Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

दुर्ग / शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज दुर्ग सब्जी मंडी के व्यवसायियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय करने वाले गरीब जरूरतमंद व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लायी गयी प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के बारे में जानकारी दिया। इस योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी पर फल, सब्जी का व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को मोदी सरकार द्वारा 10,000रुपए तक का लोन दिया जाएगा, जिसके लिए व्यापारी को किसी प्रकार की कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा लोन पर देने जाने वाला साल भर का ब्याज़ दर भी बहुत ही कम होगा, साथ ही प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत जो व्यापारी समय से पहले लोन की रकम चुकाता है उसे 07 फ़ीसदी का वार्षिक ब्याज़ सब्सिडी के रूप में उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
सांसद सरोज पाण्डेय ने सब्जी मंडी के व्यवसायी भाई-बहनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश के जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों व योजनाओं के बारे में अवगत कराया, उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इस योजना का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने के लिए प्रयत्न करूंगी, साथ ही मेरी कोशिश होगी कि हर जरूरतमंद भाई-बहन हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा लाएं गए इस जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानें और इसका लाभ ले कर आत्मनिर्भर बनें।

बालोद / शौर्यपथ / प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मथेना में नवनिर्मित ग्राम सुरक्षा समिति सभागृह का लोकार्पण कर अपनी शुभकामनाएॅ दी। मंत्री साहू ने ग्रामीणों की माॅग पर ग्राम मथेना में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब निर्माण, कर्मा भवन के लिए पाॅच लाख रूपए, शीतला मंदिर निर्माण के लिए पाॅच लाख रूपए और मितानीनों के लिए कुर्सी टेबल क्रय हेतु बीस हजार रूपए की स्वीकृति दी। मंत्री साहू ने ग्राम मथेना में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत मुख्य मार्ग से स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत भवन तक सी.सी.सड़क के लिए प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी दीपावली पर्व की बधाई दी।
इससे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भूपत साहू, कृष्णा दुबे, पुरूषोत्तम पटेल, पीयूष सोनी आदि मौजूद थे।

ग्राम मथेना में लगाया आम का पौधा
 मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मथेना में ग्राम सुरक्षा समिति सभागृह के परिसर में आम का पौधा लगाया। उन्हेांने ग्रामीणों को भी वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करने प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा सहित जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

नवागढ़ / शौर्यपथ / संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ग्राम मरदेही कटई मलदा में लोकार्पण एव भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामवासियो के द्वारा संसदीय सचिव का नृत्य सहित बाजे-गाजे व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव बंजारे ने ग्राम मरदेही में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम बोरदेही से मरदेही पहुँच मार्ग लागत राशि 17.13 लाख, ग्राम कटई में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत मंगल चौहान के घर से सन्तराम साहू के घर तक लागत राशि 10.31 लाख, मेन रोड से हाईस्कूल तक लागत 10.31लाख,स्कूल बाउंड्रीवाल लागत राशि 5 .00 लाख ,छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत गौठान व ग्राम मल्दा में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत मेन रोड से हाईस्कूल तक सीसी रोड लागत 19.63 लाख भूमिपूजन एवं व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का लोकार्पण पूरे विधि-विधान से पूजा पाठ कर किया। साथ ही सभी ग्रामवासियो के मांग पर गुरुदयाल बंजारे ने स्वेच्छानुदान व अन्य निर्माण कार्यों की घोषणा किया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिह बंजारे एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था व विश्वास व नीति विकास कार्य छेत्र में शांति की वातावरण से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत कटई की सरपंच रेणु धृतलहरे, सरपंच प्रतिनिधि कल्याण सिंह धृतलहरे, चैन राम साहू, तोपराम साहू, शत्रुहन साहु, श्याम साहू, शिवचरण साहू,जगमोहन साहू, जितेन्द्र वर्मा, संतोष वर्मा, गणेश वर्मा, मालिक राम वर्मा, जग्गनाथ वर्मा, रेखा लाल साहू, विजय वर्मा, उत्तरा कुमार साहू, कुमार धृतलहरे, रामनाथ साहु, महेतरु साह आदि को नांदघाट ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील साहू के द्वारा कांग्रेस के गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष अंजली सतीश मार्कण्डेय, जनपद उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, नांदघाट ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील साहू, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, प्रदेश अंसगठित कामगर के प्रदेश उपाध्यक्ष आरिफ बाठिया विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष लाला कटारे सरपँच संघ अध्यक्ष अरविंद कुर्रे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीष मार्कण्डेय छोटेलाल साहू लेखराम साहू अरमान साहू मोहन साहू पवन सांडे साधराय मधुकर गोविंद ध्रुव सरपँच कटई रेणु धृतलहरे सरपँच मल्द चम्पा साहू सरपँच प्रतिनिधि मनोज साहू सरपँच कुरा संतोषी बघेल सरपंच धोबघट्टी तारणी साहू सरपँच प्रतिनिधि मगरघटा जगदीश साहू सरपँच प्रतिनिधि पोसरी किशन साहू सरपँच प्रतिनिधि केशला महेश साहू सरपंच मउ अग्रेश्वर साहू सरपँच बदनारा राजकुमार साहू सरपँच मेढ़की बोधन कुर्रे मोहित साहू विक्की वर्मा रज्जु वैष्णव सरवन साहू सन्तराम साहू शिव बंजारे रामप्यारे निसाद एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि साख समिति एवं लेम्पस के माध्यम से मक्का के लिए पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीफ मक्का खरीदी की जाएगी। मक्का खरीदी 1 दिसम्बर 2020 से 31 मई 2021 तक जिले के 9 उपार्जन केन्द्रों मानपुर, मोहला, भर्रीटोला, औंधी, सीतागांव, खरदी, डोंगरगांव, ढाढूटोला, ढाबा में की जाएगी। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छे किस्म एफएक्यू मक्का हेतु समर्थन मूल्य 1850 रूपए प्रति क्ंिवटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्ंिवटल प्रति एकड़ निर्धारित है। मक्का में नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। किसानों को मक्का की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में राशि अन्तरण कर किया जाएगा। मक्का उपार्जन से संबंधित समस्याओं एवं कठिनाइयों का खाद्य विभाग के काल सेंटर नंबर 1800-233-3663 में दर्ज कराया जा सकेगा।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में त्यौहारों के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कहा। धान खरीदी की तैयारी, गोधन न्याय योजना, आकांक्षी जिला के संकेतकों, मुआवजा राशि वितरण तथा राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि दीपावली तथा अन्य त्यौहारों के लिए शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इन निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य करने होंगे। जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली में फटाके के दुकान के लिए स्थान का चयन किया गया है। उन स्थानों पर रेत, फायर ब्रिगेड जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। सभी एसडीएम, तहसीलदार दुकानदारों को प्रोटोकॉल के बारे में बताएं और सुरक्षा के उपाय करने के लिए निर्देशित करें। दीपावली के त्यौहारों के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक करें। इसके लिए व्यापक रूप में प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि धान खरीदी के लिए पंजीयन का अंतिम दिन है सभी शेष कार्य को शत प्रतिशत पूरा करें। कोई भी किसान पंजीयन के लिए नहीं छूटना चाहिए। धान कटाई प्रारंभ हो गई है, सीमावर्ती तहसीलों में कोचिया के माध्यम से धान लाने की संभावना बनी होती है। इन क्षेत्रों में वन विभाग, राजस्व विभाग, कृषि तथा अन्य विभागों की टीम बनाकर निगरानी करें। वहीं सीमा पर चेक पोस्ट में कड़ाई से जांच करें। धान खरीदी में पिछले वर्ष जिन केन्द्रों में अधिक शिकायत मिली है उनका चिन्हांकन करके निगरानी रखें। इस साल 18 नए धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों में सभी व्यवस्था उपलब्ध हो। जिन स्थानों पर चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है वे धान खरीदी प्रारंभ होने के पहले पूरा कर लिया जाए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना में सभी को सामूहिक रूप से अधिक कार्य करने की जरूरत है। गौठानों में गोबर खरीदी की जा रही है। उनका निराकरण करना आवश्यक है। सभी गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण निरंतर होना चाहिए। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के बाद इसे सोसायटी के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को वर्मी कम्पोस्ट की आवश्यकता होगी वे सभी समिति के माध्यम से खरीदी करेंगे। गौठानों में बाड़ी का निर्माण किया गया है इसमें आर्थिक गतिविधियां करने की आवश्यकता है। महिला स्वसहायता समूह को इसके लिए प्रेरित करें। वहीं गौठान में चारागाह को भी विकसित किया जाए। नरवा योजना के अंतर्गत नरवा के विकास के लिए कार्य प्रारंभ होने चाहिए। जिन जगहों पर नरवा का विकसित किया जाना है वहां कार्य प्रारंभ करें। बोल्डर चेकडेम एवं अन्य स्ट्रक्चर बन रहे है, वहां काम पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार आने वाली है। जो मजदूरी मूलक या अन्य कार्य किए जा रहे हंै उन सभी का भुगतान त्यौहार के पहले किया जाए।
कलेक्टर वर्मा ने आकांक्षी जिले के संकेतकों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में अधिक कार्य करने की जरूरत है। सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने संकेतकों की जानकारी प्राप्त कर इन संकेतकों में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा इन संकेतकों पर कार्य नहीं किया जा रहा उन पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, समय-सीमा, फसल बीमा, क्षतिपूर्ति, मुआवजा वितरण, आरबीसी 6-4 की राशि, वनधन केन्द्र, जनपदों के पंचायत भवन निर्माण तथा राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार और गुरूवार को सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर लक्षण वाले मरीजों का सूची दी जा रही है जो वर्तमान में बहुत कम है। इसमें प्रगति लाने की जरूरत है। लक्षण वाले मरीज मिलने पर 24 घंटे के अंदर जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली में राउत नाचा तथा अन्य माध्यमों से कोरोना प्रचार-प्रसार किया जाए। मेडिकल स्टोर्स से सर्दी, खांसी मरीजों की पहचान कर उनका जांच कराएं। कोरोना के प्रोटोकाल का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव बीपी सिंह, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ रामावतार दुबे, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, एसडीएम डोंगरगांव वीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए विकासखंड अधिकारी जुड़े रहे।

दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम का पहलासामान्य सभा की बैठक हंगामेदार रही हंगामे के बीच शहर को कई पुराने वादे नए कलेवर में मिले किन्तु इस हंगामेदार सभा मे कई बार ऐसी स्थिति भी उत्पन्न हुई जिसमें सरकार को घेरने की कोशिश सत्ता पक्ष के ही पार्षद ने कर दी । राजकुमार नारायणी पूर्व सभापति और वर्तमान पार्षद जो अपने कार्यकाल में निगम से जानकारी निकलने में ही व्यस्त रहे कभी पद के प्रभाव से कभी rti के जरिये अपने कार्यकाल के अधिकतर समय पूर्व सभापति ने इन्ही कार्यो में बिता दिया और शायद यही स्थिति कल के सामान्य सभा की बैठक की भी रही कल के सामान्य सभा मे राजकुमार नारायणी ने जल विभाग के सम्बंध में एक प्रश्न लगाया और भरी सभा मे ही जल प्रभारी से प्रश्न का उत्तर बाद में लिखित में देने की बात कह दी । पार्षद नारायणी के इतना कहने से ही विपक्षियों ने हंगामा कर दिया और सवाल का जवाब सभा मे देने की बात कही और हंगामा तब तक नही थमा जब तक जल प्रभारी ने प्रश्न का उत्तर नही दिया हालांकि प्रश का पूरा उत्तर जल प्रभारी के द्वारा भी नही दिया गया किन्तु प्रश्न उत्तर के इस खेल में ये तो साफ हो गया कि पूर्व सभापति निगम से वर्तमान में भी पुराने ढर्रे के अनुसार जानकारी एकत्रित करने में आज भी प्रयासरत है और सामान्य सभा के आड़ में ये प्रयास निरंतर जारी है और शायद भविष्य में भी जारी रहेगा ..... अब ये अलग मुद्दा है कि इतनी जानकारी का पूर्व सभापति क्या करते है शिकायत या समझौता ?

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बोरेंदा में सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। सौ एचपी के इस प्लांट से 217 किसान परिवारों की सिंचाई संबंधी आवश्यकता पूरी हो पाएगी और लगभग 100 हेक्टेयर सिंचाई रकबे का विकास हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सोलर पंप के माध्यम से सौ हेक्टेयर सिंचाई की क्षमता है लेकिन यदि उचित दिशा से काम किया जाए तो इससे कई गुना अधिक बढे रकबे में सिंचाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में तालाब में पानी संग्रहीत कर लें, यदि तालाब न हो तो तालाब का निर्माण कर लें। उन्होंने कहा कि मैंने अपने खेतों में ऐसा किया है इसलिए इसका अनुभव आपसे साझा कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के किनारे इस तरह से सोलर योजनाओं से रबी फसल भी ले सकेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा भी की।
किसानों ने उन्हें बताया कि यहां बोरेंदा में इस योजना के आ जाने से वे गेंहूं बो सकेंगे। बोरेंदा के किसान श्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि इनका चार एक? का रकबा इससे विकसित होगा। और वे चना तथा गेंहूं की फसल ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ सालों तक इसका मेंटेनेंस क्रेडा के द्वारा होगा। बाद में आपको इसका मेंटेंनेंस करना होगा। इसके लिए समिति बना लीजिए, ये आपके लिए काफी उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री से इस अवसर पर चुलगहन और ओदरागहन के ग्रामीणों ने भी सौर सामुदायिक योजना की माँग की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी पक्षों का अध्ययन कर दक्षिण पाटन में नदी-नालों के किनारे लिफ्ट इरीगेशन की सुविधा आरंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये जाएंगे। इससे बहुत से गांवों में सिंचाई सुविधा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि खर्रा नाला, तेलीगुंडरा, जरवाय जैसे क्षेत्रों में इस तरह के सर्वे किये जाएंगे। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम रानीतराई में दक्षिण पाटन के लिए सिंचाई सुविधाओं हेतु एवं कटाव रोकने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने 22 करोड़ रुपये की लागत से खारुन के बायीं ओर तटबंध बनाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि धमतरी की ओर से यह तटबंध बन चुका है। पाटन से लगे गांवों में कटाव की वजह से यह मांग आ रही थी। अब यह समस्या दूर हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपये की लागत से खपरी, ओदरागहन, चुलगहन में सौर सामुदायिक योजना से प्रोजेक्ट बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां नदी नालों में लिफ्ट इरीगेशन की गुंजाइश है वहां परीक्षण कराकर प्रोजेक्ट स्वीकृत किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल कहते थे कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी दे दें, वे अपना विकास स्वयं कर लेंगे। हमारी सरकार की प्राथमिकता है किसानों के लिए अधिकाधिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना। धान की खेती बढने से इसकी मांग और बढी है। दक्षिण पाटन में तांदुला तंत्र से पानी आता है लेकिन टेल एंड तक सिंचाई की गुंजाइश काफी कम हो जाती है। नदी तथा नालों में सोलर लिफ्ट योजनाएं चलाई जाएंगी। इनकी सिंचाई क्षमता बढाने के लिए तालाबों में जल भरा जाएगा। तालाब नहीं होने पर तालाब खुदवाने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सिंचाई सुविधा की गुंजाइश काफी बढ जाती है। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल का स्तर बढाने के लिए नरवा योजना के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इनके साथ सोलर योजनाएं आरम्भ होने से सिंचाई का रकबा बढाने में बडी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज मैंने बाडी देखी। केसरा, कौही, बोरेन्दा में स्वसहायता समहों की महिलाओं ने बहुत अच्छा काम किया है। उनकी बाडी में कई प्रकार की सब्जी लग रही थी। उनके चेहरे पर उत्साह था। बाडी योजना महिलाओं को उत्साह भी दे रही है और आर्थिक रूप से मजबूत भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हम ऐसी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं जिससे स्वावलंबी गांव तैयार हो सकें। आर्थिक स्तर बढे। इसमें भागीदारी भी ग्रामीणों की ही है। गौठान के संचालन की जिम्मेदारी गौठान समिति की है यह ऐसा मॉडल है जिससे खेती और पशुपालन दोनों को ब?ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट आरम्भ हो जाने से ग्रामीण अंचल के लोगों को विशेष रूप से मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पाटन में इंग्लिश मीडियम स्कूल भी आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है। 6 स्कूलों के आरम्भ होने से लोग शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी बच्चों को पढा सकेंगे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / लोकसभा सांसद एवं दिशा के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजनांदगांव विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी एवं कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा उपस्थित थे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्र शासन की योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित दिशा के सदस्यों ने सकारात्मक ढंग से जनहित से जुड़े मुद्दों और आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न बातों पर चर्चा की। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए। सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सांसद ने कहा कि शासन द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं लागू की गई है। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद के हित में कार्य कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी लोगों ने अच्छा कार्य किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। जिले के विकास के लिए विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं सभी अधिकारी एक साथ समन्वित तरीके से कार्य करें तो शासन की महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दिशा के इस बैठक में विकास कार्यों के लिए सार्थक चर्चा हुई है। समाज, गांव व जिले के विकास के लिए एक साथ सार्थक बातचीत होने से योजनाओं में आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हमें अपने देश के विकास की दिशा में अग्रसर होकर कार्य करना होगा।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री सृजन विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील स्कीम, समेकित बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना - बीपीएल परिवारों के लिए एलपीजी कनेक्शन, राष्ट्रीय खाद्य सुरखा का कार्यान्वयन, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने इन योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसे सभी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है इसे पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क बनाने के लिए स्वीकृत मिली है और इसमें कार्य चल रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारी को समय-सीमा में व गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ के तहत अनेक ग्रामों में कार्य शेष है, इस पर गंभीरता से कार्य करें। डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल ने प्रधानमंत्री सृजन विकास कार्यक्रम के बारे में कहा कि इसके अंतर्गत ऐसे कार्यों तथा युवाओं का चयन किया जाए जो स्थानीय हों और कार्य करने के लिए तैयार रहें। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इन युवाओं को योग्य बनाकर उन्हें रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि जिले में मनरेगा के अंतर्गत लक्ष्य से अधिक मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया गया है। वहीं फसल बीमा योजना के अंतर्गत लगभग 45 हजार हितग्राहियों को बीमा राशि दी जा चुकी है। जिन किसानों की राशि शेष है उन्हें जल्दी ही भुगतान कर दिया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 38 सड़के स्वीकृत हुई हैं। जिसकी लंबाई 342.15 किलो मीटर है। इनमें 37 सड़कों में कार्य प्रगति पर है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि निकाय क्षेत्र में मोर जमीन मोर मकान के अंतर्गत 6 हजार आवास स्वीकृत है। इनमें 2563 पूर्ण हो चुके हैं। वहीं मोर मकान मोर चिन्हारी के अंतर्गत 353 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 41 हजार 707 मकान पूर्ण किए जा चुके हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख 60 हजार 70 किसानों का बीमा कराया गया है। इनमें 1 लाख 73 हजार 762 अऋणी तथा 32 हजार 308 ऋणी किसान शामिल हैं। वहीं मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत बच्चों को लगातार सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में राशन कार्ड बनाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। वर्तमान में जिले में 3 लाख 10 हजार 719 राशन कार्ड प्रचलित है। वहीं निगम क्षेत्र में 3 लाख 85 हजार 80 राशन कार्ड प्रचलित है।
बैठक में खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि विनोद ताम्रकार, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, जनप्रतिनिधि सहित सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तनुजा सलाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)