
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/ दैनिक शौर्यपथ समाचार
सर्वधर्म सेवा समिति नगरी के अध्यक्ष सन्नी छाजेड़ ने मांग की है की कुकरेल ,केरेगांव क्षेत्र से शवों को पोस्टमार्टम हेतु नगरी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र लाने के बजाए,
कुकरेल केरेगाँव क्षेत्र में ही पोस्टमार्टम क्रिया पूर्ण की जाय या फिर धमतरी जिला स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाय।
वर्तमान में कुकरेल क्षेत्र से नगरी पोस्टमार्टम हेतु लाया जाता है ।जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने की वजह से परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
मृत्यु उपरांत परेशान परिजनों के लिए और अधिक परेशानी का कारण बनता है।
वाहन खर्च व समय भी अधिक जाया होता है।
परिजनों की परेशानी को देखते हुए सन्नी छाजेड़ ने शासन से मांग की है की या तो धमतरी जिला मुख्यालय भेजा जाए या फिर क्षेत्र में ही पोस्टमार्टम क्रिया संपन्न किया जाए।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विकास के लिए करोड़ांे रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। वहीं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं कर जिलेवासियों का दिल जीत लिया। श्री बघेल ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कोरिया जिले के नागपुर में शासकीय महाविद्यालय और चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय की मंजूरी की घोषणा की। नागपुर में महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो और चिरमिरी में महाविद्यालय प्रारंभ करने का आग्रह मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री विनय जायसवाल ने किया था।
कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए लगभग 222 करोड़ रूपए की लागत के 210 विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को 3 करोड़ 23 लाख रूपए की सहायता राशि और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रवास के दौरान जिले के सोनहट विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में 40 लाख 19 हजार रूपए और ग्राम पुसला में 22 लाख 84 हजार रूपए की लागत से निर्मित मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने सोनहत विकासखण्ड के ग्राम बसवाही में लगभग 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन सह-राशन दुकान का लोकार्पण भी किया।
इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।
शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को हर महीने 10 हजार रूपए पेंशन देने की घोषणा
बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर और सोनाखान में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा
मुख्यमंत्री ने दी कुरूपाठ देवस्थल तक सीढ़ी निर्माण की स्वीकृति
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर बलौदाबाजार जिले के सोनाखान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने वीरभूमि सोनाखान में निर्मित विशाल शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से उनके निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान योजना के तहत दी जा रही एक हजार रूपए की पेंशन राशि को बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति माह देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए सोनाखान और जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कुरूपाठ देवस्थल तक सुगमता पूर्वक आने-जाने के लिए पक्की सीढ़ी निर्माण कराने और शहीद के वंशजों के आवास स्थलों का जीर्णोद्धार कराने की स्वीकृति भी दी। इस अवसर पर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक चन्द्रदेव राय एवं कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
राजशेखर नायर/ धमतरी/दैनिक शौर्य पथ समाचार
संकुल केंद्र फरसियां अंतर्गत गोरेगांँव के प्राइमरी व मिडिल स्कूल के 104 बच्चों को जे ई का टीका लगाया गया ।यहां गांव के 1 साल से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया गया ।स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ने बताया कि जैपनीज इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण से ०१ से १५ वर्ष तक के सभी बच्चों को बचाव के लिए लगाया जा रहा है ।वायरस मानव शरीर को प्रभावित करता है ।यह वायरस क्यूले सक्स मच्छर के काटने से मलेरिया की तरफ फैलता है ।यह बीमारी 0 से 15 साल के बच्चों को प्रवेश करता है । इससे बच्चे के मस्तिष्क की विकलांगता होने की संभावना हो सकती है ।इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ,मितानिन गीता हेमने, व गीता ध्रुव ,शिक्षिका चुलेश्वरी पायल ,रूपवती पटेल ,चंद्रप्रभा साहू ,कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ,शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया ,जनभागीदारी अध्यक्ष प्राथमिक व माध्यमिक विभाग व पंचायत प्रतिनिधिगण, उपस्थित थे ।टीकाकरण कार्यक्रम को निरीक्षण करने के लिए लीलाराम नागेश पर्यवेक्षक नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।यह अभियान दिनांक 23 नव. से 18 दिसम्बर तक सतत चलेगा। उत्ताशय की जानकारी के.पी. साहू ने दी।
राजशेखर नायर/धमतरी/नगरी/ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार
नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में इन दिनों भू-अतिक्रमणों की जैसी बाढ़ सी आ गई है।
हद तो तब हो जाती है जब इन
अतिक्रमण को हटाने की बजाय खुद नगर पंचायत, नियमों को ताक में रखकर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रही है।
नगरी में तहसील ऑफिस के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है इन निर्माण कार्यों में नियमों को ताक में रखकर गंदे पानी निकासी हेतु बने शासकीय नाली के ऊपर निर्माण कार्य किया जा रहा है ।
जब नगर पंचायत इन नियमों की धज्जियां उड़ा रही है तो अतिक्रमणकारियों का हौसला तो बुलंद होगा ही।
मामला सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिरगुडी का
राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/
दैनिक शौर्यपथ समाचार
सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिर्गुडी निवासी, 30 वर्षीय युवक तिलक, पिता रमेश भारती ने आज अपने घर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक 8-10 वर्षों से मिर्गी बीमारी से पीड़ित था, साथ ही मानसिक रूप से भी कमजोर व शराब पीने का आदी था।
शव को सर्व धर्म सेवा समिति के एंबुलेंस में नगरी चीरघर लाया गया।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के 10 दिसम्बर को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का की भावना का संचार किया। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
ठेला, पसरा लगाकर फूटपाथ व सड़क में घूमकर व्यवसाय करने वाले उठायें लाभ .....
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार दुर्ग शहर क्षेत्र के ऐसे निवासी जो सड़क में घूम कर सड़क किनारे खेला बसरा लगाकर कल दुकान अंडा दुकान गुपचुप दुकान आदि प्रकार के व्यवसा़़़य करने वाले पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री निधि योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना के तहत छोटे पद विक्रेताओं को उनके व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए ₹10000 कारण उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए इच्छुक हितग्राही नगर पालिक निगम दुर्ग के डाटा सेंटर में बनाया गया काउंटर पर आकर अपना आवेदन जमा कराएं शासन के निर्देशानुसार 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आवेदन जमा करा सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं के लिए किया जा रहा है । शासन के द्वारा पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि के अंतर्गत पीएम स्वर निधि योजना गरीब व छोटे फुटकर पथ विक्रेता के लिए योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना के द्वारा वंडर्स की समृद्धि के लिए उनके छोटे व्यवसाय को मैं वृद्धि करने ₹10000 लोन दिया जा रहा है इस योजना में नियमित भुगतान करने पर 7% ब्याज सब्सिडी हितग्राहियों को दी जाएगी । डिजिटल लेनदेन पर 12 सो रुपए कैशबैक की सुविधा दी गई है । यह योजना सिक्योरिटी फ्री लोन है । नगर पालिक निगम दुर्ग में इस योजना के तहत अब तक 1730 लोगों को ऋण लेकर लाभ पहुंचाया गया है । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आजीविका मिशन नगर पालिक निगम दुर्ग की टीम शहर के समस्त बैंकों में भ्रमण कर ऋण वितरण घर आने का बेहतर प्रयास कर रहे हैं ।
धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश के 19 जिलों में 14 से 17 दिसंबर तक राम वन गमन पथ पर विराट बाइक रैली और पर्यटन रथ यात्रा निकाली जाएगी। तीसरे दिन दक्षिण की ओर कांकेर से निकली बाइक रैली और पर्यटन रथ 16 दिसंबर को सुबह धमतरी जिले में पहुंचेगा। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक रैली में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी आगामी 14 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हंै। इसके लिए पंजीयन का प्रारूप आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कार्यालय सहित सहायक संचालक, जिला कौशल विकास कार्यालय में उपलब्ध है। बाइक रैली में शामिल होने के इच्छुक उक्त स्थानों से प्रारूप प्राप्त कर नियत तिथि तक पंजीयन करा सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि जिस जगह पर बाइकर्स दल बदले जाएंगे, वहीं से अन्य बाइकर्स, रैली में शामिल होंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
