
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने वर्तमान में कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या पर नियंत्रण हेतु आम जनता को आगामी होली त्यौहार के दौरान और भी अधिक सावधानी बरतने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि प्रतिबंध रहेंगे। सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, सार्वजनिक सभा-धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक आदि भीड़ वाले सभी कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक स्थल केवल पूजा के लिए खुले रहेंगे। किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन नहीं होगा। शादी, अंत्योष्ठि, दशगात्र में केवल 50 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। सभी प्रकार के स्पोट्र्स, खेलकूद, इवेंट्स के कार्यक्रम, आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज प्लेस, क्लब, कॉलोनी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में होली मिलन समारोह प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व निर्धारित एवं नये कार्यक्रमों के लिए भी अनुमति अनिवार्य होगी। सभी प्रकार की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। यह आदेश सम्पूर्ण राजनांदगांव जिले में 23 मार्च 2021 से 10 अप्रैल 2021 तक प्रभावशील रहेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /आगामी नेशनल लोक अदालत 10 अप्रैल 2021 को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक मामलों के निराकरण के संबंध में 7 मार्च एवं 18 मार्च 2021 को मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण के अधिकारियों एवं समस्त बैंकों के अधिकारीगण की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यू एडीआर बिल्डिंग के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव श्री विनय कुमार कश्यप ने उपस्थित बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं समस्त बैंकों के अधिकारीगण को क्लेम प्रकरणों पर आपसी सहमति बनाकर राजीनामा कर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराये जाने के लिए एवं नेशनल लोक अदालत सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव विनय कुमार कश्यप, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती डॉ प्रज्ञा पचौरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट शक्ति सिंह राजपूत, न्यायालय विशेष न्यायाधीश मंसूर अहमद, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत श्रीवास, मुख्य न्यायाधीश श्रीमती मोनिका जायसवाल, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 विवेक गर्ग, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 श्रीमती नेहायति मिश्रा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 रमेश चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री प्रिया रजक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आलोक अग्रवाल तथा समस्त बैंकों के अधिकारिगण उपस्थित थे।
नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायालयों में लंबित मामलों के पक्षकारों से भी अपील की जाती है कि वे अपने मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराकर सुलभ-सस्ता एवं त्वरित न्याय प्राप्त कर अपना मामला समाप्त कराएं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले के नगरीय निकायों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। नगर निगम के सभी वार्डों से लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं, यह स्थिति चिंताजनक है। इसके लिए उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे लगातार वार्डों का निरीक्षण करें। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करके ही संक्रमण से बचा जा सकता है।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए अधिक से अधिक सैम्पलिंग लेने की जरूरत है। बाजार, भीड़ वाले स्थानों के दुकानदार और सभी व्यापारियों का सैम्पलिंग लिया जाए। महाराष्ट्र की सीमा से लगे बागनदी बार्डर में एंटीजन टेस्ट जारी रखें। उन्होंने कहा कि त्यौहार में भीड़ वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं करें। कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। टूरिस्ट स्पॉट, पिकनिक सेंटर में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कोविड केयर सेंटर फिर से शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर वर्मा ने कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के वैक्सीनेशन में तेजी लाएं। सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं मितानिन सभी का सहयोग लेकर लोगों को प्रेरित करें। सभी एसडीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वैक्सीनेशन की समीक्षा करें और लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए ग्रामवार सूची बनाने के लिए कहा। जिसमें जल की उपलब्धता और समस्या के अनुरूप निराकरण के लिए तैयारी पहले से ही करने की जरूरत है। वनधन केन्द्र के लिए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को 1 लाख 12 हजार रूपए का आर्डर ट्राईफेड से मिला है। जिसमें शहद, आटा एवं अन्य उत्पाद ट्राईफेड को भेजा जाना है। उन्होंने जनपद सीईओ को इस ओर ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट के खरीदने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने कहा कि लो-कॉस्ट टेक्नोलॉजी से सांकरा, मोहला एवं अन्य गौठानों में वर्मी बेड बनाया जाना है, जिसमें वर्मी की गुणवत्ता अच्छी रहती है। उन्होंने उप संचालक कृषि को इस कार्य के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे स्थित ढाबा के शौचालयों का उपयोग आम नागरिक कर सकते हैं, जिसके लिए सार्वजनिक शौचालय का बोर्ड लगाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि जिले में लगातार कोविड-19 के मरीज मिल रहे हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के परिजन कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है। यह भी देखने की जरूरत है कि कोविड-19 से संक्रमित मरीज के परिजन घर में ही रहे। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कान्टेक्ट ट्रेसिंग कर प्राथमिक संपर्क में रहने वालों का सैम्पल लेकर जांच करें। प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप सैम्पल लेना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / क्षेत्रीय विधायक पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने विधानसभा के ग्राम परमालकसा, ग्राम ठेकवा एवं ग्राम अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राजनांदगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम परमाल कसा में देवी जस गायन प्रतियोगिता में पूजा अर्चना कर किया। तत्पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि इकट्ठा हुआ है।
ग्राम की समस्याओं और मांगों को शीघ्र निराकरण कर पूरा किये जाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात ग्राम ठेकवा में निर्मित नवीन पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत ठेकवा के सरपंच श्रीमती गुंजा साहू ने की बाउंड्रीवॉल एवं अन्य मांग की जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने पंचायत बाउंड्रीवॉल निर्माण की घोषणा कर मंजूरी प्रदान की। ग्राम पंचायत ठाकुरटोला के सरपंच श्रीमति सपना देवसरे ने भाजपा प्रवेश किया मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने गमछा भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री का स्वागत पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े लबरा है तो वह है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है। लबारी बोल के सत्ता में आ गई ठगेश सरकार हैं। बेरोजगारों को झूठ बोलकर नव युवकों को 5 लाख लोगों को प्रतिमाह ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने रोजगार देने का वादा किया था। गंगाजल और गीता को कसम खाकर कहा था कि सत्ता में आएंगे तो शराबबंदी कर देंगे, लेकिन घर की पत्नी को भी पता नहीं चलता इस तरह से ऑनलाइन घर-घर पहुंचा कर शराब दे रही है। केंद्र सरकार ने 6 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास योजना लाई थी, लेकिन भूपेश सरकार ने एक भी गरीब परिवारों का मकान नहीं बनाया। योजना को बंद कर दिया है। ढाई साल में विकास कार्यों को पूरा ब्रेक लगा दिया है। नदियों की धार की दिशा बदल गई हैं। इतनी ज्यादा रेत बेच रही हैं, जिससे जमीन का जल स्तर नीचे चला गया हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी द्विवेदी, वरिष्ठ भजपा नेता कोमल सिंह राजपूत, राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, मंडल के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी, महामंत्री मनोज साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष नोमेश वर्मा, ग्राम पंचायत आरला सरपंच खेमदास साहू, दिनेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चन देशमुख, चंदन कश्यप, हरिशंकर देशमुख, गोविंद देवांगन, नील निर्मलकर, हेमदीप साहू, ग्राम पंचायत परमालकसा सरपंच शालिनी टोप्पो, ग्राम पंचायत ठेकवा सरपंच श्रीमती गुंजा साहू, ग्राम पंचायत अंजोरा सरपंच अंजू साहू, सरपंच सोमनी लता यादव, सरपंच मंगललोटा कनक रुपेंद्र दुबे, रमेश चंद्राकर, योगेश खत्री, किशोर कन्नौजे, डेहर साहू, खिलेश्वर साहू पूर्व सरपंच टेडेसरा एवं ग्रामीण भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकता और ग्रामीण जन बडी संख्यामें उपस्थित रहे।
० बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता लाने का संदेश
० बच्चे के पहले सुनहरे 1000 दिन महत्वपूर्ण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने पोषण पखवाड़ा 2021 के अंतर्गत जनसामान्य में बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ रवाना किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश उपस्थित थी। पोषण रथ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गढ़बो नवा कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के अंतर्गत बच्चों के पौष्टिक आहार तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संदेश दिया गया है। पौषण रथ में आंख, दांत, मस्तिष्क, पाचन अंग, त्वचा, हड्डियां, मासपेसियां, हृदय, बाल को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक विटामिन, प्रोटीन, पोषक तत्वों से संबंधित फल सब्जियों की जानकारी दी गई है। पोषण के सूत्र के लिए यह बताया गया है कि बच्चे के पहले सुनहरे 1000 दिन महत्वपूर्ण होते हैं। पहले 1000 दिनों में तेजी से बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। गर्भावस्था के 270 दिनों के अंतर्गत शीघ्र पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच, आयन फोलिक एसिड, कैलशियम आपूर्ति, टिटनेस के टीके, पौष्टिक आहार, सुरक्षित प्रसव, के संबंध में बताया गया है। वहीं पहले वर्ष में स्तनपान, कंगारू मदर केयर, टीकाकरण, कृमिनाशन, ऊपरी आहार की जानकारी बताई गई है। इसके अलावा पौष्टिक आहार लेने के साथ ही एनिमिया की रोकथाम, डायरिया का प्रबंधन तथा स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया है। यह जागरूकता रथ सभी विकासखंडों में 10-10 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / विहित नाबालिक बालिका के माता-पिता बाहर कमाने खाने गये थे और अपने बच्चों को उसकी दादी के पास घर में गांव कहाड़कसा में देख-रेख के लिये छोड़ दिये थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मुकुंदराव सरनारे पिता कान्हु सरजारे उम्र 72 साल साकिन शांतिनगर कहाडकसा ने 19.01.21 को दोपहर 1 बजे के आसपास नाबालिक बच्ची को अकेली पाकर जब वह अपने घर के सामने खड़ी थी तो बुलाकर बालिका के हाथ को पकड़कर जबरन मकान अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर नाबालिक बच्ची के मुंह को हाथ से दबाकर बलात्कार कर किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दिया था जिससे पिड़ित नाबालिक बालिका डरी सहमी होने से अपने परिजनों को नही बताई। 19.03.2021 को प्रार्थी पीड़िता के पिता के लिखित शिकायत पर थाना चिल्हाटी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 13/21 धारा 342, 376 (क-ख) 506 भादंवि 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर जयप्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं. चौकी धनश्याम कामडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में तत्परता दिखाकर आरोपी को चंद घंटों में पकड़कर आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करना पाये जाने से 20.03.2021 को विधिवत् गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / लोकसभा सांसद एवं दिशा के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, राजनांदगांव विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी एवं अन्य जनप्रतिधि तथा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत उपस्थित थे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्र शासन की योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित दिशा के सदस्यों ने सकारात्मक ढंग से जनहित से जुड़े मुद्दों और आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न मूद्दो पर चर्चा की। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए। सभी विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक जनसामान्य लाभान्वित हो सके इसके लिए सक्रियता पूर्वक सभी विभाग कार्य करें। उन्होंने कहा कि दिशा के सदस्यों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के कार्यों से अवगत कराया जा रहा है। उन कार्यों को अधिकारी गंभीरता से करें।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि केन्द्र शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों द्वारा समन्वय करते हुए सतत कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 में 5 लाख 35 हजार श्रमिक लाभान्वित हुए हैं। एनआरएलएम के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 12 हजार 764 स्वसहायता समूह की महिलाओं को 245 करोड़ 91 लाख 56 हजार रूपए बैंक ऋण प्रदान किया गया। वर्ष 2020-21 में लक्ष्य 80 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि ऋण में दी गई। संवहनी कृषि के अंतर्गत 59 हजार 588 महिलाएं लाभान्वित हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2020-21 में 7 हजार हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे ने स्वाईल हेल्थ कार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 707 मृदा नमूनों का संग्रहण किया गया है। जिसका विशलेषण किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अब तक 28 हजार 517 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। वहीं 29 हजार 115 संस्थागत प्रसव 98.02 प्रतिशत रहा है।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय- ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन - राष्ट्रीय रर्बन मिशन, प्रधानमंत्री सृजन विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन, स्मार्ट सिटी मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील स्कीम, समेकित बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना - बीपीएल परिवारों के लिए एलपीजी कनेक्शन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का कार्यान्वयन, डिजिटल इंडिया - पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम - प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केन्द्र, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, कमांड एरिया डेव्हलपमेंट एण्ड वाटर मैनेजमेंट प्रोग्राम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, इंडिया कोविड-19 इमरजेंसी रिस्पॉन्स एण्ड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेश पैकेज सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में भाजपा ग्रामीण मंडल ने धीरी समूह नल-जल योजनान्तर्गत आने वाले गांवों को पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। धीरी समूह नल-जल योजना के अंतर्गत आने वाले 23 गांवों को आगामी ग्रीष्म काल में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एनीकट में पानी खत्म हो चुका है तथा मोंगरा बैराज, खरखरा जलाशय से पानी आने की संभावना नहीं है। इस स्थिति में पहले खरखरा जलाशय से पानी छोड़ा जायें, ताकि निस्तारी की व्यवस्था हो सके तथा यथासंभव पेयजल की व्यवस्था हो, मोंगरा बैराज तथा खरखरा जलाशय से पेयजल हेतु पानी तत्काल छोड़ा जायें और यदि पानी पर्याप्त मात्रा में ही पहुंच जाता है, तो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पेयजल हेतु तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए, ताकि गर्मी में इस प्रकार से असुविधा न हों, अन्यथा पानी की समस्या होने पर 23 गांवों के ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के साथ रोहित चंद्राकर, कृष्णा तिवारी, मनोज साहू, हेमंत साहू, महेश साहू, जितेंद्र साहू, खिलेश्वर साहू, हेमंत साहू, अजय साहू, जगदेव साहू, चंद्रशेखर बंजारे, लीलाधर साहू, खेम दास साहू, पुष्पा उईके, मोती देवांगन, पुष्पा गायकवाड, कमल सोनी जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सहित भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने अन्य जिले की घटना पर भाजपाइयों के प्रदर्शन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपाई परिवार के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय मौत पर राजनीति करने की अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहे है। भाजपा को राज्य सरकार के जांच पर तो भरोसा तो छोड़ अपने विधायकों के दल पर भी भरोसा नहीं तभी अपने अनुसूचित जाति मोर्चा का दल भी मृतक गांव भेज कर अपनी सत्ता व संगठन में फूट का प्रमाण दिया है। प्रदर्शनकारी भाजपाई छग में अपने दल के सत्ता के कार्यकाल को याद करे तो वे शर्म से सामना करेंगे। पूरे देश की मानवता को झकझोरने वाली हाथरस की घटना जिसमें सीधे भाजपा राज्य की पुलिस व सरकार के आतंक से अनुसूचित जाति वर्ग की मृतका की लाश के साथ की गई बर्बरता को पूरा देश देखा तब इन भाजपाइयों के मुंह मे दही जमा था क्या।
छग सरकार पुलिस शिकायत व महिला आयोग में शिकायत हेतु मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है और इस मामले की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करा रही है और जांच को प्रभावित करने भाजपाई मौत पर राजनीति कर कोरोना के बढ़ते दौर में कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा कासा रायपुर के सहयोग से अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन मोहला विकासखंड के गोटाटोला ग्राम के मंगलभवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रझा पचौरी, प्रधान न्यायधीश, कुटुम्ब न्यायालय, राजनांदगांव ने इस अवसर पर पर महिला अधिकार एवं समानता पर जोर देते हुए कहा कि महिला दिवस आज से 113 साल पहले 1908 में शुरू हुआ था, महिलाओं को न बोलने का अधिकार था ना वोट डालने का। वोट डालने का अधिकार स्वीडन से शुरू हुआ, रही अत्याचार की बात तो अत्याचार तो घरों में ही होते है अत्याचार करने वाले हमारे परिवार के ही लोग होते है, बाहरी व्यक्ति हमें कुछ कह सकता है? नहीं कह सकता। कोई ऊपर या नीचे नहीं है आप सभी बराबर है ईश्वर ने हम सभी को बराबर पैदा किया है बटवारा हम सब ने किया नीचे आके। हमेशा अपने लिए लडिये, लड़ने का मतलब मारपीट करना नहीं है, अच्छे से लड़िये प्यार से लड़िये अपने अधिकार के लिए लड़िये। यदि प्यार से बात नही बनती तो कोर्ट का दरवाजा आपके लिए खुला है। प्राधिकरण आपको मदद करने हमेशा तैयार है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीण मिश्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजनांदगांव द्वारा प्राधिकरण के माध्यम से किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं के अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित घरेलु हिंसा कानून के तहत हमर अंगना कार्यक्रम के विषय मे बताया गया। विशेष अतिथि अमलेन्दु हाजरा ने बेटी-बचाओं, बेटी-पढ़ओं एवं दहेज प्रतिशेध अधिनियम के विषय में उपस्थित महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।
जन कल्याण सामाजिक संस्थान के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला दिवस तभी सफल हो पायेगा जब महिलाएं अपने अधिकारों को जाने एवं उन अधिकारों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें एवं सजग रहे। अक्सर कार्यक्रमों के समापन के पश्चात हम आगे की रणनीति पर कार्य नहीं कर पाते, जिससे दिवस मात्र एक कार्यक्रम की औपचारिकता रह जाता है, जिससे वास्तविक परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाती। हम चाहते है कि इस कार्यक्रम के बाद सभी महिलाएं अपने अधिकारों को जाने, समझे एवं अवसर मिलने पर कोर्ट या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता अवश्य ले, इस कार्य में हमारी संस्था आपकों हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में कार्य करने वाली महिलाओं में श्रीमती अमिला बाई, श्रीमती संजूलता बाई, श्रीमती माधुरी देवांगन, श्रीमती सत्यवती, एवं श्रीमती मालती बाई को माननीय न्यायाधीश द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत महिलाएं जाने हमारा हक एवं कानून किताब का डॉ. प्रज्ञा चौधरी, एवं प्रवीण मिश्रा द्वारा विमोचन किया गया। संस्था के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के डीआरपी जितेन्द्र जंघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शांता कलामे, संस्था के सदस्य शाश्वत झा, चंद्रप्रकाश साहू, किशन साहू, एव ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने रानी सागर तालाब के पूर्वी छोर में राहगीरों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग्स अथवा दीवार बनाने की मांग महापौर हेमा देशमुख और नगर निगम के आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से की है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया किए रानी सागर तालाब के पूर्वी छोर पर दिग्विजय कॉलेज स्थित दरगाह से लगे पूर्वी किनारे पर किसी भी प्रकार की रेलिंग या दीवार नही बनाई गई है। जिसके कारण रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को आगे रास्ता होने, भ्रम की स्थिति बनी रहती है और खतरे का अंदेशा लगातार बना रहता है। क्या पता कब किस दिन कोई अनहोनी घट जाए और किसी प्रकार की हताहत हो जाये। आगे सड़क नहीं तालाब है यह बताने किसी भी प्रकार का दिशा सूचक या बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिसके कारण तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन किसी प्रकार की दीवार, रेलिंग्स या अवरोध न होने की वजह से सीधे तालाब में गिर सकते हैं और उनकी इस हादसे में जान भी जा सकती है। रात्रि के समय तो स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक इसलिए हो सकती है। क्योंकि दिन की तुलना में रात्रि में दृश्य साफ तौर पर दिखाई नहीं देता, अंधेरे की वजह से आगे रास्ता होने जैसी भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और राहगीर तालाब में गिर सकते हैं।
वहीं रात्रि के समय लोग नशे में भी रहते हैं, जब होश में रहते हुए दुर्घटना की स्थिति बनने लगी है, तब नशे की स्थिति में किसी दुर्घटना घट जाना स्वाभाविक है। उक्त सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तालाब के पूर्वी किनारे पर रेलिंग्स या दीवार खड़ी करने हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने महापौर हेमा देशमुख और नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से की है। गौरतलब हो कि, लोकहित की इस मांग पर महापौर हेमा देशमुख ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में तत्काल रेलिंग्स लगाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
ज्ञापन सौंपने हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, शहर संयोजक राजा ताम्रकार, जिला सह संयोजक तोमेश साहू, जिला प्रचार प्रमुख ढ़ालेश वैष्णव, शहर सह संयोजक मिहिर श्रीवास, दिव्यांग मिश्रा, अभिषेक शर्मा, आर्यन सोनवानी, शहर मंत्री जीत कुंवर लहरे, अजय साहू, रॉकी खोब्रागढ़े एवं रवि साहू सहित हिन्दू युवा मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल कर रहे बैंककर्मियों के बीच पहुँच कर उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कही की, जब से केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है, तब से संवैधानिक व्यवस्था को चौपट करने का सिलसिला चल पड़ा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर बैंकिंग व्यवस्था की विश्वनीयता कायम कर देश की जनता में बचत की भावना के साथ अपनी राशियों को बैंकों में जमा कर पूर्ण सुरक्षित महसूस की भावना जागृत की थी, उस पर भी प्रहार है राष्ट्रीयकृत बैंक में सरकार की योजनाएं भी लागू होती है। निजी बैंक इससे बचती है, इसलिये भी यह निर्णय गलत है, क्योंकि मोदी जी के नोटबन्दी जैसे अविवेकपूर्ण निर्णय के बाद जनता व महिलाएं अपनी जमा पूंजी के प्रति भी चिंतित हो गई थी। एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क के साथ मोदी सरकार अन्याय करने की शुरुआत कर दी थी जो अब बैंकों के निजीकरण के रूप में सामने है। बैंकों के राष्ट्रीयकरण से बैंकों पर सरकार का नियंत्रण था, लेकिन निजीकरण होने से बैंकों को स्वतंत्रता मिल जायेगी, जिससे सिर्फ और सिर्फ आम जनता का नुकसान होगा, इसके बाद भी पूंजीपतियों की कठपुतली भाजपा सरकार बेतुके निर्णय ले रही है जो देशहित नही है। रेल्वे, एयरपोर्ट के निजीकरण से जनता को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है उसके बाद भी बैंकों के निजीकरण से बचत की नीति पर चोट व बैंकिंग व्यवस्था पर जनता का विश्वास खोने वाला निर्णय भाजपा सरकार ने लेकर अपनी पूंजीवादी मानसिकता को उजागर किया है जिससे ऊपर उठकर केंद्र सरकार को राष्ट्रवाद और जनहित की सोंचना चाहिए, क्योंकि पूंजीवाद से देश और जनता झुलस रही है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के साथ महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी व सतीश मसीह, जिला योजना समिति के सदस्य अमिन हुड्डा, पार्षद श्रीमती पुर्णिमा नागदेवे व ऋषि शास्त्री, उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली, महासचिव कांग्रेस कमेटी नासिर जिंदरान सहित बैक के कर्मचारीगण व स्टाफ समर्थन में उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराना जरूरी है। मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना और लगातार सेनेटाईज करने कहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक सैम्पल लिया जाए। पॉजिटिव आने पर उनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर प्राईमरी संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करें।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भीड़ अधिक होती है, वहां सैम्पल लिया जाए। आगामी समय में त्यौहारों में सतर्कता रखने की जरूरत है। सभी दुकानदार और काम करने वाले बिना मास्क के सामान विक्रय करने पर दुकानों को सील करने के निर्देश दिए। बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का सीमा पर रेन्डमली सैम्पल लिया जाए। जिले में धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक एवं अन्य सभी प्रकार के आयोजन हो रहे हैं उनके लिए अनुमति जरूर ली जाए। ऐसे आयोजनों में प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि पंचायत स्तर पर टीम गठित करें और जिन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वहां आकस्मिक जाकर जांच करें और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर चालानी कार्रवाई करें। बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थान जहां भीड़ अधिक होती है वहां लगातार सैम्पलिंग की कार्रवाई करें। जितना अधिक सैम्पलिंग होगा ट्रेसिंग करके इसे नियंत्रण किया जा सकता है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांवों में सैम्पलिंग करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है। प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटवार, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यमों से प्रचार-प्रसार करें एवं लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। जिन्होंने वैक्सीनेशन का पहला डोज लगा लिए है वे 28 दिन बाद दूसरा डोज जरूर लगाएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 का नया रूप और भी खतरनाक है। इससे बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। कोविड-19 से मृत्यु का कारण लापरवाही बरतना है। लोग लक्षण होने के बाद समय पर जांच नहीं कराते। सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण होने पर 24 घंटे के भीतर कोविड-19 की जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि लोग दुकानों में बिना मास्क के कार्य करते हैं। जिससे संक्रमण की संभावना अधिक होती है। जिले में वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीएससी में नि:शुल्क कोविड-19 वैक्सीन लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, एडिशनल एसपी कविलाश टंडन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कहा कि गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या को देखते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोमनी, फरहद, खुटेली, मनकी, सुंदरा सहित कुल 24 गांवों में पेयजल एवं निस्तारी की समस्या आई है। शिवनाथ नदी में जल स्तर कम होने से यह दिक्कत आई है। उन्होंने बताया कि इन ग्रामों में पानी की समस्या को देखते हुए खरखरा जलाशय से पानी छोडऩे के लिए कलेक्टर बालोद से बातचीत की गई है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एसएन पाण्डे ने कलेक्टर को बताया कि मोंगरा जलाशय से पानी छोड़ा गया है, लेकिन अभी तक राजनांदगांव नहीं पहुंचा है और तीन-चार दिनों में ईरा तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ईरा के निकट एक गहरा नलकूप 650 फीट उत्खनन किया जा रहा है।
वहीं आज ही और एक गहरा नलकूप 1000 फीट का ईरा ग्राम में उत्खनन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नदी के अंदर ग्रेवल पैक्ड नलकूप दो दिनों के भीतर उत्खनन किया जाएगा। इन नलकूपों में से किसी भी नलकूप में यदि अच्छा पानी निकलता है तो उसे धीरी योजना में जोड़ा जाएगा।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि गर्मी में लू से सावधानी रखने की जरूरत है। सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा स्वास्थ्य विभाग इसके लिए सतर्क रहें। लू से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर न निकले, अधिक मात्रा में पानी पीये। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार करें। जिले में कोविड-19 संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी चौक-चौराहों में जिला स्तरीय अधिकारी मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई करें। महाराष्ट्र के साथ दुर्ग और रायपुर में लगातार कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं, इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। महाराष्ट्र से बस से आने वाले यात्रियों के नामों की सूची बनाने के लिए कहा। उन्होंने कोविड-19 की सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिले के अधिकतर विकासखंड अन्य राज्यों की सीमा से लगे हुए हैं। इन विकासखंडों के गांवों में लगातार सैम्पलिंग करें। कोरोना संक्रमण मिलने पर कॉन्टे्रक्ट ट्रेसिंग करके संपर्क आने वाले लोगों की जांच जरूर करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन होनी चाहिए। जिले में 78 स्थानों पर टीकाकरण की सुविधा दी गई है। वहीं राजनांदगांव में 15 प्राईवेट हॉस्पिटल में टीकाकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कोरोना के कारण अन्य शासकीय कार्यों की गति कम नहीं होनी चाहिए। विभागों को कार्य दिया गया है वे समय पर पूरा करें। इसके लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि गौठानों में लगातार गोबर खरीदी होनी चाहिए। इसके साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण में तेजी लाकर इसके विक्रय और निराकरण का कार्य करें। वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय के लिए रणनीति बनाएं। जो किसान वर्मी कम्पोस्ट क्रय करना चाहते है उनकी लिस्टिंग तैयार करें और फसल आने पर उन किसानों को विक्रय करें। छात्रावास, आश्रम, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, ग्राम पंचायत और अन्य शासकीय विभागों को वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए कहा। कलेक्टर श्री वर्मा ने वर्षा ऋतु में पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग फलदार, छायादार वृक्षों का वितरण करें। इसकी सुरक्षा के लिए सभी तैयारी पहले ही की जाए। उन्होंने जिले में 8 नये इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि 15 जून तक भवन निर्माण कार्य पूरा होनी चाहिए। इसके लिए आर्किटेक्ट से ले-आउट तैयार कर टेंडर जारी करें। स्कूल के लिए निर्धारित मापदण्ड के अनुसार लैब, पुस्तकालय तथा अन्य सभी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने वॉटर हार्वेस्टिंग की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक प्रगति लाने कहा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
