले कानून को वापस लेने के लिए 1 जनवरी 2021 को काली पट्टी व काला मास्क लगाकर काला दिवस मनाकर सभी एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक नए अंदाज में पहुंचाने के लिए पीएमओ को टेग करके ट्वीटर अभियान चलाने का आह्वान किया है।


    इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नववर्ष के दिन एनपीएस कर्मचारियो में जागरूकता व एकजुटता का संदेश देते हुए कर्मचारी अपनी मांग को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे।

    केंद्र सरकार ने 2004 में पुरानी पेंशन योजना को बंद कर बाजार आधारित नई पेंशन योजना प्रारभ की तब बताया गया था कि कर्मचारियो को लाभ मिलेगा, लेकिन इसकी सच्चाई को समझते हुए कार्यपालिका के लिए इसे थोपा गया, जबकि विधायिका के लिए पुरानी पेंशन ही रखा गया, कार्यपालिक वर्ग 2004 के बाद बाजार की भेंट चढ़ गए जबकि विधायिका पुरानी पेंशन शुकुन से ले रहे है।

    1 जनवरी को एनपीएस काला दिवस मनाते हुए देश भर के 60 लाख एनपीएस कर्मचारी केंद्र सरकार से व छत्तीसगढ़ के 2.80 लाख कर्मचारी राज्य सरकार से मांग करेंगे कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली किया जावे अथवा एनपीएस कर्मचारियो को नई व पुरानी पेंशन योजना में विकल्प चुनने का अवसर दिया जावे। कैलाश सोन ने नगरी विकासखंड के सभी एनपीएस कर्मचारियों को काला पट्टी,काला मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

    राजशेखर नायर/धमतरी/नगरी

    बीती रात ग्राम अमाली के नालीपारा में हिंसक वन्य प्राणी तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया।
    जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
    ग्राम छिपली, संबलपुर, अमाली व अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तेंदुए द्वारा शिकार की घटनाएं सामने आ रही है।
    ग्राम संबलपुर में गाय के शिकार के अलावा तेंदुए ने खेल रहे बच्चे पर जानलेवा हमला कर घसीट कर ले जाने का प्रयास किया पर उसके बड़े भाई ने तेंदुए के साथ संघर्ष कर अपने भाई को बचाया। जिसकी वजह से शाम ढलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल है।
    शाम ढलते ही लोग घरों में बंद होने को मजबूर हो जाते हैं।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पामगढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए...
    पहले विधायक बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर होगा पामगढ के चौक का नामकरण

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार से एफसीआई में जमा चावल शुरू करने की जल्द अनुमति मिले तो छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। चांवल जमा करने की अनुमति मिलने से मिलिंग के लिए धान का उठाव होगा। और खरीदी केन्द्रो पर धान के लिए जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बारदाने का भी पर्याप्त संख्या में प्रबंध किया जा रहा है। पीडीएस से बारदाना लिया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता व्यापक रूप से सुनिश्चित करने के लिए किसानों के बारदानों को सशुल्क लेने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बारदानों को भी उपयोग के लिए लिया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
    मुख्यमंत्री बघेल आज ग्राम पंचायत पामगढ़ मे आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें पामगढ़ के चौक का नाम यहां के प्रथम विधायक श्री बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर रखने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में शामिल अन्य मांगो का परीक्षण कराकर यथोचित निर्णय का आश्वासन दिया।
    मुख्यमंत्री ने अपार जनसमुदाय एवं बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूघासीदास ने सामाजिक एकता का संदेश दिया है। आपसी भाईचारा और शांति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का नारा देकर समाज की एकता के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। कार्यक्रम की शुरूआत राज गीत अरपा पैरी के धार से हुयी। मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरू घासीदास एवं जैतखंभ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसानो को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ दस हजार रूपए देना प्रारंभ किया है। जिसकी तीन किस्त किसानों को मिलने से खुशहाली का माहौल है। चैथी और अंतिम किस्त का भी भुगतान शीघ्र किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। विगत दो वर्षाें में गांव में गौठान बनाकर गोबर को दो रूपए में खरीदने के लिए गोधन न्याय योजना बनाकर गौमाता की सेवा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। सरकार अब तक गौपालको से गोबर खरीद कर 64 करोड़ रूपए का भुगतान कर चुकी है। इससे गाय पालने वाले किसानों में उत्साह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान फसल काटने के बाद पैरा को गौमाता की सेवा के लिए गौठान में पैरा दान कर सकते है। खेत में पैरा जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है।
    उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एवं महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार ने 7000 से अधिक गौठान स्वीकृत किए है। उन्होंने बताया कि राज्य में 4000 से अधिक गौठान क्रियाशील है जिनमें महिला समूहो द्वारा विभिन्न प्रकार के आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। बाबा गुरूघासीदास के विचार को जन-जन तक पहुंचाने एवं संस्कृति को सहेजने के लिए नया रायपुर में गुरूघासीदास संग्रहालय एवं शोधपीठ की स्थापना भी की जाएगी। श्री बघेल ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मिनीमाता के नाम पर ब्लाक स्तर पर डायग्नोस्टिक सेंटर बनाए जाएंगें। संेटर में खून, पेशाब जांच, एक्स-रे से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अनेको जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। आमजनों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
    कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास, विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे ने भी संबोधित किया।
    कार्यक्रम में कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, जिला पंचातय सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चन्द्रा, उपाघ्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, मोती लाल साहू , गोरे लाल बर्मन, चोलेश्वर चन्द्राकर, रवि शेखर भारद्वाज, रवि पाण्डे, शेषराज हरबंश, रश्मि गबेल, शशिकांता राठौर, लोचन साव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर विकासखंड पामगढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पामगढ़ स्थित जैतखाम पर पहुंच कर बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण करके पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री बघेल ने सफेद झंडा (पालो) को पकड़ कर जैतखाम की परिक्रमा की और जैतखाम पर झंडा चढ़ाते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बाबा गुरु घासीदास के पूजा अर्चना कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार भी शामिल हुए।
    मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि बाबा गुरु घासीदास के द्वारा कहे गए आदर्श वाक्य मनखे मनखे एक समान को आत्मसात करने से ही मानव जीवन का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी मानवों को एक समान मानते हुए राज्य सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों के हित में काम कर रही है और बाबा जी के आदर्शों और नैतिकता के रास्ते पर चलते हुए ही प्रदेश सरकार ने सफलतम 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर राज्य सरकार योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने पामगढ़ में सभा को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को राज्य और देश के विकास में भागीदार बनने की अपील भी की।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सतगुरु सतनाम सेवा समिति गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 3 मैं संरक्षक राजमहल गुलशन ढिंंडे के नेतृत्व में गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु रूद्र कुमार जी थे अध्यक्षता राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेल एसटी,एससी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    सुनील रामटेके, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सीता प्रेम लाल साहू, निगम के सभापति विजय जैन, एम आई सी सदस्य एवं पार्षद श्रीमती अपर्णा दास गुप्ता, पार्षद तुलसी मरकाम, एल्डरमैन संजय साहू,दिलीप ध्रुव, श्रीमती रानी वर्मा, रविदास समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बालाराम कोलते उपस्थित थे।
    परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 264 वी जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि परम श्रद्धए गुरु रूद्र कुमार ने जयंती की बधाई देते हुए सभी समाज को बाबाजी के संदेशों को आत्मसात करने एवं मानव मानव में कोई भेद ना हो एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान किया है तथा साथ ही साथ सतनाम भवन के लिए अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए जिम के सामान देने कहा। गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी में 30 सालों से रहने वाले लोगों को आज भी पट्टा रजिस्ट्री या एलॉटमेंट नहीं होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े ने कहा कि बाबा जी ने समाज में हो रहे कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर सत मार्ग में चलने का संदेश दिया है,उसे हम सबको पूरा करना चाहिए और समाज को संगठित होकर इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। इसके अलावा सभी विशेष अतिथियों ने भी अपने अपने विचार प्रगट किए।
    इस कार्यक्रम में सतनामी समाज के साथ-साथ सर्व समाज ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें बौद्ध समाज के महिला मंडल भिलाई 3 चरोदा कुम्हारी के भी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज महंत गुलशन ढूंढे, शालिक राम, रात्रि समिति के अध्यक्ष ननकी भारती, ममता रात्रे, लक्ष्मी कोसले, रजनी घोड़ेश्वर,करुणा मेश्राम, आशा रामटेके, योगेश रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision