August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

        सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अगर आप जंक फूड भी नहीं खा रहे हैं और ऑयली फूड पर भी कंट्रोल किया हुआ है, फिर भी आपका वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो फिर आपको अपनी डाइट पर फोकस करने की जरूरत है क्योंकि इसकी गड़बड़ी के कारण भी आपका वजन तेजी से बढ़ता है. लंच से लेकर डिनर तक अगर आप सही समय पर नहीं करते हैं तो फिर आपका वजन तेजी से बढ़ेगा. तो चलिए जानते हैं क्या है खाने का सही तरीका.
    खाने का सही तरीका
    - कई बार हमारे सामने कोई फेवरेट डिश आ जाती है तो फिर हम बिना भूख के भी खा लेते हैं, जो कि ओवरईटिंग है. तो इस बात का ख्याल रखें जब भूख हो तभी खाएं. और इतना खाएं कि उसके 3 घंटे बाद आप कुछ खा सकें.
    - कई बार हमें प्यास लगी होती है लेकिन हम भूख समझकर कुछ खा लेते हैं जो कि कैलोरी इंटेक है. इससे भी तेजी से वजन बढ़ता है. इसलिए आपको प्यास और भूख के अंतर को समझना जरूरी है.
    - खाना वही खाएं जो कैलोरी में कम हो और पोषक तत्वों से भरपूर हो. इससे आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी. साथ ही ऐसी चीजें खाएं जो पचने में आसान हों. वहीं, जब भी खाना खाने बैठें आप भोजन के प्रति आभार जरूर प्रकट करें. इससे पोषण और ज्यादा मिलता है.
    - वहीं, खाना खाते समय आप कोई और काम ना करें, जैसे- टीवी देखना और फोन चलाना. इससे आप कई बार ओवरईटिंग कर जाते हैं जो कि आपके वजन का बढ़ने का सबसे बड़े कारणों में से एक है.
    - इसके अलावा आप खाते समय ज्यादा बात ना करें, शांत मन से खाना खाएं और चबा-चबाकर खाएं. इससे आपके शरीर को खाना लगता है . अपने प्लेट में उतना ही खाना रखें जितना आपको भूख है. प्लेट में जितना खाना हो पहले उसको खत्म करें फिर दोबारा खाना लें.
    - खाना खाने के 1 या आधे घंटे पर ही आप पानी पिएं. वहीं, आप खाना खाने के 1 घंटा पहले पानी पी लीजिए. खाने खाते समय पानी पीने की आदत मत डालिए. तो अब से आप इस रूटीन को फॉलो करके अपने वजन को कम करिए.

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आपको ये सुनकर अजीब जरा लगा होगा कि मिठाई आपके वजन को घटा सकती है. हम सारी मिठाईयों की नहीं बल्कि यहां पर पेठे के बारे में बात करने जा रहे हैं. यह मिठाई ऐसी है जो अमूमन हर घर की फ्रिज में होती है. यह स्वीट डिश सस्ती और स्वादिष्ट दोनों होती है. इस रंग-बिरंगी मिठाई में कई पोषक तत्व होते हैं और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे आपके वजन कम करने में मदद मिलती है. तो चलिए जानते हैं कैसे यह मिठाई आपके बढ़ते वजन पर रोक लगा सकती है.
    कैसे करें वजन कम |
    - पेठे में फाइबरकी मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज , सूजन और ऐंठन को कम करते हैं. यह नेचुरल बाउल मूवमेंट को भी कंट्रोल कर सकता है. यही नहीं किडनी में इक्टठा गंदगी को भी कम करने में मदद करती है. यह किडनी के अंदर लिक्विड पदार्थों के सिक्रीशन को बढ़ाने का काम करता है. यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है.
    - यह रिस्पाइटरी सिस्टम को भी बेहतर करता है. यह फेफड़े के कार्य को बेहतर बनाता है. इससे सीने में जमी बलगम भी कम होती है. सफेद पेठे का सेवन पथरी के इलाज में भी फायदेमंद होता है.
    - सफेद पेठे का जूस हार्ट के लिए बेहतर होता है, इसमें हाई फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद करता है. हार्ट पेशेंट के लिए तो यह पेठा रामबाण है.
    - इस पेठे में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में उत्पन्न होने वाले तनाव को कम करते हैं. यह मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. तो अब से आप इस मिठाई को खाकर अपने वजन घटाने से लेकर और भी लाभ उठा सकते हैं.

       ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बेसन को जितना खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है उतना ही लोग इसे स्किन केयर का हिस्सा भी बनाते हैं. बेसन में त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने, चेहरा निखारने और टैनिंग कम करने के गुण पाए जाते हैं जो महंगी क्रीम से भी नहीं हो पाता. सही तरह से बेसन का इस्तेमाल किया जाए तो आपको पार्लर से किसी तरह के फेशियल कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और मिनटों में ही त्वचा घर बैठे-बैठे ही चमक जाएगी. यहां जानिए बेसन के एक या दो नहीं बल्कि पूरे 4 कमाल के फेस पैक्स बनाने के तरीके. इन फेस पैक्स से स्किन इस तरह निख जाएगी कि आप खुद तो इसे लगाएंगी ही साथ ही अपनी सहेलियों को भी कहेंगी कि इस नुस्खे को आजमाकर देख लें.
    निखरी त्वचा के लिए बेसन के फेस पैक्स |
    बेसन और मलाई
          इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बेसन, नींबू और दूध की मलाई की जरूरत होगी. सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच भरकर बेसन ले लें. इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस (Lemon Juice) की डालें और एक चम्मच भरकर मलाई मिला लें. पेस्ट बहुत गाढ़ा ना हो इसके लिए पानी या दूध डालकर अच्छे से मिलाएं. बस तैयार है आपका फेस पैक. चेहरे पर 15 से 20 मिनट इस फेस पैक को लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.
    बेसन और हल्दी
         फुंसियों और एक्ने वाली स्किन के लिए बेसन का यह फेस पैक बेहद अच्छा साबित होता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट तैयार करें. इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरे पर सुनहरा निखार तो आएगा ही, साथ ही स्किन पर ब्रेकआउट्स नहीं होंगे और दाने नजर नहीं आएंगे.
    बेसन और गुलाबजल
        ऑयली स्किन से परेशान लोग इस फेस पैक को लगाकर देखें. चेहरे से चिकनाहट हटाने में यह फेस पैक बेहद असरदार है. आपको करना बस इतना है कि जरूरत के अनुसार बेसन लेकर इसमें गुलाबजल मिलाना है और मुलायम पेस्ट बना लेना है. इस फेस पैक को कुछ देर चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ करें. त्वचा निखर उठेगी और चिपचिपी भी नहीं दिखेगी.
    बेसन और शहद
          एक्ने और फुंसियों वाली त्वचा के लिए यह फेस पैक भी अच्छा रहेगा. इस फेस पैक से त्वचा को जरूरी नमी भी मिल जाती है. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच शहद मिलाएं. पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो शहद की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ /बढ़ते वजन को कम करने के लिए योगा और जिम तो करिए ही, साथ ही आप अपने डाइट का भी ख्याल रखिए. क्योंकि इन सारी चीजों का संतुलन ही वजन तेजी से घटाएगा. इस आर्टिकल में हम आज किचन में रखे कुछ मसालों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद करेगा. तो आइए जानते हैं बिना देरी किए.
    वजन घटाने वाले मसाले |
    1- भूरे चक्रनुमा आकार की दालचीनी आपके बढ़े पेट की चर्बीको कम करने में बहुत मदद करेगी. यह मसाला मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है, जो आपके वेटलॉस जर्नी के लिए बहुत जरूरी है.
    आपको एक कप पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर उबालना है. पानी को तब तक उबालना है जब तक पानी आधा ना हो जाए. फिर इसे कप में छानकर नींबू रस और शहद मिलाकर सिप-सिप करके पी लेना है.
    2 - मेथी के बीज भी वजन घटाने में बहुत असरदार होते हैं. यह भी आपके पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं जिससे शरीर में बैड फैट जमना कम हो जाता है.
    आपको रोज रात में एक चम्मच मेथी दाने को 02 गिलास पानी में भिगोकर रख देना है. फिर सुबह बीजों को पानी से अलग कर लीजिए. इसके बाद गीले बीजों को खाली पेट चबाएं. यह बहुत ही असरदार नुस्खा है वजन कम करने के लिए. आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं. आपको एक कप पानी में मेथी दाने को उबालकर स्वाद के लिए दालचीनी या फिर अदरक मिलाकर पीना है.
    3- अदरक भी वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है. आप इसकी चाय फिर पानी पीकर अपने वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान कर सकते हैं.
    यह मेटाबॉलिक डिसऑर्डर को कम कर सकता है, साथ ही ब्लड शुगर वाले मरीजों के लिए भी यह पानी बहुत असरदार साबित हो सकता है.
    4- जीरा भी इस लिस्ट में शामिल है. आप इस बीज को खाकर भी अपने वजन को कम कर सकते हैं. असल में जीरे में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीहाइपरटेंसिव, एंटीहिस्टामाइन होता है जो आपके वजन को तेजी से कम कर सकता है.

         व्रत त्यौहार/शौर्यपथ/करवाचौथ बस आने ही वाला है और करवाचौथ से तकरीबन एक हफ्ते पहले से ही महिलाएं स्किन केयर और हेयर केयर पर खास ध्यान देने लगती हैं. सालभर में यूं तो कई मौके आते हैं जब महिलाएं अपनी खूबसूरती से वाहवाही बटोरती हैं, लेकिन करवाचौथ की बात ही कुछ और होती है. इस दिन साजन के लिए सजना हर महिला को बेहद पसंद होता है. ऐसे में अपनी खूबसूरती पर चार-चांद लगवाने के लिए महिलाएं गोल्ड फेशियल कराने की सोचती हैं लेकिन फेशियल त्योहारों के सीजन में आम दिनों से भी ज्यागा महंगे होते हैं. ऐसे में आप घर पर ही आसानी से कुछ स्टेप्स में गोल्ड फेशियल कर सकती हैं. इस गोल्ड फेशियल से चेहरे पर सुनहरा निखार आ जाता है और खूबसूरती देखते ही बनती है. इस फेशियल को करवाचौथ से 3-4 दिन पहले करने पर इसका असर करवा चौथ के दिन तक कई गुणा बढ़ जाएगा.
    घर पर कैसे करें गोल्ड फेशियल |
    त्वचा क्लेंज करें
        गोल्ड फेशियल का पहला स्टेप है त्वचा को क्लेंज करना. क्लेंजिंग के लिए आप अपना कोई भी क्लेंजर या फेस वॉश चुन सकती हैं. इसे हथेली पर लेकर चेहरे पर मलें और फिर चेहरा धो लें. घर पर दूध से भी चेहरा क्लेंज किया जा सकता है. इसके लिए आपको दूध में रूई को डुबोकर चेहरे पर मलना है. कुछ देर बाद चेहरा धो लें.
    स्क्रब करें
       अगला स्टेप है चेहरा स्क्रब (Scrub) करना. स्क्रब भी घर पर ही तैयार किया जा सकता है. इसके लिए चीनी और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं. इसमें आधी मात्रा में शहद भी मिला लें. इस स्क्रब को चेहरे पर डेढ़ से दो मिनट मलने के बाद चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें.
    लगाएं फेस मास्क
         गोल्ड फेशियल के लिए आप बेसन, दही, नारियल तेल और हल्दी को मिक्स करके फेस पैक बना सकते हैं. डेढ़ चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं. इसे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रखने के बाद चेहरा धोकर साफ करें. चेहरे पर गोल्डन ग्लो आ जाएगा.

    योग टिप्स /शौर्यपथ /हर कोई अपने बॉडी को शेप में रखना चाहता है फिर चाहे बात बेली फैट को कम करने की हो, अपने पैरों को टोंड करना हो या फिर मोटी कमर को पतला करना. इसके लिए ज्यादातर लोग जिम जाना पसंद करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि अब अपनी कमर को पतला करने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ योगासन करने की जरूरत है, जो ना सिर्फ आपके चौड़ी कमर को पतला करेगा बल्कि आपके पूरे शरीर को एक बेहतर शेप देने में मददगार साबित होंगे.
    मोटी कमर को पतला कैसे करें?
    भुजंगासन |
    इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है.
    ध्यान रखें इस आसन को खाली पेट ही किया जाना चाहिए. यानी सुबह का समय इसे करने का सबसे सही समय है.
    सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं.
    अपने दोनों हाथों को कमर के पास जमीन पर रखें.
    इसके बाद एक गहरी सांस लेते हुए अपने गर्दन से पेट तक के हिस्से को ऊपर उठाना शुरू करें. इस दौरान आपके हाथ बिल्कुल सीधे होने चाहिए.
    30 सेकंड तक ऐसे ही पोजीशन में रहें.
    फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने पहले पोजीशन में आ जाए.
    इसे लगातार चार से पांच बार करें.
    नौकासन
    इस योग को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं.
    अपने हाथों को अपने शरीर से सटाकर सीधे रखें.
    उसके बाद लंबी सांस लेते और छोड़ते हुए पैरों और छाती को उठाने की कोशिश करें.
    आपकी आंखें, हाथों की उंगलियां, पैरों की उंगलियां सब सीधी होनी चाहिए.
    पेट के सिकुड़ने की वजह से आपको नाभि में खिंचाव महसूस होगा.
    लंबी सांस लें और आसान को बनाए रखें.
    अब सांस छोड़ते हुए वापस जमीन पर लेट जाएं.
    त्रिकोणासन
    त्रिकोणासन भी आपके मोटे कमर की समस्या को दूर कर देगा.
    इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं.
    ध्यान रहे आपके पैरों के बीच 3 - 4 फीट की दूरी हो.
    अब अपने शरीर को दाईं तरफ झुकाएं और हाथ से पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें.
    कुछ देर रुकें और बाईं तरफ झुकें और बाएं पैर के अंगूठे को हाथ से छूने की कोशिश करें.
    इस आसन को 3 से 5 बार करें.

      ब्यूटी टिप्स/शौर्यपथ /बालों के लिए जैल की बात होती है तो ज्यादातर लोग बाजार का रुख करते हैं. बाजार से महंगे जैल खरीदकर ही बालों पर लगाए जाते हैं और ये जैल आमतौर पर अलग-अलग केमिकल्स से भरे होते हैं जिनसे बाल कड़े हो जाते हैं और खुरदुरे दिखते है. लेकिन, आप घर में ही आसानी से हेयर जैल बनाकर लगा सकती हैं. महिलाओं को यह दिक्कत हमेशा ही रहती है कि उनके बाल नहीं बढ़ रहे हैं. ऐसे में इस हेयर जैल के इस्तेमाल से बालों को बढ़ने में मदद मिलती है, बाल मुलायम बनते हैं, घने नजर आते हैं और चिपचिपे नहीं दिखते. इस हेयर जैल को अलसी के बीजों से बनाया जाता है. अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. यहां जानिए किस तरह अलसी के बीजों से हेयर जैल तैयार किया जा सकता है.
    अलसी के बीजों का हेयर जैल |
        अलसी के बीजों का हेयर जैल बनाना चुटकियों का काम है. इन बीजों को जब पानी में गर्म किया जाता है तो इनसे निकलने वाला चिपचिपा जैल बालों को कई पोषक तत्व और गुण देता है. आपको करना बस इतना है कि किसी बर्तन में पानी डालकर उनमें अलसी की बीज डालकर उबाल लें. अब एक अलग बर्तन लें और उसके ऊपर एक मलमल का कपड़ा रखें. इस कपड़े के ऊपर अलसी के बीजों वाला यह पानी डालें और फिर कपड़े की पोटली सी बनाकर अलसी के बीजों को निचोड़ें. बीजों को निचोड़ने पर बर्तन में जैल निकलने लगेगा. इस जैल को आप किसी जार या शीशी में निकालकर रख सकती हैं.
          इस तैयार जैल को आप बालों पर लगाएं. इसे जड़ों से सिरों तक में लगाया जा सकता है. यह जैल फ्री बालों को मैनेज करने में खासतौर से अच्छा है. इस जैल से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और हेयर डैमेज कम होता है. अलसी के बीजों के जैल में विटामिन ई होता है जिससे स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर हो जाते हैं.
         अलसी के बीजों के जैल से हेयर मास्कभी बनाया जा सकता है. हेयर मास्क बनाने के लिए इस जैल में एलोवेरा जैल मिलाएं. बालों पर यह जैल 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें. बाल मुलायम हो जाएंगे.

       ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ग्लोइंग स्किन के लिए या इंस्टेंट ग्लोके लिए आप मार्केट से न जाने कितने प्रोडक्ट खरीदते होंगे. वो प्रोडक्ट्स आपके चेहरे को चमकते हैं या नहीं यह तो बाद की बात है लेकिन उसमें इस्तेमाल केमिकल्स आपके चेहरे को नुकसान जरूर पहुंचा सकते हैं. इसलिए मार्केट से खरीदी हुई फेशियल क्रीम छोड़िए और घर पर बनाइए नेचुरल फेशियल जेल जो आपके चेहरे को एक रात में ही बना देगी चमकदार. इस क्रम में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी सामग्री आपके चेहरे पर जादू की तरह काम करेंगे. तो चलिए जानते हैं कैसे घर पर बनाएं फेशियल क्रीम
    घर पर प्राकृतिक रूप से फेस क्रीम कैसे बनाएं?
    2 चम्मच ऐलोवेरा जेल
    2 से 3 चम्मच बादाम का तेल
    1 चम्मच विटामिन ई ऑयल
    1 चम्मच ग्लिसरीन
    2 चम्मच रोज एसेंशियल ऑयल
    घर पर फेशियल क्रीम कैसे बनाएं?
    अगर आप उन लोगों में है जो मार्केट के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करना चाहते और नेचुरल तरीके से चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो यह फेशियल क्रीम आपके चेहरे के लिए लाजवाब काम करेगा.

    इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें, अब उसमें 2 चम्मच बादाम का तेल और 2 चम्मच रोज एसेंशियल ऑयल डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें.
    मिलाने के बाद उस पेस्ट में 2 चम्मच विटामिन ई तेल डालकर मिक्स करें.
    इस मिश्रण को आपको 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह से मिलाते रहना है.
    बस आपकी होममेड फेशियल क्रीम इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.
    आप चाहें तो एक बार में ही ज्यादा क्रीम बना सकते हैं और किसी कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.
    बात की जाए कि इस जेल को इस्तेमाल कब और कैसे करना है, तो सबसे अच्छे रिजल्ट के लिए रात को सोने से पहले जेल को लगाकर सो जाएं या नहाने के बाद भी आप इसे चेहरे पर लगाकर मसाज कर सकते हैं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा निखर उठेगी.

       सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आज जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो दुबलेपन के शिकार हैं. वो चाहे कितना भी खा लें उनके शरीर में लगता ही नहीं. ऐसे में वे खाने से लेकर दवाईयों तक में पैसे खर्च करते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो जान लीजिए कि अब आपको अपने दुबलेपन को दूर करने के लिए ना तो किसी मांसाहारी खाने की जरूरत है और ना ही पैसे खर्च करने की. सिर्फ दिन में इतनी रोटियां खाएं और दुबलेपन से छुटकारा पाएं.
    आप भले ही वेट गेन करने के लिए चिकन, मटन या सप्लीमेंट का सहारा लेते हो, लेकिन सही मायने में गेहूं की रोटी ही आपके वजन को बढ़ा सकती है.
          गेहूं के आटे में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन B6 जैसे कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कमजोरी को दूर कर वजन बढ़ाने में मदद करते हैं.
    वजन बढ़ाने के लिए 1 दिन में कितनी रोटी खाएं?
         आपके शरीर में खाना तभी लगेगा जब आप उसे सही मात्रा में खाएंगे. अब चाहे वो रोटी की बात हो या फिर किसी और खाने की. वेट गेन ओर कैलोरी का सीधा रिश्ता है. आप दिन भर में जितनी कैलोरी बर्न करते हैं वजन बढ़ाने के लिए खाने में उससे 500 से 600 कैलोरीज ज्यादा होनी चाहिए.
    ऐसा कहा जाता है कि एक मीडियम साइज रोटी में 150 के करीब कैलोरी होती है, तो आप इसके अनुसार अपना डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं.

        ब्यूटी टिप्स/शौर्यपथ/त्वचा की देखभाल के लिए जिन घेरलू नुस्खों को आजमाया जाता है उनमें अनेक बार अलग-अलग पत्तों या फूलों का इस्तेमाल होता है. ऐसे में घर पर ही कुछ ऐसे पौधे लगाए जा सकते हैं जिन्हें आप अलग-अलग तरह से अपनी त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं. इन पौधों से फेस पैक्स बनाए जा सकते हैं, टोनर बना सकते हैं, स्किन जैल बनाया जा सकता है या फिर इनसे स्क्रब तैयार किया जा सकता है. यहां जानिए कौन-कौनसे हैं ये पौधे जिन्हें घर में लगाना फायदे का सौदा साबित होता है.
    त्वचा की देखरेख के लिए पौधे |
    तुलसी
    जिंक और विटामिन सी से भरपूर तुलसी के पत्तों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. तुलसी को त्वचा की देखरेख के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. त्वचा को अंदरूनी रूप से निखारने के लिए तुलसी के पत्ते गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं, इस पानी को ठंडा करके फेस टोनर की तरह लगा सकते हैं या फिर तुलसी को पीसकर कच्चे दूध के साथ मिलाकर फेस पैक बना लें.
    एलोवेरा
    घरों में आमतौर पर एलोवेरा लगाया ही इसलिए जाता है ताकि इसका इस्तेमाल स्किन केयर में किया जा सके. एलोवेरा के ताजे जैल को चेहरे पर लगाने से स्किन की कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं. इस जैल को जस का तस चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर इसमें हल्दी, दूध या बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है.
    गुलाब
    गुलाब के पौधे को उगाने पर जो गुलाब के फूल निकलते हैं उनसे कई अलग-अलग तरह के फेस मास्क बनाए जा सकते हैं. इस गुलाब से आप गुलाबजल भी तैयार कर सकती हैं. गुलाब की पखुंड़ियों को सुखाकर और पीसकर इनसे फेस पैक भी बनाया जा सकता है.
    गुड़हल
    गुड़हल के फूलऔर पत्ते दोनों ही स्किन केयर में काम आते हैं. इन फूलों को पीसकर फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाया जा सकता है और इनके पत्तों को भी फेस पैक्स या स्क्रब बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है. गुड़हल के फूलों के फायदे बालों पर भी देखे जाते हैं.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision