August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश संगठन प्रदेश संगठन युवा कांग्रेस के चुनाव में सकरी दावेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए इस बार चुनाव कराने का और चुनाव के आधार पर अध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला लिया है कांग्रेस संगठन के इस फैसले से सभी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया और कई दावेदार एक बार अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरने की ठान लिए हैं किंतु वही दुर्ग शहर में युवा कांग्रेसियों को चुनाव ना लड़ने की समझाईश दी जा रही है ताकि व्यक्ति विशेष को ही अध्यक्ष बनाया जाए किंतु सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षा के आगे यह मामला खटाई में पड़ता नजर आ रहा है ऐसे ही एक मामले में है दुर्ग शहर के सक्रिय युवा कांग्रेसी मोहित वाल्दे चुनावी मैदान में उतर आने के लिए कमर कस चुके हैं बता दें कि मोहित वाल्दे पिछले 10 *12 सालों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं एवं छात्र संगठन से युवा संगठन में प्रवेश कर इस बार अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं ।

       चर्चा है कि मोहित वाले को अध्यक्ष पद के चुनाव ना लड़ने की बात कही गई थी किंतु अपने सामने निष्क्रिय व्यक्ति को अध्यक्ष बनते ना देख पाने की स्थिति में मोहित वाल्दे अपनी सक्रियता के दम पर चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी सक्रियता के चलते जीत उनकी होगी बता दें कि मोहित वाल्दे विधायक वोरा के कट्टर समर्थक है किंतु पेनल टीम में नाम ना होने के कारण क्षुब्ध हो गए हैं ऐसे में उन्होंने यह फैसला किया है कि चुनावी मैदान में उतरकर अपनी किस्मत आजमा आएंगे और बिना चाटुकारिता के संगठन में अपना स्थान बनाएंगे बता दें कि मोहित वाल्दे द्वारा पिछले साल शहर में पावर लिफ्टिंग का राज्य स्तरीय सफल आयोजन किया गया था वही करोना कॉल में मोहित वाल्दे द्वारा जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जहां एक और कोरोना काल में चाटुकार नेता घरों में दुबके हुए थे मोहित वाले अपनी जान है और स्वास्थ्य की फिक्र ना करते हुए जरूरतमंदों के लिए सदा सक्रिय रहे वहीं कांग्रेस के पक्ष में कई आंदोलनों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि पैनल में नाम होगा किंतु पैनल में नाम ना होने के कारण और अपनी सक्रियता एवं संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा के दम पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव जीतने की पूरी उम्मीद के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय कर लिया है ।

       आज नामांकन की आखिरी तारीख है उसके बाद 12 मई से 12 जून तक वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी ऐसे में महाभारत के समय में अपने पक्ष में काफी लोगों का समर्थन प्राप्त होने के विश्वास के साथ लालदेव मोहित वाले चुनावी मैदान में उतर रहे हैं मोहित वाल्दे के चुनावी मैदान में उतरने से निष्क्रिय अध्यक्ष का तमगा लिए हुए आयुष शर्मा के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं वैसे तो आज नामांकन की आखिरी तारीख है और जब तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती अध्यक्ष पद के दावेदारों की स्थिति साफ नहीं होती तब तक बड़े फेरबदल होने की भी उम्मीद की जा रही है अब सभी युवा कांग्रेसी संगठन सहित राजनीति में रुचि लेने वालों को इंतजार है कि अंतिम समय के बाद कौन-कौन दावेदार है मैदान में जमे रहते हैं ।

    रायपुर/ शौर्यपथ / खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता के बढ़त भरोसे का प्रतीक है। खैरागढ़ की ऐतिहासिक जीत के लिये कांग्रेस वहां के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करती है। यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके मंत्री मंडल के सहयोगियों तथा प्रभारी पी. एल. पूनिया कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओें को पदाधिकारियों को इन सारे नेताओं को बधाई देते है जिनके प्रयासों से पार्टी का 71 वां विधायक चुनाव जीता।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले सवा तीन साल के जनहितकारी कामों पर जनता की मुहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने महत्तपूर्ण योजनाये बनाया और उनका धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन किया इस कारण जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने खैरागढ़ की जनता से चुनाव में जो वायदा किया खैरागढ़ की जनता ने उस पर भरोसा दिखाया। जनता जानती है कांग्रेस जो कहती है वह करती है।
     
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2018 में तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के जनता का भरोसा और बढ़ता गया चार उपचुनाव, नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जीत, पंचायतों में मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में जनता के भरेसे पर खरा उतर रही है।

       durg / shouryapath / प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ने भाजपा के वृहद कार्यक्रम तहत आज भाजपा गंजपारा सदर मंडल मे वार्ड 37 उत्कल नगर डिपरा पारा मे बने प्रधानमंत्री आवास के महिला लाभार्थी पदमा यादव के घर बैठकर भाजपा नेताओ व वार्ड की महिलाओ ने पीएम मोदी कि मन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखते हुए उनके द्वारा जल सरंक्षण के लिए दिए संदेश व अन्य प्रेरक बातो को सुनकर जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थीं इसी प्रकार वार्ड 60 प्रोफेसर कालोनी में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने भी वरिष्ठ नागरिकों के बीच पीएम मोदी जी की मन बात सुनी चंडी शीतला मंडल ने अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर कसारीडीह बोरसी मंडल में महामंत्री पोषण साहू पटरी पार मंडल के तितुरडीह मे महिला मोर्चा महामंत्री स्वरूप लता पांडे सहित शहर व गांव की विभिन्न वार्डों व बूथों में पीएम मोदी कि को सुना गया। 
       इस संबंध में मन की बात कार्यक्रम जिला प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने अब भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ आमजन भी प्रतीक्षारत रहते हैं और गांव के चौपाल से लेकर घरों तक आम लोगों के बीच प्रधानमंत्री जी को सुनकर उनके द्वारा बताए जाने वाले प्रेरक व ज्ञानवर्धक बातों से अवगत होते हैं इसी क्रम में आज मन की बात की 88वा संस्करण में पीएम मोदी जी ने पानी बचाने हेतु दिए संदेश व फिटनेस की दृष्टि से 126 वर्ष के बाबा शिवानंद जी के स्वस्थ रहने की राज तथा छोटे व्यवसाई को सुगम ऑनलाइन व्यापार के लिए जी ई एम पोर्टल से जुड़कर व्यापार करने का मंत्र दिया साथ ही अप्रैल माह दो महान विभूतियों के जन्म जयंती का प्रेरणादाई जीवनी व नवरात्र पर्व का उद्देश्य भी बताया जिसकी सार्थकता जन जन तक बताने का संकल्प लिया गया  प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम आज शहर में विभिन्न वार्डों में किया गया।जिसमे संतरा बाड़ी वार्ड 26 मे उमेश गोस्वामी, पचरीपारा वार्ड 29 मंडल उपाध्यक्ष श्यामा साव,वार्ड 39 पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा निवास सहित अनेक स्थानों पर प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुना गया इस अवसर पर आज के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप   रजनी यादव, शकीला बानो, पदमा यादव, हेमलता निर्मलकर, रीना यादव ,ललिता वर्मा, नीतू कुरे ,कुलेश्वर निर्मलकर, माया नागदवाने, लता सोनी, अन्नू साहू ,माहेश्वरी साहू ,प्रीति मार्कण्डेय, हेमलता यादव, पूनम यादव ,संगीत साहू उपस्थित थे।

    कांग्रेस और अकाली से असंतुष्ट पंजाब ने आप को अवसर दिया है
    लोकतांत्रिक विचार मंच में 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर चर्चा

       दुर्ग / शौर्यपथ / लोकतांत्रिक विचार मंच द्वारा आज दुर्ग के तीर्थराज पैलेस में 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर चर्चा का आयोजन किया गया, चर्चा की शुरूवात करते हुए बृजेंद्र तिवारी ने कहा कि 4 भाजपा शासित राज्यों में भाजपा की सरकारों के खिलाफ जबरदस्त असंतोष नजर आ रहा था किंतु चुनाव परिणामों में इसका असर दिखाई नहीं दिया इस तरह चुनाव परिणाम विस्मयकारी है, विनोद सोनी ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जनता में असंतोष के बावजूद चुनाव वाले राज्यों में विपक्ष जनता का भरोसा जीतने में विफल रही है जिसका लाभ भाजपा को मिला है, श्यामलाल साहू ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ एक साल से अधिक आंदोलन हुआ किंतु यूपी और पंजाब के चुनाव को प्रभावित करने वाला प्रमुख चुनावी मुद्दा नहीं बन सका इससे जन आंदोलन को धक्का लगा है, लवकुश सिंगरौल ने चुनाव सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 2त्न वोट पाने वाली कांग्रेस को 2 सीटें और 12त्न वोट पाने वाली बसपा को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है इस लिहाज से चुनाव परिणाम जनता का सही प्रतिनिधित्व नहीं करती है, घनश्याम सोनी ने पंजाब में आप को मिले बम्पर जीत का श्रेय केजरीवाल के बेदाग छबि और दिल्ली सरकार के जनहितैषी कार्यों को देते हुए कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस और अकाली दोनों से नाराज रही है और आप को सरकार चलाने का मौका दिया है, वसंत उईके ने कहा कि यूपी के चुनाव में मायावती और ओवैसी की पार्टियां चुनाव जीतने में भाजपा की खेवनहार साबित हुई है, अरूण सार्वा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा को पराजित करने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं है सिर्फ क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में ही भाजपा के विजय अभियान को रोकने की क्षमता है,
    चर्चा का संचालन करते हुए एड. राजकुमार गुप्त ने सवाल किया कि केजरीवाल और आप ने सिर्फ पंजाब की जनता को ही प्रभावित क्यों किया अन्य राज्यों में क्यों असर नहीं दिखा ? उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि 5 राज्यों के चुनाव परिणाम देखकर ऐसा लगता है कि मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे अब चुनाव परिणाम में असरकारी नहीं रह गये है, किसान और मजदूर आंदोलन आदि का भी चुनाव पर प्रभाव नहीं होता है, चर्चा में आर पी गजेंद्र, कल्याणसिंह ठाकुर, एस एल चौहान और भूषण लाल साहू ने भी अपने विचार रखे, चर्चा के आरंभ में शहीद भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को उनकी शहादत के लिये श्रद्धांजली अर्पित किया गया ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सत्य से प्रेरित इस फि़ल्म में 32 वर्ष पूर्व कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के जनसंहार देखकर मन व्यथित व विचलित हो गया , सुश्री सरोज पांडेय जी ने सभी भारतवासियों से निवेदन किया कि इस दिल दहला देने वाले सत्य को जरूर देखें।उन्होंने अपने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस कश्मीर पर हमारे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राण दे दिए और कहा कि पूरा का पूरा कश्मीर हमारा है ।
    पिक्चर में जो दिखाया गया जो वहाँ के कश्मीरी पंडितों ने झेला उसे हम महसूस कर रहे हैं , ये सब राजनीतिक वश हुआ इतनी बर्बरता पूर्वक वहाँ प्रताडि़त किया गया जिसकी नींदा शब्द भी छोटा है .मुख्यमंत्री जी को थोड़ा सोच समझ के बयान देना चाहिए था । वो अपने नेताओं से प्रभावित रहेंगेतो ऐसे ही बयान देते रहेंगे । इस उपलक्ष में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती ऊषा टावरी , श्रीमती चंद्रिका चन्द्राकर , व दुर्ग भिलाई के पत्रकार बंधु व महिला मोर्चा , युवा मोर्चा की टीम थी ।

    रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि विभिन्न मामलों में बनी न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से स्पष्ट हो रहा कि रमन सरकार के दौरान पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का अनेको बार क्रूर नरसंहार किया गया। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने तत्कालीन रमन सरकार पर जो-जो आरोप लगाए थे एक-एक करके वे सभी प्रमाणित होते जा रहे हैं। तथ्यों से प्रमाणित है कि वादाखिलाफी और प्रशासनिक आतंकवाद रमन सरकार का मूल चरित्र था। मदनवाड़ा, सारकेगुड़ा, एडसमेटा, पेद्दागेलुर जैसे फर्जी मुठभेड़, ताड़मेटला में सैकड़ों आदिवासियों के घर जलाने की घटना, सोनकु और बिजलु जैसे मिडिल स्कूल के बच्चों को मारकर नक्सली बता देना, मीना खलखो और मडकम हिडमे जैसी जघन्य बलात्कार और हत्या के मामले पर विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने पूरी ताकत से उठाया, और अब जब एक-एक करके जांच कमेटियों और न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट सामने आ रही है तो वे सारे आरोप जो तत्कालीन रमन सरकार पर कांग्रेस ने लगाए थे, लगातार प्रमाणित हो रहे हैं।
       प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान बस्तर के 644 गांव के लगभग 3 लाख से अधिक आदिवासियों को अपना घर और अपना गांव छोड़कर पलायन करने मजबूर किया गया। जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से बेदखल किया गया। बिना उद्योग लगाए ही लोहांडीडा में 4200 एकड़ जमीनें छीनी गई थी, जो भूपेश सरकार ने वापस किए, नक्सलवाद का डर दिखाकर हजारों स्कूल बंद कर दिए गए थे जो वर्तमान सरकार ने पुन: शुरू किया, जगरगुंडा बासागुड़ा राजमार्ग दशकों से बंद था जिसे भूपेश सरकार ने शुरू किया। विकास, विश्वास और सुरक्षा से स्थानीय जनता का विश्वास जीता जा रहा है। सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक तीनों क्षेत्रों में बस्तर के स्थानीय जनता की सहभागिता सुनिश्चित हुई है। एडसमेटा मुठभेड़ की न्यायिक जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि मारे गए तीन नबालिकों सहित सभी नौ लोग स्थानीय निर्दोष आदिवासी थे।
       मदनवाड़ा की रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि घटना में जिस अधिकारी की लापरवाही से एसपी सहित जवानों की शहादत हुई उस अधिकारी मुकेश गुप्ता को रमन सरकार ने सिर पर बैठा रखा था। तत्कालीन रमन सरकार के दौरान बस्तर में  दर्जनों बार निर्दोष आदिवासियों ग्रामीणों को नक्सली बता कर मार दिया गया । इन फर्जी मुठभेड़ों में मारे गए ग्रामीणों को भाजपा ने उस समय नक्सली साबित करने पूरी ताकत लगा दिया था। न्यायायिक आयोगों की रिपोर्ट के बाद  मृतकों को नक्सली बताने वाले भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह में नैतिकता बची हो तो पन्द्रह साल तक प्रदेश में क्रूर और अत्याचारी सरकार चलाने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

    दुर्ग। शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक बजट बताया है। राजेंद्र ने कहा कि बजट में जहां ग्राम से लेकर शहर के विकास का विजन है, वहीं आम जनता, अधिकारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर वर्ग के लिए शानदार योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बजट घोषणाओं से हर वर्ग को राहत मिलेगी। 

    राजेंद्र ने कहा कि पुरानी पेशन योजना लागू करने से पूरे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस योजना से लाखों परिवारों को राहत मिली है। इस घोषणा से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। इसी तरह विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ की गई है। इससे हर विधानसभा क्षेत्रों का विकास होगा। ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना गांव में खदान शुरू नहीं होने की घोषणा और इसी तरह सरपंचों का भत्ता प्रतिमाह दो हजार से बढ़ाकर 4000 करने से पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 

    बस्तर संभाग में कार्य कर रहे पुलिसकर्मी सहायक आरक्षकों को पदोन्नति और वेतन भत्ते का लाभ दिलाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स के नाम पर नए कैडर की घोषणा भी महत्वपूर्ण घोषणा है। बजट में मोर जमीन मोर मकान और मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान कर आवासहीन परिवारों को राहत मिलेगी। नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा और अमृत मिशन 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान करने से अधूरे कार्य पूरे होंगे। 

    राजेंद्र ने कहा कि जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान करने के साथ ही जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 और जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास के कार्य करने में सुविधा होगी। 

    राजेंद्र ने कहा कि इसी तरह न्याय एवं आर्थिक सुरक्षा दिलाने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर नया योजना में आगामी वर्ष से वार्षिक सहायता राशि 6000 से बढ़ाकर 7000 किया गया है। वर्धा के सेवाग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में सेवा ग्राम की स्थापना से महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके जीवन से आज की पीढ़ी को देशभक्ति और मानवता के सबक सीखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के हर वर्ग की बेहतरी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ राज्य का बजट पेश किया है। इस बजट की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। 

    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी दोनो मिलकर भी रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडेय, गुट की आपसी लड़ाई को खत्म नही कर पाये। डी. पुरंदेश्वरी जिन भाजपा नेताओं पर अविश्वास जता रही है उन्हीं के साथ बैठकर चुनाव की रणनीति बना रही है। एक तरफ रमन सिंह को चेहरा मानने से इंकार करती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ दौरा करने से परहेज करती है और उन्हीं के साथ बैठकर चुनाव की रणनीति बनाती हैं। असल में डी. पुरंदेश्वरी दिग्भ्रमित है और पीटे हुए मोदी के मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच जाना चाहती है। भाजपा के मठाधीश नेताओ के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर पाई। बैठक में भाजपा के सांसद और विधायकों को भी गैर जिम्मेदार माना गया है और उन्हें जनता एवं कार्यकर्ताओं से मिलने की हिदायत दी गई है। डी. पुरंदेश्वरी जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं भाजपा नेताओं को नया टास्क देकर और टास्क पूरा करने का समय सीमा देकर चली जाती है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी को हवा हवाई बात करने की आदत पड़ गई है उन्हें धरातल का ज्ञान नहीं है। छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में भी होने लगी है ऐसे में सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी करने के लिए डी. पुरंदेश्वरी तथ्य आधारहीन बात कर रही है। नगरी निकाय चुनाव में डी पुरंदेश्वरी और भाजपा के केंद्रीय नेता वार्ड स्तर तक गए थे और वार्ड की जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया इससे भाजपा के नेताओं को समझ में आना चाहिए छत्तीसगढ़ में भाजपा के खिलाफ आज भी आक्रोश बरकरार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश और विदेश में हो रही है अभी हाल ही में केंद्रीय समिति ने भी गोधन न्याय योजना की तारीफ की और इसे पूरे देश मे लागू करने की वकालत की है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के सांसद विधायक और उनके नेताओं की बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है जिस प्रकार से किसानों युवाओ मजदूरों के साथ धोखाबाजी मोदी की सरकार ने किया है। चुनावी राज्यों में जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं विधायकों को जनता दौड़ा रही है भाजपा के खिलाफ जो आक्रोश है अब भाजपा की उल्टी गिनती पूरे देश में शुरू हो चुकी है भाजपा नेताओं के झूठ फरेब जुमलेबाजी से देश की जनता व्यथित और परेशान है भाजपा को जनता सबक सिखाने तैयार हैं।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ /

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "आतंकवादियों द्वारा साइकिल चुनने" की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि "साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान है". पीएम के हमले के जवाब में अखिलेश ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर हिंदी में एक कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उसे "आम आदमी की सवारी" और गांवों के गौरव के रूप में पेश किया है.

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision