August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    रायपुर/ शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिये गये धरने से भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर से सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का धरना बेशर्मी का पराकाष्ठा। भाजपा ने अश्लील गालियां बकने वाले नेता के समर्थन में धरना दिया? भाजपा के नेता सरेआम पुलिस अधिकारियों को गाली बकते है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओ को गंदी-गंदी गालियां देकर धमकाता है। महिला पुलिस वालों के सामने अश्लील गालियां बकता है। पूरी भारतीय जनता पार्टी अपने अभद्र नेता के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाये उसके बचाव में धरना दे रही है। यही है भाजपा के पार्टी विथ डिफरेंस की हकीकत जो अपने नेता की अभद्रता के बचाव के लिये सभ्य समाज की सारी मर्यादाओं को ताक पर रखकर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने पूछा भाजपा बताये कि उसने किस बात के लिये धरना आयोजित किया था। मूणत की अभद्रता और उनके गाली गलौच का समर्थन करने के लिये धरना दिया था? या फिर मूणत के द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बेकासूर युवकों की गई बेईज्जती का समर्थन करने के लिये धरना दिया था?

    प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के धरने को भाजपा की चोरी ऊपर से सीना जोरी बताया है।सारे प्रदेश ने घटना क्रम के वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा है पूर्व  मंत्री राजेश मूणत ने सार्वजनिक रूप से पुलिस विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्द गन्दी गन्दी गालियों का प्रयोग किया है। थाने में भी मूणत ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच किया मारपीट कराने का भी वीडियो वायरल है ।उसके बाद भाजपाई किस बात का आंदोलन कर रहे। पूर्व मंत्री या राजनैतिक दल का कार्यकर्ता होने से किसी को कानून तोड़ने का विशेषाधिकार नही मिल जाता हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत जिस तरह का आचरण दिखाया पुलिस के साथ गाली गलौच अभद्रता किया वह गलत था। सरकार चली गयी लेकिन भाजपाइयों की सत्ता की ऐंठ अभी तक नहीं गयी। भाजपा के पूर्व मंत्री का आचरण आलोकतांत्रिक और अभद्र है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है तथा राजेश मूणत के समर्थन में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता पुलिस थाने में जाकर थाने में पुलिस पर दबाव बनाया था वह गलत और अमर्यादित था।

    तेजी से स्थापित होते “छत्तीसगढ़ मॉडल“ से डरे भाजपाई संसद के पवित्र मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं
    भूपेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, रोजगार और आमजन की समृद्धि के मामले में सीमित समय में अनेकों प्रतिमान स्थापित किया है


    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग समय पर अलग अलग माध्यम से राजनीतिक लाभ के लिए एक ही विषय पर अलग-अलग आंकड़े प्रस्तुत करके भ्रम फैला रहे है। विगत दिनों भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी कहा था कि मोदी सरकार के आंकड़े विश्वसनीय नहीं हैं। 4 दिन के भीतर दूसरी बार संसद के पवित्र मंदिर में झूठे तथ्य प्रस्तुत किए गए। पहले छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक बिजली कटौती वाले पांच राज्यों में शामिल करके और अब कुपोषण और शिशु/बाल मृत्यदर पर। विदित हो कि वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली वाला राज्य है। अभी भी हमारी मांग और खपत से लगभग 58 मेगावाट अधिक उत्पादन हो रहा है। महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना को छत्तीसगढ़ से बिजली आपूर्ति की जा रही है। विगत 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ में किसान, आदिवासी, गोपालकों की समृद्धि, कुपोषण शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के मामलों में अनेकों प्रतिमान स्थापित हुए हैं। छत्तीसगढ़ में नवजात शिशु और 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर में बड़ी गिरावट आई है एन एफ एच एस के आंकड़ों के अनुसार 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर में 22 प्रतिशत तथा नवजात व शिशु मृत्यु दर में 23 व 18 प्रतिशत की कमी आई है। 2015-16 में जहां राज्य में 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर 64.3 प्रति हजार हुआ करती थी वर्ष 2020-21 में घटकर 50.4 प्रति हजार पर आ गई है। भूपेश बघेल सरकार के सुपोषण अभियान और संस्थागत प्रसव के लिए किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में शिशु और बाल मृत्यु दर में लगातार कमी आ रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी हुई है वर्ष 2015-16 में 70.2 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 85.7 प्रतिशत हो गई है। ऐसे में मोदी सरकार के द्वारा लोकतंत्र के पवित्र मंदिर, लोकसभा में झूठे आंकड़े प्रस्तुत करना बेहद निंदनीय है आपत्तिजनक है।

    कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 के अनुसार छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के 100 दिन के भीतर आयरन और विटामिन टेबलेट वितरण 2015-16 में 30प्रतिशत था जो 2020-21 में बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया जबकि राष्ट्रीय औसत 44 है। विटामिन की रिपीट डोज 180 दिन बाद पुनः वितरण का आंकड़ा 2015-16 में 9.5 प्रतिशत था जो 2021 में बढ़कर 26.3 हो गया इसी प्रकार बच्चों के टीकाकरण में भी 81 से बढ़कर 84.8 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि राष्ट्रीय औसत 83 प्रतिशत है। कुपोषण के मामले में रमन सिंह के समय 2012 से 2018 के बीच 7 वर्षों में केवल 16 प्रतिशत की कमी आई थी जबकि वर्तमान भूपेश बघेल सरकार में केवल 2 वर्षों में 32 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से बाहर आए हैं। जनवरी 2019 में चिन्हित 433541 कुपोषित बच्चों में से 140556 बच्चे मई 2021 तक कुपोषण से मुक्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ में 1900 वेलनेश सेंटर खोले गए हैं, जिला अस्पतालों को मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाया गया है, सभी ब्लॉक अस्पतालों में भर्ती की सुविधा आरंभ की गई है।आंगनबाड़ी केंद्र की संख्या 43763 से बढ़कर 40660 हो गई है। 2897 आंगनबाड़ी केंद्र नए खुले हैं। छत्तीसगढ़ में सुपोषण अभियान की मॉनिटरिंग प्रदेश के मुख्य भूपेश बघेल स्वयं कर रहे हैं। दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में झूठे और भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। विगत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्य ने कहा था कि देश में कोई बेरोजगारी नहीं है जबकि हाल ही में प्रकाशित आंकड़ों में देश में बेरोजगारी दर ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुपोषण और आमजनता की समृद्धि का छत्तीसगढ़ मॉडल जिस तेजी से देश में स्थापित हो रहा है उससे डरे भाजपाई और केंद्र सरकार केवल भूपेश बघेल सरकार को नीचा दिखाने गलत आंकड़े को भ्रामक रूप से प्रस्तुत कर रही है जो सत्य से परे है, पूर्वाग्रह से ग्रसित और राजनीति से प्रेरित है।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची, इसलिए पार्टी को छोड़ा है. मैं बहुत देर से असहज महसूस कर रहा था. मुझे लगता था पार्टी में बदलाव होगा पर नहीं हुआ. हमें लगा कि हम जैसे सीनियर लोगों की पार्टी में कद्र नहीं है. अब गलत को गलत कहने का वक्त आ गया है.

    उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि वह बीजेपी में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पर विचार नहीं किया है. मैं बीजेपी में किसी से नहीं मिला हूं. अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. हो सकता है मैं किसी भी पार्टी में शामिल ना होऊं. अभी कोई जल्दी नहीं है.

    अश्वनी कुमार ने ये भी कहा कि हो सकता है कि मैं गलत हूं, लेकिन निकट भविष्य में कांग्रेस को मैं केवल नीचे की ओर ही जाते देख रहा हूं.
    अश्वनी कुमार ने कहा कि जिस तरह की लीडरशिप को पंजाब में पेश किया गया, वह पिछले 40 सालों में सबसे खराब है. जिस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपमानित किया गया, इस्तीफा देने को मजबूर किया गया है, उससे कांग्रेस का कोई अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा. मैं इससे दुखी हुआ, मैं इसकी निंदा करता हूं.

    40 साल से अधिक समय तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद चुनावों के बीच पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में विस्तार से उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक समय आता है जब इससे ज्यादा आप सहन नहीं कर पाते. मेरी कई दिनों से रातों की नींद हराम रही है. मैंने खुद ही सोचा कि जब मैं इतना असहज महसूस कर रहा हूं तो मैं इससे चिपका क्यों हूं. मुझे लगता है समय आ गया है कि गलत को गलत कहा जाए और कठिन निर्णय लिया जाए

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नया भारत संविधान के अनुसार काम करेगा, न कि शरीयत कानून के अनुसार. उन्होंने यह भी कहा कि "गज़वा-ए-हिंद" का सपना कभी सच नहीं होगा. राज्य में साच चरणों में होने वाले मतदान के दूसरे चरण में आज नौ जिलें की कुल 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने koo किया, "'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें... वो रहें या न रहें भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम!"

    योगी आदित्यनाथ ने आज ही समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि उनकी "80 बनाम 20" टिप्पणी "उन लोगों के बीच अंतर करने के लिए थी जो विकास का समर्थन करते हैं और जो लोग हर चीज का विरोध करते .हैं"
    योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी से कहा, "मैं पूरी स्पष्टता के साथ कह सकता हूं कि यह नया भारत है, यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है. इस नए भारत में विकास सभी का होगा और किसी एक का तुष्टिकरण नहीं होगा."

    उन्होंने कहा, "नया भारत शरीयत नहीं संविधान के अनुसार काम करेगा. मैं यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत (दुनिया के अंत) तक भी पूरा नहीं होगा." .

    भगवा वस्त्र पहने मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध को लेकर कर्नाटक में उपजे भारी विवाद पर भी बात की. उन्होंने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि सिस्टम को भारतीय संविधान के अनुसार चलना चाहिए. हम अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं, अपने मौलिक अधिकारों, अपनी व्यक्तिगत पसंद और नापसंद को देश या संस्थानों पर नहीं थोप सकते

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से दो दिन पहले कहा कि जैसे ही उत्तराखंड में नई बीजेपी सरकार बनेगी, वैसे ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी. खटीमा में उन्होंने कहा कि इस संहिता के लागू होने से राज्य में सभी के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा.

    मुख्यमंत्री धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जैसे ही नई भाजपा सरकार बनेगी, वह राज्य में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी. उन्होंने कहा कि यह यूसीसी सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगा, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो.

    सीएम धामी ने दावा किया कि कानून राज्य में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा और "राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण" की रक्षा करने में मदद करेगा.

    देशभर में समान नागरिक संहिता भाजपा के लगातार चुनावी घोषणा-पत्रों का हिस्सा रही है. जून 2016 में कानून मंत्रालय ने 21वें कानून पैनल को समान नागरिक संहिता से संबंधित मामलों की जांच करने के लिए कहा था. हालांकि, 21वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त, 2018 को समाप्त हो गया था. कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था, "इस मामले को भारत के 22वें विधि आयोग द्वारा उठाया जा सकता है."

    तब रिजिजू ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 44 में यह प्रावधान है कि राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा.

    राजनीति /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने निकल गए हैं। उनको पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में लगाया गया है। सिंहदेव अगले कुछ दिनों तक नैनीताल और हल्द्वानी में कैंप करेंगे।

    कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को स्टार प्रचारक बनाया है। कुछ और नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार संयोजन आदि की जिम्मेदारी मिली है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के जरिए हाईकमान ने टी.एस. सिंहदेव को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। बताया जा रहा है, सिंहदेव मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के क्षेत्र में प्रचार करेंगे। हरीश रावत इस बार नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से उम्मीदवारी कर रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी के टिकट दिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विरोध देखकर टिकट काटकर हरीश रावत को वहां से उम्मीदवार बना दिया गया। अब संध्या डालाकोटी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रावत को चुनौती दे रही हैं।

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    यूपी में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में आज यानी गुरुवार (10 फरवरी) को 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो भी चर्चा में है, जो बीजेपी उत्तर प्रदेश के वैरिफाइड हैंडल से ट्वीट किया गया है. इसमें योगी आदित्यनाथ मतदान करने की अपील कर रहे हैं कि मतदान करें, अवश्य करें ! आपका एक वोट उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करेगा. नहीं तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर, केरल और बंगाल बनते देर नहीं लगेगी.

    वीडियो में योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि बड़े निर्णय का समय आ गया है. इन 5 सालों में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ है. उन्होंने जनता को सावधान रहने को भी कहा कि अगर आप चूके तो मेहनत पर पानी फिर जाएगा. और इस बार यूपी को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी.

    गौरतलब है कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इससे पहले चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करते हुए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस चरण में 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला प्रत्याशी हैं.

     

    संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र की सरकार गिराना चाहती है. महाराष्ट्र में मिड टर्म पोल की तैयारी शुरू की है, लेकिन हम महाराष्ट्र की सरकार गिरने नहीं देंगे.

    मुंबई /शौर्यपथ/

    शिवसेना के नेता संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं. ईडी को गैर- संवैधानिक तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा हैं. ED बीजेपी के एजेंट की तौर पर देशभर में काम कर रही है. ईडी द्वारा क्रिमिनल सिंडिकेट शुरू किया गया है. मेरी बेटी की शादी के डेकोरेटर की ईडी पूछताछ कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि बंदूक की नोक पर हमारे निकटवर्तीय लोगों को धमकाया का रहा है. सब लिख कर दो, वरना जेल में डालेंग. इस तरह की धमकी दी गई है. हर रोज 12 घंटे तक पुछताछ हो रही है.

    संजय राउत ने आगे कहा कि मुंबई के ईडी कार्यालय कौन जाता हैं? कौन ईडी को ब्रीफिंग करता है. किसको फंसाना है, इसकी प्लानिंग किस तरह से होती है, इसके बारे में खुलासा करूंगा. मेरा इशारा किसकी ओर है. ये देवेंद्र फडणवीस अच्छी तरह जानते हैं. हमारे घर में घुसेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं. हम तुम्हारे घर में घुसने जाएं तो नागपुर भी नहीं जा सकोगे. मैं जल्द ही मुंबई के ईडी कार्यालय के बाहर हजारों लोगों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर सभी खुलासे करूंगा.पूरे देश में ईडी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दाखिल कर जांच कर रहा है. क्या यूपी, बिहार में घोटाले नहीं हो रहे?

     

    राजनीति /शौर्यपथ/

    जगदलपुर में BJP के पूर्व मंत्री केदार कश्यप और 200 गिरफ्तारी के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रायपुर से सरगुजा और बस्तर तक तानाशाही चल रही है। लेकिन, कांग्रेस सरकार सुन ले, न हम डरे हैं न डरेंगे। यह आवाज और बुलंद होगी। जगदलपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने नगर बंद का आह्वान किया था। लेकिन, नगर बंद करवाने से पहले ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद से बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है।

    डॉ रमन सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल है? आवाज दबाने, विरोध कुचलने के लिए ये जो पुलिसिया दमन राज्य सरकार कर रही है उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। वहीं डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव में मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आतंक का राज है। इस आतंक के राज को हम खत्म करेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे अपराध दर्ज करवा रही है। गुंडई में कार्यकर्ताओं को दौड़ाया जा रहा है। हर क्षेत्र में पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले लगा रही है। किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पा रहा है। डॉ रमन ने कहा कि यह प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार है। इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन करने की जरूरत है।

    धरमलाल कौशिक बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार

    डॉ रमन सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कैशिक का भी बयान सामने आया है। धरमलाल कैशिक ने कहा कि जगदलपुर के एक भ्रष्ट कांग्रेस पार्षद को बचाने के लिए मेयर से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता तक लगे हुए हैं। पूरे जगदलपुर शहर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। हमारे नेता जिनमें केदार कश्यप, संतोष बाफना, किरणदेव, रूपसिंह मंडावी, संजय पांडेय समेत कईयों की गिरफ्तारी कर ली गई है। शहर के व्यापारियों को धमकी देकर कहा गया है यदि वे अपनी दुकानें बंद करते हैं तो उनपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। FIR करेंगे।

    कौशिक ने कहा पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी हुई है। यह साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य में हत्याएं बढ़ गई है, पैसों की मांग की जा रही है। तस्करों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। अवैध उत्खनन और अवैध शराब की तस्करी भी बढ़ गई है। यहां पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। CG में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता डरेंगे नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision