August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    रायपुर/शौर्यपथ /प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रसायनिक खादो की आपूर्ति करने में असफल मोदी सरकार अब अपने किसान विरोधी चरित्र पर पर्दा करने के लिए झूठ की राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार गलत बयानी कर रही कि उसने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मांगे गये उर्वरक से ज्यादा की आपूर्ति किया है। केंद्र ने रबी फसल के लिये छत्तीसगढ़ द्वारा कुल मांगे गये उर्वरक में 45 प्रतिशत की कटौती कर सहमति दिया था, जितना सहमति दिया उसका भी मात्र 65 प्रतिशत उर्वरक की आपूर्ति केंद्र द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा खरीफ के लिए 11.75 लाख मीट्रिक टन एवं रबी सीजन के लिए 7 लाख 50 हजार मीट्रिक टन सभी प्रकार की खाद की मांग की गई थी जिसमे 4 लाख 81 हजार मीट्रिक टन खाद की कटौती कर है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को, की गई खाद आपूर्ति के आंकड़े जारी कर राज्य सरकार के द्वारा खाद कटौती के जो आरोप लगाया जा रहा है उसको प्रमाणित किया है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रबी सीजन के लिए राज्य सरकार के द्वारा 3 लाख 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 50 हजार मीट्रिक टन पोटाश, 75 हजार टन एनपीके, 75 हजार टन सुपर फॉस्फेट की मांग की गई थी लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा 2 लाख टन यूरिया, 60 हजार टन डीएपी, 50 हजार टन एनपीके, 26 हजार मीट्रिक टन पोटाश, 26 हजार मीट्रिक टन सुपर फॉस्फेट की ही आपूर्ति की गई है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब किसानों को खाद की किल्लत से सामना करना पड़ रहा है जिस दिन से मोदी जी शपथ लिए उस दिन से लेकर आज तक किसानों को हर मामले पर जिसमें केंद्र सरकार का नियंत्रण है संघर्ष ही करना पड़ रहा है। मोदी सरकार किसानों को मिलने वाली खाद की सब्सिडी 7 साल में लगभग 84 प्रतिशत की कटौती कर चुकी है, पूर्व बजट में जहां 1 लाख 40 हजार करोड़ का खाद की सब्सिडी किसानों को मिलता था उसे घटाकर 1 लाख 5 हजार करोड़ कर दिया  है। ऐसे जब खाद सब्सिडी में कटौती होगी तो किसानों को खाद की किल्लत से जूझना पड़ेगा क्योंकि किसानों को खाद सब्सिडी युक्त मिलता है।

    राजनीति /शौर्यपथ /

    बीजेपी सांसद तेजस्‍वी सूर्या की ओर से ट्वटिर पर यूपी के एक्‍सप्रेसवे की प्रशंसा की गई थी. तेजस्‍वी सूर्या ने इसे 'योगीजी का एक्‍सप्रेसवे प्रदेश' कहकर संबोधित किया था, उनके इस वीडियो ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने देर नहीं की. उन्‍होंने कल रात जवाबी ट्वीट में लिखा, 'चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या' मतलब सूर्य तले अंधेरा है. जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ़ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो 'अनुपयोगी जी' ने नहीं, हमने बनवाया था.देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गए'

    दरअसल, गुरुवार को तेजस्‍वी ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें आगरा-लखनऊ हाईवे पर स्‍मूद ड्राइविंग को दिखाया गया था. योगी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'योगी जी के एक्‍सप्रेसवे से लखनऊ से कन्‍नौज.. ट्वीट में हैशटैग का इस्‍तेमाल किया गया था. कर्नाटक से बीजेपी के तेजतर्रार सांसद तेजस्‍वी सूर्या यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसके कुछ घंटों बाद अखिलेश की ओर से प्रतिक्रिया आई. गौरतलब है कि वर्ष 2017 में बीजेपी के हाथों सत्‍ता गंवाने वाले अखिलेश अकसर बीजेपी पर उनकी पार्टी(सपा) की परियोजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाते रहे हैं. 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ अखिलेश ने वर्ष 2016 में किया था, इसे फरवरी 2017 में लोगों के लिए खोला गया था.

    राजनीति /शौर्यपथ/

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन पर लग रहे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है. आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍य कुमार विश्‍वास की ओर से केजरीवाल पर हाल में लगाए गए संगीन आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल पर निशाना साधा था. इस मामले को लेकर केजरीवाल ने अपनी बात रखी है. उन्‍होंने कहा, 'वे मुझे आतंकवादी बताते हैं, मैं दुनिया का सबसे भला आतंकी हूं, जो अस्पताल बनाता है."दिल्‍ली के सीएम ने कहा, 'सारी पार्टियां पिछले कुछ दिनों से एक ही भाषा बोल रहे हैं.हमको गाली देते हैं. ऐसा लगता है हमारा क्या कसूर है? हम शिक्षा, स्वस्थ्य, बिजली, रोजगार की बात कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में वैसे ही पंजाब में करेंगे.ये लोग नहीं चाहते कि ऐसा हो. ये सब मेरे, भगवंत और आप के ख़िलाफ़ खड़े हो गए.जब ये इकट्ठे हो गए ऐसे ही आप तीन करोड़ पंजाबी इकट्ठे हो जाओ.'

     

     

    फाजिल्‍का /शौर्यपथ/

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यूपी, बिहार के भैये' वाले बयान के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर 'हमला' बोला है. पीएम ने कहा, 'इस टिप्‍पणी पर दिल्‍ली वाला परिवार तालियां बजा रहा था.'रविवार को होने वाली वोटिंग के पहले पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के सीएम ने क्‍या कहा और इस पर दिल्‍ली का परिवार तालियां बजा रहा था, पूरे देश ने यह देखा था. ' प्रधानमंत्री ने कहा, 'गुरु गोबिंद सिंह कहां जन्‍मे थे? पटना साहिब में, बिहार में. क्‍या आप गुरु गोबिंद सिंह को पंजाब के बाहर करेंगे? ऐसी विभाजनकारी मानसिकता के लोगों को एक क्षण के लिए भी पंजाब पर राज करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.

    संत रविदास का किया उल्‍लेख

    पीएम मोदी ने इस मौके पर गुरु रविदास का भी जिक्र किया, इन दलित गुरु की जयंती बुधवार को थी और विभिन्‍न नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार को रोकते हुए मंदिर पहुंचकर गुरु रविदास को याद किया था. पीएम ने कहा, 'हमने केवल कल संत रविदास जयंती मनाई, वह कहां पैदा हुए थे. उत्‍तर प्रदेश, वाराणसी में. क्‍या आप संत रविदास को पंजाब से हटा पाएंगे.'

    बता दें कि पंजाब के सीएम चन्‍नी ने एक रोडशो के दौरान यूपी, बिहार संबंधी कमेंट किया था और इस दौरान प्रियंका गांधी उनके बगल में ही थीं. चन्‍नी ने कहा था, 'प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं. वे पंजाब की बहू हैं. यूपी, बिहार, दिल्‍ली के भैया यहां आकर शासन नहीं कर सकते हैं. हम यूपी के भैया को पंजाब में नहीं आने देंगे.' इस दौरान प्रियंका गांधी मुस्‍कुराते हुए ताली बजा रही थीं. समर्थकों ने भी तालिययां बजाते हुए 'बोले सो निहाल' का उद्घोष किया था.

     

    '

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पंजाब चुनाव से पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब की जनता के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि प्यारे पंजाब वासियों, भारत एक अहम मोड़ पर खड़ा है. मेरा बहुत मन था की मैं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश और मणिपुर के भाई बहनों के पास जाकर देश के हालातों पर चर्चा करूं. पर वर्तमान हालात में डॉक्टरों की राय मानते हुए मैं आपसे इस वीडियो सन्देश के जरिये बात कर रहा हूं.

     आज की स्थिति बहुत चिंताजनक है. कोरोना की मार के बीच केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों की वजह से एक तरफ लोग गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, दूसरी तरफ हमारे आज के हुक्मरान साढ़े सात साल सरकार चलाने के बाद भी अपनी गलतियों को मानकर उनमें सुधार करने के बजाय लोगों की परेशानियों के लिए हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने में लगे हैं.

    मेरा स्पष्ट मानना है कि प्रधानमंत्री पद की खास गरिमा होती है और इतिहास को कसूरवार ठहराने से अपने गुनाह कम नहीं हो सकते. प्रधानमंत्री के रूप में मैंने दस साल तक काम करते हुए खुद ज्यादा बोलने की बजाय मेरे काम के बोलने को प्राथमिकता दी. हमने कभी अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश को नहीं बांटा, कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की, कभी देश और पद की गरिमा कम नहीं होने दी. हमने हर मुश्किल के बावजूद भारत और भारतीयों का मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा बढ़ाया.

     

     

    पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 3 और पार्षद AAP में शामिल

    चंडीगढ़ /शौर्यपथ/

    पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. इस बीच चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के तीन ओर पार्षद व कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. आप में शामिल होने वाले पार्षदों में मनदीप आहूजा , प्रियंका शर्मा और गुरजीत कौर शामिल हैं. बता दें कि कल ही अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी.

    आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस को घेरते रहे हैं. केजरीवाल ने हाल ही में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस ने 5 साल में पंजाब का माहौल खराब कर दिया है, हम जनता को आश्वासन देते हैं, AAP की सरकार शांति और भाईचारा कायम करेगी. बता दें कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी थी.

    रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार देश में यूपीए सरकार के समय से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का साजिश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में गरीबों को रोजगार देने वाली मनरेगा के बजट में मोदी सरकार ने 24 प्रतिशत की कटौती कर दिया है। मनरेगा में पिछले साल 11.6 करोड़ लोगों ने रोजगार मांगा था इनमें से 2 करोड़ लोगों को रोजगार नहीं मिल पाया था। इस वर्ष की गयी 25 प्रतिशत कटौती से काम नहीं मिलने वालों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी। मोदी सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले ऊपज के लिये बजट में भी 8 प्रतिशत की कटौती कर दिया है। मोदी सरकार ने किसानों को मिलने वाली खाद सब्सिडी जो 1.40 लाख करोड़ को घटा कर 1.05 लाख करोड़ कर दिया। खाद सब्सिडी में भी मोदी सरकार ने 35 हजार करोड़ की कमी किया है। इसका भार भी किसानों पर पड़ रहा है। इस कटौती के कारण उर्वरकों के दाम बढ़ गये है, किसान परेशान है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को जनधन योजना के तहत मिलने वाले 30 हजार करोड़ की सब्सिडी को भी खत्म कर दिया। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में केंद्रीय अंश को भी 40 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया। केंद्र सरकार ने राज्यों के माध्यम से चलाये जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं में केंद्रांश के रेशियों को घटाकर 75 एवं 25 कर दिया है। महिला बाल विकास और एनआरएचएम जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी मोदी सरकार ने कटौती कर दिया है। मोदी सरकार राज्यों को मिलने वाले राजस्व में जीएसटी लागू कर पहले ही कटौती कर दिया था, अब योजनाओं के खर्च के बोझ को भी राज्यों पर लगा कर अपने संघीय दायित्व से पीछे हट रही है। मोदी सरकार लगातार गरीबों के हितों के खिलाफ निर्णय ले रही है। मोदी सरकार की प्राथमिकता में गरीब, मजदूर, किसान नहीं चंद उद्योगपति है। उनके हितों के लिये ही मोदी सरकार निर्णय लेती है।

    पठानकोट /शौर्यपथ/

    पंजाब विधान सभा चुनावों के लिए प्रचार करने पठानकोट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है और उन्होंने पूछा है कि जब आतंकी पठानकोट को दहला रहे थे, तब कांग्रेस के नेता क्या कर रहे थे? उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ क्या-क्या कु-कृत्य नहीं किए? इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था तब देश उस संवेदनशील मौके पर एकजुट था लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे?"
    प्रधानमंत्री ने अपने पुराने अंदाज में लोगों से सवालिए लहजे में कहा, "इन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए या नहीं उठाए? इन्होंने शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछाला या नहीं उछाला?" पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा हमले की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग बाज नहीं आ रहे हैं. वो हमारी सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांग रहे हैं.

    इससे पहले अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा, "पठानकोट की इस पवित्र धरती से मुक्तेश्वर महादेव मंदिर और अमृतसर के दुर्गयांना मंदिर को प्रणाम करता हूं. ये धरती हरमंदिर साहिब और करतारपुर साहिब की भी धरती है. इस पवित्र धरती से मैं सभी गुरुओं को नमन करता हूं."

    दुर्ग / शौर्यपथ / कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान उत्तर प्रदेश में हो रही प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी के द्वारा संवैधानिक आधार पर बच्चों को  बिकनी पहनकर स्कूल आ सकते हैं देश में कई राज्यों पर इसका विरोध हुआ इसी कड़ी में दुर्ग जिला महिला मोर्चा के द्वारा इस विषय पर प्रियंका गांधी का पुतला दहन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड के पास किया गया इस दौरान प्रमुख रुप से जिला कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय, आई टी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया,  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वरूप लता पांडेय युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव शर्मा पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमुद बघेल उपस्थित रहे

       इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि एक और जहां देश के प्रधानमंत्री हमारे देश की संस्कृति सभ्यता को बढ़ाने के लिए पुरजोर प्रयासरत हैं और देश का नागरिक इस पर अपना सहभागिता निभा रहा है और जब इस विवाद पर जो कर्नाटका में हो रहा है उस पर कई राजनीतिक दल इस पर कहने से बच रहे हैं उस वक्त कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आयोजित  प्रेस वार्ता में मीडिया के मित्रों को संबोधित करते हुए कहती है कि देश का नागरिक संवैधानिक आधार पर कुछ भी पहन कर स्कूल जा सकते हैं और तो और बिकनी भी  इस कथन को लेकर महिला मोर्चा दुर्ग ने अपना पुरजोर विरोध करते हुए प्रियंका गांधी का पुतला दहन कर रही है

       आयोजित पुतला दहन में  जिला मंत्री श्वेता बक्शी ,कार्यालय मंत्री हेमलता निषाद ,मीडिया प्रभारी भावना दिवाकर, चंपा साहू, पार्वती पंडित ,मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अहिल्या यादव, शीतल जांगिड़, गीता वर्मा, सुशील साहू, विमला कामडे ,माया नागधोने ,लता सोनी ,रजनी यादव, श्वेता कनौजिया,  दुर्गा कामडे उपस्थित रहे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision