August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ /क्या आप जानते हैं कि स्टार फ्रूट खाने से आपको कई तरह के हेल्थ बेनेफिट्स मिल सकते हैं? विटामिन सी, एक एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और स्किन को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है. ये फल फाइबर से भरपूर, है जो पाचन को आसान बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करता है. इसमें पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी बनाए रखने में भी मदद कर सका है. हालाँकि इस फल में ऑक्सालेट का लेवल ज्यादा होता है इसलिए गुर्दे की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन करने में सावधानी बरतनी चाहिए. यह स्वाद में मीठा और तीखा होता है जो इसे एक हेल्दी ऑप्शन बनाता है. आपने भी इस फल को देखा होगा, लेकिन बहुत ही कम लोगों ने इसे खाने के बारे में सोचा होगा और यकीनन कई लोगों ने इसे स्वाद के लिए ही खाया होगा. इसके फायदों से वो अंजान होंगे. तो आज हम आपको बताएंगे स्टार फ्रूट का सेवन करने के फायदों के बारे में.
    शाइनी और हेल्दी बाल
    स्टार फ्रूट आयरन के अवशोषण में मदद करके बालों का झड़ना कम करके बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. इसमें पाया जाने वाला आयरन बालों को नेचुरली काला करने में भी मदद कर सकता है.
    फाइबर से भरपूर
    स्टार फ्रूट में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो हेल्दी डाइजेशन सिस्टम के काम और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद कर सकते हैं, जिससे मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.
    बेहतर डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म
    स्टार फल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंतों को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं. डाइजेशन सिस्टम से खराब पदार्थों और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करते हैं. इनमें राइबोफ्लेविन और फोलिक एसिड भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
    हेल्दी हार्ट
    स्टार फ्रूट में बहुत ज्यादा पोटेशियम और सोडियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर के हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
    बेहतर नींद
    मैग्नीशियम भी एक ऐसा तत्व है जो स्टार फ्रूट में पाया जाता है, ये मिनरल GABA (गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड) अणु को एक्टिव करके नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है.

    शौर्यपथ /ज्योतिषशास्त्र में हल्दी का संबंध बृहस्पति देव से माना जाता है. इस मसाले में शुद्धिकरण गुण होते हैं. इसलिए शुभ काम में इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है. गुरु दोष को दूर करने के लिए भी लोग हल्दी की गांठ इस्तेमाल करते हैं. तो आज हम आपको यहां पर गुरुवार को हल्दी के कुछ उपाय करने के बारे में बता रहे हैं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.
    हल्दी के टोटके -
    - अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं फिर भी सफलता नहीं मिल रही है, तो गुरुवार के दिन भगवान गणेश को हल्दी की गांठ की माला पहनाइए. इससे काम आसान हो जाएंगे.
    - वहीं, गुरुवार के दिन चने की दाल और हल्दी का दान करें. रोजाना हल्दी भर चुटकी विष्णु भगवान को चढ़ाने से प्रेम संबंध मधुर होते हैं. इसे रिश्ते में आ रही सारी समस्या दूर होती है.
    - अगर आपको बुरे सपने आ रहे हैं तो हल्दी की एक गांठ पर मौली बांधकर सिरहने रखकर सो जाइए. इससे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे.
    - वहीं, काफी समय से अटका हुआ धन पाने के लिए आप चावल में हल्दी मिलाकर रंग लीजिए. फिर इन्हें लाल कपड़े में बांधकर पर्स में रख लीजिए. इससे अटका हुआ धन कुछ समय में वापस मिल जाएगा.

    आस्था /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में हर भगवान की एक विशेष चालीसा होती है, जिसे पढ़ने से भक्तों पर भगवान की असीम कृपा बनी रहती है. इसी तरीके से मंगलवार के दिन अगर हनुमान चालीसा पढ़ी जाए तो हनुमान जी की विशेष कृपा अपने भक्तों पर बन जाती है. सिर्फ एक बार नहीं अगर 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ ली जाए तो इससे आपको क्या फल मिलेंगे और हमें कब इस चालीसा का पाठ करना चाहिए, आइए हम आपको बताते हैं.
    इस दिन पढ़े सात बार हनुमान चालीसा - वैसे तो हर दिन भगवान का दिन होता है, आप किसी भी दिन किसी भी समय हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं. लेकिन कहा जाता है कि अगर मंगलवार और शनिवार को सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए, तो ये बहुत शुभ माना जाता है. आप हनुमान चालीसा का पाठ सुबह या शाम के समय लाल रंग के आसन पर बैठकर करें, कहते हैं ऐसा करने से पवन पुत्र हनुमान प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देते हैं. इतना ही नहीं अगर आपके पास समय है, तो आप रोज सात बार हनुमान चालीसा का जाप भी कर सकते हैं.
    सात बार हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे
    डर को दूर भगाएं - अगर आप रोज सुबह उठकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का डर नहीं सताता है और उसे भय से मुक्ति मिल जाती है.
    नकारात्मकता होती है दूर - नियमित रूप से सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है.
    सुख शांति और समृद्धि लाए - जी हां, हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है, आप मंगलवार या शनिवार को सात बार हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं या फिर रोज एक बार कम से कम हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
    आर्थिक स्थिति में होगा सुधार - हर दिन सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, कारोबार में उन्नति होती है और अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन और तरक्की मिलने से कोई नहीं रोक सकता है.

      आस्था /शौर्यपथ / माना जाता है कि घर में अगर आप लड्डू गोपाल को रखें और उनकी सही तरीके से देखभाल करें तो घर में वैभव आता है और परेशानियां दूर रहती हैं. यही नहीं, सुख और शांति का वास भी घर में बना रहता है. यह भी माना जाता है कि मौसम के हिसाब से ही लड्डू गोपाल को भोग भी चढ़ाना चाहिए. ज्योतिषाचार्यों और पंडितों का माना है कि उनके नहलाने धुलाने और खानपान की व्यवस्था भी मौसम के अनुरूप ही करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि आखिर विंटर में लड्डू गोपाल को आप क्‍या भोग चढ़ा सकते हैं.
    लड्डू गोपाल को विंटर में खिलाएं ये भोग
    गर्म दूध दें
    पंडितों का मानना है कि विंटर के मौसम में लड्डू गोपाल को ठंडा नहीं, गुनगुना दूध पिलाना चाहिए. बेहतर होगा कि आप दूध में केसर और हल्‍दी मिलाकर उन्‍हें पिलाएं. ऐसा करने से वे खुश होते हैं.
    गोंद का लड्डू
    अगर आप विंटर में लड्डू गोपाल को एक समय के भोग के रूप में गोंद का लड्डू खिलाएं तो इसका शुभ परिणाम मिलता है. इससे गोपाल को ठंड नहीं लगती है.
    पीले लड्डू का भोग
    भगवान विष्णु के हर अवतार को पीली चीजें पसंद होती हैं. इसके लिए आप लड्डू गोपाल को किसी भी तरह का पीले रंग का लड्डू भोग में चढ़ा सकते हैं.
    साग का भोग
    विंटर में साग बाजार में काफी मिलता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी है. लड्डू गोपाल को आप साग का भोग चढ़ाएं तो इससे बुध ग्रह दोष शांत होगा और गोपाल की सेहत भी अच्‍छी रहेगी.
    पंजीरी का भोग
    अगर आप सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को पंजीरी के लड्डू का भोग लगाएं तो इससे घर की सारी परेशानियां दूर होंगी और घर में खुशहाली आएगी.
    पपीते का भोग
    ठंड के मौसम में लड्डू गोपाल को पपीते का भोग जरूर लगाना चाहिए. यह सेहत के लिए अच्‍छा होता है और बाल गोपाल प्रसन्न भी होते हैं.

     आस्था /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में कई पेड़ पौधे ऐसे हैं जिनमें भगवान का वास माना जाता है और इसकी पूजा भगवान के समान ही की जाती है. इसी तरह से हिंदू धर्म में और वास्तु के अनुसार शमी का पौधा बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं कि शमी की पत्तियों को अगर शिवलिंग पर चढ़ाया जाए तो इससे भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं. इतना ही नहीं शमी का संबंध शनि देव से भी होता है, इसलिए शमी के पेड़ की विशेष पूजा करना और इसपर खास दिन पानी देना बहुत जरूरी होता है. आइए हम आपको बताते हैं कि आपको शमी को कब जल देना चाहिए.
    इस दिन शमी के पौधे पर चढ़ाएं शुद्ध जल
    वास्तु के अनुसार , शमी का संबंध शनि देव से होता है और न्याय के देवता शनि का दिन शनिवार है, इसलिए शमी के पौधे को शनिवार को पानी देना बहुत लाभकारी माना जाता है. इसके लिए सूर्योदय से पहले उठकर नहाएं और एक लोटे में शुद्ध जल लें. सूर्योदय से पहले ही आप शमी के पौधे पर जल चढ़ाएं. कहते हैं शमी के पौधे पर अगर शनिवार को सूर्योदय से पहले जल चढ़ाया जाए तो शनि दोष से मुक्ति मिलती है.
    शमी पर जल चढ़ाने के लिए पीतल या तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें
    ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शमी के पौधे पर कभी भी स्टील के लोटे से पानी नहीं चढ़ाना चाहिए. इसके लिए पीतल या तांबे के पात्र का ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ये दोनों ही शुद्ध धातु माने जाते हैं. कहते हैं अगर शमी के पौधे पर हर शनिवार को जल चढ़ाकर दीपक जलाया जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि देव की कृपा से आपके जीवन को सफलता मिलती है और शनि का दुष्प्रभाव भी दूर होता है. इतना ही नहीं इससे घर से निगेटिविटी भी दूर होती है और रामायण में भी शमी के पौधे का महत्व बताया गया है.

        टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /कड़ाके की सर्दी  में शुष्क और ठंडे मौसम के कारण न सिर्फ हमारी स्किन रूखी सूखी हो जाती है, बल्कि आंखों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. इस समस्या की चपेट में ज्यादातर बच्चे आ जाते हैं. क्योंकि उनकी आंखें बहुत संवेदनशील  होती हैं और इस मौसम में उनकी विशेष देखभाल की भी जरूरत होती है. हालांकि बच्चे इन कठिन परिस्थितियों में अपनी देखभाल खुद नहीं कर पाते हैं ऐसे में एक माता-पिता के रूप में, आपको ही इस जिम्मेदारी को लेना होता है और अपने बच्चे की सही देखरेख भी करना पड़ता है. आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में आप अपने बच्चे की आंखों की देखभाल किस तरह कर सकते हैं, समझेंगे 5 सरल स्टेप्स से.
    आंखों की देखभाल करने की 5 सरल स्टेप्स
    1. आंखें रखें हाइड्रेटेड
    अगर आंखों में पानी की कमी होगी तो आंखों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. जिसके कारण खुजली और ड्राई आई सिंड्रोम हो सकता है. आई ड्रॉप्स इस सिंड्रोम में कुछ हद तक ही मदद कर सकते हैं. लेकिन इंटरनल हाइड्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है. अगर आपका बच्चा पर्याप्त पानी पीता है, फल खाता है और ताजा जूस पीता है तो उसे कोई समस्या नहीं होगी.
    2. पलकें बार-बार झपकाना
      बार-बार पलकें झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है और सूखने से बचाती है. इस बात का ध्यान रखें कि आपके बच्चे विशेष रूप से टीवी देखते समय या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय अपनी पलकें झपाएं.
    3. आंखों की बाहरी सुरक्षा के बारे में सिखाएं
      सर्दियों की हल्की धूप में भी यूवी इंडेक्स अधिक हो सकता है. इससे आपके बच्चे की आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इससे बचने के लिए यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनाएं.
    4. डॉक्टर की सलाह पर लें आई ड्रॉप
     आई ड्रॉप जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आपका बच्चा खुजली, खराश और सूखापन जैसी समस्या से परेशान हैं तो ड्रॉप्स से कुछ आराम मिलेगा और समस्या कम हो जाएगी.
    5. बेसिक हाइजीन सिखाएं
      बच्चों को सिखाएं कि वे नियमित रूप से आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारें, खासकर बाहर से आने के बाद, अपनी आंखों को रगड़ें नहीं, उन्हें साफ रखने के लिए सबसे पहले अपने हाथ धोएं, अपना रूमाल ना तो दूसरों को दें और ना ही दूसरों का रूमाल खुद इस्तेमाल करें. स्कूल में हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें.

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं जो सर्दियों में शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं. इलायची उन्हीं में से एक है. हालांकि इसका सेवन कैसे करना है ये बहुत कम लोगों को पता होता है. बहुत से लोग सिर्फ इतना जानते होंगे कि इसे सिर्फ चाय में मिलाया जाता है. इलायची के फायदे कई हैं और सेहत के लिए ये किसी चमत्कारिक बूटी से कम नहीं है. आपको बता दें इलायची को अपने दूध के गिलास में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है. इलायची का दूध सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. इलायची का दूध कई स्वास्थ्य लाभ देता है, जिसमें सूजन और अपच को कम करना, तनाव को कम करना, कैल्शियम प्रदान करना और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देना शामिल है.
    क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले एक गिलास इलायची वाला दूध पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हैं. अपने पाचन गुणों के कारण, इलायची सूजन और अपच को कम करने में मदद कर सकती है, जिससे आपको बेहतर नींद आएगी. अपने एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाने वाली इलायची इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देती है. यहां रात में इलायची वाला दूध पीने के कुछ अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है जो आपको पता होने चाहिए.
    इलायची वाला दूध पीने के फायदे |
    1. पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है
    इलायची के सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मेटाबॉलिज्म, पाचन और वजन घटाने में सुधार करते हैं. ये दस्त, सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर को रोकने के अलावा पित्त एसिड को रिलीज करने में मदद करता है.
    2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
    फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण इलायची ब्लड प्रेशर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है, जिससे हार्ट डिजीज से बचाव किया जा सकता है और दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है.
    3. ओरल हेल्थ में मददगार
    इलायची को सौंफ के साथ मिलाने से स्ट्रेप्टोकोकी म्यूटन्स जैसी मौखिक बीमारियों से बचाव कर सकता है, लार को बढ़ावा देता है और दांतों को खराब होने से बचाता है. इसके साथ मुंह की दुर्गंध से भी लड़ता है.
    4. स्ट्रेस लेवल को कम करता है
    इलायची के बीजों का पाउडर बनाकर उन्हें दूध में गर्म करके और रोजाना इलायची वाले दूध का सेवन करने से लोगों को अवसाद से निपटने में मदद मिल सकती है.

     सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हम अक्सर कोशिश करते हैं को ऐसी चीजें खाएं जो वजन न बढ़ाएं, क्योंकि आजकल फिटनेस एक बड़ा मुद्दा है जिसको पाने में हर कोई पीछे हैं. बदलती लाइफस्टाइल की वजह से मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है. हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं और इसे कम करने के उपायों की तलाश कर रहा है. इसमें उन फूड्स से दूर रहना भी शामिल हैं जो जल्दी वजन बढ़ाते हैं. खासकर सर्दियों में हम सर्दियों में कुछ चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं और बिना सोचे समझे खाना शुरू कर देते हैं. यहां हम कुछ विंटर फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिनके कारण आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है और आपके स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ सकता है.
    ये विंटर फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका वजन | Winter Foods That Can Increase Your Weight
    1. मलाईदार सूप
    मलाईदार सूप सर्दियों में कंफर्ट फूड्स हैं जो हमारे शरीर को जरूरी गर्मी और पोषक तत्व प्रदान करते हैं, लेकिन इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है. इसलिए हेल्दी बॉडी के लिए टमाटर, हरी सब्जियां और ग्रीन शोरबा सूप का सेवन करना हमेशा फायदेमंद होता है. अपने सूप में क्रीम डालने से बचें क्योंकि ये वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है.
    2. सर्दी की मिठाइयां
    गाजर का हलवा, इम्यूनिटी बढ़ाने वाले लड्डू, चिक्की और भी बहुत कुछ. इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए आपको इनके सेवन के प्रति सतर्क रहना चाहिए. कुछ मीठे फूड्स में जीरो न्यूट्रिशन होते हैं जिससे आपके शरीर को कोई पोषक तत्व नहीं मिल पाता है, बल्कि आपका वजन बढ़ जाता है.
    3. परांठे
    बहुत से लगो आमतौर पर अपने भरवां परांठे को अच्छी मात्रा में मक्खन/घी और अचार के साथ खाना पसंद करते हैं. बहुत ज्यादा बटर और अचार खाने से आपकी कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है और वजन बढ़ सकता है.
    4. चाय और कॉफी
    सर्दियों में चाय या कॉफी पीने से आपको गर्माहट और आराम मिलता है, लेकिन अगर आपकी चाय या कॉफी में बहुत ज्यादा शुगर है, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है. इसलिए, वजन को कंट्रोल करने के लिए हमेशा अपनी चाय या कॉफी में शुगर को कम रखने का प्रयास करें.
    5. बेक्ड फूड्स
    कुछ पके हुए सामान जैसे पेस्ट्री, केक आदि के सेवन से आपका वजन अचानक बढ़ सकता है. बेक्ड फूड्स खासतौर से वे जिनमें प्रोसेस्ड शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, ये सभी ज्यादातर वजन बढ़ने का कारण हो सकते हैं.

     शौर्यपथ / काले तिल छोटे, अंडाकार आकार के बीज होते हैं. ये स्वादिष्ट और पौष्टिक होते है और आमतौर पर खाना बनाने में भी इनका उपयोग किया जाता है. काले तिल कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन (बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन ई) और मिनरल्स (जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक) शामिल हैं. काले तिल खाने के फायदे कई हैं जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए. यहां हम आपको काले तिल खाने के गजब के फायदों के बारे में बता रहे हैं.
    काले तिल खाने के शानदार फायदे |  
    1. हार्ट हेल्थ में सुधार
    काले तिल के सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.
    2. डायजेशन हेल्थ में सुधार होता है
    काले तिल के बीज की हाई फाइबर से भरे होते हैं जो पाचन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं और कब्ज को रोकते हैं इसके साथ ही ये एक हेल्दी गट माइक्रोबायोम को भी बढ़ावा देते हैं.
    3. ब्रेन फंक्शन को बढ़ाता है
    काले तिल के बीज में मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बेहतर याददाश्त, एकाग्रता और कॉग्नेटिव हेल्थ को बढ़ावा देते हैं.
    4. हड्डियों के लिए फायदेमदं
    ये बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कंडिशन को रोकने में मदद मिलती है.
    5. एंटी एजिंग गुण
    काले तिल में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं.
    6. हेल्दी स्किन को बनाए रखता है
    काले तिल के बीज में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो स्किन को न्यूट्रिशन देते हैं, हेल्दी रंगत को बढ़ावा देते हैं और झुर्रियां और ड्राईनेस जैसे उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं.
    7. हार्मोनल बैलेंस
    काले तिल के बीज में पाए जाने वाले लिगनेन हार्मोन लेवल खासतौर से एस्ट्रोजन को बैलेंस करने में मदद करते हैं, जो मेनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकते हैं और हार्मोनल हेल्थ में सुधार कर सकते हैं.
    8. लिवर फंक्शन को सपोर्ट करता है
    ये बीज लिवर डिटॉक्सिनफिकेशन में बड़ी भूमिका निभाते हैं. काले तिल के बीज में ऐसे यौगिक होते हैं जो लिवर फंक्शन में सहायता करते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
    9. एंटी इंफ्लमेटरी इफेक्ट
    काले तिल में सेसमिन और सेसमोलिन होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी फायदे देता है. इससे पुरानी सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
    10. पोषक तत्वों से भरपूर
    काले तिल प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन ई, विटामिन बी और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो बैलेंस डाइट का हिस्सा होने चाहिए.
    ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप काले तिल का सही तरीके से सेवन कर सकते हैं:
    आप काले तिल को सलाद, स्टर-फ्राई, भुनी हुई सब्जियों, नूडल्स और यहां तक कि अपने स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं साथ ही आप इन्हें दही में भी छिड़क सकते हैं.
    काले तिलों को भूनने से उनका स्वाद बढ़ जाता है. इन्हें एक पैन में मीडियम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सूखा भून लें. भुने हुए बीजों का उपयोग कई व्यंजनों में किया जा सकता है या उन्हें पीसकर पाउडर बनाया जा सकता है.
    आप भुने हुए बीजों को थोड़ी मात्रा में तेल के साथ चिकना होने तक मिलाकर काले तिल का पेस्ट बना सकते हैं. इस पेस्ट को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है या पुडिंग, केक और आइसक्रीम जैसे मीठे व्यंजनों में मिलाया जा सकता है.
    एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन और स्वाद के लिए आप पिसे हुए काले तिल को स्मूदी या जूस में मिला सकते हैं.
    ब्रेड, मफिन, कुकीज या किसी भी अन्य बेक किए गए सामान में काले तिल मिलाकर उनके पौष्टिक स्वाद का आनंद लें.
    कुल मिलाकर अपनी डाइट में काले तिल को शामिल करने से आपकी ऑलओवर हेल्थ में सुधार हो सकता है. जैसे हार्ट हेल्थ, डायजेशन हेल्थ, ब्रेन फंक्शन्स, बोन हेल्थ, स्किन हेल्थ, हार्मोनल बैलेंस, लिवर फंक्शन, सूजन में कमी. याद रखें कि काले तिलों की ताजगी बनाए रखने के लिए उन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में ठंडी और सूखी जगह पर रखें.

       सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों में अमरूद को खूब खाया जाता है. ये सर्दियों में मिलने वाला एक सुपरफ्रूट है, जिसका सेवन सेहत के लिए कमाल कर सकता है. अमरूद खाने के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है ये हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अमरूद के पत्तों के फायदे भी कम नहीं है. बड़ी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए अमरूद के पत्ते किसी रामबाण उपाय से कम नहीं माने जाते हैं. अमरूद की पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं, जिनका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है.
    अमरूद की पत्तियां विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. इनमें विटामिन सी, ए और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं. अमरूद की पत्तियां पाचन में मदद कर सकती हैं, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती हैं, आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा दे सकती हैं. इसके साथ ही और भी कई फायदे हैं जो इन हरी पत्तियों से मिल सकते हैं. यहां हम अमरूद के पत्तियों के कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं.
    अमरूद की पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ |  
     अमरूद की पत्तियां पोषक तत्वों के एक छोटे से पावरहाउस की तरह हैं जो अद्भुत काम करती हैं और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं.
    विटामिन: अमरूद की पत्तियां विटामिन सी और ए से भरपूर होती हैं. विटामिन सी बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है. इसके अलावा विटामिन ए आपकी आंखों और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है.
      मिनरल्स: ये पत्तियां पोटेशियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होती हैं. पोटेशियम आपके दिल के लिए बहुत अच्छा है और आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
    एंटीऑक्सीडेंट: अमरूद की पत्तियां आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स नामक हानिकारक चीजों से बचाती हैं.
    1. डायजेशन में मददगार
      अमरूद की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंत को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. अमरूद के पत्तों में मौजूद हाई फाइबर पाचन में सहायता करता है, मल को नरम करती है और कब्ज से राहत देती है, जिससे पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
    2. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है
      अमरूद की पत्तियां उन लोगों के लिए अच्छी होती हैं जिन्हें डायबिटीज है या इसका खतरा है. यह ग्लूकोज लेवल को भी स्थिर करेगा और भोजन के बाद ब्लड शुगर स्पाइल को रोकेगा, जो आपकी ऑलओवर हेल्थ के लिए अच्छा है.
    3. इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है
      अमरूद की पत्तियां विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं. आपके शरीर की डिफेंस सिस्टम को बढ़ाकर वे आपको हेल्दी रखते हुए बीमारी और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं.
    4. कैंसर के खतरे को कम करें
     अमरूद की पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं. इससे सेल्स डैमेज और कैंसर की ओर ले जाने वाले म्यूटेशन का जोखिम कम हो सकता है.
    5. हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार
      अमरूद की पत्तियां खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में सुधार करके हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं. इससे हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है और हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है.
    6. आंखों की रोशनी के लिए अच्छा
     अमरूद की पत्तियां विटामिन ए से भरपूर होती हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकती हैं. इन पत्तियों का सेवन आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है, आंखों की रोशनी को तेज करता है और आंखों से संबंधित समस्याओं से बचाता है.
    7. एंटी स्ट्रेस एजेंट
      अमरूद की पत्तियों में तनाव से राहत देने वाले गुण होते हैं जो चिंता को कम करने और मेंटल वेलबीइंग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. तनावपूर्ण समय के दौरान वे आपको शांत और स्ट्रेस फ्री रहने में मदद कर सकते हैं.
    8. वजन घटाने के लिए अच्छा है
      अमरूद की पत्तियां मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकती हैं और वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं. वे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस को भी तेज कर सकती हैं.
    अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें?
       आप अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं. इसके साथ ही आप इसे स्किन केयर, हेयर केयर और कुकिंग में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे फेस क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision