
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि सभी फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी और गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज मुक्त लोन और बीमा मुक्त पेंशन की व्यवस्था की जाएगी.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपने वचन पत्र का ऐलान किया. समाजवादी पार्टी ने कहा है कि सभी फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी और गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था की जाएगी. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं, स्टूडेंट और आम लोगों के लिए लोकलुभावन वादे किए गए हैं. गौरतलब है कि बीजेपी ने आज सुबह ही अपना संकल्प पत्र लांच किया था, जिसमें महिलाओं को हर साल तीन मुफ्त सिलेंडर, छात्राओं को स्कूटी, किसानों को मुफ्त बिजली जैसे कई अहम चुनावी वादे किए गए हैं.
किसानों के लिए अहम ऐलान करते हुए कहा गया है कि सभी फ़सलों को MSP के अंदर लाया जाएगा और 2025 तक सभी किसानों को क़र्ज़ मुक्त किया जाएगा.सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली देने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये का वादा भी घोषणा पत्र में किया गया है. महिलाओं-लड़कियों के लिए कहा गया है कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण दिया जाएगा और लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर PG तक मुफ़्त किया जाएगा. इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए 1090 को फिर से लाया जाएगा, जिसके तहत महिलाएं ईमेल और व्हाट्सएप पर FIR दर्ज़ करा सकेंगी. महिलाओं को हर साल दो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा भी घोषणा पत्र में है.
घोषणा पत्र में गरीबों को प्रतिवर्ष 18000 रुपये पेंशन देने की बात कही गई है. सभी गरीबों को हर माह दो सिलेंडर मुफ़्त दिए जाएंगे. 'समाजवादी थाली' हर ज़िले में शुरू की जाएगी, इसके तहत 10 रुपये में खाने की थाली दी जाएगी.ऑटो रिक्शाचालकों को हर माह दो लीटर मुफ्त पेट्रोल दिए जाने की बात भी इसमें हैं.हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है.
पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर सरकारी कर्मचारियों को लाभ दिए जाने का वादा भी घोषणा पत्र में है.कैशलेश हेल्थ सिस्टम लाने की बात भी इसमें कही गई है.कारीगर बाज़ार की स्थापना और उद्योगों के लिए सिंगल रूफ क्लीयरेंस सिस्टम लाने की बात भी घोषणा में कही गई है. इसके अलावा पूरे यूपी में 24 घंटे बिजली दी जाएगी. युवाओं पर फोकस करते हुए सभी गांव और शहरों में Free Wifi zones बनाए जाने और वर्ष 2027 तक दो करोड़ रोज़गार का सृजन किए जाने की बात भी घोषणा पत्र में कही गई है.
उत्तरप्रदेश /शौर्यपथ/
बीजेपी ने इस घोषणा पत्र के साथ बीजेपी ने 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया. इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी भी लाइन है.
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र जारी करने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे. इस घोषणा पत्र के साथ बीजेपी ने 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया. इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी भी लाइन है.
संकल्प पत्र में किए गए वादे
सिंचाई के लिए सभी किसानों को मुफ़्त बिजली दी जाएगी
विधवा पेंशन को बढ़ा कर प्रति माह 1500 की जाएगी (अभी 800 है)
होली और दीवाली को महिलाओं को दो मुफ़्त सिलेंडर दिए जाएंगे
60 से ऊपर महिलाओं को सरकारी परिवहन में मुफ़्त यात्रा
छात्रों को 2 करोड़ अथवा स्मार्टफ़ोन दिया जाएगा
हर घर में एक युवा को सरकारी या स्वरोज़गार का अवसर दिया जाएगा
कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मुफ़्त स्कूटी दी जाएगी
अयोध्या में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाएगा
गरीब बेटियों की शादी के लिए 25000 रुपये दिए जाएंगे (पहले 15000 रू थे
सभी सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थाओं के पास CCTV लगाए जाएंगे
हर ज़िले में डॉयलिसिस सेंटर बनाए जाएंगे
25 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे .
यूपीएससी, CLAT, NEET, TET , UPPSC, NDA की तैयारी कर रहे छात्रों को मुफ़्त कोचिंग दी जाएगी
लव जिहाद करने वालों को 10 साल की सज़ा और 1 लाख का जुर्माना
दिव्यांगो की पेंशन बढ़ाकर प्रति माह 1500 रू की जाएगी
सभी निर्माण मज़दूरों को मुफ़्त बीमा
सभी निर्माण मज़दूरों के बच्चों को स्नातक तक मुफ़्त शिक्षा दी जाएगी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने साथ ही ये भी कहा कि "उन्होंने pm जो बड़ी रैलियां कीं, उनके बारे में क्या?" पीएम मोदी ने कोविड के दौरान ही रैलियां की थीं.
पणजी /शौर्यपथ/
कांग्रेस महासचिवप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर (कांग्रेस ने कोरोना के दौरान प्रवासियों को महाराष्ट्र छोड़ने के लिए मुफ्त ट्रेन टिकट दिया, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोविड का प्रसार हुआ) सख्त लहजे में पूछा कि क्या पीएम मोदी क्या चाहते थे कि पैदल लौट रहे गरीबों को असहाय छोड़ दिया जाए. पणजी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने छोड़ दिया था, जिनके पास अपने घर लौटने का कोई रास्ता नहीं था, जो पैदल वापस जा रहे थे - क्या वे चाहते थे कि कोई उनकी मदद न करे? मोदी जी क्या चाहते थे?
प्रियंका ने साथ ही ये भी कहा कि "उन्होंने जो बड़ी रैलियां कीं, उनके बारे में क्या?" पीएम मोदी ने कोविड के दौरान ही रैलियां की थीं.
गौरतलब है कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम मोदी ने सोमवार को सदन में भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान जब हर बड़ा नेता यही अपील कर रहा था कि जो इंसान जहां है, वहीं रहे ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता ने ऐसा नहीं कहा. कांग्रेस नेताओं नेताओं ने ही प्रवासी मजदूरों को मुंबई छोड़ने के लिए फ्री में टिकट बांटे थे, जिसके चलते यूपी बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कोरोना तेजी से फैला.
राजनीति/शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर निशाना साधने का दौर जारी है. खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के बिजनौर में रैली कैंसल होने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने बीजेपी पर 'हमला' बोला है. यूपी चुनाव में जयंत की पार्टी का अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ है. मेरठ कंटोनमेंट में एक रैली को संबोधित करते
हुए जयंत चौधरी ने कहा, 'बीजेपी ने पहले बिजनौर में बेहतर बिजली और विकास का वादा किया था. यदि पीएम आज वहां जाते तो लोग सवाल पूछते, इसलिए अचानक बीजेपी का मौसम खराब हो गया.
जाट नेता, जयंत जिनका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनाधार है, दूसरी पार्टियों को 'ठंडा' कर देंगे' संबंधी बयान के लिए राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा था, 'वे हमें 'ठंडा' करना चाहते हैं लेकिन यहां बहुत ज्यादा गर्मी है. वे जिन्ना के बारे में बात करना चाहते हैं लेकिन हम रोजगार और गन्ना बकाया के बारे में बात करना चाहते हैं.' बिजनौर में आठ विधानसभा सीटें हैं इसमें से पांच पर इस समय बीजेपी का कब्जा है जबकि शेष तीन समाजवादी पार्टी के पास हैं. जिले में करीब 50 फीसदी आबादी दलितों आर मुस्लिमों की है. जिले में दो लोकसभा सीटें बिजनौर और नगीना हैं.
'
मथुरा /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश के चुनाव भाजपा के लिए कठिन माने जा रहे हैं, लेकिन पार्टी की मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "योगी आदित्यनाथ जीतेंगे." उन्होंने कहा, 14,000 करोड़ रुपये बरेली-मथुरा-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खर्च किए जाएंगे, विशेष रूप से मथुरा आने वाले यात्रियों को चकाचक सड़कें दिखाई देंगी." यह पूछे जाने पर कि क्या यह अयोध्या और वाराणसी के बाद मथुरा में भाजपा नियोजित भव्य मंदिर की तैयारी में है, उन्होंने कहा, "मथुरा पहले से ही विकसित हो रहा है. मुख्यमंत्री इसके पीछे मुख्य व्यक्ति हैं. मुझे अब पूर्ण सरकारी समर्थन है."
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस बात से सहमत हैं कि चुनाव में मुख्य चुनावी मुद्दा मंदिर होगा न कि विकास, उन्होंने कहा कि मुद्दा विकास होगा, लेकिन मंदिर भी इसमें शामिल होगा. उन्होंने एनडीटीवी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, "ऐसा कुछ नहीं...वैसे, मंदिर भी होगा. इतनी सुरक्षा दी जा रही है. सारी गुंडागर्दी बंद हो गई है."
पिछले साल के पंचायत चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए अयोध्या या मथुरा में बहुत उत्साहजनक नहीं रहे हैं, जहां बीजेपी अपने मंदिर के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है. मथुरा में भाजपा को 33 में से केवल आठ सीटें मिलीं. सबसे ज्यादा 13 सीटें मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने जीती हैं. अयोध्या की 40 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ छह सीटें मिली हैं. वहां शीर्ष पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी थी, जिसने 24 सीटों पर कब्जा किया था.
राजनीति/शौर्यपथ/
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से शुरू हुआ भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार शाम से ही विधानसभा थाने में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को पुलिस के साथ भिडंत हो गई। धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी विधानसभा थाना पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं के साथ थोड़ी देर तक धरने पर बैठे। बाद में लौट गए।
बताया जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का नया जत्था 11 बजे के करीब थाना पहुंचा। वे लोग वहां दरी बिछाने लगे। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में दरी बिछाने से रोक दिया। भड़के हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े। धक्का-मुक्की के बाद वहां अतिरिक्त बलों को बुला लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के संदेश भेजा। आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंच गए। उनके पहुंचने ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज कर दी। उन्होंने वहां धरने पर बैठे राजेश मूणत और दूसरे नेताओं से चर्चा की। थोड़ी देर धरने पर बैठने के बाद रमन सिंह वापस लौट गए हैं।
पूर्व मंत्री ने मारपीट के आरोप लगाए
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था सादी वर्दी में आए पुलिस कर्मियों ने उनको पीटा। भाजपा नेता उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने शिकायत की है कि पूर्व मंत्री ने थाने में उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। शासकीय कार्य करने से रोका है।
दो बजे से राजभवन तक मार्च की तैयारी
भाजपा ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तक आंदोलन की घोषणा कर दी है। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि थाने में अनवरत धरना जारी रहेगा। रविवार दो बजे से सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से राजभवन तक जुलूस निकालेंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को रायपुर बंद की घोषणा की गई है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बेरोजगारी उत्तर प्रदेश में युवाओं की एक बहुत बड़ी समस्या है. आर्थिक संकट का पूरा बोझ महिलाओं पर होता है.महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ाना बेहद जरूरी है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जोरशोर से जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. गाजियाबाद में प्रियंका ने कहा, ' यूपी की जनता सरकार से बहुत परेशान है. रोजी-रोटी कमाने में आम लोगों को बहुत मुश्किल हो रही है. जो छोटे और लघु उद्योग हैं इस इलाके में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. कोरोनावायरस संकट के दौरान उनके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया. जीएसटी लगाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है.'
प्रियंका ने कहा, 'इस साल के बजट में भी उनके लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है. जो नेता जिन्ना और पाकिस्तान का जिक्र करते हैं उसका फायदा उन्हीं को होता है, जनता को कोई फायदा नहीं होता. प्रियंका ने सवाल उठाया कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन चुनावों से ठीक पहले क्यों किया गया? कई साल से आप सत्ता में हैं...अपने पहले जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा, 'किसान इन चुनावों में एक बड़ा फैक्टर है. किसानों की बदहाली बढ़ती जा रही है.उन्हें खाद नहीं मिल रहा है. खाद के लिए लाइन में खड़े लोगों की मौत हुई है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं जिसका नुकसान लोगों को हुआ है.
'पंजाब को चाहिए ईमानदार CM, ता-ता थैया करने वाला नहीं' : मुख्यमंत्री चेहरे के ऐलान से पहले सिद्धू
चंडीगढ़ /शौर्यपथ/
पंजाब के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर राहुल गांधी रविवार को खुलासा करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले शीर्ष दो दावेदारों में से एक, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आकाओं को एक कटु संदेश भेजा है. उन्होंने कल कहा, "शीर्ष पर बैठे लोग" एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके. उन्होंने कहा, "नया पंजाब बनाना है तो मुख्यमंत्री के हाथ में है. इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है. शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके. क्या आप ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं?" सिद्धू ने गुरुवार को अपने समर्थकों को पंजाबी में कहा. जाहिर तौर पर गांधी परिवार पर साधे गए इस निशाने पर वहां मौजूद लोगों ने सिद्धू के समर्थन में नारेबाजी की.
सिद्धू को लंबे समय से मुख्यमंत्री पद चाह रहे है, पिछले साल सितंबर महीने में जब पार्टी ने अमरिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया था, तब उन्होंने अपने इस सपने को लगभग पूरा कर लिया था, लेकिन तभी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया.
चन्नी को अब सिद्धू को पीछे छोड़ते हुए देखा गया है, जो एक बहुत ही सार्वजनिक प्रतिद्वंद्विता रही है. कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनाव के लिए चन्नी को दो निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं, जो इस बात का संकेत है कि वह मुख्यमंत्री के लिए पार्टी की पसंद हो सकते हैं और एक सीट पर हारने की स्थिति में उन्हें बैकअप दिया गया है.
अटकलों के इस दौर में सिद्धू ने कल अपनी सभी जनसभाएं रद्द कर दीं और वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा के लिए निकल पड़े. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी रविवार को लुधियाना में नाम की घोषणा कर सकते हैं.
कांग्रेस ऐसा साल 2017 के चुनाव से सबक लेते हुए कर रही है. गौरतलब है कि उस समय कांग्रेस ने गोवा में 40 में से 17 सीटें जीती थीं और बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं , लेकिन दलबदल के कारण पार्टी सरकार बनाने में विफल रही थी.
पणजी /शौर्यपथ/
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे, इस दौरान पार्टी के उम्मीदवार उनकी मौजूदगी में 'वफादारी की प्रतिज्ञा' लेंगे. इसके तहत प्रत्याशी चुनाव के बाद दलबदल नहीं करने का संकल्प लेंगे. कांग्रेस ऐसा साल 2017 के चुनाव से सबक लेते हुए कर रही है. गौरतलब है कि उस समय कांग्रेस ने गोवा में 40 में से 17 सीटें जीती थीं और बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं , लेकिन दलबदल के कारण पार्टी सरकार बनाने में विफल रही थी. कांग्रेस के विपक्ष के नेता बाबू कावलेकर, जिन्हें भाजपा ने उपमुख्यमंत्री बनाया था, के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस के 15 विधायक भाजपा में चले गए. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए 17 में से सिर्फ दो विधायक अब पार्टी के साथ हैं.
इसके चलते इस बार पार्टी राज्य में लोगों को आश्वस्त करना चाहती है कि इस बार पिछली बार जैसी स्थिति नहीं होगी. राहुल गांधी पहले 2 फरवरी को गोवा आने वाले थे, लेकिन संसद में बजट सत्र और रायपुर में शहीदों के स्मारक के शुभारंभ की उनकी यात्रा के कारण उनकी गोवा यात्रा स्थगित कर दी गई थी.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
