Google Analytics —— Meta Pixel
April 21, 2026
Hindi Hindi

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 27 दिसंबर को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पामगढ़ आएगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल रविवार को पूर्वान्ह 11ः30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुचें। वे यहां गुरूघासीदास जंयती कार्यक्रम मे शामिल होकर दोपहर 01 बजे बलौदाबाजार जिला के लिये प्रस्थान करेंगंे।
कलेक्टर एसपी सीईओ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर और जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 27 दिसंबर के प्रस्तावित प्रवास को ध्यान मे रखतें हुए आज पामगढ़ और ग्राम कुटराबोड़ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पामगढ़ के सतनाम भवन और कुटराबोड़ के डीएव्ही स्कूल परिसर का निरीक्षण कर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रभु जीसस क्रिस्ट के जन्मदिवस क्रिसमस पर प्रदेशवासियो को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ महंत ने कहा, त्याग, बलिदान, मानवता, प्रेम के प्रतीक विश्व विख्यात प्रभु यीशु मसीह के मानने वालो की संख्या विश्व मे सबसे अधिक है। भाई-चारे के इस महान पर्व पर क्रिस्चन समाज के लोगो से वर्तमान covid महामारी को ध्यान रखते हुए पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने का आग्रह किया है।

रायपुर /शौर्यपथ / कोविड वैक्सीनेशन की जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री सिम्मी नाहिद ने वर्चुअल बैठक लेकर जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह और पल्स पोलियो अभियान की जानकारी हासिल कर जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अनिल परसाई द्वारा गत दिनों हुई गतिविधियों एवं वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी गयी ।
इस बारे में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अनिल परसाई ने बताया,“कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार से जो भी गाइडलाइन समय समय पर मिलती है उसके तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । वर्चुअल बैठक के माध्यम से समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का नियमित उन्मुखीकरण किया जा रहा है और प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है साथ ही माह जनवरी 2021 में चलने वाले शिशु संरक्षण माह एवं 17 से 19 जनवरी 2021 में आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान पर भी नोडल अधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया ।
वैक्सीनेशन की ज़िला नोडल अधिकारीडिप्टी कलेक्टर सुश्री सिम्मी नाहिद ने निर्देश दिया है कि विशेष रूप से शासकीय कर्मचारी एवं अशासकीय क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए प्रविष्टि कर दिया जाये और इसका प्रमाण पत्र देने को विकासख़ण्ड स्तर के समस्त अधिकारियों को कहा गया है ।
इसके अलावा विकासखंड स्तर पर भी एसडीएम या तहसीलदार की अध्यक्षता में ब्लॉक फोर्स की बैठक भी प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से करने के निर्देश दिये है । यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का समय सीमा में चिन्हित कर जानकारी ज़िला स्तर पर भेजी जाये । एवं भारत सरकार की गाईड लाइन का पूर्ण रुप से पालन किया जाये ।वैक्सीनेशनके लिए दी गई गाइडलाइन के तहत निरीक्षण किया जाए । वैक्सीनेशन के स्थान पर बिजली पानी साफ-सफाई और हवादार कमरे की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए । उनकी अद्यतन स्थिति से जिला कार्यालय को भी अवगत कराया जाए । साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से जिला स्तर पर वर्चुअल बैठक का आयोजन कर जिला टीकाकरण अधिकारी समस्त जानकारियों से विभाग को अवगत कराएंगे ।

बालोद / शौर्यपथ / राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन आज संयुक्त जिला कार्यालय के आडिटोरियम कक्ष में किया गया। खाद्य विभाग, नापतौल, विभाग, औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा सयुंक्त रूप से उपभोक्ता जागरूकता के संबंध में संगोष्ठि परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में उपभोक्ता अधिकारों एवं नवीन प्रावधानों पर जानकारी दी गई तथा उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर के संबंध में सुरक्षात्मक उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
अपर कलेक्टर ए.के. बाजपेयी ने उपभोक्ताओं के छह अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिसमें सुरक्षा का अधिकार, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, चयन का अधिकार, सुनवाई किए जाने का अधिकार एवं उपभोक्ता शिक्षा, जागरूकता का अधिकार शामिल है। उन्होंने उपभोक्तओं को वस्तुओं के क्रय करते समय एक्सपायरी डेट, मूल्य अनिवार्यतः जांचने एवं रसीद लेने के संबंध में जानकारी दी गई। जिला खाद्य अधिकारी एच.एल. बंजारे द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के बारे में एवं त्रिस्तरीय आर्बीटरी व्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सहायक खाद्य अधिकारी संतोष कुमार द्वारा नवीन लागू हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों के बारे में तथा आम उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया, समयावधि आवश्यक दस्तावेजो तथा आम उपभोक्ताओं के समान्यतः उठने वाले प्रश्नों के संबध में जानकारी दी गई।
नापतौल निरीक्षक श्रीमती टोप्पो द्वारा वस्तुओं के माप और तौल की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पटेल द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट एवं उसकी जांच की प्रक्रिया के संबध में विस्तृत रूप से उपस्थित उपभोक्तओं को अवगत कराया।

किसानों को उपार्जन केन्द्रो तक पहुंचने एवं धान विक्रय करने में हो रही सुविधा

बालोद / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में 55 समिति एवं 16 नवीन उपार्जन केन्द्रों की स्थापना से किसानों को धान विक्रय हेतु उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचने एवं धान विक्रय करने में सुविधा हो रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिसके कारण विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक लगभग पांच लाख क्विटंल धान का उपार्जन अधिक हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले के सीमान्त कृषकों का प्राथमिकता के आधार पर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप अब तक धान खरीदी में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान का सर्वप्रथम जिले के पंजीकृत कस्टम मिलर्स से प्राथमिकता के आधार पर धान का उठाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों से धान का नियमित उठाव प्रगति पर है।

भिलाई/ शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव आज सुबह 7 बजे छावनी हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां महापौर यादव ने विधि विधान से हनुमानजी की पूजा अर्चना किए और हाथ जोड़ कर सभी भिलाइवासियो के संकट हरने के लिए संकट मोचन से प्रार्थना की। पूजा अर्चना करने के बाद महापौर यादव को पुजारी ने बताया कि मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करना चाहते है। सभी वार्ड 28 के नागरिकों ने भी महापौर से कहा कि मंदिर में हनुमानजी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाए। जनता के मंसानुरूप महापौर ने घोषणा करते हुए कहा जल्द ही इस पुण्य काम को करेंगे और जल्द ही मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य होगा। इसके बाद महापौर यादव ने वार्ड 28 के नागरिकों के साथ वार्ड का दौरा पर निकले। वार्ड वासियों ने उन्हें वार्ड की कुछ समस्याएं बताई। इस दौरान लोगो ने बताया कि सरकारी प्राथमिक स्कूल राजीव नगर छावनी का भवन जर्जर हो गया है। इस कारण बारिश के सीजन स्कूल भवन में बारिस का पानी टपकता है। बच्चों को काफी परेशानी होती है। इस पर महापौर खुद मौके पर पहुंचे और स्कूल को देखा महापौर देवेंद्र यादव ने स्कूल की स्थिति को देख कर तत्काल अधिकारी को फोन लगाया और मौके पर बुलाया। अधिकारी को स्कूल भवन के संधारण के निर्देश दिए। महापौर यादव ने कहा कि जल्द से जल्द स्कूल भवन का संधारण किया जाए । इसके लिए जल्द स्टीमेट बनाकर दे और वे खुद अपने निधि से कार्य स्वीकृति कराएंगे। इसके साथ ही महापौर यादव को गौरा गौरी कार्यक्रम के सम्बंध में भी मांग किये। जिस पर भी मेयर ने जल्द पहल करने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डी काम राजू, पार्षद तुलसी पटेल, अरुण राय,श्री निवास गोस्वामी, विजय चौधरी, रामायण शुक्ला, गीता सिंग,परसडपति काली प्रसाद, पार्षद मार्तण्ड सिंह मनहर, केशव चौबे,रामाराव आदि उपस्थित थे।

पूर्ण र्निर्माण पश्चात भिलाई शहर में सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा शहीद पार्क, लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन करेगी आकर्षित

भिलाई नगर/ शौर्यपथ / शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भिलाई पहुंच चुकी है! महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने शहीद पार्क के निर्माण का जायजा लिया इस दौरान नीरज पाल मौजूद रहे! नीरज पाल ने बताया की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है! शौर्य स्मारक शहीद पार्क का तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है! प्रत्येक स्थल का किस प्रकार से उपयोग किया जाए इन सभी बातों का विशेष ध्यान निर्माण के दौरान दिया जा रहा है! उल्लेखनीय है कि महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव के प्रयासों से शहीद पार्क का निर्माण किया जा रहा है! कुछ दिन पूर्व आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने भी इसका अवलोकन किया था और आवश्यक निर्देश दिए थे! निर्माणाधीन पार्क के डिजाइन, लेआउट के मुताबिक निर्माण किया जा रहा है! श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात आने वाले समय में यह पार्क सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा, बीएसपी क्षेत्र की पुरानी रौनक लौटेगी।
भगत सिंह की ऊंची प्रतिमा सरोवर के बगल से शहीद सरदार भगत सिंह की 25 फीट की गनमेटल की मूर्ति होगी और थोड़ी दूर पर 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा लहरायेगा। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो होगा। जो लोगों को अपनी और आकर्षित करेगी! इस पार्क को इतनी खूबसूरती से बनाया जा रहा है कि यह शहर के आकर्षण का केंद्र होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा इसके कांसेप्ट के लिए काफी मेहनत की गई और अनेक स्थानों का माडल ध्यान में था। हैदराबाद में स्थित लुंबिनी पार्क का भ्रमण भी अधिकारियों ने किया है और इसके तकनीकी पक्षों को जाना है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक करोड़ चैवालीस लाख रुपए की राशि की स्वीकृति हुई है और इस पर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा!
शहीदों का नाम स्मारक में अंकित- यह पार्क इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें जिले के शहीद जवानों की भी याद दिलाएगा। राज्य गठन के बाद जो लोग देश के लिए शहीद हुए हैं उन शहीदों के नाम इस स्मारक में अंकित होंगे, लगभग यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शहीदों की स्मृति में बनने वाला यह स्मारक गौरवशाली परंपरा की याद दिलाएगा।
सरोवर के बगल में लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी इस संरचना के बगल से लोगों के बैठने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जा रही हैं इसका कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। सीढ़ी के बगल में घास भी बिछ चुकी है। सीढ़ियों एवं घास पर बैठकर लोग म्यूजिकल फाउंटेन का नजारा ले सकेंगे!
एजुकेशनल हब के लिए रीडिंग जोन भी- महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने एजुकेशनल हब के मुताबिक रीडिंग जोन की सुविधा दिलाने के लिए यहां रीडिंग जोन का निर्माण भी करा रहे हैं। यहां ऐसी लाइब्रेरी होगी जहां छात्र दिन भर सुकून से पढ़ सकेंगे।

कौशल बिल्डिंकॉन द्वारा जुनवानी रोड में अवैध प्लाटिंग के लिए लगाए गए प्रचार स्टॉल एवं अन्य सामग्रियों को निगम ने किया जप्त , सूचना मिलने पर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

भिलाई नगर/ शौर्यपथ / कौशल बिल्डिंकॉन द्वारा जुनवानी रोड में निर्माणाधीन बीएसबीके पेट्रोल पंप के सामने अवैध प्लाटिंग के विक्रय के लिए स्टॉल लगाया था! जिसे निगम ने जप्त किया है! इसके साथ ही लेंस युक्त मशीन जो की जमीन समतलीकरण के लिए उपयोग की जाती है! स्टॉप मशीन, लेआउट प्लान (ब्रोशर), टोटल स्टेशन, ड्राई पोर्ट जैसी सामग्रियों को भी जप्त किया गया है! अवैध प्लाटिंग के विक्रय के लिए कौशल बिल्डिंकॉन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा था! इससे संबंधित सामग्रियों को भी जप्त किया गया! उपायुक्त अशोक द्विवेदी को अवैध प्लाटिंग के लिए स्पॉट पर प्रचार की सूचना मिलने पर तत्काल उन्होंने निगम की टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया! सूचना मिलने के महज 1 घंटे के भीतर निगम ने समान जब्ती सहित अन्य कार्यवाही पूर्ण की! कार्यवाही का पंचनामा भी तैयार किया गया है! गौरतलब है कि इस स्थल पर निगम ने कुछ माह पूर्व कार्यवाही की थी! मार्ग संरचना को ध्वस्त करते हुए मुरूम भी जप्त किया था! अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्यवाही के बाद सीधे ऐसे लोगों पर भी निगम कार्यवाही कर रही है जो प्लाटिंग विक्रय को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं! अवैध प्लाटिंग कर्ताओं पर निगम ने कानूनी कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी है! इस प्रकार के कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है! निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्तों को दिए हैं! इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने पर निगम द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है! आज की कार्यवाही में भवन अनुज्ञा के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, प्रभारी उप अभियंता दौलत चंद्राकर तथा जोन क्रमांक 1 के ए.आर.ओ. शरद दुबे मौजूद रहे!

 

नवागढ़ / शौर्यपथ / सेवा सहकारी समिति मुरता पं.क्र .1271 में धान विक्रय हेतु बारदाना की शीघ्र आपूर्ति कराने को लेकर किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख था कि वे सभी सेवा सहकारी समिति मुरता के कृषकगण है जो कि शासन के योजनांतर्गत समर्थन मूल्य में धान विक्रय किये जाने हेतु मुरता में पंजीयन कराया गया है और संबंधित संस्था द्वारा धान विक्रय हेतु 22 दिसम्बर को टोकन प्राप्त होना था किन्तु समिति में बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण से धान तौल एवं टोकन देना पूर्णतः बंद हो गया है । विदित हो कि कृषकों के द्वारा शासन के योजनांतर्गत समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने के उद्देश्य से अपने खेतों की धान फसल को कोठार - आंगन में रखे हुए है और जब तक धान का विक्रय नहीं हो जाता तब से किसानों खाना - पीना एवं नींद हराम हो गया है । इसलिए मुरता सोसायटी में धान विक्रय हेतु तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया जावे अन्यथा  कृषकों के द्वारा उग्र रूप से प्रदर्शन , आंदोलन , हाईवे मार्ग में चक्का जाम , सेवा सहकारी समित में ताला लगाना जैसे कृत्य करने के लिए बाध्य हो जायेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन - प्रशासन की होगी । किसानों ने मांग किया कि सेवा सहकारी समिति मुरता पं.क्र . 1271 में धान विक्रय हेतु बारदाना की आपूर्ति यथा शीघ्र कराये जाए । इस दौरान किसान चैन साहू, शिवचरण साहू, प्रीत राम साहू,  गोपाल साहू आदि उपस्थित रहे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)