
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के उपलब्धि भरे 9 साल पूरे होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देशभर में किए जा रहे विभन्न कार्यक्रमों के तहत आज मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का चंद्राकर कुर्मी भवन मीनाक्षी नगर वार्ड 53 में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय "लाभार्थी सम्मेलन" कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पीएम आवास,आयुष्मान योजना,उज्ज्वला योजना,गरीब कल्याण अन्न योजना,जन धन योजना,मुद्रा लोन,फ्री वैक्सीन,शौचालय योजना जैसे योजनाओ का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री व लोकसभा सह संयोजक दयावान बांधे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे .
इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर,श्रीमती उषा टावरी जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,कांतिलाल बोथरा जिला उपाध्यक्ष कांति लाल जैन विनायक नातू राजेंद्र पाध्ये,अल्का बाघमार,मंत्री मनोज मिश्रा,आशीष निमजे,दीपक चोपड़ा,प्रचार मंत्री राजा महोबिया,गजेंद्र यादव, नितेश साहू,नीलेश अग्रवाल,रजनीश श्रीवास्तव,जितेंद्र राजपूत,नारायण तिवारी,मंडल अध्यक्ष डॉ.सुनील साहू, विजय ताम्रकार मदन वड़ाई सुनील अग्रवाल साजन जोसफ विशेष रूप से मौजूद थे आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डो से आए लाभार्थियों का भाजपा गमछा व फुल माला पहनाकर तथा श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया सम्मेलन में लाभार्थियों ने योजना के लाभ के बाद अपने जीवन में आए व्यापक परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद देते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं को क्रांतिकारी बताया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संयोजक दयावान बानी जी ने कहां की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने 9 सालों में वह सब कर दिखाया जो कांग्रेस के 60 सालों में भी संभव नहीं हो पाया उन्होंने जनधन खाता प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान योजना जैसे 10 बड़ी योजनाओं को विशेष जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं ने देश के 60% से अधिक गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव लाए हैं और वे सभी अब सम्मान के साथ जीवन यापन कर अपने परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी और भाजपा सरकार का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिको का जीवन सुखद बनाना व देश को आर्थिक रूप से संपन्न राष्ट्र बनाना है जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से अब गरीबों को किसी दूसरे पर आश्रित नहीं होना पड़ता बल्कि वे सभी स्वालंबी हो रहे हैं पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग शहर में उनके महापौर कार्यकाल से प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, अमृत मिशन,जनधन खाते जैसे बहुत सारे बड़ी योजनाएं प्रारंभ हुआ था और शहर की जनता को लाभ मिलना प्रारंभ हुआ जिसके चलते शहर में आज 3हजार से अधिक गरीबों का घर बन गए व 10हजार से अधिक घरों में शौचालय बने लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही सब योजनाओं पर ब्रेक लग गए इसलिए अब शहर से लेकर प्रदेश तक कांग्रेस सरकार बदलना जरूरी है लाभार्थी सम्मेलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता डॉक्टर शरद अग्रवाल गोवर्धन जायसवाल श्रीमती गायत्री साहू चंद्रशेखर चंद्राकर देवनारायण चंद्राकर शिवेंद्र परिहार लीना दिनेश देवांगन हेमा शर्मा कुमारी साहू गुलाब वर्मा लुकेश बघेल मंडल महामंत्री गण पोषण साहू,आसिफ अली,बंटी चौहान,संजय शुक्ला,नीलू सिंह,मोहन बागुल,महेंद्र चोपड़ा,शिशिरकांत राठौर,वार्ड 42 के पार्षद प्रत्याशी कांता साहू ,पूर्व पार्षद दिलीप साहू सविता साहू,ममता देवांगन,कौशल साहू रामावतार साहू, वीणा वर्मा,जगदीश शर्मा,पीयूष मालवीय विपिन चावड़ा चंद्रकांत साहू,पप्पू त्रिपाठी,विजय डडसेना,नम्रता, बांसोड़,बनउ नेताम,मन्नू साहू,लकेश्वर साहू नोहर कसार, बाबा सिंह भुनेश्वरी ठाकुर कांति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्रियों का दौरा केवल राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए
रायपुर/ शौर्यपथ / केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह के प्रस्तावित दौरों पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि 15 साल के रमन राज के कुशासन के बाद 14 सीट में सिमट चुके भारतीय जनता पार्टी की स्थिति छत्तीसगढ़ में दिनोंदिन कमजोर होती जा रही है। भाजपा के तमाम हथकंडे छत्तीसगढ़ में नाकाम रहे। 2018 के चुनाव के दौरान धरमलाल कौशिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे उसके बाद विक्रम उसेंडी फिर विष्णुदेव साय और अब भाजपा के सबसे निष्क्रिय सांसद अरुण साव को अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओ में घोर निराशा है। अरुण साव को बिलासपुर की जनता ने सांसद के रूप में चुना है। बिलासपुर जोन देशभर में सर्वाधिक कमाई करके देने वाला रेलवे जोन है, केवल माल भाड़े से 22,000 करोड़ से अधिक की आय केंद्र की मोदी सरकार को होती है लेकिन सुविधा के नाम पर केवल छलावा, हर महिने सैकड़ों ट्रेनें अचानक रद्द कर दी जा रही है, बिलासपुर से शुरू की गई हवाई सेवा भी अचानक रद्द कर दी गई इस पर भी सांसद अरुण साव मौन रहे। विगत साढ़े चार वर्षों में भाजपा के आधा दर्जन नए प्रभारी आ गए, 2018 में विधानसभा चुनाव के समय सौदान सिंह छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रभारी हुआ करते थे फिर डी पुरंदेश्वरी आई, नितिन नवीन, शिव प्रकाश, अजय जामवाल, ओम माथुर लाए गए। जिला कमेटी, मंडल और मोर्चा प्रकोष्ठों में भी बदलाव किए गए लेकिन हासिल शून्य रहा। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 उपचुनाव हुए, 14 बड़े नगरीय निकायों सहित पंचायत चुनाव में भी भाजपा को करारी हार मिली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि विगत 1 वर्ष में लगभग दर्जन भर केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ आए। कोई भी मंत्री अपने विभाग की उपलब्धि या छत्तीसगढ़ के संदर्भ में किसी सौगात की जिक्र तक नहीं किया। भाजपा के तमाम नेताओं की सांप्रदायिक राजनीति, धर्मांतरण के तथ्यहीन आरोप और गोडसे प्रेम सर्वविदित है। संवैधानिक पदों पर बैठे केंद्रीय मंत्री भी नफरत और उन्माद फैलाकर भाजपा के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने का कुत्सित प्रयास करते हुए दिखे। अब प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संभावित दौरों की खबरें भी आ रही है। दरअसल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मान चुका है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा चुनावी मुकाबले में कहीं नहीं है और छत्तीसगढ़ का भाजपा नेतृत्व विपक्ष का धर्म निभाने में पूरी तरह से असफल साबित हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि आम जनता के भरोसे का पर्याय बन चुकी कांग्रेस सरकार और कांग्रेस संगठन बेहतर तालमेल से चुनावी मुकाबले के लिए तैयार है। एक तरफ छत्तीसगढ़ में जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी विधानसभा के 2-2 गांवों में “भेंट मुलाकात“ कर आम जनता से सीधे फीडबैक ले रहे हैं, वही भरोसे का सम्मेलन भी आयोजित हो रहा है। विगत दिनों जगदलपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की उपस्थिति में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया था, उसके बाद पाटन विधानसभा के साकरा में दूसरा भरोसे का सहयोग सम्मेलन आयोजित हुआ। सभी 5 संभागों में संभागीय सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं। विधानसभा स्तर पर “संकल्प शिविर“ लगाए जा रहे हैं इसके साथ ही 23,000 से अधिक बूथ के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर “मेरा बूथ मेरी जिम्मेदारी“ कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। मंत्रियों के विभाग और प्रभार वाले जिलों के संदर्भ में भी सतत समीक्षा बैठक हैं, अलग-अलग मंत्रियों के निवास पर आरंभ हो चुका है। आम जनता की समृद्धि, सुशासन और सामाजिक न्याय के पर्याय बन चुके कांग्रेस की भूपेश सरकार के समक्ष किसी भी प्रकार से चुनौती प्रस्तुत कर पाने में छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह से असहाय है।
थोक और खुदरा महंगाई दरों में बढ़ती चौड़ी-गहरी खाई, मोदी के पूंजीवादी नीतियों का प्रमाण है
रायपुर / शौर्यपथ / थोक और खुदरा महंगाई दर के संदर्भ में जारी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां केवल चंद पूंजीपति मित्रों के हितों पर फोकस है। एक तरफ जहां होलसेल प्राइस इंडेक्स -3.4 प्रतिशत है। अर्थात उत्पादक और किसानों के द्वारा जो सामग्री थोक विक्रेताओं/वितरकों को बेचे जाते हैं वहां पर बेहद कम कीमत दी जा रही है। दूसरी ओर खुदरा विक्रय अर्थात दुकानदारों द्वारा जो ग्राहकों को बेचा जाता है, वहां पर महंगाई दर 4.25 प्रतिशत है। तात्पर्य यह है कि न उत्पादक किसानों को लाभ मिल रहा है, और न ही अंतिम उपभोक्ता आम जनता को कोई फायदा है। पूरा का पूरा लाभ बड़े होलसेलर कारोबारियों को ही मिल रहा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार सब्जियों में थोक मूल्य सूचकांक -30.1 प्रतिशत है। आलू का थोक मूल्य सूचकांक -18.2 प्रतिशत, आयल सीड -15.6 प्रतिशत और वनस्पति घी - 29.5 प्रतिशत है लेकिन इन्हीं सामग्रियों का खुदरा मूल्य सूचकांक 3.29 प्रतिशत है। अर्थात उत्पादक किसानों पर एक तरह से कृत्रिम राष्ट्रीय आपदा मोदी सरकार के संरक्षण में लाई गई है। किसानों से खरीदी में लगभग एक तिहाई तक दाम में कटौती कर दी गई है, लेकिन खुदरा विक्रय की दरें लगभग 4.25 प्रतिशत अधिक है। अर्थात् कुल अंतर लगभग 35 प्रतिशत तक का है। मोदी सरकार की नीतियां किसानों को लूटने, आम उपभोक्ताओं से खींचने और पूंजीपतियों को सिंचने की है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि झांसे और जुमलों की मोदी सरकार विगत 9 वर्ष से केवल भ्रम फैला कर देश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है। वर्ष 2022 में देश के 7.2 प्रतिशत जीडीपी विकास दर का पूरा सच यह है कि वर्ष 2018-19 में रियल जीडीपी 140 लाख़ करोड थी जो 2022-23 में 20 लाख़ करोड़ बढ़कर 160 लाख़ करोड हुआ है। अर्थात विगत 4 साल में औसत विकास दर मात्र 3.4 प्रतिशत रही है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर मात्र 1.8 प्रतिशत रही जो विगत 25 सालों में दूसरी सबसे कम विकास दर है। मोदी राज़ में “ग्लोबल हंगर इंडेक्स“ में शर्मनाक स्थिति है, 121 देशों में 107वें स्थान पर आ गए हैं। एक तरफ देश के भीतर वार्षिक कर संग्रहण 3 गुना बढ़ा है वहीं दूसरी ओर मोदी राज में देश पर कुल कर्ज का भार भी बढ़कर 3 गुना हो गया अर्थात जो संसाधन और जो प्राप्तियां हैं वह न देश के काम आ रही ना देशवासियों के केवल पूंजीपति मित्रों कितनी छोरियां भरने का काम कर रही है मोदी सरकार। विगत 9 वर्षों में 20 से ज्यादा सार्वजनिक उपक्रम ओने पौने दाम पर बेचे गए। रेल्वे स्टेशन, बैंक, बीमा, एयरपोर्ट, बंदरगाह, नवरत्न कंपनियां बेच कर भी देश पर कर्ज का भार लगातार बढ़ रहा है। कालाधन वापस लाने की बात की थी हुआ उल्टा। बैंक फ्राड और आम जनता का बैंको में जमा धन लेकर भागने की घटनायें मोदी सरकार के संरक्षण में लगातार बढ़ रही है। 15 लाख करोड़ से अधिक का चंद पूंजीपति मित्रों का लोन राइट ऑफ किया गया। लेकिन न किसानों को एमएसपी की गारंटी न स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू कर पाए न युवाओं को रोजगार।
रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को लेकर भाजपा के नेता विचलित है जब-जब भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशा से मुक्त के लिए सकारात्मक पहल किए हैं विपक्ष में बैठे भाजपा के नेताओं के मुंह जब भी खुली नकारात्मक ही बात कहें हैं। भाजपाई कभी नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ नशे से मुक्त हो।पूर्ववर्ती भाजपा सरकार डॉक्टर रमन सिंह की नाक के नीचे हुक्का बार और नशे का कारोबार धड़ल्ले से चलता था। भूपेश बघेल के सरकार में हुक्का बार पर कार्यवाही करते हुए हुक्का बार को बंद कर दिया गया। भाजपा के नेता कमीशन कमाने के चक्कर में शराब के सरकारी करण किया और स्वयं सरकार शराब बेच करके 4400 करोड़ शराब घोटाला किया गया। बेटियों और बच्चियों को होटल में शराब परोसने का ट्रेनिंग भाजपा के सरकार में दिया जाता था। 15 साल तक छत्तीसगढ़ को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कभी भी यह विचार सामने नहीं आया कि शराबबंदी या नशा मुक्ति के लिए काम करेंगे। गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन भाजपा के सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती। हर दो-तीन महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो भारत के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं के कमीशन खोरी के चक्कर में आज पूरा देश बर्बाद हो रहा है। जिस जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां पर नशा को लेकर के आंदोलन किया जाता है लेकिन जिस जिस राज्य में भारतीय जनता पार्टी का सरकार है जहां धड़ल्ले से नशा का कारोबार चल रहा है वहां पर भाजपा नेताओं के मुंह में दही जम जाती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सकारात्मक सोच का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ को नशा से मुक्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं राज्य सरकार ने पहले भी ऐसे कई संस्थाएं खोल रखी है जो नशा मुक्ति के लिए लगातार अभियान चला रही है लेकिन अब यह अभियान व्यापक स्तर पर होगा जिसमें एन.जी.ओ सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक संस्थाओं से सहयोग मिलेगा. नशा एक सामाजिक बुराई है और जब सभी एक साथ इस नशे के खिलाफ लड़ेंगे तो जरुर सफलता मिलेगी।
नवागढ़ / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत नवागढ़ में विधानसभा स्तरीय सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा अवधेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने की। साथ में विधानसभा प्राभारी तोखन साहू, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान, प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा दयावंत धर बांधे सहित विधानसभा अंर्तगत समस्त मोर्चाओ के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
पूर्व विधाक चन्देल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब ,शोषित ,वंछित ,दलित ,पीड़ित , पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। चन्देल ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।
पुराने दिग्गजो के नेतृत्व में जीतेंगे विधानसभा : जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने मंच में उपस्थित नवागढ़ विधानसभा जनसंघ के समय से पार्टी का झंडा उठाने वाले पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामशरण साहू, नरेंद्र शर्मा, त्रिलोक साहू, महावीर साहू, मिलाप साहू, मनहरण सिंह, रमाकांत तिवारी, हरिकिशन कुर्रे आदि को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को संगठन को जीत दिलाने में इनकी भूमिका प्रमुख रहेगी क्योंकि इन्हीं ने अथक मेहनत कर 2003 में पार्टी को जीताया था। 2023 में भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। नवागढ़ की जनता ने कांग्रेसी विधायक को उतारने का मन बना लिया है।
आयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर : तोखन
पूर्व संसदीय सचिव तोखन साहू ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ जबकि कांग्रेस ने हलफनामा देकर भगवान राम को काल्पनिक कहा था। कांग्रेस ने अपराधियों, माफियाओं को संरक्षण देकर छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है।
पूर्व मंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस की इस सरकार का एकमात्र मकसद लूट मचाना है। कायदे कानून को नजरअंदाज कर डंके की चोट पर सरकारी रुपयों की लूट मचाई जा रही है।
भाजपा स्वीकृति कार्यों को कराने में तक विधायक असफल : दीवान
जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि नवागढ़ में विकास ने नाम पर केवल बंदरबांट हुआ है। भाजपा शासनकाल में स्वीकृति कार्यों तक को कराने में विधायक फेल हुए है। नवागढ़ में बन रहा गौरवपथ व छोइहानाला नहर निर्माण भ्रष्टाचार को स्पष्ठ कर रहे है। गाँव-गाँव मे शराब बेचकर नेताओ के जेब भरे जा रहे है, इसीलिए अब समय आ गया है बदलाव का।
सह लोकसभा प्रभारी दयावंत बंधे ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के सभी मोर्चा को विशेष कार्य योजना बनाकर जनता के बीच पहुंचना है और भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा करनी है। संचालन पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग व आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने किया।
इस दौरान जिला महामंत्री मधु राय, होरीलाल सिन्हा, सुरेन्द्र सिंह, देवादास चतुर्वेदी, जगजीवन खरे, निमिराज सोनवानी, सुशील बनर्जी, गुरमुख भार्गव, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, परस वर्मा, विवेक शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, राजाराम चंद्राकर, सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत, गजेंद्र साहू, खेमिन साहू, तारकेश्वरी सोनकर,फूलचंद साहू,महेश टण्डन, कपिल बंजारे, कौशल सिन्हा, जितेन्द्र भुवाल, टीकम गोस्वामी, तनु दीवान, श्रीकांत ठाकुर, गोलु सिन्हा, दुर्जन साहू, रामकिशुन साहू, केदार साहू, रितेश मिश्रा, बाबुलाल रजक, वेदप्रकाश वर्मा, मुरारी साहू, संजू राजपूत, रोहित साहू, मनीराम साहू, राजकुमार निश्रा, सुरेन्द्र राजपूत, धनीराम निर्मलकर, मिथलेश सोनकर, रवि यादव, कुलेश्वर सिन्हा, अवतार यादव, नरेंद्र बंजारे, राजा खान, मनीष श्रीवास, भागवत, राजा, जित्ते, गोपी, बालशंकर वर्मा, महेंद्र जायसवाल, मेला यादव, सन्तोष देवांगन, ऋतुराज, रमेश निषाद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश के किसानों, छोटे व्यवसाइयों से सख्ती से लोन वसूली करने वाली मोदी सरकार अरबपतियों पर क्यों है मेहरबान ?
- क्या औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने बन रही है अरबों रुपए का लोन माफ करने की पालिसी ?
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन को लेकर कई सवाल किये हैं। राजेंद्र ने कहा है कि आरबीआई को स्पष्ट करना चाहिए कि एनपीए के मामलों में छूट का आशय क्या है। क्या छूट का यह नोटिफिकेशन मोदी सरकार के मित्र कहे जाने वाले चंद औद्योगिक घरानों का लोन माफ करने और आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए जारी किया गया है। राजेंद्र ने कहा कि किसानों और छोटे व्यवसाइयों का लोन माफ करने की बजाय मोदी सरकार अरबों रुपए का लोन लेने वालों को राहत देने का काम कर रही है।
राजेंद्र ने केंद्र सरकार की मंशा पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जानबूझकर लोन न चुकाने वाले यानी विलफुल डिफॉल्टर्स और बैंक धोखाधड़ी के मामलों में बैंको को समझौता करने की छूट देना उचित नहीं है। केंद्र सरकार को करोड़ों, अरबों रुपए का लोन लेने वालों से सख्ती से लोन वसूलना चाहिए लेकिन उन्हें छूट देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियमों में बदलाव किया जा रहा है। नये नियम के तहत बैंकों को जानबूझकर चूना लगाने वाले डिफाल्टर RBI से सेटलमेंट कर सकते हैं।
राजेंद्र ने कहा कि छोटे किसानों और व्यवसाइयों से कुछ हजार या लाख रुपए वसूलने के लिए सख्ती बरती जाती है लेकिन अरबों रुपए हजम करने वालों को केंद्र की मोदी सरकार लगातार छूट पर छूट दे रही है। पिछले 9 साल में लाखों करोड़ रुपए लेकर देश से भागने वाले भगोड़ों पर कार्रवाई करने की बजाय भाजपा सरकार ने उन्हें शह दी। अब बैंकों को जानबूझकर चूना लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें छूट का लाभ देने का नोटिफिकेशन जारी करने से दाल में काला नजर आ रहा है।
राजेंद्र ने कहा कि पिछले 9 साल की मोदी सरकार के कार्यकाल में NPA 365 प्रतिशत बढ़ चुका है। 10 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि डूबत खाते में डाली जा चुकी है। इसमें से सिर्फ 13 प्रतिशत कर्ज वसूला गया है। 2015 से 2023 के बीच 6,00,000 करोड़ का बैंक फ्रॉड होने की जानकारी सामने आ रही है। राजेंद्र ने कहा कि नए नियम से बैंकों को खाली करने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, जो कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा।
राजेंद्र ने सवाल किया है कि देश को लूटने वालों को अभयदान क्यों मिल रहा है? देश लूटकर भागने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ? अरबों रुपए की लूट करने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार अब नियम कानून भी बदल
रही है।
देश की आजादी के लिये नेहरू ने 16 साल जेल में बिताया था सावरकर के जैसे अंग्रेजो से माफी नहीं मांगा था
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल के नाम पर बने नेहरू संग्रहालय के नाम को बदले जाने को कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और भाजपा की संकुचित मानसिकता बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम नरेंद्र मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय दुनिया भर के विद्वानों के लिये जिज्ञासा शांत करने का केंद्र रहा है। मोदी सरकार ने इसका नाम बदलकर अपनी छोटी सोच को प्रदर्शित किया है। भाजपा कहां-कहां से महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम को हटायेगी। नेहरू का नाम जो देश के जन मन में रचा बसा है। इस देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के नव निर्माण में पं. जवाहर लाल नेहरू का अतुल्य योगदान है। आजादी का लड़ाई में अपनी जवानी के 16 साल से अधिक समय को पं. नेहरू ने अंग्रेजों की जेलों में बिताया था। उन्होंने कभी भाजपा आरएसएस के पितृ पुरूषों की भांति न अंग्रेजों की चाटुकारिता किया था और न ही जेल से रिहाई के लिये सावरकर के जैसे अंग्रेजों के सामने माफी नामा दिया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा और मोदी दुर्भावनावश पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने संग्रहालय का नाम भले ही बदल ले लेकिन पं. नेहरू द्वारा बनाये गये भाखड़ा नांगल बांध सिंचाई परियोजनाये बोकारो, राउर केला, दुर्गापुर, भिलाई जैसे उद्योगो पर से नेहरू जी की छाप कैसे मिटायेंगे? जब भाजपा के पूर्वज श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय, अपने दल के राजनैतिक वजूद की तलाश के लिये देश में हिन्दू मुस्लिम और क्षेत्रवाद का जहर बो कर सांप्रदायिकता फैलाकर विघटन फैलाने की कोशिशे में लगे हुये थे तब पं. जवाहर लाल नेहरू भारत में शिक्षा व्यवस्था का प्रचार प्रसार, स्कूल कालेजो का निर्माण, मेडिकल कालेजो का निर्माण, एम्स आईआईएम आईआईटी बना रहे थे। देश के नव निर्माण के लिये सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने की योजनायें बना कर क्रियान्वयन करवा रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजने स्मारक बनाने की योजना बना रहे है उसका स्वागत है। लेकिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने स्मारक को बदलना मोदी का नेहरू जी के प्रति पूर्वाग्रह को दर्शाता है। यह मोदी की घटिया मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है।
भाजपा राज में सरकार से लेकर प्रशासन तक थी माफियाओं की पैठ
कमीशन और भ्रष्टाचार पर फोकस होती थी रमन राज की योजनाएं
रायपुर/ शौर्यपथ /राज्य में माफिया के पनपने के भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू के आरोपो का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि राज्य में माफिया के पैठ की शुरुआत भाजपा के राज में शुरू हुई थी जिस पर भाजपा सरकार के जाते ही लगाम भी लगाया जा चुका है। भाजपा के राज में एक नए किस्म के माफिया का उदय हो गया था जो सत्ता और प्रशासन को हथियार बना कर अपनी दादागिरी को कानून का आवरण डाल कर छुपाये रखता था। रमन राज में प्रत्येक जिले में विशेष सेल और क्राइम ब्रांच बनाकर प्रशासनिक आंतकवाद का गिरोह संचालित किया जाता था। दबावपूर्वक जमीन मकान खाली कराना, जमीन हड़प कर जबरिया कब्जा करना, खनन माफिया को संरक्षण देने का काम रमन सरकार के संरक्षण में होते रहे। रमन सिंह के कुशासन में रेत माफिया नागू चंद्राकर को दिये गये संरक्षण, समोदा घाट में दिन दहाड़े सरपंच की गोली मारकर की गयी हत्या को छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही सारे माफियाओ का पतन शुरू हो गया है, चाहे प्रशासनिक आतंक फैलाने वाला प्रशासनिक माफिया हो या पुलिस आतंक फैलाने वाला माफिया हो या भाजपा द्वारा पोषित कोल और कबाड़ माफिया हो सभी के हौसले पस्त हो चुके है। अब राज्य में न कोई संविधानेत्तर शासक सुपर सीएम बचा है और न ही वर्दी का रौब दिखा कर ब्लैकमेलिंग करने वाला सुपरकॉप और न ही अपनी जमीनों के दाम बढ़ाने के लिए आम आदमी की जमीनो की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध लगवाने वाला सरकार में दखल रखने वाला भू माफिया। राज्य में कानून के राज की स्थापना हो चुकी है ऐसे में वर्षो से छत्तीसगढ़ के संसाधनों और राज्य के प्रशासन को अपनी जागीर समझने वालों और छत्तीसगढ़ की सम्पदा को विदेशी लुटेरों के समान 15 वर्षो तक लूटने खसोटने वालो को पीड़ा होना स्वाभाविक है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू के द्वारा उठाये गये मुद्दो को गलत प्रस्तुतीकरण कर चंद्रशेखर साहू अपनी राजनैतिक रोटी सेकना चाहते है। धनेन्द्र साहू जी ने अधिकारियों को कानून के पालन की नसीहत दी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक कहने को कुछ है नही खीझ में भाजपा नेता झूठे बयान दे रहे हैं। नान और धान के भ्रष्टाचार, अगस्ता और पनामा की कमीशनखोरी, प्रियदशर्नी महिला सहकारी बैंक और डीकेएस के घोटाले भी सर्वविदित है। केवल कमीशनखोरी के लालच में अनुपयोगी स्काई वॉक, घटिया मोबाईल, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे रमन सरकार की प्राथमिकता हुआ करती थी। पन्द्रह सालो तक कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा की आदत वस्तुस्थिति को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने की हो गयी है। राज्य में स्वच्छ और जवाबदेह प्रशासन देने को कांग्रेस का हर नेता प्रतिबद्ध है।
दुर्ग / शौर्यपथ / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( भारत सरकार ) का दिनांक 22 जून विधानसभा दुर्ग की तैयारी के लिए संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा 16 जून दिन शुक्रवार को लेंगे बैठके
आयोजित बैठकों के बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सर्वप्रथम शाम 4:00 बजे दुर्ग विधानसभा समन्वय समिति की सदस्यगण दुर्ग शहर के चारों मंडल अध्यक्ष, महामंत्री गण ,दुर्ग नगर निगम के पार्षद गण एवं छाया पार्षद गणों की बैठक आयोजित की गई है
तत्पश्चात शाम 5:00 बजे से जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री गण, जिला प्रकोष्ठ के संयोजक ,सहसंयोजक गणों की बैठक आहूत की गई है
शाम 6:00 बजे से जिला समन्वय समिति के सदस्य गण, विधानसभा के प्रभारी, विधानसभा विस्तारक गण की बैठक आहूत की गई है आयोजित बैठको में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बंधु भगिनी निर्धारित बैठक अवधि के समय अवश्य उपस्थित होने की अपील की है |
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
