
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात 31 मार्च तक करो का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लिया जाता है। चुकि कोरोना वायरस संक्रमण पुनः बढ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 6 अपै्रल 2021 को आदेश जारी कर इस माह की विशेष छुट के तहत 30 अपै्रल 2021 तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर अधिभार नहीं लगने छुट प्रदान की गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि पुनः कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे ध्यान में रखते हुये इस विषम परिस्थति में नागरिकों को रियायत देने नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 30 अपै्रल 2021 तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लेने के निर्देश प्राप्त हुये है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम राजस्व कार्यालय में फिजीकल डिस्टेçंसंग का पालन करते हुये करों का भुगतान कराया जा रहा है। इसके अलावा राजस्व अमला द्वारा घर घर जाकर भी सम्पत्तिकर की वसूली की जावेंगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सभी करदाताओं से अपने संपत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ लेते हुये नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान 10 अप्रैल 2021 दोपहर 12 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कठोर निर्णय लेने की जरूरत है। जिले में मृत्यु दर बढ़ी है। 15 दिन में कम आयु के लोग तथा अन्य बीमारी से भी लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩा जरूरी है। अभी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 के केस बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति का सामना करने के लिए लॉकडाउन करने की आवश्यकता है, तभी स्थिति सुधरेगी। उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि जिले में कोविड-19 की महामारी के कारण जो स्थिति है उस पर नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण बढ़ा है। विशेषकर रायपुर और दुर्ग में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जिले में भी इस समय कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए 10 दिनों का लॉकडाउन आवश्यक है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को दिक्कत न हो इसलिए शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रखा गया था। चेम्बर ऑफ कामर्स एवं अन्य सभी से चर्चा करने के बाद जिले में लॉकडाउन लगाने का निर्णय उचित है। ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कहा कि लॉकडाउन का निर्णय लेने के बाद इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में सभी के लिए संयम रखना भी महत्वपूर्ण है। डॉक्टर एवं चिकित्सा स्टॉफ राहत कार्य में संलग्र है, हमें इनके साथ मिलकर चलना है। संकट की इस परिस्थिति से निकलना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते केस की वजह से जिले में स्थिति काफी गंभीर है। मृत्यु दर भी बढ़ी है। बहुत जगह कोविड केयर सेंटर आरंभ किए गए हैं। कोविड के मरीजों में ऑक्सीजन स्तर की स्थिति भी ठीक नहीं है। होम आईसोलेशन के मरीज कई बार सांस लेने की तकलीफ होने पर हॉस्पिटल पहुंचते हैं। लोग समय पर जांच नहीं करा रहे हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं उन घरों के दूसरे सदस्य बाहर घुम रहे हैं। गंभीरता के साथ नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। जब लॉकडाउन होगा तभी संक्रमण रूकेगा। इस दौरान सैम्पल लेकर कोरोना संक्रमित मरीज को आईसोलेट कर सकेंगे और लोगों को संक्रमण से बचा सकेंगे।
पार्षद कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि कोविड-19 के संकट का सामना करने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। जिले में अचानक महामारी फैली है। इसे कैसे लडऩा है यह देखना है और सबको सहयोग करना है।
श्री पदम कोठारी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करने के लिए एकजुट होकर मुकाबला करना होगा तभी इससे निपटने में सक्षम बनेंगे। कोविड केयर आरंभ करने के साथ नर्सिंग स्टॉफ से मदद मिलेगी। मधुसूदन यादव ने कहा कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए और लोगों को दिनचर्या का सामान खरीदने का अवसर मिलना चाहिए तथा इसका कठोरता से पालन करना चाहिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, मधुसूदन यादव, एबीस गु्रप के अंजुम अल्वी, चेम्बर ऑफ कामर्स के राजा माखीजा सहित जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डोंगरगढ़ में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं और मां बम्लेश्वरी के दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ अविनाश भोई ने स्टेशन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे डोंगरगढ़ को चैत्र नवरात्रि 2021 हेतु अतिरिक्त कोच, अतिरिक्त स्टापेज या अतिरिक्त ट्रेन डोंगरगढ़ के लिए संचालित नहीं करने के लिए पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि डोंगरगढ़ में 500 से अधिक कोरोना के पाजिटिव केस हैं। चैत्र नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं होगा और माँ बम्लेश्वरी का दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जय मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव ने सभी नागरिकों से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गांव एवं शहर में कोरोना संक्रमण की बीमारी फैल रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग एवं परिवार कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना आवश्यक है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। कोविड वैक्सीन लगेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे तथा परिवार, गांव, समाज एवं देश सुरक्षित रहेगा। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाना जरूरी है। वैक्सीन लगाने के साथ ही मास्क जरूर लगाएं तभी हम कोरोना से सुरक्षित रह सकते हैं।
० 2500 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कि गयी
० प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का उलंघन करने पर बिना मास्क की कार्यवाही की गयी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के कुशल मार्गदर्शन एवं जयप्रकाश बढ़ई अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़, चंद्रेश सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के दिशा-निर्देशन में जिला राजनांदगांव में थाना बोरतलाव प्रभारी अब्दुल समीर के नेतृत्व में लगातार अपराध की रोकथाम, क्षेत्र में शांति बनाये रखने और कोविड प्रोटोकाल की समझाईस के लिये लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 6 अप्रैल 2021 को प्रातः पुलिस थाना बोरतलाव से थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम भ्रमण व देहात में पेट्रोलिंग पार्टी निकली थी कि इसी दौरान करीब 11.30 बजे मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अंडी ठाकुरटोला के बीच कुम्हडाटोला जाने का मार्ग के पास में कुछ लोग 52 पत्ती तास खेल रहे है। सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहन के रवाना हुए मौके पर घेराबंदी कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी रवेन्द्र दास साहू पिता जनक दास साहू उम्र 21 साल साकिन ग्राम बगदई थाना डोंगरगांव, छोटेलाल देवांगन पिता पलटराम देवांगन उम्र 28 साल साकिन रामाटोला थाना डोंगरगढ़, गुलाब निषाद पिता बसंत निषाद उम्र 30 साल साकिन फकीरटोला अंडी थाना बोरतलाव, लक्ष्मी नारायण पिता रेखलाल साहू उम्र 36 साल साकिन फकीरटोला अंडी थाना बोरतलाव, मो. अरसद पिता मो. रफीक उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं. 21 कंडरापारा डोंगरगढ थाना डोंगरगढ, राधेश्याम सिन्हा पिता देवीलाल सिन्हा उम्र 37 साल साकिन वार्ड नंबर 10 छिरपानी डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ के पास एवं फड से जुमला रकम 2500 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। अपराध सबूत पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध 21/2021 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। कोविड प्रोटोकाल के नियम का उलंघन करने पाये जाने से सभी आरोपियों पर बिना मॉस्क की कार्यवाही के तहत 500-500 रूपये का समन कुल 3000 रूपये शुल्क लिया गया एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अब्दुल समीर के नेतृत्व में उप निरी. पीआर मंडावी, प्रधान आरक्षक सुंदरूराम चंद्रवंशी, आरक्षक रविन्द्र दीवान, देवसिंग जगत, तिलोचन बेलदार, युगेन्द्र देशमुख आदि का मुख्य भुमिका रही है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में चर्चा करने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों की बैठक बुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और जनप्रतिनिधियों ने जिले में कोविड-19 की रोकथाम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने अपने सुझाव दिए।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर नगर पालिक निगम क्षेत्र में शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। अनुविभाग स्तर पर भी ग्रामीण क्षेत्रों में केस बढ़ने पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र की सीमा से लगे बागनदी बार्डर में लोगों का कोविड-19 का परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री की मांग पर दान राशि से 10 नग वेंटीलेटर लेने की व्यवस्था की गई है। दो दिनों में इसकी सप्लाई भी होगी। पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त राशि से स्टॉफ की व्यवस्था की जा रही है। शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में 120 बेड बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 51 हजार रूपए की सहयोग राशि दान में दी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कोविड-19 के 25 हजार 345 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। जिनमें स्वस्थ होकर डिस्चार्ज 21 हजार 333 जा चुके हैं। वहीं सक्रिय प्रकरण 3779, मृत्यु 233, मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत तथा रिकवरी दर 84.17 प्रतिशत है। अब तक 3 लाख 72 हजार 424 सैम्पल लिया गया है। जिसमें आरटीपीसीआर के 1 लाख 7 हजार 976, ट्रू-नाट के 25 हजार 388 तथा रैपीड एन्टिजन जांच 2 लाख 39 हजार 60 सैम्पल लिया गया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सामान्य बेड 56 तथा आईसीयू बेड 40 उपलब्ध है। इसी तरह जीवन रेखा हॉस्पिटल में आईसीयू के 4 बेड उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों ने आपसी सहयोग तथा सहभागिता से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मती सुरेशा चौबे, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, डॉ. अजय कोसम, शांति विजय सेवा समिति के भावेश वैद, एबीस एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कोरोना के दोबारा संक्रमण के भीषण इस दौर में टीकाकरण को ही प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तो कोरोना के दुबारा चपेट से जनता को बचाया जा सकता है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व की असफल नीति की तर्ज पर टीकाकरण प्रारंभ होने के बाद उसमें 28 व 42 दिन की भ्रम एवं उम्र की पाबंदी लगाकर टीकाकरण की विश्वनीयता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।
प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि पहले संक्रमण काल से देश में हाहाकार मचा था, तब समाजसेवी संगठन और जागरूक नवयुवकों ने ही अपने एवं अपने परिवार की चिंता किए बगैर वायरस से लड़ने में वारियर की भूमिका अदा किए थे। टीकाकरण में उन्हें प्राथमिकता देने की बात आई थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने उस पर भी पाबंदी लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगाने का फरमान जारी कर दिया है, जबकि 18 वर्ष से 45 वर्ष के युवाओं का निःस्वार्थ जोश कोरोना से लड़ने में सामने आया था और उन्हें विभिन्न प्रकार से सम्मान दिया गया था वैसे लोगों को जिनकी उम्र 45 से कम है। टीकाकरण से वंचित करना अन्याय एवं समाज सेवा के कार्य से अलग करने के समान है। एक टीका में 28 दिन दूसरे में 42 दिन बाद दूसरा डोज के नियम बताकर जनता को भ्रम में डाल दिया है कि कौन सा टीका लगाए इस दौर के कोरोना में बच्चे एवं युवा भी प्रभावित होकर मृत हो रहे हैं, ऐसी दशा में टीकाकरण को उम्र बंधन से मुक्त करना ही एकमात्र उपाय है, यदि निःशुल्क टीकाकरण में सरकार को आर्थिक वित्तीय भार का सामना करना पड़ेगा तो ऐसी दशा में स्वयं के व्यय से टीकाकरण लगाने की छूट प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि 45 वर्ष से कम उम्र के नवयुवकों का उत्साह बना रहे उनकी असमय मृत्यु ना हो और कोरोना संक्रमण काल में वे पहले से बेहतर और निर्भीक होकर जनसेवा कर सकें, यदि 45 वर्ष से कम आयु के लोगों को टीकाकरण में पाबंदी लगी रही तो ऐसी दशा में इस भयंकर त्रासदी में कोई भी युवा सामने आकर जनसेवा नहीं करेगा और ना ही उनके परिवार के लोग उन्हें ऐसा करने की अनुमति देंगे। अतः सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर कोरोना टीका करण में उम्र की पाबंदी हटा कर सभी को टीका उपलब्ध कराया जाना चाहिए।डॉ. रमन सिंह व सांसद संतोष पांडे केंद्र सरकार से मांग कर अपने सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधी होने का फर्ज निभाए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाया और लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिये प्रतिदिन राजस्व का अमला निगम के साथ साथ प्रतिदिन घर घर जाकर समस्त करों का वसूली करते थे। साथ ही शहर के प्रत्येक वार्डो में भी शिविर का आयोजन कर वसूली की गयी। इस वित्तीय वर्ष में कोरोना का भी कहर रहा उसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2020-21 में नगर निगम को 12 करोड 26 लाख 59 हजार रूपये की राजस्व आय हुई।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने राजस्व आय के संबंध में बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 कोरोना के कारण 22 मार्च से 22 मई पूरे देश में कर्फ्यू रखा इसके पश्चात राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा भी समय समय पर लॉक डाउन लगाया गया, जिससे राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई। इस विपरीत परिस्थिति में भी उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगम के राजस्व विभाग द्वारा प्रतिदिन राजस्व कार्यालय में, घर घर जाकर एवं प्रत्येक वार्डो में शिविर का आयोजन कर उल्लेखनीय राजस्व वसूली किया गया तथा अवकाश के दिनों में भी वसूली कार्य निरंतर जारी रहा। जिसकी परणिती 12 करोड 26 लाख 59 हजार रूपये की राजस्व आय वित्तीय वर्ष 2020-21 में नगर निगम को हुई। जबकि इसी वर्ष राजस्व विभाग के दो कर्तव्यनिष्ठ व उल्लेखनी वसूलीकर्ता कर्मचारी का आकस्मिक निधन भी हो गया था।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में संपत्तिकर से 4 करोड 26 लाख 44 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2 करोड 62 लाख 29 हजार रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 3 करोड 36 लाख 36 हजार रूपये प्राप्त हुई थी। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 में समेकितकर से 1 करोड 68 लाख 99 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1 करोड 14 लाख 88 हजार रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1 करोड 46 लाख 92 हजार रूपये प्राप्त हुई थी तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जलकर से 3 करोड 48 लाख 67 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2 करोड 38 लाख 41 हजार रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 3 करोड 11 हजार रूपये प्राप्त हुई थी। इसी कडी में दुकानों के किराये से वित्तीय वर्ष 2020-21 में संपत्तिकर से 69 लाख 11 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2019-20 में 62 लाख 47 हजार रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 50 लाख 44 हजार रूपये प्राप्त हुई थी। साथ ही अन्य मद में लायसेंस, कालोनी रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रर्दशन कर, विवाह पंजीयन, मवेशी बाजार, अमानती राशि आदि से वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2 करोड 13 लाख 38 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2019-20 में 4 करोड 18 लाख 81 हजार रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 5 करोड 28 लाख 57 हजार रूपये प्राप्त हुई थी। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल वसूली 13 करोड 62 लाख 40 हजार रूपये, वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल वसूली 10 करोड 96 लाख 86 हजार रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल वसूली 12 करोड 26 लाख 59 हजार रूपये प्राप्त हुई। उन्होने इस कोरोना काल में नगर निगम के आय में वृद्धि करने सहयोग करने पर समस्त करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये, भविष्य में भी इसी प्रकार की सहयोग करने की अपील की है। साथ वसूली मे लगे समस्त कर्मचारियों का भी सुनियोजित वसूली के लिये धन्यवाद देते हुये इस वर्ष भी इसी प्रकार वसूली की उम्मीद की है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / होम आइसोलेशन में घूमते पाये जाने पर सीधे एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहकर उपचार लेने वाले सभी धनात्मक मरीज व परिवार के सदस्य पूर्ण रूप से होम आईसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन करें। होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले पर महामारी एक्ट के तहत प्रावधान में एफआईआर किया जायेगा। डॉक्टर की सलाह पर दवाईयों का सेवन नियमित रूप से तापमान व ऑक्सीजन सेचूरेशन की जांच का होम आइसोलेशन कालिंग टीम को अवगत कराये। किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन करने पर हम अपने व अपने परिवार की जान को खतरे में डाल रहे हैं। कोरोना बीमारी से डरना नहीं है, बल्कि नियमों का पालन कर हम पूरी तरह से बच सकते हैं। जिससे हम अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति को 17 दिवस पूर्ण रूप से नियमों का पालन करते हुए घर पर रहना है एवं उसके परिवार का कोई भी सदस्य न तो घर से बाहर जायेगा और न ही बाहर का कोई भी सदस्य घर में प्रवेश करेगा। होम आईसोलेशन धनात्मक मरीज व पारिवारिक सदस्य ना ही दुकान खोलेंगे और ना ही कार्य पर जायेगें।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगांव ने प्रतिदिन संक्रमित हो रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का नाम सार्वजनिक करने की माँग कलेक्टर टीके वर्मा से ज्ञापन के माध्यम से की। ज्ञापन में हिन्दू युवा मंच ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण पॉजिटिव मरीजों का नाम सार्वजनिक न होना बताया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया कि, गत दिनांक 27 मार्च 2021 को एक ज्ञापन के माध्यम से हिन्दू युवा मंच जिला इकाई राजनांदगांव द्वारा जिले में कोरोना की स्थिति बताने के साथ प्रतिदिन संक्रमित होने वाले पॉजिटिव मरीजों की सूची नामवार जारी करने की माँग की थी। बावजूद प्रशासन के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। ज्ञापन सौंपने के 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप कोरोना मरीजों की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या जैसी भयावह स्थिति सामने आ रही है। यह आंकड़े प्रशासन की मंशा बताती है कि, वो जनता को अंधेरे में रखकर और गुमराह करके आंकड़े छुपाती रहे जैसे लोगों की यह लगे कि प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रही है। हिन्दू युवा मंच ने कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का नाम सार्वजनिक क्यों करना आवश्यक है इस महत्वपूर्ण पहलू पर भी ध्यानाकर्षण कराते हुए अवगत कराया था। क्योंकि रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने से पॉजिटिव मरीज भी सड़कों और बाजार में बेपरवाह होकर और बेधकड़क होकर घूम रहे थे। नाम सार्वजनिक हो जाने से एतिहायत के तौर पर कम से कम अन्य लोग उनसे दूरी बनाकर रखते और सावधानियां बरतते। जिससे कोरोना का संक्रमण कम से कम लोगों तक फैलता। बावजूद प्रशासन गहरी नींद में सोता रहा।
30 मार्च को जिले में 321 पॉजिटिव मरीज, 31 मार्च को 447, 1 अप्रैल को 437, 2 अप्रैल को 383, 3 अप्रैल को 346 और 4 अप्रैल को 490 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का सरकारी आंकड़ा प्राप्त हुआ है। जो कि अब तक कि सबसे बड़ी संख्या है। उसके बाद भी यह आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा और प्रतिदिन लगभग 400 पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा विभाग द्वारा जारी किया जा रहा है। यह आंकड़ा कोरोना संक्रमण में बरती जा रही घोर लापरवाही की भयावह स्थिति और वास्तविक स्थिति को दर्शा रहा है। कोरोना संक्रमित मरोजों का अचानक से बढ़ना जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की गलतियों और बेपरवाही का परिणाम है। हिन्दू युवा मँच ने पहले ही इस पर समीक्षा कर ली थी और आशंका जताते हुए खतरे के प्रति प्रशासन को 27 मार्च को ही आगाह कर दिया था। बावजूद प्रशासन न जाने किस बात का इंतजार कर रहा है। प्रशासन यदि उसी समय हमारी उक्त बातों पर गौर करता तो स्थिति इतनी विकट और नियंत्रण से बाहर नहीं होती, लेकिन पता नहीं क्यों प्रशासन अनभिज्ञ और मूकदर्शक बना रहा और हाथ में हाथ धरकर तमाशा देखता रहा।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर मे पॉजिटिव मरीजों का इतनी बड़ी सँख्या में पाए जाने का यह पहला मामला है, जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीज पॉजिटिव हुए हों। प्रशासन की अकर्मण्यता के कारण अब तो इनके आगे और भी बढ़ते रहने की संभावना हैए वह दिन दूर नहीं जब हमारा जिला 500 के आंकड़े को भी पर कर जाएगा और कोरोना के हिटलिस्ट की सूची वाले जिलों में पहले अथवा दूसरे स्थान पर होगा। हिन्दू युवा मँच ने होली पर्व को भी ध्यान में रखते हुए प्रशासन को सचेत किया था और ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी थी। क्योंकि होली पर्व पर एक दूसरे को बधाई देने और संपर्क में आने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होनी स्वाभाविक थी। जिस पर किसी प्रकार का अमल न करना प्रशासन की बहुत बड़ी चूक है। यही नहीं पॉजिटिव मरीजों के नाम सार्वजनिक न करने की प्रशासन की कोताही को भी आड़े हाथों लेते हुए इससे पैदा होने वाली गंभीर स्थिति पर भी ध्यानाकर्षण कराया था। बावज़ूद प्रशासन अपनी मनमानियों पर अड़ा रहा, आज स्थिति सभी के सामने है। जब विभाग या उसके उच्चाधिकारियों द्वारा अनियमित्ता और मनमानी की जाती है। तब इसकी शिकायत जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के आलाधिकारियों से की जाती है, और मामले का निराकरण हो जाता है। अब जब जिला प्रशासन ही अपनी मनमानियों पर अड़ा हुआ हो तो इसकी शिकायत फिर किस्से की जाए? यह एक विचारधीन और गंभीर प्रश्न है। प्रशासन का रवैय्या अगर इसी तरह उदासीनभरा रहा तो वह दिन दूर नही जब हम कोरोना पॉजिटिव के मामले में दुर्ग जिले को पीछे छोड़ देंगे और रायपुर जिले की बराबरी करने लगेंगे। हिन्दू युवा मँच ने उक्त मामले में दोबारा ध्यानाकर्षण और स्मरण कराते हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का नाम सार्वजनिक करने की माँग आज जिला प्रशासन से की है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में चर्चा करने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों की बैठक बुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और जनप्रतिनिधियों ने जिले में कोविड-19 की रोकथाम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने अपने सुझाव दिए।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के केस बढऩे पर नगर पालिक निगम क्षेत्र में शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। अनुविभाग स्तर पर भी ग्रामीण क्षेत्रों में केस बढऩे पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र की सीमा से लगे बागनदी बार्डर में लोगों का कोविड-19 का परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री की मांग पर दान राशि से 10 नग वेंटीलेटर लेने की व्यवस्था की गई है। दो दिनों में इसकी सप्लाई भी होगी। पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त राशि से स्टॉफ की व्यवस्था की जा रही है। शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में 120 बेड बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 51 हजार रूपए की सहयोग राशि दान में दी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कोविड-19 के 25 हजार 345 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। जिनमें स्वस्थ होकर डिस्चार्ज 21 हजार 333 जा चुके हैं। वहीं सक्रिय प्रकरण 3779, मृत्यु 233, मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत तथा रिकवरी दर 84.17 प्रतिशत है। अब तक 3 लाख 72 हजार 424 सैम्पल लिया गया है। जिसमें आरटीपीसीआर के 1 लाख 7 हजार 976, ट्रू-नाट के 25 हजार 388 तथा रैपीड एन्टिजन जांच 2 लाख 39 हजार 60 सैम्पल लिया गया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सामान्य बेड 56 तथा आईसीयू बेड 40 उपलब्ध है। इसी तरह जीवन रेखा हॉस्पिटल में आईसीयू के 4 बेड उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों ने आपसी सहयोग तथा सहभागिता से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, डॉ. अजय कोसम, शांति विजय सेवा समिति के भावेश वैद, एबीस एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया , ग्राम आलीखुटा के ग्रामवासियों ने वीर सपूत को दी अंतिम विदाई
राजनांदगांव / शौर्यपथ / वन एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज बीजापुर नक्सली हमले में राजनांदगांव जिले के ग्राम आलीखुटा के शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बीजापुर नक्सली हमले में शहीद वीर जवान श्री जगतराम कंवर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वन एवं प्रभारी मंत्री अकबर ने कहा कि बीजापुर के नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं, उन्हें नमन। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाता। भारत शासन एवं राज्य शासन द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए संयुक्त रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि इससे समाधान मिलेगा।
ग्राम आलीखुटा के शहीद जवान श्री जगतराम कंवर ने अदम्य साहस एवं वीरता से नक्सलियों से लड़ते हुए मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शहीद जवान आरक्षक श्री जगतराम कंवर स्पेशल टास्क फोर्स में पदस्थ थे। उनके परिवार में उनकी माता श्रीमती सुराज बाई, पत्नी श्रीमती कुमारी बाई, पुत्र दुर्गेश कुमार कंवर एवं दो बेटियां है। तिरंगे में लिपटे हुए उनके पार्थिव शरीर को जब ग्राम लाया गया, तब ग्रामवासी बड़ी संख्या में वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए आए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे के साथ शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया। उनके बेटे एवं बेटियों ने मिलकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। बेटे दुर्गेश ने मुखाग्रि देकर वीर शहीद का अंतिम संस्कार किया।
वहां उपस्थित सांसद संतोष पाण्डेय, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल, विधायक श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत, आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी जावेद अली, एसडीएम हितेश पिस्दा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासियों ने शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर आज कलेक्टर कक्ष में आपातकालीन बैठक लेकर पेण्ड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में 120 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 240 बेड हैं, उसे एक सप्ताह के भीतर बढ़ाने तथा आवश्यक संसाधन की व्यवस्था करने के लिए कहा। 120 बेड बढ़ाने के बाद शासकीय मेडिकल कॉलेज में 360 बेड की सुविधा कोरोना संक्रमित मरीजों को मिल सकेगी। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. अजय कोसम एवं श्री एवीन उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये शासन निर्देश पर जिलाधीश द्वारा रात्रिकालीन कर्फ्यू, कोरोना के बढ़ते केस वाले क्षेत्रों को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर, मास्क लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने, शासन के गाईड लाईन का कड़ाई से पालन करने निर्देश जारी किये गये है। निर्देश के अनुक्रम में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा प्रतिदिन प्रातः व संध्या में स्वयं निरीक्षण कर समझाईस देने के साथ-साथ कार्यवाही की जा रही है एवं निगम की टीम भी प्रतिदिन मास्क नहीं लगाने, कंटेटंटमेंट जोन में दुकाने खूली पाये जाने, कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अन्नपूर्णा डेयरी निर्धारित समय के पश्चात रात्रि में खुली पाई गयी, जो रात्रिकालीन कर्फ्यू का खुला उल्लंघन है। जिस पर आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम की टीम ने डेयरी सील करने की कार्यवाही किये।
इसी प्रकार प्रातः आयुक्त द्वारा निरीक्षण करते समय मानव मंदिर के संचालक द्वारा मॉस्क नहीं लगाने कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर 5 हजार रूपये अर्थदंड लगाया गया और उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुये कहा कि पूर्व में भी आपकों दो बार समझाईस दी गयी थी, किन्तु आपके द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया। आगे इस प्रकार पुर्नावृत्ति होने पर होटल सील करने की कार्यवाही की जायेगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी द्वारा ममता नगर इंडस्ट्रीयल ऐरिया सहित शहर के बाहरी वार्ड शंकरपुर, चिखली, मुदलियार कालोनी, गौरी नगर, का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखा गया एवं इंडस्ट्रीयल ऐरिया में झिल्ली पन्नी फैले पाये जाने पर साफ करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को देते हुये कहा कि झिल्ली, पन्नी का उपयोग नहीं करने लोगों को समझाईस दे, अपालन पर कार्यवाही करे, साफ सफाई का समुचित ध्यान रखा जाये।
मलमा सड़क में पाये जाने पर उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के दौरान स्वच्छता दीदी एवं वार्ड प्रभारी अपने अपने वार्ड में मलमा रखे जाने की शिकायत उच्च अधिकारियों को दे, ताकि उन पर निगम प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जा सके। शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने वेक्सीन सेंटर का निरीक्षण कर सभी प्रकार के आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा शंकरपुर सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को मास्क लगाने, 45 वर्ष से उपर के व्यक्ति को वेक्सीन लगाने की समझाईस दिये। इसी प्रकार नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन मास्क नहीं लगाने पर कार्यवाही की जा रही है। टीम द्वारा 1 अपै्रल को चिखली थाना के पास 6 व्यक्तियों से 3 हजार रूपये, 2 अपै्रल को 5 व्यक्तियों से 2 हजार 5 सौ रूपये एवं कमला कालेज चौक में बिना मॉस्क लगाये व्यवसाय कर रहे 5 दुकानदारों से 2 हजार 5 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
