August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    इंदिरा मार्केट एवं सराफा लाइन के व्यापारी बंधुओं को आम सभा का आमंत्रण पत्र कार्ड दिया
      दुर्ग / शौर्यपथ / विश्व के सर्वमान्य नेता एवं सबसे बड़े लोकतंत्र के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के रायपुर में आगामी 7 जुलाई को होने वाली आम सभा को लेकर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय आम सभा का आमंत्रण पत्र कार्ड एवं पीला चावल देकर दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट, मोती कॉन्प्लेक्स, सराफा लाइन, गांधी चौक, जवाहर चौक, हटरी बाजार क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं को देकर आमंत्रित किया इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निंमजे, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ,प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,राकेश दुग्गड़ वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टर पूर्व मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, शेखर चंद्राकर, नितेश साहू, सरिता मिश्रा, स्वाति साहू उपस्थित रहे |
      इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिनका छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन आगामी 7 जुलाई साइंस कॉलेज मे हो रहा है आम सभा का आमंत्रण पत्र कार्ड दुर्ग शहर के व्यापारियों बंधुओं को भी जाकर पीला चावल और कार्ड देकर न्योता दीया गया आप सभी जानते हैं की हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और इसका श्रेय जाता है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति भविष्य को लेकर उठाए गए ऐतिहासिक एवं दूरगामी परिणाम वाले निर्णय जिससे हमारा देश आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर आज उनके नेतृत्व में हमारा देश अपने स्वर्णिम नव वर्ष को देख रहा है ऐसे विश्व के सर्वमान्य नेता जिन्हें विश्व के कई नेता भी अपना नेता मानते हैं उनका आगमन हमारी छत्तीसगढ़ मे होने जा रहा है मैं छत्तीसगढ़ रायपुर दुर्ग भिलाई के निवासियों से अपील करती हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजित होने वाली आम सभा में अवश्य पहुंचे
       इस अवसर पर उनके साथ आमंत्रण कार्ड वितरण करने वालों पार्षद देवनारायण चंद्राकर नरेंद्र बंजारे डॉ देव नारायण तांडी  पार्षद गायत्री साहू नरेंद्र बंजारे,ओमप्रकाश सेन,अजीत वैद्य चमेली साहू,शशि साहू कुमारी साहू हेमा शर्मा कुमुद बघेल तनुजा बघेल पीलिया साहू संतोष कोसरे डॉ भावना दिवाकर सीमा शर्मा दीपक देवांगन आशा सुब्बा ममता जैन सीमा तिडके आशा यादव विद्या नामदेव नंदा साहू राहुल दीवान तेखन सिन्हा दीपक सिन्हा शुभम साहू शीतल जांगिड़ प्रेम साहू फलेंनर्द यादव शक्ति सिंह सुधा सेंगर सीता साह चंद्रकांत साहू कृष्णा सिंह दिलीप साहू मनु साहू देवेंद्र टंडन जग्गी शर्मा ,वसुधा शर्मा मन्नू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

    घोषणा पत्र कांग्रेस के लिये पावन ग्रंथ 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया
    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गंगा मैय्या के क्षेत्र से आने वाले राजनाथ सिंह ने रमन सिंह के बहकावे में आकर कांग्रेस के घोषणा पत्र को गंगाजल की सौंगध से जोड़कर गंगा मैय्या का अपमान किया है। राजनाथ सिंह अपने झूठ के लिये माफी मांगे। राजनैतिक स्वार्थ के लिये भाजपा के नेता हिन्दू धर्म की मान्यताओं का मखौल उड़ा रहे है यह इनके ढोंगी चरित्र का परिचायक है। कांग्रेस ने अपने पूरे जनघोषणा पत्र के लिये गंगाजल की शपथ नहीं लिया था। कांग्रेस ने सिर्फ किसानों की कर्ज माफी के लिए गंगा जल को हाथ में लेकर प्रेस के सामने प्रतिज्ञा किया था। इसकी भी जरूरत इसलिए पड़ी थी क्योंकि कांग्रेस के कर्ज माफी के वायदे पर भाजपा ने झूठा भ्रम फैलाया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा था राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के दस दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्र तीन घण्टे के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया था।
       प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के सभी वायदों को गंगा जल की शपथ से जोड़ कर राजनाथ सिंह और भाजपा गंगाजल का न सिर्फ अपमान कर रहे गंगा जल की महत्ता का मखौल भी उड़ा रहे है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का धान 2500 में खरीदने का वायदा किया था जिसे छत्तीसगढ़ के किसानों ने शाश्वत सत्य माना था। कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी किसानों से किये वायदे को पूरी निष्ठा से निभाया है। सन 2018 में किसानों के धान की खरीदी 2500 में की गई। सन 2019 में भाजपा और उसके केंद्र सरकार के तमाम अड़ंगे बाजी के बावजूद किसानों के धान की खरीदी 2500 में करने के वायदे को पूरा करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू किया गया।
      प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के लिये उसका घोषणा पत्र पावन ग्रंथ है भले ही हमने गंगाजल किसान कर्जमाफी के लिये उठाया था लेकिन कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के जनघोषणा पत्र 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा कर दिया है। भाजपा के 15 साल धोखे वायदा खिलाफी का था कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 साल वायदा निभाने और कमिटमेंट पूरा करने का है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायपुर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी भाजपा

        दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।   इस जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।   भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जनसभा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा दुर्ग जिला संगठन के लिए तय संख्या बल को लेकर मंडलवार दायित्व का निर्धारण किया गया।
      बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का आगमन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहा है, दुर्ग जिला राजधानी के सबसे समीप का जिला है, इस कारण दुर्ग जिले का उत्तरदायित्व है कि इस जनसभा को सफल बनाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और संपूर्ण विश्व समुदाय नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनना और जानना चाहते हैं। ऐसे में अपने अपने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के अन्य वर्ग को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जाने का निमंत्रण देकर तैयार करें। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जनसभा में निर्धारित समय में प्रातः 10:00 बजे से पूर्व रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचना है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सफल जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा से मिली प्रशंसा को कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया, और गृह मंत्री अमित शाह की सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।
      कार्यक्रम के अंत में वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गुप्ता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।
      बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री पवन शर्मा ,आशीष निमजे, अमिता बंजारे , सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    विशेष जनसंपर्क अभियान : घर-घर संपर्क कार्यक्रम
    दुर्ग / शौर्यपथ / विशेष जनसंपर्क अभियान अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क कार्यक्रम को दुर्ग शहर विधानसभा के चंडी शीतला मंडल एवं गंजपारा सदर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दुर्ग शहर विधानसभा विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, मंडल प्रभारी अल्का बाघमार, आशीष निमजे, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार की उपस्थिति में चलाया गय।  
      जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा चंडी शीतला मंडल और गंजपारा सदर मंडल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहर के प्राचीन चंडी मंदिर में पूजा अर्चना करके घर-घर संपर्क कार्यक्रम शुरू किया गया।
      चण्डी शीतला मंडल के अन्तर्गत आने वाले वार्डो में चण्डी चौक से शुरू होकर गोंडपारा, मरार पारा, शीतला नगर, गिरधारी नगर, गया नगर एवं राजीव नगर घर-घर संपर्क अभियान अंतर्गत जनता के घर पहुंच कर उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसी प्रकार चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर घर-घर संपर्क कार्यक्रम गंजपारा सदर मंडल में वार्ड 33, 34, 35 मे किया गया।
      घर-घर संपर्क अभियान के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आम जनों से मुलाकात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से विश्व पटल पर सशक्त रूप से उभरा है, और मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग की जीवनशैली का विकास हुआ है और विशेष रुप से गरीब वर्ग के लोगों का जीवन पहले से अधिक सुरक्षित हुआ है। देश रक्षा, उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान दी है, इस नए युग में भारत की उन्नति और आत्मनिर्भरता का उदाहरण पूरे विश्व में दिया जाता है। विश्व में भारत की धमक नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
      गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई ने कहा कि युवा, महिला, किसान, मजदूर और अल्पसंख्यक सभी वर्ग के लिए बिना भेदभाव के नीतियों और योजनाओं को बनाकर देश का संतुलित विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है इसी का यहां परिणाम है कि देश लगातार नई उपलब्धियों को प्राप्त कर रहा है।
     चंडी शीतला मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कठोर निर्णय लेने के साथ-साथ गरीबों एवं वंचितों के लिए न्याय संगत योजनाओं को लाया गया ताकि उन्हें गौरव के साथ जीवन जीने का अवसर मिले, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, अंत्योदय अन्न योजना जैसी दर्जनों योजनाओं से यही उद्देश्य पूर्ण हो रहा है।
     कार्यक्रम में आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चन्द्राकर, आशीष निमजे,दिनेश देवांगन, रजनीश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री आसिफ़ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, श्याम शर्मा, कृष्णा निर्मलकर, बँटी चौहान, विरेंद्र तन्ना, दिनेश मिश्रा, यासिन दीवान, ज़ाकिर खोखर, जीत हेमचंद यादव, मनोज शर्मा, गोपू पटेल, नीतेश जैन, चमेली साहू, कुमारी बाई साहू, मनीष साहू, पार्षद शशि द्वारिका साहु, अजीत वैद्य, अजय बाबा भट्ट, शरद अग्रवाल , जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विनायक ताम्रकार, शारदा गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिन्हा, प्रमोद नामदेव, राजेश रामटेके, कार्यालय मंत्री टीकम साहु , सह कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा , अमित पटेल, शुभम् साहू, नवीन साहू, मनोज, अनूप सोनी, शीतल जाँगिड, मीनाक्षी महोबिया, क्षमा तिवारी, सोनिका रेवतकर, दीपेन्द्र देशमुख, योगेन्द्रनाथ साहू, राकेश भारती साहू, अशोक, उत्तम साहू सहित समस्त सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

    घर-घर चलो जनसंपर्क अभियान उतई मंडल में चलाया गया

     दुर्ग / शौर्यपथ /भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में घर-घर चलो जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहे हैं इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले उतई मंडल में घर-घर चलो जनसंपर्क अभियान चलाया गया कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम करगाड़ीह में स्थित भगवान भोलेनाथ , हनुमान जी की मूर्ति के पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुआत की गई इस दौरान प्रमुख रुप से जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,  उतई मंडल अध्यक्ष फते लाल वर्मा, मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, मनोहर देवांगन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रहे
       इस अवसर पर दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि सर्वविदित है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से विश्व पटल पर सशक्त रूप से उभरा है और उनकी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग का जीवन का उत्थान और जीवन सुरक्षित  हुआ है हम सभी जानते हैं देश रक्षा उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों में आज आत्मनिर्भर बन चुका है और इस सभी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है देश के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके स्वर्णिम 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर जो कार्यक्रम आयोजित किया है उसे लेकर यह कार्यक्रम दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई मंडल में संपूर्ण मंडल क्षेत्र में चलाया जाएगा वर्तमान  में अंजोरा मंडल और रिसाली मंडल में भी है कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं .
    घर-घर चलो जनसंपर्क अभियान के दौरान फलेंद्र राजपूत, विमला कामङे, संतोष साहू, विजय कुमार, किशोर कुमार, सरोजिनी साहू ,जगदीश साहू करण सेन, भूपेंद्र ,मन्नू रहे .

       बिलासपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर,शहर कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर, बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 41 स्वामी विवेकानंद नगर (तोरवा) में बूथ चलो अभियान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल शामिल हुए ।
       सर्वप्रथम श्री बघेल ने वार्ड 41 के सभी बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया,इसके उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं जोन अध्यक्ष तज्जूमल हक
    के द्वारा साल श्रीफल से मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बूथ कमेटी को संबोधित करते हुए कहा की आपका बूथ मजबूत रहेगा तो कोई भी ताकत आपको आपके बूथ में हरा नहीं सकती,साथ ही बूथ कमेटी के सदस्यों से सरकार की शहरी विकास की योजना को लेकर सवाल किए,जिसमे सभी ने सरकार की शहरी विकास की योजना ,मुख्यमंत्री शहरी सलम स्वास्थ योजना,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना,बिजली बिल हाफ,युवाओं को बेरोजगारी भत्ता,और शहर में बन रहे 2 बैराज और फोर लेन सड़क से बिलासपुर की जनता को सीधा लाभ पहुंचने की बात कही।
       ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के द्वारा आयोजित बूथ चलो अभियान में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे,केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अटल श्रीवास्तव,विधायक शैलेश पांडे,महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजरूदीन, ब्लॉक के प्रभारी राजेश पांडे, ब्लॉक के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला , जोन अध्यक्ष तज्जूमल हक,अरपा बेसिन के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,प्रवक्ता ऋषि पांडे,महिला अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा,बूथ के अध्यक्ष गण जागेश्वर रजक ,सतीश सूर्यवंशी ,बबीता दुबे,प्रकाश निर्मलकर,ईश्वर प्रधान , बूथ के प्रभारी गण,जोन सेक्टर बूथ कमेटी के सदस्य गण की शानदार उपस्थिति रही।
       बूथ चलो अभियान कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने किया ।

    दुर्ग भाजपा का आज प्रदर्शन : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण के खिलाफ जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा करेगी प्रदर्शन

         दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर में हाल ही में जनता की गाढ़ी कमाई से बनी करोड़ों रुपए की सड़कों का हाल बदहाल है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। शनिचरी बाजार से सतीचौरा जाने वाली सड़क का डामरीकरण हाल ही में किया गया है और मानसून की पहली बारिश में ही इस सड़क का डामरीकरण घुलकर नालियों में बह गया और सड़क उखड़ गई। ऐसा ही हाल चंडी मंदिर से नयापारा जाने वाली सड़क का भी है।
         कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के संरक्षण में जनता की गाढ़ी कमाई को जमकर लूटा जा रहा है। कांग्रेस विधायक और महापौर के भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 1 जुलाई शनिवार को दोपहर 3:00 बजे भाजपा कार्यकर्ता शनिचरी बाजार से सतीचौरा के बीच सरदार पटेल स्कूल के सामने एकत्र होंगे और कांग्रेस विधायक और महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आह्वान किया है कि अकर्मण्य और भ्रष्ट विधायक एवं महापौर का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में शामिल हों।

    मोदी सरकार के वायदा खिलाफी पर जे.पी नड्डा की बोलती बंद क्यों?
    देश की राष्ट्रीय समस्याओं पर भाजपा अध्यक्ष की बोलती बंद

    रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की धरती पर आकर राज्य की जनता के सामने झूठ परोसने का काम किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नड्डा देश की सत्तारूढ़ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनके दल की देश में 9 सालों से सरकार है। नड्डा ऐसा भाषण दे रहे थे जैसे वे विपक्षी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। नड्डा देश के ज्वलंत समस्याओं पर मौन थे भाजपा और नड्डा सोच रहे है झूठ बोलकर देश की जनता को फिर से ठग लेगें। लेकिन देश की जनता भाजपा के छत्तीसगढ़ में 15 साल के कुशासन और मोदी के 9 साल के वायदाखिलाफी का हिसाब देना होगा।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के चुनावी वायदों पर जे.पी नड्डा क्यों चुप रहे? मोदी सरकार को 9 साल पूरे होने को है जनता अभी तक अच्छे दिन के सपने देखते-देखते थक गयी। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने प्रदेश में आकर जनता से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए आएंगे। बीते 8 साल से प्रदेश की जनता 15 लाख रुपए खाते में आने का इंतजार कर रही है। किस तारीख को पैसा जनता के खाते में ट्रांसफर होगा? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था 9 साल में प्रदेश के 43 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था जो अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। वह रोजगार प्रदेश के युवाओं को कब मिलेगा तारीख बताने की कृपा करें? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था आज हालात यह है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से जनता हताश और परेशान हैं। महंगाई से जनता को राहत किस तारीख को मिलेगी यह बता दें? 2022 भी निकल चुका है लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है?
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जे.पी नड्डा बताएं जनता मोदी पर क्यों भरोसा करें? पेट्रोल-डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लिया जा रहा है रसोई गैस के दाम जो कांग्रेस शासनकाल में 410रु था आज 1200 रु. के करीब जनता खरीदने मजबूर है 16 करोड़ हाथों को रोजगार मिलना दूर की बात 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीना गया है जिसमे 1 करोड़ 45 लाख मातृ शक्ति है। 27 करोड़ लोग मोदी सरकार के गलत आर्थिक नितियों के चलते मध्यम वर्ग से गरीबी रेखा से नीचे आ गये। भुखमरी इंडेक्स में 55 वे से खिसकर 116 देशों में 105 वें नंबर पर आ गये।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जेपी नड्डा से प्रदेश और देश की जनता चाहती है। मणीपुर जल रहा है केंद्र सरकार मौन क्यों है? मणीपुर चुनाव के लिये हेमंता विश्व शर्मा और राम माधव ने उग्रवादियों से मदद ली थी उसकी जांच कब करायेगी केंद्र सरकार? पहलवान बेटियों से शोषण करने के आरोपी बृजभूषण सिंह को अब तक क्यों गिरफ्तार क्यों नहीं किया? आदिपुरूष फिल्म पर केंद्र ने बैन क्यों नहीं लगाया? फिल्म बनाने वाले को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? चीन भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करवा रहा केंद्र सरकार मौन क्यों है? अडानी की सेल कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रू. किसके है? इस पर केंद्र सरकार चुप क्यों है? नड्डा की बोलती इस पर क्यों बंद थी?

    प्रभारी सैलजा कोटा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,बिलासपुर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बिल्हा, उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव बेलतरा के बूथों की बैठक लिया
    राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव खरसिया, सह प्रभारी विजय जांगिड़ रामपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा के बूथो की बैठक लिया

        रायपुर/ शौर्यपथ / कांग्रेस के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेता गण बिलासपुर संभाग के विभिन्न बूथों में जाकर बूथ कमेटियों की बैठक लिया। बैठक में बूथ पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अपने बूथ में कांग्रेस के प्रत्याशी को बहुमत दिलाकर राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। विकास और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की जो अभियान 2018 से शुरू हुआ है वह आने वाले वर्षों में अनवरत चलता रहे इसलिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
    प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कोटा विधानसभा के बूथों में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के बूथों में कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बिल्हा के बूथों में बैठक लिया। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लिया।
    एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव खरसिया विधानसभा के बूथों में, एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ रामपुर विधानसभा के बूथों में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा विधानसभा के बूथों में, मंत्री ताम्रध्वज साहू मस्तुरी विधानसभा के बूथों में, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया पामगढ़ विधानसभा के बूथों में, मंत्री मोहम्मद अकबर रायगढ़ विधानसभा के बूथों में, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह पालीतानाखार विधानसभा के बूथों में, मंत्री कवासी लखमा चंद्रपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री अमरजीत भगत तखतपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री गुरू रूद्रकुमार लोरमी विधानसभा के बूथों में, मंत्री जयसिंह अग्रवाल सक्ती विधानसभा के बूथों में, मंत्री उमेश पटेल जैजेपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री अनिला भेडिया सारंगढ़ विधानसभा के बूथों में, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा कटघोरा विधानसभा के बूथों में, वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू मुंगेली विधानसभा के बूथों में, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय लैलूंगा विधानसभा के बूथों में, सांसद फूलोदेवी नेताम मरवाही विधानसभा के बूथों में, सांसद ज्योत्सना महंत कोरबा विधानसभा के बूथों में, विधायक संतराम नेताम ने अकलतरा विधानसभा के बूथों में कार्यकर्ताओं की बैठक लिया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision