
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल बढ़ते वजन को लेकर लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं. इसको कम करने के लिए योगा से लेकर जिम क्लासेज के चक्कर काट रहे हैं. अपने आपको फिट बनाए रखने के लिए लोग अच्छे पैसे खर्च कर रहे हैं. लेकिन आपको फिजिकल एक्टिविटी के अलावा अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा तभी जाकर आप अपने बढ़ते वजन पर रोक लगा सकेंगी. आज हम आपको वजन कम करने के लिए कुछ आसान रूटीन बताने वाले हैं जिसे फॉलो करके फैट को आसानी से कम कर सकते हैं.
फैट कैसे करें कम |
1- सबसे पहली बात तो आप रोज सुबह फ्रेश होने के बाद 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं. इसके बाद आप योगा या फिर जिम करें. वहीं, आप पूरे दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पिएं.
2- आप अंडे को डाइट में शामिल करें. यह आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करेगा. यह भी फैट बर्नर का काम करता है.
3- इसके अलावा आप फाइबर से भरपूर चीजें अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे चना, बाजरा, जौ सब्जी. ये सारी चीजें आपको हैल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी हैं. हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह आपके शरीर में चर्बी कम करने में मदद करता है.
4- इसके अलावा आप 8 घंटे की नींद जरूर पूरा करें. इससे स्ट्रेस कम होता है जिससे शरीर में चर्बी कम होती है. वहीं, आप अपने तीन मील जिसमें नाश्ता, लंच और ब्रेकफास्ट शामिल है स्किप ना करें. क्योंकि इससे भी आपके वजन पर फर्क पड़ता है.
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हेल्थ एक्सपर्ट हर दिन अपनी डाइट में कोई एक ड्राई फ्रूट शामिल करने की बात कहते हैं. क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ऐसे में आज हम आपको यहां पर अंजीर के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपके शरीर पर चढ़ा मोटापा कम हो सकता है. इसमें ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो फैट बर्नर का काम करते हैं.
अंजीर के फायदे
1- यह ड्राई फ्रूट खाने में स्वादिष्ट लगता है. अगर आप सुबह खाली पेट इसको खाते हैं तो फैट तेजी से गलेगा. अंजीर में विटामिन ए, सी, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीसियम, फॉस्फोरस, मैंग्नीज पाया जाता है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है.
2- इसमे पाए जाने वाला प्रीबायोटिक गुण पेट की बैक्टीरिया को पोषण देते हैं. यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है. इससे आपके पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है. अंजीर पॉलीफेनॉल्स सुरक्षात्मक कंपाउंड होता है. इनमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाकर रखता है.
3- अंजीर कैल्शियम, मैग्नीसियम और फास्फोरस समेत कई खनिजों का अच्छा स्त्रोत है. इसको खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं. इसमें फलों की तुलना कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है. फाइबर, विटामिन्स और खनिज से भरपूर होने के कारण यह वेट को अच्छे से मैनेज करता है.
4- रोज सुबह भीगे हुए अंजीर खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. इससे आपके शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी आसानी से घटती है. इसके पोषक तत्व आपकी स्किन को भी हेल्दी बनाए रखते हैं. यह आपकी त्वचा को निखारने का काम करता है.
खाना खजाना /शौर्यपथ /हम सभी को तंदूरी स्नैक्स से एक अलग ही लगाव है, उसका तीखा और हल्का सा खट्टा स्वाद किसी भी स्नैक में स्वाद का एक अलग ही तड़का जोड़ देता है. बात जब तंदूरी डिश की होती है तो यह मसाला नॉन-वेज से लेकर वेज चीजो में भी एक स्वाद का अलग तड़का जोड़ता है जो मुंह में पानी ला देता है. तंदूरी चिकन, चिकन टिक्का, पनीर टिक्का, मशरूम टिक्का, तंदूरी चाप के बारे में सोचें - ये लिस्ट बहुत लंबी है, और उनके टेस्ट की तो बात ही क्या करना. इनके बेमिसाल स्वाद का राज खास तंदूरी मसाले में छिपा है, जो इन डिश में जान डाल देता है. जबकि बाजार में कई तरह के तंदूरी मसाले मिलते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे घर का बनाना पसंद करते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए अपना तंदूरी मसाला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. जिससे आप इसे घर पर तैयार कर के अपने लिए लजीज व्यंजन बना सकते हैं.
घर में बने मसाले एक अलग ही स्वाद देते हैं. ताज़े पिसे हुए मसाले आपके व्यंजनों को एक अनोखा स्वाद प्रदान करते हैं. अगर आपने कभी घर पर ताज़ा मसाले बनाए हैं तो आप यह बात अच्छी तरह से जानते होंगे. आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि घर पर इस मसाले को बनाना बहुत ही आसान है. इस स्वाद से भरपूर मसाले को बनाने के लिए आपको चाहिए कुछ चीजें और उन्हें एक साथ पीसकर मिला लें. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
तंदूरी मसाला के लिए सामग्री:
अदरक पाउडर: 1/4 कप
लहसुन पाउडर: 1/4 कप
चाट मसाला: 2 बड़े चम्मच
लाल रंग का पाउडर: 1 चम्मच
गरम मसाला: 1/4 कप
काली मिर्च: 2 बड़े चम्मच
प्याज पाउडर: 1/4 कप
कसूरी मेथी: 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 कप
नमक: 3/4 कप
धनिया पाउडर: 1 चम्मच
घर का बना तंदूरी मसाला कैसे बनाएं:
अदरक, लहसुन और प्याज का पाउडर बनाने के लिए इन सामग्रियों को धूप में सुखा लें, पीसकर पाउडर बना लें और एक कंटेनर में रख लें.
इसके बाद बची हुई सामग्री को एक दिन के लिए धूप में छोड़ दें.
सभी सूखी सामग्री को मिला लें.
इन्हें एक साथ पीसकर बारीक पाउडर बना लें, छलनी से छान लें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें.
तंदूरी मसाला तैयार करते समय इन बातों का रखें ध्यान:
किसी भी नमी को हटाने के लिए पीसने से पहले साबुत मसालों को धूप में सुखाना जरूरी है, इस तरह मसालों की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
किसी भी मोटे कण को अलग करने के लिए मसालों को छानना जरूरी है.
अपने तंदूरी मसाले को कांच के जार या एयरटाइट कंटेनर में रखें.
अगर आप साबुत मसालों को धूप में नहीं सुखा सकते तो पीसने से पहले इन्हें पैन में सूखा भून भी सकते हैं.
तंदूरी मसाले से सिर्फ टिक्का ही नहीं बनता बल्कि आप इससे चिकन करी और बिरयानी के स्वाद को भी बढ़ा सकता है. तो, क्यों न आप मिनटों में अपना घर का बना तंदूरी मसाला तैयार करें और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लें?
खाना खजाना /शौर्यपथ / सुबह का पहला मील यानि की नाश्ता हमेशा ही अच्छा और पेट भर के करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये मील हमारे शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है. इसलिए जरूरी है कि हम सुबह जो भी खाएं वो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो. इसी के साथ आसानी से बनकर तैयार भी हो जाए. अगर आप भी सुबह के लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश मे हैं तो हमारे पास आपके लिए है एक बेहतरीन रेसिपी जो आपके मार्निंग को और खुशनुमा बना देगी. दही और रवे को मिलाकर बनी ये सैंडविच खाने में टेस्टी और हेल्दी भी है. क्योंकि इसमें हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए जानते हैं इसको बनाने का तरीका.
दही सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
दही- 1 कप
सूजी - 1 कप
प्याज - बारीक कटा हुआ एक
शिमला मिर्च - बारीक कटी हुई आधी
हरी धनिया - बारीक कटी हुई
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
गाजर - कद्दूकस की हुई
काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
ब्रेड - 4 स्लाइस
देसी घी या मक्खन- सेंकने के लिए
दही सैंडविच बनाने का तरीका
इस सैंडविच को बनाने के लिए एक बाउल में दही, सूजी, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, गाजर, नमक, हरी धनिया और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए.
अब ब्रेड की स्लाइस लीजिए और उसमें इस दही के पेस्ट को एक साइड लगा दीजिए. अब इसके ऊपर थोड़ा सा काली मिर्च छिड़क दीजिए.
इस तरह से सारी ब्रेड को तैयार कर लीजिए.
अब नॉन स्टिक तवे पर घी लगाकर दही वाले साइड को रखकर सेकिए.
जब यह सिक जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरह भी थोड़ा सा सख्त होने तक सेंक लीजिए.
आपका दही सैंडविच बनकर तैयार है.
इसे कैचप के साथ गर्मा-गर्म सर्व करिए.
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /आज के समय में लोगों का ज्यादातर समय मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन के सामने गुजरता है, जिसका असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है. इसके अलावा आजकल लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल ऐसा है कि कम उम्र में ही यहां तक की छोटे बच्चों को भी चश्मा लगाना पड़ जाता है. आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं, इसलिए हमें उनका खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है. आंखों के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से हम आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही नुस्खा बताएंगे जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है.
नाभि हमारे शरीर का मध्य केंद्र होती है जिससे पूरे शरीर के अंग जुड़े रहते हैं. हमारी नाभि से शरीर के अलग-अलग अंगों तक जाने वाली नाड़ियां जुड़ी हुई हैं, वहीं आंखों तक जाने वाली ऑप्टिक नर्व भी हमारी नाभि से जुड़ी होती है. नाभि में यदि हम तेल या फिर देसी घी लगाते हैं तो ये हमारी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के देसी उपाय
बादाम का तेल
बादाम का तेल अम्लीय होता है. हालांकि इस तेल की तासीर गर्म होती है. इसलिए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सर्दियों के मौसम में हम इसे नाभि पर लगा सकते हैं. रात को सोने से पहले नाभि पर बादाम तेल लगाकर सोना आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
देसी घी
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हम नाभि पर देसी घी भी लगा सकते हैं. रात को सोने से पहले नाभि पर 2 से 3 बूंद देसी घी लगाकर सोना आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है.
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / साल में 24 एकादशी पड़ती हैं. हर महीने 2 पड़ती हैं, एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष तिथि में. कार्तिक के महीने में पड़ने वाली एकादशी को देवउठनी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा से उठते हैं. इस दिन देवी तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह कराया जाता है. इसके बाद से सारे मांगलिक कार्य शुरू होते हैं. ऐसे में इस बार देवउठनी एकादशी कब है और तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या है आपको आर्टिकल में बताने वाले हैं.
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नंवबर 2023 दिन गुरुवार को शाम 5 बजकर 09 मिनट पर शुरु होगी, जिसका समापन 24 नंवबर 2023 दिन शुक्रवार को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर होगा. उदया तिथि पड़ने के चलते तुलसी विवाह 24 नवंबर को किया जाएगा.
तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त |
इस बार 24 नवंबर को तुलसी विवाह के दो शुभ मुहूर्त हैं. इसमें से आप किसी एक मुहूर्त में तुलसी विवाह करा सकते हैं. अभिजीत मुहूर्त 24 नवंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक होगा. वहीं, विजय मुहूर्त 24 नवंबर 2023, शुक्रवार की दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
ग्रहण /शौर्यपथ / साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानि 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह ग्रहण बहुत खास होने वाला है, क्योंकि यह साल 2023 का एकमात्र ग्रहण है, जो भारत में नजर आएगा. क्योंकि इससे पहले लगे सूर्य और चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आए थे जिसके चलते सूतक काल मान्य नहीं था. लेकिन इस ग्रहण का भारत पर असर होगा, ऐसे में सूतक काल भी माना जाएगा. इसके अलावा भी यह ग्रहण बहुत खास होने वाला है जिसके बारे में हम आर्टिकल में बताने वाले हैं.
क्यों है खास चंद्रग्रहण 2023
आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण इस बार शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है. इसके अलावा चंद्रमा मेष राशि में होंगे. जिसमें पहले से ही गुरु ग्रह मौजूद हैं. इस तरह मेष में चंद्र और गुरु की युति गजकेसरी योग बनाएगी. यह योग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत अच्छा माना जाता है. यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा. इनपर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी.
वृषभ राशि - इन राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी. रुके काम पूर्ण होंगे. करियर में तरक्की होगी. इससे आपको पदोन्नति मिलेगी. इससे आपको वेतन भी बढ़कर मिलेगा.
मिथुन राशि - इन राशि वालों की सेहत बेहतर होगी. तनाव से मुक्ति मिल सकती है. घेरलू खर्चों में कमी आएगी. आय के नए स्त्रोत बनेंगे.
कन्या राशि - इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. आप संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं.
कुंभ राशि - इस राशि वालों का समय अच्छा शुरू होने वाला है. आपको नौकरी में उन्नति मिल सकती है, व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा और परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे.
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /करवा चौथ हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है. बस कुछ ही दिन पहले है और लोगों ने त्योहार मनाने की तैयारी शुरू कर दी है. करवा चौथ, जिसे 'करक चतुर्थी' के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक महीने में पूर्णिमा की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है. यह त्यौहार विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह शादी-शुदा जोड़ों के बीच प्यार के अटूट बंधन का प्रतीक है. करवा चौथ पर, विवाहित महिलाएं अपने पतियों के स्वास्थ्य, धन और भलाई के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं.महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं और फिर पूजा. इस खास त्योहार को लेकर महिलाएं काफी एक्साइटेड रहती हैं. इस दिन वो सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं. जिसके लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च करने से भी पीछे नहीं हटती हैं. लेकिन हर कोई पार्लर पर जाकर हजारों रुपए खर्च नहीं कर सकता है. ऐसे में खुद को खूबसूरत बनाने के लिए आपको कुछ अलग नहीं करना बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेनी है, जो बिना पैसा खर्च किए आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं. इस दिन सबसे सुंदर दिखने के लिए आप कुछ नेचुरल फेस मास्क को यूज कर सकती हैं, सबसे अच्छी बात यह है कि ये मास्क आप घर पर खुद से बना सकती हैं जो आपके चेहरे पर एक अलग निखार और ग्लो लेकर आएगा.
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क
नींबू और शहद का मास्क
नींबू में विटामिन सी की मात्रा और शहद के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मिलकर एक जादुई फेस मास्क बनाते हैं. आप 2 बड़े चम्मच शहद लें और उसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें.
दही और हल्दी मास्क
फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए दही और हल्दी पाउडर का मास्क भी लाभदायी हो सकती है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 2 से 3 बड़े चम्मच दही लें और उसमें एक से दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं. दोनों चीजों को एक साथ मिलाएं और ब्रश या अपनी उंगलियों की मदद से मास्क को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं. इसे करीब 10-15 मिनट तक सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद फेस पर मॉइस्चराइजर लगाएं.
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
इवन टोन और ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी काफी लाभदायी साबित हो सकता है. यह फेस मास्क टैन और जलन को दूर करने में मदद करने के साथ ही, स्किन को साफ,एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज़ करता है.
एलोवेरा मास्क
एलोवेरा स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे प्रभावी घरेलू नुस्खों में से एक है. यह स्किन को ग्लोइंग और मॉइश्चराइज रखने का काम करता है. आप एलोवेरा जेल को रात भर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और सुबह अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो सकते हैं. अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे हफ्ते में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
ब्यूटी /शौर्यपथ /डैंड्रफ की दिक्कत ऐसी है कि छिपाए नहीं छिपाई जाती. डैंड्रफ फंगस के कारण होते हैं जो ह्यूमिड वातावरण में ज्यादा पनपता है. सिर पर डैंड्रफ होने पर सफेद फ्लेक्स नजर आने लगते हैं. ये फ्लेक्स हाथ लगाते ही झड़कर गिरना शुरू हो जाते हैं और कंधों पर बिखरे नजर आते हैं. रूसी होने पर सिर में खुजली तो होती ही है, साथ ही देखने में भी डैंड्रफ अच्छा नहीं लगता है. खासतौर से सर्दियों के दिनों में डैंड्रफ ज्यादा नजर आता है. यहां कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो डैंड्रफ को कम करने में असरदार साबित होते हैं. इन नुस्खों को आजमाकर आप भी डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं.
डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने वाले नुस्खे |
एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल लें. नींबू के रस को नारियल तेल के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं और कुछ देर बाद सिर धो लें. नींबू के सिट्रिक एसिड डैंड्रफ को बाहर निकाल देते हैं और एंटीमाइक्रोबियल गुण फंगस को दूर करते हैं.
ये नुस्खे भी दिखाते हैं असर
नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को स्कैल्प से हटा देते हैं. इससे स्कैल्प डिटॉक्सिफाई होती है और एक्सेस ऑयल भी कम होता है. नीम के पत्ते पीसकर इसका रस निकाला जा सकता है. इस रस को बालों पर लगाएं और 10 मिनट बाद सिर धो लें. डैंड्रफ कम होने लगेगा.
डैंड्रफ हटाने में बेकिंग सोडा भी काम आता है. बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं. स्कैल्प पर इस पेस्ट को मलें और फिर देखें असर. हफ्ते में 2 बार ही बेकिंग सोडा लगाएं, सिर से डैंड्रफ निकल जाता है.
अगर डैंड्रफ का कोई रामबाण इलाज है तो वो है दही. बालों पर दही लगाने से डैंड्रफ की दिक्कत पूरी तरह दूर हो जाती है. दही को जस का तस ही सिर पर लगा लें. जड़ों से सिरों तक बालों को कवर करें. 15 से 20 मिनट बाद सिर को धोकर साफ करें.
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / हल्दी को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी हल्दी बेहद फायदेमंद साबित होती है. हल्दी को चेहरे पर सही तरह से लगाया जाए तो यह डेड स्किन सेल्स को दूर करती है, इससे टैनिंग हल्की होती है, त्वचा निखरती है, झाइयां कम होती हैं और दाग-धब्बों की दिक्कत कम होने लगती है सो अलग. यहां चेहरे पर हल्दी लगाने के ऐसे कुछ तरीके दिए जा रहे हैं जो चेहरे पर चांदी सी चमक ले आते हैं. जानिए रात के समय किस तरह लगाई जा सकती है चेहरे पर हल्दी जिससे त्वचा की अलग-अलग दिक्कतों से मिल सके छुटकारा. चुटकियों में आजमाए जा सकते हैं हल्दी के ये नुस्खे.
चेहरे पर कैसे लगाएं हल्दी |
ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप गुलाबजल में दूध की ताजा क्रीम और चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. त्वचा निखर उठती है.
ग्लो पाने के लिए
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हल्दी का यह फेस पैक लगाया जा सकता है. एक चम्मच शहद में एक चम्मच ही नींबू का रस डालें. इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. स्किन पर ग्लो नजर आने लगता है.
टैनिंग हटाने के लिए
चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो एक चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच टमाटर की प्यूरी या पिसा टमाटर मिला लें. इसमें एक चम्मच भरकर दही भी डालें. चेहरे पर इस फेस पैक को लगाएं और 15 मिनट बाद धोकर हटा लें. टैनिंग हल्की करने के लिए हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
एजिंग साइंस कम करने के लिए
उम्र बढ़ने लगती है तो त्वचा पर टैनिंग साइंस भी नजर आने लगते हैं. लेकिन, कई बार स्किन का सही तरह से ध्यान ना रखने पर भी झु्र्रियां पड़ने लगती हैं. ऐसे में हल्दी को अंडे के सफेद हिस्से में मिलाएं और इसमें ऑलिव ऑयल डालकर फेस पैक तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. एजिंग साइंस पर असर दिखता है.
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ब्यूटी इंडस्ट्री में आयदिन कुछ न कुछ नया आता ही रहता है, कभी आइस फेशियल आ जाता है तो कभी 10 स्टेप रूटीन, कभी बेकिंग सोडा के इस्तेमाल पर बात होने लगती है तो कभी स्नेल म्यूसिन के फायदे गिनाए जाते हैं. इन सभी ट्रेंड्स के बीच एक नया ट्रेंड निकलकर आया है स्किन फास्टिंग का. लेकिन, स्किन फास्टिंग क्या है, इससे त्वचा को कैसे फायदा मिलता है और आप कैसे इसे आजमा सकती हैं यहां जानिए.
क्या है स्किन फास्टिंग |
स्किन फास्टिंग का मतलब अलग-अलग तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स से स्किन को राहत दिलाना है. आजकल स्किन केयर में हम अलग-अलग स्टेप्स को फॉलो करते हैं और 4 से 5 प्रोडक्ट्स का एक ही समय पर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, स्किन फास्टिंग में कम से कम प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है. क्लेंजर, स्क्रब, सीरम और टोनर वगैरह का कुछ दिन इस्तेमाल ना करके सिर्फ फेस वॉश, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल स्किन फास्टिंग होता है. स्किन फास्टिंग में कम से कम प्रोडक्ट्स को त्वचा पर लगाया जाता है जिससे त्वचा अनेक प्रोडक्ट्स के तले ना दबे और एकबार फिर सांस ले सके.
स्किन फास्टिंग के फायदे
स्किन फास्टिंग से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं. स्किन फास्टिंग स्किन को ताजगी देती है.
स्किन फास्टिंग करने पर त्वचा खुद को बैलेंस कर लेती है और रिसेट हो जाती है.
स्किन फास्टिंग नेचुरल है और इसे कोई भी आजमा सकता है.
आप कुछ दिनों या हफ्तों के लिए स्किन फास्टिंग कर सकती हैं.
प्राकृतिक तरीके से स्किन की सेहत बेहतर होने लगती है.
स्किन का नेचुरल प्रोटेक्टिव बेरियर मजबूत होता है.
स्किन की सेंसिटिविटी कम होने लगती है.
रोजाना अलग-अलग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं. स्किन फास्टिंग से स्किन इन प्रोडक्ट्स के ओवरलोड से बचती है.
क्या आपको करनी चाहिए स्किन फास्टिंग
आप चाहे तो स्किन फास्टिंग कर सकती हैं लेकिन स्किन फास्टिंग करने से पहले इससे जुड़े कुछ दूसरे पहलू भी जानने जरूरी हैं. अपने स्किन केयर रूटीन से सीरम या टोनर जैसे प्रोडक्ट्स हटाने से हो सकता है कि आपकी स्किन ड्राई और डिहाइड्रेटेड महसूस करने लगे.
कई बार स्किन फास्टिंग का असर तुरंत नजर नहीं आता है.
एक्ने, पिग्मेंटेशन और एजिंग साइंस से परेशान लोगों का कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल ना करना दिक्कत बढ़ाने वाला हो सकता है.
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /सभी पैरेंट्स, खासतौर से इंडियन पैरेंट्स अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर सबसे ज्यादा चिंता में रहते हैं. बच्चे का खुद से ना पढ़ना उन्हें बहुत परेशान करता हैं. समय के साथ मां-बाप की उम्मीदें अपने बच्चे से बढ़ती जाती है. ऐसे में बच्चे का ना पढ़ना उनकी उम्मिदों को कमजोर करता है. बच्चे को पढ़ाई और किताबों के साथ सहज बनाने के लिए आपको ये 5 टिप्स अपनानी चाहिए. इससे आपका बच्चा बिना कहे ही पढ़ाई करने बैठ जाएगा.
इन 5 टिप्स को करें फॉलो
1. सही माहौल बनाएं
आपके बच्चे की बिगड़ी हुई पढ़ाई की आदत का सबसे बड़ा कारण घर में पढ़ाई करने का सही माहौल नहीं होना हो सकता है. बच्चे को बार-बार पढ़ने के लिए टोकना नहीं चाहिए. इससे बच्चा किताबों से और भी दूर हो सकता है. घर में शांति रखें और सही जगह पर डेस्क को सेट करें.
2. एप्रिशिएट जरूर करें
अपने बच्चे को छोटी-छोटी बातों के लिए भी एप्रिशिएट जरूर करें. जरूर नहीं कि उसके क्लास में फर्सट आने पर ही आप उसकी प्रशंसा करें. हर समय उनकी कमी बताने से बच्चे का मन उदास रहता हैं जिससे वह अपना मन पढ़ाई में कभी नहीं लगा सकता है. साथ ही इससे कई बार मेंटल स्ट्रेस भी हो सकता है.
3. सही नींद है बहुत जरूरी
कई बार बच्चे पढ़ाई के समय ही सोने लगते हैं. मां-बाप इसे अकसर बहाना समझते हैं. लेकिन बच्चे अगर रात में लेट से सोएंगे, सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाएंगे और शाम में खेलकर थक जाएंगे तो उन्हें पढ़ाई के समय नींद जरूर आएगी. इसलिए कोशिश करें कि आपके बच्चे को 8 घंटे की नींद जरूर मिले.
4. योग और डाइट का रखें ख्याल
अपने बच्चे की सही डाइट का जरूर ख्याल रखें. घर का हेल्दी खाना उनके मानसिक और शारीरिक हेल्थ को सही बनाए रखेगा. साथ ही योग करने से बच्चे की कंसंट्रेशन पावर बढ़ेगी और उनका पढ़ाई में ध्यान लगेगा.
5. पढ़ाई को इंट्रेस्टिंग बनाएं
अपने बच्चे को पढ़ने-पढ़ाने के साथ सहज बनाने के लिए सबसे पहले उनपर पढ़ाई करने का बोझ डालना बंद करें. उन्हें पढ़ाने के नए और अलग तरीके तलाश करें. उनकी पढ़ाई को इंट्रेस्टिंग बनाने की कोशिश करें.
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /अगर आप अपनी दादी-नानी से पूछेंगी तो वो आपको बचाएंगी कि उनके जमाने में किस तरह दूध की मलाई से उबटन तैयार करके चेहरे पर लगाया जाता था. दूध की मलाई सफेद या पीले रंग की होती है, यह गाढ़ी होती है और इसे त्वचा पर लगाने पर यह मैल और डेड स्किन सेल्स को हटा देती है. मलाई के इस्तेमाल से त्वचा को जरूरी नमी भी मिलती है और यह स्किन को प्राकृतिक निखार प्रदान करती है. जानिए किस तरह मलाई से फेस पैक्स बनाकर चेहरे पर लगाए जा सकते हैं.
निखरी त्वचा के लिए मलाई के फेस पैक्स |
मलाई को चेहरे पर सादा भी लगाया जा सकता है. हथेली पर मलाई डालें और इसे चेहरे पर लगाकर मलना शुरू करें. लगभग 2 से 3 मिनट तक मलाई को चेहरे पर मलें. आपको नजर आएगा कि त्वचा से डेड स्किन सेल्स झड़कर गिरने लगी हैं. इसके बाद चेहरा धो लें. चेहरे पर चिकनाहट और चमक दिखने लगेगी.
मलाई और बेसन
फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन लें और उसमें जरूरत के अनुसार मलाई डालकर फेस पैक बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें. हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
मलाई और शहद
स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई हो तो यह फेस पैक काम आता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए मलाई और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. त्वचा चमकदार दिखेगी और रूखापन हट जाएगा.
मलाई और नींबू का रस
अगर चेहरे पर गंदगी जमी हुई दिखने लगी है और लगता है कि डेड स्किन सेल्स ने अपनी पैठ जमा ली है, तो यह फेस पैक आपके बड़े काम का साबित होता है. मलाई और नींबू के रस को साथ मिलाकर कुछ मिनट चेहरे पर लगाकर रखें. इसे 10 मिनट बाद चेहरे से धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाने पर फायदा दिखेगा.
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों का मौसम आने लगा है और इस मौसम में बालों का रूखे होने, स्कैल्प पर डैंड्रफ झड़ने और कई बार बाल झड़ने की दिक्कत भी होने लगती है. हम इन दिक्कतों को दूर करने के लिए बाहरी तौर पर तो कोशिश करते हैं लेकिन असर कम ही देखने को मिलता है. ऐसे में आप अंदरूनी रूप से बालों की सेहत दुरुस्त रख सकते हैं और विटामिन ई से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं जो बालों को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं. विटामिन ई स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स की छुट्टी कर देता है. इससे स्किन की दिक्कतें, रूखापन और धूप के कारण स्कैल्प को हुए नुकसान को दूर करने में भी मदद मिलती है. यहां जानिए वो कौन-कौनसी चीजें हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने पर शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ई मिलता है और बालों को लंबे होने में मदद मिलती है.
लंबे बालों के लिए विटामिन ई से भरपूर फूड्स |
बादाम
बादाम विटामिन ई के भरपूर स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर शरीर को विटामिन ई मिलता है जिससे बालों, स्किन और शरीर की ओवरऑल सेहत अच्छी रहती है. तकरीबन 5 बादाम रात में भिगोकर रखें और इन्हें अगली सुबह छीलकर खाएं.
मूंगफली
बादाम की तरह ही मूंगफली एक ऐसा सूखा मेवा है जिससे शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन ई मिलता है. मूंगफली को सादा खाया जा सकता है, इसे सलाद, पोहा, नमकीन या फिर स्मूदी में डाला जा सकता है. पीनट बटर का सेवन भी अच्छा ऑप्शन है.
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक को अक्सर ही डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है. पालक विटामिन ई के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत होता है.
सूरजमुखी के बीज
अक्सर ही बीजों को खानपान में शामिल करने के लिए कहा जाता है क्योंकि इनमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन होते हैं. सूरजमुखी के बीज भी हेल्दी बीजों की सूची में शामिल हैं. इन बीजों में विटामिन ई भरपूर होता है. इन्हें स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है या फिर सलाद, पैनकेक्स, दलिया, ओट्स और सूप में डालकर भी खा सकते हैं.
अंडे
बालों की सेहत हमेशा अच्छी रहे और उन्हें अंदरूनी रूप से मजबूती मिले इसके लिए अंडे (Eggs) खाए जा सकते हैं. नियमित रूप से अंडे खाने पर शरीर को विटामिन ई मिलता है, आयरन मिलता है, विटामिन डी मिलता है और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है. अंडे बालों को बढ़ने में मदद करते हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
