
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत स्काउट््स एवं गाइड््स जिला संघ -दुर्ग द्वारा राज्य स्तरीय जांच शिविर का आयोजन जिला स्तर पर राज्य मुख्य आयुक्त, विनोद सेवालाल चंद्राकर (विधायक महासमुन्द,संसदीय सचिव) राज्य सचिव, कैलाश कुमार सोनी के दिशा निर्देशन पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कमिश्नर प्रवास सिंह बघेल जिला मुख्य आयुक्त, अविनाश चंद्राकर जिला सचिव, अशोक देशमुख के मार्ग दर्शन मे प्रथम पाली मे प्रायोगिक भाग 11 से 13 दिसम्बर पर किया गया तथा द्वितीय पाली एक दिवसीय सैद्दांतिक भाग शास.उ.मा.वि.भरर विकासखंड पाटन स्काउट/गाइड संख्या -16, शास.आदर्श क.उ.मा.वि.दुर्ग विकासखंड दुर्ग गाइड संख्या-16, शास.उ.मा.वि.जामुल विकासखंड दुर्ग स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर संख्या-30, मे किया गया जिसमे निरीक्षण के रूप मे जिला मुख्य आयुक्त, श्री अविनाश चंद्राकर उपस्थित हुए व उज्जवल भविष्य की कांमना करते हुए नव वर्ष की शुभ कामनाॅए दी। एवं परीक्षक के रूप मे जिला संगठन आयुक्त स्काउट/गाइड अवधेश विश्वकर्मा एव ंश्रीमती नेहा राजपूत ए.एल.टी स्काउट मास्टर श्री श्रवण सिन्हा द्वारा कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए राज्य पुरस्कार जांच शिविर कार्य सम्पन्न किया गया।
नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा का भाजपा मुंगेली जिला संगठन सह प्रभारी एवं जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल के दायित्व मिलने पश्चात प्रथम नवागढ़ आगमन पर भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान की अगुवाई में नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक में आतिशबाजी एवं फूलमालाओं भव्य स्वागत किया ।
राजेंद्र शर्मा ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि नवागढ़ हमेशा से उनके करीब रहा है। नवागढ़ मण्डल हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है यहाँ के कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर से भी बेहतर कार्यक्रम का संचालन लगातार किया है। शंकर अग्रवाल ने कहा कि यहाँ के कार्यकर्ताओं की आत्मीयता अद्भुत है, सभी मंडलो के कार्यकर्ताओं इसी तरह सक्रियता रही तो हम निश्चित रूप से मिशन 2023 में कामयाब रहेंगे।
स्वागत करने भाजयूमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन, महामंत्री सुरेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दयावंत धर बांधे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी,भाजयुमो जिला महामंत्री बबलू राजपूत, गिरेन्द्र महिलांग, परमेश्वर वर्मा, पूर्व जिला मंत्री मधु रॉय,उमा मिश्रा, टीकम पूरी गोस्वामी, रुम्पल टुटेजा, गोलू सिन्हा, तोरण निषाद, मनीष श्रीवास, धनिराम निर्मलकर, दिलीप नवरंग, रोहित साहू,मुकेश तम्बोली, छन्नू सोनी, दारा मिश्रा, दिनेश चौहान, ओमकार साहू, ईश्वर कुंभकार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1 लाख 65 हजार 683 परिवारों को 94 करोड़ रूपए मजदूरी भुगतान
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना काल में जब रेल, बस, टैक्सी से लेकर उद्योग धंधे, व्यापार, दुकानें सभी को लॉकडाउन कर दिया गया और ऐसे में उन परिवारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आन खड़ी हुई जो प्रतिदिन की मजदूरी पर निर्भर रहते थे। ऐसे में महात्मा गांधी नरेगा मजदूरी का सहारा बना। एक ओर कोरोना का भय लोगों में इस कदर व्याप्त था कि एक-दूसरे से भी नहीं मिल रहे थे। तब महात्मा गांधी नरेगा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने कदमों को आगे बढ़ाया और ग्रामीणों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गांव में ही काम प्रारंभ कराया गया। कई बार ऐसे भी मौके आए कि कोरोना अपने चरम पहुंच गया और कई कर्मचारी पॉजिटिव हो गए, तब भी किसी के कदम नहीं डगमगाए और गांव में डेढ़ लाख श्रमिकों को प्रतिदिन कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रोजगार उपलब्ध कराया।
जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 की तुलना में जहां 1 लाख 19 हजार परिवारों को 48 लाख 73 हजार 652 मानव दिवस का रोजगार देते हुए 83 करोड़ का मजदूरी भुगतान किया गया तो वहीं कोरोना काल में 1 अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2020 तक 1 लाख 65 हजार 683 परिवारों को 51 लाख 12 हजार मानव दिवस का कार्य देते हुए 94 करोड़ रूपए की मजदूरी का भुगतान किया गया।
लॉकडाउन के दौरान मनरेगा के कार्य-
विगत अप्रैल एवं मई माह में 40 दिन के लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए मनरेगा के कार्यों को शुरू किया गया। इस दौरान लगभग डेढ़ लाख मजदूरों ने प्रतिदिन रोजगार प्राप्त किया। बारिश शुरू होने के बाद ग्रामीण खरीफ फसल की तैयारी में लग गए, फसल तैयार होने के बाद उसे धान खरीदी केन्द्रों में बेचने के उपरांत फिर से धीरे-धीरे मनरेगा के कार्यों में श्रमिकों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। दिसम्बर में 60 हजार के करीब श्रमिक काम कर रहे हैं। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के दिशा निर्देश जैसे मास्क लगाकर काम करने, नियमित अंतराल यानी दो गज की दूरी बनाये रखने के साथ ही लगातार हेंडवॉश से हाथ धोने आदि की समुचित व्यवस्था कार्यस्थल पर की गई।
5 हजार 662 कार्यों की स्वीकृति-
महात्मा गांधी नरेगा के तहत 1 अप्रैल 2020 से अब तक 154 करोड़ 71 लाख रूपए के 5 हजार 662 विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी गईं। तालाब गहरीकरण 613, नया तालाब के 80 कार्य, पक्की नाली निर्माण 158 कार्य, पौध संधारण के 50 कार्य, वृक्षारोपण चारागाह के 129 कार्य, वृक्षारोपण गोठान में 234 कार्य, निजी भूमि सुधार के 212 कार्य, निजी डबरी निर्माण 40 कार्य, सामुदायिक डबरी निर्माण 18 कार्य, पशु शेड 115 कार्य, वर्मी कम्पोस्ट टैंक 2 हजार 869 कार्य, चारागाह निर्माण 63 कार्य, धान चबूतरा निर्माण 184 कार्य, के अलावा मिट्टी सड़क, पंचायत भवन, भू-नाडेप, गली प्लग, गेबियन सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों में मनरेगा के श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है।
प्रवासी मजदूरों को मिला रोजगार-
मई माह में जब राज्य सरकार द्वारा कोरोना स्पेशल ट्रेन चलाई गई तो विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों का जिले में आना शुरू हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे इन मजदूरों के सामने रोजीरोटी की समस्या सामने आई। ऐसे में क्वारंटीइन की अवधि पूर्ण करने के बाद महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से इन्हें रोजगार मुहैया कराया गया। जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 36 हजार 588 नए जॉब कार्ड भी बनाए गए।
छबि की आमदनी बढ़ने से परिवार हुआ खुशहाल, फ्रेंबिकेशन व्यवसाय में मिली सफलता
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / पामगढ़ तहसील के ग्राम रसौटा निवासी छबि कुमार लहरे की पहचान सफल व्यवसायी के रूप में है। उसकी स्वयं की हार्डवेयर एवं फ्रेंबिकेशन की दुकान है। फ्रेंबिकेशन व्यवसाय से ऋण की किश्त जमा करने के बाद प्रतिमाह करीब 15 हजार रूपये की आय हो जाती है। अनुसूचित जाति लघु व्यवसाय योजना से उसके स्वयं के दुकान का सपना पूरा हुआ। आमदनी बढ़ने से परिवार का पालन पोषण भी बेहतर ढंग से हो रहा है।
जिला अंत्यावसायी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छबि कुमार ने अनुसूचित जाति लघु व्यवसाय योजनांतर्गत 3 लाख रूपये का लोन लिया हैं। जिससे उसने स्वयं की दुकान में मशीन एवं अन्य कच्चा माल रखकर अपने व्यवसाय का विस्तार किया। आमदनी से वह ऋण का मासिक किश्त 5,605 रूपये नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतिमाह करीब 15 हजार रूपये से अधिक की आमदनी हो जाती है। जिससे वे अपने परिवार का सही ढंग से पालन पोषण कर रहे हैं।
छबि कुमार ने बताया कि वे ऋण लेने सं पूर्व पढ़ाई कर कृषि कार्य के साथ-साथ वेल्डिंग का कार्य करते थे । सामान कम होने के कारण बडे़ काम नहीं कर पाता था। आय भी कम होती थी। परिवार का पालन पोषण करना बहुत मुश्किल हो रहा था। उसने स्वयं की दुकान खोलकर आय बढ़ाने की मंशा से लोन के लिए जिला अंत्यावसायी विकास विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया। पात्रतानुसार अनुसूचित जाति लघु व्यवसाय योजनांतर्गत वेल्ड़ींग दुकान के लिए चयन हुआ। योजना के तहत व्यवसाय के लिए तीन लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हुआ। व्यवसाय विस्तार और मेहनत से आमदनी बढ़ गई। आमदनी बढ़ने से परिवार का पालन पोषण भी बेहतर ढंग से हो रहा है। उन्होने अंत्यावसायी विभाग की अनुसूचित जाति लघु व्यवसाय योजना को लाभकारी बताया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में 7 जनवरी 2021 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में आईसीआईसी बैंक सेल्स एकेडमी श्याम प्लाजा पंडरी रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित है। आयु सीमा 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र एवं रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्धारित तिथि 7 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते है।
संबल एवं उन्नति का हर्ष किताब और पाम्पलेट्स पढ़कर
शासन की योजनाओं की मिल रही जानकारी
शासन की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों को मिल रहा लाभ
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छुईखदान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नैना विनोद ताम्रकार ने जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर छुईखदान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नैना विनोद ताम्रकार ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक अपलेखन पंचायत श्री मोहित राम धु्रव, सहायक लेखा अधिकारी श्री सीके पाण्डेय उपस्थित थे।
ग्राम पदमावतीपुर के किसान लत्तूराम साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। फोटो प्रदर्शनी में संबल एवं उन्नति का हर्ष किताब और पाम्पलेट्स से शासन की बहुत सी योजनाओं को जान सके। ग्राम पंचायत चोभर के सरपंच मिथलेश कुमार जंघेल ने कहा कि शासन द्वारा जो नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है जो बहुत ही बढिय़ा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों को बहुत ही लाभ मिला है। शासन की गौठान योजना से मैं बहुत ही प्रभावित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के द्वारा लोगों को अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार हो रहा है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 13 व 15 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर संबंधित वार्ड के चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
कंटेंनमेंट जोन में अतिआवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। चिन्हांकित क्षेत्र पूर्णत: लाकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णत: बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच आदि की व्यवस्था की जाएगी। कानून-व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को दायित्व सौंपा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार पीपीई कीट, मास्क उपलब्ध करवाने, घरों का एक्टिव सर्विलांस, मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमएचओ को दी गयी है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सेनेटाइज के लिए जांजगीर-नैला के सीएमओ को दायित्व सौंपा गया है ।
*राजशेखर नायर* / धमतरी / *दैनिक शौर्यपथ समाचार*
प्रदेश सरकार की सुराजी गांव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी) के तहत गोधन न्याय जिले के आदर्श गौठानों में महिला स्वसहायता समूह तथा गौठान समिति के सदस्य वर्मी खाद तैयार कर केंचुआ विक्रय कर रहे हैं जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी मिल रही है। इस योजना के तहत न सिर्फ गोबर की खरीदी की जा रही है, अपितु गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर जैविक खेती को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। वहीं गौठान में उत्पादित केंचुओं से उत्कृष्ट किस्म की जैविक खाद भी तैयार हो रही है, जिसे भविष्य में फर्टिलाइजर एवं रासायनिक खाद के स्थान पर बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
कुरूद विकासखण्ड के ग्राम गातापार (कोर्रा) के स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती गौरी साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत गातापार में कुल 430 पंजीकृत परिवारों के पास 1320 पशुधन हैं। समूह के द्वारा नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के तहत पहले 66 हजार 576 रूपए के 86.48 क्विंटल वर्मी खाद बेची गई, जबकि गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी खाद 35 क्विंटल में से 25 क्विंटल (25 हजार रूपए) का विक्रय किया गया। साथ ही 3.51 क्विंटल केंचुआ 1600 रूपए प्रतिक्विंटल की दर से 56 हजार 160 रूपए का विक्रय किया गया है। इसी प्रकार सभी टांकों में गोबर भरकर वर्मी डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि समूह के द्वारा मछलीपालन, मुर्गीपालन, अगरबत्ती, मशरूम उत्पादन की भी कार्ययोजना बनाई गई है।
कुरूद के ग्राम पचपेड़ी की गौठान समिति के अध्यक्ष श्री बी.आर. साहू ने बताया कि गोधन न्याय योजना की शुरूआत, यानी 20 जुलाई 2020 से अब तक गोबर की खरीदी की जा रही है। यहां 22 नग वर्मी टैंक, 04 नाडेप टांकों में गोबर की भराई कर उसमें केंचुएं डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के तहत यहां 66.70 क्विंटल का उत्पादउन कर 63.70 क्विंटल का विक्रय किया गया, जिसकी कीमत 50 हजार 960 रूपए है, जबकि गोधन न्याय योजना के तहत 03 क्विंटल वर्मी खाद निकालकर तथा उनकी पैकेजिंग कर सहकारी समितियों को आॅनलाइन सूचना दे दी गई है। साथ ही 200 रूपए प्रतिकिलो के मान से छह किलो वर्म का विक्रय किया जा चुका है जिसकी कीमत 1200 रूपए है। इसके अलावा दो समूहों के द्वारा अतिरिक्त आमदनी के लिए मशरूम उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। अतिरिक्त लाभ के लिए केला, पपीता, अदरक, हल्दी आदि की पैदावार लेने समूह के सदस्य प्रयासरत हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि ऐसे गौठान जो राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्ग से लगे हुए हैं, उन गौठानों में मल्टी युटिलिटी सेंटर तैयार कर उसमें गोबर से निर्मित दीए, गमले, गौमूत्र से तैयार किए गए फिनाइल, रागी से बने इडली-दोसा, केला चिप्स के साथ-साथ मुर्गी पालन, अण्डा उत्पादन एवं मछलीपालन कर विक्रय करके अतिरिक्त आमदनी में वृद्धि करने के लिए समूहों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है।
भिलाई / शौर्यपथ / खुर्सीपार से करुणा हास्पिटल तक बन रही केनाल रोड अपने काम की पूर्णता की ओर है, अभी फायनल टच देने का कार्य बचा हुआ है, उसके बावजूद भी लोग इस रोड से आना जाना शुरू कर दिये हैं।
ज्ञातव्य हो कि लगभग तीन साल पहले शुरू हुआ केनाल रोड के प्रथम चरण का काम पूरा होने वाला है। फिलहाल खुर्सीपार में जिस जगह से इसकी शुरुवात हुई है वहां से लेकर भिलाई आईटीआई तक सड़क का निर्माण होने के बाद उसे फायनल टच दिया जाना शेष रह गया है। वर्ष 2017 के अंतिम दिनों में डबरापारा से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर गुजरने वाली तांदुला मुख्य नहर से खुर्सीपार होकर नेहरू नगर तक जाने वाली शाखा नहर पर इसका निर्माण शुरू हुआ था। प्रथम चरण में 28 करोड़ 86 लाख की लागत से खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर रोड से करुणा हास्पिटल के पास नंदिनी रोड तक इसका निर्माण किया जाना तय हुआ था। अभी आईटीआई के पास सोनिया गांधी नगर से करुणा हास्पिटल तक केनाल में सड़क निर्माण प्रगति पर है। लेकिन खुर्सीपार से आईटीआई तक लगभग बन चुकी सड़क लोगों को आवागमन का सुरक्षित और बेहतर विकल्प देने लगी है।
खुर्सीपार से आईटीआई तक बीच में डिवाइडर पर प्रकाश व्यवस्था हेतु ट्यूबलर पोल सहित दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ी डामरीकरण सड़क बन चुकी है। इसमें डामरीकरण की अंतिम परत चढ़ाया जाना शेष है। लेकिन लोगों में इस सड़क पर आवाजाही के प्रति बेहतर रुझान साफ दिखने लगा है। यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि वर्तमान में फोरलेन सड़क पर खुर्सीपार से सुपेला के बीच तीन फ्लाई ओव्हर का निर्माण चल रहा है। इस वजह से ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, पावर हाउस चौक तथा चंद्रा-मौर्या चौक से लेकर सुपेला चौक तक की सड़क संकरी होकर खतरनाक बनी हुई है। लिहाजा खुर्सीपार और छावनी के अंदरुनी इलाके में रहने वाले पावर हाउस की ओर आने जाने के लिए केनाल रोड का प्रयोग करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इतना ही नहीं भिलाई-3, चरोदा सहित ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज, औद्योगिक क्षेत्र, अकलोरडीह, जरवाय, उमदा आदि की ओर से दुर्ग की दिशा में आने जाने वालों के लिए भी केनाल रोड से होकर पावर हाउस तक का सफर फोरलेन के मुकाबले सुगम और सुरक्षित लग रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
