August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री, कपड़ा, दवाई, स्टेशनी सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में कांग्रेस सरकार के समय की कीमत से दोगुनी वृद्धि को मोदी निर्मित महंगाई करार देते हुये कहा कि मोदी और महंगाई’ लोगों के जीवन के लिए अभिशाप बन गया है। महंगाई और कीमतों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि ने देश में हर व्यक्ति की कमाई को निगल कर हर परिवार की आय और बजट को बिगाड़ दिया।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनित महंगाई और मूल्य वृद्धि के कारण असहनीय पीड़ा और वेदना से देशवासी पीड़ित है, लाचार है, मजबूर है। घर परिवार का बजट मोदी निर्मित महंगाई ने तहस नहस कर दिया। न्यूनतम पोषण भी लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है। प्रतिदिन रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री एवं उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीदना भी मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार ने देश के नागरिकों की अभूतपूर्व पीड़ा और वेदना के प्रति अपनी आंखें मूंद ली हैं। मोदी सरकार द्वारा लोगों को कोई भी राहत दिए जाने की बजाय भाजपा पोषित चुनिंदा मीडिया के एक वर्ग की मदद लेकर जनता के इन महत्वपूर्ण मुद्दों से धार्मिक, विभाजनकारी बहस एवं बयानों द्वारा लगातार भटकाया जा रहा है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत की जनता को सबसे अधिक प्रभावित करने वाली वास्तविक समस्या इस समय पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की महंगी कीमतें हैं, जिसकी वजह से सभी खाद्य पदार्थ एवं उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। हर परिवार खाने के तेल, दालों और खाद्य पदार्थों की असहनीय महंगाई के प्रभावित है। शायद यह इतिहास में पहली दफा है कि टमाटर की कीमतें पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों को भी मात दे रही हैं। निर्माण सामग्री, जैसे सीमेंट, लोहा, और स्टील के दामों में लगभग 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है। सब कुछ धीरे-धीरे आम लोगों की पहुंच से बाहर होता चला जा रहा है। मोदी सरकार या तो लोगों के कष्ट व पीड़ा से अनभिज्ञ बनी हुई है या उनका परिहास बनाती है।

    रायपुर/ shouryapath / नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिये कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र समिति बनाई है जिसमें मंत्री मोहम्मद अकबर अध्यक्ष, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा सदस्य है।

    रायपुर/ शौर्यपथ / नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में नगरीय निकाय चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बनायी। विधानसभा चुनाव के पश्चात हुये नगरीय निकाय के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के रिकॉर्ड को दोहराया जायेगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बायोडाटा नहीं लिया जायेगा। वार्ड में सर्वे के आधार पर जीतने योग्य दावेदार को प्रत्याशी बनाया जायेगा। 30 नवंबर तक वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी गठन पूर्ण किये जायेंगे। घोषणा पत्र समिति, प्रचार-प्रसार समिति बनाये जायेंगे।
        नगरीय निकाय चुनाव की बैठक में मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह, मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री अनिला भेड़िया, नगरीय निकाय क्षेत्र के सांसद एवं विधायक, सांसद ज्योत्सना महंत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक अम्बिका सिंहदेव, विधायक शिशुपाल सोरी, विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक उत्तरी जांगड़े, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला, जिला प्रभारी पी.आर. खुंटे, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक जे.पी. श्रीवास्तव, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर, जिला प्रभारी जितेन्द्र साहू, पर्यवेक्षक प्रेमचंद जायसी, पर्यवेक्षक बिरेश ठाकुर, पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन, पर्यवेक्षक अटल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक राजेन्द्र साहू, पर्यवेक्षक अर्जुन तिवारी, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक अरुण सिसोदिया, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक द्वितेन्द्र मिश्रा, पर्यवेक्षक गोपाल थवाईत, पर्यवेक्षक उत्तम वासुदेव, पर्यवेक्षक आलोक पांडेय, पर्यवेक्षक कौशल चंद्राकर, पर्यवेक्षक फूलकेरिया भगत, पर्यवेक्षक शाहिद खान, पर्यवेक्षक सुशील शर्मा, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक कैलाश पोयाम, जिला प्रभारी एवं पर्यवेक्षक रूकमणी कर्मा, पर्यवेक्षक यशवर्धन राव, जिला प्रभारी लालजी चंद्रवंशी, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, जिला अध्यक्ष गण उधोराम वर्मा, मुकेश चंद्राकर, निर्मल कोसरे, नजीर अजहर, अरुण मालाकार, पदम सिंह कोठारी, बंशी पटेल, सुभद्रा सलाम, महेश्वरी बघेल, लालू राठौर, जिला संगठन प्रभारी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक गण एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

    फसल मुआवजा की मांग कर भाजपा सांसद कोरी बयानबाजी न करें : किसानों का हित चाहते हैं तो केंद्र से दिलाएं मुआवजा : उसना चावल खरीदने और बारदाने उपलब्ध कराने पीएम को पत्र भी लिखें – राजेंद्र साहू 

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने सांसद विजय बघेल को नसीहत देते हुए कहा है कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर किसानों के हितैषी होने का दिखावा न करें। अगर वे किसानों के हितैषी होने का दावा कर रहे हैं तो केंद्र सरकार से फसल नुकसान का मुआवजा क्यों नहीं दिलाते। किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग प्रधानमंत्री से क्यों नहीं करते? 

    राजेंद्र ने कहा कि सांसद विजय बघेल बयानबाजी करने की बजाय छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ज्यादा से ज्यादा बारदानों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखें। राज्य में बेमौसम बारिश से कई किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दे दिये हैं। सर्वे का काम भी शुरू हो चुका है।   

    अगर भाजपा सांसद विजय बघेल सही मायने में किसानों का हित चाहते हैं तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय और सभी भाजपा सांसदों को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलें। किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने, फसल बीमा राशि का तत्काल भुगतान कराने, छत्तीसगढ़ में बारदानों की सप्लाई, छत्तीसगढ़ के किसानों से उसना चावल खरीदी करने जैसी सभी मांगें करें।    

    राजेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन वर्ष के कार्यकाल में ही किसानों के हित में कई बड़े फैसले करते हुए देश में किसान हित का सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की कर्जमाफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये 9 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को भुगतान, किसानों से गोबर खरीदी, भूमिहीन किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, समर्थन मूल्य पर 52 वनोपज की खरीदी, फलदार पौधे रोपण की योजना, समर्थन मूल्य पर गन्ना खरीदने सहित कई घोषणाएं कर किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम किया है। 

    राज्य के भाजपा सांसदों को बताना चाहिए कि केंद्र की मोदी सरकार ने आज तक किसानों के लिए क्या किया है। यह भी बताएं कि प्रदेश के भाजपा सांसदों ने किसानों के हित के लिए प्रधानमंत्री को कितनी बार चिट्ठी लिखी। कितनी बार किसानों की उपज का मूल्य बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से की गई। 

    मोदी सरकार ने बिहार, यूपी, गुजरात जैसे राज्यों में विशेष पैकेज दिया है। भाजपा सांसद विजय बघेल को केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को राहत पैकेज दिलाने की मुहिम भी छेड़ना चाहिए। उन्हें अपनी मुहिम में प्रदेश के सांसदों और डॉ. रमन सिंह के साथ विष्णु देव साय और धरमलाल कौशिक को भी जोड़ना चाहिए। ताकि यहां के किसानों का भला हो सके।  

    राजेंद्र ने कहा कि 2014 और 2019 के चुनाव में किसानों ने भाजपा को वोट दिया लेकिन भाजपा ने आज तक किसानों के साथ छल के सिवा कुछ नहीं किया। कृषि कानून थोपने के साथ ही किसानों के साथ किये गए अत्याचार को पूरे देश ने देखा है। उसना चावल न खरीदकर मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भी अत्याचार कर रही है। किसानों के वोट से केंद्र में सरकार बनाने के बाद मोदी सरकार ने किसानों का अब तक कितना और क्या भला किया है? बेहतर होगा कि भाजपा सांसद किसानों के कल्याण के लिए कोरी बयानबाजी करना छोड़ कुछ ठोस पहल करें।       

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आज सातवा दिन न्यू पुलिस लाइन रेलवे फाटक वार्ड 48, 47 में रैली निकाला गया। रेलवे फाटक से होते हुए उड़िया बस्ती के गली मोहल्ले में पदयात्रा करते हुए नुक्कड़ सभाएं लेते हुए न्यू पुलिस लाइन कॉलोनी में घर घर जाकर जन-जन को मोदी सरकार के द्वारा बेतहाशा महंगाई बढ़ाई जा रही है को लेकर चर्चा करते हुए रायपुर नाका बस्ती के हर गली मोहल्ले में पदयात्रा के साथ नुक्कड़ सभाएं लिया गया। लोग अपने घरों से निकलकर मोदी की महंगाई से परेशान है कहकर बताये और लोग हमारे पद यात्रा में शामिल हुए। वार्ड 48 एवं 47 के आम नागरिक का इस पदयात्रा को जोर शोर से समर्थन मिला।
      इस दौरान दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि *बस करो मोदी सरकार बहुत हो गई महंगाई की मार*।केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई के खिलाफ जैसे डीजल पेट्रोल रसोई गैस का मूल्य आसमान छू रही है। आज हर वर्ग के नागरिक महंगाई से परेशान हैं और इधर *मोदी सरकार अपने आका अडानी अंबानी में मस्त है* और इस जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार द्वारा किये गए जन कल्याण जैसे *खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत 20 लाख तक इलाज की सुविधा* *गांव मोहल्लो , शहरी स्लम में घर घर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का वादा पूरा किया।आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन रसोइयों के वेतन में वृद्धि किया। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया गया।इसकी जानकारी जन-जन को दिया गया।
       पदयात्रा के दौरान दक्षिण ब्लॉक जन जागरण के प्रभारी *कौशल किशोर सिंह* दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष *अजय मिश्रा* पार्षद महेश्वरी ठाकुर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी , प्रवक्ता देवेश मिश्रा, महामंत्री हेमंत तिवारी, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, उजली आर एन सेनापति , अनीता तिवारी, डॉ.अश्वनी जांगड़े , रंजीत गोकलानी,पार्षद बृजेंद्र भारद्वाज, पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा, पूर्वी महिला ब्लॉक अध्यक्ष छाया चौधरी, वाहिद चौहान, मीना पाल, बृज मोहन तिवारी,राकेश दुबे, संदीप बख्शी, घोरो जाल, चित्रा जाल, बंटी नवरंग, देवेंद्र मारकंडे, कमलेश नागरची, आनंद श्रीवास्तव, दुरवती बारिक, जुगमत बारिक, रफीक खान, मासूब अली, सुल्ताना, केडी देवांगन, संजय नामदेव, निकिता मिलिंद, धर्मेंद्र महानंदा, के.रानी, पिंकी झा, खुशबू साहू, चंचला मंडावी उपस्थित थे।

    रायपुर/ शौर्यपथ / महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के द्वारा स्वच्छ अमृत महोत्सव में छत्तीसगढ़ एवँ छत्तीसगढ़ के 67 नगरीय निकायों को स्वच्छता के लिये पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की देश में एक अलग पहचान बन रही है छत्तीसगढ़ नित नए ख्याति को प्राप्त कर रही है पुरस्कार प्राप्त कर रही है।स्वच्छता के मामले में लगातार तीसरी बार देश में छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ राज्य साबित हुआ है यह कांग्रेस के लिए गर्व की बात है हर्ष का विषय है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व को जाता है। स्वच्छता अमृत महोत्सव में कुल 239 पुरस्कार दिये गए जिसमे से सर्वाधिक 67 पुरस्कार अकेले छत्तीसगढ़ को मिला है। राज्य सरकार की योजनाओं के धरातल पर बेहतर ढंग से काम करने एवं आम लोगों को शुद्ध पेयजल धूल मुक्त शहर प्रदूषण मुक्त शहर मुहैया कराने की दिशा में गम्भीरता से किये गए कार्यो को दिखाता है।छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के लिए बनायेगे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्रदर्शित कर रहा है। राज्य सरकार के नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के अनुरूप 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां घर घर जाकर गीला कचरा एवं सूखा कचरा एकत्र कर रही है।कचरा का वैज्ञानिक तरीकों से निपटान किया जा रहा है कचरा मुक्त शहर कचरा मुक्त गांव बनाने सरकार काम कर रही है इसका ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ आज 2021 में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों के श्रेणी में अव्वल नंबर पर है।

    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र के इस निर्णय से देश की जनता और अन्नदाताओं की जीत हुई है। प्रजातंत्र में किसी भी अन्याय के विरोध में किया जाने वाला शांतिपूर्ण जनआंदोलन जरूर सफल होता है और आतातायी अन्यायी शासक को झुकना पड़ता है। जिन किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी समर्थक, न जाने क्या-क्या कहा गया अंततः उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के सामने मोदी सरकार को झुकना पड़ गया। इन काले कानूनों को पहले ही वापस ले लेते तो इन कानूनों के विरोध के कारण चलाये जा रहे आंदोलन में देशभर में 600 से अधिक किसानों की जाने नही जाती। आशा है प्रधानमंत्री की यह घोषणा पूरी ईमानदार होगी, इसके पीछे केंद्र सरकार की कोई और छुपी मंशा नही होगी।
       इन कानूनों को तो संसद में प्रस्तुत करने के पहले जब अध्यादेश के रूप में लागू किया गया था उसी समय वापस ले लेना था। जिस कानून की विसंगतियों और दुष्प्रभाव को समझने में किसानों और देश की जनता को तीन घण्टे भी नही लगे उन काले कानूनों के बुरे प्रभावों को समझने में मोदी सरकार को एक साल से भी अधिक समय लग गया।
       प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि कानूनों को बनाने के लिये अलोकतांत्रिक रवैया अपनाया था। पहले तो अध्यादेश के रूप में लागू किया, जब संसद में विधेयक के रूप में पारित कराने की बारी आई तब बहुमत के अतिवाद का प्रदर्शन कर विपक्ष के विरोध को दबाने के लिये मार्शल तक को लगाया गया। राज्यसभा में बिना चर्चा कराये  ध्वनिमत   से विधेयक को पारित करवा कर कानून बनाया गया। कृषि कानून बनाने के बाद भाजपा की लगातार हो रही हार और उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनावों को देखते हुये केंद्र सरकार इस कानून को वापस लेने बाध्य हुई।
      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर नए सिरे से शुरुआत करने की बात कर रहे। लेकिन कृषि कानूनों के विरोध के आंदोलनों में जिन लोगो की जाने गयी है जब तक उनके घावों में मरहम नही लगेगा नए सिरे से शुरुआत कैसे होगी? प्रधानमंत्री मोदी को इन शहीद किसानों, आंदोलनकारियों के परिवारों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिये तथा मृतकों को उचित मुआवजा भी दिया जाये।
      कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन कानूनों के खिलाफ न सिर्फ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था, कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में इन काले कानूनों का विरोध किया। राहुल गांधी ने कहा था मोदी सरकार से एक दिन इस कानून को वापस लेने बाध्य होना पड़ेगा क्योंकि यह कानून देश के किसानों के हितों के खिलाफ है। अंततः केंद्र ने एक साल से अधिक समय की हठधर्मिता के बाद कानून को वापस लिया।

    मोदी सरकार पेट्रोल डीजल पर यूपीए सरकार के दौरान की एक्ससाइज ड्यूटी लागू करे पेट्रोल डीजल ही नही सभी आवश्यक वस्तुये हो जायेगी सस्ती-कांग्रेस

    रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा के महंगाई को लेकर चक्का जाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के पेट्रोल-डीजल के महंगाई को लेकर चक्काजाम को चोरी और सीनाजोरी बताते हुये कहा कि पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा टैक्स बढ़ाकर महंगा मोदी सरकार ने किया और भाजपा किस मुंह से राज्य सरकार से वैट घटाने की मांग कर रही है।
         भाजपा नेताओं में नैतिकता है तो उन्हें मोदी सरकार से पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी यूपीए सरकार के दौरान की लागू करने की मांग करनी चाहिए। मोदी भाजपा की सरकार में पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि रसोई गैस, खाद्य तेल, खाद्य सामग्री, दवाई, जूता-चप्पल, कपड़ा, ट्रांसपोर्टिंग, रेल, माल ढुलाई, भाड़ा, यात्री किराया, ऑयल, ग्रीस, ऑटो पार्ट्स, टायर, ट्यूब, बैटरी, बिजली के सामान, स्टेशनरी, कॉपी, पुस्तक सहित अति आवश्यक वस्तुओं के दाम में दोगुनी-तीन गुनी वृद्धि हुई है। आम जनता का जीना बेहाल हो गया है। मोदी की महंगाई की मार गरीब आदमी के रसोई और थाली पर पड़ा है, दो जून की रोटी महंगी हो गई। महंगाई के चलते आम लोगों के ऊपर कर्ज भार बढ़ गया है और बचत शून्य हो गया, महंगाई मोदी प्रायोजित है, मोदी के संरक्षण में मोदी के मित्रों ने आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी शुरू कर दी।
       मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नियत एवं हम दो हमारे दो की नीतियां जिम्मेदार है। मोदी सरकार ने पेट्रोल में एक्ससाइज ड्यूटी 9.48 रु. से बढ़ाकर 33 रु. एवं डीजल में 3.56 रु. से बढ़ाकर 32 रु. एवं 5 रु. सेस लगाकर जनता के ऊपर महंगाई की कुठाराघात की। अब पेट्रोल में 33 रु. बढ़ाकर 5 रु. घटाना एवं डीजल पर 32 रु. एवं 5 रु. सेस लगाकर 10 रु. घटाना न्याय संगत नही है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 33 प्रतिशत, तेलंगाना में 35.20 प्रतिशत, उड़ीसा में 32 प्रतिशत, मणीपुर में 36.50 प्रतिशत, मेघालय 31 प्रतिशत, दिल्ली में 30 प्रतिशत, कनार्टक 35 प्रतिशत, असम में 32.68 प्रतिशत, केरल में 30.8 प्रतिशत वेट लगता था तब सबकी अपेक्षा छत्तीसगढ़ राज्य सिर्फ 25 प्रतिशत वैट ही लग रहा था। आज भी 15 राज्यों में छत्तीसगढ़ में वेट दर कम है।

    केंद्र से उसना लेने और बारदाना देने का प्रस्ताव पारित करने का साहस क्यो नही दिखाया?
    धान का समर्थन मूल्य 2800 रू. करने का बयान देने वाले भाजपाई केंद्र को प्रस्ताव क्यो नही भेजे?


       रायपुर/ शौर्यपथ/  भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा के एजेंडे से एक बार फिर से साबित हो गया कि भाजपा किसान विरोधी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्य समिति से छत्तीसगढ़ के किसानों को अपेक्षा थी कि कार्य समिति में भाजपा प्रस्ताव पारित करके  केंद्र सरकार से किसानों के हित में राज्य से उसना न लेने का प्रतिबंध हटाने और राज्य को पर्याप्त बारदाना देने की मांग करेगी। दुर्भाग्य से भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति ने ऐसा कुछ भी नही किया। छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता पुरंदेश्वरी के डर के मारे सिर्फ मोदी पुराण का गुणगान करते रहे।
       प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा मसला धान की खरीदी है। राज्य सरकार 1 दिसम्बर से 105 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान की खरीदी करने जा रही है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ से 61.5 लाख मीट्रिक टन सेंट्रल पुल में चावल लेने की सहमति दिया है। केंद्र ने राज्य से इस वर्ष उसना चावल नही लेने का फरमान सुनाया है। छत्तीसगढ़ में पैदा होने वाले कुल धान में से लगभग चालिस प्रतिशत धान से सिर्फ उसना चावल ही बनाया जा सकता है। राज्य की लगभग 600 राइस मिल ऐसी है जो सिर्फ उसना चावल ही बनाती है यह मील बन्द हो जाएगी उनमें काम करने वाले मजदूर बेरोजगार। केंद्र के उसना चावल न लेने के आदेश के बाद राज्य को दिए गए सहमति में से लगभग 24 लाख मीट्रिक टन चावल को केंद्र ने लेने से अप्रत्यक्ष तौर मना ही कर दिया है।
       भाजपा कार्य समिति इस पर केंद्र से मांग न करके किसानों से धोखा किया। उसना के साथ बारदाना दूसरा मसला है जो धान खरीदी के लिए आवश्यक है राज्य ने केंद्र से 2.75लाख गठान बारदाने की मांग किया है केंद्र ने अभी तक 30 प्रतिशत ही दिया है ।भाजपा को आज बारदाने के विषय मे भी केंद्र से मांग का प्रस्ताव पारित करने की अपेक्षा जनता को थी। दुर्भाग्य से किसी भी भाजपा नेता ने कार्य समिति की बैठक में यह बात रखने का साहस नही दिखाया।
       प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता धान का समर्थन मूल्य 2800 रु. करने की मांग करते है।कृषि उपजो का समर्थन मूल्य केंद्र निर्धारित करता है। भाजपा ने अपनी कार्य समिति की बैठक में धान का समर्थन मूल्य 2800 करने का प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार के पास क्यो नही भेजा ?भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के तमाम रास्ट्रीय और राज्य के कद्दावर नेता और सांसद उपस्थित थे यदि प्रस्ताव जाता तो निश्चित ही मोदी सरकार इस पर कुछ निर्णय लेने को मजबूर होती। भाजपा नेता दिखावे के लिए किसानों के हित मे कोरी बयान बाजी करते है लेकिन पार्टी के  उचितमंच से मांग करने से क्यो डरते हैं। रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल सबकी बोलती वहाँ क्यो बन्द हो गयी थी?

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision