December 07, 2025
Hindi Hindi

शौर्यपथ राशिफल / 1 दिसंबर 2025 को सोमवार के दिन चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनाओं और संकल्प का संतुलन लाएगा, जबकि शाम को मेष में प्रवेश से उत्साह बढ़ेगा।
इस दिन कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, वहीं अन्य को स्वास्थ्य और खर्चों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
लाभकारी राशियाँ
सिंह: भावनात्मक गहराई और रिश्तों में स्पष्टता बनेगी, उत्साह बढ़ेगा। शुभ रंग सुनहरा।�कन्या: रिश्तों पर ध्यान केंद्रित, वित्तीय निर्णय स्पष्ट होंगे।
कुंभ: वित्त और महत्वाकांक्षाओं में मजबूती, संतुलित निर्णय लें। शुभ रंग इलेक्ट्रिक नीला।�मेष: धन योग बनेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखें।
सावधानी वाली राशियाँ
कर्क: यात्रा से बचें, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नीली वस्तु दान करें।
कुंभ: नेत्र पीड़ा, खर्चे बढ़ सकते हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मेष: सर दर्द, मानसिक परेशानी संभव। नीली वस्तु दान शुभ।
सिंह: चोट-चपेट का खतरा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु रखें।
सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल
वृषभ: आर्थिक सुधार की संभावना।
मिथुन: परिवार में खुशी, लेकिन नए व्यापार से बचें। काली जी को प्रणाम।
तुला: शत्रुओं पर विजय, लेकिन डिस्टरबेंस बरकरार। शनि को प्रणाम।
वृश्चिक: नए अनुभव संभव।
धनु: शिक्षा-व्यवसाय में सफलता।
मकर: स्वास्थ्य-अपनों पर ध्यान, काली जी को प्रणाम।
ग्रह स्थिति: गुरु कर्क में, सूर्य-शुक्र-मंगल वृश्चिक में। उपाय अपनाकर लाभ उठाएं।

 

      रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। इसका सकारात्मक प्रभाव जिलेभर के किसानों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है।
      अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम कलकसा के किसान श्री धनेश राम आज कौड़ीकसा उपार्जन केंद्र में 52 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस वर्ष उन्होंने धान विक्रय टोकन स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त किया, जिससे प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लागू किए गए इस डिजिटल नवाचार ने किसानों के लिए धान विक्रय की पारंपरिक जटिलताओं को काफी कम कर दिया है। अब किसान अपने मोबाइल फोन पर कुछ ही मिनटों में धान विक्रय के लिए टोकन काट सकते हैं और निर्धारित समय पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर बिना किसी बाधा के अपना धान बेच सकते हैं।
     कृषक श्री धनेश राम ने बताया कि उपार्जन केंद्र में कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण था, तौल-कांटे सही थे, बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था तथा साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर थी। इसके कारण किसान निश्चिंत होकर अपनी उपज बेच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उनकी फसल की पैदावार भी अच्छी हुई है, जिससे परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने धान का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

रायपुर/ शौर्यपथ / 

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय हेतु टोकन निकाल पा रहे हैं और निर्धारित समय पर आसानी से केंद्र पहुंचकर धान बेच रहे हैं।

शुक्रवार को 52 किसानों ने मोबाइल से काटा टोकन

अम्बिकापुर जिले के उपार्जन केंद्रों में शुक्रवार को 52 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप का उपयोग कर घर बैठे धान का टोकन काटा। बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि डिजिटल सुविधा ने किसानों का विश्वास तेजी से जीता है।

अम्बिकापुर विकासखंड के आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मेड्राकला में पहुंचने वाले ग्राम भिट्ठीकला के कृषक श्री श्याम राजवाड़े और श्री मिलन राम ने बताया कि मोबाइल ऐप से टोकन काटने के बाद केंद्र में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

श्री श्याम राजवाड़े ने कहा कि उन्होंने 26 क्विंटल धान का टोकन कुछ ही मिनटों में घर बैठे निकाल लिया। पूर्व में केंद्र में जाकर टोकन लेने में समय और श्रम दोनों लगते थे, पर अब आते ही बारदाना मिला और धान की तौल भी तत्काल हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने के निर्णय की सराहना की।

इसी तरह किसान श्री मिलन राम ने बताया कि उन्होंने 62 क्विंटल धान का टोकन मोबाइल ऐप से काटा। बार-बार केंद्र नहीं आना पड़ा और पहुंचते ही बारदाना व तौल की प्रक्रिया बिना किसी बाधा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि इस बार की खरीदी व्यवस्था पूरी तरह किसान-मित्र साबित हो रही है।

डिजिटल नवाचार से बढ़ी पारदर्शिता और सुविधा

तुंहर टोकन ऐप के जरिए किसानों को अब लंबी लाइनों से मुक्ति,समय और श्रम की बचत,टोकन प्रक्रिया में पारदर्शिता,भीड़-भाड़ और अव्यवस्था में कमी
जैसे सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। किसानों की संतुष्टि यह साबित करती है कि राज्य सरकार की यह डिजिटल पहल सफल रही है और धान विक्रय को अधिक सरल, तेज और भरोसेमंद बनाकर किसानों को बड़ी राहत दी है।

   रायपुर / शौर्यपथ /  प्रदेशभर की तरह धमतरी जिले में भी खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की शुरुआत 15 नवंबर से सुचारू रूप से हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में जहाँ किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है, वहीं गांवों में श्रमिक परिवारों के बीच भी खुशी का माहौल है। धान खरीदी से जुड़े कार्यों ने ग्रामीण श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ा दिए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में नई जान आई है।

संबलपुर गांव के खरीदी केंद्र में काम कर रहीं ईश्वरी यादव और विद्या मरकाम जैसी महिलाएँ इस बदलाव का सशक्त उदाहरण हैं। धान के कट्टों की सिलाई और भराई में व्यस्त ये महिलाएँ बताती हैं कि खरीफ सीजन उनके लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता का समय बन गया है। गांव की 5-6 महिलाएँ मिलकर प्रतिदिन 400 से 500 कट्टे तैयार करती हैं, जिससे प्रत्येक महिला को सीजन के दौरान लगभग 20 से 22 हजार रुपये की आय हो जाती है। यह राशि उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा साबित होती है।

इन महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें मजदूरी के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब धान खरीदी केंद्रों में मिल रहा स्थानीय कार्य उन्हें सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध करा रहा है। भुगतान समय पर होता है और कार्य के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

धान खरीदी प्रक्रिया किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ हमालों, परिवहनकर्ताओं, तौलदारों, डेटा-एंट्री ऑपरेटरों और सहायक कर्मचारियों के लिए भी व्यापक रोजगार सृजित करती है। सुगम व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया ने इस सीजन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बना दिया है।

सरकार द्वारा समय पर समर्थन मूल्य भुगतान, सुरक्षित भंडारण व्यवस्था और खरीदी केंद्रों में बेहतर प्रबंधन ने ग्रामीण जनता के भरोसे को और मजबूत किया है। खरीफ उपार्जन 2025-26 न केवल कृषि उत्पादन का महत्वपूर्ण चरण है, बल्कि यह महिलाओं को रोजगार से जोड़कर, गांवों को सशक्त बनाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला प्रेरक माध्यम भी बनकर उभरा है।

रायपुर / शौर्यपथ /  प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर के लाखों जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास का अधिकार देकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। इसी कड़ी में अबूझमाड़ के सुदूर वनांचल क्षेत्र ओरछा में भी यह योजना बदलाव की नई कहानी लिख रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा एवं ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में आवास निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं।

पीएम जनमन आवास योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका लक्ष्य तीन वर्षों के भीतर लाभार्थियों को सुरक्षित घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने के कारण जो पीवीटीजी परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए थे, इस योजना के माध्यम से उन्हें स्थायी घर के साथ-साथ मनरेगा के तहत रोजगार और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इसी योजना ने विकासखण्ड ओरछा के ग्राम कोहकामेटा की निवासी मोड्डे बाई, पति मसिया के जीवन में भी बड़ा बदलाव लाया है। मोड्डे बाई पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे और जर्जर घर में रहती थीं। हर मौसम की मार उनके जीवन को और कठिन बना देती थी। परिवार का भरण-पोषण मजदूरी से करने वाली मोड्डे बाई के लिए पक्का मकान बनवाना मात्र एक सपना बनकर रह गया था।

जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आवेदन किया। सर्वेक्षण के उपरांत उनके खाते में मकान निर्माण हेतु 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मोड्डे बाई ने स्वयं भी निर्माण कार्य में हाथ बंटाया। आज उनका परिवार पक्के, सुरक्षित और सुखद घर में रह रहा है।

भावुक होते हुए मोड्डे बाई ने कहा कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, मेरे सपनों और आत्मसम्मान की दीवार है। इस मकान ने मुझे वह सम्मान दिया है, जो मुझे जीवन में कभी नहीं मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके परिवार के लिए वरदान साबित हुई है।

RAIPUR / SHOURYAPATH /
प्रदेश में किसानों की समृद्धि और कृषि को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लागू की गई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था अब और अधिक पारदर्शी, सरल एवं किसान-केंद्रित बन चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में हो चुका है, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं।

धमतरी जिले में धान खरीदी के प्रति किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले के 100 उपार्जन केंद्रों में 19 नवंबर तक 3 हज़ार 431 किसानों से कुल 1 लाख 56 हज़ार 761 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। यह व्यवस्था किसानों के बढ़ते भरोसे को और मजबूत करता है।

इसी भरोसे की आवाज बने ग्राम संबलपुर उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान दीपेश कुमार देवांगन। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान बेचने की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुगम और पारदर्शी है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम ने उनके लंबे इंतजार की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। निर्धारित समय पर टोकन मिलने से न भीड़ होती है और न ही अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है।

दीपेश ने इस बार 76 क्विंटल धान बेचा है, जो पिछले वर्ष की मात्रा के लगभग बराबर है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से खेती के कार्यों में बड़ा लाभ हुआ था, और इस वर्ष भी उन्हें शीघ्र भुगतान की उम्मीद है। धान बेचकर प्राप्त धन को वे कृषि सुधार, बीज-खाद की खरीदी और पारिवारिक आवश्यकताओं में उपयोग करते हैं।

केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए दीपेश ने कहा कि अब हमें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। यहाँ व्यवस्था अनुकरणीय है और कर्मचारियों का सहयोग प्रशंसनीय। हमारी मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है।

दीपेश की तरह हंसराज, शत्रुघन सहित अन्य किसानों ने भी खरीदी व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा की। उनका मानना है कि इस वर्ष प्रशासन द्वारा किए गए सुधारों के कारण प्रक्रिया अत्यंत सहज हो गई है—बेहतर व्यवस्थापन, त्वरित मापन, ऑनलाइन पारदर्शिता और अधिकारियों की सतत निगरानी ने किसानों का भरोसा कई गुना बढ़ाया है।

सरकार और जिला प्रशासन के ये प्रयास न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित हो रहे हैं। किसानों ने अपेक्षा जताई कि ऐसी पारदर्शी और विश्वसनीय व्यवस्था आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

 शौर्यपथ राशिफल। 

आज सोमवार, 17 नवंबर को ग्रहों की स्थिति और चंद्रमा के गोचर के कारण दिन में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सुबह चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा और शाम को तुला राशि में प्रवेश करेगा, जिससे कई राशियों को आर्थिक और सामाजिक लाभ मिल सकते हैं.

.मेष: आज व्यवसाय और निजी जीवन में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन समय और धन का सही उपयोग जरूरी है। आकस्मिक लाभ के साथ धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं.

  वृषभ: संतान और घर से जुड़ी शुभ जानकारी मिलेगी। दोपहर बाद स्वास्थ्य में गिरावट या खर्च का योग हो सकता है, सतर्क रहें.

  मिथुन: कारोबार और अध्ययन में लाभ होगा। रिश्तो में सकारात्मक ऊर्जा दिखेगी.

  कर्क: करियर में चुनौतियां रहेंगी, शांति और धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और परिवार में सुख-शांति रहेगी.

  सिंह: आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक तनाव दूर होंगे, ईश्वर भक्ति से शांति मिलेगी.

 कन्या: दिन की शुरुआत मित्रों के साथ होगी, लेकिन दोपहर के बाद व्यस्तता और खर्च की संभावना है.

  तुला: आत्मविश्वास से प्रत्येक कार्य सफल होगा। मनोरंजन के योग बनेंगे, मित्रों के साथ समय बीतेगा.

  वृश्चिक: आज रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती है.

  धनु: परिवार में कलह से बचें। लाभ और सृजनशक्ति का अच्छे से उपयोग करें.

  मकर: कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी, लेकिन कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी.

  कुंभ: वैचारिक स्थिरता रहेगी, रचनात्मक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। खानपान में सावधानी रखें.

  मीन: नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल समय, परिवार में आनंद रहेगा। धन के मामले में सतर्कता जरूरी.

 विशेष अंक और रंगशुभ रंग: केशरी, हरा, उजला, लाल, पीला, आसमानी, क्रीम.

शुभ अंक: 3, 4, 5, 6, 7, 9.

 आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए नई सफलता, सौभाग्य और रचनात्मकता लेकर आ सकता है। नौकरी, व्यवसाय और परिवार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलेंगी, जबकि स्वास्थ्य व विवादों से बचकर चलना बेहतर रहेगा।

   शौर्यपथ राशिफल / आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए सकारात्मक और उन्नति भरा रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में होने से विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा, जो हितकारी योग और बुधादित्य योग के साथ कई राशियों को लाभ पहुंचाएगा।विशेष रूप से मेष, सिंह और कुंभ राशि वाले जातकों को सफलता एवं मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, वहीं मिथुन और कन्या राशि के लिए सामाजिक संपर्क और टीमवर्क में फायदा मिलेगा।
कुछ राशियों जैसे वृषभ और धनु को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जबकि मकर राशि के लिए नए अवसर और उन्नति के संकेत हैं। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से आत्ममंथन और शांति का माहौल लेकर आएगा।सामान्यत: आज के दिन प्रोजेक्ट की शुरुआत, नए संपर्क, विवादों का समाधान और पुराने कार्यों की पूर्ति जैसे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा, और किसी भी तीव्र निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह ज्योतिषी देते हैं।
यह राशिफल संकेत करता है कि संयम, धैर्य और सतर्कता के साथ कदम बढ़ाने का आज का दिन शुभ रहेगा, और परिस्थितियां आपके पक्ष में बदलेंगी।
मेष राशि : आज अध्ययन-अध्यापन में समय बिताएं। भाग्य का साथ मिलेगा, पर विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक सुख और मित्रों से मेलजोल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृषभ राशि :भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार और प्रेम में सकारात्मकता बनी रहेगी।
मिथुन राशि : कामयाबी के लिए दूरदर्शिता जरूरी है। बातचीत में सफलता मिलेगी। यात्रा और मीटिंग लाभदायक होंगी। नए काम में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : आज पुरानी गलतियों का सुधार संभव है। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान लाभकारी होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि : धन निवेश में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी।
कन्या राशि : अधिक उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करेंगे। संपत्ति और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।
तुला राशि : धन और व्यापार में सावधानी रखें। सूर्य का गोचर आपके भाग्य को बल देगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहें।
वृश्चिक राशि : नई उम्मीदें और सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव कम होगा। पुराने विवाद समाधान होंगे।
धनु राशि : मेहनत का फल मिलेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानियां भी आ सकती हैं। पुरानी विवादों से बचें।
मकर राशि : भाग्य साथ देगा। रोजगार और यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहभाग लें।
कुंभ राशि : कुछ परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट-चपेट से सावधान रहें। स्वास्थ्य और व्यापार में ध्यान रखें। प्रेम और परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन राशि : नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
यह राशिफल सितारों की चाल और ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर बनाया गया है, जो आपके दिन को सफल और खुशहाल बनाने में मदद करेगा। ध्यान रखें कि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ सलाह लेना उत्तम रहेगा।

शौर्यपथ राशिफल
2025 में राशियों की किस्मत और चुनौतियाँ काफी बदलने वाली हैं; कुछ को जबरदस्त सफलता मिलेगी, तो कुछ को सतर्क रहना होगा।

### किस्मत का साथ – किसे क्या मिलेगा

- मेष, वृश्चिक, सिंह, तुला और मकर राशि वालों को साल 2025 में विशेष कामयाबी, आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और परिवार में खुशहाली मिलेगी.[2][3][1]
- तुला राशि व्यवसाय और नौकरी में जबरदस्त फायदा देखेंगी, निवेश में भी सफलता मिलेगी.[3]
- कर्क और कन्या राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत उम्मीद से कहीं बेहतर रहेगी, ऊर्जावान और तरक्की से भरा खर्चा दिखेगा.[4][2]
- मीन और धनु राशि को मध्यम फल मिलेंगे, विशेष रूप से व्यक्तिगत विकास और नए अवसर दिखेंगे.[3]

### किसे रखनी होगी सावधानी

- सिंह, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए निजी संबंध, भावनात्मक तनाव और स्वास्थ्य संघर्ष बढ़ सकते हैं; पारिवारिक और दांपत्य संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं.
- कन्या राशि वालों को ऑफिस की राजनीति, धोखाधड़ी और अतिरिक्त प्रयास में सावधानी रखने की सलाह है.
- धनु राशि को अहंकार और विचारों में संतुलन सहायता देगा, अन्यथा यह संबंधों में दूरी बढ़ा सकता है.
- मेष और वृषभ को आर्थिक फैसलों और पुरानी समस्याओं के हल में सतर्क रहना जरूरी है; कोर्ट-कचहरी के मामलों से जूझना पड़ सकता है.

### सलाह और उपाय

- मेहनत के साथ बुजुर्गों का मार्गदर्शन लें और आध्यात्मिक अभ्यास बढ़ायें.
- निवेश, साझेदारी और बड़े फैसलों में सोच-समझकर ही कदम रखें.
- स्वास्थ्य, संबंध और करियर के मुद्दों में धैर्य तथा सतर्कता से फैसला लें.

यह साल ज्यादातर राशियों के लिए परिवर्तन और नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, लेकिन सावधानी और सोच-समझकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी होगी.

   शौर्यपथ राशिफल। आज बुधवार, 12 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल दर्शाती है कि यह दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानें सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल-मेष:आज उत्साह और आत्मविश्वास से भरा दिन है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।शुभ अंक: 8, शुभ रंग: पीला

  वृषभ:आज कार्यकुशलता पर नजर रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य है, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी।शुभ अंक: 7, शुभ रंग: काला

मिथुन:परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। करियर में सकारात्मकता बढ़ेगी। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क:आज आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन भोजन और नींद का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक साधना लाभकारी होगी।

सिंह:नेतृत्व क्षमता से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य में रक्तचाप का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ संभव है, पर व्यर्थ खर्च न करें।

कन्या:धनलाभ और करियर में उन्नति के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर अधिक मेहनत से बचें।

तुला:आज प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन ज्यादा थकान से बचें।

  वृश्चिक:कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर बढ़ेंगे। निवेश फायदे का सौदा साबित होगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु:कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है।

मकर:व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में सद्भाव बना रहेगा। आराम और विश्राम जरूरी है।

कुम्भ:करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार के मामलों में सावधानी जरूरी है।

मीन:पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में सावधानी बरतें। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं।

आज काल भैरव जयंती और सर्वार्थ सिद्धि योग भी प्रभावी हैं, जो अनेक राशियों के लिए विशेष शुभ समाचार लेकर आएंगे। दिनभर सकारात्मक राह पर चलें, सोच-समझकर निर्णय लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह राशिफल आपके दिन को बेहतर बनाने के लिए ज्योतिषीय ऊर्जा और सुझाव प्रदान करता है। शुभकामनाएं। 

Page 1 of 421

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)