September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1782)

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / दिल्ली के बाबू धाम ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क रूप से सभी घरों को सेनीटाइज करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में चित्रकार एवं मूर्तिकार संघ के स्वयंसेवकों को दी गई है। इस अवसर पर मोतीपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने आम जनता से अपील किए हैं कि अपने घरों और अपने परिजनों को सुरक्षित रखने के लिए हर घर के साथ-साथ हर हाथ को नियमित रूप से सेनिटाइज करते रहें और आपके मोहल्ले में पहुंचने वाले इन स्वयंसेवकों को सहयोग प्रदान करें। साथ ही साथ अपने घर के आसपास रहने वाले आम जनता जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हो चुके हैं उन सभी का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराएं और इस कोरोना वायरस की महामारी को नियंत्रित करने में सहभागी बने।
    इस अवसर पर पूर्व सांसद यादव ने संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए सुरक्षित मापदंड के साथ इस कार्य को पूर्ण करने की शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर मधुसूदन यादव के साथ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पार्षद कमलेश बंधे, पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव और संस्था के गोविंद ठाकुर, देवा रंगारी, देव आनंद साहू, परम यादव, मनोहर प्रजापति, विपिन भगत, धानी प्रजापति, शारदा प्रजापति एवं बड़ी मात्रा में संस्था के सदस्य उपस्थित थे

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क व सैनिटाइजर के साथ साथ टीकाकरण अभियान में तेज़ी लाने की ज़रूरत है जिससे कि जल्द से जल्द हर्ड इम्युनिटी विकसित हो सकेए 1 अप्रेल से 45 साल के ऊपर के नागरिकों को टीका लगना शुरू हो चुका है, ऐसे में प्रशासन इसके लिए लगातार टीकाकरण केंद्र बढ़ाने प्रयासरत है। इसी कड़ी में गौरी नगर वार्ड क्रमांक 13 निवासी कांग्रेस के युवा अभिमन्यु मिश्रा ने सहयोगियों के साथ महापौर हेमा देशमुख व निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंप कर निगम की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शहर के स्लम इलाको तक टीकाकरण अभियान को पहुँचाने का सुझाव दिया।
    इस संबंध में अभिमन्यु मिश्रा का कहना था कि कोरोना संक्रमण वापस जिस तरह से शहर में फैल रहा है ऐसे में सावधानी के साथ टीकाकरण अभियान को भी और गति देने की जरूरत है। 1 अप्रैल से 45 वर्ष व उससे अधिक की आयु के नागरिकों को टीका लगना है व प्रशासन भी लगातार टीकाकरण केंद्र बढ़ा रहा है। प्रशासन के भरकस प्रयासों के बाद भी कई व्यक्ति अब भी टीका लगाने टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुच पा रहे जिसमें मुख्य रूप से स्लम इलाकों के निवासी, ग्रामीण, निराश्रित व अन्य कई व्यक्ति केन्द्रों तक पहंुच नहीं पा रहे हैं। इस स्तिथि में मोबाइल मेडिकल यूनिट से टीकाकरण हो सके तो अभियान को और गति मिलेगी व आखिरी छोर के व्यक्ति तक पहुचा जा सकेगा।
    इस संबंध में अभिमन्यु मिश्रा व उनके सहयोगी पूर्णांक सहारे, प्रथम खाती व योगेश वैष्णव ने महापौर व निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

    राजनांदगांव । Shouryapath । कल रात 2 अप्रैल 8:00 बजे के आसपास एक ट्रक में संदिग्ध अवस्था में गुटका परिवहन किया जा रहा था चिकली प्रभारी चिखली थाना प्रभारी चेतन चन्द्राकर को मुखबिर ने सूचना दी कि एक बड़े वाहन में पूरा गुटखा भरा हुआ है जो संदेहास्पद तरीके से परिवहन किया जा रहा है, इस सूचना को गंभीरता से लेते हुवे चिखली प्रभारी चेतन चन्द्राकर ने मौके पर पहुचकर पूछताछ की इसी दौरान थाने के अन्य अधिकारियों के द्वारा कोरोना के चलते मास्क चेकिंग की कार्रवाई खैरागढ़ रोड पर ग्राम भेड़ीकला के पास की जा रही थी। टाटा वाहन रोककर तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड के तंबाकू युक्त गुटखा बाजार मूल्य लगभग 34 लाख 47 हजार रुपए व वाहन को तत्काल थाने लाकर जप्ती की की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों के द्वारा खुलासा कियाा गया हम गुटखा रायपुर से नागपुर ले जा रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले से जुड़े हुए अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है और सबूत इकट्ठा करने मेंं जुटी हुई है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने भाजपाइयों के द्वारा किसानों को मिलने वाली राशि के संबंध में भ्रम फैलाने की नीति पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपाई पहले अपने 15 वर्षीय कुशासन के दौर में किसानों के साथ 21 सौ समर्थन मूल्य एवं 3 सौ रूपये बोनस की बात पर चिंतन कर सच्चाई पता करें उसके बाद किसान हितैषी होने का दंभ भरे।
    प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आई है तब से किसानों की दशा सुधारने एवं उन्हें उनके फसल का वाजिब हक देने एवं जन घोषणा पत्र में किसानों से किए गए वायदे को पूरा करने का कार्य कर चुकी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रु देने की घोषणा की गई तब केंद्र में बैठी मोदी सरकार धान खरीदी में अड़ंगा लगाते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को 25 सौ रु ना मिल सके, ऐसी साजिश रच कर सेंट्रल पूल का चावल नहीं खरीदने का फरमान जारी कर दिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों को उनका हक देने के लिए दृढ़-संकल्पित थी जिसके कारण केंद्र के गतिरोध के बाद भी अपना वादा निभाते हुए किसानों को राशि वितरित की गई। अब जब कोरोना संक्रमण काल के दौर में किसानों को धान का समर्थन मूल्य मोटा के लिए 1815 रूपये एवं पतला 1835 रूपये तो दिया गया, लेकिन केंद्र सरकार के दबाव के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना 21 मई 2020 से प्रारंभ की गई, इस योजना के अंतर्गत किसानों को उनके आवश्यकता के अनुसार चार किस्तों में राशि का भुगतान किया गया जिसमें मोटा धान 1815 रूपये भुगतान करने के बाद शेष 685 रूपये रुपए की दर से इसी प्रकार 1835 रूपये पतला धान भुगतान करने के बाद 665 रूपये अंतर की राशि किसानो दिए हैं यहां यह स्प्ष्ट करना जरूरी है कि किसानों को अंतर की राशि का भुगतान करते समय छत्तीसगढ़ सरकार ने मोटा धान बेचने वाले किसानों को 275 रुपए की राशि अधिक प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को उनके वाजिब हक की राशि में बिना कटौती कर भुगतान की है जिसका प्रमाण मोटा धान बेचने वाले किसानों को मिली राशि से हो जाता है, वहीं इसके विपरीत छत्तीसगढ़ में जब 15 साल भाजपा की सरकार थी और उनके घोषणा पत्र में किसानों को समर्थन मूल्य 21 सौ और 300 रु बोनस देने की बड़ी-बड़ी बातें तो की थी लेकिन 15 वर्ष के अपने कुशासन में इनके द्वारा मात्र चुनावी वर्ष में 3 साल का ही बोनस दिया गया था, जबकि प्रति किसान को बोनस की राशि ही 1 वर्ष में ?45 सौ रु प्रति एकड़ मिलनी थी, उसके हिसाब से 15 वर्ष में प्रत्येक किसान को 67500 रुपए की राशि प्रति एकड़ मिलना था, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अन्याय करते हुए चुनावी वर्षो में मात्र 900 रु लगभग की राशि का भुगतान कर शेष लगभग 66600 रु हड़पने की नियत से किसानों को भुगतान नहीं कराया सबसे बड़ी विडंबना यह है कि राज्य और केंद्र में भी भाजपा की सरकार रहने के बाद राज्य सरकार ने किसानों के धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रूपये करने की कोई पहल ना कर अपनी किसान विरोधी चेहरे को उजागर किया था, अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं, तब ऐसी दशा में भाजपाइयों के पेट में दर्द होने के साथ-साथ किसानों को भड़काने की नाकाम कोशिश में भाजपा के लोग लगे हुए हैं, जिस पर उन्हें कोई सफलता मिलने वाली नहीं है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही राज्य की जनता ने उन्हें उंगलियों में गिनने मात्र 14 विधायक की संख्या में सीमित कर दिया है। राज्य सरकार ने किसान न्याय योजना की राशि का आवश्यक अवसर पर वितरित कर किसानों को आर्थिक भार की चिंता से भी मुक्त कराया है, जैसे योजना लागू होने पर प्रथम किस्त 21 मई को व रोपा बयासी के समय अगस्त माह में 20 तारीख को दूसरा किस्त राज्योत्सव के पावन अवसर पर 1 नवंबर को तीसरा किस्त व अंतिम किस्त होली त्यौहार के पूर्व भुगतान कर किसान और उनके परिवार को रंगों से खुशहाल करने का काम छत्तीसगढ़ सरकार ने करते हुए अपना किसान हितेषी और किसान न्याय योजना की सार्थकता को अक्षरसः साबित किया है।

    ० महापौर ने लगवाया कोरोना वैक्सिन
    ० स्वास्थ्य अधिकारी ने किया शिविर का निरीक्षण

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से आयुर्वेदिक अस्पताल में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा शिविर में पहुँच कर स्वयं कोरोना कोविड वैक्सीन लगवाया और शहर के नागरिकों से कोरोना वैक्सिन लगवाने की अपील की।
    उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े। वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर निवेदन किया था कि स्टेशन पारा में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया जाये, जिससे वार्ड के नागरिकों होने वाली असुविधा से बचा जा सके। स्वास्थ्य अधिकारी ने भी वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए आज कोरोना टीकाकरण शिविर लगवाया व शिविर का निरीक्षण करने स्टेशन पारा पहुंचे।
    100 नागरिको को कोविड वैक्सिन का टीका लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अनामिका विश्वास, एएनएम धनेश्वरी साहू, मितानिन देवकी यादव, संतोषी नागवंशी, चमेली यादव, अर्चना नदनवर, मंजू यादव, आसिफ अली के साथ वार्ड के प्रीत साहू, गोपाल सिन्हा, दुखु साहू, राजेश यादव, देवेंद्र साहू, रोहित यादव, लिलेंद्र साहू, अभिमन्यु मिश्रा, मोहनिश गेडाम उपस्थित थे। 2 अप्रैल 2021 को सुबह 10 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल स्टेशनपारा में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।

    राजनांदगांव। shouryapath ।

     

    > संदेहीयो के नारको एवं ब्रेन मेपिंग टेस्ट से मिली पुलिस को सफलता > ढाई साल बाद पुलिस ने भेजा आरोपियों को जेल के सलाखों के पीछे > 5 लाख का लेनदेन और प्रेमिका पर बुरी नजर बना हत्या का कारण > तीन शातिर आरोपियों ने शातिराना अंदाज में दिया था हत्या की घटना को अंजाम > आरोपी मूंकु नेपाली उर्फ नितिन लिंबू ने नारको टेस्ट में की पूर्व में किए गए आबिद और पप्पी नाई के मर्डर की स्वीकारोक्ति

     

            10/9/2018 की शाम राज इंपिरियल होटल के पास शुभम नामदेव पिता रावेंद्र नामदेव घायल अवस्था में मिला था। जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला काट दिया गया था। डॉयल 112 की टीम द्वारा इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना लालबाग द्वारा हत्या का अपराध क्रमांक 327/2018 धारा 302 भा0द0वि0 कायम कर जांच में लिया गया था। लगभग 300 लोगों से पूछताछ और 2500 से ज्यादा लोगो के कॉल डिटेल खंगालने के बाद भी हत्या के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया तथा कोरोना महामारी के पिछले वर्ष संदेहियों का नारको एवं ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने अनुमति भी प्राप्त नहीं हो रही थी। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ संदेहियों का गुजरात स्थित गांधीनगर में नारको एवं ब्रेन मेपिंग टेस्ट कराया गया। टेस्ट का रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलास टंडन, जयप्रकाश बढ़ई, श्रीमती सुरेशा चौबे, के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मयंक रणसिंह, रुचि वर्मा, निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर, राजेश साहू, केपी मरकाम एवं उप निरीक्षक बिल्किस खान सहित 6 पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर टेस्ट के आधार पर तकनीकी रूप से सूक्ष्म से सूक्ष्म बिंदुओं पर जांच की गई एवं संदेहीयो को पुनः पूछताछ हेतु तलब किया गया। पहले तो पूछताछ पर संदेही अपने आप को साफ-पाक बताने की कोशिश किये, किंतु मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, नितिन लिम्बु पिता निर्मल कुमार लिम्बु उम्र 40 वर्ष निवासी गौरी नगर वार्ड नं. राजनांदगांव, दिनेश माहेश्वरी उर्फ गोलू मारवाड़ी पिता स्व0 जगदीश उम्र 37 वर्ष साकिन किलापारा दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव एवं मेघा तिवारी पिता आलोक तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी सृष्टि कालोनी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव द्वारा षड्यंत्र पूर्वक घटना को सुनियोजित तरीके से घटित- करना स्वीकार किये, आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि शुभम नामदेव एवं उसके पिता रावेंद्र नामदेव जब बलात्कार के आरोप में जेल में थे, तब मुंकु नेपाली एवं गोलू मारवाड़ी द्वारा उनको जेल से बाहर निकालने के एवज में 5 लाख लिया गया था, शुभम नामदेव द्वारा जमानत में बाहर आने के बाद लगातार रकम वापस करने मुंकू नेपाली एवं गोलू मारवाड़ी के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था, साथ ही मुंकु नेपाली की महिला मित्र मेघा तिवारी को शुभम नामदेव द्वारा मैसेज एवं कॉल करके नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे तंग आकर तीनों ने मृतक शुभम नामदेव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या के पूर्व रात्रि को गोलू मारवाड़ी द्वारा व्हाट्सएप कॉलिंग कर मृतक शुभम नामदेव को जय स्तंभ चौक बुलाया गया और पूर्व बनाई योजना के अनुसार रकम वापस करने और मेघा तिवारी से मुलाकात कराने की बात कह कर दूसरे दिन शाम को करीबन 7:30 बजे मृतक को पेंड्री स्थित पेट्रोल पंप के पास बुलाया गया। आरोपीगण पहले से ही अपना-अपना मोबाइल घर में रख कर घटनास्थल पर उपस्थित थे। शुभम के आने के पश्चात् मेघा उसको शराब पीने के बहाने कार से थोड़ा दूर ले गई। मौका देखकर मुंकू नेपाली कार के पिछले सीट पर बैठ गया और जैसे ही सुभम ड्रायविंग सीट पर बैठा वैसे ही मुंकू खुखरीनुमा धारदार हथियार से एक झटके में उसका बेदर्द तरीके से गला काट दिया गया। मृतक घायल अवस्था में कुछ दूर तक कार चलाते हुए होटल राज इंपिरियल के पास मदद हेतु रुका किंतु इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी मुंकू नेपाली एवं गोलू मारवाड़ी बहुत ही शातिर है एवं पूर्व में भी हत्या एवं हत्या के प्रयास के कई प्रकरणों में जेल जा चुके है। पूछताछ पर मुंकू नेपाली ने पूर्व में पप्पी नाई एवं आबिद की हत्या करना भी स्वीकार किया है।

    - जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न
    -12 करोड़ 21 लाख रूपए के 22 रेट्रोफिटिंग तथा 18 करोड़ 29 लाख 89 हजार रूपए के एकल ग्रामों की योजनाओं का अनुमोदन

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के 22 रेट्रोफिटिंग कार्य 12 करोड़ 21 लाख 18 हजार रूपए अनुमानित कार्य के राजनांदगांव 07, चौकी-04, मोहला-02, डोंगरगढ़-04, खैरागढ़-04, छुईखदान-01 एवं 30 एकल ग्रामों की योजनाएं अनुमानित लागत 18 करोड़ 29 लाख 89 हजार रूपए के छुरिया-11, खैरागढ़-06, छुईखदान-13 की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। इसके साथ ही 23 पूर्व स्वीकृत योजनाओं की निविदाओं के लिए प्राप्त दरों को स्वीकृत दर अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही 4 निविदाओं में प्राप्त दरों के अधिक होने के कारण 4 निविदाओं को निरस्त किया गया। इस अवसर पर 73 रेट्रोफिटिंग नलजल योजनाओं एवं 28 एकल ग्राम नलजल योजनाओं तथा 2 सर्वेक्षण कार्य के लिए निविदा प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
    कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत शासकीय राशि का समुचित उपयोग करते हुए ग्रामवासियों को अधिकतम लाभ मिल सके, इस तरह की प्रक्रिया शुरू की जाए। निविदाओं की स्वीकृति से जल जीवन मिशन के कार्य में गति आएगी। बैठक में क्रेडा को आबंटित सोलर स्थापना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों के सुचारू रूप से अनुश्रवण, क्रियान्वयन एवं निगरानी हेतु विकासखंडवार एक-एक वाहन किराए पर एवं एक वाहन जिला मुख्यालय के लिए न्यूनतम दर के आधार पर किराए में लेने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गई। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एसएन पाण्डे एवं अन्य सदस्यगण अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिलीप कुर्रे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव श्री उमेश मिश्रा, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक एवं महिला बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

    ० कार्य की धीमी गति एवं गुणवत्ता पर ठेकेदार को लगायी फटकार
    ० पूर्ण आवासों में नियमानुसार व्यवस्थापन करने के दिये निर्देश

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित करने केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ किया गया है। योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान के तहत पट्टाधारी, झुग्गी झोपडी वासियों को शासन द्वारा राशि देकर पक्के मकान का निर्माण कराया जाता है। इसी प्रकार योजना के घटक मोर आवास मोर चिन्हारी के माध्यम से जलाशय, तालाब, नदी-नालो के निकट बसे परिवार, रेल्वे व सडक के किनारे अतिक्रमण कर बसे परिवार निजी व शासकीय भूमि पर बसे परिवार जिन्हें भविष्य में स्थाई पट्टा प्रदान नहीं किया जा सकता उन्हें व्यवस्थापन करने आवास का निर्माण कर पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम राशि लेकर आवास उपलब्ध कराया जाता है। योजना के क्रियान्वयन के तहत दोनों घटक के बने आवासों में से नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मोर जमीन मोर मकान के तहत आशा नगर में निर्मित आवासों एवं मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत पेंड्री, रेवाडीह, लखोली में नगर निगम द्वारा निर्मित एवं निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया और कार्य में गति लाकर निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
    निरीक्षण की कडी में सर्वप्रथम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने मोर जमीन मोर मकान के तहत आशा नगर में बने आवासों का निरीक्षण कर जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता एवं योजना के नोडल अधिकारी यूके रामटेके ने बताया कि आशा नगर में कुष्ठ रोग से पिडीत परिवार कच्चे मकान में निवास करते थे, 61 कच्चे आवासो में निवासरत हितग्राहियों के लिये निर्माण करवाकर पक्के मजबूत आवास आबंटित किया गया। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत पेंड्री, रेवाडीह, लखोली व मोहारा में निर्मित एवं निर्माणाधीन मकान का भी आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर जानकारी ली गयी। कार्यपालन अभियंता रामटेके ने बताया कि योजना के तहत निकाय क्षेत्र में 2303 आवासों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें पेन्ड्री में 870 यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। जिससे देखकर आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी के कहा कि पूर्ण आवासों में शहर में झुग्गी बस्तीयों में अस्थाई रूप से निवासरत परिवारों को नियमानुसार व्यवस्थापन कर आबंटित करे।
    मोहरा, लखोली, रेवाडीह में बने आवासों का निरीक्षण कर आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी द्वारा शेष कार्य एवं व्यवस्थापन के संबंध में जानकारी ली गयी। कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके ने बताया कि मोहारा 145, रेवाडीह में 150 व लखोली में 304 यूनिट निर्माण किया गया है, जहॉ पर मोती तालाब, बैला पसरा, सागर पारा, ढबरी पारा, बजरंग नगर मोहारा में अस्थाई रूप से निवासरत परिवारों को नियमानुसार लाटरी के माध्यम से व्यवस्थापन करने की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि जिन परिवारों के द्वारा आवास लेकर निवास नहीं किया जा रहा है, उन्हे नोटिस देकर सिप्टींग की कार्यवाही करे एवं अपालन पर आबंटन निरस्त करने की कार्यवाही करे।
    पेंड्री में निर्माणाधीन 101 ब्लाक का निरीक्षण कर कार्य के प्रगति की जानकारी ली और धीमी गति से कार्य करने एवं गुणवत्ता की कमी पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुये कार्य में गति लाने तथा उच्च कोटी के निर्माण समाग्री के उपयोग करने निर्देशित किये। उन्होंने तकनिकी अधिकारियों से कहा कि कार्य की सत्त मानिटरिंग करे एवं कार्य समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता कामना सिंह यादव व संदीप तिवारी, उप अभियंता दिलीप मरकाम व ठेकेदार उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / 24 मार्च 2021 को रात्रि 19.50 बजे सुचना पुलिस चौकी मोहारा को प्राप्त हुई कि नव विवाहिता भारती वर्मा पति श्रीकांत वर्मा 22 वर्ष निवासी अन्यानवागांव अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है, जिस पर मर्ग क्रमांक 32/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। विवाहिता का होने से मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर, निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत करा घटना स्थल को सीलबंद किया गया तथा मर्ग पंचनामा की कार्यवाही तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन डोगरगढ़ के उपस्थिति में किया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका के देवर रोशन वर्मा के भी फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर मर्ग क्रमांक 33/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। दौरान मर्ग मृतिका के परिजनों के विस्तृत कथन लेने से पता चला कि मृतिका की आठ माह पूर्व शादी हुआ है और शादी के कुछ माह बाद से मृतिका के पति श्रीकांत वर्मा, ससुर लालचंद वर्मा, सास कुमारी बाई वर्मा के द्वारा लगातार दहेज कम लाने के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे, जिस पर आरोपीगणों के विरूध धारा 304-बी 34 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतिका के पति श्रीकांत वर्मा, ससुर लालचंद वर्मा, सास कुमारी बाई वर्मा को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि रेखलाल भलावे, प्रधान आरक्षक उत्तम साहू, आरक्षक सतराम साहू, प्रेमलाल साहू, चालक आर. शाहिद अंसारी कि भुमिका सराहनीय रही।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह के साथ गो धन न्याय योजनांतर्गत चलित गोठानों में रेवाडीह एवं नवागांव गोठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
    आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी द्वारा सर्व प्रथम रेवाडीह गोठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी तथा वर्मी खाद निर्माण के संबंध में महिला समूह से जानकारी लेकर खाद निर्माण की गति में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नवागांव में गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के प्रक्रिया देखकर खाद निर्माण के साथ साथ अन्य विकल्पों का भी उपयोग करने के निर्देश महिला समूह को दिये।
    सहायक अभियंता संदीप तिवारी द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गयी कि गोधन न्याय योजनांतर्गत शहर में 4 गौठानों का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नवागांव, रेवाडीह, मोहारा एवं लखोली में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य किया जा रहा है, आज दिनांक तक कुल 1 करोड 45 लाख 37 हजार 4 सौ 94 किलो गोबर क्रय किया जा चुका है। उक्त खरीदे गये गोबर से 8 हजार किलो वर्मी खाद का निर्माण किया जा चुका है खाद के अलावा, गमला, दिया एवं गोबर की लकड़ी बनायी जाती है। आयुक्त चतुर्वेदी ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महात्वपूर्ण योजना है इसका क्रियान्वयन गंभीरता से किया जाये और गोकाष्ठ को पूजा हवन आदि में उपयोग करने लोगों को बताये तथा गोबर के गमले के बारे में भी लोगों को समझाईस दे, ताकि वे इसका उपयोग कर सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव व वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision