Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

भगवान राम की माता कौशल्या के मायके छत्तीसगढ़ से किसी भी साधु-संत,धर्माचार्य को नही बुलाया गया
जब राम मंदिर के भूमिपूजन में अडानी-अम्बानी आ सकते है तो आदिवासी,सतनामी,कबीरपंथी धर्मगुरु क्यो नही
आरएसएस,विहिप और मंदिर निर्माण समिति द्वारा निर्धारित 600 अतिथियों की सूची में राम भगवान के ननिहाल से किसी को आमंत्रित नही किया गया
कोसल राज्य के आदिवासी,सतनामी,कबीरपंथी धर्मगुरुओं को भी दरकिनार किया गया
माता कौशल्या के मायके के मुखिया भूपेश बघेल को सपत्नीक भूमिपूजन में आमंत्रित करना चाहिये

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव विकास तिवारी ने उत्तर प्रदेश राज्य के पावन नगरी अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले बहुप्रतीक्षित मर्यादा पुर्षोत्तम भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन आयोजन का स्वागत किया है और कहां है कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र का भव्य मंदिर और रामराज्य की कल्पना जो भारतवर्ष के पूर्व युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देखा था और रामलला के पूजन हेतु सालों साल बंद पड़े मंदिर का ताला खुलवाया था जिसके बाद कि पूरे देश और विदेश के राम भक्त राम लला के दर्शन कर सके। 5 दिसंबर को होने वाले अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंदिर निर्माण समिति द्वारा पूरे देश से 600 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है जिसमें कि अधिकतर आर एस एस विश्व हिंदू परिषद और बड़े औद्योगिक घराने से तालुकात रखते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में भारतीय जनता पार्टी का शासन है जिसके की कारण राजनीतिक वैमनस्यता के कारण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के ननिहाल कौशल प्रदेश जो कि माता कौशल्या का मायका है जहां भगवान राम ने अपने वनवास के अधिकतम समय व्यतीत भी किये हैं और जहां पर विश्व का एकमात्र माता कौशल्या का मंदिर भी है उस कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी धर्मगुरु साधु संत,धर्माचार्य और प्रदेश प्रमुख को आमंत्रण नहीं दिया गया जबकि छत्तीसगढ़ राज्य बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली और तपोभूमि है दामाखेड़ा में कबीर पंथ के संस्थापक कबीर दास जी के वंशज निवासरत है और वनवास के समय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कौशल राज छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में काफी समय व्यतीत किए हैं जहां के आदिवासी समाज भी प्रभु श्रीराम के पर गहरी आस्था रखते हैं और उन्हें अपना आराध्य भी मानते हैं उसके बावजूद भी ना तो सतनामी समाज के धर्मगुरु ना कबीर पंथ के कबीर साहब के वंशज और ना ही आदिवासी समाज के धर्मगुरु को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया जिससे कि पौने तीन करोड़ की आबादी वाले भगवान राम के ननिहाल और कौशल्या माता के मायके में निराशा व्याप्त हो गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि माता कौशल्या के मायके कौशल राज्य छत्तीसगढ़ के प्रमुख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूरे विश्व में एकमात्र स्थित कौशल्या माता के मंदिर का जीर्णोद्धार करवाने का संकल्प लिया है और निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशल्या माता के मंदिर निर्माण को तेजी से बनाने के लिए कहा है और उन्होंने कहा है कि आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि पूरे विश्व के राम भक्त अपने आराध्य के ननिहाल कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ आकर माता कौशल्या का दर्शन कर सके और राम वन गमन में भी चल कर अपने आराध्य का सुमिरन कर सकेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर मंदिर निर्माण समिति आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को तत्काल माता कौशल्या के कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया भूपेश बघेल को सपत्नीक अयोध्या के राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण भेजना था ताकि व माता कौशल्या के जन्म भूमि की पावन रज को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन पर अर्पित कर सकें साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के सतनामी समाज कबीरपंथी समाज और आदिवासी समाज के धर्म गुरुओं को भी निमंत्रण भेजना चाहिए ताकि वह भी अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम के मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर माता कौशल्या के मायके का प्रतिनिधित्व कर सके।

दुर्ग / शौर्यपथ / रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। कहा जाता है कि रावण की बहन ने भद्रा काल में ही रावण को राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया।
राखी का पर्व सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा। दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है। इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा। ( भागवत कथा वाचक - प. मनोज शर्मा जी )

- मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के प्रथम चरण में लगभग पांच हजार बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने में मिली थी सफलता
- दुर्ग जिले के अभियान में नवाचार भी शामिल, हर महीने हो रहा वजन त्योहार और बच्चों के बढ़त का रखा जा रहा रिकार्ड


दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुपोषण से मुक्ति को प्रदेश के सबसे प्राथमिकता के कार्यों में रखा है। इसका व्यापक असर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सफलता में दिखा है। पहले चरण में दुर्ग जिले में ही 4800 बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर आये। अब शेष बच्चों को कुपोषण के दायरे से निकालने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत हो रही है। अगले तीन सौ दिनों का लक्ष्य लेकर इस योजना में काम किया जाएगा। आज सभी जनप्रतिनिधियों ने घरों में बच्चों के लिए सुपोषण टोकरी देकर इस योजना की शुरूआत की।
कलेक्टर डाॅक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी ग्राम अछोटी पहुंचे। वहां उन्होंने रूही देशमुख को सुपोषण की टोकरी भेंट किया। कलेक्टर ने इस मौके पर बच्चों के परिजनों से कहा कि बच्चे के शुरूआती पांच साल उसके आगे का भविष्य तय करते हैं। यदि इस दौरान बच्चे के पोषण का पूरा ध्यान रखा तो निश्चित ही बच्चा शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत होगा जिससे उसका भविष्य उज्ज्वल होगा। इसी के अंतर्गत आपको सुपोषण टोकरी दी गई है। चूंकि अभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद है इसलिए कार्यकर्ता आपके बच्चे के लिए घर में ही रेडी-टू-ईट छोड़ जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हम सभी को निर्देशित किया है कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। इसके लिए हम लोगों ने डीएमएफ मद से बच्चों के पोषण के लिए विशेष राशि रखी है। छह माह से तीन साल तक के बच्चों के लिए हम लोग विशेष रूप से गर्म आहार देंगे। ऐसे बच्चों की संख्या जिले में सात हजार है। अभी लाकडाउन है इसलिए सामग्री घर में ही पंहुचा दी जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी की दीदी लोग आपसे गृह भेंट करने आते रहेंगे। आप उनके द्वारा दिये गए सुझावों पर अमल करें। इससे बच्चा बहुत तेजी से पोषित होगा। इस मौके पर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी क्रमांक 3 भी देखा। वहां सुपोषण वाटिका देखकर उन्होंने खुशी जताई। यहां भाजियों और पपीते के साथ मुनगा के पौधे भी रोप दिये गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका काम देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने सरपंच श्री घनश्याम दिल्लीवार तथा जनपद सदस्य श्री टिकेश्वरी लाल देशमुख को भी बधाई दी।
    उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग और रुचि से सुपोषण अभियान कारगर तरीके से आगे बढ़ रहा है। आपके हाथों में आपके गांव का उज्ज्वल भविष्य है। इस दिशा में आप जितना काम करेंगे, गांव का भविष्य उतना ही मजबूत होगा। इस मौके पर परियोजना अधिकारी श्री अजय साहू, सुपरवाइजर श्रीमती देवकी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिनेश्वरी दिल्लीवार, आशालता दिल्लीवार तथा माया रामटेके भी उपस्थित रहे।
क्या है दुर्ग माडल में खास-
   जिला कार्यक्रम अधिकारी  विपिन जैन ने बताया कि दुर्ग में सुपोषण अभियान में दो खास बातें हैं। पहला तो यह कि हम लोग हर महीने बच्चों के वजन ले रहे हैं। जो पंद्रह से 20 तारीख के बीच होता है। इनके आंकड़े एनआईसी की वेबसाइट में अपलोड हो जाते हैं। हमारे पास हर बच्चे के ग्रोथ का रिकार्ड है। इससे हमें सुपोषण मिशन को ट्रैक करने में आसानी होती है। कमजोर क्षेत्रों के लिए हम विशेष रणनीति बनाते हैं और अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने में हमें इससे मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को चिक्की आदि बहुत प्रिय होते हैं। इससे उन्हें स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ भी मिलता है और हम उन्हें इसी बहाने आवश्यक प्रोटीन भी दे पाते हैं। जैन ने कहा कि हमने सुपोषण वाटिका भी विकसित की है। पूरे जिले में बारह हजार मुनगा के पौधे भी लगाए गए हैं।

बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार अब जिले में भी बिना लक्षणों वाले व बिना किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित कोरोना पाॅजीटिव मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेट रहकर उपचार और स्वास्थ्य लाभ लेने की छूट मिल सकती है। मरीज को शासन के अनिवार्य प्रोटोकाल का पालन किया जाना आवश्यक होगा। कलेक्टर महोबे आज सयुंक्त जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता इंतजाम व कार्ययोजना बनाने के निर्देेश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मरीज के घर में अलग हवादार कमरें, अलग शौचालय तथा किचन व हाॅल के अतिरिक्त न्यूनतम तीन अतिरिक्त कमरा होना आवश्यक है साथ ही घर में कोई भी व्यक्ति बीमार या गर्भवती महिला नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने बताया कि समस्त एस.डी.एम. व एस.डी.ओ.पी. को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो विकासखण्डस्तर पर विभिन्न टीम गठित कर उक्त गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में उपचार व स्वास्थ्य लाभ ले रहे कोरोना पाॅजीटिव मरीजों को 17 दिवस हेतु होम आइसोलेट किया जाएगा। इस बीच यदि किसी भी प्रकार के लक्षण अथवा प्रोटोकाल अनुपालन में लापरवाही परिलक्षित होती है तो उसे तत्काल कोविड-19 अस्पताल बालोद में शिप्ट किया जायेगा। 17 दिवस का होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर यदि आखिरी के 10 दिनों में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण उपरान्त मरीज का होम आइसोलेशन समाप्त किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि होम आइसोलेट कर उपचारित किए जाने वाले मरीजों के लिए मेडिकल टीम भी तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना जाॅच के लिए टेस्टिंग सेंटर भी बढ़ाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जाॅच की जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आरटीपीसीआर जाॅच राज्य स्तरीय लैब में की जा रहीं हैं। जिले में पीपरछेड़ी, गुण्डरदेही और डौण्डीलोहारा में एण्टीजन टेस्टिंग केन्द्र से कोरोना की जाॅच शुरू की गई है। आने वाले समय में जाॅच केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। टुªनाॅट लैब भी तैयार किया गया हैं। राज्य के विशेषज्ञयों द्वारा लैब में टेस्ट परीक्षण कर शुरू किया जाएगा। जिले में जाॅच और आइसोलेशेन उपचार की सुविधा बढ़ायी जा रही है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. रात्रे सहित डाॅ. ग्लेड और डाॅ. गंजीर आदि मौजूद थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला प्रशासन ने रक्षा बंधन के त्यौहार को देखते हुए दिनांक ३ अगस्त सोमवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक के लिए राखी की दुकाने (स्टाल ) व मिठाई दूकान खोलने की अनुमति प्रदान की है इस आदेश के साथ पूर्व में घोषित आदेश यथावत रहेंगे .

13 जुआरियों को किया घेराबंदी कर गिरफ्तार
अफवाहों का बाजार रहा गर्म कि 22 लाख रूपये पुलिस ने की है जब्त


दुर्ग / शौर्यपथ / शुक्रवार की शाम मुखबीर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए दुर्ग से लगा हुआ ग्राम मोहलाई में पुलिस ने एक जुआ के अड्डा पर छापा मारकर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 10 हजार रूपये नगद एवं ताशपत्ती जब्त किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहलई में एक जगह बैठकर 13 लोगों द्वारा जुआ खेलने की जानकारी पर पुलिस ने वहां छापा मारकर वहां जुआ खेल रहे मो. कलीम 32 साल मिलपारा, आयुष सिंह 24 साल शंकरनगर दुर्ग, जितेन्द्र गोैरिया 24 साल उरला बाम्बे आवास, प्रकाश सिंह गढे 26 साल गांंधी चौक उतई, विनय उर्फ स्टार यादव 24 साल रूआबांधा बस्ती, बमन जैन 19 साल रूआबांधा बस्ती सत्यम चौक, दीपक जैन 32 साल गया नगर दुर्ग,बलराम देवांगन 24 साल शंकरनगर दुर्ग, हेमलाल उर्फ लाल सोनवानी 20 साल शिवपारा रूआबांधा, सुमित साकरे 25 साल उरला नहरपारा, ओमप्रकाश साहू 30 साल मूर्तिचौक शंकर नगर दुर्ग,निर्मल दुबे 43 साल मिलपारा दुर्ग, साकेत जैन 32 साल दादाबाड़ी दीपक नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर इनलोगों के पास से 1 लाख 13 हजार रूपये जब्त किया गया है। पुलिस इन सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट 13 के तहत कार्यवाही कर इन सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों की माने तो लंबे समय से मोहलाई में जुआ का फड़ सजने का कार्य हो रहा था, जहां दूर दूर से बड़े बड़े जुआरी यहां जुआ में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते है। पुलिस के पहुंचने से अब इन सभी जुआरियों में भी हड़कंप मच गया है, क्येांकि ये ग्राम और जगह जुआरी अपने लिए अब तक सुरक्षित मान रहे थे। हालांकि दुर्ग पुलिस द्वारा यहां मारे गये छापे में जब्त रूपये को लेकर ये अफवाहों का बाजार गर्म रहा कि पुलिस ने मोहलाई में छापामारकर 13 जुआरियों को पकड़कर 22 लाख रूपये जब्त की है, हालांकि पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में 1 लाख दस हजार रूपये जब्त होने की पुष्टि की है।
अवैध कारोबारों पर लगातार हो रही कार्यवाही में पुलिस भी अब भी अब सवालों के घेरे में आने लगी है, क्योंकि एक ही तरीके के अलग अलग मामलों में अलग अलग धाराओं के तहत पुलिस कार्यवाही करती आजकल नजर आ रही है, हाल ही में ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन 188 तथा 151 के तहत कार्यवाही कर जुआरियों को जेल भेज दिया गया था, वहीं दूसरी तरफ इतने बड़े पैमाने पर लोगों का जमावड़ा लगने और इतना राशि जब्त होने के बाद भी पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की गंभीर धाराए इन आरोपियों पर नही लगाना भी सवालिया निशान लगा रहा है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई है।
विधायक कार्यालय से अमरनाथ साहू के अनुसार कोलिहापुरी छीपा में सीसी रोड 2.60, सीसी रोड टाटेकसा 2.60 लाख रुपए, सीसी रोड उचित मूल्य की दुकान से प्राथमिक शाला भवन तक पेंड्री 2.60 लाख रुपए, सीसी रोड नारायण सिन्हा घर से पैठू तालाब तक खुज्जी 2.60 लाख रुपए, सिंचाई हेतु 2 नग सामुदायिक नलकूप स्थापना बडगांव चारभाठा 3.41 लाख रुपए, नाली निर्माण झिंझारी 1.14 लाख रुपए, शासकीय हाईस्कूलों में खेल सामग्री कबड्डी मेट 9 लाख रुपए, मंच निर्माण वार्ड नं 17 निषाद पारा खुज्जी 1 लाख रुपए, उद्यान निर्माण पुराना पुलिस थाना डोंगरगांव 7.40 लाख रुपए, शमशान शेड आलीवारा 5 लाख, मनरेगा अंतर्गत नया तालाब गहरीकरण टाटेकसा, शमशान घाट के साथ उद्यान निर्माण टप्पा, ओडारबांध, बम्हनीभाठा, आसरा, कोपेडीह, राजीव मिशन तालाब बुद्धुभरदा, मुक्तिधाम निर्माण परना, आरबीरा, पारागांव कला, मेड़ बांधान, भूमि सुधार हेतु अंडी की प्राक्कलन अनुसार स्वीकृति दी गई है।
नगर के पुराना थाना के पास अब बाल उद्यान के रूप में विकसित करने हेतु विधायक निधि से 7.40 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसका भूमिपूजन स्वयं विधायक दलेश्वर साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद, उपाध्यक्ष ललित लोढा व पार्षदों की उपस्थिति में की। विधायक दलेश्वर साहू ने इस उद्यान के निर्माण पर और भी राशि की आवश्यकता पड़े पर दिए जाने का आश्वासन दिया।

० शिशु को शुरूआती 6 महीने माँ का दूध पर्याप्त, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण अच्छा रहता है
० जागरूकता के लिये प्रकाशित यह पोस्टर घर-घर जाकर शिशुवती माताओं को वितरित किया जायेगा


   राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान सप्ताह पोस्टर का विमोचन किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह अपील की है कि शिशु को शुरूआती 6 महीने सिर्फ माँ का दूध पर्याप्त है। जिससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उनका स्वास्थ्य एवं पोषण अच्छा रहता है। उन्होंने शिशुवती माताओं से आग्रह किया है कि अपने शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिये उनको स्तनपान अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इसे सघन अभियान के रूप में चलायें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश एवं महिला बाल विकास की टीम उपस्थित थी। जागरूकता के लिये प्रकाशित यह पोस्टर घर-घर जाकर शिशुवती माताओं को वितरित किया जायेगा।
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर ग्राम पंचायत खुज्जी के आंगनबाड़ी क्षेत्र राजीव नगर में पर्यवेक्षक सेक्टर डोंगरगांव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त गृहभेंट किया गया। जिसमें 5 माह के बालक ओजल की माता श्रीमती अंजनी देवांगन एवं पिता तिलेश्वर देवांगन से भेंट करके स्तनपान संबंधित टेकअवे एवं वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से परामर्श दिया गया। परामर्श के दौरान ओजल के दादा-दादी भी उपस्थित थे। शिशु को 6 माह तक केवल स्तनपान कराने बताया गया एवं छह माह पूर्ण होने पर स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की शुरूआत कैसे की जाए उसकी जानकारी भी दी गई। हितग्राही के घर रेडी टू ईट के पैकेट का निरीक्षण किया गया जो डबल लेयर पॉलिथीन पैकिंग पाया गया। हितग्राही ने बताया कि वे रेडी टू ईट का उपयोग रोटी एवं चीला बनाकर करते हैं।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव क्षेत्र के कुमर्दा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना कांग्रेस के एक नेता और गांव के पटेल को महंगा पड़ गया। छेडख़ानी के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बताया गया है कि कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री लालचंद साहू और ग्राम प्रमुख किशन साहू पर कुमर्दा गांव की एक विवाहिता ने दोनों के खिलाफ अश्लील हरकत करते छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पीड़िता द्वारा सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पखवाड़ेभर पूर्व हुए इस मामले को राजनीतिक दबाव के चलते दबाने की भी कोशिश हुई, लेकिन महिला के अड़े रहने से आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री लालचंद साहू व ग्राम प्रमुख किशन साहू पर पीड़िता द्वारा बलातपूर्वक घर में घुसकर अनैतिक संबंध बनाने की मांग तथा उसकी मर्यादा भंग करने व नहीं मानने पर पीड़िता को डराने धमकाने का आरोप लगाया था। इस संदर्भ में थाना डोंगरगांव में उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध पीड़िता के द्वारा घटना दिवस 11 जुलाई की रात्रि 11 बजे डोंगरगांव थाना पहुंचकर अपनी आप बीती पुलिस को बताया गया थाए लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसे बैरंग लौटा दिया गया। कोई कार्रवाई होता नहीं देख पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद 3 दिनों पूर्व इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि लालचंद साहू तथा ग्राम प्रमुख किशन साहू के विरूद्ध गत दिनों आईपीसी की धारा 509, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में दर्ज प्रकरण में आईपीसी की धारा 452, 354 (क) व 506 को संलग्न किया गया है। जिसके आधार पर शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

शौर्यपथ / कोरोनावायरस, लॉकडाउन, सामाजिक दूरी, क्वारंटाइन के चलते सभी लोग अपने घरों में ही रहना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। ऐसे में बर्थडे पार्टी या अन्य कोई सेलिब्रेशन सब कुछ कैंसल करना पड़ रहा है। जो लोग हर मौके को सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं, ये उनके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। लेकिन यह सब कहीं न कहीं पॉजिटिव भी है, क्योंकि इससे हम खुद पर कंट्रोल कर पा ही रहे हैं, साथ ही दूरी होने पर कैसे अपने रिश्तों को सहेजकर रख सकते हैं, कैसे बिना मिले साथ में सेलिब्रेट कर सकते हैं, ये सभी चीजें सीखने का मौका भी मिल रहा है।

वहीं फ्रैंडशिप डे नजदीक है, ऐसे में वे लोग जो इस दोस्ती के दिन को बहुत खास तरीके से सेलिब्रट करना पसंद करते हैं, वे कोरोना काल में हमेशा की तरह सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे। लेकिन इससे निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है कोरोना काल में आप वे सब सीख रहे हैं जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि यह समय आपके लिए यादगार भी बनकर रह जाएगा। तो क्यों न 2020 के फ्रैंडशिप डे को भी आप यादगार बना लें। सारे नियमों का पालन करते हुए भी आप इस खास अवसर को इन्जॉय कर सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।
वर्चुअल पार्टी कर सकते हैं

अगर आप फ्रैंडशिप डे को सेलिब्रेट करना चाहते हैं और इस खास दिन को यादगार बनाना चाहते हैं वह भी अपने दोस्तों के साथ, तो वर्चुअल पार्टी कर सकते हैं। इस समय वर्चुअल पार्टी ही एकमात्र उपाय है। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के लिए एक समय तय कर लें। सुनिश्चित करें कि सभी आपके परिचित हों और कॉन्फ्रेंसिंग पार्टी का मजा लें। इस दौरान आप दोस्तों से जमकर बातें करें, केक काटें और फोटोज क्लिक करें।
घर पर ही फ्रैंडशिप बैंड बनाएं

यह सोचकर अपना मजा किरकिरा न करें कि कोरोना में बाहर तो जा नहीं सकते तो मार्केट से कैसे फ्रैंडशिप बैंड खरीद पाएंगे? आप सुरक्षा और नियमों का पालन करते हुए इस खास दिन को बेहतर बना सकते हैं। आप घर में ही फ्रैंडशिप बैंड बनाएं। यह आपको क्रिएटिव तो बनाएगा ही, साथ ही इस खास दिन आप कुछ नया भी सीखेंगे।

अपने दोस्तों से डिस्कस करें कि पार्टी कैसे कर सकते हैं?
सारी प्लानिंग आप खुद ही न करें। अपने दोस्तों से बातें करें, उनसे सुझाव मांगें और उस हिसाब से आप इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करना है सोचें। इससे आप और आपके फ्रैंड्स सब मिलकर इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

ड्रेस थीम के साथ करें सेलिब्रेट

फ्रैंडशिप डे के दिन आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर ड्रेस थीम भी डिसाइड कर सकते हैं। यह इस दिन को और इंट्रेस्टिंग बनाने में मदद करेगी।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)