August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    कांग्रेस को हराकर करारा जवाब देगी जनता- जितेंद्र वर्मा

          दुर्ग। शौर्यपथ । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और चुनाव अभियान संयोजक ललित चंद्राकर के साथ मिलकर अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शनिवार को 15 गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। 

    भाजपा प्रत्याशी दिव्या साहू के समर्थन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है पंचायती राज व्यवस्था को कांग्रेस ने पूरी तरह से ध्वस्त कर रखा है। यहां के विधायक और प्रदेश के गृह मंत्री को जनता से कोई सरोकार ही नहीं रह गया है। अंजोरा में पेयजल की समस्या का समाधान करने में कांग्रेस पूरी तरह से विफल रही है। रसमड़ा में अनेकों औद्योगिक इकाइयां स्थापित है, जिसके कारण रसमड़ा और आसपास के गांव के लोगों को बेहद वायु प्रदूषण और जहरीली गैसों का भी प्रभाव झेलना पड़ता है, जिसके कारण गांव वालों ने कई बार आंदोलन भी किया है। रसमड़ा गांव में औद्योगिक इकाइयां स्थापित है जिसके कारण में प्रदूषण झेल रहे हैं परंतु प्रदूषण झेलने के बावजूद उनके लोगों को यहां की फैक्ट्रियों में रोजगार नहीं मिलता है, यही हालात बोरई के ग्रामीणों के भी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भाजपा का परचम लहरायें, भाजपा हमेशा से जनता के प्रति दायित्वों का पालन करने में गंभीर रही है।

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की आंखों के सामने गांव गांव में बेतहाशा शराब बिक्री चल रही है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं, माताएं बहने त्रस्त हैं। गांव गांव में अवैध शराब के अड्डे कांग्रेस सरकार ने बनाए हैं। जुआ सट्टा पर कोई नियंत्रण नहीं है असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, गांव की शांति दिन प्रतिदिन खत्म होती जा रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह होती जा रही है ऐसे में जिला पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर घर बैठाना बहुत जरूरी है, तभी गांव और प्रदेश के हालात सुधरेंगे। 

     

    भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान ग्राम बिरेझर, थनौद,अंजोरा, महामरा, खपरी, रसमड़ा, गनियारी, खुरसुल, दमोदा, बोरई, अंजोरा, ढाबा, भेंडसर, नगपुरा, कोटनी में चलाया गया। जिसमें पूर्व मिनिस्टर श्रीमती रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला मंत्री रोहित साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जितेंद्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष तीरथ यादव, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, रूपनारायण शर्मा, डॉ. अनिल साहू, चंद्रशेखर बंजारे, पवन महतेल, पुरान देशमुख, शिव निषाद, प्रवीण यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

       रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तत्कालीन रमन सरकार के रिश्वतखोर मंत्रियों की संपत्ति कुर्क कर इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की भरपाई किया जाये।बैंक घोटाले में डूबे खाताधारकों के पैसे को लौटाया जाये।बैंक के मैनेजर के नारकोटेस्ट से स्पष्ट हो गया है की तत्कालीन भाजपा सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम सहित तत्कालीन मंत्रियों को करोड़ों रुपए की रिश्वत दी गई थी ताकि इस घोटाले की जांच को प्रभावित किया जा सके और घोटाले बाजों को बचाया जा सके।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान प्रदेश की जनता को लूटने के लिए तत्कालीन सरकार एवं भाजपा नेताओं के संरक्षण में लूटेरे फल फूल रहे थे। बैंक घोटाला हो या चिटफंड घोटाला लुटेरों की लूट में भाजपा नेताओं की भी भूमिका रही हैं चिटफंड कार्यालय का शुभारंभ से लेकर प्रचार प्रसार तक भाजपा नेताओं और रमन सरकार के मंत्रियों के मौजूदगी में होता था रमन सरकार चिटफंड कंपनियों में नौकरी देने की लालसा देकर प्रदेश के भोले-भाले युवाओं को फंसाते थे रोजगार मेला लगाकर चिटफंड कंपनियों को मदद करते थे ठीक उसी तरह बी इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के घोटाला बाजो को बचाने के लिए रमन सरकार उनके मंत्रियों ने करोड़ों रुपए की रिश्वत ली और बैंक खाताधारकों के साथ धोखा किया और जांच को प्रभावित किया था।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित मंत्रियों के द्वारा पैसा लिये जाने की जानकारी पुलिस को शुरू से थी यह और इसीलिये नार्को टेस्ट की सीडी अदालत में प्रस्तुत नही की गयी जबकि नार्को टेस्ट अदालत के ही आदेश से करवाया गया था। अदालत ने प्रकरण क्रमांक 614/07 की पेशी दिनांक 4/6/2007 को माननीय मुख्य न्या.मजि.रायपुर के आदेश दिनांक 25/01/2007 के अनुसार ही उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट बैंगलोर में कराया गया। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सरकार के मुखिया और इतने प्रभावशाली मंत्रियों के विषय में स्वतंत्र और निष्पक्ष विवेचना संभव ही नहीं है। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल के पैसे लेने की जानकारी मिली। ऐसी स्थिति में राज्य पुलिस द्वारा राज्य सरकार के तत्कालीन मुखिया डॉ. रमन सिंह और उनके प्रभावशाली मंत्रियों बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल के खिलाफ जांच की ही नहीं गयी है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेताओं का चरित्र ही है लूट खसोट करना और अपना जेब भरना 15 साल में प्रदेश के हर वर्ग को लूटने का काम रमन भाजपा के सरकार ने किया था सरकारी योजनाओं में घोटाला करना और गरीब जनता को लूटने के लिए चिटफंड और इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक जैसे घोटाला करने वालो को मदद करना इनका मूल काम था।

    29 दलों के सहयोग से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने बाद में उन्हीं दलों को खंडित किया भाजपा ने

         रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 42 दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली भाजपा किस मुंह से विपक्षी दलों के गठबंधन पर सवाल उठा रही है। 2014 के चुनाव में 29 दलों के बैसाखी के सहारे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और भाजपा ने अपने घटक दलों को ही खंडित करने काम किया जिसके चलते 17 दलों ने भाजपा से किनारा कर लिया 2019 में 21 दलों के साथ मिलकर भाजपा पुनः चुनाव लड़ी और उन्हीं दलों को धोखा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 1998 से लेकर 2022 तक 29 पार्टियों ने भाजपा के गठबंधन से खुद को बाहर कर लिया क्योंकि जिस एजेंडा के साथ पार्टियों ने समझौता किया था उसके विपरीत काम भाजपा की सरकार ने किया है। देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था से नाराज हुये, देश की संपत्ति की बिक्री किया जा रहा किसान के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। नौजवानों को रोजगार के नाम से धोखा दिया जा रहा है जिसके कारण भाजपा के गठबंधन के सहयोगियों ने भाजपा को छोड़कर जनता की आवाज बनना पसंद किया।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के समान विचारधारा के लोग आज देश को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं इससे भाजपा डरी हुई है। 9 साल में मोदी सरकार देश के सामने अपनी उपलब्धि नहीं रख पाई अब देश की आवाज कांग्रेस के साथ अन्य दल बन रहे तब भाजपा गठबंधन पर सवाल उठा रही है। वह भाजपा जो खुद बैसाखी के सहारे जन्म जन्मांतर से चलते आ रही है। भाजपा की बौखलाहट से स्पष्ट हो गया है कि 202 23 में राज्यों से और 2024 में केंद्र से भाजपा की विदाई तय है। देश की जनता अब सच्चे दिन देने वाली कांग्रेस पर भरोसा कर रही है और भाजपा खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह बयान बाजी कर अपनी पीड़ा को बता रही है।

    भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री दोनों थे डॉक्टर फिर भी स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ा हुआ था प्रदेश

    रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी पेशे से डॉक्टर थे, उसके बावजूद प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर थी। हॉस्पिटल के नाम से सिर्फ बिल्डिंग थी अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयां, मेडिकल, उपकरण कुछ भी नहीं था। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के मामले में देश में 21 राज्य से पीछे था। आंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, स्मार्ट कार्ड घोटाला, नकली दवाईयों से मौत होती थी। अस्पताल में बैड नहीं थे लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार जैसे सामान्य बिमारी की भी दवाई नहीं मिलती थी, गंभीर बिमारी की ईलाज दूर की बात। मनमोहन सरकार ने आदिवासियों के लिए 170 करोड़ रुपए मच्छरदानी खरीदने भेजे थे उसमें भी रमन सरकार ने घोटाला किया था जिसकी सीबीआई जांच हुई है और दो सप्लायर ऊपर कार्यवाही की गई है रमन सिंह और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री को मोदी सरकार ने बचाया?
        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 2674 चिकित्सा अधिकारी 480 विशेषज्ञ चिकित्सक 23 चिकित्सा विशेषज्ञ 44 दंत चिकित्सा अधिकारी की भर्ती की गई है। 85 विशेषज्ञ चिकित्सक 265 चिकित्सा अधिकारी 1640 स्टाफ नर्स 716 एएनएम 122 लैब टेक्नीशियन 2649 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 1420 अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई। 1798 हाट बाजारों में 429 डेडीकेटेड वाहनों और चिकित्सकों का दल ने चलित मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 91 लाख लोग को निःशुल्क स्वास्थ सुविधा का लाभ मिला।जिला अस्पताल रायपुर दुर्ग बालोद बलौदा बाजार कांकेर कोंडागांव बस्तर सुकमा बीजापुर बलरामपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पाटन और पलारी में हमर लैब शुरू हुई। जिला चिकित्सालयो में हमर लैब के माध्यम से 120 प्रकार के और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 प्रकार की जांच होती है। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से मलेरिया मुक्त बस्तर हुई। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, हमर लैब, धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स, खूबचंद बघेल, स्वास्थ्य योजना सहित अनेक योजना जनता को घर के सामने स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ के लिए प्रदेश के 61 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इसमें 10 जिला अस्पताल, सात समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल है एवं भारत सरकार द्वारा उच्च स्तरीय प्रसव सुविधा के लिए पांच जिला अस्पताल दुर्ग, नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर एवं कबीरधाम को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। बीते 4 वर्षों में 22 अंकों की गिरावट आई 2016 से 2018 के बीच 159 एमएमआर वाले छत्तीसगढ़ का एमएमआर अब घटकर 137 पर पहुंच गया है प्रदेश में मातृत्व मृत्यु दर का अब तक का यह सबसे न्यूनतम आंकड़ा है।

    2018 में भाजपा को 65 का लक्ष्य दिया, कांग्रेस की 67 सीटे आई

        रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर है। अमित शाह जब- जब भी भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज करते है। भाजपा के लिये जो भी दावा करते है। वो कांग्रेस के लिये शुभ होता है। 2018 में अमित शाह ने दावा किया था कि भाजपा की 65 सीटे आयेगी। कांग्रेस की 67 सीटे आई। फिर से अमित शाह दावा करके जा रहे है, भाजपा के पक्ष मे। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारा नारा है अब की बार 75 पार वह साबित होगा।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह भ्रष्टाचार की बड़ी- बड़ी बाते कर रहे थे। लेकिन अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रूपये कहां से आया उसके बारे में मौन रहे? अडानी और मोदी के गठबंधन के बारे में मौन रहे? अडानी के हिडन बर्ग घोटाले पर मौन रहे? छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से कांग्रेस ने अमित शाह से 17 सवाल पूछे थे। जो देश के संदर्भ में था, छत्तीसगढ़ के संदर्भ में था, उसके बारे भी अमित शाह मौन रहे। अमित शाह की जुमलेबाजी छत्तीसगढ़ में नही चलने वाली। छत्तीसगढ़ के नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह पर अमित शाह ने एक शब्द नहीं बोला।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह, मोदी के वायदों पर मौन रहे, हर साल 2 करोड़ रोजगार पर, किसानों की आय दुगुनी करने पर, 100 दिनों में महंगाई कम करने का वायदा, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार लागत का ड्योढ़ा समर्थन मूल्य का वायदा, 35 रूपये लीटर में पेट्रोल-डीजल देने के वायदे पर अमित शाह मौन रहे। भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को भरमाना जानते है लेकिन जनता से किये वायदों पर उनकी बोलती बंद रहती है। 2023 और 2024 के चुनाव में जनता मोदी के 10 साल का हिसाब भाजपा से मांगने को तैयार है। भाजपा को जनता को जवाब देना ही होगा।

    इंदिरा बैंक घोटाले की जांच से खातेदारो को न्याय मिलेगा
    रमन सिंह सहित उनके घूसखोर मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो

    रायपुर / शौर्यपथ / अदालत ने इंदिरा बैंक घोटाले के जांच को जारी रखने के आदेश दिये है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे न्याय की उम्मीद जगी है। कांग्रेस पार्टी शुरूआत से ही इंदिरा बैंक के खातेदारों को न्याय दिलाने के लिये संघर्षरत है। हमारा इरादा इस मामले के दोषियों को सजा दिलाने का है। हमारे लिये यह राजनीति का विषय नहीं है और न ही राजनैतिक बदला भांजने का अवसर है इम चाहते है दोषी कोई भी हो कितना भी रसूखदार क्यों न हो सजा जरूर मिलना चाहिये। खातेदारो का पैसा वापस हो हमारा उद्देश्य है। इंदिरा बैंक घोटाले की बड़ी रकम जो करोड़ो में है भाजपा के बड़े नेताओं के पास घूस के रूप में पहुंची। भाजपा के घूसखोर नेताओं से इस रकम की वसूली की जानी चाहिये। इंदिरा बैंक घोटाले में गरीबो को न्याय देना कांग्रेस का लक्ष्य है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में बैंक में लगभग 22000 गरीब खातेदारो को पैसे का बंदर बांट बैंक के पदाधिकारियों और अधिकारियो ने किया था। इस बंदरबांट की रकम तत्कालीन सरकार में शीर्ष पर बैठे हुये लोगो तक भी पहुंची थी।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने अदालत से आरोपी बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। अदालत की अनुमति से आरोपी का नार्को टेस्ट कराने के लिये पुणे लेबोट्री ले जाया गया जहां पर लेबोट्री की शर्तो के अनुसार आरोपी की सहमति आवश्यक थी वहां पर आरोपी ने नार्को टेस्ट की सहमति नहीं दिया। बिना टेस्ट कराये उसे वापस ले आया गया। उसके बाद फिर से बेंगलुरू लेबोट्री में आरोपी को ले जाया गया जहां पर नार्को टेस्ट के लिये आरोपी की सहमति आवश्यक नहीं थी आरोपी का टेस्ट हुआ। इस नार्को टेस्ट में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने भाजपा नेताओं को पैसा दिया है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि “इंदिरा बैंक घोटाले में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा तत्कालीन सरकार के ऊपर से नीचे तक गया था। नार्को टेस्ट में बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा ने नार्को टेस्ट में बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह को 1 करोड़, तत्कालीन गृह मंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़, तत्कालीन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को 2 करोड़, मंत्री राजेश मूणत को 1 करोड़, अमर अग्रवाल को 1 करोड़ तथा तत्कालीन डीजीपी को 1 करोड़ रू. घूस देने का खुलासा किया था। उसने नार्को टेस्ट में बताया है कि बैंक की अध्यक्ष रीता तिवारी के कहने पर उसने लाल, नीले और काले रंग के एडीडास कंपनी के बैग में रकम इन नेताओं के यहां पहुंचाया था।” इसलिये रमन सरकार के समय पुलिस ने लेब से नार्को टेस्ट की अधिकृत सीडी लेकर साक्ष्य के रूप में अदालत में जमा ही नहीं किया था ताकि रसूखदार नेताओं को बचाया जा सके।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि परिसमापक इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैक द्वारा प्रकरण सी.बी.आई.को सौपने हेतु पंजीयक सहकारी संस्था के द्वारा शासन को पत्र क्रमांक/परि./स्था./2009-10 दिनांक 24/12/2009 लिखा गया था। पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने भी छत्तीसगढ़ पत्र क्रमांक/साख-3/नाग0 बैंक/2010/483 रायपुर दिनांक 04.02.2010 के द्वारा सचिव छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय रायपुर को इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्या0 रायपुर में हुये 54 करोड़ के गबन/घोटाले से संबंधित प्रकरण सी.बी.आई. को सौंपने की अनुशंसा की गयी थी लेकिन मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं मंत्रियों को बचाने के लिये सीबीआई जांच की यह अनुशंसा नहीं मानी गयी। अदालत के ताजा फैसले के बाद एक बार फिर से न्याय की नई उम्मीद जगी है, गुनाहगारों को सजा मिलेगी।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि आरोपी उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट के आधार पर मुख्यमंत्री रमन सिंह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, को भी इंदिरा बैंक घोटाले का सह अभियुक्त बनाया जाये।

    दिखायेगी काला झंडा और गो बैक अमित शाह का नारा लिखेगी सड़कों पर
    गृहमंत्री शाह देश के बिगड़े हालातों की चिंता करे, छग की चुनावी तैयारियां बाद में भी हो सकती है-आकाश कन्नौजिया

         दुर्ग / शौर्यपथ / एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया के नेतृत्व में सौ से अधिक एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कल 22 जून को भिलाई और दुर्ग आ रहे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सेक्टर 1 मुर्गा चौक से लेकर ग्लोब चौक के बीच में काला झंडा दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और सड़कों पर तख्ती लेकर गो बैक अमित शाह वापस जाओं का नारा लगायेेंगे। एनएसयूआई कन्नौजिया ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि अमित शाह को देश के बिगड़्े हाालातों की चिंता नही है। वह छत्तीसगढ में चुनावी बिगुल फूंकने व संगठन को मजबूत करने दुर्ग आ रहे हैँ। उन्हें देश की बिगड़ी हालातों की चिंता करनी चाहिए। मणिपुर राज्य में अब तक सौ से अधिक जाने जा चुकी है। वहां के भाजपा व कांग्रेस दोनो ही दलों के सांसद व विधायक श्री शाह से बात करना चाहते हैं लेकिन वह उनको समय नही दे रहे हैँ। वहीं कोल्हापुर में हिन्दु मुस्लिम दंगा हो रहा है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हंैं। केन्द्र सरकार और गृहमंत्री ऐसे मामलों में अपनी जिम्मेदारी समझे। इन सारी बातों को याद दिलाने के लिए हम अपना विरोध प्रदर्शन का ये कार्यक्रम रखे हंै। इस मामले में पुलिस हमें यदि सहयोग नही करेगी तब भी हम अपने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये सभी समर्थक भिलाई विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेन्द्र यादव के कट्टर समर्थक बताये जाते हैं। यहां ये बताना लाजिमी होगा कि पूर्व में जब छग में भाजपा की सरकार थी उस समय भी इन एनएसयुआई के नेताओं ने जो कि
    देवेन्द्र यादव के समर्थक है, उन्होने हुडकों और टाउनशिप की सड़कें पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के दौरान भी गो बैक मोदी के नारे लिख दिये थे . जिसको बाद में पुलिस ने मिटवाया था और एनएसयूआई के नेताओं को हिरासत में लिया था। पत्रकारवार्ता में एनएसयूआई के अमन कुमार, अभिषेक सिंह, सुरेन्द्र बाघमारे, प्रणय गडगे सहित अन्य कई एनएसयुआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

    -अफवाह फैलाने और जुमलेबाजी में माहिर भाजपा नेता छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में लगा रहे झूठे आरोप
    -9 साल में 18 करोड़ लोगों को रोजगार देने में नाकामी से ध्यान भटकाने झूठ का सहारा ले रहे भाजपाई
    -15 साल तक घोटाले करने वालों को कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में भी घोटाला नजर आ रहा, किसी भी घोटाले का सबूत नहीं जुटा पाए भाजपाई
      

         दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने पीएससी परीक्षा में घोटाले का आरोप लगाकर आंदोलन करने वाले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत अन्य भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि देश में 18 करोड़ लोगों को रोजगार दिलाने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कब करेंगे ? राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता बिना सबूत धांधली के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।  
      राजेंद्र ने कहा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के वादे के अनुसार मोदी सरकार को 18 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराना था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहती हैं कि मोदी सरकार ने 9 साल में 8 लाख 80 हजार लोगों को रोजगार दिया। यानी मोदी का वादा पूरा करने में भाजपा  सरकार नाकाम रही।
      इसी तरह कोरोना काल में केंद्र सरकार ने लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने 20 लाख करोड़ का पैकेज मंजूर किया था। रमन सिंह सहित भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व अन्य भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि 20 लाख करोड़ से कितने लोगों को रोजगार दिया गया। कितने उद्योग, व्यवसाय खुले। कितने युवाओं की आर्थिक स्थिति सुधारी गई?
      राजेंद्र ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि 20 लाख करोड़ की मंजूरी देने के बाद यह रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। 20 लाख करोड़ के घोटाले के साथ 18 करोड़ लोगों को रोजगार देने में विफल रहे भाजपा नेता अब पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के झूठे आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं।
      राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले साढ़े 4 साल में युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया। इस समय 20 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। 15 साल तक रमन सरकार के कार्यकाल में रोजगार देने में विफल रहे भाजपा नेता अब प्रदेश के युवाओं का ध्यान भटकाने घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।
      राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने पहले किसानों की कर्जमाफी को असंभव बताते हुए विरोध किया।  किसान न्याय योजना का विरोध किया। 20 क्विंटल धान खरीदी का विरोध भी भाजपा ने किया। अब सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। झूठ और जुमलेबाजी में माहिर भाजपा नेताओं को युवाओं की फिक्र नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझती है।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश को अस्तित्व में आये हुए आज 23 साल होने वाले है इन 23 सालो में 15 साल भाजपा का शासन था शुरू के तीन वर्ष कांग्रेस सरकार थी बाद के साढ़े साल में भूपेश सरकार ने शासन किया तब छत्तीसगढ़िया तीज त्यौहार पर्व खान पान को पहचान मिली . भूपेश सरकार ने अपने सत्ता में आने के बाद जिस तरह से राम वनगमन पथ और विश्व की एकमात्र कौशिल्या माता मंदिर का संधारण कर , राम के ननिहाल के रूप में छत्तीसगढ़ की पहचान पुरे भरत ही नहीं विश्व मंच पर बनाई  उसे 15 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कल्पना भी नहीं की थी आश्चर्य की बात तो यह है कि भाजपा के सत्ता का मार्ग जय श्रीराम के नारों और हिन्दू राष्ट्र की बात से ही खुला किन्तु हिन्दुत्व की और छत्तीसगढ़ में प्रभु राम की जो अमिट छाप है उसे भूल गए जिसे अब याद कर रहे है और अब छत्तीसगढ़ को राम के ननिहाल के रूप में देख रहे है . 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision