July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    जांजगीर - चांपा

    जांजगीर - चांपा (255)

    जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलापुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् आज औचक निरीक्षण हेतु जॉजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने वहां जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उन्होंने परिसर में अस्त व्यस्त पार्किंग, कोर्ट प्रांगण में अवारा पशुओं का विचरण, भवन की दिवालों में जगह-जगह सीपेज होना तथा वॉशरूम को अत्यधिक अस्वच्छ होना पाया। उपरोक्त तथ्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देश दिये गये।
    ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधिपति द्वारा यह औचक निरीक्षण का लगातार दूसरा दिन था। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा द्वारा अधिवक्ताओं के बाररूम का भी निरीक्षण किया गया तथा उनके समस्याओं को सुनकर शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधितों को निर्देश दिये। उनके द्वारा कॉन्फ्रेन्स हॉल में जिले के सभी न्यायाधीशों के साथ एक संयुक्त बैठक कर प्रकरणों को शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने एवं 5 से 10 वर्ष के पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से निराकृत करने हेतु निर्देश दिया गया। औचक निरीक्षण में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा भी शामिल थे।
    ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुए मात्र 03 माह ही व्यतीत हुए हैं। उक्त 03 माह के कार्यकाल में ही जिला न्यायालय रायपुर, बिलासपुर, कॉकेर, जगदलपुर दंतेवाड़ा, कोरबा, कटघोरा एवं मुंगेली का निरीक्षण कर मूलभूत सभी आवश्यक कार्य को शीघ्रातिशीघ्र दुरूस्त करने का निर्देश दे चुके हैं।
    इस प्रकार मुख्य न्यायाधिपति के लगातार औचक निरीक्षण करने से राज्य के समस्त जिला न्यायालयों एवं संबंधित अधिनस्थ न्यायालयों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार होना प्रारंभ हो गया है।

    मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से मिल रही निशुल्क उपचार, दवा और परामर्श

    योजना से अब तक जिले के 94 हजार 312 लोग हो चुके हैं लाभान्वित

    दिलीप ने निःशुल्क इलाज व दवा प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सरकार का किया आभार व्यक्त

    जांजगीर चांपा। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जिसमें नगरीय निकाय में रहने वाले निवासियों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जिसका लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। इस योजना के आने से गरीब तबके के लोगों को एक बड़ी राहत मिल रही है। योजना अंतर्गत नगरीय निकाय के अलग अलग चिन्हाकित शिविर स्थलों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है और लोगों का इलाज उनके घर के पास ही हो जा रहा है। योजना के तहत पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। योजना से आम लोगों को अपने घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच, उपचार व दवाई मिलने से उन्हें अब अस्पताल जाना नहीं पड़ रहा है। इससे लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत हो रही है। इस योजना से अब तक जिले में 1099 कैंप लगाए जा चुका है। जिसके माध्यम से अब तक 94 हजार 3 सौ से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा 20 हजार 900 से अधिक लोगों का लैब टेस्ट किया जा चुका है।

    दिलीप कुमार को मिला योजना का लाभ –

         जिले के वार्ड क्रमांक 20 कन्या छात्रावास के पास लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय निवासी दिलीप कुमार यादव स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई जिसे मोबाइल मेडिकल यूनिट में उपस्थित डॉक्टर ने उनका स्वास्थ्य जांच कर उसे सिरप और टेबलेट प्रदान किया। दिलीप यादव ने बताया कि घर में किसी का भी स्वास्थ्य खराब होने पर वह मोबाइल मेडिकल यूनिट में ही चेकअप कराने पहुंचते है जहां उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज और दवा मिलती है। उन्हें महंगे डॉक्टरी खर्च और महंगे दवाइयों से राहत मिलती है। वे एमएमयू में डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवा की सुविधा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हैं। इसी प्रकार अकलतरा निवासी मनोज अग्रवाल, बलौदा निवासी बलराम पटेल, जांजगीर निवासी बिसाहिन यादव ने निःशुल्क इलाज व दवा प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सरकार को अपना आभार व्यक्त किये।

    जांजगीर-चाम्पा / शौर्यपथ / कुछ समय पहले की बात है। जिला मुख्यालय में होने वाली मीटिंग कई अधिकारियों के लिए मुसीबत तो कुछ के लिए मौज के समान हो जाती थी। कलेक्टोरेट में होने वाली बैठकों में शामिल होने के लिए अनेक अधिकारियों को जहाँ लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं आने-जाने में पूरा दिन निकल जाता था। इस बीच आमनागरिको को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्हें अधिकारी दफ्तर में नहीं मिलते थे। ऑफिस जाने पर उन्हें बताया जाता था कि अधिकारी मीटिंग में गए हैं। इस तरह जिला मुख्यालय में मीटिंग के नाम पर अधिकारी भी समय पर दफ्तर में नहीं मिलते थे और आने जाने में उनके द्वारा सरकारी वाहन प्रयुक्त किए जाने से हर महीने लाखों रुपये का डीजल तथा पेट्रोल जलता था। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के जिले में पदस्थ होने के पश्चात उनके द्वारा लागू की गई नई व्यवस्थाओं से अब जिले में मीटिंग का बहाना बनाना और गायब रहना आसान नहीं रह गया है। कलेक्टर की पहल से अधिकारियों को जहां जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ रहा है, वहीं वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़कर बैठक अटैण्ड करने की अनिवार्यता से अधिकारियों के आने-जाने में जलने वाले पेट्रोल-डीजल के लाखों रुपए भी बचने लगे हैं।
        जांजगीर-चाम्पा जिले के दूरस्थ ब्लॉक डभरा, सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा, अकलतरा, नवागढ़, पामगढ़, शिवरीनारायण, बम्हनीडीह, बलौदा सहित सहित चाम्पा क्षेत्र के अधिकारियों को जिला मुख्यालय में प्रति सप्ताह मंगलवार को होने वाली समय-सीमा की बैठक से लेकर अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति देनी पड़ती थी। इन बैठकों में आने के लिए अधिकारी अपने कार्यालय से एक या दो घण्टे पहले ही निकल जाया करते थे। जिला मुख्यालय में दो-तीन घण्टे की मीटिंग के बाद यहा से निकलने के बाद कई अधिकारियों को अपने कार्यालय पहुचते या तो शाम हो जाती थी या फिर कलेक्टर की मीटिंग होने की बात कहकर कई अधिकारी उस दिन अपने कार्यालय में भी नहीं मिलते थे। इस तरह आम नागरिकों को किसी महत्वपूर्ण अधिकारी से भेंट-मुलाकात मुश्किल हो जाता था, वहीं लंबी दूरी तय कर मुख्यालय आने-जाने में एक अधिकारी 500 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक का डीजल-पेट्रोल फूंक दिया करते थे। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ जिला मुख्यालय में होने वाली समय-सीमा की बैठक सहित अन्य बैठकों में अधिकारियों को सभाकक्ष में प्रत्यक्ष बुलाने की बजाय वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़कर बैठक अटैण्ड करने के निर्देश जारी कर दिए। कलेक्टर की इस छोटी सी पहल का असर अब यह हो रहा है कि समय-सीमा या अन्य बैठक के नाम पर कुछ अधिकारियों के कार्यालय से गायब रहने की प्रवृत्ति पर लगाम लगा है, वहीं महीने में 5000 हजार से 15 हजार रूपए बैठक के नाम पर डीजल-पेट्रोल में जला देने वाले अधिकारियों के नहीं आने से उन्हें आराम के साथ शासन के लाखों रूपए भी बचने लगे हैं।
    ऐसे बचते हैं शासन के लाखों रुपए
         पहले कलेक्टर सहित प्रभारी सचिव एवं अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेते थे। इन बैठकों में शामिल होने चाम्पा, पामगढ़, अकलतरा, डभरा, सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा, नवागढ़, शिवरीनारायण, बम्हनीडीह, बलौदा सहित अन्य क्षेत्र के अधिकारी अपनी सरकारी या किराये के वाहन में जांजगीर आना-जाना करते थे। यदि डभरा से जांजगीर मुख्यालय के बीच की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है तो आने-जाने में ही वाहन 160 किलोमीटर दूरी तय करती है। किसी काम से वाहन यदि इधर-उधर और चली तो स्वाभाविक है कि 170 से 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वाहन के 200 किलोमीटर चलने पर लगभग दो हजार रुपए का डीजल जल जाएगा। महीने में यदि 15 बैठक भी हुए तो उसमें शामिल होने के लिए 30 हजार रुपए और साल में एक लाख रुपए से अधिक के डीजल लग जायेंगे। जिले के अन्य स्थानों से भी महीने में 5 से 15 या 20 हजार रुपए तक का डीजल-पेट्रोल बैठकों में शामिल होने में जलेंगे। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से अब शासन के लाखों रुपए व्यर्थ में खर्च होने से बचने लगे हैं।अधिकारियों को भी मिलने लगी है राहत
          शासन की विभिन्न योजनाओं से लेकर अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर कलेक्ट्रेट में बैठकें होती है। प्रति मंगलवार को समय-सीमा की बैठक होने के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई जाती है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के अधिकारियों को आने-जाने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। डभरा सहित अन्य ब्लॉक के अधिकारी एक से दो घण्टे पहले घर से निकल कर जिला मुख्यालय पहुचते थे। मीटिंग खत्म होने के बाद पुनः लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जब अधिकारियों की पहली बैठक ली तो उन्होंने पाया कि लंबी दूरी और आने-जाने में ही चार घण्टे लग जाने से समय की बर्बादी होती है। उन्होंने इस दौरान कहा कि इतनी दूरी तय करने के बाद शरीर में थकावट आ जाएगी। ऐसे में काम भी प्रभावित होगा। उन्होंने जांजगीर जिला मुख्यालय के अधिकरियों को छोड़कर सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओं, नायब तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से लेकर अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आने पर रोक लगाते हुए जनपद पंचायत कार्यालयों में एनआईसी, स्वॉन सहित अन्य माध्यमों से वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुडकर बैठक में शामिल होने और संबंधित विभाग के सवाल या विषय आने पर जवाब देने के निर्देश दिए। उनके निर्देश के पश्चात चाम्पा, पामगढ़, अकलतरा, डभरा, सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा, नवागढ़, शिवरीनारायण, बम्हनीडीह, बलौदा सहित अन्य क्षेत्र के अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़ते हैं। इससे अधिकारियों को भी राहत मिलने लगी है। अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति से आमनागरिक भी कार्यालयीन समय पर उनसे मिल सकते हैं।

    जांजगीर -चांपा / शौर्यपथ / ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (01.09.2022-07.09.2022) का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल तथा प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती मनदीप कौर ने विद्यार्थियों को बताया की नेशनल न्यूट्रिशन सप्ताह यानी कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक मनाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य पोषण के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को प्रोटीन, विटामिन व मिनरल जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए हर साल नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। इस बात को हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जीवन की असली संपत्ति हमारा स्वास्थ्य है। एक अच्छा स्वास्थ्य ही आपका सबसे बड़ा धन है। अच्छा स्वास्थ्य होगा तो आप तनाव से बचेंगे और स्वास्थ्य व लंबी उम्र जीवित रह सकते है।
    अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जो इम्यूनिटी और शरीर को मजबूत बना सकें।
    साथ ही बच्चों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा पोषक आहार फल, सब्जियां, सलाद का सेवन करें और बच्चों को रोटी सब्जी लाने के लिए प्रेरित किया गया तथा पैकेट फूड, जंक फूड, ज्यादा तेलीय खानपान इत्यादि का सेवन न करने की सलाह दी गयी।


    राहुल को बचाने का अभियान 47 घंटे से जारी गुजरात से रोबोट लेकर पहुंचे एक्सपर्ट

    जांजगीर / चांपा / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में बोरवेल में फंसे राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले 47 घंटे से चल रहा है. अब एक राहत की खबर सामने है आई है. गुजरात से रेस्क्यू के लिए रोबोट लेकर रोबोट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच रोबोट को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, वहीं अब खबर आ रही है कि राहुल को निकालने का रोबोट मिशन फिलहाल रोक दिया गया है. दरअसल बच्चे के सो जाने की वजह से रोबोट से रेस्क्यू रोका गया है. अब बोरवेल के पास में जेसीबी से खुदाई का काम जारी है. अब गड्डे से राहुल तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाई जाएगी.
    रोबोट से राहुल को निकालने की तैयारी
    दरअसल शुक्रवार को दोपहर राहुल बोरवेल में गिरा है. इसके बाद से लगातार राहुल को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई की जा रही है. वहीं रविवार को गुजरात से महेश अहीर रोबोट लेकर पिहरीद गांव पहुंच चुके है. रोबोट के जरिए राहुल को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. बच्चे को निकालने के लिए जरूरी सामानों और रोबोट को इंस्टॉल किया जा रहा है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोबोट को बोरवेल में अंदर उतारा जाएगा और रोबोट टेट्रा मोड में राहुल को 3 दिशाओं से पकड़कर बाहर निकल सकता है.
    प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
    बोरवेल के पेरेलर खुदाई करने के लिए एक दर्जन जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही है लेकिन बीच में बड़े-बड़े पत्थरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है. ड्रिल करने वाले मशीन से पत्थरों को तोड़ा जा रहा है. इसके बाद जेसीबी मशीन से खुदाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि खुदाई के अहम समय तक पहुंच चुके हैं. राहुल को बचाने के लिए सुरंग निर्माण के लिए एक लोहे का बड़ा पाइप लाया गया है. सुरंग के साथ इस पाइप को मिट्टी धसने से सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा. इसके लिए कई 3-4 घंटे का वक्त और लगेगा.
    राहुल भी कर रहा है एनडीआरएफ की मदद
    एनडीआरएफ की टीम के सामने बोरवेल में पानी भरने की बड़ी समस्या सामने आ गई है. जिस गड्ढे में राहुल फंसा है वहां लगातार पानी भर रहा है जिसे निकलने के लिए रस्सी लगाकर बाल्टी से पानी निकला जा रहा है. वहीं बोरवेल में फंसा राहुल भी रिस रिस कर भर रहे पानी के खतरे से भांप कर एनडीआरएफ टीम की मदद कर रहा है. एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि बोरवेल में भर रहे पानी को खाली करने में राहुल मदद कर रहा है. जब बाल्टी नीचे जाता है तो राहुल बाल्टी में पानी भर देता है. जिसे खींचकर एनडीआरएफ की टीम निकाल रही है. वहीं पूरे गांव के सभी बोर को चलाने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने आग्रह किया ताकि इस बोरवेल में पानी का स्रोत सूख सके.

    जांजगीर -चांपा /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गत करीब साढ़े 3 साल में छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के कार्य हुए। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य के किसानों, महिलाओं, ग्रामीणों, भूमिहीन खेतिहर मजदूरों, बेरोजगारों के कल्याण के साथ-साथ प्रशासनिक कसावट के क्षेत्र में भी शासन द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

    मुख्यमंत्री  बघेल आज नगर पालिका सक्ती के बुधवारी बाजार स्थित दीनदयाल स्टेडियम में पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  बघेल ने आज सक्ती में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें सक्ती में शासकीय महाविद्यालय की घोषणा सहित सतनामी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं विधायक  राम कुमार यादव की मांग पर नगर पंचायत चंद्रपुर में गौरवपथ, सहकारी बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद  ज्योत्सना महंत, विधायक  राम कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत द्वारा हसदेव बांगो परियोजना के निर्माण कराए जाने के कारण जांजगीर-चांपा और सक्ती क्षेत्र के किसान समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद किसानों को उनके धान की सही कीमत मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने का काम किया। श्री बघेल ने बताया कि गत खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने किसानों से 98 लाख क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवकों के हित में भी पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में उम्मीदवारों का फीस माफी का निर्णय लिया। वही भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना में प्रतिवर्ष 7 हजार रूपए की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया।

    मुख्यमंत्री ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। खेती नष्ट करने वाले रासायनिक खाद के स्थान पर वर्मी, गोबर खाद का अधिकतम उपयोग करें और उसका निर्माण कर खाद के लिए स्वयं आत्मनिर्भर बनें। प्रशासनिक कसावट के क्षेत्र में राज्य सरकार के कामकाज का उल्लेखनीय काम किए गए हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सक्ती को जिला बनाने पर यहां के लोग बहुत प्रसन्न हैं, यही कारण है कि आज मुख्यमंत्री का स्वागत करने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सक्ती क्षेत्र से पलायन की अधिकता के कारण इस क्षेत्र में औद्योगिक संस्थान खोलने की जरूरत है। डॉ महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता का संरक्षण और संवर्धन हम सब का नैतिक दायित्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा यहां रहने वाले हर वर्ग के लोगों की भलाई के कार्य करने से ही हो सकती है।

    जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी और राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राजस्व से संबंधित कार्य के लिए सरकार द्वारा समय सीमा तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर इसे संबंधित राजस्व अधिकारी की जवाबदारी मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री और मेरे द्वारा की जा रही है।
    समारोह को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ महंत रामसुंदर दास, विधायक श्री राम कुमार यादव, नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सक्ती को 226 करोड़ 26 लाख रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात दी। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए के 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  बघेल को आदर्श गौठान जेठा का मॉडल, कलेक्टर  जितेंद्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का सक्ती को जिला बनाए जाने पर गुलदस्ता और फूल मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  यनीता चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ श्रम कर्मकार कल्याण मंडल की सदस्य  मंजू सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य  शक्तिकांता राठौर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष  राम कुमार पटेल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  सुभाष धुप्पड़, पुलिस महानिरीक्षक  आर एल डांगी सहित पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष  भगवानदास गढेवाल, चांपा नगरपालिका अध्यक्ष  जय थवाईत, विवेक सिसोदिया,  गुलजार सिंह,  चौलेश्वर चन्द्राकर तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    जांजगीर-चापा  /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम भी शराबबंदी के पक्ष में हैं। हम भी चाहते हैं कि शराब बंद होना चाहिए। मगर अचानक से कोई फैसला नहीं लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ना हो कि जैसे गुजरात में घर पहुंच सेवा है। बिहार में कानून बदलना पड़ा, विधानसभा में उन्होंने कल ही कानून पारित किया है तो इन सब चीज को देखते हुए हमें निर्णय लेना है।

    जांजगीर के सक्ती में कई विकासकार्यों और लोकार्पण के बाद सीएम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बयान दिया। सीएम ने कहा कि अचानक प्रकट हुए और रात 8 बजे से लॉकडाउन, आज से 500 रुपए के नोट बंद। हम इस तरह का काम नहीं करना चाहते। हम जनता को झटका नहीं देना चाहते हैं। हम जनता को विश्वास में लेकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने लॉकडाउन भी किया तब व्यापारियों और नागरिकों से पूछकर किया था।

     

    - सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हरसम्भव कोशिश होगी : रामकुमार पटेल
    - पामगढ़ में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर स्वागत, सम्मान और मिलन समारोह आयोजित 


    पामगढ़ / शौर्यपथ / छग में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है और हर तबके को साथ लेकर सरकार काम कर रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी दूरदर्शी सोच से छग के विकास को तेज किया है और योजना भी ऐसी बन रही है, जिससे सभी वर्ग को लाभ मिल रहा है. सरकार में भी हर वर्ग को शामिल किया गया है और पहली बार छग में शाकम्भरी बोर्ड का गठन हुआ है. सीएम ने बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पामगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ता को दी है, यह बड़ी बात है. भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार की मंशा है कि सभी को योजनाओं का लाभ मिले और सभी आर्थिक रूप से अग्रसर हों. यही वजह है कि किसानों से 25 सौ क्विंटल में धान की खरीदी की जा रही है.
    उक्त बातें छग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुंदर दास में कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी मिलकर छग सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए और हितग्राहियों को लाभ दिलाने का प्रयास करें.
    छग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. अभी तक सभी 27 जिलों का दौरा हो गया है और कोशिश की जा रही है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले. आज संत रविदास जयंती के अवसर पर पामगढ़ में स्वागत, सम्मान और मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यहां संत रविदास के सद्कार्यों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे पार्टी में मेहनत करते रहें, क्योंकि आज वे सरकार के हिस्सा हैं और मुख्यमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, वह केवल पार्टी के प्रति समर्पण से कार्य करने की बदौलत से मिली है. मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने हर छोटे तबके के समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है और छग शाकम्भरी बोर्ड का गठन किया है. आज पामगढ़ क्षेत्र के एक कार्यकर्ता को सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है, यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. इस तरह हम सभी को पामगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाकर मुख्यमंत्री को सौगात देनी होगी।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोती पटेल दरस पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यनारायण अंजनी मनोज तिवारी राज कपूर साहू नारायण साहू सनी यादव ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़ सत्रोहन दास महंत ब्लॉक अध्यक्ष हसौद कुशल कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष अकलतरा सिंहरवा एआईसीसी सदस्य मंजू सिंह जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह अकाश यादव शिखा कौशिक अमित यादव, घासीराम चौहान शेशराज हरबंस ज्योति किशन कश्यप हृदयानंद किरण भारती प्रेमशिला नायक नील सिंह यादव गजानंद कश्यप किशोर पटेल चिराग पटेल विवेक पटेल रितेश निर्मलकर राजा बंजारे अरघा विश्वास राजकुमार राणा विजय पटेल सतराम पटेल संतोष पटेल गीता पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष कुंद्रा प्रियांशु साहू प्रदीप बनर्जी कल्याण बर्मन देव कुठे सुरेश हवाई कोमल भट्ट उदय कश्यप अजय दिव्य अशोक कश्यप नरेश कश्यप सुखदेव बंजारे सुखसागर लघु कश्यप श्रवण कश्यप प्रहलाद देवांगनराधेश्याम साहू एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

    जांजगीर-चांपा /शौर्यपथ/

    जिला खनिज उड़नदस्ता दल जांजगीर द्वारा आज बलौदा-पंतोरा क्षेत्र मे खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करने वाले 12 ट्रैक्टर की जप्ती की कार्रवाई की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि आज सुबह खनिज उड़नदस्ता दल की जांच में कुल 12 वाहन ट्रेक्टर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी खनिजमय वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 10 ट्रैक्टर वाहनों को पुलिस थाना बलौदा में और 02 वाहन को पंतोरा उप-थाना मे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षार्थ रखे गए हैं। वाहन मालिकों के विरूद्ध खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण नियम 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

    जांजगीर-चांपा /शौर्यपथ/

    कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने नया साल -2022 की जिले की जनता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

    अपने बधाई संदेश में कलेक्टर ने ज़िले के जन, पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों, ब्यावसायियों सहित आम जनता को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख- समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।
    उन्होंने आम जनता से अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision