August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

      खाना खजाना /शौर्यपथ / अचार, इंडियन क्यूजीन का बरसों से बहुत ही इम्पोर्टेन्ट हिस्सा रहा है. गर्मा गर्म पराठे हों या फिर दाल चावल, ज़रा सा अचार का टुकड़ा खाने के स्वाद को डबल कर देता है. कुछ लोग तो इस मसालेदार अचार के मसाले का स्वाद भी लेना भी पसंद करते हैं. हममें से अधिकांश के घरों में मौसमी सब्जियों से अचार बनाया जाता है और फिर उस मिट्टी के बर्तन को लगभग एक हफ्ते तक धूप में रखा जाता है. तब बनकर तैयार होता है मसालेदार चटपटा अचार जिसका नाम ही मुंह में पानी लाने का लिए काफी है. पर क्या आप जानते हैं कि आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाला ये चटपटा अचार आपके स्किन, आंत और जोड़ो के दर्द का भी लाजवाब इलाज है. सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ठंड के मौसम में होम मेड अचार के फायदे बताएं हैं. चलिये जानते हैं.
    सर्दी में होम मेड अचार खाने के हैं ढेर सारे फायदे
    सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट पर घर पर बना अचार खाने की सलाह दी है . रुजुता दिवेकर ने बताया कि सर्दी के मौसम में अचार खाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, जिनसे आप और हम अब तक अनजान हैं. रुजुता ने बताया कि अचार में डाली गई राई आपके रेस्पिरेट्री डिसऑर्डर को दूर करने में फायदेमंद होती है. गाजर, गोभी और शलजम को फरमेंट करके आचार का रूप दिया जाता है जो न्यूट्रीशन से भरपूर होता है. चटपटा मसालेदार अचार न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपकी स्किन, आंत और आपके जोड़ों के दर्द को ठीक करने में भी मदद करेगा.
    विंटर स्पेशल अचार की रेसिपी |
    शलगम गाजर और गोभी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हम सब्जियों को अच्छे से धो लेंगे.
    शलगम और गाजर को धोकर छील लें और पतले स्लाइस में काट लें.
    फूलगोभी को धोकर छोटे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
    एक बड़े बर्तन में 2 लीटर पानी उबाल लें. पानी उबलने के बाद उस पर सब्जियां डालें.
    सब्जियों को 3 - 4 मिनट तक पकाएं और फिर पानी हटा दें.
    सब्जियों को एक कॉटन के कपड़े पर फैलाएं और 3-4 घंटे के लिए पूरी तरह सूखने दें. सब्जियों में बिल्कुल नमी नहीं होनी चाहिए.
    एक बाउल में राई, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और सब्जियां मिलाकर एक तरफ रख दें.
    एक कढ़ाई में सरसों का तेल तब तक गर्म करें जब तक उसमें से धुआँ न निकलने लगे. आंच बंद कर दें और तेल को हल्का ठंडा होने दें.
    सब्जियों के ऊपर तेल डालें और अच्छी तरह चलाएं अचार को तेल के साथ एक साफ जार में डालें.
    जार को मलमल के कपड़े से बांधकर धागे से बांध दें और जार को 2-3 दिनों के लिए धूप में रख दें.
    शलगम, गाजर और गोभी का अचार एक बार मैरीनेट हो जाने के बाद इसे आपके पसंदीदा पराठे, मठरी या चावल के साथ परोसा जा सकता है.
    आप अचार को लगभग 3 महीने तक ठंडी और सूखी जगह पर रख सकते हैं या 4 से 5 महीने तक लंबे समय तक फ्रिज में रख सकते हैं.
    होममेड अचार के फायदे |
    अचार खाने का स्वाद बढ़ाते हैं.
    अचार बॉडी के डाइजेस्टिव प्रोसेस को सुधारने में मदद करते हैं.
    अचार विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का रिलायबल सोर्स हैं.
    अचार शरीर को हेल्दी बैक्टीरिया प्रदान करते हैं, जिससे बॉडी के लिए बी 12 जैसे विटामिन प्रोड्यूस करना आसान हो जाता है.
    अचार सर्दियों में आपके जॉइंट पेन को ठीक करने में मदद कर सकता है.

       खाना खजाना /शौर्यपथ / मौसम में बदलाव के साथ हमें खाने पीने की आदतों में भी बदलाव लाने की जरूरत होती है. सर्दियों में हमें डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जिससे शरीर को गर्मी मिले और जो हमारी एनर्जी को बूस्ट करें. सर्दियों की सुबह अक्सर उठने में लेट हो जाया करती है ऐसे में हमें इस तरह के नाश्ता रेसिपीज की खोज रहती है जो आसानी से झटपट बन जाए और हेल्दी भी हो. ऐसी ही कुछ आसान और एनर्जी बूस्टर नाश्ता रेसिपीज हम आपके लिए लेकर आए हैं. चलिए इन रेसिपीज के बारे में आपको बताते हैं.
    झटपट बनाएं और सर्दियों में खाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज |
    1. एप्पल-ओट्स स्मूदी
     सेब हर किसी को खाना चाहिए और हर दिन कम से कम एक सेब जरूर खाना चाहिए. सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं ये कई तरह के रोगों से बचने में हमारी मदद करते हैं. पेट और दिल की बीमारियों से बचाने में भी सेब हमारी मदद करता है. ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और सेब हमें हेल्दी रखता है. इन दोनों को मिलाकर आप स्मूदी बनाएं तो ये सुपर हेल्दी फूड आपको सुबह के नाश्ते में न ही सिर्फ एनर्जी देगा बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाएगा.
    इस तरह बनाएं
    एक सेब, बादाम, ओट्स, चिया सीड्स और दालचीनी पाउडर को एक साथ मिला कर ब्लेंड कर लें.
    अब एक पैन गर्म कर लें और उसमें ये पेस्ट डालें और इसमें ऊपर से थोड़ा सा पानी मिलाएं.
    अब इसमें थोड़ा गुड़ मिलाएं और इसे पकने दें. थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें, सेब ओट्स स्मूदी रेडी है.
    2. ओट्स पालक का पराठा
      ओट्स और पालक का पराठा ठंड के सीजन के लिए एक शानदार और बेहतरीन ब्रेकफास्ट रेसिपी है. इसे डायबिटीज के मरीज, दिल के रोगी और यहां तक कि वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे लोग भी खा सकते हैं. आप बच्चों को भी नाश्ते में ये सर्व कर सकते हैं, उन्हें ये बड़ा पसंद आएगा. ओट्स में भरपूर फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैगनीशियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोरस और सेलेनियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है. पालक, आयरन का एक बहुत ही बढ़िया सोर्स होता है, इससे खून की कमी दूर होती है. इसे खाने से जल्दी भूख भी नहीं लगती और हमारे इम्यून सिस्टम के लिए भी ये बहुत अच्छा होता है.
    इस तरह बनाएं
    एक कटोरी ओट्स का आटा लें और इसके साथ चने का आटा और आधी कटोरी गेहूं का आटा लें.
    इसमें प्लाज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक बारीक काट कर मिला लें.
    अब इसमें थोड़ा जीरा और तेल मिला लें.
    बारीक कटा पालक इसमें मिलाएं और आटे को गूंद लें.
    अब पराठे के आकार में बेल कर इसे मक्खन या घी डालकर सेंक लें
    3. रागी की खीर
      रागी की खीर का टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है, इसे बच्चे भी खाना पसंद करते हैं. रागी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है जो कि हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, इससे सर्दियों में जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है. इसके साथ ही ये खून की कमी को दूर करता है क्योंकि इसमें आयरन भी होता है. रागी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखता है ऐसे में ये दिल के रोगियों के लिए भी अच्छा है.
    इस तरह बनाएं
    रागी और थोड़ा गाजर लेकर पीस लें.
    गैस पर पैन को रख कर गर्म करें उसमें दूध डालें और साथ में पीस कर रखी रागी और गाजर डालें.
    थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें चिया सीड्स डालें.
    इसके बाद गैस बंद कर एक इसमें चम्मच भर गुड़ का पाउडर मिला लें और मिक्स कर लें. रागी खीर रेडी है.

       ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /जब बात त्वचा की देखभाल की आती है तो हमारे होंठ हमारे चेहरे का सबसे अनदेखा हिस्सा हो जाते हैं. जब हमारी नजर हमारे काले या फट रहे होंठों पर पड़ती है तब भी हम उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते. पर चेहरे की खूबसूरती में लिप्स बहुत बड़ा रोल निभाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने काले पड़ रहे पिगमेंटेड लिप्स से छुटकारा पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके पिंक और सॉफ्ट लिप्स हो जाएं तो उसके लिए आपको बस अपने घर के किचन तक जाना होगा. घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप वापस नरम और गुलाबी होंठ पा सकते हैं.
    कैसे पाएंं गुलाबी होंठ, यहां हैं घरेलू नुस्खे |
    1. अनार: होठों का कालापन हल्का करने के लिए सबसे पॉपुलर होम रेमेडीज़ में से एक अनार के बीज का उपयोग करना है. अनार के दानों को थोड़े ठंडे दूध के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को अपने होठों पर हफ्ते भर लगाएं. ऐसा करने से आपके होंठ गुलाबी होते चले जायेंगे.
    2. दूध और हल्दी: हल्दी और दूध के अनगिनत फायदे हैं. दूध और हल्दी को जहां त्वचा में निखार लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो सर्दी खांसी में हल्दी और दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है. आप हेल्दी और पिंक लिप्स पाने के लिए भी इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच हल्दी पाउडर को थोड़े से ठंडे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने होठों पर लगाएं और 5 मिनट तक रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें.
    3. चुकंदर का रस: भले ही आपको एक ग्लास चुकंदर का रस पीना किसी सजा जैसा लगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर का रस आपके होंठ चुकंदर की तरह गुलाबी बना सकता है. दरअसल चुकंदर के रस का रोजाना इस्तेमाल करने से आपके होंठ नेचुरली पिंक हो जाते हैं. बीट रूट का जूस अपने लिप्स पर रोजाना अप्लाई करने से होठों का कालापन हल्का हो जाता है.
    4. नाभि पर लगाएं सरसों का तेल: होठों की देखभाल के लिए बरसों से चली आ रही नाभि पर सरसों का तेल लगाने का घरेलू नुस्खा आज भी उतना ही कारगर है. ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन सोने से पहले सरसों की एक या दो बूंद नाभि पर लगाने से आपके होंठों का रूखापन दूर हो जाता है और प्राकृतिक रूप से होंठ मुलायम और गुलाबी हो जाते हैं.
    5. एलोवेरा जेल: होठों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल एक नेचुरल और इफेक्टिव तरीका है. एलोवेरा जेल में कई तरह की मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती है जो स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करती हैं. ऐसे में रोजाना लिप्स पर एलोवेरा जेल अप्लाई करने से आपके होठों का कालापन तो दूर होगा ही लिप्स दोबारा पिंक और सॉफ्ट हो जाएंगे.

       ज्योतिष शास्त्र /शौर्यपथ / किसी भी शादी में, खासतौर से हिन्दू धर्म में विवाह की तारीख तय करते समय लोग विशेष रुप से शुभ मुहूर्त जरूर देखते हैं. शुभ दिन पर और शुभ मुहूर्त में हुए विवाह का जोड़े पर पॉजेटिव प्रभाव पड़ता है. पूरे साल में मई-जून-जुलाई और नवंबर-दिसंबर के समय ही सबसे ज्यादा लग्न मुहूर्त होते हैं और इन्हें ही शुभ माना जाता है. 2023 खत्म होने में बस कुछ ही दिन और बच रहे हैं. ऐसे में अगर आप शादी के लिए किसी शुभ तिथि की तलाश कर रहें थे तो जरा ठहरिए, यहां हम आपको नवंबर-दिसंबर 2023 के कुछ लग्न तिथि के बारे में बताने जा रहे हैं.
    अंतिम 2 महीनों में हैं इतने शुभ मुहूर्त
         ज्योतिष की माने तो 2023 में नवंबर और दिसंबर महीने में कुल 11 शुभ विवाह लग्न बन रहे हैं. 23 नवंबर से शादी-विवाह के लग्न शुरू होंगे और 15 दिसंबर को अंतिम लग्न के साथ खत्म होंगे. नवंबर 2023 में 3 शुभ दिन हैं, जबकि दिसंबर 2023 में 8 लग्न हैं. इसके बाद लोगों को अगले वर्ष तक का इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि 30 जून से चातुर्मास लगने के कारण सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लगा हुआ था.
      नवंबर और दिसंबर 2023 शुभ विवाह मुहूर्त
    नवंबर 2023 में विवाह की तिथियां
    24 नवंबर 2023
    27 नवंबर 2023
    29 नवंबर 2023
    दिसंबर 2023 में विवाह की तिथियां
    3 दिसंबर 2023
    4 दिसंबर 2023
    7 दिसंबर 2023
    8 दिसंबर 2023
    10 दिसंबर 2023
    13 दिसंबर 2023
    14 दिसंबर 2023
    15 दिसंबर 2023

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / रोशनी के त्योहार दिवाली का हिंदू धर्म में खास महत्व है. दिवाली का लोग सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं और त्योहार से पहले ढेर सारी तैयारियां भी की जाती हैं. दीपावली के मौके पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर बरसती है. इस साल दिवाली 12 नवंबर को देशभर में मनाई जाएगी. दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए हर साल नई मूर्तियां खरीदी जाती हैं. तो अगर आप भी दीपावली पूजा की तैयारी में लगे हैं और लक्ष्मी मां और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो जानिए किन बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है.
    दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की कैसी मूर्ति खरीदें
    मूर्ति जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए
    माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि दोनों की मूर्ति आपस में जुड़ी हुई ना हो. दोनों की अलग-अलग मूर्तियां ही खरीदें.
    भगवान गणेश की मूर्ति
    पूजा के लिए गणेश जी की मूर्ति खरीदते वक्त ये जरूर देखें कि मूर्ति में उनकी सूंड बाईं तरफ ही होनी चाहिए. एक नजर देखने में ये अंदाजा लगाना मुश्किल है इसलिए खरीदते वक्त इस बात को दिमाग में रखना जरूरी है.
    लक्ष्मी जी की ऐसी प्रतिमा न खरीदें
    माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए जिसमें माता रानी उल्लू पर सवार हों.
    लक्ष्मी जी की खड़ी प्रतिमा ना खरीदें
    खड़ी प्रतिमा मां के जाने का प्रतीक मानी जाती है. इसलिए लक्ष्मी माता की मूर्ति खरीदते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि ऐसी मूर्ति बिल्कुल ना खरीदें जिसमें लक्ष्मी मां खड़ी हों.
    कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाएं
    ऐसी मूर्ति घर लाना बहुत शुभ माना जाता है जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान हों. तो अगर आप मूर्ति खरीदने गए हैं तो ऐसी मूर्ति खरीदें जिसमें मां कमल पर विराजमान हों.

        आस्था /शौर्यपथ / सनातन धर्म में पूजा पाठ के दौरान कपूर और गुलाब के फूल का उपयोग किया जाता है. इन दोनों का अपना विशेष महत्व है. जहां गुलाब का फूल देवी-देवता के चरणों में अर्पित किया जाता है, वहीं सुबह शाम की धूप दीप के समय कपूर जलाना शुभ माना जाता है. आपके घर में नकारात्मकता बढ़ गई है, आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या आपके घर की बरकत चली गई है तो वास्तु शास्त्र में कपूर और गुलाब के फूल से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर कई फायदे हो सकते हैं. आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कपूर और गुलाब के फूल से जुड़ा एक महा उपाय.
    कपूर |
        वास्तु शास्त्र में कपूर का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि जिस घर में सुबह शाम कपूर जलाया जाता है, उस घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. मान्यता है कि कपूर न सिर्फ घर के वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मकता में बदलने की क्षमता भी रखता है.
    गुलाब का फूल |
        वास्तु शास्त्र में गुलाब के फूल का विशेष महत्व बताया गया है. इस फूल का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है. मान्यता है कि गुलाब के फूल से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.
    कपूर और गुलाब के फूल का सरल उपाय |
        माना जाता है कि कपूर और गुलाब के फूल का एक महा उपाय आपके घर में बरकत, सुख-समृद्धि और खुशहाली ला सकता है. इस उपाय से आपकी आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है.
    इस उपाय को करने के लिए एक गुलाब का फूल लें अब उसके ऊपर एक टुकड़ा कपूर रखकर जला दें. जब कपूर अच्छे से जल जाए तो ये जला फूल लेकर देवी लक्ष्मी को समर्पित कर दें.
    किस दिन करें |
         अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इस महा उपाय को शुक्रवार के दिन शाम के समय करें. माना जाता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी आपके ऊपर हमेशा प्रसन्न रहेंगी और आपको कभी धन की कमी नहीं होगी.
    ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आपका फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है. ये उपाय आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आ सकता है.

      वास्तु टिप्स /शौर्यपथ / सनातन धर्म में पान के पत्तों का बहुत ही धार्मिक महत्व बताया गया है. मान्यताएं हैं कि पान के पत्ते में ईश्वरीय निवास है और इनके जरिए भगवान की पूजा करने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि पान के पत्ते में कई सारे देवता निवास करते हैं और पूजा पाठ के दौरान इनका इस्तेमाल किया जाना बहुत ही शुभ होता है. पान के पत्ते घर में पॉजिटिविटी लाते हैं और खुशहाली प्रदान करते हैं. चलिए आज जानते हैं कि पान के पत्तों के कुछ ज्योतिषीय उपाय करके आप कैसे घर में उन्नति और समृद्धि ला सकते हैं.
    पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएं
          पान के पत्ते के साथ साथ कपूर को भी बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व दिया गया है. मान्यता है कि पूजा के दौरान पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से घर में सुख समृद्धि आती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है. पान के पत्ते पर कपूर रखकर उसे जलाएं और अपने आराध्य की आरती करें. इससे आपके आराध्य प्रसन्न होंगे और आपके घर में धन दौलत और सुख का वास होने के योग प्रबल होंगे.
    घर में छिपी नकारात्मकता को दूर करेंगे पान के पत्ते
         कहा जाता है कि जिस घर में रोज कलह होती है, घरवालों की आपस में लड़ाई होती है, कोई ना कोई बीमार रहता है. वहां रोज पान के पत्ते पर कपूर रखकर पूजा और आरती करनी चाहिए. इससे घर में छिपी नकारात्मक शक्तियां खत्म होंगी और घर में सौहार्द का माहौल बनेगा. जलते हुए कपूर की खुशबू से घर में फैले बैक्टीरिया और बीमारी फैलाने वाले वायरस भी खत्म हो जाएंगे. जिससे घर में बीमार व्यक्ति के जल्द ठीक होने के योग बनेंगे. आपको इसके लिए बाजार से पान के साफ और ताजा पत्ते खरीद कर लाने होंगे. इस बात का ध्यान रखें कि पान के पत्ते कटे-फटे हुए ना हों और ना ही मुरझाए. पान के पत्तों में किसी तरह का छेद भी नहीं होना चाहिए.

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /पेट का मोटापा और कमर की चर्बी बढ़ने से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है. ये न सिर्फ हमारे खानपान से हो रहा है बल्कि खराब लाइफस्टाइल भी इसकी बहुत बड़ी वजह है. आजकल वजन घटाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं. कई लोग स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हैं तो कुछ कठिन एक्सरसाइज करते हैं लेकिन ये करना कुछ ही समय के लिए फायदा दे सकता है. हमेशा के लिए वेट लॉस करने के लिए हमें छोटी-छोटी चीजों से शुरूआत करनी पड़ती है. हालांकि वजन घटाने के उपाय कई हैं और वजन घटाने के कारगर तरीके जानने के लिए लोग भी आतुर हैं. मोटापा एक हेल्दी लाइफस्टाइल जर्नी में एक बड़ी चुनौती पैदा करता है. आज हम आपके लिए वजन घटाने के नेचुरल उपाय लेकर आए हैं. माना जाता है कि ये वेट लॉस फॉर्मूला मोटापे को जल्दी अलविदा कहने का एक आजमाया हुआ तरीका है.
    वजन घटाने के लिए डाइट |
    खान-पान की आदतें
      बैलेंस डाइट अपनाकर अपनी जर्नी की शुरूआत करें. इसका मतलब है सभी फूड ग्रुप्स से अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों को शामिल करना. बहुत ज्यादा डाइट से बचें और इसके बजाय अपने खाने की आदतों में बदलाव पर ध्यान दें.
    पोर्शन कंट्रोल
        पोर्शन कंट्रोल बहुत जरूरी है. अपने खाने की मात्रा का ध्यान रखने से आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है और कैलोरी को कम करने में भी मदद मिलेगी.
    पोषक तत्वों से भरपूर
      फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाएं. ये एक्स्ट्रा कैलोरी के बिना जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं.
    वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज |
    संगति मायने रखती है
       आपके वर्कआउट रूटीन में निरंतरता जरूरी है. हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने का लक्ष्य रखें. इसमें चलना, जॉगिंग या यहां तक कि डांस जैसी एक्टिविटीज भी शामिल हो सकती हैं.
    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
       लीन मसल्स के लिए वेट ट्रेनिंग को अपने रूटीन में शामिल करें. ये एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने के लिए भी शानदार है जिससे आपको अपना वजन घटाने में मदद मिलती है.
    मजेदार एक्टिविटीज ढूंढें
       अगर हम ऐसी एक्टिविटीज करते हैं जो हमें पसंद हों तो हम ज्यादा समय तक इसपर टिके रह सकते हैं. यह स्वीमिंग, साइकिल चलाना भी हो सकता है.

        सेहत /शौर्यपथ/ अगर आपका वजन बहुत बढ़ गया है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो फिर आप जिम और योगा करने के अलावा अपनी डाइट का भी ख्याल रखिए. तभी आप अपने वजन को तेजी से कम कर पाएंगे. आज हम आपको किशमिश , अखरोट और बादाम कैसे आपके बढ़ते वजन को घटा सकते हैं उसके बारे में बताएंगे.
    1- बादाम रातभर भिगोकर खाने से पाचन क्षमता मजबूत होती है. बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड वसा पेट की चर्बी कम करने में सहायक साबित होता है. वहीं, बादाम में पाया जाने वाला विटामिन ई आपके बाल और स्किन के लिए बहुत हेल्दी होता है.
    2- अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आपके चयापचय को बढ़ावा देता है. इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं. जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है. लेकिन इसको भिगोकर ही डाइट में शामिल करें क्योंकि अखरोट की जो बाहरी परत बहुत सख्त होती है, जिसे भिगोने के बाद नरम हो जाती है.
    3- किशमिश भी इस लिस्ट में शामिल है. यह भी आपके फैट को तेजी से बर्न करने का काम करता है. असल में किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है. इससे आपके शरीर में बैड फैट इक्टठा नहीं हो पाता है.
    4- किशमिश में शुगर, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज डाइट्री फाइबर, विटामिन, खनिज, पॉलीफेनोल्स, एंथोसायनिन और फ्लेवोनोल्स जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं. आपको बता दें कि 100 ग्राम किशमिश 301 किलो कैलोरी ऊर्जा प्रदान कर सकती है, और पानी की मात्रा 14.9 ग्राम है.

         योग /शौर्यपथ /आजकल परफेक्ट फिगर पाने की चाहत में लोग योगा क्लासेज से लेकर जिम में घंटो पसीना बहा रहे हैं. इसके अलावा पेगन, वेगन, इंटरमिटेंट डाइट का भी सहारा ले रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वजन तो कम करना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें फिटनेस सेंटर में जाने का समय नहीं है या फिर बजट की परेशानी सामने आ जाती है. ऐसे लोगों के लिए हम यहां पर कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप बेड पर लेटे-लेटे आसानी से कर सकते हैं. यह आपके पेट और कमर की चर्बी को गलाने में काफी हद तक मदद करेंगे.
    वजन कम करने की आसान एक्सरसाइज
     क्रंचेज - पेट और कमर पर जमी चर्बी कम करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को बेड पर लेटे-लेटे कर सकते हैं. बस आपको बेड पर पैर मोड़कर लेट जाना है. फिर हाथों को सिर के पीछे रखना है. अब पेट पर दबाव देते हुए ऊपर उठने की कोशिश करना है. एक सेट में आप 10 बार करने की कोशिश करें. इसे आप 3 सेट में करें.
     साइक्लिंग- यह सबसे आसान एक्सरसाइज है वजन कम करने की. आपको बस अपने दोनों पैरों को हवा में साइकल की तरह चलाना है. इससे पेट और कमर की चर्बी कम होगी. यह एक्सरसाइज आप 5 से 10 मिनट करें.
     लेग लिफ्ट्स - इसके अलावा आप लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज भी बेड पर लेटे कर सकते हैं. बेड पर पीठ के बल सीधे लेट जाइए. फिर हाथों को हिप्स के नीचे रखें. अब सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएं.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision