
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ शासन के वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू इन दिनों सीधे तौर पर एक्शन मोड में देखे जा रहे है। लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याएं व मांगों की जानकारी लेकर उसे पूरा करवाने व उसके लिए जल्द से जल्द भूमिपूजन कर कार्य को शुरू करने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य इन दिनों वे कर रहे हैं। उन्होने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ये स्पष्ट लहजे में कहा है कि रिसाली जो नया नगर निगम बना है, उसके लिए चुनाव होना है। हर हाल में हमें रिसाली के इस निगम चुनाव में परचम लहराना है। रिसाली के 40 वार्डो में दो वार्ड करके बैठकों का दौर भी शुरू करने का निर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिया है।
वही स्पष्ट रूप से कार्यकर्ताओं से कहा है कि टेंट लगाना, स्वागत करना, फूलमाला पहनाना, पटाख फोडऩे पर ध्यान नही देते हुए नये कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोडऩे का कार्य करे, जिसमें उर्जावान युवाओं को अधिक जोडे जिसके पार्टी को अधिक लाभ मिले। गत दिवस उनके निवास पर नरेश कोठारी, श्री कोरी सहित अन्य नेताओं ने मंत्री श्री साहू से कहा कि नये व उत्साही युवा लोग वार्डों में विकास कार्यों सहित जनसेवा के कार्यों को अंजाम दे रहे हेै, उन्हें पुराने कार्यकर्ता व नेता पचा नही पा रहे हैं। उस पर मंत्री साहू ने कहा कि आप क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दे, बाकी लोगों को मैं समझ लूंगा। इस दौरान नरेश कोठारी ने ताम्रध्वज साहू को यह भी बताया कि हम जहां भाजपा का गढ है, वहां कैसे आगामी निगम चुनाव में कैसे कांग्रेस का परचम लहरा सकते है। आप रिसाली निगम क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में इतना अधिक विकास कार्य करा रहे है लेकिन भाजपाई आपका कोई नाम नही ले रहे हैं। मंत्री साहू ने इस दौरान स्पष्ट कहा कि होने वाले कार्यों का तुरंत नारियल फोडकर भूमिपूजन भी करूंगा, इन क्षेत्रों में विकास के लिए राशि की कोई कमी नही होने दूंगा। दुर्ग ग्रामीण के दौरे के बाद अब शहरी इलाकों में अपना दौरा कार्यक्रम शुरू कर वहां जनता से जानकारी ले रहे है इन क्षेत्रों में किस प्रकार का विकास कार्य कराना है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने आज कोविड-19 संक्रमण के मद्देनर राजनांदगांव शहर के प्रमुख मार्केंट एवं सब्जी बाजार का आकस्मिक निरीक्षण कर मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वाले दुकानों पर सील बंद की कार्रवाई की गई। कलेक्टर, एसपी एवं उनकी टीम ने मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, गुड़ाखू लाईन, सब्जी मार्केट एवं जयस्तंभ चौक का भ्रमण कर निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि दीपावली त्यौहार के दौरान लोगों में बिना मास्क के निकलने की प्रवृत्ति बढ़ी है। दुकानदार एवं लोगों को मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के लिए कहा गया है, अन्यथा चालानी एवं दुकान सीलबंद की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण बढऩे की संभावना बनती है। जैसे ही कोरोना के लक्षण दिखाई दे तत्काल जांच कराना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द इलाज शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान लोगों में मास्क लगाने के प्रति सिथिलता आयी है। सभी कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें तथा सर्तक एवं सजग रहे।
इस अवसर पर बिना मास्क के दिखाई देने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई कर उन्हें मास्क लगाने की समझाईश दी गई। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर अग्रवाल मेटल स्टोर्स को सील बंद करने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर वर्मा ने कालीचरण गुप्ता के परिवार में उनके परिजनों को कोविड-19 होने के बावजूद दुकान खुला रखने पर राष्ट्रीय आपदा अधिनियम 188 का उल्लंघन करने पर सील बंद करने तथा एफआईआर करने के निर्देश दिए है। भ्रमण के दौरान बिना मास्क के दिखाई देने वाले युवक-युवतियों एवं महिलाओं सभी को कोविड-19 के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए समझाईश दी गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, एसडीएम मुकेश रावटे, सीएसपी श्री मणिशंकर चंद्रा, प्रशिक्षु डीएसपी मयंक रणविजय एवं रूचि वर्मा सहित जिला, पुलिस, राजस्व एवं नगर निगम की टीम उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / हिंदी भवन में आज संभाग के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों को राजस्व एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सैद्धांतिक एवं मैदानी क्षेत्र में उपयोगी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संभागायुक्त टीसी महावर ने कहा कि राजस्व अधिकारी बहुमुखी अधिकारी होते हैं। वे अपने अधिकारों का पूरी तरह क्रियान्वयन कर जनहित में बेहतरीन कार्य कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे भू राजस्व संहिता सहित रेवेन्यू एवं नियमों एवं कानूनों पर लिखी पुस्तकों का नियमित अध्ययन करें। नियमों की जानकारी जितनी ज्यादा होगी, प्रशासनिक रूप से आप उतने ही प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक पक्ष के साथ ही अपने मैदानी स्तर की व्यावहारिक समझ एवं संवेदना भी बेहद जरूरी है। पूरे ध्यान से आवेदक की बातें सुने एवं यथासंभव उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी न्यायालय के लिए नियत दिनों में कोर्ट में बैठकर कोर्ट में न्यायालयीन कार्य करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करने एवं मौके पर ही मामलों के निराकरण के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अपने रूटीन कामों के साथ ही शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष नजर रखें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला बहुत उपयोगी होती है क्योंकि मैदानी स्तर पर की अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने जिस कुशलता के साथ इन्हें हल किया, उनके अनुभव का लाभ आप लोगों को मिलता है। सीसीफ श्रीमती शालिनी रैना ने कहा कि वनाधिकारपत्रों के मामले में वन विभाग के समन्वय से बहुत सारे लोगों की मदद की जा सकती है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि कोर्ट बहुत महत्वपूर्ण होता है। लोग काफी उम्मीद लेकर आते हैं। यथासंभव कोर्ट में मौजूद रहने की कोशिश करें। इस तरह का समन्वय बनायें कि कोर्ट के कार्य प्रभावित न हों। एसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए राजस्व विभाग और पुलिस में अच्छा समन्वय बहुत आवश्यक होता है। यहां एक और एक मिलकर दो नहीं होता ग्यारह हो जाते हैं।
वाजिब उल अर्ज और निस्तार पत्र में क्या अंतर है-
संभागायुक्त ने कहा कि मैदानी स्तर में लगातार काम करने के दौरान हमारी पढऩे की आदत छूटती हैं और हम अक्सर नियमों से संबंधित किताबें नहीं पढ़ पाते। यह बेहद जरूरी है इससे त्वरित और न्यायपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलती है। उन्होंने प्रश्न भी राजस्व अधिकारियों से पूछे। भू राजस्व संहिता में फारसी के शब्दों के अर्थ और उनका प्रशासनिक उपयोग भी उन्होंने पूछा। मसलन वाजिब उल अर्ज और निस्तार पत्र में क्या अंतर है अथवा तौजियां पत्र किसे कहते हैं इस तरह के प्रश्न, साथ ही उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं जैसे गोधन न्याय योजना आदि के नवीन निर्देशों के बारे में भी अधिकारियों से पूछा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से भी अपने विचार रखने कहा।
टूर सेगमेंट प्रोग्राम पर दिया फोकस-
संभागायुक्त ने कहा कि टूर सेगमेंट प्रोग्राम राजस्व अधिकारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इससे अपने कार्यक्षेत्र की समझ बढ़ती है। लोगों से प्राथमिक जानकारी मिलती है जिससे उनके लिए बेहतर कार्य करने की गुंजाइश बनती है। उन्होंने कहा कि दौरे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति, अस्पतालों की स्थिति, स्कूलों में मध्याह्न भोजन, पटवारी हल्कों का निरीक्षण, छात्रावास, पेयजल की उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के अप्रत्याशित आवागमन आदि बातों पर भी विशेष ध्यान रखें।
कार्य की प्राथमिकता और समन्वय सबसे जरूरी-
संभागायुक्त ने कहा कि राजस्व अधिकारियों के लिए कार्य की प्राथमिकता तय करना और अन्य विभागों से समन्वय बेहद जरूरी है। इन दोनों क्षेत्रों में विशेष ध्यान देकर बेहतरीन कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी के साथ ही कार्यालयीन प्रणाली में भी दक्षता बेहद आवश्यक है। इन दोनों गुणों का संयोग आपको अच्छा अधिकारी बनाएगा और लोग अच्छे अधिकारी को केवल काम के कारण ही याद करते हैं। संभागायुक्त ने आशा की कि इस कार्यशाला से अधिकारियों को काफी मदद मिलेगी। समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहेगा।
सुकमा /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को 23 नई तहसीलों की सौगात दी। इसी कड़ी में सुकमा जिले के गादीरास को भी तहसील कार्यालय का दर्जा दिया गया है। उसी अनुक्रम में उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गादीरास तहसील कार्यालय का शुभारम्भ किया। उन्होंने तहसील कार्यालय भवन हेतु विधिवत जमीन के चिन्हांकन पश्चात भवन निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे गादीरास से लगे हुए कोंड्रे, गोंदपल्ली, गोंडेरास, मानकापाल, मारोकी आदि अत्यंत दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत अधिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि तहसील का दर्जा मिल जाने से अब गादीरास क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए अधोसंरचनाओं का निर्माण भी तेजी आएगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित तौर पर ग्रामीणों को मिलेगा। क्षेत्र में यातायात की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को तहसील से संबंधित कार्य के लिए सुकमा जाना अत्यंत कष्टप्रद था, किन्तु अब गादीरास में तहसील कार्यालय की स्थापना से उन ग्रामीणों को सबसे अधिक लाभ होगा।
मंत्री लखमा ने तहसील कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं आदि के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि गादीरास में तहसील कार्यालय की स्थापना से निश्चित तौर पर भूमि से संबंधित कार्य जैसे, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि कार्यों के साथ ही आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित बहुत से कार्य के लिए ग्रामीणों को सुकमा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब गादीरास में तहसील कार्यालय के शुभारम्भ से गादीरास निवासियों को सुविधा होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। मंत्री साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होना बड़ी बात है। उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को शवों को लाने और पोस्टमार्डम पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए है।
ज्ञातव्य हो कि राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के केन्द्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला है। इनमें दो बच्चें, दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर से समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा समस्त जिला विपणन अधिकारी के साथ प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम करने, वर्ष 2019-20 खरीफ के शेष धान का निराकरण एवं खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 में धान खरीदी की तैयारी तथा धान खरीदी हेतु चबूतरा निर्माण के संबंध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्रीजी के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों द्वारा उत्पादित धान एक दिसम्बर, 2020 से खरीदना है। इस वर्ष 90 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है, जिसकी लागत करीब 22,500 करोड़ होगी। इस हेतु कलेक्टर समस्त धान खरीदी केन्द्रों में समुचित तैयारी करें ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस वर्ष नया जुट बारदानों की आपूर्ति की कमी हो रही है, जिसे देखते हुए पीडीएस का लगभग 1 लाख गठान बारदाना एवं राईस मिलर्स के माध्यम से लगभग 2 लाख गठान पुराने बारदानों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 70 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदानों की भी व्यवस्था की जा रही है। पीडीएस एवं कस्टम मिलर्स के माध्यम से एकत्रित किए जाने वाले बारदानों की जिलेवार समीक्षा की गई एवं सभी व्यवस्थाएं धान खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए गए। एमडी मार्कफेड द्वारा बताया गया कि आज की स्थिति में 42 हजार पीडीएस एवं एक लाख 23 हजार गठान कस्टम मिलर्स के माध्यम से बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है।
मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी के पूर्व फड़, कम्प्यूटर, प्रिंटर, कांटा-बांट, जनरेटर, यूपीएस, नमी मापक यंत्र, डनेज, केप कव्हर्स इत्यादी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस वर्ष प्रदेश में दो हजार 205 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये है जिसमें 157 नये धान खरीदी केन्द्र है जिसकी समुचित व्यवस्था कलेक्टरों द्वारा की जानी है। मुख्य सचिव द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के शेष धान का आगामी खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व शतप्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर को दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्रीजी के निर्देशानुसार सभी धान उपार्जन केन्द्रों में चबूतरा का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में 4645 चबूतरा का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जबकि द्वितीय चरण 2958 स्वीकृत धान संग्रहण चबूतरों में से 1325 निर्मित कर लिये गये है। शेष चबूतरों का निर्माण 10 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा समस्त कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विगत दो सप्ताह से कोविड से मृत्यु की संख्या बढ़ रही है, साथ ही अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर मृत्यु का प्रतिशत अधिक है। मुख्य सचिव ने - त्वरित टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने तथा लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग सुनिश्चित कर राज्य में प्रति मिलियन टेस्ट को देश के बराबर लाने, दिल्ली और अन्य राज्यों में कोरोना के मामले में वृद्धि को देखते हुए यहां भी सभी आवश्यक तैयारियां करने तथा ऑक्सीजन युक्त बेड की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवीयर जैसे - मास्क लगाना, दो गज की सुरक्षित दूरी और हाथ की सफाई का प्रचार-प्रसार किया जाए साथ ही कोविड के सभी लक्षणों के बारे में भी जागरूकता लाकर लक्षण आने के 24 घण्टें के अंदर कोरोना जांच कराने हेतु जनता को प्रेरित करें। वीडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्य सचिव के साथ श्रीमती रेणुजी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कमलप्रीत सिंह, सचिव, खाद्य विभाग, सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव, राजस्व विभाग, प्रसन्ना आर. सचिव, सहकारिता विभाग, अंकित आनंद एमडी मार्कफेड, हिमशिखर गुप्ता एमडी मंडी बोर्ड एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि 17 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय स्वाधीनता आंदोलन के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। लाला लाजपत राय के अमूल्य बलिदान और योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर में शनिवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों में रंगोली बनाकर एवं दुकानों व प्रतिष्ठानों के सामने केले का पेड़ एवं गेंदा फूल के अलावा रंग-विरंगे झालरों से दुल्हन की तरफ सजाया गया। पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया। दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरुषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी।
रविवार को गोवर्धन पूजा का उत्सव पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर प्रधान विकास धर दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष,पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग एवं पार्षदगण ने शंकर नगर,सुकुल पारा, बावली पारा आदि स्थानों के गौरा-गौरी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। शाम होते ही नगर के प्रमुख गौठान बस स्टैंड स्थित सहाड़ा देव में विकास दीवान ने नंदी का पूजन अर्चन किया। नगर के यादव समाज के राउत नाचा दल ने आकर्षक धुनों के साथ सहाड़ा देव की परिक्रमा करते हुए परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चरवाहों ने लोगों के माथे पर गोबर का तिलक लगाया। जिसके पश्चात माँ लक्ष्मी के पंडाल का दर्शन किया गया।
दीवान ने कहा कि गायों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए गोवर्धन की पूजा की जाती है और उसके प्रतीक के रूप में गायों की पूजा की जाती है। जिस प्रकार नदियों में गंगा को पवित्र माना है उसी प्रकार शास्त्रों में गाय को लक्ष्मी स्वरूपा कहा गया है। गौसेवा से कायिक, मानसिक एवं वाचिक सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं तथा गौसेवा कभी भी निष्फल नहीं जाती।
इस दौरान बंशीधर दीवान,राकेश जायसवाल, हेमकांत यादव, दयावंत धर बांधे, अजय अरोरा, रूपप्रकाश यादव, गोलू सिन्हा,मनीष श्रीवास, टीकम पूरी गोस्वामी, जुगरु साहू, छल्ली श्रीवास, शेखर महिलांग, सुरेश निषाद, कृष्णा ध्रुव, दुर्गेश शर्मा, तातु यादव, पंचू यादव सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
गोवर्धन पूजा के दिन शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंच कर गौरी गौरा की पूजा अर्चना कर शहर एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की सांसद सरोज पांडे ने
दुर्ग / शौर्यपथ / गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने शहर के विभिन्न भागों में आयोजित गौरी गौरा पूजन अवसर पर सम्मिलित होकर मां पार्वती और बाबा भोलेनाथ को वस्त्र एवं श्रीफल अर्पित कर एवं पूजा अर्चना कर शहर एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की इस दौरान अपनी पूर्व महापौर को शहरवासियों के द्वारा अपने बीच पाकर काफी प्रफुल्लित महसूस कर अपनी मन की बात एवं समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिन्हें राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के द्वारा जल्द निवारण करने की बात कही गई
छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च त्योहारों के गोवर्धन पूजा के अवसर पर दुर्ग शहर के लगभग सभी हिस्सों में गौरी गौरा के पूजन का कार्य किया जाता है और यह आयोजन एक उल्लास एक आस्था का केंद्र होता है जिसका पूरे साल भर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसका इंतजार में रहते हैं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के द्वारा प्रातः काल से ही दुर्ग शहर के शक्ति नगर ,उरला सिकोला बस्ती, डिपरा पारा,पोटिया सहित विभिन्न हिस्सों में आयोजित गौरी गौरा पूजन में सम्मिलित हुई तत्पश्चात सायं काल के समय दुर्ग शहर की आस्था का केंद्र चंडी चौक में स्थित जहां से कुछ कदम की दूरी पर दुर्ग शहर के कई हिस्सों का आने वाली मां गौरी और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाओं का एक साथ विसर्जन होता है वहां पहुंचकर उनका पूजा अर्चना किया इस दौरान अपनी पूर्व महापौर को अपने बीच पाकर महिलाओं व युवाओं के बीच में आकर्षण और खुशी का माहौल बन गया लोगों ने अपनी पुरानी बातें उन्हें याद कर बताएं और कई लोगों के द्वारा खासकर युवा पीढ़ी के नौजवानों व युवतीयो के द्वारा उनके साथ सेल्फी लेने होड़ सी लगी रही।
इस अवसर पर सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति और रिती रिवाज हमें पूरे देश भर में एक अलग पहचान दिलाती है और प्रदेश की इन्हीं परंपराओं में से गौरी गौरा पूजन हमारे लिए एक अलग महत्व रखता है जिसका बच्चों से लेकर वृद्धजन तक पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस त्योहार को मनाते हैं तत्पश्चात हमारी प्रदेश की संस्कृति की झलक में से एक सुआ नृत्य भी पूरे विश्व पटल परछत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति के रूप में रेखांकित है आज प्रदेश और शहर की खुशहाली की कामना मैंने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से की है उनकी कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे और हमारा देश जल्द ही इस वैश्विक महामारी कोरोना से हो रही जंग में लड़कर पूरी तरह से यह जंग जीत जाए
इस दौरान पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला मंत्री संतोष सोनी भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा पूर्व मंडल अध्यक् व पार्षद नरेंद्र बंजारे ,सुरेश दीक्षित, बानी सोनी कुमुद बघेल संजय सिंह पूर्व मंडल महामंत्री अभिषेक गुप्ता,अश्वनी चंदेल, नितेश साहू ओम यादव,राहुल दीवान राजा महोबिया तेखन सिन्हा नीलेश अग्रवाल देवनारायण चंद्राकर पटरी पार के स्थानीय पार्षद शिवेंद्र परिहार पुष्पा गुलाब वर्मा शशि द्वारका साहू गुलाब वर्मा द्वारका साहू शशी रायजादा रोशनी देवांगन,पीलिया बाई साहू अमित पटेल गोपू पटेल कीर्तन साहू यश देवांगन कन्हैया देवांगन पीलिया साहू श्वेता मानिकपुरी नवीन तिवारी बंटी हेमराज सोनकर उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
