Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

राजशेखर नायर।
दैनिक शौर्यपथ। धमतरी

सिहावा पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध रूप से वन्य प्राणी व वन्य वस्तु के अवैध रूप से बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहे तीन आरोपी को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर टांगापानी साप्ताहिक बाजार स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई कर तीन व्यक्ति को धरदबोचा ।
जिनका नाम ईश्वर साहू पिता दसरू राम साहू उम्र 30 वर्ष सांकरा थाना ,तामेश्वर कश्यप पिता भैयाजी कश्यप उम्र 44 वर्ष बिरगुड़ी निवासी , कुलेश्वर समुंद्र पिता निर्भय सिंह उम्र 35 वर्ष, सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में हिरण सांभर सिंह जैसे छोटे बड़े 4 नग सिंह, हिरण की खोपड़ी जैसे हड्डी , एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो ,तामेश्वर कश्यप के पास रखे दो काले रंग का कॉलेज बैग एवं एक कपड़े का थैली सभी में 1,1 नग जीव कछुआ।
कुलेश्वर समुद्र के पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में तेंदुआ खाल जैसे 4 टुकड़ा ।
1 नग तेंदुआ खोपड़ी जैसे खोपड़ी
जुमला कीमत 35 लाख 90 हजार मिलने पर समक्ष गवाह जप्त किया
उक्त सफलता में नगरी एसडीओपी नीतीश ठाकुर, थाना प्रभारी सिहावा विपिन कुमार लाकड़ा ,सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम बंजारे ,आरक्षक प्रमोद गहरे ,योगेश सोम ,अमित रावटे यीश कुमार टंडन, मनोज , युवराज ,आरक्षक वीरेंद्र ध्रुव का उल्लेखनीय योगदान रहा

 

*राजशेखर नायर/* *दैनिक शौर्यपथ समाचार* */धमतरी ब्यूरो*

नगरी के ग्राम पंचायत छिपलीपारा के ग्रामीणों की शिकायत के बाद  SDM व नयाब तहसीलदार ने  कार्यवाही करते हुए  अवैध खनन व परिवहन कर रहे
*जेसीबी* ,     मालिक       *राहुल तिवारी*    व
*हाईवा*   नम्बर  *CG 04 JC 7652*
जप्त कर सिहावा थाने को सुपुर्द किया
एसडीएम  ने जप्त जेसीबी व हाईवा मालिको के  विरुद्ध कार्रवाई के लिए फाईल खनिज विभाग को सौंपने की बात कही।

रेत के अवैध तस्करी के करोबार  पर रोक लगाने कलेक्टर के सक्त रवैया  के बाद  प्रशासन द्वारा लगातार  पूरे जिले में  कार्यवाही की जा रही है ।

सभी आयु वर्ग लोगों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ लिया भाग
सवेरे 6 बजे से ही फोटो और वीडियो अपलोड होना शुरू

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को राज्य के कोने-कोने में वर्चुअल मैराथन का आयोजन हुआ। प्रदेश में वर्चुअल मैराथन के दौरान उत्सव जैसे माहौल देखा गया। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन में लोगों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग इस वर्चुअल मैराथन में शामिल हुए।
इस वर्चुअल मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों ने अपने घरों के आस-पास, उद्यान, मैदान, सड़क में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मैराथन में शामिल हुए। सभी आयु वर्ग के लोग मास्क लगा रखे थे। उनके चेहरे में खुशी का भाव था, बच्चे दौड़ते हुए वीडियो बनवाने का आनन्द ले रहे थे, बुजुर्गों ने भी बड़े सबेरे से दौड़ लगाकर वीडियो बनवाया और हैशटैग किया।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में 247 करोड़ 61 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में 87 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 160 करोड़ 29 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। इन कार्यो में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, सिंचाई, शासकीय भवनों के निर्माण, पेयजल और विद्युत सुविधा विस्तार के कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव, आदिम जाति कल्याण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक रामानुजगंज एवं उपाध्यक्ष, सरगुजा विकास प्राधिकरण श्री बृहस्पत सिंह, विधायक सामरी एवं संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम, नगरपालिका परिष्द बलरामपुर के अध्यक्ष श्री गोविन्द राम उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 11 करोड़ 14 लाख की लागत से 12वीं वाहिनी रामानुजगंज में निर्मित आवासीय परिसर का निर्माण, 2 करोड़ 50 लाख की लागत से जरहाडीह खास से चिरकोमा सड़क के बेसना नदी पर नवनिर्मित पुल, 2 करोड़ 58 लाख की लागत से पचावल से कोटपाली सड़क पर स्थित बांकी नदी पर पुल निर्माण, 85 लाख की लागत से इन्द्रपुर रोड से नीलकंठपुर यादवपारा सड़क स्थित खरबोर नाला पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 71 लाख की लागत से बलंगी नवाटोला से झापर गोड़पारा स्थित वरन नदी पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 64 लाख की लागत से कमलपुर से पटेवाखास सड़क स्थित चिकरा नदी पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 42 लाख की लागत से पण्डरी खास से पण्डरी पहाड़डीह सड़क स्थित वहेरा नाला पर पुल निर्माण, 3 करोड़ 10 लाख की लागत से अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड से महुआडांड नावापरा सड़क स्थित सांसू नदी पर पुल निर्माण, 2 करोड़ 69 लाख की लागत से शारदापुर अमण्डा से सरहूलखास सड़क स्थित इरिया नदी पर पुल निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 80 लाख की लागत से निर्मित ककनेश जलाशय, 7 करोड़ 54 लाख की लागत कोटराही जलाशय निर्माण एवं 5 करोड़ 53 लाख की लागत से मानीकपुर जलाशय, 69 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मनोहरपुर, छ.ग. स्टेट वेयर हाउसिंग कॉपोरेशन द्वारा 3 करोड़ 40 लाख की लागत से राजपुर में 5400 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण एवं 2 करोड़ 17 लाख की लागत से प्रेमनगर में 3600 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण, क्रेडा द्वारा 2 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से 21 नग 16 ड्यूल पंप की स्थापना का कार्य, 9 करोड़ 39 लाख रूपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था हेतु 2298 नग सोलर होमलाईट की स्थापना तथा 1 करोड़ 20 लाख की रूपये की लागत से गौठान और चारागाह में पेयजल व सिंचाई हेतु 45 सोलर पंप की स्थापना के कार्य शामिल हैं।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 और 15 दिसम्बर को सरगुजा, सूरजपुर तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.15 बजे मेंड्राकला पहुंचेंगे और धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा करेंगे। वे इसके पश्चात् ग्राम केशवपुर में गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से ब्रम्हपारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 12.30 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन तथा निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल अंबिकापुर के पीजी कालेज ग्राउंड में दोपहर 12.45 बजे आयोजित सभा में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 2.45 बजे पीजी कालेज ग्राउंड अंबिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे। वे इसके पश्चात् सर्किट हाउस सूरजपुर पहुंचेंगे और वहां विभिन्न समाज प्रमुखों तथा संरक्षण प्रमुखों और अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल 15 दिसम्बर को सुबह 10.40 बजे सूरजपुर के नया बस स्टैण्ड का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् सूरजपुर में गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सकरी पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर वापस आएंगे।

भिलाई / शौर्यपथ / आकाशगंगा सब्जी विक्रेता संघ के निर्वाचित अध्यक्ष रविंदर सिंह उर्फ रवि सिंह ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दिया है। कार्यकारिणी में संघ के बायलाज के अनुसार अध्यक्ष समेत कुल 22 पदाधिकारी बनाये गए हैं।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष रविंदर सिंह उर्फ रवि सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमृत कुकरेजा, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत व राकेश गुप्ता, महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, मंत्री दाउलाल देवांगन, फत्तेलाल जंघेल, कोषाध्यक्ष पवन सिंह राजपूत एवं कार्यालय प्रभारी त्रिलोक मिश्रा को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य अमिताभ जायसवाल, अनिरुद्ध गुप्ता, दिलीप साव, अज्जू, जय गुप्ता, लालचंद गुप्ता, मनोज जायसवाल, सरोज गुप्ता, सुरेश सिंह, संतोष शर्मा, मनोज गुप्ता, संजय पांडेय, सतीश पांडेय, विनय कुमार गुप्ता तथा रणजीत सिंह होंगे। संरक्षक के रूप में भरत गौर, घनश्याम गौर, बाबूलाल देवांगन, लक्ष्मण गौर, मंगलू राम देवांगन, नारायण सिंह, अजय सिंह को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। अध्य रवि सिंह ने बताया कि उनका निर्वाचन 16 नवंबर को मतदान प्रणाली से हुआ था। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में युवाओं के साथ ही अनुभवी सदस्यों को स्थान दिया है जिससे पूरी कार्यकारिणी बेहतर तरीके से सब्जी व्यवसायियों के हित में काम करेगी।

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा ऐसे कार्मिक जो कार्यस्थल में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते है, उन्हें प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रतिमाह ÓÓकर्म शिरोमणि पुरस्कारÓÓ प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस के दुबे ने गैर-संकार्य विभाग के कार्मिक नंद कुमार (हेड स्टोर कीपर),कमल देव यादव (हेड स्टोर कीपर), श्रीराम अनुभाग अधिकारी को सितंबर-2020 तथा बी गोपाल राव निजी सचिव, पी आदिनारायण जनसंपर्क विभाग एवं  ललित नगर सेवाएँ विभाग-इलेक्ट्रिकल को माह अक्टूबर-2020 के लिए आज आयोजित एक समारोह में कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार योजना में पुरस्कृत कार्मिकों को सम्मान के रूप में संयंत्र प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं कार्मिक की धर्मपत्नी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान की जाती है, साथ ही पुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन इस्पात भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एल ए एवं पीआर जेकब कुरियन, महाप्रबंधक एमएम तपन कुमार, महाप्रबंधक दिनेश कुमार, महाप्रबंधक ए के साहू उपस्थित थे।

जिले में 58 हजार 588 नये राशन कार्ड बने
कोविड-19 के दौरान बीपीएल श्रेणी के 2 लाख 92 हजार 402 परिवारों एवं 1896 प्रवासी मजदूरों को दिया गया नि:शुल्क राशन

राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन की ओर से प्रदेश की जनता को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सशक्त कदम उठाए गए हैं। राजनांदगांव जिले में जनवरी 2019 से 9 दिसम्बर 2020 तक 58 हजार 588 नए राशन कार्ड बनाए गए। जिसमें नये बीपीएल राशन 10 हजार 727 तथा नये एपीएल राशन कार्ड 47 हजार 861 बनाए गए। खाद्य विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दौरान युद्ध स्तर पर कार्य किया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा रोकथाम के उपाय हेतु लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन से लोग घरों में रहने विवश थे। वहीं बीपीएल श्रेणी के परिवारों एवं प्रवासी मजदूरों के सामने लॉकडाउन के समय भोजन व्यवस्था की चिंता सताने लगी थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीपीएल राशनकार्डधारी तथा बिना राशनकार्डधारी (प्रवासी मजदूर) परिवारों की चिंता दूर करने के लिए माह अप्रैल, मई, जून का राशन एकमुश्त नि:शुल्क प्रदाय करने के निर्णय लेकर तत्काल वितरण प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से जिले के सामान्य एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्र के बीपीएल परिवारों की एवं प्रवासी मजदूरों की बड़ी चिंता दूर हो गयी। शासन की ओर से एपीएल परिवारों को भी खाद्यान्न दिया जा रहा है।
कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये जिले के सभी 869 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में सामान्य दूरी बनाये रखते हुए खाद्यान्न का सफल वितरण किया गया एवं प्रवासी मजदूरों के पलायन के समय मजदूरों के परिवहन हेतु पेट्रोल, डीजल एवं भोजन की व्यवस्था की गयी। जिला खाद्य अधिकारी श्री किशोर सोमावार ने बताया कि कोविड-19 के दौरान जिले में 2 लाख 92 हजार 402 बीपीएल परिवारों को कुल 3 माह का चावल 453566.7 क्ंिवटल, चना 12669.38 क्ंिवटल नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ प्रवासी मजदूरों (लगभग 1896) को माह मई, जून, जुलाई 2020 को कुल 29.78 क्ंिवटल चना, 413.61 क्ंिवटल चावल नि:शुल्क वितरण किया गया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / बैकयार्ड कुक्कुट पालन से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम माड़ीतराई के संजय कुमार वर्मा की आमदनी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पशुधन विकास विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र डोंगरगढ़ से 45 नग रंगीन चूजे शासन की बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत प्रदान किए गए थे। मुर्गी पालन से प्रतिदिन 10 से 12 अंडे प्राप्त होते हैं जो 10 से 15 रूपए प्रति अंडे बिकते थे। वहीं मुर्गी को वजन के हिसाब से 400 से 500 रूपए प्रति नग के हिसाब से विक्रय करते हैं। हमने मुर्गी पालन का व्यवसाय बढ़ाने के लिए 112 अंडों की क्षमता का इक्यूवेटर लिया है। जिससे अंडों से चूजे निकालकर विक्रय करते हैं। इस तरह लगभग 10 हजार रूपए की मासिक आमदनी होने लगी है, जिससे मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी है। उन्होंने कहा कि पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कुक्कुट पालन का कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं। 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)