August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

      रायपुर। शौर्यपथ । प्रदेश में विधान सभा चुनाव साल के आखिरी मे होने वाले हैं ऐसे में सभी राजनितिक दल इसकी तैयारियों के लिए अपनी कमर कस चुकी है। कांग्रेस से भी घोषणा पत्र समिति के लिए एक बार फिर टी एस सिंह देव को अध्यक्ष बनाने की बात हो रही है किन्तु मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के डिप्टी सीएम सिंह देव ने इस ज़िम्मेदारी को लेने से मना कर दिया है। 

    सरकार हमेशा से यहा दावा करती रही है कि घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे किए गए लेकिन इन दावों से टीएस सिंहदेव हमेशा ही असंतुष्ट नजर आए। कई बार उनकी तरफ से ये खुलकर कहा गया कि घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे किए गए लेकिन कई अहम वादे छूट भी गए जिन्हें पूरा करना बेहद जरूरी था। इसमें संविदा, अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग सबसे ऊपर थी। हांलाकि उस समय ये भी कहा गया कि टीएस सिंहदेव की असंतुष्टि का कारण ढाई-ढाई साल का मसला और सीएम भूपेश बघेल और उनके बीच खींचतान है।

    टीएस सिंहदेव ने क्या कहा था

    टीएस सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में तो मैं नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि अब समय उतना नहीं बचा कि सभी से बात हो सके। सिंहदेव ने कहा कि, मैंने कहा भी है मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा, लेकिन सदस्य के रूप में या फीडबैक देने के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं। पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने ही घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने आम लोगों से बात कर कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार किया था। जिसके बाद चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी।

    -विपक्ष पर आरोप लगाने वालों के दामन में लगे अनगिनत दाग
    -करप्शन के आरोपों पर चुप्पी का राज क्या है ?  
    -नोटबंदी से न काला धन मिला, न महंगाई कम हुई, न भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार खत्म हुआ  

         दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर 5 सवाल किये हैं। राजेंद्र ने कहा कि छोटे-छोटे प्रदेशों में जाकर दूसरे दलों की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा सरकारों के भ्रष्टाचार पर मौन क्यों साध लेते हैं ? उनकी चुप्पी का राज क्या है ?  
    प्रदेश महामंत्री साहू के देश के प्रधानसेवक से 5 सवाल
    1.   हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी की शेल कंपनियों का जिक्र किया गया है। इसमें लगाए गए 20 हजार करोड़ रुपए किसके थे ? कहां से आई ये रकम ? ये बड़ी राशि किसने दी ? इस मुद्दे को उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सवाल का जवाब दीजिये प्रधानसेवक जी।   
    2.   कोरोना काल में छोटे व्यवसाइयों, लघु उद्योगों को राहत देने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी। यह राशि आखिर गई कहां ?
    3.   कोरोना काल में स्तरहीन मानदंडों के करोड़ों रुपए के पीपीई किट, वेंटिलेटर आदि की खरीदी के आरोपों पर चुप्पी का राज क्या है ?   
    4.   नोटबंदी से न आतंकवाद खत्म हुआ न नक्सलवाद पर अंकुश लगा। नोटबंदी के दौरान हुए नए नोट की छपाई पर हजारों करोड़ रुपए बर्बाद हुए। उलटे हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप भी लगे। इन आरोपों पर पीएम मौन क्यों हैं ?
    5.   दूसरे दलों पर आरोप लगाने वाले प्रधानसेवक क्या भाजपा के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का नाम हेलिकाप्टर खरीदी घोटाले में आने पर इतने साल से चुप क्यों हैं ? छत्तीसगढ़ में हुए नान घोटाले में पकड़ी गई ड़ायरी में सीएम मैडम का उल्लेख है। क्या प्रधानसेवक बताएंगे कि - सीएम मैडम कौन हैं ?

     राजेंद्र ने कहा कि विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का कीचड़ उछालकर प्रधानसेवक खुद को बेदाग साबित नहीं कर सकते। पूरा देश भ्रष्टाचार के इन सवालों का जवाब बीते कई वर्षों से मांग रहा है। पीएम को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। जवाब न दिया तो मिलीभगत के आरोप ही पुष्ट होंगे।     

     दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश में धान खरीदी पर केंद्र की हिस्सेदारी और राज्य की हिस्सेदारी पर बहस शुरू हो गयी साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया एक ओर जहाँ कांग्रेस ने आंकड़े प्रस्तुत कर भाजपा को घेरा वही अब भाजपा ने भी आंकड़े प्रस्तुत कर कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया . आरोप प्रत्यारोप के इस राजनितिक द्वन्द में दुर्ग भाजपा ने सांसद बघेल की अगुवाई में प्रेस कांफ्रेस कर आंकड़े प्रस्तुत किये .
      दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर धान खरीदी मामले में सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा है। भूपेश बघेल कहते हैं कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का 80 फीसदी धान नहीं खरीदा। राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों को आधा झूठ बोलते हुए देखा गया है। किन्तु इस स्तर का सफेद झूठ केवल भूपेश बघेल ही बोल सकते हैं।
      लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार 80 फीसदी धान खरीदती है, साथ ही साथ कुल भुगतान का भी तीन-चौथाई से ज्यादा हिस्सा देती है। केंद्र सरकार एफसीआई के माध्यम से राज्य सरकार से चावल उपार्जित करती है। तथ्य यह है कि केंद्र सरकार ने हर साल प्रभावी रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीदे हुए धान का लगभग 80 प्रतिशत खरीदी की है। सांसद  बघेल ने बताया कि 2021-22 में केंद्र सरकार मे लगभग 94 फीसदी खरीदी की है। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के किसानों के हित में काम कर रही है। हम किसी राज्य में सत्ताधारी पार्टी को देख कर कार्य नहीं करते, केवल जनहित और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं।
      उन्होंने कहा कि इनका चरित्र देखिये, राज्य सरकार के मंत्री भी सरेआम झूठ बोल रहे हैं। धान खरीदी पर झूठ आधारित ट्वीट किये जा रहे हैं। लेकिन सच्चाई को ज्यादा देर तक नहीं छुपाया जा सकता। सांसद विजय बघेल  ने कहा कि हम आपके समक्ष एफसीआई के सरकारी आंकड़े रख रहे हैं जो साफ दर्शाता है कि किस प्रकार राज्य की जनता को भ्रमित किया जा रहा है एवं ठगा जा रहा है। केंद्र ने उनके दिए आंकड़े से लगभग दोगुनी ज्यादा खरीदी की है। वर्ष 21-22 में 92 लाख मीट्रिक टन धान से बना 61.65 लाख मीट्रिक टन चावल जो कुल खरीदी का  93.90 प्रतिशत, वर्ष 22-23 में 87.58 मीट्रिक टन धान ( 58.68 टन चावल) मतलब 81.45 प्रतिशत खरीदी की। भाजपा ने जो आंकड़े प्रस्तुत किये हैं वे पब्लिक डोमेन में हैं। और सच्चाई जानने के लिए इसे कोई भी देख सकता है। फिर भी कृषिमंत्री चौबे जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। एक तो यह गलत आंकड़े देते हैं, उसके ऊपर से कृषि मंत्री होते हुए भी रविन्द्र चौबे धान और चावल की तुलना कर रहे हैं? क्या चौबे जी ये मानते है कि छत्तीसगढ़ की जनता को धान और चावल में फर्क नहीं पता और वह उनके बहकावे में आ जाएगी।
      सांसद विजय बघेल ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश भर में लोगों को गुमराह करते हैं, पर इनकी सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विधान सभा में स्वीकार करते हैं कि धान किसानों के भुगतान का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा केंद्र सरकार देती है। उन्होंने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि केंद्र सरकार ने धान खरीदी का 51 हजार 563 करोड़ रुपए दिया है व राज्य सरकार  ने मात्र 11,148 करोड रुपए ही दिया है।
      इन्हीं के मंत्री विधानसभा में स्वीकारते है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी में वृद्धि के कारण बढ़ी है, न की राज्य सरकार की अनुकंपा से। भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों को आधा सत्य बताया है।  उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार न होने के बावजूद 5 साल में छत्तीसगढ़ में की जाने वाली खरीद लगभग दोगुनी हो गई है। यह मोदी सरकार ने किसान के हित में किया है .
     सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक तरफ जहाँ केंद्र सरकार हर साल एमएसपी बढ़ाती है, यहाँ भूपेश सरकार अपना बोनस घटाती है। किसान केंद्र द्वारा बढ़ाई गई एमएसपी के लाभ से वंचित ही रह गए है। उन्होंने कहा कि क्या भूपेश जी में हिम्मत है कि वह बता सकें कि छत्तीसगढ़ के धान किसान को मिलने वाले भुगतान में हर एक रुपए में से केंद्र सरकार कितना देती है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी लगभग 13 लाख किसान वंचित रह गए हैं। भूपेश बघेल सरकार उनका पंजीकरण (e-kyc) नहीं कर रही है।
     सांसद विजय बघेल ने कहा कि आखिर हमारे छोटे किसानों का क्या दोष है? उन्हें  भूपेश बघेल क्यों ओछी राजनीति के कारण केंद्र के लाभ से वंचित रख रहे हैं? भाजपा ने सभी आंकड़े प्रस्तुत करते हुए एक वीडियो एवं आंकड़ों का प्रेजेंटेशन भी जारी किया प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश ब्रिजपुरिया,  जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया मौजूद  रहे।

    भाजपा शासित राज्यों के 50 लाख करोड़ से अधिक घोटाले की जांच नहीं हो रही है
    भाजपा लीडर लॉन्ड्रिंग मशीन बन गयी, भाजपा में शामिल होते ही दाग धुल जाते हैं

       रायपुर / शौर्यपथ / भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी की बात कई सभाओ में पीएम मोदी ने कही किन्तु वही हाल ही में जिस राजनेता पर कई मामले जांच के दायरे में है वैसे नेता को साथ में शामिल कर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद देने के बाद मोदी सरकार लगातार विपक्ष के घेरे में आ गयी है जिसका कोई तथ्यात्मक जवाब सत्ताधारी दल के नेताओ के पास नहीं है . देश की जनता भी आश्चर्यचकित है कि आखिर गारंटी किस बात की पार्टी में शामिल करने कि या सलाखों के पीछे भेजने की .
       छत्तीसगढ़ में दौरे पर आये पीएम मोदी के द्वारा लगाए आरोपों के बाद प्रदेश कांग्रेस भी मुखर हो गए और भ्रष्टाचार की लम्बी फेहरिस्त ज़ारी कर सवाल दाग दिए .प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में आकर भाषण दिया कि कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भाजपा भ्रष्टाचारियों की संरक्षण बनकर सामने आई है। पहले विपक्षी दल के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियां भेजकर धमकाया जाता है उनके खिलाफ ईडी की कार्यवाही करवाई जाती है जैसे ही वे नेता भाजपा में शामिल हो जाते है उनके दामन साफ हो जाते। मोदी पिछले नौ सालों में घोटाले बाजों के राष्ट्रीय संरक्षण कर्ता के रूप में सामने आये है। भाजपा शासित राज्यों में घोटाले पर घोटाले हुए मोदी जी मौन हैं। भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं लेकिन भाजपा शासित राज्यों में 50 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। प्रधानमंत्री उसकी जांच से डर रहे मित्र अडानी के घोटाले पर मौन है। उसके बारे में सारा देश बोल रहा प्रधानमंत्री नहीं बोल रहा। भाजपा लीडर लॉन्ड्रिंग मशीन बन गयी है, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की नौटंकी कर भाजपा की लीडर लॉन्ड्रिंग में लोगों को लाती है। भाजपा में शामिल होते ही आरोपी नेताओं के दाग धुल जाते हैं।

    भाजपा शासित राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में विगत वर्षों में हुये कुछ प्रमुख आर्थिक घोटाले

     मध्यप्रदेश
    1. व्यापम घोटाला - सी.बी.आई. जांच हुई। कार्यवाही नहीं।
    2. हजारों करोड़ का ई टेंडरिंग घोटाला- ई.ओ.डब्ल्यू में प्रकरण दर्ज। कार्यवाही नहीं की।
    3. पोषण आहार घोटाला - सी.ए.जी. रिपोर्ट में उजागर। कोई कार्यवाही नहीं।
    4. 540 करोड़ का शौचालय घोटाला - 4.5 लाख शौचालय कागजों मात्र पर। कोई जांच नहीं।
    5. नर्मदा किनारे वृक्षारोपण घोटाला - ई.ओ.डब्ल्यू. में प्रकरण दर्ज। लंबित।
    6. अवैध रेत पर घोटाला - डम्पर कांड। जांच रोका है।
    7. महाकाल कारिडोर घोटाला - भगवान महाकाल तक को नहीं छोड़ा गया।

     गुजरात
    6000 करोड़ का कोयला घोटाला, 2008 से 2022 के बीच 60 लाख टन कोयला गायब होने का आरोप। केवल सी.आई.डी. जांच। कार्यवाही नहीं किया।

     हरियाणा
    1. रोहतक के भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा ने ही रोहतक जिले में मिशन अमृत अंतर्गत प्राप्त 400 करोड़ में हुई धांधली का आरोप लगाया था। 30 मार्च 2022 को।  जांच नहीं किया।
    2. सी.एम. खट्टर के प्रिंसिपल ओ.एस.डी. नीरज दफ्तुआर पर लैंड डील को लेकर गंभीर आरोप लगाये गये है। आरोपों को देखते हुये प्रिन्सपल ओ.एस.डी. ने अक्टूबर 2022 में पद से इस्तीफा दे दिया था। जांच नहीं किया।
    3. कुरूक्षेत्र के ज्योतिसर थीम पार्क के निर्माण में अनेक गंभीर अनियमिततओं एवं करोड़ो के भ्रष्टाचार होने के आरोप लगे थे। (2020 में) जांच नहीं किया।
    4. हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती में विभिन्न पदों के लिये 20 लाख से 50 लाख रिश्वत के आरोप थे। लोक सेवा आयोग के उप-सचिव अनिल नागर ने स्वयं विजिलेंस विभाग को यह जानकारी दी है। (वर्ष 2016 के बाद की नीतियों में) कोई कार्यवाही नहीं।

     उत्तर प्रदेश
    1. कोरोना किट की खरीदी - 65 जिलों की 1 लाख पंचायतों में कोविड के दौरान कोरोना किट खरीदने में करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ। ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, सैनिटाइजर एवं मास्क की खरीदी बाजार दर से 3 से 5 गुना अधिक दरों पर खरीदी गयी।
    2. 2200 करोड़ का प्रोविडेन्ट फन्ड घोटाला - उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यू.पी.पी.सी.एल.) के चेयरमैन के कर्मचारियों के पी.एफ. की राशि मुम्बई की एक प्राइवेट कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में फिक्स डिपॉजिट में जमा कर दी (2019) विजिलेंस की जांच हुई।
    3. बरेली का चिटफंड घोटाला - चिटफंड कंपनी डायमन्ड इन्फ्रालेंड डेवलपर्स नाम की कंपनी ने 5000 लोगो के 300 करोड़ की जमा राशि लेकर फरार हो गयी। एफ.आई.आर. भी हुई। (2020)

     छत्तीसगढ़ रमन राज
    रमन राज के 15 साल में छत्तीसगढ़ में 1 लाख करोड़ का घोटाला हुआ, नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, शराब घोटाला, पनाम पेपर्स घोटाला, गौशाला अनुदान घोटाला, इंदिरा बैंक घोटाला जैसे घोटाले जिसमें सीधे मनी लॉन्ड्रिंग हुई थी, उसकी ईडी से जांच क्यों नहीं करवाते? हमने रमन सिंह के शासनकाल के 34 घोटालों की सूची सार्वजनिक किया था उस पर प्रधानमंत्री मौन थे।

    विपक्ष द्वारा उनके नेताओं को येन-केन प्रकारेण बदनाम करने के उद्देश्य से झूठे प्रकरण बनाकर फंसाने के आरोप भी स्वतः सिद्ध हो जाते है। लेकिन यह स्पष्ट है कि भाजपा नेताओं को अब भ्रष्टाचार के बारे में एक भी शब्द बोलने का नैतिक अधिकार  नहीं है। भाजपा के विपक्ष को कुचल कर लोकतंत्र को समाप्त करने एवं तानाशाही स्थापित करने का षड्यंत्र देश के नागरिकों के सामने बेनकाब हो चुका है। विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा के चुनाव में जनता लोकतंत्र की मजबूती के लये वोट देगी तथा भाजपा की बुरी तरह पराजय होना भी निश्चित हो चुका है।
       पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के याचिका गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा निरस्त करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष धरना देकर सत्याग्रह किया इस धरना सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी चंदन यादव शामिल हुये धरना सत्याग्रह को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ने का काम किया. उन्होंने सच्चाई के साथ लड़ाई लड़ी. कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक हर जगह राहुल गांधी के साथ लोग थे. आज देशभर में सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी हैं. कश्मीर में सबसे प्रिय नेता राहुल गांधी हैं. कश्मीर में फोर्स ने रोका फिर भी नहीं रुके. राहुल गांधी को कितना भी परेशान कर लें भाजपाई, राहुल गांधी न झुकेंगे और न रुकेंगे. आज दुनिया राहुल गांधी को सुनना चाहती है. पीएम मोदी सवालों का सामना नहीं कर पा रहे हैं. जनता का विश्वास राहुल गांधी हैं. जनता की उम्मीद और आशा राहुल गांधी हैं. राहुल गांधी के साथ हम मोर्चे पर खड़े हैं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार लोकतंत्र का प्रजातंत्र का गला घोटने का काम कर रही है। देश का कोई भी नागरिक हो उसके आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी करोड़ो भारतीयों की आवाज बनकर अगर कोई बात रख रहे है। मोदी सरकार को तकलीफ हो रही है। नीरव मोदी और ललित मोदी करोड़ो लोगों का पैसा लेकर विदेश भाग रही है। राहुल गांधी कहते है तो मोदी को तकलीफ होती है। अगर मोदी सरनेम का व्यक्ति चोर है तो चोर कहेंगे। मोदी देश का संविधान बदलने की बात कह रहे अभी देश का संविधान खतरे में है।
    उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जब राहुल गांधी के पदयात्रा भीड़ उमड़ने लगी। उनका परिणाम आपने कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भी देखा। भाजपा के लोगों ने भाप लिया था हम राहुल गांधी को रोक नही सके तो देश में सरकार नही मना पायेंगे। जब लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने मोदी सरनेम का नाम लिया था। एक योजना के तहत गुजरात के पूर्व मंत्री बाद में जो विधायक भी थे। उन्होंने कोर्ट मे एक केस किया था और अवमानना का केस किया था आप जानते है कि मोदी का नाम कोई एक विशेष वर्ग इस्तेमाल नही करता। पदयात्रा में उमड़ी भीड़ और राहुल गांधी की छवि पूरे देश बन रही तो एक मंत्री को कहा गुजरात में जाकर केस करो पदयात्रा के परिणाम को देखते हुये एक ओर केस लगाई राहुल गांधी को लोकसभा जाने से रोकने के लिये षडयंत्र रचा। राहुल गांधी ने कहा कि ये जो कार्यवाही कर रहे करने दो आप लोग अपना मनोबल मत गिराओ।
    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक अरूण वोरा, विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रभारी महामंत्री रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव अजय साहू, रायपुर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, देवा देवांगन, राजेन्द्र साहू, श्रीकुमार मेनन, प्रमोद मिश्रा, समीर अख्तर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेगड़ी, नवीन चंद्राकर, दीपा बग्गा, अरुण जंघेल, दाऊ लाल साहू, सचिन शर्मा, राकेश धोत्रे, माधव छुरा पुष्प राज वैद्य, मोहसिन खान, कमलेश नाथ वाणी, शिव वर्मा, यश कुमार साहू, अभिनय दुब,े सुयश शर्मा, डोमेश शर्मा असु भाई बाकर अब्बास, अमित नायडू, जित्तू धन सिंह यादव राधे नायक अनिल रायचूरा, योगेश तिवारी पंकज सिंह बालेश्वर सोना उपस्थित थे।

    2014 और 2019 में देश की जनता से किये वायदों का क्या हुआ मोदी जी ???
    बताइये कब आएगा काला धन, खाते में 15 लाख रुपए कब आएंगे ?
    सौ दिन में महंगाई कम करने के वादे का क्या हुआ ?
    किसानों की आय दोगुनी करने का वादा याद है या भूल गए ?

    दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस सरकार पार वादा खिलाफी की बात करने के बाद प्रदेश भर से पीएम मोदी के किये वादों को याद दिलाने का सवाल पूछने का सिलसिला शुरू हो गया . २०१४ में भाजपा की सरकार जिन जिन मुद्दों पर सत्ता मेकाबिज हुई थी वो मुद्दे अब अंधेरो की गर्त में कही खो गए . प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र साहू ने प्रदेश कांग्रेस पार आरोप लगाने के बाद पलटवार करते हुए ज्वलंत सवाल दाग दिए .
    बता दे कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखा प्रहार किया है। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने से पहले पीएम मोदी को 2014 और 2019 में देश की जनता से किये हुए खुद के वायदों को याद कर लेना चाहिए। विदेश से काला धन वापस लाने और हरेक देशवासी के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा पीएम मोदी ने किया था। सौ दिन में महंगाई कम करने का दावा करने वाले भी मोदी ही थे। आज केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल के बाद देश की जनता सवाल पूछ रही है – उन वादों का क्या हुआ ... मोदी जी ?
    राजेंद्र ने कहा कि रायपुर में भाजपा की रैली में मोदी ने भाजपा को गरीबों, किसानों और आदिवासियों का हितचिंतक बताया है। उन्हें रमन सरकार का कार्यकाल भी याद कर लेना चाहिए जब आदिवासियों की खेती की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दे दी गई। जंगल में तेंदूपत्ता बीनने वाले गरीब आदिवासियों को जर्सी गाय और चरणपादुका वितरण में घोटाला किया गया। मोदी जी बताएं – क्या भाजपा जमीन छीनकर और घोटाला करते हुए आदिवासियों के हितों की रक्षा करती है?
    राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी और नोटबंदी के फैसले से देश में बेरोजगारी और महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। इसकी सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ी। तीन काले कृषि कानून लाकर मोदी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का प्रयास किया। कड़े विरोध के बाद कानून वापस लेना पड़ा। केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों, आदिवासियों, बेरोजगारों और किसानों के हितों पर जितना कठोर आघात किया, उतना पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया।
    राजेंद्र ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ये है कि आज चोर कोतवाल को डांट रहा है। भूपेश सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में लगभग 90 फीसदी वायदों को पूरा किया है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ और पिछले 9 साल से देश की जनता को त्रस्त करने वाले भाजपा नेता कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने देशवासियों से किये गए वादों को पूरी तरह निभाया है। कांग्रेस ने अब तक जितने वादे जनता से किये हैं, उन वादों को पूरा भी किया है। भाजपा झूठे वादे करने में माहिर है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जनता ने इन झूठे वादे करने वालों को करारा जवाब दिया है। अब छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान की जनता भी भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

    भ्रष्टाचार की बात मोदी के लिये केवल सेलेक्टिव पालेटिकल हथियार
    ईडी को भेजकर गलत कार्यवाही करवाते है फिर आरोप लगाते है

         रायपुर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपो को कांग्रेस ने खारिज किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा राजनैतिक दुर्भावना वश कांग्रेस सरकार पर गलत आरोप लगाया। पहले ईडी को भेजकर गलत कार्यवाही करवाया फिर उसी आधार पर सरकार को बदनाम करने आरोप लगाया। प्रधानमंत्री रमन सरकार के एक लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर मौन रहे। छत्तीसगढ़ में रमन राज में 36000 करोड के नान घोटाला, अगस्ता और पनामा घोटाला, डीकेएस घोटाला, प्रियदर्शनी सहकारी बैंक घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, घटिया मोबाइल खरीदी घोटाला, मच्छरदानी घोटाला, गुणवत्ता हीन एक्सप्रेसवे, अनुपयोगी स्काईवॉक घोटाला, 6000 करोड़ का चिटफंड घोटाला सहित एक लाख करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार के आरोप रमन सिंह पर है लेकिन केवल भाजपा नेता होने के कारण रमन सिंह को मोदी सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
        प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार भाजपा के लिए केवल सिलेक्टिव पॉलिटिक्स का राजनीतिक हथियार है। विगत 9 वर्ष के मोदी राज में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से ईडी, आईटी, सीबीआई ने जितने आरोपियों को जेल भेजा उससे कई गुना ज्यादा आरोपियों को भाजपा में भेजकर उनके खिलाफ संस्थित जांच भी रोक दिया गया। पिछले हफ्ते भोपाल में यही मोदी जी छाती ठोक ठोक कर एनसीपी नेताओं के भ्रष्टाचार गिना रहे थे और आज वही अजीत प्रवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल हसन मुशरीफ जैसे नेता जिन पर 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था ना केवल उन्हें गले लगा लिया बल्कि उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पद से भी नमाज दिए। मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार का व्यापम घोटाला जिसकी जांच के दौरान ही 100 से ज्यादा गवाहों और संबंधित पक्षकारों की मौत हो गई या कहें साक्ष्य छुपाने हत्या कर दी गई उस पर मोदी जी मौन है।
         प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महाराष्ट्र में नारायण राणे, एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों पर ईडी आईटी की कार्यवाही लंबित थी, लेकिन भाजपा के साथ आते ही जांचें स्थगित। हाल ही में अजित पवार, छगन भुजबल सहित आठ विधायकों पर ईडी की कार्यवाही लंबित थी अब वे सभी महाराष्ट्र सरकार में भाजपा के सहयोगी हैं। असम में हेमंत बिसवा सरमा, पश्चिम बंगाल में मुकुल राय और शुभेंदु अधिकारी, कर्नाटक में येदुरप्पा के भ्रष्टाचार, खनन माफिया रेड्डी बंधुओं का काला धन भाजपा के संरक्षण में सफेद हो गया। रमेश पोखरियाल निशंख के भूमि एवं जल विद्युत परियोजना में किया गया भ्रष्टाचार भी सर्वविदित है। 2008 से 2022 के बीच गुजरात में 600 करोड़ का कोयला घोटाला हुआ 60 लाख टन कोयला गायब होने के आरोप लगे लेकिन आज तक जांच नहीं। उत्तर प्रदेश में 22 सौ करोड़ का प्रोविडेंट फंड घोटाला हुआ लेकिन मोदी जी उस पर भी मौन रहे। बरेली का चिटफंड घोटाला भी भाजपा के षड्यंत्र से हुआ। दरअसल भाजपा और मोदी सरकार को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं केवल राजनीतिक पाखंड है मोदी सरकार का षड्यंत्र विपक्ष की राज्य सरकारों को अस्थिर करने दूसरे दल के नेताओं को डराने धमकाने के लिए केवल भ्रष्टाचार के तथ्य हीन आरोप लगा कर केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग कर भाजपा राजनैतिक एजेंडे को पूरा करने का है।

       रायपुर / शौर्यपथ / 

         भाजपा  नेता रविशंकर प्रसाद के द्वारा छत्तीसगढ़ मे ईडी की कार्यवाही के आधार पर राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को कांग्रेस ने भाजपा का षड्यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर दुर्भावना पूर्वक गलत कार्यवाही करती है और भाजपा नेता उसी आधार पर आरोप लगा कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कुचेष्टा करते है प्रदेश की जनता भाजपा  के इस चाल  को समझ  रही हैभजपा नेता ईडी की पटकथा के आधार पर आरोप लगा रहे की छग मे बिना एक्साइज ड्यूटी पटाये शराब बिक्री करने से 2168करोड़ का घोटाला हुआ है। यदि ईडी के आरोप सही है तो ईडी ने शराब निर्माण के विक्रय के डिस्लरो के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं किया ईडी की कार्यवाही  कही सुनी बातो के आधार पर बिना तथ्य के है।
        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रविशंकर प्रसाद विधानसभा चुनाव नजदीक देख कर राजनीती प्रेरित झूठे आरोप लगाए है। राज्य मे फ़रवरी 2020 मे शराब कारोबारियों उनसे संबंधित व्यक्तियों के यहां आयकर  के छापे मारे गए थे उसी के आधार पर ईडी जुलाई 2023 मे आरोप लगा रही। ईडी की टाइमिंग से साफ है यह सब विधानसभा  चुनाव के नजदीक आते देख कर मुद्दाविहीन भाजपा को कवरिंग फायर देने किया गया है। ईडी के खिलाफ अदालत मे अनेक गवाहो ने मुख्यमंत्री का नाम लेने के लिए दबाव बनाने की भी शिकायत किया है एक गवाह ने ईडी की प्रताड़ना से तंग आ कर आत्महत्या करने तक की चेतावनी दे चूका है. इससे यह साफ हो जाता है की छ.ग. मे ईडी राजनैतिक  बदले की कार्यवाही कर रही।   
        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य मे 2012 मे रमन सरकार ने देशी शराब के उत्पादन का अधिकार मात्र राज्य के ही मात्र 3 डिस्टलरों को मिल गया था अन्य किसी डिस्टलर को उत्पादन निविदा मे भाग लेने का अधिकार समाप्त हो गया था। रमन सरकार ने ही 2017 मे शराब विक्रय का एकाधिकार सरकारी कम्पनी को सौपा। शराब करोबार के लिए मेन पावर प्लेस मेन्ट एजेंसियो से लेना शुरू किया तथा देशी शराब कि आपूर्ति पूर्व पंजीकृत 3ठेकेदारों से होती रही रमन सरकार के कार्यकाल के अंतिम वित्तीयवर्ष मे शराब से कुल राजस्व 3900 करोड़ था। राज्य मे कांग्रेस कि सरकार बनने के बाद शारब नीति मे कोई परिवर्तन नहीं किया गया व्यवस्था भी पूर्ववत रही उसके बावजूद वर्ष 2023 रमन राज कि अपेक्षा शराब का राजस्व 3900 से बढ़ के 6500 करोड़ हो गया। कांग्रेस सरकार के राज मे तो राजस्व बढ़ा है इसका मतलब यदि गड़बड़ी है तो रमन राज मे थी. बिना एक्साइज ड्यूटी शराब बेचने की शिकायत कि जाँच भी राज्य सरकार 3 डिस्टलरों के खिलाफ करवा रही है।

    भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति व्यंजन का दिखना छत्तीसगढ़ियों की जीत

         रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की व्यवस्था और निमंत्रण पत्र में माता कौशल्या की धरा का उल्लेख होने पर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह भूपेश बघेल सरकार की सफलता है जो भाजपा 15 साल तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति का विरोध करती थी आज वह भी जय छत्तीसगढ़ का नारा लगाने को मजबूर है। 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के संस्कृति, परंपरा, तीज, त्यौहार को कुचला गया था, माता कौशल्या को भुला दिया गया था। अस्तित्व पर संकट मंडराया तो भाजपा को माता कौशल्या और छत्तीसगढ़िया संस्कृति की याद आने लगी है, 15 साल तक भाजपा ने इधर झांका भी नहीं था।
       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा कार्यालय को छत्तीसगढ़िया संस्कृति से सजाना और छत्तीसगढ़ी व्यंजन की व्यवस्था करना रमन सरकार के दौरान जो छत्तीसगढियों का जो अपमान हुआ था उसको छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं है। रमन सरकार के दौरान जब अमित शाह छत्तीसगढ़ आते थे तब उनके लिए नाश्ता में फाफड़ा और गुजराती व्यंजनों की व्यवस्था की जाती थी। आज भाजपा कार्यालय में अमित शाह के लिए छत्तीसगढ़ के व्यंजन ठेठरी खुरमी, चिल्ला, फरा सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजन की व्यवस्था की जा रही है। अमित शाह भी छत्तीसगढ़ी व्यंजन पकवान खाने मजबूर हुए हैं, यह भूपेश बघेल सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ियावाद को बढ़ाने की गई काम का नतीजा है।
      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है, देश में गौरव बढ़ा है। छत्तीसगढ़ की बेटी माता कौशल्या, भांचा श्री राम की सेवा की गई है और छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा, तीज, त्यौहार, खान-पान, रहन-सहन, बोली भाखा को सँवारने का जो काम किया है आज प्रदेश का हर वर्ग इसे खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।
      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान बोरे बासी खाने वाले को छत्तीसगढ़ी में बात करने वाले, गले में गमछा डाल कर भाजपा कार्यालय जाने वालों को हीन भावना से देखा जाता था, उसका तिरस्कार होता था, आज भूपेश बघेल की सरकार में छत्तीसगढ़ से लेकर देश के हर कोने में यहां तक विदेशों में भी छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में बात किया जाता है, बोरे बासी खाया जाता है, यहां की संस्कृति, परंपरा, तीज, त्यौहार को मनाया जाता है।
      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार मुख्यमंत्री निवास में तीजा, पोरा, हरेली, गोवर्धन पूजा, त्यौहार का आयोजन करती है। विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव मनाती है। कर्मा जयंती की छुट्टी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़ते हैं, भंवरा चलाते हैं, रैचुली झूलते हैं, पुन्नी स्नान करते है, छत्तीसगढियाँ ओलंपिक का आयोजन करती है तब यही भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ी खेलकूद का मजाक उड़ाते थे। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति जब प्रदेश भर में लगाया गया तब भी भाजपा के नेता सवाल उठाते थे और यही भाजपा के प्रभारी कहते हैं कि हम छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करेंगे। आज भाजपा को अपने कार्यालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उकेरने के लिये मजबूर होना पड़ा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision