
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम में मनमानी ठेके देने के मामले में ईई मोहनपुरी गोस्वामी आगे है तो कार्य को तोड़कर फिर से नया कार्य करवाने में इंजिनियर जितेन्द्र सोमैय्या माहिर है . पिछले साल भी ऐसे ही मामले में इंजिनियर सोमैय्या घिरे हुए थे किन्तु उच्च अधिकारियो की लापरवाही कही जा सकती है या इंजिनियर सोमैय्या जैसे अधिकारियों की मनमानी अपने चरम सीमा पर है . पिछले साल के अंत में ऐसे ही मामले में सोमैय्या मौन थे . तब मामला था पटेल चौक , हिंदी भवन के सामने के प्रतीक्षालय का इस स्थान पर जो प्रतीक्षालय थे वो बिलकुल सही थे और उपयोग में आ रहे थे किन्तु अचानक कोई इसे तोडऩे लगा जब इस बारे में कार्य के प्रभारी इंजिनियर सोमैय्या से चर्चा की गयी तो उनके द्वारा ये जानकारी प्राप्त हुई कि पता नहीं किसने तोडा फिर उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद पता चला की सारा कार्य इंजिनियर सोमैय्या के अधीन हो रहा है तब तक पुराने प्रतीक्षालय टूट गए और हजारो किलो लोहा गायब हो गया किन्तु इस बारे में अधिकारी जाँच की बात करते रहे और मामला कोरोना काल में दब गया तब भी इंजिनियर सोमैय्या के उच्च अधिकारी ईई गोस्वामी थे जिनके निर्देश पर कार्य हुआ और तब भी बिना निविदा के कार्य प्रारंभ हो गया था यहाँ भी ईई गोस्वामी द्वारा अपने चाहने वाले ठेकेदारों को कार्य देकर लाभ पहुँचाने की सफल कोशिश की गयी .
अब एक नया मामला सामने आया है जिसमे एक ऐसे ठेकेदार द्वारा इस सड़क के पेवर ब्लाक निकाले जा रहे है जिससे नाली जैसे निर्माण का कार्य भी सही तरीके से नहीं होता . इस वार्ड के इंचार्ज भी इंजिनियर सोमैय्या है जब इस बारे में सोमैय्या से चर्चा की गयी कि सड़क के साइड में लगे पेवर ब्लाक किस आदेश के तहत किसने निकाले और कितने के कार्य की निविदा जारी हुई तो इंजिनियर का कहना था कि कोई जानकारी नहीं है . ऐसे है निगम के इंजिनियर सोमैय्या जिनके वार्ड में कोई भी कार्य हो रहा हो उसकी जानकारी उन्हें नहीं रहती सिर्फ बिल बनाने के लिए ही उपलब्ध रहते है . अगर इंजिनियर साहब को जानकारी नहीं है कि पेवर ब्लाक किसने निकाले बिना अनुमति के तो निगम की संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर क्यों नहीं कर रहां निगम प्रशासन ?
क्या इस बार भी इंजिनियर सोमैय्या लाखो का कार्य बिना निविदा के ही अपने करीबियों को बड़े कमीशन के लालच में देने की कोशिश कर रहे है अगर ऐसा नहीं है तो अब तक शासन की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले ठेकेदार ( अज्ञात ) पर एफ आई आर क्यों नहीं करवा रहे है .
निगम आयुक्त बर्मन जी आप तो प्रशासनिक अधिकारी है निगम की संपत्ति को इस तरह हानि पहुँचाने वालो पर क्या एफ आई आर दर्ज होगी और कार्य में लापरवाही करने वाले इंजिनियर सोमैय्या पर कोई विभागीय कार्यवाही होगी क्योकि ऐसे ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले सब इंजिनियर व्ही.पी. मिश्रा को आपके द्वारा काफी महीनो तक बिना प्रभार के रखा था क्या अब यही नियम सोमैय्या जैसे इंजिनियर पर भी लागू होगा ?
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में पानी और बिजली को लेकर भाजपा नेताओं की लगातार बयानबाजी को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। दुर्ग नगर निगम में मेयर इन काउंसिल के तीन प्रभारियों ने आज पूर्व महापौरों पर निशाना साधते हुए कहा है कि 20 साल तक दुर्ग निगम में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद शहर की हालत नहीं सुधरी। दो दशक के कार्यकाल के बावजूद दुर्ग शहर की जनता पानी-प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्या से जूझ रही है तो इसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार है । एमआईसी प्रभारी जयश्री जोशी ने पूर्व महापौर व्दारा लगाए गए आरोपों को झूठी वाहवाही वाला ब्यान करार देते हुए कहा कि उनके महापौर कार्यकाल के दौरान दुर्ग शहर की जनता त्रस्त रही । उनके पांच साल के कार्यकाल के बाद दुर्ग विधान सभा के निगम चुनाव में जनता ने अपना जवाब दे दिया । ऐसे प्रत्याशी को वे सहन नहीं करेगी । पूर्व महापौर के कार्यकाल में अमृत मिशन का कार्य किस कछुचाल से चल रहा था, अगर उसी गति से आज भी चलता तो प्रोजेक्ट को पूरा करने में कम से कम दो साल और लग जाते। जयश्री ने कहा कि दुर्ग निगम में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद से अमृत मिशन के कार्यों में तेजी आई है। पूर्व महापौर के कार्यकाल में डेढ़ साल में जितना काम नहीं हुआ, उससे ज्यादा काम पिछले 9 माह में हो गया है। इसके दस्तावेजी प्रमाण दुर्ग के नागरिकों को नगर निगम से मिल सकती है। पूर्व महापौर को अगर दुर्ग शहर की चिंता होती तो शहर में उनके कार्यकाल मे सुशासन का आलम होता और जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देती।
जयश्री ने कहा कि दुर्ग की जनता ने भाजपा पर भरोसा कर नगर निगम की सत्ता 20 साल तक सौंपी। जयश्री ने आगे कहा कि दुर्ग नगर निगम में 10 साल तक महापौर रहने के बाद विधायक और सांसद चुनाव जीत चुकी एक पूर्व महापौर ने वैश्विक महामारी के दौरान दुर्ग शहर की सुध नहीं ली। सिर्फ थाली पीटने और ताली बजाने से कोरोना से जंग नहीं लड़ा जा सकता। एक ओर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल कोरोना संकट के दौरान लगातार दुर्ग की जनता के बीच रहे, वहीं दूसरी ओर भाजपा के सभी महापौर सहित भाजपा के नेता वर्चुअल रैली में व्यस्त रहे। जनता को गुमराह करते रहे। आज भी भाजपा नेता बिजली और पानी को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व महापौर को अच्छी तरह पता है कि लचीली शर्तो के साथ विद्युत का ठेका भाजपा के शासन में उनके केन्द्रीय नेता की कम्पनी को दिया गया, जिसका खामियाजा आज सिर्फ दुर्ग ही नहीं पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। अगर पूर्व महापौर जनता को सच्चाई बताना चाहती है तो बताएं कि ईईएसएल कंपनी का सरकार के साथ किन शर्तो पर करार हुआ था और यह कंपनी किसकी है। सिर्फ कमीशनखोरी के कारण लचीली शर्तें रखी गई।
दुर्ग नगर निगम के विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोबिया ने कहा कि ईईएसएल कंपनी को लचीली शर्तो के साथ ठेका देने के कारण आज कम्पनी की मनमानी चल रही है। जिस मानक के बल्ब लगाने थे, उसे नकारते हुए अमानक स्तर के बल्ब लगाए जा रहे हैं। ईईएसएल कंपनी शायद ये भूल गई है कि अब आँख बंद कर भुगतान देने वाली सरकार नहीं है। ईईएसएल कंपनी अपने कर्मचारियों को वेतन न देकर जनता को परेशान करने की कोशिश कर रही है। दुर्ग विधायक और महापौर के प्रयासों से कलेक्टर दर पर कर्मचारियों की नियुक्त कर व्यवस्था सुधारा जा रहा है।
जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने कहा कि जब से निगम में कांग्रेस की सत्ता आई है, तब से निगम क्षेत्र में अमृत मिशन का कार्य तेजी से हो रहा है। कांग्रेस के शासन में दस्तावेजों में काम नहीं होता बल्कि जमीनी स्तर पर काम होते हैं। इस साल के अंत तक शहर में निगम क्षेत्र में पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के गौठान का औचक निरीक्षण किया। वे दुर्ग शहर के गौठान सबसे पहले पहुंचे। यहां उन्होंने पशुओं के लिए चारा पानी आदि की स्थिति जानी। साथ ही इन्होंने पशुओं के ट्रीटमेंट आदि की जानकारी भी ली। उन्होंने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वन के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्र में उन्होंने तैयार किये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट देखे। कलेक्टर ने कहा कि गोबर की आवक के मुताबिक वर्मी टैंक की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। गोधन न्याय योजना ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सबसे कारगर साधन है।
इससे स्वसहायता समूहों को अच्छी आय होगी। वर्मी कम्पोस्ट से गौठान समितियों की आय भी बढेगी, इससे गौठान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने आवारा मवेशियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के मुताबिक गौठान को आजीविका मूलक गतिविधियों का केंद्र बनाना है। अपने ग्रामीण परिवेश की जरूरतों के मुताबिक उत्पाद तैयार करें। जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक भी उपस्थित थे। उन्होंने भी वर्मी की गुणवत्ता एवं गौठान की अन्य गतिविधियों के संबंध मेंआवश्यक निर्देश दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने केंद्र सरकार के कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि इससे देश के लाखों किसानों को जबर्दस्त आर्थिक नुकसान होगा। राजेंद्र ने कहा कि यह विधेयक किसान विरोधी होने के साथ-साथ जनविरोधी भी है। कृषि विधेयक से कार्पोरेट घराने मुनाफा कमाएंगे जबकि किसान एग्रीमेंट के जाल में फंस जाएंगे। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य तक नहीं मिल पाएगा।
राजेंद्र ने कहा कि इस विधेयक के लागू होने पर कार्पोरेट घराने किसानों से एग्रीमेंट करेंगे। किसानों की फसल या उपज खरीदकर पूंजीपति घराने जमाखोरी करेंगे। भरपूर भंडारण करने के बाद कालाबाजारी भी करेंगे और मुनाफा कमाएंगे। कार्पोरेट घरानों के शिकंजे में आने से किसानों को अपनी खेती की जमीन से भी वंचित होना पड़ सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि सहकारी समितियां और कृषि उपज मंडी किसानों को संबल प्रदान करते हैं। केंद्र सरकार के विधेयक से सहकारी समिति संस्था और मंडी व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। कृषि विधेयक के आने से सहकारी समितियों के माध्यम से बीज-खाद खरीदी और नगद ऋण लेने की व्यवस्था के साथ समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी लागू करते समय इसे देश हित में बताया था। दावा किया गया कि इससे महंगाई, बेरोजगारी, कालाबाजारी और आतंकवाद में कमी आएगी। लेकिन इससे गिने-चुने उद्योगपतियों और पूंजीपति घरानों को फायदा हुआ। मोदी सरकार अब कृषि विधेयक लाकर कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। राजेंद्र ने दावा किया कि यह विधेयक भी जीएसटी और नोटबंदी की तरह जन विरोधी और किसान विरोधी साबित होगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण पिछले 6 साल में देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ी और अब चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। आतंकी गतिविधियां भी बढ़ी हैं। खुले बाजार में 2 हजार रुपए के नोट गायब होने लगे हैं। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेच रही है।
राजेंद्र ने कहा कि अगर मोदी सरकार को वास्तव में किसानों की फिक्र है और किसानों को सही मायनों में लाभ पहुंचाना चाहते हैं तो किसानों की हर फसल का समर्थन मूल्य ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का साहसिक फैसला करें। पूरे देश में किसानों की हर फसल की खरीदी बढ़े हुए समर्थन मूल्य पर करने से संबंधित विधेयक लाएं। केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि विधेयक लाकर किसानों और देशवासियों पर कुठाराघात करने वाले फैसले लेना बंद करे।
भिलाई / शौर्यपथ / लबे समय तक यूनियन नेता व युवा कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस 4 के अध्यक्ष रहे राधिका नगर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उमेश तिवारी जी का आज निधन हो गया। निधन के बाद से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। भिलाई नगर विधयक व महापौर देवेंद्र यादव ने उमेश तिवारी की को भावभीनी श्रद्धाजलि दी और उनके भगवान से प्रार्थना किए भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे अपने चरणों मे जगह से। साथ ही महापौर श्री यादव ने कहा कि हमने अपना बड़ा नेता खो दिया है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो पाएगी। हमेशा उनकी कमी हमें और पूरे कांग्रेस परिवार को खलेगी। वे जिझारु और ईमानदार नेता थे बीएसपी में थे तब वे बीएसपी कमियों के हक के लिए लड़ते रहे और रिटायरमेन्ट के बाद बुजुर्गों के हक के लिए उन्हें सुविधा दिलाने हमेशा तत्पर रहे।
- नगरीय निकायों से जुड़ी ग्रामीण सड़कों पर होगी बैरीकेडिंग, आवाजाही होगी प्रतिबंधित
- निगम और पुलिस की टीम पूरे समय लाकडाउन के क्रियान्वयन पर रखेंगी नजर, गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो होगी कार्रवाई
-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसपी श्री प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के नगरीय निकायों में लगने वाले लाकडाउन की तैयारियों को लेकर अहम बैठक आज कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों को कहा कि लाकडाउन का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित कराएं। लाकडाउन बेहद असरकारी होना चाहिए। बेवजह घूमने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई करें। निगम और पुलिस की संयुक्त टीम यह देखें कि बाजार में गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि चूंकि लाकडाउन नगरीय निकायों में है अतएव इस बात की संभावना बनेगी कि लोग ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रूख करें।
लाकडाउन को सफल बनाने इसे हतोत्साहित करना है। हाइवे को छोड़कर ग्रामीण इलाकों के लिए शहर से जो सड़कें जाती हैं उन पर बैरीकेडिंग होगी, बेवजह आवाजाही प्रतिबंधित होगी। कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि सिविक सेंटर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर कई बार लोगों का जमावड़ा दिखता है। इस पर कड़ी कार्रवाई करें। होटल बंद रहेंगे। केवल होम डिलीवरी को इजाजत होगी। होटल के शटर नहीं खुलेंगे। दवा, मेडिकल, चश्मा दुकाने खुलेंगी लेकिन यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने कहा कि चूंकि इस बीच परीक्षाएं भी चल रही हैं अतएव प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षार्थियों को सेंटर तक जाने की इजाजत दी जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि स्पोट्र्स काम्पलेक्स, क्लब, जिम जैसी गतिविधि बंद रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गति को कम करने सबकी सहमति से लाकडाउन का निर्णय लिया गया है। यह जितना प्रभावी होगा, कोरोना के संक्रमण की गति को रोकने में उतनी ही मदद मिलेगी। मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन की अपील करने विशेष ड्राइव भी चलाई जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोरोना योद्धाओं के रूप में सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों के कार्य स्थल सिटी कोतवाली में इलेक्ट्रॉनिक फॉक मशीन द्वारा पूरे थाना परिसर को सेनेट्राईज कर पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री मोदी जी के जन्म दिन से लेकर 25 सितम्बर भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक किए जाने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन कुछ न कुछ सेवा कार्य किया जाना है जिसके तहत दुर्ग के मुख्य थाना परिसर सिटी कोतवाली लगातार कोरो ना पॉजिटिव पाए जाने के कारण अंदर सील किया गया है और पुलिस कर्मियों द्वारा बाहर टेंट के माध्यम से अपनी सेवा दे रहे है इसे ध्यान में रखते हुए भाजयुमो ने ईन कोरोना योद्धाओं के कार्यस्थल को सेनेट्राईज कर कोरोना वीरों का सेवा व सम्मान किया है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला भाजयुमो महामंत्री नितेश साहू थाना सह प्रभारी युवराज देशमुख,राजेंद्र तिवारी, देवा भारती,शौकत अली,जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित,मंत्री नितेश बाफना,सोशल मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा,पूर्व भाजपा महामंत्री मनोज सोनी, कृष्णा निर्मलकर,हिमांशु झा,नोहर कसार,पुलिस मित्र श्रीमती दीप्ति मसीह आदि मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 30 सितंबर 2020 के पूर्व किया जाना था। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, बैंक के वार्षिक साधारण आम सभा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ से मांगा गया था। पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा आम सभा की आयोजन तिथि में 3 माह वृद्धि के जाने के निर्देश दिए हैं । बैंक द्वारा सूचना जारी कर समस्त अंशधारी सदस्य समितियों के बैंक प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है। माह दिसंबर 2020 में तिथि निर्धारित होने जाने के पश्चात पृथक से सूचना दी जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड ने कोविड केअर के लिए जिला प्रशासन को 4 वेंटिलेटर दिए हैं। समूह के चेयरमैन नवीन केडिय़ा की ओर से यह सहयोग किया गया है। समूह के सीईओ श्री संजीव फतेहपुरिया आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मिले। उन्होंने कहा कि समूह ने वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का निश्चय किया। ऑक्सीजन की गंभीर जरूरत वाले मरीजों को इससे संजीवनी मिल सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि इससे शासकीय कोविड केअर सेंटर को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक संगठन मेडिकल सुविधा अथवा अन्य तरह की सहायता के लिए पहल कर रही हैं। जनसरोकार को देखते हुए यह बहुत अच्छा काम है। इस क्षेत्र में प्रशासन को जितना सहयोग मिलेगा, कोविड के विरुद्ध अभियान उतना ही अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड ने वेंटिलेटर उपलब्ध कराया है, मेडिकल सुविधाओं की मजबूती की दिशा में की गई मदद बहुत कारगर होती है।
कलेक्टर ने कहा कि बीते दिनों सभी सामाजिक संगठनों से अपील की गई थी। व्यापारिक संगठनों से भी चर्चा हुई थी। सभी कोविड के विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े होकर सहयोग दे रहे हैं। इस क्षेत्र में सामूहिक भागीदारिता से जितना काम होगा, उतनी बेहतर स्थिति होगी। श्री संजीव ने कहा कि छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड सोद्देश्य पूर्ण कार्यों में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है। आगे भी समूह द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
मुंगेली / शौर्यपथ / मुंगेली पुलिस की सराहनीय कार्य मात्र 12 घंटे में किया बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार । सिटी कोतवाली मुंगेली में 18 सितम्बर को प्रार्थी विजय कुमार भास्कर पिता बबलू भास्कर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया है ।केस को संज्ञान में लेते ही पुलिस टीम बनाकर पतासाजी में जुट गई, महज़ 12 घंटे में ही मामले को सुलझाकर आरोपियों को धर दबोचा । ग्राम साकिन डौकीदह निवासी विजय कुमार अपने पत्नी एवं 3 बेटियों के साथ गांव में निवास करता है अपने निजी काम से 15 तारीख को विजय कुमार अपने गांव से बाहर गया था उसी रात करीब 11 बजे आरोपी जितेंद्र साहू साथ में उसका सहयोगी उपेंद्र साहू निरजाम निवासी ने मौका पाकर लड़की के घर में जबरन घुसकर लड़की के मुंह में कपड़ा डालकर उठा ले गये तथा उसके साथ आरोपी जितेंद्र साहू के द्वारा दुष्कर्म किया गया। जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ है वह अभी नाबालिग है । पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में आज जेल भेज दिया गया । विनोद रायसागर
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
