
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव विधायक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने बजट सत्र विधानसभा में अपना प्रश्न रखा था जिसका उत्तर आज 28 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया मगर संतुष्ट जवाब न मिलने पर सवालों की झडिय़ां लगा दी उसेंडी ने। सुश्री लता उसेंडी ने तीन अधिकारी को भ्रष्टाचारी बताया है साथ ही आप को बता दे की कोंडागांव के स्वास्थ्य अधिकारी कहे जाने वाले रामकेश्वर सिंह कुशवाह का कुछ समय पूर्व बीजापुर में प्रशासनिक स्तर पर तबादला होने के बावजूद कोंडागांव की कुर्सी छोडऩे का नाम नहीं ले रहे है। क्या? मलाई दार कुर्सी नही छोडऩा चाह रहे है क्योंकि विधायक लता उसेंडी के सवालों से जाहिर हो रहा है कि कही न कही भ्रष्टाचार में संलिप्तता दिख रही है जानिए क्या प्रश्न थे और क्यों लगी सवालों की झडिय़ां
विधायक ने यह सवाल रखा था विधानसभा में
कोंडागांव जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 से दिनांक 10 नवंबर 2024 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना अंतर्गत किन-किन कार्यों हेतु कितनी राशि स्वीकृत की गई, स्वीकृत कार्य हेतु कब-कब निविदा आमंत्रित की गयी एवं निविदा/अनुबंधों हेतु नियम शर्तें क्या थीं ? प्रश्नाधीन अवधि में स्वीकृत कार्य हेतु किन-किन संस्थानों को कितनी राशि का भुगतान किया गया, क्या प्रश्नाधीन अवधि में स्वीकृत कार्यों में निविदा शर्तों के पालन नहीं करने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त हुई है, यदि हां तो इस पर किस-किस संबंधित अधिकारी के विरुद्ध क्या-क्या कार्रवाई की गई, वर्षवार जानकारी प्रदाय की जाए? (ख) वर्ष 2021-22 एवं 2022 23 के अंतर्गत एनएचएम द्वारा प्रिंटिंग कार्य हेतु जारी निविदा में कितनी फर्मों ने निविदा में भाग लिया? किन- किन फर्म का चयन कर आबंटित कार्य देकर कितनी कितनी राशि का भुगतान किया गया, जानकारी प्रदान करें। (ग) जिला अस्पताल, कोंडागांव अंतर्गत कितने पदों का सेटअप स्वीकृत हैं तथा स्वीकृति के अनुरूप कितने कर्मचारी, अधिकारी कार्यरत हैं तथा कितने पद, कब से खाली हैं, जानकारी देवें । (घ) क्या जिला हॉस्पिटल, कोंडागांव अंतर्गत रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाएं हेतु आवश्यक उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता है तथा विगत 03 वर्षों में रात्रिकालीन समय में कितने प्रसव केस दर्ज हुए हैं तथा उसमें क्या कार्यवाही की गई, वर्ष वार जानकारी प्रदान करें।
लोक स्वास्थ्य मंत्री (श्याम बिहारी जायसवाल) ने दिया उत्तर
जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र"अ" अनुसार है । (ख) वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के अंतर्गत एनएचएम द्वारा प्रिंटिंग कार्य हेतु जारी निविदा में 08 फर्मों ने निविदा में भाग लिया। जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र "ब" अनुसार। (ग) जिला अस्पताल, कोंडागांव अंतर्गत 210 पदों का सेटअप स्वीकृत हैं तथा स्वीकृत पदो के विरुद्ध 130 कार्यरत हैं एवं 80 पद रिक्त है। विगत तीन वर्ष से खाली है। (घ) जी हाँ। जानकारी पुस्तकालय में रखें प्रपत्र "स" अनुसार।
अब लगी सवालों की झडिय़ां
सुश्री लता उसेण्डी :- मैं माननीय मंत्री जी से पूछना चाहती हूँ कि क्या एन.एच.एम. के बारे में स्वास्थ्य विभाग को निविदा को लेकर कोई शिकायतें प्राप्त हुई है ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :-माननीय अध्यक्ष महोदय, कोण्डागांव जिले में निविदा को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। माननीय सदस्य ने जिस प्रकार से जानकारी चाही थी..।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, माननीय मंत्री जी का जवाब आया है कि निविदा को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मेरे पास जानकारी है। जो शिकायत प्राप्त हुई है तो उस शिकायत के आधार पर माननीय मंत्री जी के ओएसडी द्वारा क्या संचालक महोदय को, अवर सचिव को कार्रवाई के लिए कोई पत्र लिखा गया है ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :-माननीय अध्यक्ष महोदय, मैंने प्रश्न के उत्तर में ही कहा है कि निविदा संबंधी शर्तों को पालन करने के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि माननीय सदस्य के पास कोई शिकायत हो तो वे मुझे दे देंगे, मैं उसको पृथक से नियमानुसार दिखवा लूंगा ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, 10 महीने हो गए, लगातार शिकायतें चल रही हैं और इस पर माननीय मंत्री जी के यहां से कोई पत्र गया है और 10 महीने हो गए हैं, पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निविदा और वाहन को लेकर जो भी जिम्मेदार अधिकारी हैं, इन वर्षों में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ माननीय मंत्री जी विभागीय जांच कराएंगे या उन्हें निलंबित करेंगे ? जो भी जवाबदार अधिकारी हैं, उस संबंध में मेरा प्रश्न है कि एनएचएम के द्वारा जो वाहन संचालित किया जाता है, वह विभागीय है या फिर टेण्डर के द्वारा कराया गया है ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :- माननीय अध्यक्ष महोदय, एनएचएम से विभिन्न मदों से जो पैसा प्राप्त होता है, उसमें चिरायु योजना वाहन के लिए होता है। विभिन्न योजनाओं को चलाने के लिए निविदा के आधार पर ही वाहन को रखा गया है और इसी प्रकार से निविदा में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, मेरे पास जानकारी है, सूचना का अधिकार लगाकर जानकारी ली गई है और शिकायत भी माननीय मंत्री जी के यहां की गई है। मैं माननीय मंत्री जी से कहना चाहूंगी कि इसमें सी.एम.एच.ओ., डी.पी.एम. और डी.एम.ओ. तीनों इसके लिए दोषी हैं। क्या तीनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई माननीय मंत्री जी करेंगे ? मेरे पास सारी चीजों की जानकारी है। फ्लैक्स की जो निविदा की गई है, उसका दर 7.90 रूपए है, जिसका भुगतान 17 रुपए कराया गया है, मेरे पास उसके बिल भी कॉपी भी रखी हुई है। विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
अध्यक्ष महोदय :- कार्रवाई करेंगे ?
श्री जायसवाल:-माननीय अध्यक्ष महोदय, यदि इनके पास जो भी जानकारी है, वे मुझे दे देंगी तो मैं उसे नियमानुसार दिखवा लूंगा ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, उसमें विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
अध्यक्ष महोदय :-आप विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :- माननीय अध्यक्ष महोदय, अगर इनके पास कोई तथ्य है तो मुझे दे देंगी ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, मेरे पास पूरे तथ्य हैं। शिकायत के आधार पर विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :-ठीक है, उसकी जांच करा देंगे ।
सुश्री लता उसेंडी :- विभागीय जांच कराएंगे ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :- नियमानुसार उसकी जांच करा देंगे ।
जगदलपुर,शौर्यपथ। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
जगदलपुर,शौर्यपथ। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
जगदलपुर,शौर्यपथ। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव
रायपुर/शौर्यपथ / अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 5,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 मार्च को नारायणपुर में किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ, यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि आशा, एकता और बदलाव का प्रतीक बन चुकी है।
अबूझमाड़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के प्रकोप में रहा है। इस मैराथन के माध्यम से इस धारणा को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सभी कौशल स्तरों के लोग एकता, प्रतिस्पर्धा और आपसी समझ की भावना के साथ भाग ले सकें। मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियां शामिल होंगी, जिससे एथलीटों, पहली बार दौड़ने वालों और स्थानीय प्रतिभाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। अत्याधुनिक टाइमिंग सिस्टम, पेसर्स, चिकित्सा सहायता और हाइड्रेशन स्टेशनों के साथ, यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
मैराथन का उद्देश्य: स्वास्थ्य, एकता और शांति का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को आशा का प्रतीक बताते हुए कहा कि खेल की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एक साथ लाकर, हम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते हैं बल्कि शांति और एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश भी देना चाहते हैं। अबूझमाड़ को अब माओवाद से नहीं, बल्कि यहां के लोगों की क्षमता और प्रतिभा से पहचाना जाएगा।
प्रोमो मैराथन : सफल आयोजनों के साथ बढ़ता उत्साह
मुख्य कार्यक्रम से पहले आयोजन समिति ने 5 जनवरी को 5 किलोमीटर की प्रोमो मैराथन आयोजित की, जिसमें पुरुष वर्ग में तीजू पुजारी, लक्ष्मण पोयाम और बीरसिंह सलाम विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में सोमराई गोटा, रीना उइके और भूमिका देवांगन शीर्ष स्थान पर रहीं। इसके बाद 19 जनवरी को नारायणपुर में 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन हुई, जिसमें 800 से अधिक धावकों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में पुरकेश्वर लाल देशमुख, रस्सू कोरेस और बुधराम कुमेटी ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में मुस्कान कुशवाहा, भूमिका देवांगन और सोंबाई गोटा विजेता रहीं।
प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएं
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। पार्किंग, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मार्ग में सहायता केंद्रों की व्यवस्था होगी, जहां पीने का पानी, इलेक्ट्रोलाइट पेय, स्नैक्स, फल और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध होंगे। धावकों के लिए रिकवरी/रेस्टिंग टेंट भी लगाए जाएंगे। लाइव ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिभागियों को रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त होंगे और मार्ग को एलईडी संकेतकों से स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सहायता स्टेशनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों की सुरक्षा बनी रहे। अनुभवी पेसर्स प्रत्येक श्रेणी में धावकों को मार्गदर्शन देंगे, जिससे वे अपनी गति बनाए रख सकें और अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
मैराथन से पहले कुछ विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। 28 फरवरी को ‘बैंड दायरा’ द्वारा जादू बस्तर कॉन्सर्ट आयोजित होगा। 1 मार्च को एक भव्य ड्रोन शो होगा, साथ ही अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा अद्भुत करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक नृत्य, स्थानीय कला प्रदर्शनियां और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खेल के महत्व के साथ-साथ, यह मैराथन अबूझमाड़ की अनछुई सुंदरता और इसकी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी और क्षेत्र के विकास में सहायक होगी।
जगदलपुर, शौर्यपथ। पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने यातायात एवं थानों को दोपहिया वाहन चलाते समय सभी लोग को हेलमेट पहनने, और इसके लिए लोगों को प्रेरित करने साथ ही इसका उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिया था। जिस पर गुरुवार को आदेश का पालन करते यातायात विभाग ने 100 दुपहिया वाहन पर चलानी कार्यवाही करते हुए लोगो को समझाइस दिया। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य उच्च अधिकारी के आदेश का पालन के साथ साथ लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना एवं सड़क दुर्घटना से सिर पर होने वाली चोट एवं मृत्यु से लोगों को बचाना था । प्रायः यह देखा जाता है, कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालक सड़क दुर्घटना के शिकार होने पर सिर में चोट लगने से मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी परिपालन में आज पुलिस अधीक्षक बस्तर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन ने अपने यातायात के स्टाफ के साथ मिलकर शहर के संजय मार्केट एवं चांदनी चौक एवं ग्रामीण क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट पहने ,वाहन चलाते पाए कुल 100 लोगों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई सात में भविष्य में मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहने के लिए समझाइश भी दिया गया । यह कार्यवाही बिना हेलमेट वालो पर आगे भी लगातार जारी रहेगी।
*पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से की अपील*
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने आम जनता से अपील की है कि लोग सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों का पालन करें। मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने, जिससे सड़क दुर्घटना एवं उससे होने वाले मौतों से लोगों की जान बचाई जा सके और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम वाहन चलाते समय अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।
By- नरेश देवांगन
जगदलपुर, शौर्यपथ। जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर बकावंड ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र छोटे देवड़ा मे गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जहा लगभग 700 बोरियां धान गायब मिली हैं। यहाँ के खरीदी प्रभारी कैलाश कश्यप है। धान खरीदी में गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने सख्त आदेश दिए हैं। बावजूद इसके भी इतनी बड़ी लापरवाही जिम्मेदार लोगो पर एक बड़ा सवाल खड़े कर रहा है?
मिली जानकारी के अनुसार छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र मे 49264.80 क्यूंटल की खरीदी हुई है जिसमे 48010.00 क्यूंटल का उठाव हो चूका है, शेष 1254.80 क्यूंटल रिकॉड के अनुसार उठाव होना बचा है। इस पर शौर्यपथ को सूत्रों के हवाले जानकारी प्राप्त हुई की मौक़े पे लगभग 700 बोरे की कमी है, जिसकी जानकारी के लिए मौक़े पे पहुंच सम्बंधित लोगो से जानकारी चाही तो इस पर कुछ भी बोलने से बचते रहे वही खरीदी प्रभारी कैलाश कश्यप से मामले की जानकारी चाही लेकिन जानकारी देने से साफ मना किया गया । इस मामले पे समिति प्रबंधक टिकेश्वर सेठिया से फ़ोन पे जानकारी चाही तो उन्होंने मेडिकल काम से डिमरापाल होना बताया धान खरीदी केंद्र आकर मामले की जानकारी देने की बात कही, घंटो इंतजार के बाद भी समिति के प्रबंधक छोटे देवड़ा नहीं पहुचे। जिसके बाद पुरे मामले की जानकारी जिले के अधिकारी कलेक्टर एस हरीश को दी गई। जिले के अधिकारी की तारीफ की जानी चाहिए मिडिया के माध्यम से मिली जानकारी को संज्ञान मे लेकर तत्काल तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, फ़ूड इंस्पेक्टर, पटवारी, आर आई सहित बकावंड थाना के दो जवान को मौक़े पर भेज भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया। जहा टीम ने शुक्रवार रात्रि 9 बजे तत्काल मौक़े पर पहुंच उच्च अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए भौतिक सत्यापन किया जहा टीम ने छोटे देवड़ा केंद्र में 2378 बोरी धान पाया, रिकार्ड के अनुसार लगभग 3137 बोरी धान पोर्टल में एंट्री है, टीम ने 759 बोरी धान की कमी पाई। जिसके बाद टीम ने पंचनामा त्यार किया। सूत्रों की माने तो अंतिम दिनों में सबसे ज्यादा बोगस खरीदी होती है। मतलब बिना धान आए किसानों के रिक्त रकबे पर धान चढ़ा दिया जाता है। केवल वास्तविक किसान से उसकी वास्तविक उपज ही खरीदी जानी है। छोटेदेवड़ा में फड़ खरीदी प्रभारी कैलाश कश्यप हैं। केंद्र में सब कुछ सही बताया जा रहा है। खरीदी पूरी होने के बाद उठाव और मिलान के बाद शॉर्टेज आया है उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जबकि उच्च अधिकारी के आदेश पर समय समय पर भौतिक सत्यापन होते रहते है ऐसे मे भौतिक सत्यापन करने वाली टीम पर भी सवाल उठेंगे। अब देखने वाली बात है की टीम ने 759 बोरी धान की कमी पाई है इस पर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गैरजिम्मेदार लोगो के ऊपर क्या कार्यवाही ओर कब तक करते है? वही विभाग के जानकारों का मानना है की ऐसे मामले पे तत्काल एफआईआर दर्ज कर रिकवरी की जाती है।
By- नरेश देवांगन
जगदलपुर, शौर्यपथ। बस्तर जिले के क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा समर्पित बनवासी मौर्य ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फॉर्म दाखिल कर दिया है बनवासी मौर्य 40 वर्षो से भाजपा संगठन में रहकर अलग अलग पदों कि जिम्मेदारी निभाई है लेकिन आज उन्हें भाजपा से टिकट ना मिलने पर निर्दलीय फॉर्म भर नाराजगी जाहिर किया है। वही भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला द्वारा पंचायत चुनाव हेतु पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों का ही पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे उन्होंने उन सदस्यों से जिन्होंने नामांकन दाखिल किया है और पार्टी द्वारा अधिकृत नहीं किए गए हैं उनसे नामांकन अंतिम तिथि के पूर्व वापस लेने का आग्रह किया है जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह किसी भ्रम में ना पड़े व पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य कर उन्हें विजयी बनावे। लेकिन क्षेत्र क्रमांक 09 में ऐसा होता नहीं दिख रहा है यहाँ के अधिकांश कार्यकर्त्ता खुलकर भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर रहे है बनियागांव निवासी श्री मौर्य को भाजपा से टिकट ना मिलने पर उन्हें निर्दलीय लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर खुले तौर पर उनके सात खड़ी होकर उन्हें जीत दिलाने के लिए पार्टी के कार्यकर्त्ता प्रयास करते नज़र आ रही है।
बनवासी मौर्य का कहना है कि पार्टी ने प्रत्याशी कि चयन बिलकुल भी ठीक नहीं कि है भाजपा संगठन में उन्होंने 40 वर्षो से रहकर क्षेत्र में अलग अलग पदों पे रहकर कार्य किया है हर जिम्मेदारी उन्होंने अच्छे से निभाया है जनता कि मुलभुत समस्या के लिए हमेशा आगे आकर समस्या का निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया है कार्यकर्त्ता कि बात करें या जनता सभी के सात हर सुख दुख में सात खड़े रहे है यही कारण है कि क्षेत्र कि जनता ने उन्हें निर्दलीय लड़ने के लिए मजबूर किया अपने क्षेत्र में उनकी जनता के बिच अच्छी पकड़ है हमेशा संगठन कि जवाबदारी पे खरे उतरे है।
*बीजेपी से टिकट हेमकांत सिंह ठाकुर को, कार्यकर्ताओं में असंतोष*
बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए हेमकांत सिंह ठाकुर को टिकट दिया है, लेकिन कार्यकर्ताओं में असंतोष साफ नजर आ रहा है।बनवासी मौर्य 40 वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं, जबकि हेमकांत सिंह को पार्टी से जुड़े लगभग 5 वर्ष हुए हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्री मौर्य की पकड़ जनता के बिच अधिक मजबूत है। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया इस कारण से कार्यकर्त्ता खुले तौर पर विरोध कर पार्टी के विरुद्ध कार्य कर रही है। ऐसे में क्या पार्टी के सीनियर कार्यकर्त्ता का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ने से भाजपा को क्षेत्र से नुकसान होगा? 40 वर्षों से बीजेपी के अनुयायी रहे बनवासी मौर्य को टिकट ना देकर क्या बीजेपी ने कोई चूक तो नहीं कि है? अब देखने वाली बात यह होगी कि बीजेपी अपने संगठन के बागी सदस्य कि इस चुनौती से कैसे निपटती है?
*श्री मौर्य कि राजनितिक परिचय*
वर्ष 1985 में प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर शुरुआत कि सात ही भारतीय जनता पार्टी में स्थानीय समिति अध्यक्ष रहे वर्ष 1995 से 1999 तक जल ग्रहण मिशन (माइक्रो वाटर सेट) में अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके थे।वर्ष 2003 से 2006 तक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पद पर कार्य चुके थे। वर्ष 2006 से2011 तक कृषि उपज मंडी जगदलपुर का कृषक सदस्य पद में निर्वाचित थे।
जगदलपुर, शौर्यपथ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर प्रतीक जैन द्वारा विकासखण्ड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथरी के ग्राम पंचायत सचिव लखीराम देवांगन को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उक्त सम्बंध में जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावण्ड के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पाथरी के सरपंच एवं अन्य पंचायत पदाधिकारियों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर लखीराम देवांगन सचिव ग्राम पंचायत पाथरी द्वारा अपने मुख्यालय में नहीं रहकर ग्राम पंचायत पाथरी से काफी दूरी में स्थित ग्राम पंचायत तोंगकोंगेरा में निवास किया जाता है और पिछले छः माह से कुछ ही दिन ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावण्ड द्वारा दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास करने पर लखीराम देवांगन सचिव ग्राम पंचायत पाथरी द्वारा मोबाईल स्वीच ऑफ रखना और कई दिनों तक फोन नहीं उठाया जाना ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में कोई रूचि नहीं लेने सहित योजनाओं से सम्बंधित सर्वे कार्य में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावण्ड के द्वारा सर्वे कार्य हेतु आदेशित किये जाने के उपरान्त भी ग्राम पंचायत सचिव श्री देवांगन द्वारा ग्राम पंचायत पाथरी में अपनी उपस्थिति नहीं दिए जाने, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा ग्राम सभा की बैठकों, आयुष्मान कार्ड के शिविर में उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप लखीराम देवांगन सचिव ग्राम पंचायत पाथरी जनपद् पंचायत, बकावण्ड को उच्चाधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना करने सहित अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने तथा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत् ग्राम पंचायत सचिव के विहित कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण लखीराम देवांगन सचिव ग्राम पंचायत पाथरी जनपद पंचायत बकावण्ड को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में लखीराम देवांगन सचिव ग्राम पंचायत पाथरी जनपद पंचायत बकावण्ड का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावण्ड निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बन्धित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
