Google Analytics —— Meta Pixel
April 21, 2026
Hindi Hindi

राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो /
दैनिक शौर्य पथ समाचार

जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तो मिल ही रही है, वहीं निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक इत्यादि मिलने से ग्रामीण सहित स्कूल एवं काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी सामान्य ज्ञान से अवगत हो रहें हैं। उक्ताशय के उद्गार आज मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पाहंदा स्थित बाजार चैक प्रांगण में लगे छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरपंच श्री लोमस सिन्हा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर इस तरह की छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन काबिल-ए-तारीफ है। चूंकि यह प्रदर्शनी गांव के बाजार चैक में लगी है, तो इससे बाजार में आने-जाने वाले हर कोई अवलोकन कर इसका लाभ उठा रहा है। पंच श्रीमती विमला बाई ध्रुव ने छायाचित्र प्रदर्शनी को सराहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियांे को दर्शाते इस फोटो प्रदर्शनी से विभिन्न योजनाओं के संबंध में बहुत ही अच्छी जानकारी मिली। इस प्रदर्शनी का लाभ निश्चित ही हमारे गांव के लोगों को मिलेगा।
इस अवसर पर ग्रामीण श्री गयाराम साहू ने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए जहां एक ओर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है, वहीं लोगों का बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बड़े ही उत्साहपूर्वक छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। श्रीमती कुमारी बाई देवांगन, श्रीमती खेमिन बाई, श्रीमती लक्ष्मी यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मुक्तकंठ से छायाचित्र प्रदर्शनी को सराहा। गौरतलब है कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें राम वन गमन परिपथ, छत्तीसगढ़ी गढ़कलेवा, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य, सुपोषण अभियान, राजीव युवा मितान, आदिवासियों के लिए संचालित योजनाओं में दो वर्ष की प्रगति, एन.जी.जी.बी., पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास और योजनाएं, वनोपज संग्रहण संबंधी प्रगति, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, सार्वभौम पी.डी.एस., 23 नए तहसीलों के उदय इत्यादि संबंधी छायाचित्र आकर्षक तरीके से लगाया गया है। इसी तरह प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक भी वितरित किए गए।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश मंडावी ने राज्य शसान के दो वर्ष पूरा होने पर विकासखंड मानपुर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जनपद अध्यक्ष दिनेश मंडावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी का प्रदर्शनी, जैविक खाद, सुपोषण अभियान, हाट बाजार क्लीनिक योजना के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं प्रदर्शनी में वनधन केन्द्र मानपुर का शहद भी उपलब्ध था। वन विभाग की ओर से वनौषधि, शिक्षा में स्मार्ट क्लास का नवाचार, राजस्व विभाग आरबीसी 6-4 का लाभ, बिहान से महिला सशक्तिकरण लाभ की जानकारी भी लोगों को दी गई। जनपद सीईओ श्री डीडी मंडले ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह फोटो प्रदर्शनी लोगों के लिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लाभान्वित करने में सफल रही है।
जनपद पंचायत के सहयोग से विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन मानपुर में किया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा इस अवसर पर योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती साइदा बेगम, लच्छू सावले, मनीष निर्मल, सुजान परामे, मन्नूलाल मंडावी, श्रवण मंडावी, सुशीला भंडारी, छाया उईके, खेमिका बोगा, रेणु टांडिया, जानकी बाई, दुर्गा बाई, वेदकुंवर वालको, तीजन बाई, कल्याण सिंह, चाण्यक मेरिया, जनसंपर्क विभाग के मछेन्द्र महाले तथा विजय उजवने एवं नागरिक उपस्थित थे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोविड-19 की जागरूकता के लिए व्यापारियों की राष्ट्रीय संस्था कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राजनांदगांव इकाई के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों में मास्क वितरित किया। साथ ही विभाग प्रमुखों से मास्क पहनने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए अनुरोध किया। कैट राजनांदगांव के संरक्षक गुरमुखदास वाधवा, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजा मखीजा, जिला अध्यक्ष सूरज खंडेलवाल व जिला प्रवक्ता रेखचंद जैन ने जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों में मास्क का वितरण किया तथा दूसरों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा। विभिन्न कार्यालय प्रमुखों को मास्क दिया गया ताकि बिना मास्क आने वालों को मास्क प्रदान कर मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा सके।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में कोविड-19 वेक्सीनेशन के सुचारू रूप से संपादन के लिए गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोविड-19 वेक्सीनेशन के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में निवासरत परिवारों को कोविड-19 टीकाकरण लगाने के संबंध में चर्चा की गई। नोडल अधिकारी डॉ. कुमरे ने बताया कि कोविड-19 वेक्सीनेशन 3 फेस में लगाया जाएगा। जिसमें प्रथम फेस में स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी, मितानीन को लगाया जाएगा। दूसरे फेस में निगम कर्मी, पुलिस कर्मी, होमगार्ड एवं तीसरा फेस में 60 या अधिक उम्र, ब्लड पे्रसर तथा मधुमेह रोगियों को लगाया जाएगा। वेक्सीनेशन को-विन वेबसाईट पर पंजीकृत लाभार्थियों को लगाया जाएगा। जिसके तहत एक दिन में 100 लाभार्थियों को कोविड-19 वेक्सीन लगाया जाना है।
डॉ. कुमरे ने बताया कि शहर स्तर पर वेक्सीन लगाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 वेक्सीनेशन के लिए चार स्थानों का चयन कर लिया गया है। इसमें गांधी सभागृह, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, सीडीएस लखोली स्कूल एवं शांति नगर मंगल भवन शासकीय मुद्रणालय के पीछे वेक्सीन लगाने के लिए स्थान का चयन किया गया है। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम श्री अजय यादव, सीडीपीओ आईसीडीएस जिला चिकित्सालय सुश्री रीना ठाकुर, सीपीएम जिला चिकित्सालय सुश्री अनामिका बिश्वास उपस्थित थे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। आयुर्वेद की विभिन्न उपचार विधियों से जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा नागरिकों की सेवा की जा रही है। कोरोना माहमारी से बचाव के लिए जागरूकता एवं काढ़ा वितरित किया जा रहा है। विगत आठ माह में 21 स्थानों पर नियमित सेवाएं दी जाकर लगभग 20 हजार ग्रामवासियों का परीक्षण कर औषधि प्रदान किया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अरविंद मरावी ने बताया कि राजनांदगांव शहर के चिखली में आयुष पॉलीक्लीनिक का निर्माण 2 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से किया जा रहा है। आयुर्वेदिक यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा के लिए अलग-अलग विंग बनाए जा रहे हैं, ताकि एक ही स्थान पर लोगों को समन्वित चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। राजनांदगांव शहर में जिले एवं शहर के मरीजों को बेहतर आयुष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभी आयुष पॉलीक्लीनिक मोतीपुर में सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है। कोरोना काल में क्षेत्र विशेष के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा वितरण किया जा रहा है एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पाम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। अब तक लगभग 25 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। जिला राजनांदगांव के 9 विकासखण्ड में कुल 53 आयुष संस्था के माध्यम से सेवाएं दी जा रही है।
जिले के जीर्ण रोगियों को आयुर्वेद की विशिष्ट चिकित्सा पंचकर्म का लाभ जिला स्तर पर आयुषविंग से मिल रहा है। शासन द्वारा 2018 में आयुषविंग के लिये नवीन भवन स्वीकृत कर निर्माणाधीन है, जिसमें आयुर्वेद के पंचकर्म चिकित्सा से जीर्ण रोगियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वर्तमान में रोगियों को केरल या कर्नाटक के विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं में जाना पड़ता है, वह सुविधा यहां उपलब्ध कराई जा सकेगी। कोरोना काल में संस्था द्वारा रोगियों को ओपीडी में सामान्य पंचकर्म एवं औषधि वितरण किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग 40 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है, साथ ही कोरोना के प्रकोप काल में प्रतिदिन क्वाथ वितरण एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जैसे बढ़ते कदम, आरोग्य भारती, लायंस क्लब, विभिन्न वार्ड के पार्षदों एवं राजनैतिक संस्थाओं के माध्यम से लगभग 50 हजार लोगों को काढ़ा वितरण किया गया।
ग्रामीण स्तरों पर आयुष के 47 केन्द्र संचालित है, जिनके द्वारा ग्राम स्तर पर ग्रामवासियों को चिकित्सा सुविधा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के साथ-साथ छोटी-बड़ी बीमारियों में अत्याश्यक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे टीकाकरण, ए.एन.सी., स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण, योग, स्वास्थ्य शिविर, ग्रामवासियों की आवश्यकता अनुसार रोगानुसार स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण, जरा (वृद्ध) क्लीनिक, महिलाओं के लिये शिविर, जागरूकता शिविर आदि के द्वारा जनसामान्य को जागरूक एवं सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें विगत दो वर्षो में लगभग 5 लाख रोगियों का उपचार एवं औषधि प्रदान की गई। आयुष संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा अंतर्गत ग्रामवासियों को उनके आस-पास में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
कोरोना काल में बागनदी चेक पोस्ट में स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच, कॉल सेन्टरों, कोविड सेन्टरों, आइसोलेशन सेन्टरों के साथ-साथ ग्राम में प्रवासी मजदूरों के लिए बनाये गये सेन्टरों में नियमित जांच एवं क्वाथ वितरण करते हुये चिकित्सा सुविधाएंं उपलब्ध कराई गई। राज्य शासन के द्वारा केन्द्रों में सुविधाएं उपलब्ध किया जाकर केन्द्रों को पूर्ण सुविधायुक्त बनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आयुष के 53 केन्द्रों में से लगभग 10 केन्द्रों को नवीन भवन, 6 केन्द्रों में ऊर्जा संरक्षण अंतर्गत सौर पैनल, 45 केन्द्रों में जल संरक्षण अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग, पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत 6 केन्द्रों में सघन वृक्षारोपण कर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उतई / शौर्यपथ /  उतई मे नगर कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सभी नव नियुक्त एल्डर मेन व पार्षदों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू शामिल हुए। इस मौके पर जितेन्द्र साहू ने नव नियुक्त एल्डर मेन खुमान सिंह साहू, चंद्रहास वर्मा, प्रेमनारायण साहू सहित सभी पार्षदो व नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और मितानीनो का श्रीफल, पुष्प व कांग्रेस का गमछा देकर सम्मानित किया। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी को पुष्प माला अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे द्वारा किया गया। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार सेन, जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, चंद्र कांत कोरे, झुमुक साहू, सतीष पारख व समस्त उतई वासी उपस्थित थे।

रायपुर /शौर्यपथ / गुढ़ियारी सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्र ज्योतिबा नगर में मॉड्यूल-18 के अंतर्गत कुपोषण और मृत्यु से बचने के लिए बीमारियों से बचाव विषय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम सतत सीख प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे के नेतृत्व में किया गया। कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य बनाया है जोकि बहुत अनूठी पहल है। इस तरह के प्रयास से हमारा छत्तीसगढ़ राज्य सुपोषित राज्य बन सकता है | प्रशिक्षण के दौरान मितानिन, वर्ल्ड विजन के वॉलिंटियर्स और डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड की पार्षद मंजू वारेन साहू भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान देने हेतु समझाइश दी गई। कहा गया कि, हाथ हाथ धोने की प्रक्रिया को 20 से 30 सेकंड तक नियमित रूप से जारी रखना स्वास्थ्य के लिए हितकर है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा हाथ सफाई की विधि बताने के क्रम में सुमन-के विधि की विस्तृत व्याख्या की गई। इस विधि का विडियो क्लिप बनाकर हितग्राहियों को भी शेयर करने के लिए कहा गया। साथ ही कोरोना संक्रमण के खतरे के प्रति आगाह करते हुए वैश्विक कोरोना संक्रमण काल में सामाजिक दूरी बनाकर रहने, मास्क पहनने तथा हाथों को सैनेटाइज करने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन ने लाभार्थियों को सुपोषण के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया, “पोषक तत्वों की कमी से भी बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है और ऐसे में बच्चे को सिर्फ सामान्य खाना खिलाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे के आहार में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में शामिल हों। कुपोषण के लक्षण दिखने पर सबसे पहले बच्चे को संतुलित व पोषक तत्वों से भरपूर आहार देना चाहिए।“
बच्चे को एक ही बार में सारा खाना न खिलाएं बल्कि खाने के बीच नियमित अंतराल रखें। बच्चे को कुपोषण से दूर रखने के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। इस संबंध में गुढ़ियारी क्षेत्र की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया, “सुपोषण के लिए मां का दूध ही बच्चे के लिए सबसे पौष्टिक आहार होता है। यह बच्चे को हर तरह की बीमारी से दूर रखता है। ऐसे में जरूरी है कि मां अपने बच्चे को रोजाना पर्याप्त मात्रा में स्तनपान कराए।“
शिशु को 6 माह तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए । इसके सिवाय किसी भी प्रकार की जन्म घुट्टी या पानी नहीं देना है, क्योंकि मां के दूध में पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं ।6 माह तक सिर्फ स्तनपान कराना चाहिए क्योंकि इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा स्वास्थ्य और पोषण अच्छा रहता है।
वहीं माता को स्वयं भी मौसमी फलों, हरी सब्जियों और रेडी टु ईट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा हैं। इसी कड़ी में गुढ़ियारी में कुपोषण और मृत्यु से बचने के लिए बीमारियों से बचाव विषय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

-म्यूरल में दिखेगी बस्तर की झलक
-महापौर एवं भिलाईनगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव जल्द करेंगे लोकार्पण

भिलाईनगर/ शौर्यपथ / वार्ड क्रमांक 35 बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में महापौर एवं भिलाईनगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव के प्रयासों से आकर्षक उद्यान का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वार्ड में एक भी अच्छा उद्यान नहीं था। मोहल्लेवासियों ने इस क्षेत्र में बच्चों के खेलने, महिलाओं एवं बुजुर्गो को शुकुन की जगह प्रदान करने के लिये उद्यान निर्माण की मांग महापौर से की थी। महापौर ने उद्यान निर्माण कराने के निर्देश जोन के अधिकारियों को दिये थे। आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए थे! शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि बताया कि पुष्प वाटिका उद्यान योजना के तहत 36 लाख की लागत से उद्यान का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य जेएमडी कन्स्ट्रक्शन को दिया गया है। जिसने लगभग कार्य पूर्ण कर दिया है। शीघ्र ही महापौर श्री यादव इसका लोकापर्ण कर जनता को इस उद्यान को सौंपेगे। शिवाजी नगर जोन के सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने बताया कि उद्यान की खासियत यह है कि भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। दीवारों में म्यूरल तैयार किया गया है, जिसमें इंडिया गेट, बस्तर की कलाकृति एवं आई लव भिलाई जैसे चित्रों को उकेरा गया है। उद्यान में मनमोहक पौधो के अलावा शुकुन प्राप्त करने लिये गजीबो का निर्माण किया गया है। यहां बैठकर उद्यान के अलौकिक सौंदर्य की छटा का आनंद प्राप्त कर सकते है। उद्यान के भीतर ही मंदिर स्थापित है जिसका रेनोवेशन का कार्य भी किया गया है तथा आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है। उद्यान स्थल की सबसे महत्वपूर्ण खासियत यह है कि इसके सामने मनमोहक तालाब है, समीप में ही बाबा बालकनाथ मंदिर है, जहां लोग शकुन की तलाश में आते है। उद्यान पूर्ण रूप से निर्मित होने के बाद लोगों को अच्छी सुविधा यहां पर मिल पाएगी। मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक के लिए भी स्थल मिल सकेगा!

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राईस मिलर्स की जांच की जा रही है। कलेक्टर कार्यालय के खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम मिलिंग नहीं करने पर सक्ती के राधा रमन राईस मिल की जांच की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2019 में संग्रहित धान के उठाव में रूचि नहीं लेने एवं अपने कस्टम मिलिंग क्षमता के आधार पर 07 माह पूर्ण कार्य नहीं करने तथा मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग ना कर कस्टम मिलिंग कार्य में उदासीनता बरतने के कारण जांच की गई। जांच के दौरान 112 क्विंटल धान और 33 क्विंटल चावल की जप्ती छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राधा रमन राईस मिल सक्ती को आगामी वर्षों में कस्टम मिलिंग के कार्य से पृथक रखने एवं काली सूची में दर्ज करने का प्रस्ताव भेजा जावेगा। राधारमन राईस मिल के वाहनों की जांच परिवहन विभाग द्वारा की गई जिसके तहत 2000 रूपये का जुर्माने की कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग, श्रम विभाग और औद्योगिक सुरक्षा विभाग द्वारा भी पृथक-पृथक जांच की कार्रवाई की गई है। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, कमल कुमार अग्रवाल, खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान, जितेंद्र दिनकर एवं विभाग के अधिकारी शामिल थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)