September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1782)

    ० 30 ऑक्सीजन 50 सामान्य बेड के साथ प्रारंभ
    ० हर संभव आश्वासन के लिए गिरीश देवांगन का आभार : शाहिद भाई

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना मरीजों को राहत देने संचालित संस्कारधानी कोविड सेंटर सोमनी का वर्चुअल शुभारंभ खनिज विकास निगम छग शासन के अध्यक्ष अध्यक्ष व छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन के करकमलों द्वारा हुआ। इस पुनीत अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमितों की सेवा कर उन्हें उचित चिकित्सा प्रदान करना आज की परिस्थिति में सबसे बड़ी मानव सेवा है। संस्कारधानी कोविड सेंटर से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप जुड़े हुए हर वह व्यक्ति, संस्था अति महत्वपूर्ण है, जिनके सेवाभाव से यह प्रारंभ हुआ है। विशेष रुप से शाहिद भाई की पहल पर इस पुनीत कार्य में जिन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया है, उनको मैं साधुवाद देता हूं और यह विश्वास व्यक्त करता हूं कि यह सेंटर निर्बाध रूप से कोरोना पीड़ितों की पीड़ा को दूर करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छग की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना के प्रथम चक्र से ही समुचित कार्य योजना के साथ काम कर रही है, जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार छग के नागरिकों की जीवन शैली पर बुरा असर नहीं पड़ा है।
    केंद्र सरकार के द्वारा कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के बाद भी राज्य सरकार ने अपने संसाधन से अपनी जनता को सुरक्षा देने वाला राज्य है। कोरोना काल के दौरान ही राज्य सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए उन्हें उनके फसल का वाजिब हक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उनके खाते में राशि जमा कराया है। वही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोधन न्याय योजना लागू किया जो देश ही नहीं विश्व में रोल मॉडल बना है। ग्रामीण आर्थिक रूप से मजबूत हुए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चिंता राज्य की जनता के प्रति निरंतर रहती है, इसी के चलते उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा निःशुल्क कोरोना टीका की घोषणा करने के पहले छग के बजट में राज्य की जनता को निःशुल्क टीका लगाने की घोषणा की थी और जब केंद्र सरकार ने 45 वर्ष आयु के लिए टीका उपलब्ध कराया तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 वर्ष की आयु के लोगों को भी टीका का लाभ दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।
    आज छत्तीसगढ़ भी देश के अन्य राज्यों की भांति कोरोना संक्रमण से ग्रसित है, लेकिन अपने सीमित संसाधनों में केंद्र सरकार से कोई वित्तीय बजट नहीं मिलने के बाद भी अपनी जनता के साथ मजबूती से खड़े होकर उनके तकलीफों को दूर कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेसजनों, समाजसेवी संगठनों, उद्योगपतियों से कोरोना के खिलाफ युद्ध में सहयोग के लिए सामने आने की अपील की थी, जिसका परिणाम यह संस्कारधानी कोविड सेंटर है। हमारे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शाहिद भाई की अगुवाई में उद्योगपति, समाजसेवी संगठन, माहेश्वरी पंचायत, चेंबर ऑफ कॉमर्स, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से ऑक्सीजन युक्त साधन से परिपूर्ण यह सेंटर प्रारंभ किया गया है, जो अपने आप में रोल मॉडल है। मैं आप सब के इस नेक कार्य को पुनः प्रणाम करता हूं व आप सबके इस सेवाभावी कार्य से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराऊंगा व आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जायेगा। साथ सेंटर में आने वाले मरीज जल्द से जल्द ठीक होकर सकुशल अपने घर पहुंचे, इसकी कामना करता हूं।
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने कहा कि संस्कारधानी के समाजसेवियों के द्वारा सहर्ष मुक्तहस्त सहयोग से यह निःशुल्क कोविड सेंटर प्रारंभ किया गया है और इसके संचालन में जो भी सहयोग करना चाहते हैं वह सामने आए और मदद करें। आज हमने 30 बेड ऑक्सीजन और 50 बेड सामान्य के साथ सेंटर प्रारंभ किया है और सहयोग मिलने पर सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी।
    इस अवसर पर जिलाधीश टीके वर्मा, एसडीएम मुकेश रावटे, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, जनपद सदस्य तुलदास साहू, शैलेंद्र कश्यप, माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पवन डागा, संजय लढ़ा, राजेश डागा, सागर चितलांग्या, महिला मंडल से राधा देवी लड्ढा, शीला गांधी, दीपा बागड़ी, चेंबर ऑफ कामर्स से शरद अग्रवाल, राजा माखीजा, सूरज खंडेलवाल, घनश्याम वाधवानी, गुरुमुख दास वाधवा, प्रशांत जायसवाल, टेकचंद साहू, हरीश मोटलानी, घनश्याम अग्रवाल, नवीन माखीजा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समाजसेवी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने दी।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोविड-19 के संक्रमण की दशा में राजनांदगांव जिले में 2 अतिरिक्त निजी अस्पतालों को उपचार के लिए अनुमति प्रदान की गई है। निजी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार के दौरान मरीजों, परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस हेतु रेफरल संबंधी समन्वय, अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति, डेड बॉडी मूवमेंट प्लान, प्राईवेट अस्पतालों में मरीजों के उपचार हेतु शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर लेने संबंधी अथवा अन्य किसी भी प्रकार की शिकायतों के निवारण एवं निजी अस्पतालों से समुचित समन्वय एवं सतत् निगरानी हेतु अस्पतालों के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी नोडल अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कोविड कंट्रोल रूम राजनांदगांव श्रीमती लता युगल उर्वशा मोबाईल नंबर 9981185311 के निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करने तथा प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है। नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी मोबाईल नंबर 9425211974 से समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा गया है।
    जिले में 2 अतिरिक्त स्थापित कोविड ट्रीटमेंट हास्पिटल -
    समदा सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव (कोविड ट्रीटमेंट हास्पिटल) संचालक डॉ. रोमिन जैन मोबाईल नंबर 9669615911 के लिए खाद्य अधिकारी श्री केके सोमावार मोबाईल नंबर 9827197645 को नोडल अधिकारी एवं जेई क्रेडा श्री जितेन्द्र निर्मलकर मोबाईल नंबर 8109489628 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संजीवनी कोविड हॉस्पिटल मनकी राजनांदगांव संचालक डॉ. हरेश तलरेजा मोबाईल नंबर 9425513138 के लिए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री पीपी खरे मोबाईल नंबर 9826178407 को नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल श्री हेमराव बावनथरे मोबाईल नंबर 9826145566 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    जिले में स्थापित नि:शुल्क कोविड केयर सेन्टर मेयर केयर सेंटर संचालक प्रभारी सहायक अभियंता नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री संदीप तिवारी मोबाईल नंबर 9630737486 के लिए कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री दीपक जोशी मोबाईल नंबर 9425240050 को नोडल अधिकारी तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री ए अहमद मोबाईल नंबर 88319072123 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। संस्कारधानी कोविड केयर सेंटर सोमनी संचालक श्री शाहिद भाई मोबाईल नंबर 8965050000 के लिए जिला विपणन अधिकारी सौरभ भारद्वाज मोबाईल नंबर 7049384346 को नोडल अधिकारी तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मोबाईल नंबर 8770203013 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू ने कोविड-19 वैश्विक महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया हेतु विधानसभा क्षेत्र विकास निधि अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों की स्वीकृति हेतु 12 लाख 30 हजार रूपए की अनुशंसा की है। विधायक श्रीमती साहू ने एक नग एम्बुलेंस के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, एक नग शव वाहन के लिए 5 लाख रूपए, तीन नग आक्सीजन कॉन्संटे्रटर के लिए 1 लाख 80 हजार रूपए की अनुशंसा की है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से लड़ रहा है ,कोरोना संक्रमण से खुज्जी विधानसभा भी अछूता नही रहा है ,विधानसभा में कुछ गांव व वार्डो में कोविड का संक्रमण ज्यादा था जिसको देखते हुए उन गांव व वार्डो को प्रशासन ने रेड जोन घोषित किया था व जिससे वहां के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री(हरी सब्जियों) के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र के विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने चिंता जाहिर करते हुए विभिन्न कंटेन्टमेंट(रेड) जोन में स्थित गांव व वार्डो के लिए विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू ने हरी सब्जियों की व्यवस्था कर वहां के ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का कार्य लगातार कर रही है जिससे लोगो को राहत मिले,और उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी अपना ध्यान रखे और कोविड-19 सम्बंधित प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते रहें,और उन्होंने यह भी कहा है क्षेत्रवासियों के लिए जहाँ जहाँ खाद्य सामग्रियों आवश्यकता होंगी उसकी पूर्ति लगातार उनके द्वारा जारी रहेगी,छन्नी साहू ने सभी लोग इस संकट की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की गई है इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन जी,युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू,विधायक प्रतिनिधि चन्दू साहू व नगर के अधिकारि व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

    - डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 की समीक्षा
    - लॉकडाउन के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कल दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम (कंट्रोल रूम) में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि लॉकडाउन का कठोरता से पालन कराएं। भीड़ इकट्ठा नहीं होना चाहिए। दुकान खुली होने पर सील करें। सघन क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग भी होना चाहिए। फल एवं सब्जी ठेले के माध्यम से तथा किराना सामान होम डिलिवरी के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक मद से कोविड 19 की रोकथाम के लिए अनुशंसा की गई राशि से तेजी से आवश्यक वस्तुएं खरीदे। इसके लिए क्रय समिति का गठन कर दें। विधायकों ने गाड़ी की व्यवस्था कर दी है, इसके लिए ड्राईवर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता, खपत एव सप्लाई की जानकारी ली। शासकीय मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक ने बताया कि लगभग प्रतिदिन 700 ऑक्सीजन सिलेण्डर की खपत हो रही है। कलेक्टर ने एसडीएम को ऑक्सीजन सिलेण्डर की मानिटरिंग करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर वर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन की गति बढ़ाए। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाईन वर्कर जिन्हें वैक्सीन लगा है, वे संक्रमित तो हो रहे हैं, लेकिन किसी तरह की गंभीर स्थिति या मृत्यु नहीं हुई है। वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति कोरोना संक्रमण से कम प्रभावित हो रहे हंै। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की आयु से अधिक नागरिकों को टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। उन्होंने टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम से कहा कि जिन स्कूलों में टीकाकरण होने वाला है, वे स्कूल अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। 10 दिन तक लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, शासकीय मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, डीएसपी लोकेश देवांगन, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, ईडीएम सौरभ मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना महामारी के भयावकता को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमित मरीजों की जीवन रक्षा के लिये जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजनांदगांव मेडिकल कालेज को 100 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया है। इस भीषम परिस्थिति में संवेदनशीलता का परिचय देने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने प्रभारी मंत्री अकबर का आभार व्यक्त किया है।
    महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कोरोना के दूसरे दौर के भयावह संक्रमण से जनता जूझ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आम जनता को कोरोना महामारी के समय सहित हर पल सुविधा व सुरक्षा पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम निरंतर उठा रही है, उसी क्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर भी स्वयं कोरोना संक्रमण से प्रभावित होते हुए भी राजनांदगांव जिले की चिंता करते हुए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव को उपलब्ध कराने का दायित्व निभाते हुये तत्काल उपलब्ध कराकर कोरोना के जंग में लड़ने वाले योद्धाओं को एवं मरीजों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का जो महती कार्य किया है, उसके आभार के लिए शब्द कम है। क्योंकि आज के संक्रमण काल में ऑक्सीजन की प्राथमिक आवश्यकता महसूस की जा रही है.जिसको देखते हुए जिले के सजग और निरंतर जिले की सुध-बुध लेने वाले जिले से जीवंत संपर्क रखने वाले प्रभारी मंत्री ने यह कदम उठा कर अपनी सकारात्मक कार्य का एक बार फिर से परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भी रेमिडीसीवर इंजेक्शन की पर्याप्तता के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए है, जिसका सुखद परिणाम हमे जल्द मिलेगा और जनता संक्रमण से मुक्त होंगे। इस आपदा की घड़ी में छत्तीसगढ सरकार जनता के साथ है, हमे घबराना नहीं है। बल्कि धैर्य रखकर इसका मुकाबला करना है।

    नई भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के शीघ्र पदभार ग्रहण करने से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति
    डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न
    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कल दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम (कंट्रोल रूम) में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता के अनुसार शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में बेड की संख्या बढ़ाएं। 2 से 3 दिन के भीतर 350 सिलेण्डर की व्यवस्था होने पर बेड की संख्या बढ़ाएं एवं रोटेशन में रिफिलिंग करवाएं। शासकीय मेडिकल कॉलेज के श्री अरविंद चौधरी ने बताया कि 40 बेड बढ़ाए गए हैं जिनमें से 16 बेड में ऑक्सीजन सिलेण्डर लगाए गए हैं। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि नई भर्ती के चयनित अभ्यर्थी शीघ्र ही पदभार ग्रहण कर लें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी से कंटेनमेंट जोन, होम आईसोलेशन के संबंध में जानकारी ली।
    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, शासकीय मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, ईडीएम श्री सौरभ मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम (कंट्रोल रूम) में कोविड-19 के संबंध में बैठक में अधिकारियों को रैमडिसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था निर्बाधगति से होते रहे। उन्होंने ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के केस बढ़ रहे हंै और कोरोना के ट्रेेन्ड में परिवर्तन आया है। उन्होंने अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ. प्रदीप बेक से कहा कि प्राप्त होने वाले 100 ऑक्सीजन सिलेण्डर में कोरोना संक्रमित मरीजों को अतिरिक्त सुविधा मिलनी चाहिए। कोरोना संक्रमित मरीजों के मेडिकल बुलेटिन एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिजनों को प्रदान करें। उन्होंने शासकीय मेडिकल कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी जानकारी ली।
    कलेक्टर वर्मा ने स्पोटर््स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) में कोविड केयर सेंटर में सिंधी समाज द्वारा किए जा रहे व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि 139 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ऐसा संज्ञान में आया है कि स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हेतु विज्ञाप्ति पद के लिए अज्ञात नंबर से राशि की मांग की जा रही है। कलेक्टोरेट में इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। संबंधितों के खिलाफ उन्होंने एफआईआर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, शासकीय मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, सीएसपी लोकेश देवांगन, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, ईडीएम सौरभ मिश्रा, शासकीय मेडिकल कालेज के अरविंद चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / विश्वव्यापी महामारी कोरोना से लड़ने एवं उसे समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में अग्रहरि वैश्य ट्रस्ट राजनांदगांव पुनः अपना योगदान देने जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा फव्वारा चौक स्थित अग्रहरि भवन कोरोना मरीजों के अस्थायी निवास के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किया जा रहा है। इसके पहले भी ट्रस्ट द्वारा कोरोना से बचाव के अभियान में सहयोग करते हुए 51000 रूपए की राशि का चेक कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को सौंपा गया था। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि अग्रहरि वैश्य ट्रस्ट द्वारा कोरोना योद्धाओं के लिए की जा रही यह सेवा महत्वपूर्ण है। सबके सहयोग एवं सहभागिता से कोरोना को हराने में हम सब जरूर सफल होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से इस लड़ाई में अग्रहरि वैश्य ट्रस्ट द्वारा उठाया गया यह कदम प्रशंसनीय है।
    अग्रहरि वैश्य ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामचरण अग्रहरि एवं सचिव प्रदीप अग्रहरि ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के लिए कल भवन प्रदान कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरूद्ध इस अभियान में पूरा समाज जिला प्रशासन के साथ है। अग्रहरि वैश्य समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कहा कि कोविड-19 की इस लड़ाई में एकजुट होकर कार्य करना है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थी नितेन वर्मा पिता धनलाल वर्मा उम्र 25 साल साकिन थाना घुमका पुलिस चौकी मोहारा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने दोस्त के साथ करेला भवानी माता मंदिर दर्शन करने गया था कि बैग में अपने मोबाईल रियल मी 6 आई एवं टीनू वर्मा का मोबाईल माईक्रो मैक्स एवं पर्स जिसमें 800 रूपये को मोटर सायकल में रखकर बातचीत कर रहे थे कि कोई अज्ञात चोर दोनों मोबाईल एवं पर्स को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी मोहारा में अपराध क्रमांक 80/2021 धारा 379 भादंवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जयप्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर, निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में संदेही आरोपी होरीलाल वर्मा पिता राम अवतार वर्मा उम्र 20 साल साकिन पिपलाकछार थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को पूछताछ किया जिसमें अपने मेमोरेण्डम कथन में घटना दिनांक को अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर दो नग मोबाइल चोरी करना बताये। आरोपी के निशान देही पर चोरी गये मशरूका कीमती 30000 रूपये को विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी होरीलाल वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यू. रिमांड पर जेल दाखिल किया गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सतीश पुरिया, प्रधार आरक्षक उत्तम साहू, आर. हेमंत साहू, आर. परमानंद बोगा, प्रेमसाहू एवं आर. शाहिद अंसारी की भुमिका सराहनीय रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision