August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

      रायपुर / शौर्यपथ / एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ 29 जून गुरूवार को सुबह 9 बजे रायपुर से ग्राम महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र खुज्जी, राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। 11 बजे ग्राम महाराजपुर पहुंचकर बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। 11.45 बजे ग्राम महाराजपुर से लालूटोला के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम लालूटोला पहुंचकर बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। दोपहर 1.45 बजे ग्राम लालूटोला से घुपसाल के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे घुपसाल पहुंचकर बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे ग्राम घुपसाल से गैंदाटोला के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे ग्राम गैंदाटोला पहुंचकर बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे ग्राम गैंदाटोला से कुमर्दा के लिये रवाना होंगे।  शाम 4 बजे कुमर्दा पहुंचकर बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे कुमर्दा से रायपुर के लिये रवाना होंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से लेकर 30 जून तक चलाया जा रहा है | इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मध्यप्रदेश के भोपाल मे 239000 देशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ डिजिटल रैली के माध्यम से 1000000 बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद किया | इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के द्वारा पटरी पार मंडल के वार्ड 59 के बूथ क्रमांक 31 में स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल मे पटरी पार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण की | इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अल्का बाघमार, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ,मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ,मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|
    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिनके नेतृत्व में आज देश आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त तरीके से विश्व पटल पर उभरा है आज उन्होंने सीधे भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ जीतने के तरीके चर्चा की बूथ को और अधिक तरीके से मजबूत करने के लिए जो कार्य किए जा सकते हैं और अपने अनुभव को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बाटा उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप सभी जाएं और बुथ को मजबूत करने के लिए जुट जाएं |
    इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, पार्षद शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, मीना सिंह, रोहित साहू, श्वेता ताम्रकार ,मौसमी ताम्रकार ,तनुजा बघेल ,पूर्णिमा तिवारी, सुधा सेंगर ,भास्कर तिवारी, निलेश सिन्हा , रचित पराशर, प्रवीण सेन, कंचन यादव, दिलीप साहू, मनु साहू, अश्वनी साहू, रवि तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसी अभियान की कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देश भर से पहुंचे 543 लोकसभा के चुने हुए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच अपना मार्गदर्शन दिया, इस कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण को बूथ स्तर पर देश भर में देखा गया, 10 लाख बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के समक्ष फिजिकल और वर्चुअल माध्यम से नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत की थीम पर आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
    दुर्ग में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सभी 13 मंडलों पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के संवाद को सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को सुनने वालों में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक रहे। कार्यक्रम व्यवस्थित संचालन हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संपूर्ण 13 मंडलों में कार्यक्रम के अतिथि वक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी तय किए थे।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सभी लोगों के साथ परिवार की तरह रहता है, कार्यकर्ता के रूप में सभी लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ रहता है। भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को समाजसेवी होना चाहिए, साथ ही साथ समाज में स्वच्छ छवि रखनी चाहिए। भाजपा जो देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, वह अपनी साफ छवि रखते हुए राष्ट्रहित, समाज हित और लोकतंत्र के सिद्धांतो पर कार्य करती है, ठीक उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की सोच, संकल्प और सिद्धांत होना चाहिए। उन्होंने कहा इसी तरह जब सभी परिवार एक साथ अटूट रिश्तों में रहेंगे तो फिर खुद ब खुद होगा मेरा बूथ सबसे मजबूत।
    पीएम नरेंद्र मोदी संवाद श्रवण करने वालों मे जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, के.एस. चौहान, श्रीमती अलका बाघमार, अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।

    रायपुर/शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को भाजपा की देश भर में करारी हार और मोदी की विदाई का आभास करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि विपक्षी एकता से मोदी किस कदर भयभीत हैं, यह उनके उस भाषण से साफ हो गया, कार्यकर्ताओं को को सुनाया। बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मोदी के चेहरे से उड़ रही हवाईयों को भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ जनता ने भी देखा है। डरे सहमे तानाशाह मोदी सीबीआई, आईटी, ईडी जैसी एजेंसियों के सहारे लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता में बने रहना चाहता है। मोदी की बातों से ही यह सच्चाई सामने आ गई कि वे उपलब्धि नहीं बल्कि तानाशाही की दम पर फिर सत्ता में आने की तैयारी कर रहे हैं। जनता इस चाल को नाकाम कर देश भर में भाजपा का वैसा ही सफाया करने तैयार है, जैसा छत्तीसगढ़ की जनता ने किया है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक हिटलर अपने अनुयायियों को बता रहा है कि लोकतंत्र का गला किस प्रकार से घोंट रहा है और आगे भी वह इससे भी ज्यादा तानाशाही करने की तैयारी कर रहा है। लोकतंत्र में ऐसी तानाशाही टिकने वाली नहीं है। देश की संपत्ति अपने पूंजीपति मित्रों पर लुटाने वाले, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले, देश को महंगाई और बेरोजगारी के हवाले करने वाले, देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर कर्ज में डुबो देने वाले के पास अपने कार्यकर्ताओं को बताने लायक भी एक उपलब्धि नहीं है तो वह जनता को अपनी क्या उपलब्धि बता सकता है? भाजपा भ्रष्टाचार का पर्याय है। अभी-अभी कर्नाटक में इनकी भ्रष्ट सरकार को जनता ने खदेड़ दिया। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सिर्फ घोटाले किये हैं। बैंक घोटाले में भाजपा के भ्रष्टाचारी डर कर जेल जाने के सपने देख रहे हैं। इनके सारे काले कारनामे अगले साल मोदी की सरकार जाते ही जनता के सामने होंगे। भ्रष्टाचारियों का शहंशाह दूसरों को भ्रष्ट बता रहा है, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है।

    पूर्व भाजपा सरकार सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालो के साथ खड़ी रहती थी
    जलकी जमीन घोटाला, भदौरा जमीन घोटाला दंतेवाड़ा जमीन घोटाला करने वाले भाजपा में है

       रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में अनैतिक कार्य करने वाले जेल जाते हैं चाहे वह कोई भी हो बिलासपुर में किसान को धमकाने वाला कांग्रेस नेता आज सलाखों के पीछे हैं। 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान पूरा प्रदेश ने देखा है कि भाजपा के नेता किसानों की जमीन, सरकारी जमीन, चारागाह, बाग बगीचा और सड़क पर कब्जा कर लेते थे और रमन सरकार उन पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें बचाती थी। पूर्व रमन सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों के ऊपर पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग कर सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि को हड़पने और उसे निजी फार्म हाउस बनाने का गंभीर आरोप लगा था। महासमुंद जिला के जलकी गांव में 15.32 हेक्टेयर भूमि अभी राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी जमीन के रूप में दर्ज है इस गंभीर व अरबों रुपए के जमीन घोटाले के आरोपियों के विरुद्ध रमन सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की और पीएमओ में भी शिकायत की गई थी जिसमे जमीन घोटाले के आरोपियों को बचाने का ही काम किया गया है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के दौरान दंतेवाड़ा में जमीन घोटाला हुआ था, आदिवासियों की जमीन में हेराफेरी की गई थी जिसकी शिकायत आदिवासी वर्ग ने राजभवन तक की है आज भी राजभवन में उक्त तत्कालीन कलेक्टर और वर्तमान भाजपा नेता ओपी चौधरी के विरुद्ध शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बिलासपुर जिला के भाजपा के बड़े नेता रमन सरकार के कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल पर भी भदौरा जमीन घोटाला का आरोप लगा उस पर भी रमन सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। भाजपा का चरित्र ही है अनैतिक कार्य करने वालों के साथ खड़ा होना, उनका बचाव करना और पीड़ित पक्ष, शिकायतकर्ता को डराना धमकाना।

    भूपेश सरकार में विधानसभा के 15 सत्र हो चुके हैं इसमें भाजपा का प्रदर्शन जीरो रहा

    रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा अब पंचम विधानसभा के आखिरी सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने का नाटक कर रही है। भूपेश सरकार में विधानसभा के 15 सत्र पूर्ण हो चुके हैं इसमें भाजपा का प्रदर्शन जीरो रहा है और पांचवीं विधानसभा के पावस सत्र में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है इसलिए राजनीति करने और मीडिया में बने रहने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का ढोंग कर रही है नाटक और नौटंकी कर रही है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंचम विधानसभा के 15 सत्र में भाजपा 1 दिन भी पूरे सत्र में व्यवस्थित रूप से बिना हो हंगामा किए बैठ ही नहीं पाई उनका पूरा मकसद सत्र को प्रभावित करना और जनहित के कार्यों पर अड़ंगा लगाना रहा है। भाजपा के विधायक सवाल लगाकर जवाब सुनने से पहले पीठ दिखाकर सत्र से भाग जाते थे और यह दृश्य पूरा छत्तीसगढ़ ने देखा है कि किस प्रकार से भाजपा के विधायक भूपेश सरकार के द्वारा जनहित में लिए जा रहे फैसलों को रोकने के लिए अवरोध उत्पन्न करते थे।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए 36 बिंदुओं के वादों में से 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। प्रदेश में किसानों को 2660 रु. और 2640 रुपए धान की कीमत मिल रहा है जो देश के किसी भी राज्यों में इतनी कीमत नहीं दिया जा रहा है। 44 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर माफ, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, 2500 रु. बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार 50 हजार से अधिक सरकारी पदों पर सीधी भर्ती आंगनबाड़ी, मितानिन होमगार्ड के जवान कोटवार पटेल के मानदेय में वृद्धि किया गया है। शासकीय कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 2 दिन का अवकाश ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया गया है अनुकंपा नियुक्ति में पूर्व सरकार के द्वारा लगाई गई सीलिंग को हटाया गया है साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर छत्तीसगढ़ को खुशहाल किया है यह भाजपा के विधायकों को पच नहीं रहा है इसलिए भाजपा अब आखिरी सत्र में भी हंगामा करने के लिए और सत्र को प्रभावित करने के लिए इस प्रकार से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रही है।

    *रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क एवं जनसभाओं का निरंतर आयोजन*
    *रायपुर ग्रामीण के प्रत्येक क्षेत्र में दिखाई दे रहा है आम आदमी पार्टी के पक्ष में वातावरण*

          रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर ग्रामीण विधानसभा के क्रांतिकारी सक्रिय साथियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इस अभियान में विशेष रुप से पंजाब से आये भारत भूषण शर्मा जी , सुभाष चौधरी ,जगजीत सिंह जी शामिल हो रहे हैं। आज प्रातः 8:00 दतरेंगा क्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क किया गया । इस अवसर पर अज़ीम खान प्रदेश सह सचिव अल्पसंख्यक, जिला उपाध्यक्ष तरुण वैद्य, माना ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत नन्दे, मोवा ब्लॉक अध्यक्ष के एस नायडू, उपस्थित रहे। लोगों को 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली महारैली में जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से शामिल रहेंगे जिसके लिए सभी को आमंत्रित किया ।
        जनसंपर्क के दौरान जनता को मिलने वाली जनसुविधाओं के बारे में जाना व उनकी समस्याओं के निदान हेतु उनके सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने और प्रदेश में एक मौका केजरीवाल को देने के लिए आह्वान किया गया। जन समुदाय द्वारा आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया।
    तरुण बैध ने कहा रायपुर ग्रामीण के प्रत्येक क्षेत्र में जहां भी हमारे कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं वहां सभी जगह से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वातावरण बनता दिखाई पड़ रहा है । इसी कड़ी में आज शाम को 3:30 बजे सड्डू क्षेत्र में मोहल्ला सभा आयोजित की गई। इस मोहल्ला सभा में बड़ी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
        अज़ीम खान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आजतक केवल दो ही पार्टीयो का राज था और दोनों ही एक दुसरे के साथ चित-पट का खेल खेल रही थी कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकार रही ,जनता का किसी ने भी भला नही किया परंतु इस बार आम आदमी पार्टी इस खेल को खत्म करेगी और एक ईमानदार सरकार आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बनेगी ।
       पंजाब से आये आम आदमी पार्टी के भारत भूषण शर्मा, चौधरी जगजीत सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सह सचिव अजीम खान रायपुर जिला उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण प्रभारी तरुण वैद्य ,महिला नेत्री पिंकी महानंद एवं पूर्णिमा ध्रुव ने संबोधित किया । मंच संचालन मोवा ब्लॉक अध्यक्ष केयस नायडू ने किया।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल की ओर से शनिवार को नवागढ़ मण्डल के नवागढ़, बाघुल,नेवशा, झांकी, प्रतापपुर, खाम्ही, रनबोड, घोघरा, गाड़ामोर आदि गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान के नेतृत्व में लाभार्थी सम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भेंट मुलाकात कर चर्चा की।
    जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने बताया कि भाजपा द्वारा मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान एक माह तक चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा लगातार अनेक कार्यक्रम आयोजित कर जनता से सीधे संवाद व संपर्क स्थापित कर रही है। दीवान ने कहा कि केन्द्र की आम जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है।
    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना,गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन खाता, किसान सम्मान निधि, ई श्रम कार्ड आदि अनेक योजनाओं से शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के आम जन लाभान्वित हुए हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ घर घर पहुँचे, इसके लिये भाजपा कार्यकर्ता सतत प्रयास कर रहे है ।
    मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने मोदी की तारीफ करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं के मिलने वाले लाभ की जानकारी दी तथा भूपेश सरकार की नाकामी को बताया। एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने भूपेश बघेल सरकार को लबरा, वादाखिलाफी निरूपित करते हुए कहा कि शराबबंदी नहीं की।
    महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि गांव गरीब किसान को सरकार ऊपर उठानी चाहती है, इसलिए प्रदेश मे भाजपा की सरकार एवं नवागढ़ विधानसभा कमल खिलाना जरूरी है।
    इस दौरान पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, सुशील बनर्जी, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, सुरेश निषाद, टीकम पूरी गोस्वामी, तनु दीवान, बिनो सोनकर, कांति सोनकर, उत्तरा सोनकर, खेमिन बाई, सुरेन्द्र राजपूत, शिव सोनकर, धनीराम निर्मलकर, गजेन्द्र साहू, फूलचंद साहू, संजू राजपूत, कुलेश्वर सिन्हा, कृष्णा ध्रुव, मिथलेश सोनकर, भागवत सोनकर, काल्विन जोशी, त्रिलोक साहू, दुर्जन साहू, मोहन चेलक, मनीराम साहू, रामसागर साहू, रोहित साहू, ऋतुराज साहू, धन्नू साहू, संजू साहू, नरेश वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, गया वर्मा, बाबुलाल रजक, दारा मिश्रा, गोलु सिन्हा, रवि यादव, तोपसिंग साहू,शोभित साहू, रामकिशुन साहू, केदार साहू, वेदराम साहू, राजकुमार मिश्रा, राजा, जित्ते, गोपी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कठिन यातनाएं सहकर आपातकाल को झेलने वाले लोकतंत्र सेनानियों को जिला भाजपा का नमन है- जितेन्द्र वर्मा*
     
    दुर्ग / शौर्यपथ / 25 जून 1975 का दिन लोकतांत्रिक देश भारत के लिए हमेशा यादगार रहेगा। आज से ठीक 48 साल पहले देश में आपातकाल लागू कर लोगों के मौलिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया।  हजारों गैरकांग्रेसी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। 25 जून को काला दिवस मनाते हुए जिला भाजपा ने दुर्ग नगर निगम वार्ड नंबर 42 के चुनाव कार्यालय में लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष उपस्थिति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में मीसाबंदी गोवर्धन जायसवाल के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन अजय तिवारी, विनायक नातू, दिलीप साहू, सुरेंद्र बजाज, गणेश चौधरी का अभिनंदन किया गया। 
      इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक परिवार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीना और लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। अपने सत्ता-स्वार्थ के लिए लगाया गया आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है और कांग्रेस का कभी न मिटने वाला कलंक है। उस कठिन समय में अनेक यातनाएँ सहकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष किया। ऐसे सभी देशभक्त अभिनन्दनीय है। 
       जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा इस दिन को आज काला दिवस के रूप में मना रही है। आज का दिन उन सभी हुतात्माओं को नमन करने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम किया। आपातकाल के काले दिन हमारे इतिहास का अविस्मरणीय समय हैं, जिसमें संविधान प्रदत्त भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। 25 जून 1975 को एक परिवार ने अपने तानाशाही प्रवृत्ति के कारण देश के महान लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल जैसा कलंक थोपा था। जिसकी निर्दयता ने सैकड़ों वर्षों के विदेशी शासन के अत्याचार को भी पीछे छोड़ दिया, ऐसे कठिन समय में असीम यातनाएं सहकर लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले सभी राष्ट्र भक्तों को जितना भी नमन किया जाए वह कम है। 
     
    कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू ने किया।
      कार्यक्रम में वार्ड नंबर 42 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कांता साहू, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, अलका बाघमार, डॉ. शरद चंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, नरेश शर्मा, पोषण साहू, रजनीश श्रीवास्तव, अमजद अली, जयंती साहू, महेंद्र लोढ़ा, प्रांजल भारद्वाज, फरीद खान, मदन वाढ़ई, अजय ब्रह्मभट्ट, अनुज महेंद्र चोपड़ा, सोमनाथ साहू, कौशल साहू, मन्नू साहू, संजय शुक्ला, अमर यादव, अनिकेत यादव, प्रतीक उमरे, मोहन बागुल, धन्ना राजपूत, डॉ. केशव साहू, प्रवीण साहू, सविता साहू शामिल हुए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision