August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

       व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / जल्द ही कार्तिक मास की शुरुआत होने वाली है. इस मास में तुलसी मां की पूजा का खास महत्व है. वैसे तो घर-घर रोज़ाना ही तुलसी की पूजा की जाती है लेकिन कार्तिक मास में भगवन विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी जी की पूजा करने को बहुत ही शुभ माना जाता है. इस साल 29 अक्टूबर से कार्तिक मास की शुरू होने वाला है. मान्यता है कि भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को कार्तिक मास बहुत प्रिय है. यही वजह है की इस मास की शुरुआत होते ही तुलसी माता की पूजा पूरे विधि विधान से शुरू कर दी जाती है. तो आपको बताते हैं कार्तिक मास में कैसे तुलसी जी की पूजा की जाती है और पूजा के वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
    कार्तिक मास में ऐसे करें तुलसी माता की पूजा
       कार्तिक मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. इस मास में विष्णु जी, लक्ष्मी मां और तुलसी जी की पूजा करना सबसे उत्तम माना गया है. तो अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या फिर आर्थिक समस्या लगातार परेशान कर रही है तो कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करें. कहते हैं ऐसा करने से आपको परेशानी से छुटकारा मिलेगा.
        कार्तिक मास में तुलसी जी पर जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है. इन दिनों सुबह रोजाना उठकर स्नान करने के बाद तुलसी पर जरूर जल अर्पित करें.
    कहते हैं कि कार्तिक मास में तुलसी जी पर जल चढ़ाने के बाद शाम के वक्त घी का दीपक जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इसी माह तुलसी जी और शालिग्राम का पूरे विधि विधान से विवाह कराया जाता है.
        कहते हैं कि कार्तिक मास में रोज सुबह शाम तुलसी जी पर दीया जलाने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है. दीपक जलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी पर दीया शाम 5 से 7 बजे के बीच जलाएं जलाएं. इसके साथ ही तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाएं.
         तुलसी पर दीपक जलाते समय इस मंत्र का जब जरुर करें. शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

    आस्था /शौर्यपथ / गणेश चतुर्थी के साथ ही हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का सिलसिला शुरू हो जाता है. नवरात्रि, शरद पूर्णिमा, लक्ष्मी पूजा, दिवाली, छठ, जैसे त्योहारों की मानो लड़ी ही लग जाती हैं. इन सब में लोग घर पर ही पूजा पाठ करते है. कई लोगों को किस भगवान को क्या भोग लगाना चाहिए इसकी जानकारी नहीं होती हैं. आइए आपको बताते हैं किसके लिए कौन सा भोग सही है.
    किस भगवान को चढ़ाए कौन सा भोग
    भगवान गणेश
    भगवान गणेश को मिठी चीजें अति प्रिय है. उनका सबसे पसंदिदा भोग मोदक है. इसके साथ आप उन्हें लड्डू, गन्ने की गडेरी, जामुन या गुड़ भी चढ़ा सकते हैं.
    भगवान श्री राम
    मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पूजा हर रोज घर-घर में होती है. सुबह की पूजन के समय उन्हें केसर मिली हुई खीर और कलाकंद अर्पित करें. इनसे भगवान राम अति प्रसन्न होंगे.
    विष्णु भगवान भोग
    विष्णु भगवान को आप घर की पूजा आसानी से भोग लगा सकते हैं. इसके लिए भगवान को किशमिश और आंवला चढ़ाए. विष्णु जी को ये चीजें प्रिय है.
    महादेव का भोग
    देवों के देव महादेव की पूजा भी घर-घर में नियमित रूप से होगी हैं. कुछ चीजें हैं जो आप उन्हें आसानी से चढ़ा सकते हैं. लेकिन अगर आपको शुभ फल की प्राप्ति करनी हैं तो कुछ चीजें आपको लानी होगी. बाबा को भोग में भांग, पंचामृत, दही, शहद, गंगा जल और घी चढ़ाने से वो अति प्रसन्न होते हैं.
    बजरंगबली के लिए भोग
    बल के देवता बजरंगबली को भोग लगाने के लिए आप घर पर ही तैयारी कर सकते हैं. हनुमान जी को चढ़ावे में हलवा, लाल रंग के ताजे फल, गुड़ के लड्डू, बेसन के लड्डू, आदि चीजों बहुत पसंद है.
    मां लक्ष्मी
    धन की देवी लक्ष्मी की पूजा खासतौर से धन प्राप्ति के लिए की जाती है. मां को सफेद और पीला रंग अति प्रिय है. उन्हें इन दो रंगों की मीठाई चढ़ाने से मां प्रसन्न होती है.
    मां दुर्गा
    शक्ति की देवी मां दुर्गा अपने हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करती है. मां की पूजा घर-घर में होती है. ऐसे में उन्हें भोग लगाने के लिए आप खीर, मालपुआ, हलवा, केले, नारियल और मिठाइयां चढ़ाएं.
    भगवान श्री कृष्ण
    आज युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी कृष्ण जी की पूजा करते हैं. श्री कृष्ण को भोग में सबसे ज्यादा माखन-मिश्री पसंद है. मान्यता है कि इससे भगवान अति प्रसन्न होते है और अपने भक्तों पर आशिर्वाद बरसाते हैं.

    सेहत टिप्स/शौर्यपथ / शरीर में चाहे किसी भी विटामिन की कमी हो उसका असर पूरे शरीर पर देखने को मिलता है. ऐसे ही अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी होगी तो सबसे पहले उसका असर आपकी त्वचा पर देखने को मिलेगा. इससे चेहरे पर कालापन होना शुरू हो जाता है और दाग धब्बे भर आते हैं. अगर इसका सही समय पर सही इलाज नहीं किया जाए तो चेहरे पर झुर्रियां आने की समस्या हो जाती है और आप उम्र से पहले बूढ़े लगने लगते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि विटामिन ई की कमी से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इसे कैसे दूर किया जाए.
    किस विटामिन की कमी से चेहरे पर काले धब्बे हो जाते हैं?
    बादाम का सेवन
    अगर आपका चेहरा काला पड़ने लगा है यानी आपके शरीर में विटामिन ई की कमी हो गई है इसे दूर करने के लिए रोज सुबह बादाम का सेवन करना शुरू कर दें. इससे शरीर में विटामिन की कमी पूरी हो जाएगी.
    मूंगफली
    चेहरे को बेजान होने से बचना चाहते हैं तो मूंगफली खाना शुरू कर दें. ये आपके शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करेगा और चेहरा तरोताजा दिखेगा.
    पानी पीएं
    पानी पीने की सलाह तो हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं. अगर आप दिन भर में 6 से 7 गिलास पानी पीते हैं तो चेहरा काला नहीं पड़ेगा.
    एक्सरसाइज है जरूरी
    शरीर में किसी विटामिन की कमी हो या किसी तरह की तकलीफ हो उन सब का इलाज है एक्सरसाइज. ईसे करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और चेहरे पर चमक बनी रहेगी.

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पति-पत्नी के बीच विश्वास की डोर को मजबूत बनाने वाला व्रत करवाचौथ 1 नवंबर को रखा जाएगा. यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, उनके अच्छे स्वास्थ्य और जन्म- जन्मांतर तक उन्हें अपने पति के रूप में पपाने के लिए करती हैं. पति-पत्नी के अटूट बंधन का ये व्रत हर विवाहित नारी के मन को एक सुखद अनुभूति का एहसास दिलाता है. ऐसे में करवा चौथ में कुछ चीजों का विशेष महत्व होता है. तो चलिए आपको बताते हैं की पूजा की थाली में आपको किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी.
    करवा चौथ की थाली में क्या क्या होना चाहिए?
    सबसे पहले करवा चौथ की पूजा सामग्री में करवा माता की पूजा के लिए उनकी तस्वीर होनी चाहिए.
    करवा चौथ व्रत में सिक का होना बहुत जरूरी होता है.
    करवा माता की तस्वीर के अलावा सिख भी माता की शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
    बिना करवा के करवा चौथ की पूजा का कोई अर्थ नहीं होता. करवा नदी का प्रतीक माना जाता है.
    करवा चौथ पूजा में छलनी का होना भी जरूरी होता है. व्रत में महिलाएं अपने पति के चेहरे को छलनी से देखती हैं.
    बिना दीपक के कोई भी व्रत या पूजा पूरी नहीं हो सकती. करवा पूजा में दीपक की रोशनी का विशेष महत्व होता है.
    करवा चौथ की पूजा सामग्री में तांबे का लोटा होना जरूरी है. इस लोटे से सबसे पहले महिलाएं चंद्रमा को अर्घ देती है उसके बाद ही व्रत पूरी मानी जाती है.
    पूजा की थाली में फल- फूल, सुहाग का सामान, जल, दीपक और मिठाई होनी चाहिए.
    इन चीजों से करवा माता की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लेकर अपने परिवार की मंगल कामना की प्रार्थना कर पूजा संपन्न की जाती है.

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. नवंबर महीने की शुरूआत होते ही करवा चौथ है और फिर उसके बाद दीवाली, भाई दूज जैसे त्योहार शुरू हो जाएंगे. इन त्योहारों पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखे. इसके लिए महिलाएं पार्लर पर जाकर हजारों रूपए खर्च करती हैं. वहीं महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग दिखे. लेकिन कई बार ये चीजें भी काम नहीं आती हैं. ऐसे में लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना ज्यादा पसंद करते हैं. त्योहार के पहले स्किन केयर करना उसको धूल और धूर से बचाकर रखना कई महिलाओं के लिए एक टफ टॉस्क हो जाता है. बिजी शेड्यूल और घर के काम के चलते खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं जो स्किन केयर या स्किन को पैंपर करने का टाइम नहीं निकाल पाती हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक बताएंगे जो चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने में मदद कर सकते हैं.
    इंस्टेट निखार के लिए होममेड फेस पैक
    कच्चा दूध स्किन में निखार लाने में मदद करता है वही ओटमील स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है. अगर आपके पास पार्लर जाने का यह स्किन केयर का टाइम नहीं मिला है तो आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पैक को बनाने के लिए कटोरी में 2 चम्मच ओटमील, 2 चम्मच दूध और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें. आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो देख सकते हैं.
    बेसन और हल्दी
    बेदाग, निखरी और इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप चेहरे पर बेसन और हल्दी से बना फेस पैक लगा सकती हैं. इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी पाउडर लेना है. इसके बाद इसमें गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस पैक को फेस पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद चेहरे को पानी से धोलें. इसके बाद आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो देखने को मिलेगा.
    मुल्तानी मिट्टी और चंदन
    चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन से बने फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें.

      ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /टैन स्किन के चलते कलर सांवला नजर आने लगता है, जो हमारी सुंदरता को खराब करने का काम करता है. कामकाजी महिलाओं को काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है, जिसके चलते उनमें ये समस्या काफी देखी जाती है. और अभी करवा चौथ भी आने वाला है. ऐसे में हर औरत यही चाहती है कि वो सुंदर दिखे. तो अगर आप भी करवा चौथ पर सुदंर और टैन फ्री स्किन चाहते हैं, तो किचन में मौजूद कुछ घरेलू चीजों को अपना कर इसे दूर कर सकते हैं.
    टैन हटाने के घरेलू उपाय -
    1. खीरा-
    किचन में मौजूद ककड़ी एक ऐसी सामग्री है, जो आपकी झुलसी हुई त्वचा को आराम देने के लिए मददगार हो सकती है. ठंडे खीरे के स्लाइस को टैन वाली जगह पर रखें ऐसा करने से टैन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
    2. नींबू-
    टैन स्किन की समस्या से निजात पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते है. बस फ्रेश नींबू का रस निचोड़ें और इसे टैन से प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं. 10-15 मिनट के लिए लगा कर रखें और फिर साफ पानी से धो लें.
    3. टमाटर-
    टमाटर एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक गुणों से भरा होता है. टमाटर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. टैन स्किन हटाने के लिए टमाटर के पेस्ट को लगा सकते है. टमाटर में मौजूद लाइकोपीन टैन को कम करने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है.
    4. शहद-
    स्वाद में मीठा शहद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. स्किन की टैन को हटाने के लिए आप शहद में नींबू के रस को शहद के साथ मिलाएं और टैन वाली जगह पर लगाएं. कुछ देर बाद इसे साफ पानी से धो लें. ये सिर्फ टैन को हटाने ही नहीं बल्कि स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी मददगार है.

        सेहत टिप्स /शौर्यपथ /मौसम में बदलाव होने के चलते तो कई बार आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर दर्द की समस्या काफी देखने को मिल रही है. शरीर में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. ज्यादा काम के कारण थकान, या शरीर में किसी चीज की कमी, एक ही जगह पर घंटों लैपटॉप पर काम करना. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा दवाओं का या दर्द कम करने की दवा खाने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं. अगर आप भी शरीर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आप इन आयुर्वेदिक हर्ब का सेवन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं उन हर्ब के बारे में.
    शरीर दर्द के लिए हर्ब-
    1. त्रिफला-
    त्रिफला तीन जड़ी-बूटियों- हरीतकी, आमलकी और विभीतकी को मिलाकर बनाया जाता है. रोज एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ करने से शरीर के दर्द में राहत मिल सकती है. इससे शरीर को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं.

    2. अश्वगंधा-
    अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. आमतौर पर अश्वगंधा को इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शरीर दर्द को कम करना चाहते हैं, तो अश्वगंधा को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं. इससे दर्द के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होगी.

    3. दालचीनी-
    किचन में मौजूद दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, विटामिन, नियासिन, थियामिन, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आप दालचीनी को दूध के साथ सेवन कर सकते हैं.

     

      ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ/ चमकदार और निखरती त्वचा की चाहत हर किसी की होती है. इसके लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो कोई ब्यूटी पार्लर का चक्कर लगाते हैं. लेकिन यहां आपको सिर्फ एलोवेरा जेल और दो चीजों की जरूरत है जिससे आप एक ऐसी नाइट क्रीम तैयार कर सकते हैं जिसके एक इस्तेमाल से आपका चेहरा चमकने लगेगा. बस रात में सोने से पहले इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और रात भर के लिए छोड़ दें, सुबह आईने में अपने चेहरे को देखकर हैरान रह जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस जादुई नाइट क्रीम को बनाने का तरीका.
    नाइट क्रीम लगाने से क्या फायदा होता है?
    इस नाइट क्रीम के एक इस्तेमाल से आपके चेहरे की रंगत निखर जाएगी.
    आप क्रीम को आसानी से घर पर बना सकते हैं.
    इसे लगाने से चेहरे के दाग धब्बे भी साफ हो जाएंगे.
    सामग्री
    1 एक चम्मच ऐलोवेरा जेल
    2 विटामिन ई कैप्सूल
    केसर
    नारियल का तेल
    घर पर नेचुरल नाइट क्रीम कैसे बनाएं?
    सबसे पहले एक टिशू पेपर पर केसर लें और उसे तवे पर धीमी आंच में गर्म करें. इसके बाद इसे किसी कंटेनर में भर लें. अब उस कंटेनर में एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल और नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट की तरह तैयार कर लें और स्टोर करके रख लें.
    इस नाइट क्रीम को रोज रात सोने से पहले अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं और एक लेयर लगाकर छोड़ दें. सुबह चेहरा धोने के बाद चेहरे पर चमक होगी और त्वचा बहुत मुलायम और सॉफ्ट हो जाएगी. ये नाइट क्रीम आपके चेहरे पर नेचुरल निखार लाने का काम करेगा.

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /शरीर में विटामिन डीकी कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा स्रोत है धूप . विटामिन डी कीकमी पर कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमें धूप में बैठने की सलाह देते हैं. इसकी कमी से न सिर्फ हमारी हड्डियों पर असर पड़ता है बल्कि हमारी इम्यूनिटी, मांसपेशियां भी कमजोर होती हैं. लेकिन सवाल ये बनता है कि आखिर धूप में किस समय बैठने से विटामिन डी की सही मात्रा हमारे शरीर को मिलेगी. अगर आप भी इससे अनजान है तो यहां आप जानेंगे धूप में बैठने का सही समय और विटामिन डी पूरा करने के और भी कई तरीके जो आपके शरीर को दिलाएगा और भी कई फायदे.
    इंस्टेंट ग्लो पाना है तो ये 4 आसान टिप्स को अपना कर देख लीजिए, पार्टी में चांद जैसा चमकेगा चेहरा
    विटामिन डी की कमी को कैसे दूर करें |
    शरीर में धूप से विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको हर मौसम में सुबह 8 बजे लेकर 11 बजे तक बैठना चाहिए. ये वो समय होता है जब धूप की रौशनी बहुत तेज नहीं होती और हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलती है. आपको बता दें कि गर्मी में 20- 25 मिनट और सर्दी में लगभग 2 घंटे की धूप सेंकना फयदेमंद माना जाता है.

    धूप में रहने से क्या फायदा है? what are the benefits of getting sunlight
    अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो धूप में जरूर बैठें.
    सूर्य की रौशनी से शरीर को यूवीए मिलेगा जो ब्लड फ्लो को बेहतर करता है.
    यहां तक की शरीर में ग्लुकोज लेवल में भी सुधार होता है.
    विटामिन डी की स्त्रोत क्या है?
    गाय का दूध
    गाय के दूध से भी आप शरीर में विटामिन डी की पूर्ति कर सकते हैं. ध्यान रहे लो फैट मिल्क की बजाय फूल क्रीम मिल्क का सेवन करें. इससे ज्यादा वितामिन डी और कैल्शियम मिलता है.

    दही
    नियमित रूप से दही का सेवन करने से भी शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है.

     

    योग /शौर्यपथ /आज के समय में लोगों के लिए कब्ज एक साधारण शिकायत बन गई है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जड़ी- बूटी और दवाओं के भी नेचुरल तरीके से कुछ घंटे में पुराने से पुराने कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है. ध्यान रहे लंबे समय तक होने वाली कब्ज की समस्या आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए 5 मिनट का समय निकालें और इन योगासन को करें चुटकियों में कब्ज- दस्त की समस्या दूर हो जाएगी.
    कब्ज को तुरंत दूर करने के लिए व्यायाम?
    पवनमुक्तासन
    सबसे पहले अपने पैरों को सीधा रखते हुए पीठ के बल लेट जाएं.
    अब अपने दोनों पैरों को एक साथ मोड़कर पेट तक ले आए.
    फिर अपने दोनों हाथों से पैरों को इस पोजीशन में होल्ड कर लें.
    धीरे-धीरे अपने मुड़े हुए पैरों के घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें.
    30 सेकंड तक ऐसे ही रहे और फिर अपने पहले पोजीशन में लौट जाएं.
    उत्तानासन
    सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं.
    पैरों को सीधा रखें और गहरी सांस लेते हुए हाथों को नीचे की ओर लाएं.
    ध्यान रखें की इस दौरान आपके घुटने मुड़ें ना.
    अब अपने हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें
    और अपने नाक से घुटने को छुएं.
    इस आसन को करने से दिमाग शांत होता है और कब्ज की समस्या से आराम मिलता है.
    भुजंगासन
    इसे कोबरा आसन भी कहा जाता है.
    ध्यान रखें इस आसन को खाली पेट ही किया जाना चाहिए. यानी सुबह का समय इसे करने का सबसे सही समय है.
    सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं.
    अपने दोनों हाथों को कमर के पास जमीन पर रखें.
    इसके बाद एक गहरी सांस लेते हुए अपने गर्दन से पेट तक के हिस्से को ऊपर उठाना शुरू करें. इस दौरान आपके हाथ बिल्कुल सीधे होने चाहिए.
    30 सेकंड तक ऐसे ही पोजीशन में रहें.
    फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने पहले पोजीशन में आ जाए.
    इसे लगातार चार से पांच बार करें.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision