
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने पलटवार करते हुए कहा है कि गोडसे और सावरकर के वंशज सेवा और समर्पण की परिभाषा कांग्रेस पार्टी और देश की जनता को न सिखाएं। राजेंद्र ने कहा कि निर्मला सीतारमण के केंद्रीय वित्त मंत्री बनने के बाद से देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल रहने के बाद अब सीतारमन कांग्रेस पर लूट का निराधार आरोप लगा रही है।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश की जनता को लूटा है। रातोंरात नोट बदलने का फैसला आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला माना गया है। हालत ये है कि संकटकाल के लिये रखे गए रिजर्व बैंक के खजाने को भी मोदी सरकार ने खर्च कर दिया है। डेढ़ साल पहले 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी, जिसका आज तक अता-पता नहीं है। जाहिर है कि यह रकम भी घोटाले की भेंट चढ़ चुकी है।
राजेंद्र ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि उसे किस पार्टी ने लूटा है। पिछले सात साल में पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम और खाद्य पदार्थों व दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर देश की जनता को लूटने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है।
राजेंद्र ने कहा कि एक साल पहले तीन कृषि कानून लाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने कार्पोरेट घरानों के अपने कुछ मित्रों के साथ मिलकर देश को लूटने की योजना बनाई जिसका पूरे देश के किसान विरोध कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बढ़ती महंगाई पर काबू पाने से संबंधित सवाल पर चुप्पी साध कर साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार को केवल अपने कार्पोरेट घरानों के साथियों की फिक्र है। मोदी सरकार के रहते देश को राहत नहीं मिलेगी, बल्कि देश को लूटने का क्रम जारी रहेगा।
राजेंद्र ने भाजपा नेताओं को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस सहित स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले और आजादी के बाद देश की सेवा समर्पण भाव से करती आ रही है। देश के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। कांग्रेस की नीतियां हमेशा समभाव, सद्भाव और सभी वर्गों का ध्यान रखकर रोजगार मूलक, विकास मूलक पर केंद्रित रही है। भाजपा लूट खसोट करने वाली पार्टी है।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की है। इसका सुखद परिणाम यह है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। किसान समृद्ध हुए हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ रहा है। तरक्की की मिसाल बन चुके छत्तीसगढ़ में आकर वित्त मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल रही सीतारमण को बेतुके बयान देने से बचना चाहिये।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन बेलगाम महंगाई पर खामोश क्यों - वंदना राजपूत
रायपुर/शौर्यपथ / बेलगाम महंगाई पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कुछ नहीं कहा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाएं बहुत ही उत्साहित थी कि वित्त मंत्री जी छत्तीसगढ़ आगमन पर महंगाई पर नियंत्रण व महंगाई को कम करने के लिए कुछ तो आश्वासन देगी लेकिन कमर तोड़ महंगाई पर वित्त मंत्री के खामोशी से फिर से महिलाओं को निराश होना पडा़। कमर तोड़ महंगाई पर एक बार वित्त मंत्री ने चर्चा भी नहीं किये क्यों?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि नरेंद्र मोदी को जनता ने जिस विश्वास के साथ सत्ता पर बैठाया गया था आज उस विश्वास का टुकड़े टुकड़े कर दिये। केन्द्र सरकार की नीतियों से नहीं लग रहा है कि वह जनता के प्रति गंभीर है। पेट्रोल 100 के पार, डीजल 100 के करीब, रसोई गैस सिलेंडर 1000 रूपये, प्याज 45 रूपये किलो, अरहर दाल 100 रुपये पार, खाद्य तेल 170 रुपये लीटर दैनिक उपभोग के आवश्यक हर वस्तु के दाम दुगुनी हो गई है। मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवार की कमर टूट रही है। प्रधानमंत्री कहते है कि महंगाई हमारे नियंत्रण में नहीं है। वित्त मंत्री जी प्याज के बढ़ती हुई दामों पर कहती है कि मै प्याज नहीं खाती ये अपने देश में हो क्या रहा है। देश के मुखिया से ऐसे जवाब का उम्मीद जनता नहीं करती है। जमीन पर आ कर देखो महगाँई की मार झेलता आम आदमी अपनी इच्छा से भरपेट भोजन की थाली भी नहीं खरीद सकता। पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर के बढ़ती दामों से पहले ही परेशान थे अब प्याज भी रूला रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रदेश के भाजपा नेत्रियों से कहा कि महिलाओं के हित के दिखावा करते हो आज महिलाएं महंगाई से त्रस्त हो गई है। हर वस्तु के दाम दुगुने चुकाने पड़ रहे हैं। आमदनी बढ़ती नहीं लेकिन महंगाई प्रतिदिन बढ़ा दी जाती है। .आज अच्छा अवसर था महिलाओं के समस्या का समाधान करने का क्या सीता रमन जी से भाजपा महिला नेत्रियों ने महंगाई के समाधान के बारे में चर्चा किये यदि चर्चा हुआ तो महिला बहनों को बता दे कि रसोई सिलेंडर के दाम अब कम देना होगा पेट्रोलियम पदार्थ एवं खाद्य पदार्थों के मूल्यों के दाम भी आधा हो जायेगा या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने भाजपा नेत्रियों की बात ही अनसूना कर दिया .केन्द्र सरकार को आम लोगों की दिक्कतों से कोई मतलब नहीं है।
रायपुर / शौर्यपथ / देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत की वित्तमंत्री है उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत है। सीतारमण जी के छत्तीसगढ़ आने पर प्रदेश की जनता को उनसे कुछ अपेक्षा तथा प्रदेश की जनता देश की वित्त मंत्री से जानना चाहती हैः-
1 छत्तीसगढ़ की जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि तथा विभिन्न मदों में राज्य को केंद्र से लेने वाली राशि केंद्र कब तक देगा?
2 केंद्र सरकार ने कोरोना काल में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को दस गुना तक बढ़ा दिया था जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 100 रू. के तक पहुंच गये। सीतारमण जी पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कब कम करेंगी?
3 आप प्याज नहीं खाती क्या इसीलिये एक बार फिर से प्याज के दाम बढ़ने शुरू हो गये? प्याज 50 के पार पहुंच रहा है।
4 नोटबंदी और जीएसटी लगाने से देश का क्या फायदा हुआ? नोटबंदी के बाद से ही बर्बाद हुई देश की अर्थव्यवस्था कब पटरी पर आयेगी?
5 हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा तो मोदी जी पूरा नहीं कर रहे आप यह बतायें देश की बढ़ती हुई बेरोजगारी दर पर लगाम कब तक और कैसे लगेगी?
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री खाद्यान्न अन्न योजना के तहत आज दुर्ग भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष व भाटापारा श्री शिव रतन शर्मा जी ने विषय विस्तार में रखा अपने प्रस्तुति में उन्होंने कहा की जो राशन अबंटित किया गया था उतना राशन वित्रित नहीं किया गया ।लगभग १५०० करोड़ के चावल का घोटाला है , ये लड़ाई हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे, विधानसभा में सम्बंधित मंत्री ने ये माना कि ५ किलो के हिसाब से आया है ।
शर्मा ने आगे बताया की ग़रीबों का हक़ के लिए भाजपा ७/८ तारिक को राशन दुकानो में धरना देगी व लोगों को उनके हक़ के प्रति जागरुक करेगी , प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री श्रीमति उषा टावरी , पूर्व राज्यमंत्री रमशीला साहू , पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर , मंत्री मनोज मिश्रा , मीडिया प्रभारी के एस चौहान उपस्थित थे।
राजनीति । शौर्यपथ ।
नई दिल्ली । कुछ महीने पहले तक पीएम मोदी का गुणगान करने वाले बाबुल सुप्रियो अब बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते दिख रहे हैं। बीजेपी छोड़ टीएमसी में आए सुप्रियो ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें बंगालियों की कद्र नहीं है।
यह पहला मौका है जब सुप्रियो ने सीधे पीएम पर निशाना साधा है। इससे पहले वो पीएम के बजाय बीजेपी का नाम लेकर हमला करते रहे हैं। बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को बंगालियों में विश्वास नहीं है और वह बंगाल के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध खोजने में कामयाब नहीं हुए हैं।
हावड़ा पहुंचे बाबुल सुप्रियो ने कहा- “दिल्ली में अपने सात-आठ साल के कार्यकाल के दौरान, मुझे पता चला है कि प्रधानमंत्री को या तो बंगालियों में विश्वास नहीं है या वे कहीं सद्भाव स्थापित नहीं कर पा रहे हैं।”
टीएमसी नेता ने कहा कि सिर्फ मैं ही क्यों? मेरे से भी सीनियर लोग हैं। अहलूवालियाजी कांग्रेस से आए थे, वे एक वरिष्ठ नेता हैं। जो लोग बंगाल से जीत रहे हैं और वहां जा रहे हैं, उन पर भरोसा नहीं किया जा रहा है। कहीं सामंजस्य की कमी है। आगे उन्होंने कहा कि इसलिए, मैं यहां दीदी के नेतृत्व में काम करने के लिए बंगाल के लोगों की सेवा करने आया हूं।
यह पहली बार है जब बाबुल सुप्रियो ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। टीएमसी में शामिल होने के बाद, जब उनसे पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी की नेतृत्व पर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने पीएम पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। उसके कुछ दिनों बाद ही अब सुप्रियो ने पीएम मोदी पर बंगालियों को लेकर निशाना साधा है। बाबुल सुप्रियो, दिल्ली के सरकारी बंगले को खाली करके हावड़ा पहुंचे थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की अनुशंसा पर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल के अनुमोदन पर सहमति से अहमद हसन एवं सुश्री शबाना निशा रानी को विधायक वोरा के निवास पर विधिवत कांग्रेस प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई दी गई विधायक ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि अहमद हसन और शबाना रानी के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस मजबूत होगी हम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजनाओं को और कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाने में सफल होंगे .
कांग्रेश प्रवेश पर बधाई देने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष महिप सिंह भुवाल, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार साहू,नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एमआईसी मेंबर भोला महोबिया,एल्डरमैन देव सिन्हा,संजू धनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमंत तिवारी,अनूप पाटिल, महेश शर्मा ,जितेंद्र तिवारी,रफीक खान,चन्ने भाटिया,शैलेश चाहन्दे, इमरान खान प्रमुख थे।
रायपुर/ शौर्यपथ /भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते डॉ. रमन सिंह की सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे रहे, विकास कार्यो की झूठी गुणगान करते रहे। तब उन्हें सरकार नजर आती था। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकर किसानों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं के लिए काम कर रही है, पशुधन, गोपालक के लिए योजना लेकर आ रही है, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा, तीज त्यौहार को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। ऐसे में रमन सिंह को सरकार कैसे नजर आएगी? क्योंकि यह वर्ग रमन सिंह सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित रहे है। रमन सिंह को बताना चाहिए जिस दौरान कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में नक्सली हमला हुआ, झीरम घाटी कांड हुआ जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं एवं सुरक्षाकर्मियों की शहादत हुई,उस दौरान छत्तीसगढ़ में सरकार थी? की नहीं थी? झलियामारी बालिका गृह में रेप की घटना हुई, गर्भाशय कांड, आंखफोड़वा कांड, मीना खलखो कांड, सरखेगुड़ा कांड, एड्समेटा कांड, पेद्दागेलूर ,सोनकु-बिजलु हत्याकांड जैसी घटनाएं, फर्जी आत्मसमर्पण और फर्जी मुठभेड़ में आदिवासियों की हत्याएं जैसे कांड होते रहे, दक्षिण बस्तर के 4 विकासखंड तक सीमित नक्सलवाद 14 जिलों तक पहुंच गया उस दौरान सरकार थी?की नही थी?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के संगठन मंत्री शिव प्रकाश के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके 14 विधायकों की विधायकी के आखिरी कार्यकाल स्पष्ट नजर आ रहा है। टिकट कटने और राजनीति खत्म होने के डर से भाजपा के नेता अभी से ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को पहले भाजपा के गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास करने चाहिए। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में मोदी और छत्तीसगढ़ भाजपा की लड़ाई चल रही है यह जनता देख रही है। प्रधानमंत्री जन कल्याण संगठन से जुड़े लोगों को भाजपा के संगठन मंत्री पद छोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं। भाजपा के नेता सोशल मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ कैंची और पेट्रोल बॉटल उपयोग करने की बात कर रहे हैं। सेवा समर्पण कार्यक्रम फिसड्डी साबित हो चुकी है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मीडिया में बने रहने के लिए आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं।
रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा सांसद सुनील सोनी के आरोपों को निराधार एवं तथ्यहीन निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि सांसद सुनील सोनी कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाकर रमन सरकार के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के चलते 15 साल में प्रदेश भर में हुये घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण के जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। रमन सरकार के दौरान पूल-पुलिया, सड़क, स्कूल, कॉलेज की बिल्डिंगे, डेम, बांध के जितने भी निर्माण हुये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। भाजपा एक ओर कांग्रेस सरकार पर एक ईंट भी नहीं रखने का आरोप लगाती है। वहीं दूसरी ओर रमन भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुये घटिया निर्माण कार्यों का दोष कांग्रेस सरकार पर मढ़ रही है। बेमेतरा नवागढ़ के रनबोड़ में प्राथमिक शाला का निर्माण भाजपा शासन में हुआ। रमन सिंह के कार्यकाल में हुये घटिया और गुणवत्ताविहीन निर्माण का दोषी भाजपा सांसद सुनील सोनी द्वारा कांग्रेस सरकार को ठहराना उचित नहीं है। भाजपा की रमन सिंह सरकार के कार्यकाल में हुये व्यापक भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण ही पूरे प्रदेश में घटिया निर्माण कार्य हुये है। भाजपा के भ्रष्टाचार में हुये घटिया निर्माण कार्य को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से गलत एवं औचित्यहीन है। भाजपा शासन काल में रायुपर में एक्सप्रेस-वे निर्माण में भ्रष्टाचार एवं गुणवत्ता की शिकायतें लगातार सार्वजनिक होती रही हैं। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन के पहले ही गुणवत्ताहीन एवं घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई। सड़कें धसकने लगे, ब्रिज क्रेक होने लगे। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार रमन सरकार के घटिया निर्माण को दुरूस्त करवा रही है। एक्सप्रेस-वे का सुधार कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
कवर्धा बोड़ला / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्यों से प्रभावित होकर कवर्धा विधानसभा, विकासखंड बोड़ला, महाराजपुर क्षेत्र के 18 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। बुधवार को मंत्री अकबर के शंकर नगर, रायपुर स्थित कार्यालय/निवास में ग्राम महराजपुर कवर्धा से आए लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर मंत्री अकबर ने कांग्रेस का तिरंगा कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।एवम सभी नव प्रवेशित लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहें। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए काम करते रहें।
जिला कांग्रेस महामंत्री मजीद खान (गब्बर), उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला सनत जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश करने वालों के नाम इस प्रकार है:- भारत पटेल, नेतराम पटेल, पलटन पटेल, जितराम पटेल, नरेश पटेल, टेकराम पटेल, डुमर पटेल, जयसिंग पटेल, थनेश्वर पटेल, भुवन पटेल, झम्मन पटेल, मानसिंग पटेल, ईश्वरी पटेल, शिवकुमार, बेनुराम पटेल, बिहारी जायसवाल, संतोषी पटेल एवं देवनाथ पटेल शामिल थे।
कांग्रेस प्रवेश करवाने में सक्रिय भागीदारी करने वालों में शरद बांगली जनपद उपाध्यक्ष सहसपुर लोहारा, उत्तम गुप्ता, राजेन्द्र पटेल, अनिल रजत, तथा शंकर मेढ़े शामिल रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
