August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    कमर्शियल बार, सहेली ज्वेलर्स, शारदा टाकीज,बीआईटी का किया गया असिसमेंट......

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा केवल चार कमर्शियल संस्थानों का असिसमेंट करने से निगम के संपत्ति कर में 26,70,347 रू. की वृद्धि हुई है । व्यवसायिक संस्थानों द्वारा भरे गए स्व--विवरणी और उनकी संपत्तियों की जांच परीक्षण नाप जोक कर नया डिमांड तैयार किया जा रहा है सहायक राजस्व अधिकारी प्रकाश धर दीवान शशि यादव सहायक राजस्व निरीक्षक स्पैरो के मैनेजर व टीम ने यह कार्यवाही की है ।
    उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग के बड़े व्यवसायिक परिसर कांप्लेक्स बड़े संस्थानों द्वारा निगम का टैक्स जमा करने उनके द्वारा भरे गए स्व-विवरणीयों का रैण्डम जांच आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार परीक्षण के लिए बनाई गई दल द्वारा निरंतर किया जा रहा है । इसके अंतर्गत जांच दल ने कमर्शियल बार धमधा रोड स्थित मनमीत पाल सिंह, भारत जैन श्रीशिवम सहेली ज्वेलर्स , मनदीप खान शारदा टॉकीज और बीआईटी की विवरणी तथा संपत्तियों की जांच कर नया डिमांड जारी कर कर आरोपित किया गया है । निगम अमले ने आरोपित करों को जल्द से जल्द जमा कराने निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त इंद्रजीत वर्मा बर्मन ने शहर के समस्त बड़े करदाताओं व्यवसायिक संस्थानों से अपील कर कहा है कि पे अपने स्वा विवरण को सही-सही भर कर निगम का टैक्स समय पर जमा कराएं ।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा नाका लगाकर लगातार वाहन चेकिंग कर अवैध शराब परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत 27 अक्टूबर 2020 को आबकारी विभाग राजनांदगांव रात्रि में भोथीपारकला से रानीतराई मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान मारूति सुजुकी डिजायर वाहन क्रमांक सीजी 24 पी 8077 में अवैध मदिरा परिवहन करते पकड़ा गया।
    सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि वाहन से रानीतराई निवासी थानसिंह वल्द मेघनाथ एवं महेंद्र वल्द मेघनाथ साहू द्वारा 9 पेटी गोवा व्हिस्की कुल 450 पाव प्रत्येक में 180 एमएल कुल 81 लीटर मदिरा सभी में केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा हुआ है। जप्त मदिरा मूल्य लगभग 54 हजार रूपए एवं वाहन की अनुमानित मूल्य 8 लाख रूपए है। इस तरह आटरा भकुर्रा मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान होंडा शाइन मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमएच 35 आर 3277 में अवैध मदिरा परिवहन करते कवलेवाड़ा थाना चिचगढ़ जिला गोंदिया महाराष्ट्र निवासी महेन्द्र चौरे से 75 पाव देशी दारू टायगर संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक पांव में 180 एमल कुज मात्रा 13.5 लीटर जप्त किया गया।
    सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेडकार्रवाई में सहायक जिला आबकारी राजनांदगांव श्रीमती निरूपमा लोन्हारे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एसके द्विवेदी, उपनिरीक्षक में यीवरेश कुमारव सविता वर्मा तथा आरक्षक में ओमप्रकाश सिन्हा, कमल मेश्राम, राकेश दुबे एवं सहयोगी में अनिल सिन्हा शामिल थे।
    उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा हाल ही में 25 अक्टूबर 2020 को ही सफारी डिकर वाहन मे आरोपियों से 27 पेटियों में महाराष्ट्र निर्मित मदिरा का अवैध परिवहन करते हुए प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को जेल भेजा गया था ।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने 54 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे दिग्विजय स्टेडियम का निरीक्षण किया। कलेक्टर कलेक्टर वर्मा ने दो माह के भीतर स्टेडियम के निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यह स्टेडियम जनता के लिए आरंभ हो जाएगा। सभी खेल प्रेमी इसका उपयोग कर सकेंगे। लगभग सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं और फिनिसिंग स्टेज पर है। अमृत मिशन के तहत नगर निगम से पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया हैं। उन्होंने वहां शॅापिंग काम्प्लेक्स में नवनिर्मित दुकानों का भी अवलोकन किया और नीलामी करने के संबंध में चर्चा की गई। ग्राउण्ड में मरम्मत एवं समतलीकरण कार्य के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री डीके नेताम को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने स्टेडियम के समीप दुकान निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए कहा। कलेक्टर ने स्टेडियम में बास्केटबाल हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, पॉर्किंग एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम में दो बास्केटबाल हॉल है। वही आउटडोर ग्राउण्ड में चार बास्केटबाल मैदान है। इंडोर हॉल में तीन बैडमिंटन कोर्ट है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, कार्यपालन अभियंता नगर निगम राजनांदगांव दीपक जोशी, कार्यालय सहायक स्टेडियम तीरथ गोस्वामी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    मरवाही विधानसभा कांग्रेस का हमेंशा गढ रहा है
    असली आदिवासियों को अब उनका हक मिला - भुपेश बघेल

                    रायपुर / शौर्यपथ / मरवाही विधानसभा के गौरेला ब्लाक के बस्ती बगरा में एक महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुयें मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि बस्ती बगरा से डॉ भंवर सिंह पोर्ते का लगाव रहा है उन्होने अपनी अंतिम सांसे यही ली थी उनकी बेटी अर्चना पोर्ते मंच पर उपस्थित है सभा को संबोधित करते हुयें अर्चना पोर्ते भावुक हो गई थी आप सब की उपस्थिति में आर्चना पोर्ते को पूर्ण विश्वास दिलाता हु बस्ती बगरा का विकास स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते के सपनो को सकार करने के लिए किया जायेंगा। भुपेश बघेल ने कहा कि कोरबा कि सांसद ज्योत्षना महंत यहा उपस्थित है मरवाही से कांग्रेस का विधायक बनाईये सांसद और विधायक मिलकर मरवाही का विकास करेंगें। आज फिर भाजपा और रमन सिंह पर हमला बोलते हुयें भुपेश बघेल के कहा 15 साल तक मरवाही को उपेक्षित रखने वाले डॉ रमन सिंह आज मरवाही में गली गली घुम रहें है। मरवाही की जनता भाजपा के और रमन सिंह के चेहरे को पहचान चुकी है अब मरवाही की जनता आप के बहकावे में नही आयेंगी डॉ साहब। मरवाही विधान सभा का विकास कांग्रेस सरकार करेगी जिला अनुभाग पुलिस मंख्यालय नगर पंचायत तहसील उपतहसील अनेको सौगात यहा के जनता को मिल चुका है शिक्षा और स्वास्थय के क्षेत्र में जिले को शिक्षित करेंगें हाट बाजारों में स्वास्थय सुविधा प्रदान कराई जायेंगी 3 नवंबर को आप सब पंजा छाप पर बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना अर्शीवाद दे चुनाव के बाद में पुनः बस्ती बगरा आउगा और आपके द्वारा दियें गयें आवेदनों कि बात करूगा।
    चुनावी सभा को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित करते हुये कहा कि मरवाही हमेशा से ही कांग्रेस का गढ रहा है अब फर्जीयों पर नही अर्जीयों पर कार्यवाही हो रही है। चुनाव असली आदिवासियों के बीच हो रहा है कांग्रेस ने वादा किया था कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हो या नेतागीरी कोई असली आदिवासियों का हक नही मार सकेगा।
    कार्यक्रम को मंत्री कवासी लखमा सांसद ज्योत्षना महंत श्रीमति अर्चना पोर्ते मोहर सिंह आरमोर मालिक राम सहदेव ज्वाला प्रसाद विरेन्द्र ठाकुर अजोर सिंह सकुंतला कोर्राम सुमित्रा वाकरे चन्द्रकला अनवरी बाई जिला पंचायत सदस्य सगीता करसायल ने भी संबोधित किया मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के सलाहकार राकेश तिवारी ब्लाक अध्यक्ष अमोल पाठक अजीत पेन्द्रो गुलाब सिंह राज ज्ञानेन्द्र उपाध्याय पंकज तिवारी ममता पैकरा प्रताप सिंह मरावी सहित अनेको स्थानी पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा का आयोजन अर्जुन तिवारी ने किया अमोल पाठक ने आभार प्रर्दशन किया विधायक ममता चन्द्राकार विधायक अनिता शर्मा सेक्टर प्रभारी सतीष अग्रवाल विजय केशरवानी अरविंद शुक्ला निर्मल मनिकपुरी।
    अर्चना पोर्ते संबोधित करते हुयें फफक फफक कर रो पडी चुनावी सभा को संबोधित करते हुये श्रीमति अर्चना पोर्ते अपने पिता स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते कि बात करते हुयें भावुक हो गई और रो पडी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सांतना दि। स्व. इदिरा गॉधी स्व भंवर सिंह पोर्ते को बहुत सम्मान प्रदान करती थी और आदिवासियों के विकास के लिए उनका सलाह लिया करती थी। अर्चना पोर्ते जी ने कहा बस्ती बगरा में पहुचते ही पिता जी की याद आ जाती है उन्होने अंतिम सांस यही ली थी मै मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार प्रकट करती हु के वे बस्ती बगरा आज पहुचे है मुझे विश्वास है कि मरवाही विधानसभा के साथ बस्ती बगरा का भी विकास करेंगे और मेरे पिता का सपना भी पुरा करेंगें मै अपने पिता के सपनो को पुरा करने के लिए ही भुपेश बघेल के नेतृत्व में स्व. इंदिरा गॉधी कि पार्टी में शामिल हुई हू कांग्रेस ही आदिवासीयों का वनवासियों का और मरवाही का विकास कर सकती है भाजपा ने 15 साल तक कोई विकास का कार्य यहॉ नही किया।
    बस्ती बगरा से हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को साथ लेकर दानीकुण्डी के लिए रवाना हो गये। दानीकुण्डी में सभा हुआ। दानीकुण्डी से मरवाही तक रोड शो हुआ।

    दुर्ग । शौर्यपथ । जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में पिछले कुछ दिनों से RTE के तहत प्रवेश में जो समस्या आ रहे थे उसको लेकर दुर्ग अपर कलेक्टर श्रीमान प्रकाश सर एवम जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल जी के हस्तक्षेप बाद रिसाली नोडल अधिकारी को दिशानिर्देश देकर ऐसे जो भी विद्यार्थी जिनका नाम प्रवेश संबन्धित प्रक्रिया में किसी निम्न कारणों से नहीं आए होंगे उसे निजी स्कूल प्रबंधक के साथ समन्वय बनाकर उन सभी छात्र छात्राओं को नियमानुसार प्रवेश देने के लिए निर्देश दिए जिसके बाद रिसाली नोडल अधिकारी बच्चो के पात्र सूचित बनाकर स्कूल प्रशासन को भेजे अब स्कूल प्रबंधक ने शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश देने के लिए अपनी सहमति दिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन दुर्ग के तमामन NSUI की साथी जिन्होंने छात्रहित में आवाज बुलंद कर विघार्थियों के लिए आगे आए उन सभी साथियों का बहुत- बहुत धन्यवाद विशेष करके बड़े भाई रिसाली नगर निगम के पूर्व पार्षद चिंटू चन्द्र भान सिंह ठाकुर जी जय सेन,सूर्य देशमुख,अमोल जैन,शिवांग साहू,आशीष, बनटी वर्मा, टिकेंद्र साहू,उभरन टंडन, सुरेंद बाघमारे,आयुष सोनी सहित उपस्थित पालक जनो को बधाई आप सभी ने इस अधिकार की लड़ाई में अपना बहुमूल्य समय देकर छात्रहित में सहयोग प्रदान किए..

    अंजोरा विश्वविद्यालय के कुलपति ने महापौर से की सौजन्य मुलाकात

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के पशु पालकों को अब अपने बीमार मवेशियों का ईलाज कराने अंजोरा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय नहीं जाना पड़ेगा । उन्हें दुर्ग शहर में ही महिला समृद्धि बाजार के बाजू प्रारंभ हो रहे दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी। इस संबंध में आज अंजोरा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 ण्म.पी. दक्षिणकर ने आज महापौर श्री धीरज बाकलीवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमत्रित किये । कल 11 बजे उसका उद्घाटन किया जावेगा। दाऊ वासुदेव कामधेनु विश्वविद्यालय का उद्घाटन कांगे्रस उपाध्याक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर द्वारा किया जावेगा। इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, ऋषभ जैन, भोला महोबिया, एल्डरमेन अजय गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहेगें।

    15 से 20 प्रतिशत बचे कार्यो को 15 दिनों में करें पूरा करने अधिकारियों को दिये निर्देश

    दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा आज निगम डाटा सेंटर में सुबह और दोपहर दो पालियों में निगम अधिकारियों की बैठक लेकर सांसद निधि, विधायक निधि, अधोसरंचना मद, संधारण मद, महापौर निधि से होने वाले कार्यो की समीक्षा की। उन्होनें लोक कर्म विभाग, जलकार्य विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर कहा निदान 1100 में मिलने वाले शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने के कारण नगर निगम दुर्ग का ग्रेड अन्य निगमों से नीचे आ रहा है। उन्होनें सभी अधिकारियों को निर्देशित कर कहा राज्य शासन की योजना पौनी पसारी योजना, गौठान, ठगड़ाबांध सौदर्यीकरण, शंकर नाला निर्माण आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लेकर आगामी बैठक में उपस्थित होवें ।
    बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, जगदीश केशवानी, उपअभिंयंता व भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, उपअभियंता राजकिशोर पालिया, ए0आर0 राहंगडाले, कु0 आसमा डहरिया, भारती ठाकुर, श्रीमती अर्पणा मिश्रा, भीमराव, विनोद मांझी, के अलावा राजेन्द्र ढबाले एवं मनोहर साहू, भूपेन्द्र गोईर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    समीक्षा बैठक में आयुक्त बर्मन ने सांसद निधि, विधायक निधि, अधोसरंचना मद, महापौर निधि निगम मद से होने वाले कार्यो की निविदा और उसके कार्य आदेश की जानकारी ली। उन्होनें कार्य आदेश के बाद 6 माह से एल साल तक रोक रखे कार्यो एवं अब तक कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदार मंजरी शर्मा, राज इंटरप्राइजेस, गीता बिल्डर, मेसर्स संज्ञा कंन्ट्रक्शन सहित करीब 9 ठेकेदारों के निविदाओं को निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने अधिकारियांे को निर्देश दिये। उन्होनें कहा जिन कार्यो में 15 से 20 प्रतिशत ही कार्य बचा है उसे 15 दिनों के अंदर पूरा अवगत करायें।
    इसके अलावा जिन कार्यो की निविदा होकर कार्य आदेश नहीं हुआ है उसे अधिकारी जल्द से जल्द कार्य आदेश जारी कर कार्य प्रारंभ करावें। उन्होनें कहा जिन ठेकेदारों द्वारा कार्य आदेश प्राप्त करने के बाद विकास कार्य प्रारंभ नहीं किया है और समय समाप्ति पर है से ठेकेदारों के निविदा निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित किया जावे । काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी । उन्होनें अमृत मिशन सहित सांसद, विधायक, महापौर, संधारण मद, निगम मद के रुके कार्यो को जल्द से जल्द प्रारंभ कर अवगत करायें।
    समीक्षा बैठक के दौरान उन्होनें कहा निगम विभागों के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री से प्राप्त शिकायतों, निदान 1100 में होने वाले शिकायतों सहित अन्य शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं किया जाता है। सबसे अधिक नल घर विभाग की शिकायत है जिसका निराकरण नहीं किया गया। इसी प्रकार शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले विभाग लोक कर्म विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग कर्मशाला विभाग ीाी शामिल है। निदान 1100 के शिकायतों का निराकरण नहीं करने के कारण नगर निगम दुर्ग का ग्रेड अन्य निगमों से नीचे स्तर पर है । उन्होनें कहा आगामी बैठक में अधिकारी पौनी पसारी योजना, ठगड़ा बांध सौदर्यीकरण कार्य, गोठान योजना, शंकर नाला निर्माण कार्य की प्रगति, आदि योजनाओं की संपूर्ण जानकारी लेकर उपस्थित होवें ।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / गोरखपुर के ललित नारायण मिश्रा रेलवे हॉस्पिटल के एक टॉयलेट में समाजवादी पार्टी के झंडे के रंग वाले टाइल्स को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. सपा ने रेलवे से 24 घंटे के भीतर इन टाइल्स को बदलने का अल्टीमेटम दिया है.
    समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रेलवे के महाप्रबंधक से भी मुलाकात की है. सपा नेताओं ने पार्टी के झंडे के रंग वाले टाइल्स 24 घंटे में हटाने कहा है. गोरखपुर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह नगर भी है. सपा ने मामले को लेकर ट्वीट भी किया. उसने ट्वीट में लिखा कि दूषित सोच रखने वाले सत्तासीन नेताओं द्वारा राजनीतिक द्वेष की वजह से गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना है. एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगों का अपमान घोर निंदनीय हैं. पार्टी ने रेलवे से इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल रंग बदलने की मांग की है.
    रेलवे ने कहा, टाइल्स पुराने, कोई राजनीतिक मकसद नहीं
    रेलवे ने एक ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि यह टाइल्स पहले से लगी हैं. इसका कोई राजनीतिक मक़सद नहीं है. इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है. उसका कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गोरखपुर रेलवे हॉस्पिटल के टॉयलेट में लगे यह टाइल्स वर्षों पुराने हैं. इन टाइल्स को लगाने का उद्देश्य बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित करना है. इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई भी संबंध नहीं है. आइये साथ मिलकर स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करें.
    मांग नहीं मानी तो प्रदर्शन करेंगे
    सपा के नेता और कार्यकर्ता गुरुवार को गोरखपुर कार्यालय में भी इकट्ठा हुए. उन्होंने इस मामले में रोष प्रकट करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग रखी.सपा जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी ने कहा कि हम पार्टी के ध्वज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि ये टॉयेलट 3-4 महीने पहले ही बना है और बुधवार को पहली बार पार्टी की जानकारी में यह मामला आय़ा. उन्होंने मांग नहीं मानने पर सड़क पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी.

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /जिले में खरीफ फसलों की कटाई जोरों-शोरो से चल रही है जिसके बाद गेंहूँ, चना, मसूर, सरसों आदि रबी फसलों की बोआई की जानी है जिसके लिए विभिन्न रबी फसलों की बोआई का कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसमें जिले में संचालित जल सिंचाई परियोजनाओं में जल की उपलब्धता के आधार पर दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बोनी किया जाना है इस वर्ष जल सिंचाई परियोजना के माध्यम से केवल दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लिये सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जायेगा ग्रीष्मकालीन धान उत्पादक किसानों को परियोजना से सिंचाई उपलब्ध नहीं किया जाना है क्योंकि ग्रीष्मकालीन धान में अत्यधिक सिंचाई जल एवं वातावरण में विपरित प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रीष्मकालीन धान उत्पादन लेने में लगने वाले सिंचाई जल की मात्रा से दोगुने दलहनी एवं तिलहनी फसलों की सिंचाई कर कम लागत में अधिक उत्पादन एवं लाभ प्राप्त किया जा सकता है। किसान ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहनी फसलें जैसे- चना, तिवड़ा, मटर, उड़द, मूंग, कुल्थी तथा तिलहनी फसलें जैसे- अलसी, सुर्यमुखी, कुसुम, सरसों एवं अनाज वाली फसलों में मक्का फसल का आसानी से सफलता पूर्वक उत्पादन ले सकते है।
    जिले में संचालित विभिन्न मध्यम सिंचाई परियोजनावार- रूसे जलाशय परियोजना, पिपरिया जलाशय, मोंगरा जलाशय, सूखानाला जलाशय, घुमरिया नाला बैराज के माध्यम से कुल रकबा 3020 हेक्टेयर में रबी दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लिए सिंचाई जल दिये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसी प्रकार लघु सिंचाई परियोजना से 1000 हेक्टेयर रकबा में सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाना है।
    धान के 1 किलो चावल उत्पादन के लिए 500 लीटर सिंचाई जल की आवश्यकता होती है जो किसी भी फसल में लगने वाली जल मांग की तुलना में बहुत ही अधिक है ग्रीष्मकालीन धान उत्पादक किसान ज्यादातर नलकूप के माध्यम से सिंचाई करते है जिससे भू-जलस्तर में गिरावट होने से जल निस्तारी आपूर्ति की समस्या निर्मित हो सकती है। आगामी दिनों में भू-जलस्तर में गिरावट होने पर ग्रीष्मकालीन धान उत्पादक किसानों की नलकूप विद्युत कटौती भी की जा सकती है।
    रबी 2020-21 में विभिन्न फसलों की बीज मांग की गई है जिसमें दलहन फसल में 10980 क्विंटल तथा तिलहनी फसलों में 980 क्विंटल की बीज मांग की गई है जिनमें से गेंहूँ 986 क्विंटल, चना 2805 क्विंटल तथा अन्य फसलें 100 क्विंटल बीज सहकारी समितियों में भण्डारित की गई है साथ ही दलहनी, तिलहनी फसलों के क्षेत्र विस्तार के लिए कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के तहत प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। किसानों से आग्रह है कि ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य दलहनी, तिलहनी एवं मक्का फसल की बोनी करें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision