August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35225)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत गौठान प्रारंभ किए गए हैं। सुव्यवस्थित संचालन के लिए गौठान समितियों को जिम्मेदारी दी गयी है। अब गौठान आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे है। स्थानीय स्व सहायता समूह को रोजगार मिलने से वे आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी गौठान से जुड़कर आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाया है। ऐसा ही एक गौठान जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के औराईकला गौठान में गांव के ही चार स्व-सहायता समूहो को काम मिल रहा है। अब उन्हें काम के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नही है। गौठान से जुड़े समूहों को मिनी राईस मिल, मशरूम उत्पादन, सब्जी-भाजी और जैविक खाद के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
    औराईकला की जय मां वैष्णो देवी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती साहू ने बताया कि जैविक पद्धति से खाद तैयार कर सोसायटी को अब तक गौठान के माध्यम से 48 क्विंटल जैविक खाद 8 रूपए प्रति किलो की दर से दे चुके हैं। इससे स्व सहायता समूह के सदस्यों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि प्रथम बार उन्होंने 40 क्विंटल जैविक खाद उद्यानिकी विभाग को सहकारी सोसायटी के माध्यम से बेचा था। आज कृषि विभाग के माध्यम से 8 क्विंटल जैविक खाद बेचा है। बेचे गए जैविक खाद की राशि सोसायटी के द्वारा समिति के बैंक अकाउंट में भुगतान की जाती है। श्रीमती साहू ने बताया कि उनकी समिति 8 वर्ष पुरानी है। गौठान प्रारंभ होने से अब उन्हें काम के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें जैविक खाद तैयार करने के लिए गौठान से ही गोबर मिल जाता है। शासन की योजना के तहत केंचुआ भी उपलब्ध कराया गया है एवं समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। गौठान परिसर में ही वर्मी टांका व वर्मी बेड तैयार किया गया है। समूह के सदस्यों में लाभ मिलने से उत्साह का माहौल है।
    इसी गौठान से जुड़े मिनीमाता महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने चरागाह परिसर पर सब्जी-भाजी लगाया है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलना शुरू हो गया है। समूह की अध्यक्ष बहोरीन बाई ने बताया कि वे अभी लाल भाजी, पालक भाजी, गोभी, मूली आदि लगाए हैं। इसके बाद बाद वे धनिया, भिंडी, लौकी, मेथी, खीरा भी लगाएंगे। वे स्थानीय बाजार एवं समीप के शहरों से को सब्जी भाजी की सप्लाई कर रहे हैं। पिछले फसल में सब्जी भाजी का मूल्य कम होने के कारण केवल लागत और समूह के सदस्यों को मजदूरी मिल गई थी। इस मौसम में सब्जी भाजी की कीमत अच्छी मिलने से और अधिक लाभ मिल रहा है।
    जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उमा पटेल ने बताया कि मशरूम उत्पादन के लिए गौठान परिसर में ही स्थान दिया गया है। निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं। वह अब मशरूम उत्पादन की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी प्रकार गौठान से जुड़े एक अन्य समूह को सरकार की योजना के तहत मिनी राइस मिल अभी कुछ दिन पहले ही उपलब्ध कराया गया है। जिससे अति शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

     रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा  की जयंती 21 दिसम्बर पर छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने सामाजिक चेतना की आवाज हर घर तक पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास,छुआ-छूत,रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। मुख्यमंत्री  ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।  

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम क्षेत्र में सालो से ऐसे कबाड़ी अपना व्यापार निगम क्षेत्र में चला रहे है जो अवैधानिक तो है ही साथ ही चोरी के सामन…

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 103 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 155 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए 62 हजार से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    छत्तीसगढ़ की नयी उद्योग नीति और कोरोना-काल में उद्योगों के हित में शासन द्वारा उठाए गए कदमों से राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण हुआ है। कोरोना-संकट काल में पूरा देश आर्थिक मंदी से प्रभावित था, वहीं छत्तीसगढ़ में उद्योग जगत मंदी से अछूता रहा। लॉकडाउन के दौरान देश में सबसे पहले माह अप्रैल में छत्तीसगढ़ के उद्योगों में काम प्रारंभ हुआ। उद्योगों की कठिनाइयों को देखते हुए ही कई तरह की रियायतें और सुविधाएं दी गईं। कोर सेक्टर के उद्योगों को विद्युत शुल्क में छूट दी गई। कच्चे माल की आवक बनी रहे, और तैयार माल बाजार तक पहुंचता रहे, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए। दूसरे राज्यों से कच्चा माल आसानी से छत्तीसगढ़ आ सके, इसके लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। स्टील और सीमेंट उद्योग की गतिविधियां चलती रहें, इसके लिए सड़क और भवन निर्माण का काम जारी रखा गया। बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। नियम शर्तों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया। राइस मिलों को ऊर्जा प्रभार में पांच प्रतिशत की छूट दी गई। उद्योगों को बिजली बिलों के भुगतान की अवधि में भी छूट दी गई। लॉकडाउन की अवधि में छत्तीसगढ़ में 27 लाख टन इस्पात का उत्पादन हुआ, जो दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा था। प्रदेश में नयी औद्योगिक नीति का निर्माण किया गया है। यह नयी नीति यहां के उद्योग धंधों के लिए संभावनाओं के नये दरवाजे तो खोल रही है साथ ही एग्रीकल्चर सेक्टर को भी मजबूत प्रदान कर रही है।
    राज्य सरकार की नयी उद्योग नीति में कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है। खनिज आधारित उद्योगों को हर तरह का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नई औद्योगिक नीति के तहत अब इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) क्षेत्र के मेगा अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट में निवेश हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज की व्यवस्था की गई है। मेगा निवेशकों के लिए इस पैकेज में अधिकतम 500 करोड़ रुपए तक निवेश प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बस्तर संभाग के लिए 1000 करोड़ का निवेश प्रोत्साहन दिया जा रहा है। निवेशकों को सिर्फ छूट और सुविधा ही नहीं दी जा रही, बल्कि इस बात का भी खयाल रखा गया है कि वे प्रदेश में आसानी के साथ उद्योग स्थापित कर सकें। इसके लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन के लिए भू-प्रब्याजी में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। भू-भाटक में एक प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में 10 एकड़ तक आवंटित भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने के लिए नियम बनाए गए हैं। औद्योगिक भूमि और भवन प्रबंधन नियमों का सरलीकरण किया गया है।
    असामान्य परिस्थितियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में 464 स्टार्टअप शुरु करने में सफलता पाई है। 01 जनवरी 2019 से लेकर अब तक 103 एमओयू किए जा चुके हैं, जिनमें 42 हजार 154 करोड़ रुपए से अधिक का पूंजी निवेश होगा। स्टील सेक्टर में 80 एमओयू हुए हैं, जिसमें 37022.22 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। सीमेंट सेक्टर में एक एमओयू हुआ, जिसमें 2000 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। एथेनॉल सेक्टर में 7 एमओयू हुए, जिनमें 1082.82 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। फूड सेक्टर में 5 एमओयू के माध्यम से 283.61 करोड़, फार्मास्युटिकल सेक्टर में 3 एमओयू के माध्यम से 56.41 करोड़ रुपए, डिफेंस सेक्टर में 3 एमओयू के माध्यम से 529.50 करोड़ रुपए तथा अन्य सेक्टरों में 4 एमओयू के माध्यम से 1179.99 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे स्टील सेक्टर में 52,206, सीमेंट सेक्टर में 450, एथेनॉल सेक्टर में 986, फूड सेक्टर में 2,434, फार्मास्युटिकल सेक्टर में 393, डिफेंस सेक्टर में 4494 तथा अन्य सेक्टरों में 1,105 रोजगार के अवसर निर्मित होंगे।

    धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज एक गंगा की तरह है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबके कल्याण का रास्ता निकालती है। यह बात उन्होंने विकासखंड धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75 वां अधिवेशन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की कल्पना संजोए थे। सरकार उन सपनों को साकार करने का काम कर रही है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है। गांव से लेकर विधानसभा और मंत्रालय में आज छत्तीसगढ़ी में बात करने में कोई भी संकोच नहीं करता है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत निकले है। वे लोग जिसके पास कोई रोजगार नहीं होता था, वे भी गोबर बेचकर रोजगार के साथ लाभ कमा रहे हैं। महिला समूह आत्मनिर्भर बन रही है। प्रदेश में धान से एथेनॉल बनाने की दिशा में प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। जिससे प्रदेश के लोगों के लिए नए रोजगार का सृजन होगा। लोगों के लिए आमदनी का जरिया बढ़ेगा और आत्मनिर्भर प्रदेश का निर्माण होेगा।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर ग्राम पाहरा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही लिमाही चौक ग्राम बहेरा में सर्व समाज के लिए सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा की। इसके साथ ग्राम पाहरा में स्कूल भवन की मरम्मत के लिए जो भी प्रस्ताव बनाया जाएगा, वह स्वीकृत होगा।
    इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज में अनेक काम होते हैं जो समाज को एक दिशा देते हैं। इन सबके बीच समाज और परिवार में संस्कारों के लिए भी प्रयास और काम होना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी न केवल अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत को समझेगी, साथ ही साथ सामाजिक कुरीतियों से भी छुटकारा मिलेगा। समाज के संस्कारवान होने से समाज का सही मायने में विकास होगा। इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दुर्ग निगम के एमआईसी प्रभारियों के साथ छत्तीसगढ़ शासन के नगरी निकाय मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया को उनके निवास में जाकर उनकी जन्मदिन की बधाई दिए और शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर महापौर बाकलीवाल ने नगरी निकाय मंत्री से नगर पालिक निगम दुर्ग में मूलभूत विकास और निर्माण कार्य तथा सौंदर्यीकरण कार्य की जानकारी देकर उनसे विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की ।  इस संबंध में महापौर ने बताया शहर विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन के  गृह निर्माण मंत्री  माननीय  ताम्रध्वज साहू  से भी राशि की मांग किया गया है । इस अवसर पर  राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन,  वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,  जलगृह प्रभारी संजय कोहले, गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, आयुश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।   

    नवागढ़ / शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में ब्लाक स्तरीय युवा संगठन सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन योगीद्वीप केशला ब्लाक नवागढ में सम्पन्न हुआ। जिसमें शान्तिकुन्ज प्रतिनिधि इन्द्रजीत ध्रुव व गोकुल ध्रुव, बेमेतरा जिला समन्वयक खोमराम साहू, ब्लाक समन्वयक बी के वर्मा ने युवाओ को सक्रियता पुर्वक संगठन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । बैठक के दौरान ब्लाक के 192 गाँवो को 18 ईकाई में बाँट कर और उन ईकाईयो में एक ईकाई समन्वयक और एक सह समन्वयक बनाकर उन्हें कार्य भार सौपा। जिससे युवाओ में नेतृत्व गुणो का विकास, बोलने की कला का विकास के साथ उनका सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकेगा।
    इस बैठक में बुधेलाल निषाद, गेन्दूराम निषाद, कमोद ठाकुर, भवमोचन वर्मा, अखिलेश यदु, श्याम साहु, गिरधारी, अन्गद, बिसहत, सन्तोष, ओमप्रकाश ठाकुर, मिलन वर्मा, मनोज वर्मा, रामदिल, ललित साहु, यशोदा साहु, भारती निषाद, मोनिका साहु, दिलेश्वर, इन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा, सोनु निषाद, परदेशी निषाद विरेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

    धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कुरूद विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नारी में आगामी सोमवार 21 दिसम्बर को छायाचित्र प्रदर्शनी विभाग द्वारा लगाई जाएगी। इसके उपरांत मगरलोड विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बिरझुली में बुधवार 23 दिसम्बर को तथा नगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत केरेगांव में 26 दिसम्बर को विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों व उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित होगी।

    भटगांव, खाड़ादाह और दुगली वन प्रसंस्करण के कार्यों की अधिकारियों ने की सराहना

    धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी प्रोजेक्ट) के तहत जिले में चल रहे कार्यों व उपलब्धियों की जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) श्री प्रदीप शर्मा एवं एनजीजीबी की राज्य नोडल अधिकारी तथा कृषि उत्पादन आयुक्त एम. गीता ने आज ग्राम भटगांव, खाड़ादाह तथा दुगली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य को टिप्स दिए, साथ ही समूहों की आय में वृद्धि के लिए कारगर उपाय करने के लिए निर्देशित किया।
    आज अपराह्न एक बजे रायपुर से आई टीम ने सर्वप्रथम जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भटगांव में बाड़ी प्रोजेक्ट के तहत महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा संचालित कार्यों को देखा। यहां पर तीन एकड़ भूमि में समूह के द्वारा लेमनग्रास, एलोवेरा, गैंदा फूल के अलावा विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां उगाई गई थीं। समूह के कार्यों को देखकर अधिकारीगण काफी खुश हुए। सलाहकार श्री शर्मा ने समूह की महिलाओं से रू-ब-रू होकर उनके द्वारा किए जा रहे उत्पादन कार्यों की जानकारी ली, साथ ही लागत एवं बचत के बारे में पूछा। जय मां भवानी महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती किरणलता ने बताया कि यहां उत्पादित लेमनग्रास को छाती स्थित मल्टी युटिलिटी सेंटर में प्रसंस्करण किया जाता है, जिसके बाद इससे निर्मित उत्पादों को बेचा जाता है।
    उन्होंने बताया कि लेमनग्रास से निर्मित चाय, माॅस्किटो लिक्विड सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसी तरह गैंदा फूल, एलोवेरा के अतिरिक्त कुंदरू, भिण्डी, पुदीना, धनिया जैसी सब्जियांे की भी खेती समूह के द्वारा सफलतापूर्वक की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने समूह के कार्यों की सराहना की तथा इसे और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर को कहा। यहां पर लगाए गए आंवले के पेड़ों से भी फल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रयास करने की भी बात उन्होंने कही।
    तत्पश्चात् नगरी विकासखण्ड के ग्राम खाड़ादाह में स्थित गौठान का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सलाहकार श्री शर्मा एवं ए.पी.सी. ने पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर चैपाल लगाई तथा गौठान के आय-व्यय की जानकारी ली। उन्होंने कोटना के स्थान पर डबरी बनाए जाने के निर्देश दिए। गौठान समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्राम के तीन स्वसहायता समूहों के द्वारा यहां चार वर्मी कम्पोस्ट टांके तैयार किए गए हैं, जहां पर वर्मी खाद का उत्पादन हो रहा है। अब तक 235 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है।
    जागृति स्वसहायता समूह की महिला ने बताया कि यहां पैरादान की स्थिति बेहतर है। अब तक 11 ट्राॅली पैरादान किसानों के द्वारा किया जा चुका है। श्री शर्मा ने गौठान के चारों ओर मिट्टी की बाउण्ड्री वाॅल तैयार करने तथा अधिक से अधिक पशपालकांे को इससे जोड़ने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने दुगली स्थित लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां पर आंवला, माहुल पत्ता, शहद, तिखुर, बैचांदी, हर्रा, बेहड़ा जैसे वनोत्पादों की प्रोसेसिंग समूहों के द्वारा की जा रही थी। साथ ही उत्पादों की आवक, विपणन तथा समूहों की आय के बारे में भी सविस्तार जानकारी ली। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती सतोविशा, जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी, कृषि विभाग के राज्य स्तर के अधिकारी, संचालक उद्यानिकी बी. माथेशरण सहित संबंधित विभाग के राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।

    धमतरी / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने सफलता पूर्वक 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने कर लिया है राज्य की कांग्रेस सरकार विगत 2 वर्षों में प्रदेश के गरीब किसान मजदूर सहित आम जनों के आर्थिक उत्थान हेतु कई महत्वकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ एवं क्रियान्वयन किया है। कांग्रेस की सरकार ने इन 2 वर्षों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गढ़ कलेवा योजना, शहरी क्षेत्रों में - मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, पौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वावलंबन योजना, गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना, मोर जमीन मोर मकान योजना, भूस्वामी अधिकार (पट्टा वितरण), छोटे-भूखंडों की खरीदी-बिक्री सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है।
    कांग्रेस सरकार के इस सफलता पूर्वक 2 वर्ष पूरा करने के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे धमतरी विधानसभा अंतर्गत सम्मानीय वरिष्ठ कांग्रेसजनो का सम्मान कर संगठन में दिए गए उनके अविस्मरणीय योगदान को याद कर उनके सतत मार्गदर्शन प्राप्त करने आशीर्वाद लिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र में दिप प्रज्वलित व माल्यर्पण कर किया गया जिसमे विजय प्रकाश जैन, मदन मोहन खंडेलवाल विनोद जैन, रिजनाल्ड पीटर, फूलचंद गोलछा, गोपाल शर्मा, हर्षद मेहता, चंदूलाल साहू, डॉ एल.एन. महावर, सारंगपान खालसा, एच.आर. लोनहारे, जानकी प्रशाद शर्मा, आसुदामल जसूजा, सुल्तान राव पवार, जाफर भाई हासमी, हबीबुनिशा हासमी, अरविंद दोषी, असरफ रोकड़िया, रामनाथ यादव, मोहम्मद मुनाफ, सूर्याराव पवार, चंद्रकांत त्रिवेदी, रामकुमार कौशल, रामस्वरूप साहू (देवपुर), धनीराम साहू (आमदी), संतुराम चन्द्राकर (सम्बलपुर), रामभगत साहू (मुजगहन), तीरथ देवांगन (आमदी), सुभाष राव रणसिंह, देवेन्द्र अजमानी, कामिनी कौशिक, भीमराव पवार, नज़ीर अहमद सिद्दिकी, ईष्वरी पटवा, सोहद्रा साहू, एम.ए. फहीम, शांति लाल जैन, सुल्तान पवार, भुवन लाल ध्रुव, सुराज ध्रुव (भानपुरी), हलालखोर निषाद (अछोटा), जीवराखन साहू, अनिल सागर, मंगल बंजारे, लक्ष्मीचंद बाहेती, प्रभुराम साहू, पुनितराम साहू (भानपुरी), आशा श्रोती, मनोहर पटेल, तुकाराम साहू (अछोटा), पालूराम देवांगन (देवांगन), नंदकुमार साहू (परसतराई), लीलाराम साहू (बोडरा), भुवनलाल साहू (मुजगहन), मोहित नाथन, अशोक यादव, जगदीश राम साहू, गणेश सिन्हा, शिला ठाकुर, दौलत राम ठाकुर, सलीम गौस, अरविंद हिराधर, पुनितराम साहू (डोडाकि), कुशल देवांगन, आइजक मसीह, सुशिला साहू, देवेंद्र जैन, अरुण चौधरी, शब्बीर भाई (तिर्रा), सीताराम साहू (कंडेल), डीहुराम पटेल (सिवनिखुर्द), माखन साहू (बारना), केजुराम साहू (भोथली), चिंता राम साहू (कुर्रा), एस. आर. पाल, इब्राहिम भाई का सम्मान साल, श्रीफल, कांगेस का साफ़ा व तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसीयो ने अपने उद्बोधन में पुराने दिनों को याद करते हुए अपने अनुभवो को युवाओं के बीच रखें और कहा कि कांग्रेस एक बलिदानों की पार्टी है संगठन के लिए हमारी मार्गदर्शन हमेशा से बना रहा है और बना रहेगा हमारी आशीर्वाद आप सभी के साथ है।
    महापौर विजय देवांगन ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ही आज हम पहली बार निगम में चुनकर आये है। मैं निगम के सभी पार्षदों की ओर से आपका चरण छूकर प्रणाम करता हु। जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हो की मुझे आपका सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ आज आप सभी के आशीर्वाद से मन मे एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमारा कांग्रेस परिवार एक बहुत बड़ी परिवार है। जिनमे युवा साथियों का जोश व आप वरिष्ट के मार्गदर्शन से आने वाले विधानसभा चुनाव में हम धमतरी के तीनों सीट पर विजय प्राप्त करंगे। मंच संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने किया। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहु, सलीम रोकडिया, आलोक जाधव, विजय गोलछा, आनंद पवार, अमरदीप साहू, योगेश लाल, सूर्यप्रभा चेटियार, प्रभा श्रीवास्तव, विक्रांत शर्मा, घनश्याम साहू, तनवीर कुरेशी, कृष्णा मरकाम, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, राकेश मौर्य, रजत जसूजा, अवैस हाशमी, शरीफ रोकड़िया, ज्ञानचंद सिन्हा, शिवम राय, गीतराम सिन्हा, रमेश देवांगन, तारीख रजा कादरी, घासीराम साहू, जितेंद्र देवांगन, संदीप ध्रुव, जीवन सिन्हा, चितेंद्र साहू, खेमराज चंद्राकर, भागी निषाद, योगेश शर्मा, तारिक रजा कादरी, तोमेश साहू, अम्बर चन्द्राकर, ललित यादव, राजेन्द्र यादव, आकश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision