August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान है और इस बात छत्तीसगढ़ की जनता भलीभांति जानती है सांसद को प्रमाण देने की जरूरत नहीं है।
    विजय बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान और स्वाभिमान पर थूकने की बात करने वाली डी पुरंदेश्वरी के बचाव करने से स्पष्ट हो गया है कि उन्हें छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ के किसान और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान से कोई लेना देना नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, धर्म, समुदाय एवं हर वर्ग के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मुख्यमंत्री और उनके पिता के मतभेद शुरू से है ये बात दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ लोग जानते है।
    कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान होने के साथ-साथ छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के प्रतीक हैं। ऐसे मुख्यमंत्री के ऊपर सवाल उठाने से पहले सांसद को बार-बार सोचना चाहिए। जब देश और प्रदेश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा था उस समय सांसद के द्वारा सांसद निधि छत्तीसगढ़ सरकार को ना देकर केंद्र सरकार को देने का काम किया। जबकि दुर्ग और छत्तीसगढ़ के लोगों ने उनको सांसद बनाया है। यदि दुर्ग सांसद सच्चे मायने में छत्तीसगढ़ के किसानों के हितेषी हैं तो केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि बिल जो कि किसानों के हित में नहीं है उनका विरोध करके दिखाएं।
    राज्यों को रासायनिक खाद उपलब्ध कराना, खाद के दाम तय करना, धान खरीदी के लिए बोरा उपलब्ध कराना यह केंद्र सरकार की जवाबदारी है। जिन दुर्ग सांसद को कभी भी छत्तीसगढ़ के किसानों के हित के लिए संसद में आवाज उठाते नहीं सुना गया, वो किसान हितैषी होने का दिखावा करना बंद करें।उन्होंने कहा भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वारा दिए गए बयान से वह कितनी सुसंस्कृत हैं। इसकी झलक छत्तीसगढ़ की जनता ने देख चुकी है। आने वाला 2023-24 के चुनाव में भाजपा को ऐसे अमर्यादित अपमानजनक बयान का भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

    ऽ मात्र 2 प्रतिशत की वृद्धि से किसानों का भला नहीं होगा
    ऽ किसानों पर अभूतपूर्व संकट पर पांच वर्षों में सबसे कम वृद्धि
    ऽ फसलों का लागत मूल्य ग़लत ढंग से निकाल कर डेढ़ गुना मूल्य बता रहे हैं
    ऽ न्यूनतम वृद्धि के लिये किसानों से माफ़ी मांगे भाजपा की केंद्र सरकार
    ऽ महंगाई दर में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
    ऽ छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाया
    ऽ पेट्रोल-डीजल के दामों में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

    रायपुर/ शौर्यपथ /

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार में डीजल महंगा, खाद महंगी, कीटनाशक महंगे, जीवनोपयोगी वस्तुयें महंगी, सब कुछ महंगा हो रहा है सिर्फ किसान की फसल का एमएसपी में कम बेहद कम वृद्धि की है जिसके लिये किसान विरोधी मोदी सरकार जिम्मेदार है। खरीफ में धान में बहुत कम वृद्धि करने के बाद रबी फसलों के एमएसपी में बेहद कम बढ़ोत्तरी कर मोदी सरकार ने किसानों से फिर धोखा किया।
    रबी फसलों के समर्थन मूल्य के आंकड़े जारी करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी किसान गन्ना, गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खेती करते है। इन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गयी वृद्धि धान के समर्थन मूल्य में की गयी वृद्धि की ही तरह अपर्याप्त है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 20 जून, 2018 को नमो ऐप पर किसानों से बातचीत करते हुए खुद मोदी जी ने 'लागत+50 प्रतिशतÓ का आंकलन 'ष्ट2Ó के आधार पर देने का वादा किया था। मोदी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि फसल की लागत मूल्य में किसान के मज़दूरी व परिश्रम + बीज + खाद + मशीन + सिंचाई + ज़मीन का किराया आदि शामिल किया जाएगा। लेकिन लागत का आकलन करते हुए मोदी सरकार ने समर्थन मूल्य तय करते समय इसी फ़ॉर्मूले को दरकिनार कर दिया है।
    केंद्र सरकार फसलों की प्रति क्विंटल जो लागत मूल्य निकाली है, अगर इसमें सारे खर्च जोड़ दिए जाएं तो किसी भी सूरत में किसान की फसलों की लागत इससे बहुत अधिक पड़ती है। मोदी जी का किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आज सिर्फ जुमला बन गया।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि खेती की लागत बढ़ रही है तो फसलों के दाम उसी अनुपात में क्यों नहीं बढ़े? लगातार कृषि आदानों खाद कीटनाशक दवा कृषि उपकरणों में जीएसटी लगने से दाम महंगे हो रहे है। डीजल के दामों में 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुयी है। खाद, कीटनाशक दवायें महंगी हो रही है लेकिन इस पर किसान विरोधी मोदी सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सिर्फ किसान की फसल ही मात्र ही मोदी सरकार को सस्ती चाहिये। महंगाई दर में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाया। ऐसी स्थिति में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में सिर्फ 2 प्रतिशत की वृद्धि अन्याय है।

    गन्ना - 285 से 290 बढ़त 1.75 प्रतिशत
    गेंहु - 1975 से 2015 बढ़त 2 प्रतिशत
    सूरजमुखी - 5327 से 5441 बढ़त 2.14 प्रतिशत
    जौ - 1600 से 1635 बढ़त 2.18 प्रतिशत
    चना - 5100 से 5230 बढ़त 2.55 प्रतिशत
    मसूर -5100 से 5500 बढ़त 7.85 प्रतिशत
    सरसों - 4650 से 5050 बढ़त 8.6 प्रतिशत

    मंत्री विधायकों और स्वयं सीएम भूपेश बघेल के पास दिल्ली जाने समय हैं, शक्ति प्रदर्शन और कुर्सी दौड़ करने समय हैं परंतु सूखे की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों के लिए समय नहीं हैं- ठाकुर रणजीत सिंह

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रक्षिशण प्रमुख रणजीत ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में सूखे की स्तिथि को लेकर प्रदेश सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाया हैं । उन्हीने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए, अपनी कुर्सी बचने के लिए किसानों का कंधा इस्तेमाल करती हैं। यह सरकार ऐसी कमरों में बैठ कर किसानों का निर्णय करती हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आपको किसान हितैषी बताते नहीं थकते। उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सूखे को लेकर ना अब तक कोई सर्वे हुआ हैं और ना ही अपने आपको किसान हितैषी बताने वाले नेता किसानों के खेत तक पहुंचे हैं फिर भी अपने आपको किसान हितैषी बताते रहें जनता सब समझ चुकी हैं।
    रणजीत ठाकुर ने कहा कि सूखे की रिपोर्ट अब तक नहीं आयी इसका सीधा मतलब हैं किसानों को राहत में देर होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि प्रदेशभर से सूखे की रिपोर्ट सोमवार तक आनी थी जिसकी मियाद खत्म हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री जी बिना रिपोर्ट के कैबिनेट में निर्णय करते हैं ऐसे निर्णय पर किसान कैसे भरोसा करें। किसान कैसे भरोसा करे कि सुखा से मिलने वाली राहत उस तक पहुंचेगी जबकि सरकार प्रभावित किसानों तक मियाद पूरी होने पर भी नहीं पहुंच पा रही हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि अपने आपको लगातार किसान हितैषी बताने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे से पर्दा हटाने वाला और यह साबित करने वाला भी हैं कि मुख्यमंत्री जी राजनीतिक रोटी सेकने अपने आपको किसान हितैषी बताने का काम करते हैं।
    रणजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि बिना रिपोर्ट के किसानों तक राहत कैसे पहुंचेगा? मियाद पूरी होने पर भी रिपोर्ट क्यों सामने नहीं आ रही हैं? क्या ढाई ढाई साल के कन्फ्यूजन में कन्फ्यूज कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अधिकारियों ने गंभीरता से लेना बंद कर दिया हैं क्या? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान हितैषी होने का ढोंग बंद कर ऐसी कमरे से बाहर आ कर किसानों की पीड़ा और दर्द समझना चाहिए। बिजली कटौती से परेशान किसानों के हित में कटौती पर तत्काल रोक का निर्णय करना चाहिए। खाद की तय समय पर पर्याप्त आपूर्ति के अभाव से जूझ रहे किसानों की सुध मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए। घटिया बीज से अपने फसल की हत्या से आहत किसान का दर्द मुख्यमंत्री बघेल को समझना चाहिए। सूखे की मार झेल रहे किसानो तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पहुंचना चाहिए। उन्होंने इस बात के लिए दुःख जाहिर किया कि छत्तीसगढ़ सरकार के तमाम मंत्री विधायकों के पास और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास दिल्ली जाने समय हैं, शक्ति प्रदर्शन और कुर्सी दौड़ करने समय हैं परंतु सूखे की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों के लिए समय नहीं हैं

    आखिर कहां जा रही अरबों-खरबों की रकम ,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू और रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया

    रायपुर / शौर्यपथ / केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र की संपत्ति बेचे जाने के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान छेड़ दिया है। आज रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने देश में बड़े पैमाने पर कल कारखाने, उद्योग से संबंधित संपत्तियां विकसित की। केंद्र की भाजपा सरकार इन संपत्तियों को एक-एक कर बेच रही है। सवाल ये है कि अरबों-खरबों की संपत्ति बेचने के बाद पैसा आखिर कहां जा रहा है।
    इस मुद्दे को लेकर सबसे पहले राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस के बाद अब जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा मोदी सरकार की कारनामों को लेकर सवाल किये गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की संपत्तियां बेच रही है। हवाई अड्‌डे, रेलवे स्टेशन, रेलवे की संपत्तियां, रिफाईनरी, टेलीकॉम कंपनियों को बेचा जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगभग 60 साल तक देश में शासन किया और इस दौरान बनाई गई खरबों की संपत्तियों को केंद्र की भाजपा सरकार बेच रही है। देश की संपत्ति बेचने के बावजूद जीडीपी घटी है। महंगाई लगातार ब़ढ़ रही है। देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। तेल, रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि देश की संपत्ति बेचने से मिला पैसा आखिर कहां जा रहा है।
    राजेंद्र साहू और उधोराम वर्मा ने कहा कि तेल की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। भविष्य में जो भी संपत्ति बिकेगी, उसका नियंत्रण और सेवा की एवज में शुल्क का निर्धारण निजी कंपनियां ही करेगी। देश की बहुमूल्य अचल संपत्तियों को बेचने का काम बेहद दुर्भाग्यजनक है। दुख की बात ये है कि केंद्र सरकार फायदा देने वाले हवाई अड्‌डे या रेलवे स्टेशन सहित अन्य संपत्तियों को निजी कंपनियों को बेच रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि अगर देश में कीमतों और सेवा शुल्क तय करने का काम उद्योगपति ही करेंगे, तो देश की स्थिति क्या रहेगी? कांग्रेस की सरकारों ने इन कंपनियों को खड़ा किया ताकि लोगों को रोजगार मिल सके और लोग अपने परिवार का पालन कर सकें। देशवासियों को इन सार्वजनिक उपक्रमों से फायदा मिल सके। लेकिन, सबका साथ और सबका विकास करने की बात कहने वाले केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केवल चंद लोगों का विकास किया जा रहा है। सरकार को चाहिये कि घाटे में चल रही सार्वजनिक कंपनियों को बेचने की बजाय इनकी स्थिति सुदृढ़ करें और लाभ की स्थिति में लाएं। प्रेस कांफ्रेंस में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू, आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर मौजूद थे।

    दुर्ग। शौर्य पथ । 

    15 साल के शासनकाल में आदिवासियों का कोई हित नहीं किया, अब आदिवासियों के हितैषी बनने का नाटक न करें भाजपा नेता

    संबित पात्रा ने मनमोहन सरकार के दौरान कब खरीदी 1241 रुपए की रसोई गैस, दिखाएं रसीद   

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने केंद्रीय भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा संगठन की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ की जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्हें गलतबयानी नहीं करना चाहिये। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता सही मायनों में आदिवासी समाज का हित चाहते तो 15 साल के रमन शासनकाल में आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को नहीं दी जाती। 

    इसी तरह आदिवासियों को वादे के अनुसार जमीन के पट्‌टे भी दिये जाते और जर्सी गाय देने का वादा भी पूरा किया जाता। लेकिन 15 साल के शासनकाल में ऐसा नहीं किया गया। रमन सिंह के शासनकाल में आदिवासियों को रोजगार के अवसर भी नहीं दिये गए। वनोपज की खरीदी नहीं की गई। केंद्र की भाजपा सरकार नगरनार स्लीट प्लांट को बेचने की योजना बना रही है। 

    दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने उद्योगपतियों से जमीन वापस लेकर आदिवासी भाईयों को उनकी जमीन वापस दिलाने का कार्य किया है। आदिवासियों से 52 प्रकार के वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का ऐतिहासिक फैसला भी भूपेश सरकार ने किया। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है। 

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि अगर मोदी सरकार नगरनार स्टील प्लांट को बेचने का प्रयास करेगी तो छत्तीसगढ़ सरकार प्लांट खरीदेगी और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाएगी। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एक भी किसान ने कर्ज होने के कारण आत्महत्या नहीं की है। कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कृषि ऋण तत्काल माफ किया गया था। सच ये है कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाले भाजपा नेताओं द्वारा सिर्फ अपने मित्रों का विकास किया जा रहा है। 

    राजेंद्र ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि के बावजूद भाजपा नेता संबित पात्रा ने अभी बयान दिया है कि यूपीए सरकार में रसोई गैस की कीमत 1241 रुपए थी। राजेंद्र ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर संबित पात्रा का बयान सत्य है तो उस समय उनके द्वारा खरीदे गए रसोई गैस की रसीद दिखाएं। संबित ने वर्तमान में 834 रुपए में रसोई गैस मिलने की बात कही। यह भी सरासर गलत है। अभी वर्तमान में रसोई गैस की कीमत 957 रुपए है। संबित पात्रा सहित समूचे भाजपा नेतृत्व को देश की जनता से झूठ बोलकर दिग्भ्रमित करने की बजाय बढ़ती महंगाई को कम कर राहत दिलाने का काम करना चाहिये।    

    किसानों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाने वाले रमन, धरम, विष्णु की क्यो है बोलती बंद अवर्षा को देखते हुये मोदी सरकार से कराये किसानों के लिये मुआवजे का ऐलान
    भाजपा बस्तर के चिंतन शिविर में किसानों, आदिवासियों, वनवासियों की अवर्षा से फसल खराब होने की करे चिंता मोदी सरकार से दिलाये मुआवजा

    रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार से सीख लेकर मोदी सरकार भी अवर्षा के चलते फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा देने का ऐलान करें। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने अवर्षा के कारण फसल खराब होने की दशा में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीकृत धान कोदो, कुटकी, रागी, अरहर की खेती करने वाले किसानों को 9 से 10 हजार रु प्रति एकड़ राशि देने का ऐलान किया है। कांग्रेस सरकार ने किसान हित में ऐतिहासिक और बड़ा फैसला किया है।
    अब बारी केंद्र में बैठी मोदी भाजपा सरकार की है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता जो किसानों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाते हैं राजनीति करते हैं उन्हें अब मोदी सरकार को किसानों के प्रति नरम रवैया अपनाते हुए दरियादिली दिखाने के लिए पत्र लिखना चाहिए, मांग करना चाहिए और अवर्षा के कारण उत्पन्न हुए सूखे की स्थिति के चलते जो देश भर में किसानों की फसल खराब होने की स्थिति में मुआवजा की घोषणा करना चाहिये।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बस्तर में भाजपा चिंतन शिविर कर रही है उम्मीद है उस चिंतन शिविर में अवर्षा के कारण फसल खराब होने की स्थिति जो निर्मित हुई है उससे किसानों, आदिवासियों, वनवासियों को होने वाली क्षति से बचाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से किसानों को राहत पैकेज दिलाने भी चिंतन होगी। वैसे मोदी सरकार के एजेंडे में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं की जीवन स्तर सुधारना, मदद करना उन्हें सहायता पहुंचाना नहीं है बल्कि चंद पूंजीपतियों के हाथ में देशभर के संपत्तियों को सौंपने की योजना है। ऐसे में मोदी सरकार से किसानों के हित में फैसला की उम्मीद करना बेमानी है। क्योंकि तीन काले कृषि कानून लाकर मोदी सरकार किसानों को चंद पूंजीपतियों की गुलाम बनाने की साजिश रच रही है और आम उपभोक्ताओं को पूंजीपति निर्मित महंगाई की काली खाई में धकेलने की तैयारी कर चुकी है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी योजना से छत्तीसगढ़ के जन-जन के चेहरे में आई चमक से भाजपा बेचैन
    डॉ रमन सिंह के चेहरा को जनता पहले नकार दी अब भाजपा ने भी किया किनारा

    रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह को चेहरा पढ़ना आता तो भाजपा 15 सीट में नहीं सिमटती। आरएसएस और भाजपा 15 साल तक डॉ. रमन सिंह के दाग़दार चेहरा को चमकदार बनाने में लगे रहे, सरकारी खजाने का बंदरबाट कर झूठी वाहवाही लूटने विज्ञापनबाजी करते रहे है। लेकिन रमन सिंह के दाग़दार चेहरा के बनावटी चमक को छत्तीसगढ़ की जनता पहचान गई।
    2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने रमन सिंह के चेहरे को नकार दिया और भाजपा को 15 सीट में समेट दिया। अब भाजपा भी रमन सिंह के चेहरे से किनारा कर ली है।
    यदि रमन सिंह अपने सरकार के जनविरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी नीति अफसरशाही से प्रताड़ित पीड़ित, किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं, आदिवासी जनजाति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं के मायूस चेहरा को पढ़ लेते तो भाजपा की ऐसी दुर्गति नही होती।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के पौने 3 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छू रहा है किसानों का कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, धान की कीमत 2500 रु प्रति क्विंटल,52 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदूपत्ता का मानकदर 4000 रू. प्रति बोरा मिल रहा है, रमन सरकार के दौरान निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया गया था ऐसे 718 प्रकरण में 918 आदिवासियों को जेल से मुक्ति मिली है। 14580 शिक्षकों की भर्ती, आंगनबाड़ी मितानिन कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढोत्तरी, छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहारों को पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में स्वाभविक बात है 15 साल तक छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के विरोधी रहे रमन भाजपा को तकलीफ होना ही है।

    गरीबों के मकान और दुकान को तोड़ना भाजपा के लिए विकास है 15 साल तक यही हुआ
    मंत्री रहते बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत रायपुर के विकास के बारे में नही सोचा

    रायपुर/शौर्यपथ / भाजपा के प्रदर्शन को फेल एवं मुद्दाविहीन राजनीतिक नौटंकी करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एवं राजेश मूणत मंत्री रहते रायपुर के विकास के बारे में कभी नही सोचे। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में गरीबों के मकान दुकान को तोड़ना, उनके जमीन को कब्जा करना ही विकास कहलाता था। विकास कार्यों के नाम से राजधानी सहित प्रदेश भर के लाखों गरीबों के मकान और दुकान को तोड़ने का काम उस दौरान किया गया। राजधानी के जनता के विरोध के बावजूद मनमर्जी करते हुए मात्र कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार करने के लिए राजधानी की सूरत को बिगाड़ने का काम पूर्व रमन सरकार में हुआ है। स्काईवाक का ढांचा रमन भाजपा शासनकाल के कमीशनखोरी के स्मारिका है।
    एक्सप्रेस-वे के निर्माण में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे बनाया गया जिसके पुल, पुलिया, सड़क उद्घाटन के पहले ही टूटने लगे, दरकने लगे। पूर्व के रमन सरकार के दौरान मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल रायपुर नगर निगम के कांग्रेस के परिषद के कार्यों पर अड़ंगा लगाते थे। नगर निगम में प्रशासनिक अधिकारी बैठाकर जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर रोक लगाते थे।
    अपने चहेते किवार कंपनी को सफाई का ठेका देकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्रदूषित, गंदा और बीमारू बनाने का काम किया गया था। पेयजल के लिए प्रस्तावित पाइप लाइन के कामों को रोका गया था। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगने नहीं दिया गया। मौसमी बीमारी से बचाने के लिए किसी भी प्रकार के उपाय नहीं किए जाते रहे हैं।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार गरीबों को मकान का पट्टा दे रही है, बिजली बिल हाफ की सुविधा दे रही है, 35 किलो राशन दे रही है, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में गरीब के बच्चों को अंग्रेजी की मुफ्त शिक्षा दे रही है। मौसमी बीमारियों से बचाने सभी प्रकार के उपाय कर रही है। तब भाजपा को राजिनीतिक नौटंकी सूझ रही है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन को जनता का सहयोग नहीं मिला। जनसमर्थन खो चुके भाजपाईयों ने प्रदर्शन के दौरान गुण्डागर्दी करते हुये नगर निगम जोन कार्यालय में तोड़-फोड़ की, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई। भाजपा के प्रदर्शन में गुण्डागर्दी झलक रही थी।

    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर संभागवार बूथ प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रभार का नया संशोधित आदेश जारी किया गया है। जिसकी संशोधित सूची इस प्रकार है। बूथ प्रबंधन समिति के सदस्यों को अपने-अपने प्रभार विधानसभा क्षेत्र के नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से संपर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुये बूथ पुर्नगठन की कार्यवाही को तेजी प्रदान करने के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देशित जारी किये है।
    रायपुर संभाग :- प्रमोद दुबे को कसडोल, बिलाईगढ़, प्रेमचंद जायसी को बलौदाबाजार, भाटापारा, पीयुष कोसरे को बसना, सराईपाली, कन्हैया अग्रवाल को महासमुंद, खल्लारी, आलोक चंद्राकर को रायपुर शहर उत्तर-दक्षिण राजेश चौबे को रायपुर शहर पश्चिम राजेन्द्र साहू को रायपुर ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसींवा, रंजीत कोसरिया को बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, मोहित ध्रुव को कुरूद, धमतरी, राजिम का प्रभार दिया गया है।
    दुर्ग संभाग :- भोलाराम साहू को संजारी बालोद, डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही, डॉ. थानेश्वर पाटिला को पंडरिया, कवर्धा, जितेन्द्र साहू को साजा, बेमेतरा, नवागढ़, कृष्णा दुबे को डोंगरगढ़, खैरागढ़, डोंगरगांव, अरूण सिसोदिया को राजनांदगांव, नवाज खान को पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, क्रांति बंजारे को खुज्जी़, मोहलामानपुर, अवनीश राघव को भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा का प्रभार दिया गया है।
    बिलासपुर संभाग :- आत्मा सिंह क्षत्रिय को लोरमी, तखतपुर, सीमा वर्मा को मुंगेली, अर्जुन तिवारी को कोटा, बिल्हा, मरवाही, शाहिद खान को कोरबा, पॉलीतानाखार, प्रमोद परस्ते को रामपुर, कटघोरा, चुन्नीलाल साहू को बिलासपुर, मस्तुरी, बेलतरा, जेठूराम मनहर को अकलतरा जांजगीर-चांपा, चंद्रपुर, शिवबालक कौशिक को सक्ती, जैजेपुर, पामगढ़, सूरज तिवारी को लैलुंगा सारंगढ़ विष्णु यादव को रायगढ़, विवेक बाजपेयी को खरसिया, धरमजयगढ़ का प्रभार दिया गया है।
    बस्तर संभाग :- बीरेश ठाकुर को केशकाल, करण सिंह देव को दंतेवाड़ा, कैलाश पोयम को जगदलपुर, रजनू नेताम को कांकेर, यशवर्धन राव को कोण्डागांव, रूखमणी कर्मा को नारायणपुर, हेमंत ध्रुव को चित्रकोट, मलकित सिंह गैंदु को बस्तर, विजय ठाकुर को अंतागढ़, मोहन लालवानी को भानुप्रतापपुर, सत्तार अली को बीजापुर, विमल सुराना को कोन्टा का प्रभार दिया गया है।
    सरगुजा संभाग :- जे.पी श्रीवास्तव को प्रेमनगर, प्रतापपुर, द्वितेन्द्र मिश्रा को बैकुंठपुर, अजय अग्रवाल को भटगांव, विमलेश तिवारी को जशपुर, कुनकुरी, शशीकांत श्रीवास्तव को पत्थलगांव, लुण्ड्रा, वेदान्ती तिवारी को अंबिकापुर, सीतापुर, नीति सिंह को रामानुजगंज, सामरी, नरेश राजवाडे भरतपुर सोनहट, ईस्माईल खान को मनेन्द्रगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision