September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1782)

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नए साल के अवसर पर धौराभाठा पंचायत के आश्रित ग्राम बुंदेलीखुर्द में महिला समूह द्वारा गांव पर खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू ग्राम के सरपंच व संघ के अध्यक्ष नोमेश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित हुवे। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लेखराम वर्मा ने गॉव की समस्याओं को रखा। सरपंच नोमेश वर्मा ने गांव के विकास की बात कही। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने सभी को नए साल की बधाई दी व महिला समूह के आयोजन की सराहना की व गॉव के विकास में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही, उनके बाद जनपद सभापति द्वारा फीता काटकर 200 मीटर बालिका दौड़ के साथ खेल की शुरूआत किये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूह व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के डुमरडीहकला में जय महाकाल युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापाति ओमप्रकाश साहू, सरपंच दिनेश ठाकुर व ग्रामवासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्बोधन में ग्राम के सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर ने आयोजन समिति व ग्रामवासी को बधाई दिए व जब तक सरपंच पद है हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से हमारे जीवन मे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हर खिलाड़ी जीत के लिए खेलता है, लेकिन हारे हुए खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, क्या कमी रह गया उस कमी को अगली बार दूर करना चाहिए और अच्छी मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। सतत संघर्ष मेहनत और प्रयत्न से जीत हासिल हो जाती है।  सभापाति साहू ने गॉव के विकास के लिए 6150 लाख भवन व युवाओं के मांग पर जिम की घोषणा किये। कार्यक्रम में ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के हरडुवा में डोंगरगढ़ विधायक अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने हरडुवा में स्टॉप डेम का भूमिपूजन किये उनके बाद विधायक बघेल साइकिल स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक भवन का लोकार्पण किये। लोकार्पण पश्चात क्रिकेट समापन में पहुंचे, जहां खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि देरहा राम वर्मा ने विधायक बघेल को गॉव की विकास की मांग की। जनपद सदस्य हंशा सिन्हा खेल खिलाड़ी जिंदाबाद के नारों के साथ सबका अभिवादन किया। पूर्व जनपद सदस्य चंद्रेश वर्मा ने गांव के विकास की बात की ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी ने पुर्वाजों को याद करते हुए पुराने बातों को याद किये। हरडुवा हमेशा से ही खेल खिलाड़ियों के नाम से जाना जाता है।
    विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले नये साल की बधाई दी व गांव के विकास साथ मिलकर करने की बात कही। सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व विजेता टीम को बधाई दिए व आने वाले समय मे और ज्यादा मेहनत करने की बात कही व हारे हुए टीम को कहा कमी रह गयी सुधार करने की बात कही। विधायक बघेल ने गांव के विकास के लिए व्यावसायिक परिसर हेतु 8 लाख व मुक्तिधाम हेतु 5 लाख की घोषणा किये। कार्यक्रम में जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, सरपंच विनीता वर्मा, सलोनी सरपंच रतन यादव, महेश वर्मा, गन्नू वर्मा, नवीन लुनिया, नवनीत चंदेल, खिलेश वर्मा सहित आयोजक समिति ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    राजनादगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के 12 हजार पंचायत सचिव व रोजगार सहायक इन दिनों संयुक्त हड़ताल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समूचे प्रदेश में धरना दे रहें हैं । इसमें शासकीयकरण प्रमुख मांग है । आज छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने जनपद कार्यालय डोंगरगांव पहुँचकर धरना स्थल पर पंचायतों के इन फ्रंटलाइन कर्मचारियों के हड़ताल करने के मुख्य कारणों को रामदुलार साहू जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश पंचायत संघ एवं जिलाध्यक्ष राजनादगांव भी है से जाना और इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत प्रदेश के पत्रकारों के सशक्त यूनियन की ओर से पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया ।
    पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में ताला लग गया है ग्रामीण जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन से जुडी समस्याओं एवं अन्य कार्यों के लिए भटक रहें हैं,दूसरी ओर शासन के कार्यों में भी विराम लग गया है. इसके बाद भी सचिवों और रोजगार सहायको को अभी तक शासन की ओर से अब तक कोई आश्वासन नहीं मिला है ।
    बुधवार को सीएम से रायपुर में मिले सचिवों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी मांग पर विचार करने के लिए 6 माह का समय मांगा था. जिसे सचिवों ने यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि वे हमेशा से ही सरकार के द्वारा ठगे गये है इसलिए वे हड़ताल जारी रखेंगे । 25 वर्षों से ज्यादा समय से वे अपनी सेवाएँ दे रहे है. कई पंचायत कर्मी रिटायर हो गये लेकिन उनके लिए किसी भी सरकार ने कोई खास काम नहीं किया. जबकि उनके साथ नियुक्त हुए कई कर्मचारियों का शासकीयकरण हो चुका है।
    आज धरनास्थल पर छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम,दुर्ग संभाग अध्यक्ष विवेक मिश्रा के साथ त्रिनेत्रदर्शी न्यूज़ के प्रधान संपादक सुशील तिवारी भी हडताल के समर्थन में उपस्थित और हड़ताल को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिए ।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र लालबहादुर नगर, ठाकुरटोला, मडिय़ान, मेढ़ा, अछोली तथा मुसराकला का निरीक्षण किया। धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद कलेक्टर वर्मा धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे रहे है। वे स्वयं धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी की जानकारी ले रहे है तथा किसानों से चर्चा कर रहे है। धान खरीदी में आने वाली समस्याओं को दूर करने अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है।
    कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा पहले धान उपार्जन केन्द्र लालबहादुर नगर पहुंचे। वहां उन्होंने किसान पंजी की जांच की। उन्होंने केन्द्र में बारदाने की स्थिति, धान के उठाव के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि धान की खरीदी लगातार होनी चाहिए। केन्द्र में नए चबूतरे का निर्माण किया गया है जिसका उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और कहा कि साफ-सुथरा धान की खरीदी करें। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि किसानों द्वारा लाए गए बारदाने गुणवत्तापूर्वक हो इसका ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्र मडिय़ान के समिति प्रबंधक ने बताया कि कुल 1094 किसान पंजीकृत है जिसमें 533 किसानों ने अपने धान का विक्रय कर दिया है। केन्द्र में 4 कांटा बांट द्वारा धान की तौलाई की जा रही है। धान का उठाव मिलर्स द्वारा किए जा रहे है। कलेक्टर वर्मा ने खरीदे हुए धान का स्टेकिंग निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, तहसीलदार अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    1 लाख से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट की तैयारी के लिए उड़ान

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में कोविड-19 लैबोरेटरी द्वारा 1 लाख के ऊपर आरटीपीसीआर टेस्ट होने के उपलक्ष्य में आज कोविड-19 हॉस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रेणुका गाहीने ने कहा कि राजनांदगांव की लैब का कार्य सर्वोत्तम रहा है और तीव्र गति से कोविड-19 की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के अलावा भी भविष्य में इस लैब का उपयोग अन्य वायरल रोगों की जांच के लिए किया जाएगा। लैबोरेटरी के नोडल अधिकारी डॉ. विजय अंबादे ने कहा कि 31 दिसम्बर को कोविड-19 लैबोरेटरी द्वारा 2400 से अधिक सैम्पल लिए गए जो एक दिन में छत्तीसगढ़ में लिया गया सर्वाधिक टेस्ट है। उन्होंने कहा कि लैबोरेटरी के प्रारंभ से अब तक काफी दिक्कत आई, लेकिन हमने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि जहां चाह होती है वहां राह होती है। ऐसी ही सोच के साथ हमने मिलकर कार्य किया। लैब इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ पिंपककर, आरएनए एक्सट्रेक्सन इंचार्ज डॉ. सुरेंदर कौर, वैज्ञानिक प्रतिनिधि डॉ. रितू अग्रवाल एवं प्रत्येक वर्क टीम के इंचार्ज ने लैब के शुरूवाती दौर से अभी तक 1 लाख के ऊपर आरटीपीसीआर जांच करने का अपना-अपना अनुभव बताया।
    उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान कोविड-19 लैबोरेटरी की टीम ने आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी सेवाएं दी। त्वरित गति से जिले में कोविड-19 के टेस्ट के लिए टीम ने कड़ी मेहनत की। एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कोविड-19 के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट करना चुनौतीपूर्ण कार्य को इस टीम ने संभव बनाया और कोरोना की रोकथाम के लिए अपना विशेष योगदान दिया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा लंबे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले लगभग 50 हजार रूपये से ऊपर के बड़े बकायादारों को पूर्व में अनेकों बार नोटिस दिया गया, नोटिस उपरांत भी बकायेदारों द्वारा राशि जमा नहीं की गयी। जिस पर वसूली हेतु कडे कदम उठाते हुये जिलाधीश को सूची प्रेषित किया। जिलाधीश द्वारा उक्त बकायेदारों को आर.सी.सी. (राजस्व वसूली पत्र) जारी करने तहसीलदार को पत्र र्प्रेषित किया गया। निगम एवं तहसीलदार द्वारा दिये गये राजस्व वसूली पत्र से 11 बकायादारों द्वारा राजस्व कर की राशि निगम कोष में जमा की गयी। उन्होंने शेष बकायादारों से राजस्व कर की राशि वसूली करने के साथ साथ वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुये राजस्व वसूली में तेजी लाने उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह एवं राजस्व अधिकारी नारायण साहू को निर्देशित किये है।
    इस संबंध में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नं. 14 के नीरज कुमार पटेल आ. देवेन्द्र पटेल द्वारा 151786.00 रूपये, ओमानंद ट्रेडिंग कम्पनी प्रे. केतन भाई द्वारा 45352.00 रूपये कुल 197138.00 रूपये तथा वार्ड नं. 30 के ओमानंद ट्रेडिंग कंपनी प्रे. केतन भाई पटेल द्वारा 86356.00 रूपये, निलेश भाई द्वारा 86356.00 रूपये, अजय कुमार/एम.पिपलापुरे सागर भवन द्वारा 136977.00 रूपये, नीरज कुमार/डी.पटेल सागर भवन द्वारा 138175.00 रूपये, हंसाबेन/स्व. हरिलाल पटेल द्वारा 46775.00 रूपये, बसंत कुमार पटेल/ शिवगण भाई द्वारा 58170.00 रूपये, गोपाल पटेल/ शिवगण भाई पटेल द्वारा 43391.00 रूपये, यशंवत कुमार पटेल/ शिवगण भाई द्वारा 51966.00 रूपये, हिम्मत पटेल/ शिवगण भाई पटेल द्वारा 42843.00 रूपये, श्रीमती पूजा पटेल ध.प. बसंत कुमार पटेल द्वारा 104961.00 रूपये, शिवगण भाई आ. नारायण भाई द्वारा 51206.00 रूपये कुल 847176.00 रूपये, इस प्रकार कुल 10,44,314.00 रूपये निगम में संपत्तिकर की राशि का भुगतान किया गया।
    आयुक्त श्री कौशिक ने कडे निर्देश दिये है कि शेष बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं करने की स्थिति में छग नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में वर्णित प्रावधानानुसार सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। बकाया राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उत्पन्न क्षति तथा संपूर्ण हर्जे-खर्चे के लिए संबंधित भवन भूमि स्वामी एवं किराएदार स्वयं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे तथा संबंधितो की सम्पत्ति कुर्की की भी कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त बकाया कर एवं किराए की राशि का भुगतान नियत समय सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने निगम सीमाक्षेत्रान्तर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किराएदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर, समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान अतिशीघ्र करने की अपील की है। करो का भुगतान नहीं करने की स्थिति में नल विच्छेदन की भी कार्यवाही की जायेगी।

    राजनांदगांव/कवर्धा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी0के0 मेश्राम ने पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रषासनिक भवन में राजनांदगांव एवं कवर्धा वृत के सभी संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर संभागवार विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होने आरएपीडीआरपी (रिस्ट्रचर्ड-एक्सलरेटिड पावर डेवलपमेंट एंड रिफार्म प्रोग्राम) एवं आईपीडीएस (एकीकृत ऊर्जा विकास योजना) योजनाओं अन्तर्गत षामिल षहरों के लाइन लाॅस को निर्धारित सीमा में कम करने हेतु किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा इन कार्यो को षीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिए। मुख्य अभियंता मेश्राम ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि उक्त षहरों में वितरण हानि को 08 प्रतिषत से कम करने के निर्देष का पालन कड़ाई से हो तथा वितरण हानि को निर्धारित सीमा के भीतर लाये जाने हेतु सभी आवष्यक उपाय किये जाये।
    इस समीक्षा बैठक में राजस्व संग्रहण, राजस्व बकाया, बंद/खराब मीटरों को बदलने, षुन्य खपत, निगेटिव बिलिंग, वितरण हानि, विफल ट्रांसफार्मरों की जानकारी, विद्युत दुर्घटना एवं सुरक्षा के उपाय, कृशि पंपो के लिए लाइन विस्तार के कार्यो की प्रगति पर विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर समीक्षा की गई तथा आवष्यक निर्देष दिए गए। इसके अतिरिक्त बिजली बिल हाॅफ योजना तथा मोर बिजली ऐप के संबंध में चर्चा कर समुचित कार्यवाही के दिषा-निर्देष भी दिए गए। इस समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता मंगल तिर्की, तरूण कुमार ठाकुर, एस0के0 दुबे, कार्यपालन अभियंता व्ही0आर0के0 मुर्ति, बी.के. उइके, एस.आर. साण्डे, के.एल. उइके एवं एच.के. सुर्यवंषी उपस्थित हुए।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /  जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में 7 जनवरी 2021 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में आईसीआईसी बैंक सेल्स एकेडमी श्याम प्लाजा पंडरी रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित है। आयु सीमा 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र एवं रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्धारित तिथि 7 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते है।

    संबल एवं उन्नति का हर्ष किताब और पाम्पलेट्स पढ़कर
    शासन की योजनाओं की मिल रही जानकारी
    शासन की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों को मिल रहा लाभ

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छुईखदान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नैना विनोद ताम्रकार ने जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर छुईखदान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नैना विनोद ताम्रकार ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक अपलेखन पंचायत श्री मोहित राम धु्रव, सहायक लेखा अधिकारी श्री सीके पाण्डेय उपस्थित थे।
    ग्राम पदमावतीपुर के किसान लत्तूराम साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। फोटो प्रदर्शनी में संबल एवं उन्नति का हर्ष किताब और पाम्पलेट्स से शासन की बहुत सी योजनाओं को जान सके। ग्राम पंचायत चोभर के सरपंच मिथलेश कुमार जंघेल ने कहा कि शासन द्वारा जो नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है जो बहुत ही बढिय़ा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों को बहुत ही लाभ मिला है। शासन की गौठान योजना से मैं बहुत ही प्रभावित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के द्वारा लोगों को अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार हो रहा है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision