
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राजस्व अनुविभाग जांजगीर के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत दर्री में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 14 जनवारी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
राजस्व अनुविभाग कार्यालय जांजगीर से जारी सूचना के अनुसार नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दर्री में दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाध्समूह आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय जांजगीर में जमा कर सकतें है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राजस्व अनुविभाग पामगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत पामगढ़ के झूलन व झिलमिली में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 जनवारी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
राजस्व अनुविभाग कार्यालय पामगढ़ से जारी सूचना के अनुसार पामगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत झूलन व झिलमिली में दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था, समूह, सेवा सहकारी समिति, वन समिति, महिला स्व-सहायता समूह आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय पामगढ़ में जमा कर सकते है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 से 30 दिसंबर तक किया गया। भारत सरकार की निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ.आर.एन.शर्मा के मार्गदर्शन में पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता के लिए विभिन्न गातिविधिया आयोजित की गई है।
कृषि विज्ञान केन्द्र से जारी प्रेस नोट के अनुसार नोडल अधिकारी कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आर.मोदी के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित विभिन्न कृषक प्रशिक्षणों एवं देशी डिप्लोमा एवं कृषि अंतिम वर्ष रावे के छात्र-छात्राओं, ग्राम जर्वे के गोठान समिति के सदस्यों सहित ग्राम पंचायत स्थल, स्कुल परिसर, आंगन बाड़ी सहित केन्द्र के आवासीय परिसर एवं गोदामों, गौशाला, मशरूम उत्पादन ईकाई, आईएफएस माॅडल, उद्यानिकी सहित प्रशासनिक भवनों की साफ सफाई की गई। शपथ छात्र-छात्राओं, प्रतिशील किसानों एवं अधिकारी कर्मचारियों, दैनिक वेतन श्रमिकों को प्रक्षेत्र प्रबंधक चंन्द्रशेखर खरे ने स्वच्छता का दिलाई। पखवाड़ा के आयोजन में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री आर. दिक्षीत, श्री एस.के.सूर्यवंशी, श्रीमती आशुलता नेताम, कार्यक्रम सहायक श्रीमती महेश्वरी उपासक, संतराम साहू, चंन्द्रकिरण, प्रमोद डहरिया, सहित अधिकारी एवं कर्मचारीयों का विशेष योगदान रहा।
धमतरी / शौर्यपथ /स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ’नई पारी’ का आगाज करते हुए जिला शिक्षा कार्यालय धमतरी में आज सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों की विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग के तहत पांच अधिकारी, कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री रैनलाल देव, प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल संबलपुर श्री तेजराम सोनवानी, प्रधानपाठक शासकीय माध्यमिक शाला चटौद श्री मुरलीधर शर्मा, उच्चवर्ग शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हाटकेशर सुश्री नयनिका नीलिमा सायमंस और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी के भृत्य गिरधर लाल निर्मलकर शामिल हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ.रजनी नेल्सन द्वारा सभी शासकीय सेवकों को शाॅल, श्रीफल और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी ने अपने सेवाकालीन अनुभव से सभी को अवगत कराया।
झांकी चयन प्रक्रिया में मध्यप्रदेश सहित कई बड़े राज्यों की झांकी को छोड़ा पीछे,
28 राज्यों और 8 संघशासित प्रदेशों की कड़ी प्रतियोगिता में हुआ छत्तीसगढ़ का चयन ,
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीससगढ़ राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने लगातार दूसरे साल भी मंजूरी दे दी है। वहीं, कई बड़े राज्यों की झांकी अपना स्थान बनाने से चूक गयी। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है।
रक्षा विभाग की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद इस बार की झांकी में छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों को उनके सांस्कृतिक परिवेश के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। देश के कई बड़े राज्यों को पीछे छोडते हुये छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उल्लेखनीय है कि झांकी में छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर से लेकर उत्तर में स्थित सरगुजा तक विभिन्न अवसरों पर प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्य शामिल किए गए हैं। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के स्थानीय तीज त्योहारों तथा रीति रिवाजों में निहित सांस्कृतिक मूल्यों को भी रेखांकित किया गया है। इस विषयवस्तु पर आधारित झांकी को पांच राउंड की कठिन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली है। इस बार कई पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड , तेलंगाना , ओड़िशा सहित बिहार, राजस्थान जैसे कई बड़े राज्यों की झांकी का चयन नहीं हो पाया है।
देश के विभिन्न राज्यों के बीच कड़ी स्पर्धा और कई चरणों से गुजरने के बाद अंतिम रूप से छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन हुआ है। तीन महीने तक कलाकारों की वेषभूषा और संगीत पर शोध कर त्रि - आयामी मॉडल तैयार किया गया, जिसे रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ कमेटी ने सलेक्ट किया है।
धमतरी / शौर्यपथ / 2013 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी बतौर कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पदस्थ की गईं हैं। इसके फलस्वरूप आज शाम पांच बजे उन्हें कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर रहते हुए, उनसे हुई मुलाकात को याद करके बताया कि वे एक सक्षम, मेहनती अधिकारी लगीं। उन्होंने यह भी बताया कि बतौर सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी ने काफी मेहनत की और कम समय में सही तरीके से समीक्षा करते हुए योजनाओं को क्रियान्वित करने का हरसंभव प्रयास किया। जिले में उनके योगदान को सराहते हुए कलेक्टर ने अपने उद्बोधन के अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
इस मौके पर वनमंडलाधिकारी श्रीमती सतोविशा समाजदार ने कहा कि श्रीमती नम्रता गांधी एक ऐसी अधिकारी हैं, जिनमें कोई अहम नहीं तथा वे बहुत मेहनती और नेक दिल इंसान हैं। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी ने कलेक्टर मौर्य से सीखी हुई बातों का उदाहरण देते हुए उसके लिए उनका साधुवाद किया। इसके साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से मुखातिब होते हुए उनके कार्यों और सहयोग के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिला पंचायत और कलेक्टोरेट के स्टाॅफ मौजूद रहे।
धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर धमतरी जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले ने 30 दिसम्बर को सूचना के आधार पर ग्राम जामली में छापामार कार्रवाई कर रेशम बाई पति जीवनराम सतनामी से एक सौ मिली लीटर महुआ शराब बरामद किया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण महुआ शराब गंधयुक्त होने पर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क तथा 34 (1) च के तहत प्रकरण कायम किया। इसी तरह जामली जंगल में 25 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम किया। ग्राम बोदलबहरा थाना मगरलोड में महेश पिता घासी कमार से चार लीटर तथा चंद्रहास पिता देवसिंह कमार से साढ़े चार लीटर महुआ शराब बरामद होने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी.एच.यदु, वृत्त प्रभारी अधिकारी वैभव मित्तल एवं आबकारी उप निरीक्षक नीलोफर जैन सहित आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे ।
राज शेखर नायर/धमतरी/दैनिक शौर्यपथ
शुभारंभ,
ग्राम घठुला मे तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कविता पवार, अध्यक्षता राजू सोम सरपंच ग्राम पंचायत घठुला, विशेष अतिथि सुरेश मरकाम सरपंच ग्राम पंचायबागम्पन्न हुआ।
नाईस क्लब घठुला बडे़पारा व 30 टीमों ने प्रतियोगिता मे भाग लिये।
देश में संग्रहित वनोपजों का 73 प्रतिशत छत्तीसगढ़ में संग्रहित किया गया: वन मंत्री मोहम्मद अकबर
मुख्यमंत्री ने राज्य लघु वनोपज संघ के आवासीय परिसर का किया भूमिपूजन
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवा रायपुर के सेक्टर 26 में बनने वाले छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के आवासीय परिसर का भूमिपूजन किया। लगभग साढ़े 4 एकड़ में 14 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से इस भवन का निर्माण 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 महीनों में यह कॉलोनी बनकर तैयार हो जाएगी। छत्तीसगढ़ की सर्वसुविधायुक्त राजधानी नवा-रायपुर में इस कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। इस कॉलोनी में 72 क्वाटर बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस आवासीय कॉलोनी के भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ और वन विभाग द्वारा लघु वनोपजों के संग्रहण, तेंदूपत्ता संग्रहण का महत्वपूर्ण कार्य तत्परता और जिम्मेदारी के साथ किया गया। विभाग के प्रयासों से लघु वनोपजों में वेल्यू ऐडिशन का कार्य किया जा रहा है, जिससे वनवासियों और महिला स्वसहायता समूहों की आमदनी बढ़ी है और इस कार्य में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनके लिए इस आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों कि कार्य क्षमता भी बढ़ेगी और वे ज्यादा अच्छे ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस अवसर पर कहा कि नया आवासीय परिसर बनने से अधिकारी एवं कर्मचारियों को नवा रायपुर आने-जाने में लगने वाला समय बचेगा और वे ज्यादा अच्छे ढ़ंग से अपना कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के कार्य में काफी वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में 7 लघुवनोपजों का संग्रहण किया जाता था, जिनकी संख्या अब बढ़कर 52 हो गई है। इस वर्ष प्रदेश में देश में कुल संग्रहित वनोपजों का 73 प्रतिशत अकेले छत्तीसगढ़ में संग्रहित किया गया है, जिसका मूल्य 130 करोड़ रूपए है। तेेंदूपत्ता संग्रहण दर 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा करने से तेंदूपत्ता संग्रहकों की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक श्री संजय शुक्ला ने आवासीय परिसर के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और चंद्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.पी.मंडल और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
