
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / ब्राम्हण पारा वार्ड 32 में गोस्वामी परिवार का कच्चा मकान लगातार बारिश और तूफान के कारण कमजोर और जर्जर हो गया था जो आज प्राकृतिक आपदा के तहत् गिर गया । इससे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई । घटना की जानकारी मिलते ही निगम महापौर धीरज बाकलीवाल मौके पर पहुॅचें। उन्होनें प्रभावित परिवार के मुखिया से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिये। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती पार्वती पटेल, निगम कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी के अलावा भवन अधिकारी गिरीश दीवान, उपअभियंता विनोद मांझी, वार्ड निवासी अनिल ताम्रकार, दिलीप बाकलीवाल, दीपक तम्बोली आदि उपस्थित थे ।
मौके पर उपस्थित निवासियों ने महापौर को जानकारी में बताया कि यह कच्चा मकान सतीश गोस्वामी का है। जहाॅ 4 परिवार के 18 लोग निवास करते हैं। महापौर ने परिवार के मुखिया से मुलाकात कर सांत्वना देते हुये अभी अस्थायी रुप से निगम की आईएचएसडीपी आवास में आवास देने की पहल की । उन्होनें कहा इस भूमि मकान का पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के बाद यहाॅ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास का निर्माण करा दिया जावेगा । उन्होनें उपस्थित निगम अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें कहा शहर के अंदर और भी एैसे ही पुराने कमजोर और जर्जर मकान होगें सभी का सर्वे किया जावे । और समय रहते उसे डिसमेंटल की कार्यवाही कर संबंधितों को योजनाओं के तहत् लाभ दिया जावे।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार पुलिस को पत्र लिखकर दर्ज हुई एफआईआर की प्रति मांगी है. एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे में अब मामला पीएमएलए के तहत दर्ज किया जा सकता है. सुशांत के पिता ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड़ रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए गए हैं. अब इस लेनेदेन की जांच ईडी कर सकती है. बीते महीने की 14 तारीख को सुशांत सिंह राजपूत अपने आवास पर मृत पाए गए थे.
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की प्रति मांगी है.
एफआईआर में रिया चक्रवर्ती के परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य छह लोगों के नाम भी हैं. सुशांत के पिता ने सुशांत को आर्थिक रूप से धोखा देने, उसे मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का करने का आरोप लगाया था.
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया कि उसने एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये अंजान लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए थे. अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल को ध्यान में रख ईडी मामले की जांच कर सकती है.
एजेंसी के सूत्रों ने एनडीटीवी को इस संबंध में बताया कि ईडी ने अभी तक धन शोधन निवारण अधिनियम केस के तहत कोई मामला दर्ज नहीं किया है. हमने बिहार पुलिस से सिर्फ विवरण की मांग की है. बिहार पुलिस से विवरण और दस्तावेजों की जांच के बाद मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू करने के बारे में निर्णय किया जाएगा.
इससे पहले दिन में,सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की अपील को खारिज कर दिया था.
चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने याचिकाकर्ता अलका प्रिया को निर्देश दिया कि अगर आपके पास कुछ भी ठोस है तो वो बॉम्बे हाई कोर्ट जाएं. अन्यथा पुलिस को अपना काम करने दें.
सीबीआई जांच के लिए विभिन्न नेताओं द्वारा आवाज उठाने के बाद बुधवार रात महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि इस मामले को सीबीआई को नहीं दिया जाएगा.
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने पटना से मुंबई तक उनके द्वारा दायर मामले को स्थानांतरित करने के लिए रिया चक्रवर्ती की याचिका पर फैसला करने से पहले इसे सुनने के लिए कहा है. रिया चक्रवर्ती ने इससे पहले अमित शाह से सीबीआई जांच की अपील की थी.
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती सहित अब तक 40 लोगों से पूछताछ हो चुकी और उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं. सोज जम्मू-कश्मीर प्रशासन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर सकते हैं जिसने कहा है कि सोज़ हिरासत में नहीं हैं, वे स्वतंत्र हैं. सोज़ ने बताया है कि वह अभी भी हिरासत में हैं और उन्हें स्वतंत्र घूमने की अनुमति नहीं दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन के हलफनामा दाखिल करने के बाद सोज की पत्नी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई बंद कर दी.
सैफुद्दीन सोज़ के वकील डॉ अभिषेक मनु सिंह ने NDTV इंडिया को बताया कि वे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं. डॉ सिंघवी ने कहा कि तथ्यों के आधार पर और सोज़ पर लगी पाबंदियों की प्रकृति के आधार पर वह आगे की कार्रवाई तय करेंगे. उन्होंने कहा कि यदि साबित होता है कि सोज पर प्रतिबंध लागू हैं तो यह अदालत में झूठा शपथ पत्र और अवमानना दोनों होगा.
दरअसल बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन के हलफनामे को स्वीकार कर लिया था कि सोज़ स्वतंत्र हैं और हिरासत में नहीं हैं. सोज़ की पत्नी ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका याचिका दाखिल की थी. बाद में सोज़ ने बताया कि वह अभी भी हिरासत में हैं और उन्हें स्वतंत्र घूमने की अनुमति नहीं दी गई है.
बेंगलुरु / शौर्यपथ / बेंगलुरु में एक पोर्न वेबसाइट पर कॉलेज की छात्राओं की तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि छात्राओं के फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लिए गए थे. पोर्न वेबसाइट से तस्वीरें अब हटा दी गई हैं. वरिष्ठ अधिकारी संदीप पाटिल ने ट्वीट किया, '' CCB साइबर क्राइम विंग ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पोर्न साइट्स पर पीड़िताओं की तस्वीरें अपलोड कीं थीं. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है ."
बता दें कि मामले में कार्रवाई तब की गई जब छात्रों के एक समूह ने सोशल मीडिया तस्वीरों के गलत इस्तेमाल करने को लेकर पुलिस से शिकायत की. बेंगलुरु के छात्रों ने पुलिस को एक पत्र लिखा, "कॉलेज के छात्र असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने सोशल स्पेस को लेकर चिंतित हैं."
पीड़िताओं के दोस्तों ने कहा कि सिस्टम को बेहतर तरीके से रिस्पॉन्स करना होगा. एक छात्र ने एनडीटीवी को बताया, "हमें लगता है कि पीड़ित की मदद करना जरूरी है. उन्हें लगातार ये बात बताना जरूरी है कि इसमें उनकी गलती नहीं है." एक अन्य छात्र,ने कहा, "मैं पीड़ितों के परिवारों से सबसे अधिक सहायक होने की अपील करता हूं. विशेष रूप से इस समय में, जब हम ज्यादातर समय घर पर रहते हैं. पुलिस को छात्रों के साथ सहानुभूति रखने में अधिक मुखर होना चाहिए था. ऐसे में माता-पिता की प्रतिक्रिया भी अहम हो जाती है. "
इंदिरा मार्केट कुॅआ से शहर के कुॅओं की सफाई कार्य प्रारंभ किया गया ,बरसों बाद कुॅआ की हुई सफाई, निकाला गया 2 टेक्टर कचरा..
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग ने शहर में कुॅओं की सफाई कार्य इंदिरा मार्केट में स्थित कुॅआ की सफाई से प्रारंभ किया है। विधायक वोरा की मंशा और महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर शहर के धरोवर को संरक्षित करने कार्य प्रारंभ किया गया है। कुॅआ सफाई कार्य के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी उपस्थित थे।
इस संबंध में महापौर बाकलीवाल ने बताया लम्बे समय से वार्ड पार्षद एवं इंदिरा मार्केट के व्यापारी संगठन द्वारा इंदिरा मार्केट में स्थित कुॅआ की सफाई की मांग कर रहे थे । इंदिरा मार्केट के कुॅआ के साथ शहर में सभी कुॅओं को जलसंरक्षण के तहत् सुरक्षित और संरक्षित किया जावेगा। इसकी शुरुआत यहाॅ से की गई है।
उन्होनें बताया प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकवाणी के दौरान नरवा, घुरवा, बारी योजना के माध्यम से प्रदेश के जल स्त्रोतों को सुरक्षित ओर संरक्षित करने के निर्देश दिये गये हैं । जिसके तहत् शहर के कुॅआ, तालाब, बावली आदि को सुरक्षित और स्वच्छ रखने कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होने बताया जानकारी के तहत् दुर्ग शहर में शासकीय और निजी मिलाकर लगभग 130 कुॅआ था। स्थानीय लोगों की उदासीनता से बहुत से कुॅओं को लोगों ने पाट दिये। जो बचे कुॅएॅ हैं उसकी सुरक्षा की जाएगी। उन्होनें कहा प्राकृति रुप से कुॅआ, तालाब, बावली हमारा जल स्त्रोत हैं। इस धरोवर को सहेज कर रखना आवश्यक हैं।
बलोदाबाज़ार / शौर्यपथ / बलोदाबाज़ार जिले में पदस्थ सामुदायिक चिकित्सा अधिकारियों (CHO) की बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण हुआ । यह प्रशिक्षण डॉ प्रियंका शुक्ल,मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व राज्य नोडल अधिकारी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर (HWC) डॉ.सुरेन्द्र पामभोई के निर्देशन पर किया गया । राज्य सलाहकार डॉ.नरेंद्र सिन्हा के माध्यम से जिले मे नवाचार के रूप मे इन सीएचओ की ऑनलाइन Continuous Medical Education (सीएमई ) ट्रेनिंग हुई।
इस CME का उद्देस्य CHOs को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की 12 सेवाओ के बारे में जागरूक करना था जिससे वह अपने स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें ।
प्रशिक्षण के पहले माड्यूल में सामान्य मानसिक रोग व शराब – तंबाकू की आदत के विषय में डॉ. राकेश कुमार, राज्य मास्टर ट्रेनर, मानसिक स्वास्थ्य व जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) डॉ. सुजाता पाण्डेय, द्वारा ``गूगल मीट” के माध्यम से प्रदान किया गया ।
प्रशिक्षण में मानसिक रोग जैसे अवसाद (depression), उन्माद (मेनिया), bipolar, और शिज़ोफ्रेनिया के लक्षण के बारे मे विस्तार से बताया गया जिससे CHOs रोग के लक्षण को पहचान कर रोगी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रिफ़र कर पाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेंगलुरु-स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) के Champ Project से प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सा सहायक द्वारा उनका उपचार व दवा उपलब्ध हो पाएगी।
बलोदा बाज़ार जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.खेमराज सोनवानी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री श्रृष्टि मिश्रा के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के अंतर्गत 63 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालित हैं जिनमें 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 46 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं जिनमें 18 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी (CHO) पदस्थ हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / एक ओर जहां कोविड-19 के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है वहीं दूसरी ओर पढ़ई तंूहर दुआर को अधिक सफल बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी ने स्मार्ट शाला का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा के शिक्षक मोहम्मद सईद कुरैशी ने स्वयं के व्यय से प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा के बच्चों को बौद्धिक विकास एवं डिजिटल पढ़ाई कराने के उद्देश्य से स्मार्ट टी.वी. उपलब्ध कराया है जिसके कारण बच्चों में पढ़ाई के प्रति ललक एवं रुचि बढ़ी है और विद्यार्थियों को भी ऑनलाईन शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकी है।
शिक्षक सईद कुरैशी के इस पहल को मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी एवं स्थानीय समाज सेवी संजय जैन ने शिक्षकों के लिए अनुकरणीय पहल बताया है। सईद कुरैशी इंग्लिश विषय के शिक्षक है जो एससीईआरटी रायपुर के पुस्तक प्रकाशक टीम के सदस्य भी है। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए एवं छात्रों के हित में समय-समय पर निजी खर्च के द्वारा नवाचार भी करते रहते है। जिसके कारण इन्हें इस वर्ष राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए भी चयनित किया गया है।
विधायक मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देकर लीड कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी श्री हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे और एबीईओ मोहला राजेन्द्र कुमार देवांगन की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर विकासखंड के बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में अग्रणी है। विगत कुछ सालों से यहां के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम ला रहें हैं और भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे क्योंकि हमारा क्षेत्र पूरी तरह से विकास के पथ पर अग्रसर है। वर्तमान में मोहला के कई स्कूल डिजिटल पढ़ाई की दिशा में कदम बढ़ा रहे है। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को प्रेरित करके समुदाय से सहयोग लेकर की जा रही इस नवाचारी पहल की प्रसंशा करते हुए संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने इसे अनुकरणीय बताया।
इस मौके पर सभी अतिथियों ने शिक्षकों को इस शुभ कार्य के लिए बधाई दी। स्मार्ट क्लास उद्घाटन समारोह में शिक्षाविद संजय जैन, श्रीमती नम्रता सिंह, श्रीमती कमला देवी पिस्दा, जनपद सदस्य श्रीमती सत्यभामा कलामे, शमा परवीन, प्राचार्य वी.पी. प्रजापति, राजेन्द्र कुमार देवांगन, एबीईओ विष्णु साहू, संकुल समन्वयक अमर सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, नंदकुमार साहू, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, श्रीमती सुनीता वर्मा,आभिकेश वर्मा, दिनेश बघेल, युगल किशोर सिन्हा, वी.पी. भुवार्य एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्यगण, पालकगण उपस्थित रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर सतत कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 29 जुलाई 2020 कोआबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा आटरा से भकुर्रा मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल हीरो ॥स्न स्रद्गद्यह्व3 वाहन क्रमांक सीजी 08 एजे 3249 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए कुमरदा थाना डोंगरगांव निवासी लोमेश रावटे एवं सुमित रावटे के पास 75 पाव देशी दारू संत्री नंबर 1 केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 13.5 बल्क लीटर तथा मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
एक अन्य रेड कार्रवाई दौरान हाटबंजारी चौक में वाहन चेकिंग दौरान वाहन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एके 9577 में 63 पाव देशी मदिरा संत्री नंबर वन महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध मदिरा परिवहन करते हुए जोशी लमती थाना गेंदाटोला निवासी पीताम्बर निषाद को अवैध परिवहन करते हुए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) 36 एवं 59क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई दौरान आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चिचोला-अंबागढ़ चौकी सीपी सिंह, आबकारी आरक्षक सुरेन्द्र कुमार झारिया, आबकारी आरक्षक अनिल सिन्हा उपस्थित थे।
इसी तरह ग्राम बोदेला में अवैध मदिरा धारण करने पर बोदेला थाना तुमडीबोड निवासी ललित कुमार साहू को 92 पाव देशी दारू संत्री नंबर 1 केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 16.56 बल्क लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त राजनांदगांव (ब) निरूपमा लोन्हारे तथा आबकारी आरक्षक लाल सिंह राजपूत व संतोष अहिरवार उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश ने अंबागढ़ चौकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित टेक होम राशन एवं सूखा राशन के संबंध में निरीक्षण किया और हितग्राहियों से जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से टेक होम राशन एवं सूखा राशन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी सीडीपीओ को जमीनी स्तर पर इसके संबंध में निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने तुलसी मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह कोडूटोला सेन्टर, सामग्री मिक्सिंग एवं पैकेजिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है और मास्क का उपयोग कर रही है। उन्होंने सभी को एप्रन एवं ग्लब्स का उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री को और भी सुव्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा सामग्री को भुनने एवं पीसने के नवाचार की सराहना की। सभी रिकार्ड का संधारण भलीभांति होने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / राखी के इस पवित्र त्यौहार में कई भाई ऐसे भी है जो देश की सेवा कर रहे है और अपने परिवार से दूर है ऐसे सैनिक भाई जो देश के अंदर है और देश की सीमा में . इन्ही भाइयो के लिए दुर्ग एनएसयुआई की महिला विंग द्वारा भियो को आज राखी भेजी गयी . कोरोना आपदा के वैश्विक महामारी के बावजूद भी हिन्दू धर्म के इस पवित्र त्यौहार में किसी भी सैनिक भाइयो की कलाई सुनी ना रहे इसी मंशा से आज दुर्ग की एनएसयुआई महिला विंग द्वारा दुर्ग के बीएसएफ केम्प , एसटीऍफ़ बटालियन में पोस्ट द्वारा राखी भेजी गयी . कोरोना आपदा में ड्यूटी कर रहे इन सैनिक भाइयो को राखी के साथ एनएसयुआई की बहनों ने शुभकामनाये सन्देश देते हुए कहा कि ..
हमारे देश के सैनिक और सुरक्षा बल सलामत रहे
हम सब की दुवाए और प्यार आपके साथ है ,
इस रक्षाबंधन के त्यौहार पर राखी के माध्यम से आप सभी को शुभकामनाये सन्देश भेज रही हूँ
ये राखी का पवित्र बंधन आप सभी की सदैव रक्षा करेगी यही इश्वर से प्रार्थना करती हूँ ..
आपकी बहना मनीषा, गीतांजलि , पूर्वी , महेश्वरी , नंदनी एवं अन्य .
एनएसयुआई की महिला विंग के साथ शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा , अमन दुबे , गोल्डी कोसरे व कार्यकारी अध्यक्ष सोनू साहू का विशेष सहयोग रहा .
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
