August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    सांसद विजय बघेल को रमन सरकार के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिये
    भाजपा नेता स्वास्थ्य व्यवस्था पर भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं और केंद्र सरकार पुरस्कार दे रही है

    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद विजय बघेल को रमन सरकार के दौरान के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।रमन सरकार के दौरान स्वास्थ्य के मामले में देश मे छत्तीसगढ़ 21 राज्यों में 20वे नंबर पर था। इस दौरान स्मार्ट कार्ड घोटाला, जहरीली दवाओं से मौत,नशबंदी कांड,आंख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, जैसे काले कांड हुये। अस्पतालों की दुर्दशा थी। प्रदेश के शासकीय अस्पताल रमन सरकार की उदासीनता के शिकार थे अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक,चिकित्सक, तकनीकी स्टाफ नही थे। रमन सरकार के दौरान 1114 विशेषज्ञ चिकित्सक,410 चिकित्सक, 1512 नर्सिंग स्टाफ पद खाली थे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में चिकित्सा अमला उपलब्ध कराने में रमन सरकार अक्षम रही है।पूर्व के रमन सरकार के दौरान के मातृत्व मृत्यु दर में बीते 4 वर्षों में 22 अंकों की गिरावट आई 2016 से 2018 के बीच 159 एमएमआर वाले छत्तीसगढ़ का एमएमआर अब घटकर 137 पर पहुंच गया है प्रदेश में मातृत्व मृत्यु दर का अब तक का यह सबसे न्यूनतम आंकड़ा है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार के द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया। सुविधाएं बढ़ाई गई जिसका परिणाम है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ के लिए प्रदेश के 61 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इसमें 10 जिला अस्पताल सात समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 13 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांच उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल है
    एवं भारत सरकार द्वारा उच्च स्तरीय प्रसव सुविधा के लिए पांच जिला अस्पताल दुर्ग नारायणपुर कोंडागांव जगदलपुर एवं कबीरधाम को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 2674 चिकित्सा अधिकारी 480 विशेषज्ञ चिकित्सक 23 चिकित्सा विशेषज्ञ 44 दंत चिकित्सा अधिकारी की भर्ती की गई है। 85 विशेषज्ञ चिकित्सक 265 चिकित्सा अधिकारी 1640 स्टाफ नर्स 716 एएनएम 122 लैब टेक्नीशियन 2649 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 1420 अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई। 1798 हाट बाजारों में 429 डेडीकेटेड वाहनों और चिकित्सकों का दल ने चलित मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 91 लाख लोग को निःशुल्क स्वास्थ सुविधा का लाभ मिला।जिला अस्पताल रायपुर दुर्ग बालोद बलौदा बाजार कांकेर कोंडागांव बस्तर सुकमा बीजापुर बलरामपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पाटन और पलारी में हमर लैब शुरू हुई। जिला चिकित्सालयो में हमर लैब के माध्यम से 120 प्रकार के और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 प्रकार की जांच होती है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 17 जिला अस्पतालों में कैंसर के मरीज की निशुल्क कीमोथेरेपी की जा रही है बस्तर संभाग के 4 जिला अस्पताल दंतेवाड़ा नारायणपुर बस्तर और कांकेर एवं सरगुजा संभाग के बलरामपुर जशपुर सरगुजा सूरजपुर जिला अस्पताल में केंसर के मरीजों की निशुल्क कीमोथेरेपी हो रही है। बालोद बेमेतरा बिलासपुर गरियाबंद जांजगीर-चांपा मुंगेली रायपुर धमतरी के जिला अस्पतालों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है 26 जिलों में किडनी के मरीजों की निशुल्क डायलिसिस की सुविधा है हृदय रोगियों के लिए रायपुर जशपुर जिला अस्पताल में 6-6 बिस्तरों का कार्डियक केयर यूनिट संचालित हो रहा हैबस्तर संभाग को मलेरिया एनीमिया व कुपोषण से मुक्त करने तथा शिशु एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के 6 चरण पूर्ण हो गये।

    रायपुर / शौर्यपथ / दिल्ली पुलिस द्वारा सांसद बृजभूषण शरण खिलाफ दायर पास्को एक्ट की जांच पर क्लोजर रिपोर्ट लगाने तथा केस वापस लेने को कांग्रेस ने दुर्भाग्यजनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बेटी बचाओ का फर्जी नारा गढ़ने वाली मोदी सरकार का असली मकसद “अपराधी बचाओ“ है। एक नाबालिग पहलवान लड़की ने बाहुबली बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ पास्को की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मोदी सरकार की दिल्ली पुलिस ने एफआईआर तब दर्ज की जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई। अपराधी को तत्काल अरेस्ट करने की जगह पुलिस, सरकार के मंत्री सब एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं उस बेटी को झूठा साबित करने के लिए। नियम के अनुसार पास्को की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया जाता है। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह सरेआम घूम रहा था, दबाव बना रहा था, मीडिया को इंटरव्यू दे रहा था, ओलंपिक मेडल की कीमत 15 रुपए बता रहा था, गुड टच-बैड टच पर ज्ञान दे रहा था, लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोंक रहा था।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोचिए, 10 मई को नाबालिग बच्ची ने शिकायत दर्ज कराई। 5 जून को खबर आई कि बच्ची ने केस वापिस ले लिया है। जिस दिन नाबालिग पहलवान बेटी का बयान बदलवाया गया, उसी दिन साफ़ हो गया था कि पूरा तंत्र बाहुबली बृज भूषण को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। और आज दिल्ली पुलिस के 550 पन्नों की चार्जशीट से ये बात साबित भी हो गई।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस तरीक़े से इस मामले में दिल्ली पुलिस ने काम किया है क्या अब कोई भी परिवार किसी अपराधी, बाहुबली के ख़लिफ़ इंसाफ़ माँगने की हिम्मत जुटा पाएगा? नाबालिग के केस में एफआईआर होने के 1 महीने बाद तक गिरफ़्तारी क्यूँ नहीं की गई? क्या इसी न्यू इंडिया का प्रचार हमारे प्रधानमंत्री और उनकी सरकार कर रही है जहाँ बहन-बेटियों को इंसाफ दिलाना नामुमिकन हो गया है? देश की न्याय पालिका को संज्ञान से कर इस मामले गिरफ्तारी के आदेश देना चाहिये।

    असम के मुख्यमंत्री सरमा और भाजपा नेता राम माधव में खिलाफ एनएसए के तहत हो कार्रवाई- मोहन मरकाम
    खुद को देशभक्त बताने वाले भाजपा नेता मणिपुर हिंसा पर खामोश- कांग्रेस

       रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा अपने चुनावी लाभ के लिये देश द्रोहियों के साथ खड़ी होने में परहेज नहीं करती है। यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट प्रमुख के सनसनीखेज खुलासे से सामने आया है कि भाजपा ने मणिपुर में चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी ताकतों का सहारा लिया था। देश के प्रति भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा है। खुद को देशभक्त बताने वाले भाजपा के नेता मणिपुर हिंसा पर खामोश हैं और देश विरोधी ताकतों के साथ हैं। यूकेएलएफ के प्रमुख एसएस हाओकिप द्वारा किए गए खुलासे की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा व भाजपा नेता राम माधव पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया जाये।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यूकेएलएफ सुप्रीमो द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र का उल्लेख किया है, जिसमें यूकेएलएफ नेता ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने उनके साथ एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत उन्होंने और उनके संगठन ने 2017 व 2022 के दो विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। वास्तव में यूकेएलएफ को भाजपा के चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसी पत्र में यूकेएलएफ प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री से पूछा है कि चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के बावजूद उन्हें परेशान क्यों किया जा रहा है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरमा और माधव दोनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी ताकतों का सहारा लिया था। राष्ट्रवाद और देशभक्ति का उपदेश देने के लिए भाजपा और उसके नेताओं पर तंज कसते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि क्या इनसे बड़ा देशद्रोही कोई हो सकता है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हैरानी जताई कि मणिपुर जल जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा को लेकर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी अवरुद्ध है और आवश्यक वस्तुओं की कमी है, जिससे भुखमरी पैदा हो सकती है। मणिपुर में स्थिति लगातार बिगड़ रही है और कल ही राज्य के एक मंत्री के घर में आग लगा दी गई थी। उन्होंने कहा, जब एक मंत्री और उसका घर ही सुरक्षित नहीं है, तो मणिपुर में और कौन सुरक्षित महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में 50,000 लोग बेघर हो गए हैं और प्रधानमंत्री ने राज्य का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई और वहां की स्थिति के बारे में बात करने की भी जहमत नहीं उठाई।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राम माधव और हेमंत बिस्वा सरमा ने यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट के साथ क्या समझौता किया? इसकी जांच हो। क्या मणिपुर हिंसा में राज्य सरकार द्वारा चरमपंथी संगठनों को साजिशन हथियार मुहैया करवाए गए थे? इसकी जांच हो। क्या भाजपा ने देशविरोधी ताकतों के साथ चुनाव जीतने के लिए समझौता किया है?

    रायपुर । शौर्यपथ । पूरे देश में कांग्रेस के वर्तमान स्थिति कमजोर है इस पर कोई दो राय नहीं कांग्रेस अपनी स्थिति को सुधारने का लगातार प्रयास कर रही है वही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पिछले दिनों जिस तरह से कई राज्यों में ऑपरेशन लोटस कर सत्ता परिवर्तन हुआ है वैसी ही कोशिश पिछले 2 साल से प्रदेश भाजपा द्वारा लगातार किया जा रहा है । ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात छेड़ कर जिस तरह से स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव और मख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमने सामने खड़ा कर दिया और लगातार स्वास्थ्य मंत्री के समर्थन में सोशल मीडिया में कई पोस्ट डाले गए किंतु स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव द्वारा नपे तुले अंदाज में  हर तथ्यों का जवाब दिया गया और प्रदेश कांग्रेस के दो गुट होने की बात को नकारा गया ।

        समय-समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव आमने सामने भी हुए और जिस आत्मीयता पूर्ण रूप से मुलाकात हुई उससे कहीं ना कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया में डाले गए पोस्ट बेकार ही साबित हुए हैं किंतु एक बार फिर अब भाजपा के पूर्व मंत्रियों द्वारा जिस तरह से शगुफा छोड़ा जा रहा है उससे एक बार फिर लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में दरार डालने की कोशिश अभी भी कम नहीं हुई है जबकि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने खुले तौर पर यह बात कही की प्रदेश के नेतृत्व का जो भी फैसला होगा वह हाईकमान ही करेगा ।  वही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने यहां तक कह दिया है कि वह कभी भी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे किंतु अब हाल ही में सोशल मीडिया के द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा एक पोस्ट ट्विटर अकाउंट पर डाला गया जिसमें उन्होंने एक बार फिर से मंत्री टी एस सिंह देव के टिकट पर टिप्पणी करते हुए ना मिलने पर टिकट की व्यवस्था करने की बात कही गई और एक राजनीतिक बहस को फिर से जन्म दे दिया हालांकि पिछले 2 सालों से लगातार यही खुशी से चलती जा रही हैं किंतु सारी खुशी से व्यर्थ ही साबित हो रही हैं अब देखना यह है कि इस बार पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ट्विटर अकउंट से पोस्ट किए गए व्यक्तप्य पर  कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया होती है ....

    रायपुर / शौर्यपथ / अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने लाभकारी समर्थन मूल्य के सवाल पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर फिर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। किसान सभा ने कहा है कि खरीफ सीजन 2023-24 के लिए मोदी सरकार ने विभिन्न फसलों के लिए जिस न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की है, वह अनुचित है, किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरती है और उनकी आय को भारी नुकसान पहुंचाती है। किसान सभा का कहना है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय, यह घोषित एमएसपी बढ़ती इनपुट लागत के साथ किसानों के बड़े हिस्से को ऋणग्रस्तता में धकेल देगी, क्योंकि किसी भी फसल का समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले सी-2+50% के अनुसार तय नहीं किया गया है।
       मोदी सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर किसानों को हो रहे नुकसान की तालिका जारी करते हुए आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा सी-2+50 प्रतिशत का फार्मूला लागू नहीं करने के कारण धान उत्पादक किसानों को लगभग 683.5 रुपये/क्विंटल का नुकसान हुआ है। यदि सरकारी अनुमान लगभग 4 टन/हेक्टेयर को उत्पादकता के रूप में गणना में लिया जाएं और सी-2 लागतों को ध्यान में रखा जाए, तो यह नुकसान 27340 रुपये/हेक्टेयर के बराबर होगा।  
       उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सरकारों ने धान के लिए उत्पादन लागत का अनुमान कृषि मूल्य निर्धारण आयोग (सीएसीपी) के अनुमानों से अधिक लगाया है। केरल राज्य द्वारा धान के लिए अनुमानित सी-2 लागत 2847 रुपये/क्विंटल है, सीएसीपी का प्रोजेक्शन केवल 2338 रुपये/क्विंटल है। इसी तरह, सी-2 लागत का पंजाब राज्य का अनुमान 2089 रुपये/क्विंटल है, जबकि सीएसीपी इसे केवल 1462 रुपये/क्विंटल ही प्रोजेक्ट करता है। इस प्रकार, सीएसीपी पहले राज्यों में उत्पादन लागत के अनुमान को कम करने की भूमिका निभाता है और फिर अखिल भारतीय लागत अनुमानों पर पहुंचने के लिए भारित औसत लेता है। यदि राज्यों द्वारा सुझाए गए औसत एमएसपी को ध्यान में रखा जाए, तो धान की एमएसपी 2960 रुपये/क्विंटल होता है। भाजपा सरकार की घोषणा राज्यों के औसत से 776 रुपये/क्विंटल कम है। अन्य फसलों के लिए भी यही बात लागू होती है।
      किसान सभा नेताओं ने कहा कि लागत की गणना में ही सबसे पहले किसानों को ठगा जाता है। छत्तीसगढ़ जैसे उच्च उत्पादन लागत वाले राज्य में भारित औसत लागत निश्चित रूप से वास्तविक लागत से कम होती है और यह दूसरी बार किसानों को धोखा देना है। तीसरी बार किसानों को धोखा तब दिया जाता है, जब ज्यादातर मामलों में इस कीमत पर भी कोई सुनिश्चित खरीद नहीं होती है। इसके अलावा, सीएसीपी और भाजपा सरकार उन राज्यों को और हतोत्साहित करती है, जो उत्पादन बोनस या प्रोत्साहन देते हैं।
      छत्तीसगढ़ किसान सभा ने मांग की है कि भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार घोषित एमएसपी में संशोधन करे और इसे सी-2+50 प्रतिशत फॉर्मूले के अनुसार घोषित करें और सुनिश्चित खरीद का आश्वासन भी दे।

       दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के गृह मंत्री अमित शाह के पहली बार दुर्ग आगमन को लेकर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ही नही आम नागरिक भी उत्साहित है 22 जून को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित सभा को ऐतिहासिक बनाने तैयारियों को लेकर बीजेपी कार्यालय में भाजपा पार्षदों की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व शहर विधानसभा प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमे केंद्रिय मंत्री अमित शाह जी की आम सभा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ व आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने निगम के प्रत्येक पार्षदों को अपने अपने वार्ड से भीड़ लाने का टारगेट दिया गया इससे पूर्व क्रमश: 17 व 18 जून को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन तथा लाभार्थी सम्मेलन आयोजित के बैठक में वरिष्ठ नेता कांतिलाल बोथरा निगम के पूर्व सभापति प्रवक्ता प्रवक्ता दिनेश देवांगन मंडल अध्यक्षगण सुनील अग्रवाल मदन वड़ाई डॉ. सुनील साहू आईटीसेल संयोजक रजनीश श्रीवास्तव पार्षदगण देवनारायण चंद्राकर चंद्रशेखर चंद्राकर काशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह मनीष साहू ओम प्रकाश सेन अजीत वैद्य श्रीमती चमेली साहू श्रीमती लीना देवांगन श्रीमती शशी साहू श्रीमती हेमा शर्मा श्रीमती कुमारी साहू पुष्पा वर्मा मंडल महामंत्री आसिफ अली कृष्णा निर्मलकर जगदीश शर्मा राकेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
               केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के उपलब्धि भरे 9 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश भर में पार्टी संगठन द्वारा एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत 22जून को दुर्ग में गृहमंत्री अमित शाह जी की विशाल सभा व ईसके पूर्व 17 जून शनिवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा रविवार 18जून को मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ पाने लाभार्थियों का कुर्मी चंद्राकर भवन में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसमे शहर में केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं लाभार्थी हितग्राहियों का सम्मेलन कर उनका सम्मान किया जाएगा इन सभी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्षदों की संयुक्त बैठक हुई जिसमे पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने भाजपा संगठन के नेताओ व पार्षदों ने रणनीति बनाई इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सभी पार्षदों से अपील किया की दुर्ग शहर विधान सभा में पहली बार केंद्रिय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह जी का आगमन हो रहा है इसलिए भाजपा पार्षदों की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण हो जाती है की उनके निगम सीमा क्षेत्र में अमित शाह जी की सभा आयोजित हो रहा है इसके लिए सभी भाजपा पार्षदगण अभी से अपने अपने वार्डो में ताकत झोंक दे व अधिकाधिक कार्यकर्ता व सभी वर्ग के प्रमुख लोगो को सभा में लेकर आए पूर्व महापौर व विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर ने कहा की अमित शाह जी की सभा के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार क्रि 9 साल की उपलब्धियों पर भी विभिन्न कार्यक्रम किया जाना जिसके तहत 18जून को आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में के मोदी सरकार 10महत्वपूर्ण योजनाओ के लाभ पाने वाले 10–10हितग्राहियों को अपने अपने वार्ड से लेकर आए ताकि उन सभी लाभार्थियो का सम्मेलन अभिनंदन किया जा सके।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश में माह के अंतिम में पंचायत निकाय उप चुनाव होने वाले है जिसकी प्रशानिक तैयारिया जोरो पर है वही राजनैतिक पार्टिया भी अपनी अपनी तैयारियों में बैठक का दौर शुरू कर चुकी है . दुर्ग जिले के क्रमांक 6 में होने वाले जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने प्रय्वेक्षक के रूप में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू की नियुक्ति की है . नियुक्ति के बाद राजेन्द्र साहू द्वारा चुनावी दंगल में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को जीत दिलाने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है आज उसी तारतम्य में बैठक आहूत की गयी . बता दे कि संगठन क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले राजेंद्र साहू मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी संगठन के पदाधिकारी के रूप में अपने कार्यकुशलता का प्रदर्शन कर चुके है . राजेन्द्र साहू के क्रमांक 6 में पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेसियों में उत्साह देखि जा रही है .

    भिलाई / शौर्यपथ / आगामी कार्यक्रम एवं अमित शाह के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 वर्ष की लेखा-जोखा को जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के लिए आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा हुई जिसमें 14 जून को दुर्ग में विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 14 जून को ही संभागीय बैठक दुर्ग कार्यलय आहूत की गई है जिसमें अमित शाह के आगमन को लेकर अंतिम रूपरेखा बनाई जाएगी, 20 जून को भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नवीन कार्यालय का उद्घाटन पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा 21 को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले में योग कार्यक्रम कराने को लेकर चर्चा हुई, 22 को अमित शाह के सभा सफल बनाने को लेकर विस्तार में चर्चा एवम मंडल प्रभारियों अध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई, 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को  बूथ स्तर तक मनाना का निर्देश दिया गया। 24 जून को वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ बैठकर घर से टिफिन लाकर वरिष्ठ जनों के साथ चर्चा एवं भोजन करने को लेकर मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई 25 जून आपातकाल के दिवस को मंडल स्तर पर काला दिवस के रूप में मनाना एवम प्रबुद्ध सम्मेलन का कार्यक्रम रखे जाने का निर्देश प्राप्त हुआ 25 जून को मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर करना एवं 20 से 30 जून तक प्रत्येक कार्यकर्ता को साधन जनसंपर्क अभियान में शामिल होना एवं संपर्क अभियान के वृत्त को जिला अध्यक्ष को प्रस्तुत करेंगे। समस्त कार्यक्रम की जिम्मेदारी 5 मंडल में महामंत्री योगेंद्र सिंह और 5 मंडल में प्रेम लाल साहू को दी गई है।

    उपयुक्त बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, रामकुमार राणा, अमर सोनकर, मिथिला खिचरीया, महेश वर्मा, जयप्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह, के गणपति, ठाकुर रणजीत सिंह, सरला आचार्य, उपासना साहू, राजेंद्र सिंह, विजय जायसवाल, कीर्ति नायक,विश्वरंजन सिंह, रूप राम साहू, विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, सत्य व्यास, भरत भगवानी गजानंद बंछोर, गीता विश्वकर्मा, जिले के मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।उपयुक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह द्वारा दी गई।

    नवागढ़। भाजपा के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा नवागढ़ विधानसभा विस्तारक बीरेंद्र साहू एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने नवागढ़ मण्डल अंतर्गत नेवशा, बाघुल एवं मोहतरा शक्ति केन्द्र जाकर शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्षों व बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयो पर चर्चा किया।
       विस्तारक साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। इसके लिए जो भी निर्देश पार्टी हाईकमान से प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा। इस बार अधिक मेहनत और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिताने का हमारा स्पष्ट लक्ष्य होना चाहिए।
      मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि  विधानसभा के होने वाले चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अभी से जी तोड़ कोशिश करें और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
      भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद में कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही इस बार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के लक्ष्य को हासिल करेगी। इस दौरान महामंत्री टीकम गोस्वामी, सुरेन्द्र राजपूत, फुलचंद साहू, रामकिशुन साहू, रामनाथ साहू, केदार साहू, दुर्जन साहू, बेदराम साहू, संजू साहू, धन्नू साहू, डोमन साहू, सुरेन्द्र साहू, मोहन साहू, जगमोहित साहू, शोहित निषाद, रविशंकर यादव सहित बुथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision