
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने अन्य जिले की घटना पर भाजपाइयों के प्रदर्शन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपाई परिवार के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय मौत पर राजनीति करने की अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहे है। भाजपा को राज्य सरकार के जांच पर तो भरोसा तो छोड़ अपने विधायकों के दल पर भी भरोसा नहीं तभी अपने अनुसूचित जाति मोर्चा का दल भी मृतक गांव भेज कर अपनी सत्ता व संगठन में फूट का प्रमाण दिया है। प्रदर्शनकारी भाजपाई छग में अपने दल के सत्ता के कार्यकाल को याद करे तो वे शर्म से सामना करेंगे। पूरे देश की मानवता को झकझोरने वाली हाथरस की घटना जिसमें सीधे भाजपा राज्य की पुलिस व सरकार के आतंक से अनुसूचित जाति वर्ग की मृतका की लाश के साथ की गई बर्बरता को पूरा देश देखा तब इन भाजपाइयों के मुंह मे दही जमा था क्या।
छग सरकार पुलिस शिकायत व महिला आयोग में शिकायत हेतु मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है और इस मामले की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करा रही है और जांच को प्रभावित करने भाजपाई मौत पर राजनीति कर कोरोना के बढ़ते दौर में कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा कासा रायपुर के सहयोग से अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन मोहला विकासखंड के गोटाटोला ग्राम के मंगलभवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रझा पचौरी, प्रधान न्यायधीश, कुटुम्ब न्यायालय, राजनांदगांव ने इस अवसर पर पर महिला अधिकार एवं समानता पर जोर देते हुए कहा कि महिला दिवस आज से 113 साल पहले 1908 में शुरू हुआ था, महिलाओं को न बोलने का अधिकार था ना वोट डालने का। वोट डालने का अधिकार स्वीडन से शुरू हुआ, रही अत्याचार की बात तो अत्याचार तो घरों में ही होते है अत्याचार करने वाले हमारे परिवार के ही लोग होते है, बाहरी व्यक्ति हमें कुछ कह सकता है? नहीं कह सकता। कोई ऊपर या नीचे नहीं है आप सभी बराबर है ईश्वर ने हम सभी को बराबर पैदा किया है बटवारा हम सब ने किया नीचे आके। हमेशा अपने लिए लडिये, लड़ने का मतलब मारपीट करना नहीं है, अच्छे से लड़िये प्यार से लड़िये अपने अधिकार के लिए लड़िये। यदि प्यार से बात नही बनती तो कोर्ट का दरवाजा आपके लिए खुला है। प्राधिकरण आपको मदद करने हमेशा तैयार है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीण मिश्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजनांदगांव द्वारा प्राधिकरण के माध्यम से किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं के अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित घरेलु हिंसा कानून के तहत हमर अंगना कार्यक्रम के विषय मे बताया गया। विशेष अतिथि अमलेन्दु हाजरा ने बेटी-बचाओं, बेटी-पढ़ओं एवं दहेज प्रतिशेध अधिनियम के विषय में उपस्थित महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।
जन कल्याण सामाजिक संस्थान के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला दिवस तभी सफल हो पायेगा जब महिलाएं अपने अधिकारों को जाने एवं उन अधिकारों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें एवं सजग रहे। अक्सर कार्यक्रमों के समापन के पश्चात हम आगे की रणनीति पर कार्य नहीं कर पाते, जिससे दिवस मात्र एक कार्यक्रम की औपचारिकता रह जाता है, जिससे वास्तविक परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाती। हम चाहते है कि इस कार्यक्रम के बाद सभी महिलाएं अपने अधिकारों को जाने, समझे एवं अवसर मिलने पर कोर्ट या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता अवश्य ले, इस कार्य में हमारी संस्था आपकों हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में कार्य करने वाली महिलाओं में श्रीमती अमिला बाई, श्रीमती संजूलता बाई, श्रीमती माधुरी देवांगन, श्रीमती सत्यवती, एवं श्रीमती मालती बाई को माननीय न्यायाधीश द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत महिलाएं जाने हमारा हक एवं कानून किताब का डॉ. प्रज्ञा चौधरी, एवं प्रवीण मिश्रा द्वारा विमोचन किया गया। संस्था के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के डीआरपी जितेन्द्र जंघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शांता कलामे, संस्था के सदस्य शाश्वत झा, चंद्रप्रकाश साहू, किशन साहू, एव ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने रानी सागर तालाब के पूर्वी छोर में राहगीरों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग्स अथवा दीवार बनाने की मांग महापौर हेमा देशमुख और नगर निगम के आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से की है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया किए रानी सागर तालाब के पूर्वी छोर पर दिग्विजय कॉलेज स्थित दरगाह से लगे पूर्वी किनारे पर किसी भी प्रकार की रेलिंग या दीवार नही बनाई गई है। जिसके कारण रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को आगे रास्ता होने, भ्रम की स्थिति बनी रहती है और खतरे का अंदेशा लगातार बना रहता है। क्या पता कब किस दिन कोई अनहोनी घट जाए और किसी प्रकार की हताहत हो जाये। आगे सड़क नहीं तालाब है यह बताने किसी भी प्रकार का दिशा सूचक या बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिसके कारण तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन किसी प्रकार की दीवार, रेलिंग्स या अवरोध न होने की वजह से सीधे तालाब में गिर सकते हैं और उनकी इस हादसे में जान भी जा सकती है। रात्रि के समय तो स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक इसलिए हो सकती है। क्योंकि दिन की तुलना में रात्रि में दृश्य साफ तौर पर दिखाई नहीं देता, अंधेरे की वजह से आगे रास्ता होने जैसी भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और राहगीर तालाब में गिर सकते हैं।
वहीं रात्रि के समय लोग नशे में भी रहते हैं, जब होश में रहते हुए दुर्घटना की स्थिति बनने लगी है, तब नशे की स्थिति में किसी दुर्घटना घट जाना स्वाभाविक है। उक्त सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तालाब के पूर्वी किनारे पर रेलिंग्स या दीवार खड़ी करने हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने महापौर हेमा देशमुख और नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से की है। गौरतलब हो कि, लोकहित की इस मांग पर महापौर हेमा देशमुख ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में तत्काल रेलिंग्स लगाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
ज्ञापन सौंपने हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, शहर संयोजक राजा ताम्रकार, जिला सह संयोजक तोमेश साहू, जिला प्रचार प्रमुख ढ़ालेश वैष्णव, शहर सह संयोजक मिहिर श्रीवास, दिव्यांग मिश्रा, अभिषेक शर्मा, आर्यन सोनवानी, शहर मंत्री जीत कुंवर लहरे, अजय साहू, रॉकी खोब्रागढ़े एवं रवि साहू सहित हिन्दू युवा मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल कर रहे बैंककर्मियों के बीच पहुँच कर उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कही की, जब से केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है, तब से संवैधानिक व्यवस्था को चौपट करने का सिलसिला चल पड़ा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर बैंकिंग व्यवस्था की विश्वनीयता कायम कर देश की जनता में बचत की भावना के साथ अपनी राशियों को बैंकों में जमा कर पूर्ण सुरक्षित महसूस की भावना जागृत की थी, उस पर भी प्रहार है राष्ट्रीयकृत बैंक में सरकार की योजनाएं भी लागू होती है। निजी बैंक इससे बचती है, इसलिये भी यह निर्णय गलत है, क्योंकि मोदी जी के नोटबन्दी जैसे अविवेकपूर्ण निर्णय के बाद जनता व महिलाएं अपनी जमा पूंजी के प्रति भी चिंतित हो गई थी। एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क के साथ मोदी सरकार अन्याय करने की शुरुआत कर दी थी जो अब बैंकों के निजीकरण के रूप में सामने है। बैंकों के राष्ट्रीयकरण से बैंकों पर सरकार का नियंत्रण था, लेकिन निजीकरण होने से बैंकों को स्वतंत्रता मिल जायेगी, जिससे सिर्फ और सिर्फ आम जनता का नुकसान होगा, इसके बाद भी पूंजीपतियों की कठपुतली भाजपा सरकार बेतुके निर्णय ले रही है जो देशहित नही है। रेल्वे, एयरपोर्ट के निजीकरण से जनता को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है उसके बाद भी बैंकों के निजीकरण से बचत की नीति पर चोट व बैंकिंग व्यवस्था पर जनता का विश्वास खोने वाला निर्णय भाजपा सरकार ने लेकर अपनी पूंजीवादी मानसिकता को उजागर किया है जिससे ऊपर उठकर केंद्र सरकार को राष्ट्रवाद और जनहित की सोंचना चाहिए, क्योंकि पूंजीवाद से देश और जनता झुलस रही है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के साथ महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी व सतीश मसीह, जिला योजना समिति के सदस्य अमिन हुड्डा, पार्षद श्रीमती पुर्णिमा नागदेवे व ऋषि शास्त्री, उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली, महासचिव कांग्रेस कमेटी नासिर जिंदरान सहित बैक के कर्मचारीगण व स्टाफ समर्थन में उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराना जरूरी है। मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना और लगातार सेनेटाईज करने कहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक सैम्पल लिया जाए। पॉजिटिव आने पर उनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर प्राईमरी संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करें।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भीड़ अधिक होती है, वहां सैम्पल लिया जाए। आगामी समय में त्यौहारों में सतर्कता रखने की जरूरत है। सभी दुकानदार और काम करने वाले बिना मास्क के सामान विक्रय करने पर दुकानों को सील करने के निर्देश दिए। बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का सीमा पर रेन्डमली सैम्पल लिया जाए। जिले में धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक एवं अन्य सभी प्रकार के आयोजन हो रहे हैं उनके लिए अनुमति जरूर ली जाए। ऐसे आयोजनों में प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि पंचायत स्तर पर टीम गठित करें और जिन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वहां आकस्मिक जाकर जांच करें और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर चालानी कार्रवाई करें। बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थान जहां भीड़ अधिक होती है वहां लगातार सैम्पलिंग की कार्रवाई करें। जितना अधिक सैम्पलिंग होगा ट्रेसिंग करके इसे नियंत्रण किया जा सकता है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांवों में सैम्पलिंग करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है। प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटवार, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यमों से प्रचार-प्रसार करें एवं लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। जिन्होंने वैक्सीनेशन का पहला डोज लगा लिए है वे 28 दिन बाद दूसरा डोज जरूर लगाएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 का नया रूप और भी खतरनाक है। इससे बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। कोविड-19 से मृत्यु का कारण लापरवाही बरतना है। लोग लक्षण होने के बाद समय पर जांच नहीं कराते। सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण होने पर 24 घंटे के भीतर कोविड-19 की जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि लोग दुकानों में बिना मास्क के कार्य करते हैं। जिससे संक्रमण की संभावना अधिक होती है। जिले में वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीएससी में नि:शुल्क कोविड-19 वैक्सीन लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, एडिशनल एसपी कविलाश टंडन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कहा कि गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या को देखते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोमनी, फरहद, खुटेली, मनकी, सुंदरा सहित कुल 24 गांवों में पेयजल एवं निस्तारी की समस्या आई है। शिवनाथ नदी में जल स्तर कम होने से यह दिक्कत आई है। उन्होंने बताया कि इन ग्रामों में पानी की समस्या को देखते हुए खरखरा जलाशय से पानी छोडऩे के लिए कलेक्टर बालोद से बातचीत की गई है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एसएन पाण्डे ने कलेक्टर को बताया कि मोंगरा जलाशय से पानी छोड़ा गया है, लेकिन अभी तक राजनांदगांव नहीं पहुंचा है और तीन-चार दिनों में ईरा तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ईरा के निकट एक गहरा नलकूप 650 फीट उत्खनन किया जा रहा है।
वहीं आज ही और एक गहरा नलकूप 1000 फीट का ईरा ग्राम में उत्खनन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नदी के अंदर ग्रेवल पैक्ड नलकूप दो दिनों के भीतर उत्खनन किया जाएगा। इन नलकूपों में से किसी भी नलकूप में यदि अच्छा पानी निकलता है तो उसे धीरी योजना में जोड़ा जाएगा।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि गर्मी में लू से सावधानी रखने की जरूरत है। सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा स्वास्थ्य विभाग इसके लिए सतर्क रहें। लू से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर न निकले, अधिक मात्रा में पानी पीये। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार करें। जिले में कोविड-19 संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी चौक-चौराहों में जिला स्तरीय अधिकारी मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई करें। महाराष्ट्र के साथ दुर्ग और रायपुर में लगातार कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं, इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। महाराष्ट्र से बस से आने वाले यात्रियों के नामों की सूची बनाने के लिए कहा। उन्होंने कोविड-19 की सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिले के अधिकतर विकासखंड अन्य राज्यों की सीमा से लगे हुए हैं। इन विकासखंडों के गांवों में लगातार सैम्पलिंग करें। कोरोना संक्रमण मिलने पर कॉन्टे्रक्ट ट्रेसिंग करके संपर्क आने वाले लोगों की जांच जरूर करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन होनी चाहिए। जिले में 78 स्थानों पर टीकाकरण की सुविधा दी गई है। वहीं राजनांदगांव में 15 प्राईवेट हॉस्पिटल में टीकाकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कोरोना के कारण अन्य शासकीय कार्यों की गति कम नहीं होनी चाहिए। विभागों को कार्य दिया गया है वे समय पर पूरा करें। इसके लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि गौठानों में लगातार गोबर खरीदी होनी चाहिए। इसके साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण में तेजी लाकर इसके विक्रय और निराकरण का कार्य करें। वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय के लिए रणनीति बनाएं। जो किसान वर्मी कम्पोस्ट क्रय करना चाहते है उनकी लिस्टिंग तैयार करें और फसल आने पर उन किसानों को विक्रय करें। छात्रावास, आश्रम, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, ग्राम पंचायत और अन्य शासकीय विभागों को वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए कहा। कलेक्टर श्री वर्मा ने वर्षा ऋतु में पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग फलदार, छायादार वृक्षों का वितरण करें। इसकी सुरक्षा के लिए सभी तैयारी पहले ही की जाए। उन्होंने जिले में 8 नये इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि 15 जून तक भवन निर्माण कार्य पूरा होनी चाहिए। इसके लिए आर्किटेक्ट से ले-आउट तैयार कर टेंडर जारी करें। स्कूल के लिए निर्धारित मापदण्ड के अनुसार लैब, पुस्तकालय तथा अन्य सभी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने वॉटर हार्वेस्टिंग की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक प्रगति लाने कहा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत भरदाकला सचिव श्रीमती गुंजा राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार श्रीमती गुंजा राणा द्वारा बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा घोर लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
राजनादगांव / शौर्यपथ / शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन महिला प्रकोष्ठ एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 17 मार्च को प्रातः 10.30 बजे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
प्राचार्य डॉ. श्रीमती सुमन सिंह बघेल द्वारा बताया गया कि महिलाओं के उत्थान के लिए कानूनी जागकरूकता के सृजन का सर्वोपरि महत्व है। वे अपने कानूनी और अन्य अधिकारों से समाज में अपनी स्थिति और अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में अनभिज्ञ है। इस तरह के आयोजन से विधिक जागरूकता के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। आयोजन की संयोजक डॉ. हरप्रीत कौर गरचा ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी जानकारियां और इनसे जुड़े सभी महत्वपूर्ण कानून जैसे फ्री लीगल एड एवं पारिवारिक न्यायालय पर ही जागरूकता लाने का कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ. जीपी रात्रे ने कार्यक्रम के मूलभूत मुद्दों पर अवगत कराया कि विधिक जागरूकता से संबंधित सामान्य कानूनी बातों से परिचित कराकर महिलाओं में सशक्तिकरण किया जायेगा। जागरूकता के बारे में समाज का नजरिया या दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता है। कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ. निवेदिता ए. लाल ने कहा कि साक्षरता के आधार पर एक सुदृढ़ एक विकसित समाज आकार लेता है। कानूनों की आधी-अधूरी जानकारी अक्सर बड़ी उलझन में डाल देती है। कानूनों की सही जानकारी ही हमें अपने कर्तव्य और अधिकारों के प्रति सचेत करती है। शोषण से मुक्त होने में मदद करती है।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती हेमा देशमुख महापौर के मुख्य आतिथ्य, पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई की अध्यक्षता में किया जायेगा। कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ श्रीमती सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी, प्रवीण मिश्रा, न्यायाधीश सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, शरद श्रीवास्तव सृजन सामाजिक संस्था, श्रीमाशु कुमार दास, सहायक प्राध्यापक विधि होगें। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जायेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में ब्लॉग लिख कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छुरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले स्वर्गीय विशेश्वर प्रसाद यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचोला में कक्षा बारहवीं के छात्र झमेश्वर प्रसाद साहू ने हमारे नायक के रूप में चयनित हो कर छुरिया ब्लॉक के साथ-साथ राजनांदगांव जिले का भी मान बढ़ाया है। स्कूल शिक्षा विभाग के ब्लॉग लेखक श्री शेख अफजल ने बताया कि झमेश्वर प्रसाद साहू अब तक 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हो कर अपनी प्रतिभा दिखा चुके है। इसके अलावा वे बहुत से मुद्दे पर रिसर्च पेपर तैयार कर चुके हंै। झमेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि उनकी इस कामयाबी में उनके पिता श्री मीनू राम साहू, माता श्रीमती भारती साहू और शिक्षक श्री धनेश राम सिन्हा का बहुत ही उल्लेखनीय योगदान है। शिक्षक श्री धनेश राम सिन्हा ने झमेश्वर प्रसाद साहू की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार में शामिल होने की सलाह दी। झमेश्वर प्रसाद साहू नाटक के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम भी कर रहे है।
स्वर्गीय विशेश्वर प्रसाद यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचोला के छात्र झमेश्वर प्रसाद साहू का हमारे नायक के रूप में चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे एवं सभी विद्यालयीन स्टाफ चिचोला ने बधाई देते हुए इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। चिचोला के ग्रामवासी भी झमेश्वर प्रसाद साहू की इस उपलब्धि से गौरवान्वित है और आशा करते हैं कि छात्र झमेश्वर प्रसाद साहू निरंतर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते हुए राजनांदगांव जिले के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने मोहला विकासखंड के नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल ग्राम शेरपार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने 10वीं कक्षा के छात्राओं से बातचीत की और उन्हें गणित के प्रश्र पूछे तथा गणित का फार्मूला समझाया। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। गणित की शिक्षिका श्रीमती बरखा वासनिक के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने एक दिन का वेतन कटौती करने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी के लिए पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने भौतिकी, रसायन के प्रायोगिक कक्ष का भी अवलोकन किया। स्कूल आहाता में लगे पॉक्सो बाक्स का भी निरीक्षण किया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि बालिकाओं की शिकायतों को जानने तथा निराकरण करने के लिए यह बाक्स लगाया गया है और माह में चार बार इसका निरीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर एसडीएम सीपी बघेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके नेताम, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय राजनांदगांव-2 पीपी खरे, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय राजनांदगांव-1 ज्ञानेन्द्र कश्यप, तहसीलदार, सीडीपीओ योगेश भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
० महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
राजनांदगांव / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सृजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं सक्षम है। जीवन में कई तरह की परिस्थितियां आती है और महिलाएं कठिन परिस्थितियों का सामना कर भी सशक्त बन रही हंै। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है छत्तीसगढ़ में महिला प्रताड़ना की घटना कम होती है और नारियों का सम्मान होता है। प्रदेश और देश की बेटियां सभी क्षेत्रों में अपना नाम रौशन कर रही हैं। राजनीतिक, व्यावसायिक, शिक्षा, सामाजिक जैसे सभी क्षेत्रों में बेटियां आगे बढ़ रही हंै। लोक सेवा आयोग, राज्य सेवा आयोग, महाविद्यालय और बोर्ड की परीक्षाओं में बेटियां अव्वल आ रही हंै। उन्होंने कहा कि विकसित देशों में महिलाओं को मतदान के अधिकार और समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन हमारे देश में आजादी के बाद से ही महिलाओं को मताधिकार एवं समानता का अधिकार संवैधानिक रूप से प्राप्त हुआ। हम सभी को अपने आस-पास महिलाओं को संगठित कर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुरूप प्रदेश में महिलाएं स्वावलंबी एवं सशक्त बन रही है। महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं अपने परिवार को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को धन्यवाद दिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है और पुरूष अत्याचारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरूष यह मानते हंै कि उनकी सफलता के पीछे उनकी माता, पत्नी या बेटी का हाथ होता है। हमारे देश में शक्ति के लिए मां दुर्गा और काली की पूजा तथा ज्ञान के लिए माता सरस्वती की पूजा करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में महिला का सम्मान होता है, वहां समृद्धि आती है। समाज में कही कोई महिला परेशान दिखे तो उसका साथ देने के लिए तैयार रहें। हर महिला महत्वपूर्ण है। महिलाओं से संबंधित अपराध में कमी लाने के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। महिला संबंधी अपराध एवं प्रताड़ना के प्रकरणों में यदि कोई थाना नहीं जाना चाहे तो राज्य महिला आयोग के पते पर पत्र भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल कोर्ट के तहत आयोग को यह अधिकार है कि महिलाओं से संबंधित हर तरह के प्रकरणों में सुलह-समझौता करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जनसुनवाई करते हुए आयोग द्वारा 1100 मामलों का निराकरण किया गया है, जो भारत में एक रिकार्ड है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपनी सेहत का ख्याल रखे और हमेशा खुश रहें।
इस अवसर पर मंचस्थ अतिथि पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, सृजन फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री साहू, डॉ. साधना तिवारी, श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती टिकेश्वरी कौशिक, श्रीमती अर्चना दास, श्रीमती अजमीना अली एवं श्रीमती प्रीति वैष्णव उपस्थित थे। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।
इस अवसर पर गरियाबंद जिले के रंग सरोवर के दामिनी नाट्य मंचन की सशक्त एवं प्रभावी प्रस्तुति ने दर्शकों को अत्यधिक प्रभावित किया। नाट्य मंचन के माध्यम से बलात्कार, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, टोनही प्रथा जैसी घृणित विकृति एवं कुरीतियों को समाज से दूर करने का आव्हान किया गया और यह संदेश दिया गया कि नारी सशक्त है।
- सड़कों का बिछेगा जाल, अनेक रोड एवं पुल-पुलिया जोडऩे से मजबूत होगी अधोसंरचना
- आवागमन की सुविधा के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं होंगी सुगम उपलब्ध
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल मानपुर, मोहला एवं अम्बागढ़ चौकी के विभिन्न ग्रामों में रोड कनेक्टीविटी के लिए निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सघन निरीक्षण किया। दूरस्थ अंचलों में अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने और जिले में अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्य कलेक्टर के मार्गदर्शन में साकार रूप ले रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर रोड कनेक्टीविटी के लिए लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा एडीबी द्वारा किए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया और अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सड़कों के इस जाल से बहुत से ग्राम विकासखंड मुख्यालय से जुड़ेगें और इन दूरस्थ ईलाकों में मुलभूत सुविधाएं सुगम मिलने से इन क्षेत्रों को तस्वीर बदलेगी। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि नक्सल प्रभावित दूरस्थ अंचलों में प्राथमिकता देते हुए सड़क के निर्माणाधीन कार्यों को पूरा किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधाएं मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं सहज उपलब्ध होंगी।
उल्लेखनीय है कि इन सड़कों के बन जाने से सघन अंदरूनी ईलाकों तक लोगों को सुविधाएं मिलेगी। कलेक्टर वर्मा ने पल्लेमाड़ी स्थित पुलिस बेस कैम्प तथा 44वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) तक जाकर सड़क का निरीक्षण किया और इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के एडीबी प्रोजेक्ट के तहत ग्राम बिहरीटोला से खडग़ांव तक 107 करोड़ 66 लाख रूपए की लागत से 39 किमी सड़क का निर्माण-
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने चौकी विकासखंड के ग्राम बिहरीटोला से खडग़ांव रोड तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस सड़क की लम्बाई 39.17 किलोमीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी के एडीबी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 107 करोड़ 66 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़क पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क की लम्बाई 39.17 किलोमीटर है, जो सीधा बालोद जिला से जुड़ती है। इस रोड में 14 छोटे पुल , 12 सामान्य पुल और 78 पाईप पुलिया है। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण कोविड-19 के समय प्रारंभ हुआ था और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 38 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से विभिन्न सड़कों एवं पुल-पुलिया का निर्माण-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मानपुर विकासखंड में 2 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से ग्राम कनेली से ग्राम चंवर के मध्य कोहका नदी में 120 मीटर लम्बी वृहद पुल का निर्माण किया गया है। वहीं कलडबरी से दिघवाडी तक 10 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से 16.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। विकासखंड मोहला में 6 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से ग्राम कंगलूटोला से ग्राम पिडयाल तक 9.4 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा 17 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से ग्राम गोटाटोला से ग्राम मुचर तक 14.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा 14 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से 23.35 किमीटर सड़क का निर्माण-
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने मानपुर विकासखंड के नक्सली प्रभावित क्षेत्र में जंगल के भीतर निर्माण किए जा रहे सड़क का मुआयना किया। इन क्षेत्रों में शहर से कटे हुए गांव को जोडऩे के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 14 करोड़ 24 लाख 20 हजार रूपए की लागत से 23.35 किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने आज मानपुर के ग्राम खडग़ांव, बोगाटोला, पलारझड़ी से ग्राम जग्गे मार्ग के 10.5 किलोमीटर लम्बी निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इसकी लागत 7 करोड़ 53 लाख 94 हजार रूपए है। वहीं ग्राम कोरकोट्टी जंक्शन से ग्राम कनेली मार्ग में 7.30 किलोमीटर लम्बी सड़क, जिसकी लागत 3 करोड़ 62 लाख 99 हजार रूपए और ग्राम टोहे से ग्राम परालझरी मार्ग के 5.55 किलोमीटर, जिसकी लागत 3 करोड़ 7 लाख 27 हजार रूपए सड़क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री सीपी बघेल, कार्यपालन अधिकारी लोक निर्माण विभाग डीके नेताम, कार्यपालन अधिकारी पीएमजीएसवाय राजनांदगांव-2 पीपी खरे, कार्यपालन अधिकारी पीएमजीएसवाय राजनांदगांव-1 ज्ञानेन्द्र कश्यप, तहसीलदार, सीडीपीओ योगेश भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रेखा मेश्राम निर्देशानुसार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू के नेतृत्व में मानव मंदिर चौक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं का अपमान किया गया जिसको लेकर महिला मोर्चा ने मानव मंदिर चौक नारेबाजी करते हुए हुड्डा का पुतला दहन किया।
महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रेखा मेश्राम ने बताया कि हरियाणा एक रैली के दौरान हुड्डा ट्रैक्टर में अन्य विधायकों के साथ बैठे नजर आए और एक महिला सर को रस्सी पकड़ कर खींच रही थी जो कि नारी जाति का अपमान है, जिस देश में भारत माता की जय बोल कर महिलाओं का सम्मान किया जाता है। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा करना उनकी ओछे और छोटी मानसिकता को दर्शाता है, जहां एक महिला के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जा रहा था, यदि हुड्डा जी महिलाओं को ट्रैक्टर में बैठा कर स्वयं ट्रैक्टर खींचते तो महिलाओं का सम्मान बढ़ जाता, लेकिन उनकी छोटी मानसिकता ने नारी समाज के साथ घोर अन्याय किया है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने कहा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी काफी लंबे राजनीति अनुभवी नेता है, महिलाओं का सम्मान अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री भूल जाए इससे उनकी महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई देती है। महिलाओं के अपमान पर कांग्रेस की चुप्पी से अंदाजा लगाया जा सकता है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अपमान की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री पारुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा पुतला दहन कार्यक्रम में महिलाओं के अपमान को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का अपने नेता के प्रति मौन रहना उनकी परंपरा हो सकती है। महिला मोर्चा महिला मोर्चा महिलाओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्णिमा साहू, आभा तिवारी, राजनांदगांव मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा, नेता प्रतिपक्ष किशन यदु, रघुवीर वाधवा, सविता दरगढ़, पूनम शर्मा, मधु बेद, देव कुमारी साहू, तारा गोरले, अनीता इंदुलकर, सरस्वती यादव, हेमलता तिवारी, भुनेश्वरी साहू, लक्ष्मी यादव, वटसला श्रीवास्तव, मिथलेश्वरी वैष्णव, गीता साहू, कीर्ति राणे, सरिता उके, रेखा देवदास, विद्या यादव, विद्या उपाध्याय, डा. तेजमाला देशमुख, मणिभास्कर गुप्ता, शैल साहू, शैल यादव, उत्तरा निषाद, एकता अग्रहरि, आभा श्रीवास्तव, छाया तिवारी, उषा गुप्ता, किरण साहू, क्रांति मौर्य, कुसुम साहू, माधुरी जैन, शांति पात्रे, मीना यादव, संध्या वर्मा, शालिनी चितलांगिया, सविता बोस के साथ नागेश यदु, गोलू सूर्यवंशी, ज्ञानेश गुप्ता, आकाश चोपड़ा सहित महिला कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह महाशिवरात्रि के अवसर पर मानव मंदिर चौक में महाकाल की पगड़ी यात्रा का स्वागत किया और बागेश्वर मंदिर एवं रेवाडीह में आयोजित जस स्पर्धा के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां सभी आयोजन आपसी सहयोग एवं सभी कि समान सहभागिता से संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस गांव के सयान ठीक हो, उस गांव के जवान अपने आप ठीक हो जाते हैं।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि रेवाडीह ग्राम के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि का सहयोग दिया। धीरे-धीरे कर यह राशि ढाई हजार करोड़ से बढ़कर तीन हजार करोड़ तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि आप जब अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे तो भव्य मंदिर को देखकर लगेगा कि इस मंदिर निर्माण में आप लोगों का भी सहयोग है। उन्होंने कहा कि मधुसूदन यादव का फोन जब उन्हें आया तब वे उत्तराखंड के देहरादून में थे। मधुसूदन ने उनसे कहा कि आपके कार्यक्रम में राजनांदगांव के रेवाडीह का कार्यक्रम भी जोड़ ले तो वे मना नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद बना था तब रेवाडीह गांव के निवासियों का भरपूर सहयोग मिला था।
उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी सरकार थी तब भी रेवाडीह के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। आज विपक्ष में है, तब भी रेवाडीहवासियों का स्नेह वैसे ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई और आज गांव-गांव में शराब बिक रही है। उन्होंने कहा कि वे एक धार्मिक आयोजन में आए हैं इसलिए इस संबंध में ज्यादा नहीं कहेंगे। उन्होंने आयोजन के संबंध में कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में धार्मिकता का संचार होता है और यह ग्राम इस तरह के धार्मिक आयोजन के लिए पहचाना जाता है।
पूर्व सांसद, पूर्व महापौर एवं वर्तमान में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कारधानी नगरी का रेवाडीह एक संस्कारधानी वार्ड है, जहां सभी प्रकार के आयोजन सब लोग मिल-जुलकर करते हैं। यह वार्ड आदिवासी बहुल वार्ड है फिर भी यहां सभी आयोजन उत्साह पूर्वक होते हैं। उन्होंने यहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित होने से लेकर सामाजिक एवं सामुदायिक भवन डॉ. रमन सिंह के सहयोग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जस गीत स्पर्धा से गांव में धार्मिकता का माहौल बनेगा और यही इस वार्ड की पहचान है। उन्होंने स्पर्धा के सफल होने की कामना करते हुए वार्डवासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्णिमा साहू प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, अतुल राययदा अध्यक्ष उत्तर मंडला, तरुण लहरवानी अध्यक्ष दक्षिण मंडल, किशुन यदु नेता प्रतिपक्ष, गोमेन्द्र नेताम पार्षद, पूर्व पार्षद घसिया पाटौदी, मुकेश धु्रव, अनिल कौशिक, भानू साहू, उज्ज्वल कसेर, बबला, आकाश चोपड़ा, आशीष डोंगरे, निर्मला मंडावी, आशाराम मंडावी, राजेन्द्र जैन बन्टू, पुरुषोत्तम गांधी, सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
