
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के 2 वर्ष पूरा होने पर विकासखंड डोंगरगांव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियां और विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिक योजनाओं से अवगत हुए। ग्राम संबलपुर के श्री सुभाष साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं लाभों की जानकारी पोस्टर एवं पुस्तकों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराना एक अच्छी पहल है। इसके माध्यम से लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन एवं जानकारी मिल रही है। ग्राम मुंगेरी नवागांव के श्री पालेन्द्र कुमार ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनसमुदाय तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का जनपद सदस्य श्रीमती अंबिका साहू, सीईओ जनपद पंचायत श्री लेखराम चंद्रवंशी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के श्री मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंची। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रदेश में बच्चों के विरुद्ध होने वाले शोषण, दुव्र्यवहार एवं अमानवीय व्यवहार से संरक्षण के लिए एक रणनीति बनाकर अभियान चलाने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने समेकित बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन, चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वित तरीके से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडि़त बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाना होगा। उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा हर प्रकार से सहायता करने की बात कही। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरणों के त्वरित कार्रवाई और राहत, चिकित्सकीय सहायता व मुआवजा राशि देने तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह, दत्तक ग्रहण एजेंसी का निरीक्षण कर वहां की व्यस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश, सहायक संचालक शिक्षा विभाग सुश्री संगीता राव, प्रशिक्षु डीएसपी रुचि वर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रकिशोर लाडे, बाल कल्याण समिति, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक त्रीथराम खुटेल, रीना ठाकुर, संरक्षण अधिकारी किशन देवांगन एवं जेजेबी के सदस्यों सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव । शौर्यपथ । जिला मुख्यालय से तकरीबन 25 किमी दूर स्थित खैरागढ़ वन परिक्षेत्र के गांव तिलईभाटा में बाघ देखा गया है। वन मंडल के अधिकारियों ने बाघ देखे जाने की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया है कि उन्होंने सुबह तकरीबन सात बजे बाघ को देखा। ग्रामीणों को देख कर बाघ भागने लगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि मौके पर बाघ के पंजों के कई निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि बाघ मौके से भाग चुका है लेकिन आशंका है वह आसपास ही छिपा हुआ हो। खबर यह भी है कि उक्त बाघ मादा है जिसे पहले भी जिले की सीमा पर देखा जा चुका है।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के बैनर तले गठित मूल्यांकन उप समिति द्वारा नराकास के सभी 48 सदस्य संस्थानों में हिंदी कार्यों का मूल्यांकन किया गया। उसी क्रम में मूल्यांकन कार्यक्रम के अंतिम दिन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के हिंदी कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर नराकास मूल्यांकन उप समिति के अध्यक्ष राजुल दत्ता, वरीय निवासी लेखा परीक्षा अधिकारी, वाणिज्यिक लेखा परीक्षा इस्पात, भिलाई थे। सदस्यों में छगन लाल नागवंशी, राजभाषा अधिकारी, फेरो स्क्रेप निगम लि., भिलाई, श्रीमती प्रतीका गार्गव, हिंदी अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ोदा, क्षेत्रीय कार्यालय, सेक्टर-10, भिलाई, श्रीमती भावना चांदवानी, उप प्रबंधक, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेन्स, मंडल कार्यालय, भिलाई, सौमिक डे, उप महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं राजभाषा प्रभारी), भिलाई इस्पात संयंत्र, मो. नईम, धनंजय मेश्राम एवं सुश्री नितिशा साहू, राजभाषा विभाग शामिल थे।
इस्पात भवन स्थित नराकास सचिवालय में श्री सौमिक डे, उप महाप्रबंधक संपर्क, प्रशासन एवं राजभाषा प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सचिव, नराकास भिलाई-दुर्ग ने विगत 17 दिनों 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भिलाई-दुर्ग के केन्द्रीय कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों, बैंक एवं बीमा कार्यालयों में राजभाषा से संबंधित कार्यों के निरीक्षण की रिपोर्ट कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन को दी। इस वर्ष कोविड-19 के मद्देनजर मूल्यांकन का कार्य 15 संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से किया गया। उप समिति के अध्यक्ष राजुल दत्ता, वरीय निवासी लेखा परीक्षा अधिकारी, वाणिज्यिक लेखा परीक्षा इस्पात, भिलाई एवं सदस्यों ने नराकास सचिवालय में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में राजभाषा अधिनियम के अनुपालन के अंतर्गत किए जा रहे विभागीय एवं कार्यालयीन कार्यों से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण किया तथा इसे अनुकरणीय प्रयास बतलाया। समिति के अध्यक्ष ने इस अवसर पर इस्पात उद्योग जैसे तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा के अनुपालन करने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
भिलाई / शौर्यपथ / इस्पात नगरी सेक्टर 1 छत्तीसगढ़ की युवती ने केरल राज्य के पंचायत चुनाव में अपना डंका बजाया है। काँग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे वाली शाइनी जॉर्ज ने अपने प्रतिद्वंदी को सीधे मुकाबले में भारी मतों से पराजित कर अपना झंडा गाड़ा है। शाइनी के पिता पी.पी.अगस्टीन भिलाई इस्पात संयंत्र इंटक यूनियन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। सेक्टर 1 सड़क 38 क्वा. नं. 5डी निवासी शाइनी जॉर्ज पति जॉर्ज स्टीफन ने 1991 में बीएसपी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 2 से स्कूली शिक्षा पूरी कर स्नातक की पढ़ाई कल्याण महाविद्यालय सेक्टर 7 से करने के उपरांत विवाह के बाद केरल राज्य की एरनाकुलम जिले में जाकर समाजिक कार्यों में लग गई। स्कूल के समय से ही राजनीति की शौक रखने वाली शाइनी जौर्ज ने इसी पखवाड़े केरल राज्य के एरनाकुलम जिले के करूकुट्टी पंचायत के सम्पन्न चुनाव में काँग्रेस पार्टी से अपनी ठोस दावेदारी पेश करते हुए चुनाव मैदान में कूद पड़ी और सम्पन्न पंचायत चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी सीपीआई उम्मीदवार को 1 हजार से अधिक मतों से पराजित कर अपना डंका बजाया है। शाइनी जौर्ज के पति जॉर्ज स्टीफन बिजनेसमेन हैं और इनकी बड़ी बहन सैबी अब्राहम सेक्टर 4 भिलाई में निवासरत हैं, इनके दो भाई साजन और संजू अगस्टीन हैं। पंचायत चुनाव निर्वाचन के उपरांत शाइनी जौर्ज दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह 30 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव में अपनी दावेदारी ठोकेंगी। एरनाकुलम जिले में काँग्रेस के नेताओं में अच्छी पकड़ रखने वाली शाइनी जौर्ज समाजिक क्षेत्रों में भी अच्छी खासी दखल रखती हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि श्री वाजेपयी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में मुझे राज्यसभा सदस्य मनोनीत होने का अवसर प्राप्त हुआ और राज्यसभा सांसद के रूप में सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात रखी और कई विदेश यात्राएं भी की। उनके द्वारा दी गई सीख मेरे जीवन में काफी मायने रखती है। उनके आशीषवचन के रूप में कहे गए एक-एक शब्द मुझे प्रोत्साहित करते थे।
श्री वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया, जिससे हमारे देश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई। उन्होंने ग्रामीण और कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया, उनके समय राष्ट्रीय कृषि नीति-2000 घोषित की गई, जिसके माध्यम से कृषकों के जीवन स्तर उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए और ग्रामीण अधोसंरचना भी मजबूत हुई। उनकी सोच समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करना था। इसी सोच के फलस्वरूप उनके शासनकाल में अंत्योदय अन्न योजना शुरू की गई, जिससे गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न दिया गया। श्री वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और उनके विकास वादी दृष्टिकोण का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ राज्य विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वे ओजस्वी वक्ता, लेखक और कवि भी थे, जिनकी लिखी हुई कविता मन को छूने वाली और प्रेरणादायी है। उनकी लिखी हुई इन पंक्तियों को दोहराते हुए मैं पुन: उन्हें नमन करती हूं
दुर्ग / शौर्यपथ / नववर्ष के जश्न की तैयारी और स्वागत हर वर्ग अपने अपने स्तर से करता है कोई परिवार के साथ छुट्टिया मनाता है तो कोई तीर्थ दर्शन तो कोई पिकनिक किन्तु शराबियो की सबसे बड़ी व्यवस्था होती है ऐसे दिनों में शराब संग्रहण की और इस कार्य के लिए नशेडी प्रवित्ति के वर्ग भी अपनी तैयारी में है और शराब का अवैध संग्रहण करना अभी से शुरू हो गया है। इसके लिए सरकारी शराब दुकानों से अवैध विक्रेता तो खरीद कर रख ही रहे हैं साथ ही माह के अंतिम तीन दिनों में पुलिस चौकसी बढने व कोरोना काल में कोई नए नियम कानून निकलने के डर से अभी से अवैध शराब विक्रेता सीमावात्र्ति प्रदेश से शराब का अवैध परिवहन भी शुरू कर चुके हैं ऐसे मामले पर पुलिस की लगातार निगरानी तो है ही साथ ही कार्यवाही भी जारी है .
बता कि पुराने वर्ष की विदाई और नये वर्ष के स्वागत की बेला पर 31 दिसंबर की रात कोरोना संक्रमण की आशंका के बावजूद जोरदार जश्न मनाये जाने की संभावना दिख रही है। इसे देखते हुए शराब के अवैध कारोबार से जुड़े असामाजिक तत्वों की सक्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इनके द्वारा नववर्ष के जश्न में खपाने के मकसद से अभी से शराब का संग्रहण किया जा रहा है। इस शराब को 31 दिसंबर की रात को सरकारी शराब दुकानों के बंद हो जाने के बाद मुहमांगी कीमत पर बेचकर असामाजिक तत्व मोटी कमाई करने में सफल रहेंगे।
गौरतलब रहे कि शराब विक्रय सरकारी स्तर पर आबकारी विभाग के माध्यम से संचालित हो रहा है। बावजूद इसके अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक नही लग सकी है। सरकारी शराब की दुकानें सुबह 8 से रात 9 बजे तक खुली रहती है। जबकि रात 9 बजे से सुबह शराब दुकान खुलने के बीच तक शहर के अनेक इलाके में अवैध रूप से इसकी खरीदी बिक्री चलती है। अवैध रूप से इस कारोबार में संलिप्त लोग देशी शराब बेचने को प्राथमिकता में रखते हैं। लेकिन नववर्ष पर मांग बढऩे की उम्मीद से अवैध कारोबारियों ने अंग्रेजी शराब का संग्रहण भी शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शराब के अवैध कारोबारियो ने इसके अपनी-अपनी टीम बना ली है। यह टीम अलग-अलग शराब दुकानों में दिन भर में कई दफे जाकर विभिन्न ब्रांड के शराब की खरीदी करने में लगी हुई है। खरीदे गये शराब को मुख्य सरगना सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचा रहा है। यह शराब की खेप 31 दिसंबर की रात को निकलेगी।
दरअसल नववर्ष का जश्न 31 दिसंबर की मध्य रात्रि को मनाया जाता है। इस जश्न के दौरान शराब पीने और पिलाने का दौर चलता है। रात 9 बजे शराब की सरकारी दुकानें बंद हो जाएगी। हालांकि जश्न की पहले से तैयारी कर चुके मदिरा प्रेमी अपनी जरुरत के अनुसार शराब का इंतजाम कर चुके होते हैं। इसके बाद भी कभी-कभी जरुरत बढऩे पर ऐसे लोगों के लिए अवैध कारोबारियों के पास जााने का ही विकल्प बचता है। अवैध कारोबारी ऐसे ग्राहकों से मुंहमांगी कीमत वसूल कर शराब उपलब्ध कराते हैं। इससे अवैध कारोबारियों को मोटी कमाई हो जाती है। इसी वजह से शराब का अवैध संग्रहण धड़ल्ले से शुरू हो चुका है।
जिला प्रशासन का आदेश सार्वजनिक जगह पर नहीं मनेगा जश्न
जिला प्रशासन ने नववर्ष पर सार्वजनिक जगहों में जश्न मनाये जाने की अनुमति नहीं दी है। कोरोना संक्रमण की संभावना के चलते शनिवार को कलेक्टर दुर्ग डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने दिशा निर्देश जारी किया है। इसके तहत नववर्ष के मौके पर खुले में या सार्वजनिक स्थान पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। आयोजन किसी भवन में हो सकती है, लेकिन इसमें क्षमता से 50 फीसदी लोगों का ही प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा। इसमें भी बच्चे और बजुर्गो का प्रवेश प्रतिबंधित रखते हुए कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाना जरुरी है। कार्यक्रम रात 12.30 बजे तक खत्म करना होगा।
महासमुंद / शौर्यपथ / कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 4 प्रकरणों पर 297 बोरा धान अर्थात् (118.8 क्विंटल) धान जप्त किए गए। जिसमें दो स्वराज माजदा वाहन भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें तहसील बागबाहरा के अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी दौलत दुबे से 35 बोरी धान एवं ग्राम लमकेनी निवासी श्री मेघनाथ दीवान से 12 बोरी धान जप्त किया गया।इसी प्रकार से तहसील बसना से अंतर जिला 125 व 125 बोरी के कुल 250 बोरी धान ले जाती हुई दो स्वराज माजदा वाहन को को भी जब्त किया गया।
प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू हुई है। अब तक जिले में कुल 142 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 7799 बोरा धान अर्थात् 3119.6 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 09 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है। ओडि़शा सीमा पर बसे गांव आदि पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जांच नाका भी बनाए गए है। इन नाकों पर संबंधित अधिकारी बराबर नजर और निरीक्षण कर रहे हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज के लोगों से मुलाकात की। प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन 'क्रिसमस' की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए हमें प्रेम, दया, करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया। आज एक महान दिन है, आज ईश्वर की दया, प्रेम और करूणा के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं को अपने आचरण में अपनाने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग परंपरागत रूप से प्रेम, सौहाद्र्र, भाई-चारे, करूणा और दया के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम जिस छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखते है, वह इन्हीं गुणों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ होगा। नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना, प्रभु यीशु मसीह के सपनों को साकार करने का ही सपना है। आइए हम सब इस सपने को जल्द से जल्द साकार करने के लिए जुट जाएं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। सेन्ट पॉल केथेड्रल में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर क्रिसमस की खुशियां मनाई गई।
पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल और सचिव श्री केनस नायक ने मुख्यमंत्री बघेल को ''छत्तीसगढ़ी बाइबिल: नवा नियम'' की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने बाइबिल के राजभाषा छत्तीसगढ़ी में अनुवाद की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्री जॉन राजेश पॉल को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विधायक डॉ. श्रीमती रेणु जोगी, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप राबर्ट अली, पादरी अजय मार्टिन, प्रथम महिला श्रीमती डॉरथी अली, डीकन मर्कुश केजु, सेवक अब्राहम दास और इस्माइल मसीह, चर्च कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, सचिव केनस नायक, चर्च के सचिव आशीष अनुराग सालोमन सहित पास्ट्रेट कमेटी, महिला सभा और संडे स्कूल के पदाधिकारीगण तथा मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
