September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1782)

    ० 1 जनवरी से आयोजित शिविर में अब तक 23 लाख रूपये की वसूली
    ० जनवरी माह में ही कुल वसूली 1 करोड 42 लाख रूपये, 9 नल कनेक्शन विछेदन भी

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बकाया राजस्व वसूली के लिये वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य संपादित करने के निर्देश दिये हैं।
    निगम आयुक्त श्री कौशिक ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है, साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में वैश्विक महामारी केारोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कारण निगम के राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। उपरोक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (भवन/भूमि) कि वार्षिक भाड़ा मूल्य अवधारण निगम 1997 की कंडिका 12 के अंतर्गत नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को संबंधित भूमि भवनों के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर सम्पत्ति/समेकितकर के निर्धारण तथा वसूली हेतु प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक 11 से 30 जनवरी तक प्रतिदिन वार्डों में चलाये जाने वाले इस अभियान के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौपा गया है। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ-साथ जलकर, समेकितकर, दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जावेंगी। शिविर में राशन कार्ड में त्रुटी सुधार हेतु आवेदन भी लिये जायेगे।
    निगम आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि 25 से 30 जनवरी तक वार्ड नं. 27 व 28 के लिये आम्बेडकर भवन भरकापारा में, वार्ड नं. 25 व 26 के लिये पुत्रीशाला में, वार्ड नं. 37, 38 व 39 के लिये गंजपारा स्कूल में, वार्ड नं. 1 व 2 के लिये कर्मा भवन नवागांव में, वार्ड नं. 51 के लिये हल्दी स्कूल में, वार्ड नं. 9 व 10 के लिये शंकरपुर स्कूल में, वार्ड नं. 22 के लिये सामुदायिक मंच रेवाडीह में एवं वार्ड नं. 42, 43 व 46 के लिये सामुदायिक भवन बसंतपुर में प्रातः 10 से 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार शेष वार्डो में भी वसूली के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी नारायण साहू द्वारा प्रतिदिन शिविर का निरीक्षण किया जा रहा है। उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि दिनांक 1 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित शिविर में लगभग 23 लाख रूपये की वसूली प्राप्त हुई तथा 1 जनवरी से 22 जनवरी तक शिविर सहित वार्डो में वसूली व निगम में आकर कर पटाने वाले मिलाकर कुल 1 करोड 42 लाख रूपये की वसूली प्राप्त हुई है। साथ ही शिविर अवधि में 9 नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गयी। आयुक्त श्री कौशिक ने सभी नागरिकों से नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड शिविर में मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुये अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टीके मेश्राम ने खैरागढ़ संभाग में राजस्व संग्रहण, बंद/खराब मीटर को बदलने, वितरण हानि तथा एटीएण्डसी हानि को कम करने एवं कम खपत वाले कनेक्शनों की जांच, शुन्य खपत वाले कनेक्शनों की जांच, एसेसमेंट प्रकरण, बकाया राशि वसूली, नये कनेक्शनों की समय पर बिलिंग करने, मीटर रीडिंग की क्रास चेकिंग, आईपीडीएस शहरों के सर्वेक्षण एवं कनेक्शन टेगिंग सहित अन्य विभागीय कार्यो की प्रगति पर फील्ड अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की तथा विभिन्न लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खैरागढ़ शहर सहित संभाग में लाइन लॉस को निर्धारित सीमा में कम करने हेतु किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा इन कार्यो को षीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    मुख्य अभियंता ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि राजस्व संग्रहण में अपेक्षित वृद्धि तथा वितरण हानि को निर्धारित स्तर तक कम करने हेतु हर संभव प्रयास किए जाये। बिजली बिल हॉफ योजना तथा मोर बिजली ऐप के अधिकाधिक उपयोग के प्रचार-प्रसार के संबंध में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। खैरागढ़ संभाग में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनायें रखने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए विद्युत लाईनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबी को शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए।
    इस समीक्षा बैठक में राजस्व संग्रहण, राजस्व बकाया, बंद/खराब मीटरों को बदलने, शून्य खपत, निगेटिव बिलिंग, वितरण हानि, विफल ट्रांसफार्मरों की जानकारी, विद्युत दुर्घटना एवं सुरक्षा के उपाय, कृषि पंपों के लिए लाइन विस्तार के कार्यो की प्रगति, नये कनेक्शनों की बिलिंग समय पर करने आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर विस्तृत समीक्षा की गई एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कलानी नगर द्वारा 21 जनवरी को वीर शहीद हेमू कलानी के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया और मोमबत्ती जलाकर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी ने बताया कि भगत सिंह एवं सुभाष चंद्र बोस के हौसले से प्रभावित होकर वीर शहीद हेमू कलानी ने सिंध प्रांत में आजाद सेना का गठन किया और बचपन से ही वंदे मातरम भारत माता की जय के नारे लगाते हुए क्रांतिकारी अभियान में वह जुट गएए एक समय भारत पर अंग्रेजों ने हमला करने के लिए विस्फोटकों से भरी ट्रेन को भेजा, जिसका पता चलते ही हेमू कलानी ने स्टेशन पहुंचकर फिश प्लेट खोलने का कार्य किया परंतु अंग्रेजों द्वारा वे पकड़े गए और उन्हें फांसी की सजा दी गई जिसे वंदे मातरम और भारत माता की जय कहते हुए हंसते हंसते हेमू कलानी शहीद हो गए।
    बढ़ते कदम के अध्यक्ष डॉक्टर केएस कांजवानी ने हेमू कलानी की जीवनी को विस्तार से बताते हुए उसे आजादी की लड़ाई का सच्चा हीरो बताया। अविभाजित भारत में सिंध प्रांत में हेमू को सिंध का भगत सिंह कहा जाता था, बचपन से ही उन्होंने अंग्रेजों के नाक में दम कर रखा था और कई बार उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ प्रदर्शन आंदोलन किए थे।
    कार्यक्रम में महासचिव अमर ललवानी में भी विस्तार से समाज की गतिविधियों के संदर्भ में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी अर्जुन गंगवानी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी, गुरमुखदास वादवा, समाज के अध्यक्ष मनुमल मोटलानी, बकशाराम अंदानी, राजकुमार डूलानी, गोविंद सिंह वाधवानी, अशोक वाधवानी, अशोक तेजवानी, अर्जुन दास गंगवानी, कमल चिचेरिया, मनोहर पंजवानी, नंदलाल पंजवानी, अर्जुन वाधवानी, अशोक चंदवानी, प्रकाश वाधवानी, गोवर्धन ललवानी, चंद्रभान मोटलानी, दौलत रामचंदानी, अनिल गंगवानी, विनोद लुल्ला, कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

    shouryapath - rajnandgaon /  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे किया जाएगा। इसी प्रकार सभी अनुविभाग, तहसील एवं मतदान केन्द्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए ''सभी मतदाता बनें - सशक्त, सतर्क एवं जागरूकÓÓ थीम दिया गया है। आयोग द्वारा थीम का उद्देश्य आम जन तक प्रचार-प्रसार के लिए दिव्यांग मतदाता, युवा मतदाता, भावी मतदाता एवं महिलाओं की भागीदारी पर केन्द्रीत सभी स्वीप गतिविधियों का आयोजन अयोग द्वारा जारी सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देश मानकों के अनुसार किया जाएगा। मतदान केन्द्र स्थल पर सभी बीएलओ द्वारा वास्तविक या वर्चुअल रूप में मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन का आयोग द्वारा अनुमोदित विडियो से प्रचार-प्रसार तथा मतदान केन्द्र में बीएलओ द्वारा नये मतदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया जाएगा।
    स्वीप आयोजन सभी की भागीदारी से-
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन में मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाएगें। जिनमें Voter Helpline, pwD, c-vigil, Voter Turnout, Candidate जैसे मोबाईल एप जिनमें मतदाता पंजीयन विषयक सूचना मतदाताओं को प्राप्त होती है। उनका प्रचार -प्रचार किया जाएगा। नए निर्वाचक, नए मतदाताओं को उनके साधारण इपिक के साथ-साथ ई-इपिक प्राप्त करने की प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार, युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे के लिए डिजिटल इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाईन खेल एवं प्रतियोगिता का आयोजन, ई-इपिक डाउनलोड करने के लिए प्रचार प्रसार, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए pwD मोबाईल एप, दिव्यांग तथा वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं का प्रचार-प्रसार एवं मतदान हेतु पोस्टल बैलेट सुविधा की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही महिला मतदाताओं के भगीदारी महिलोन्मुखी गतिविधियां तथा कोविड-19 के बारे में जागरूक करने उपाय भी किए जाएंगे। जागरूकता से संबंधित कार्यकलाप निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) तथा वोटर अवेयरनेस फोरम (वीएएएफ) के साथ मिलकर सभी स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ई-इपिक किया जाएगा लांच-
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रोनिक मतदाता फोटो पहचान पत्र (ई-इपिक) लांच किया जाएगा। यह एक वहनी दस्तावेज है, जिसे प्रमाणित एवं सुरक्षित क्यूआर कोड रीडर एप्लीकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। मतदाता इसे अपने मोबाईल पर स्टोर कर सकते है। डीजी लॉकर पर अपलोड एवं प्रिंट और सेल्फ लेमिनेट भी कर सकते है। यह नये पंजीकृत मतदाताओं के लिए जारी किए जा रहे पीव्हीसी ईपिक के अतिरक्ति है। 25 जनवरी से 31 जनवरी तक वे नये मतदाता ई-इपिक डाऊनलोड कर सकते है, जिन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के दौरान पंजीकरण के समय अपना यूनिक मोबाईल नंबर दिया हो। 1 फरवरी 2021 से ऐसे मतदाता ई-इपिक डाऊनलोड कर सकते है, जिनके यूनिक मोबाईल नंबर पूर्व से ही निर्वाचक नामावली में है। शेष मतदाताओं जिनके मोबाईल नंबर मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, उनको ई-केव्हाईसी करना होगा।

    - धान खरीदी और राजस्व प्रकरणों के संबंध में दिए निर्देश
    - पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष हुई अधिक धान की खरीदी : कलेक्टर

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी तथा राजस्व प्रकरणों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक धान की खरीदी हुई है। लगभग 92 प्रतिशत किसानों ने धान का विक्रय कर दिया है। वर्तमान में कम संख्या में किसान धान बेचने के लिए शेष हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के शेष दिनों में बचे हुए वास्तविक किसानों के धान की खरीदी होनी चाहिए। राजस्व तथा खाद्य अधिकारी किसानों के पास उपलब्ध धान की मानिटरिंग करें। किसानों का जितना टोकन काटा गया है, उतने ही धान की उपलब्धता हो यह सुनिश्चित किया जाए। धान खरीदी केन्द्र में कोचिए या अन्य व्यापारियों द्वारा धान न खपाया जाए, इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिन धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने के लिए अधिक किसान बचे हैं, वहां दिनों के अनुपात में टोकन जारी करें। जिससे समय पर सभी किसानों के धान की खरीदी पूरा हो सके। खरीदी केन्द्र में तौलने वाले श्रमिक, स्थल और बारदानों की व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी समाप्ति की ओर है और जो किसानों तकनीकी कारणों से धान विक्रय करने से रह गए हैं। उनकी समस्या का समाधान करके पूरे धान की खरीदी की जाए।
    कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर इसे गंभीरता से लेते हुए लंबित प्रकरणों को जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का सुनवाई कर जल्दी ही निपटारा करें। सभी राजस्व अधिकारी कार्यों में गंभीरता लेते हुए कार्य करें। इसमें लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डायवर्सन वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि जमीन खरीदने या बेचने से पहले डायवर्सन राशि का पूरा बकाया जमा किया जाए, उसके बाद ही क्रय-विक्रय की प्रक्रिया की जाए।
    बैठक में नजूल भू-भाटक की वसूली की जानकारी, व्यपवर्तन भू-भाटक वसूली की जानकारी, अविवादित, विवादित नामांतरण प्रकरणों के निराकरण की जानकारी, अविवादित, विवादित बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की जानकारी, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की जानकारी, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत एवं दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को अनुदान सहायता राशि का भुगतान, रबी फसल की गिरदावरी, ओलावृष्टि, असामयिक वर्षा से हुई फसल की क्षति का सहायता अनुदान, मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी गई राशि का भुगतान, नवीन राजस्व ग्राम निर्माण की प्रगति, मसाहती एवं असर्वेड ग्रामों का अभिलेख निर्माण तथा वन अधिकार पत्र, पूर्व अर्जन राशि का भुगतान, लोक सेवा गारंटी की स्थिति की जानकारी, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, एसडीएम मुकेश रावटे सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय राजस्व अधिकारी जुड़े रहे।

    - जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी
    - गौठान के विकास के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें : जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत
    - वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं प्रबंधन के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत ने आज शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करने के लिए खैरागढ़ विकासखंड के गौठान ग्राम एवं अन्य निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान ग्राम पिरचापहाड़, भरतपुर एवं अचानकपुर नवागांव गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं प्रबंधन के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और चारागाह में नेपियर चारा के प्रबंधन हेतु निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह गौठान ग्राम का विजिट करने एवं वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय सुनिश्चित करने हेतु कहा। पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर से पशुओं के टीकाकरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बागवानी विभाग के अधिकारी से गौठान सामुदायिक बाड़ी में कार्य कर रही महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के संबंध में जानकारी ली।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वसंत ने सामुदायिक बाड़ी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में लगे उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और एनआरएलएम की टीम को निर्देश दिया कि गौठान ग्राम के समूह अधिक से अधिक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने ग्राम पंचायत पांडादाह में निर्माणाधीन वन धन विकास केंद्र का अवलोकन किया एवं एसडीओ व तकनीकी सहायक को आवश्यक निर्देश दिया। सभी विभागों के अधिकारी एवं जमीनी स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौठान को विकसित करना है। इसके लिए विकासखंड स्तर के विभाग समन्वय स्थापित करते हुए सभी गौठान के कार्यक्रम में प्रगति लाएं। इस दौरान श्रीमती रोशनी भगत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्री मनीष साहू एसडीओ, आरके मेहरा उद्यानिकी विभाग, आर शर्मा कृषि विभाग, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु धन विकास विभाग, उपेंद्र वर्मा पी ओ मनरेगा, दीनानाथ लिल्हारे बीपीएम एनआरएलएम, बैधनाथ वर्मा ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग से अधिकारी बागवानी विभाग से अधिकारी एडीईओ, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत के सरपंच, गौठान समिति के अध्यक्ष, रोजगार सहायक समूह की महिलाएं एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    - जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम आयोजित
    - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल


    राजनांदगांव / शौर्यपथ / वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने आज हॉटल एबीस ग्रीन्स में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह उद्यम समागम अधिक से अधिक लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। वर्ष 2019-2024 की औद्योगिक नीति के तहत उद्यमियों को समावेशी विकास आत्मनिर्भर एवं परिपक्व अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए विभिन्न तरह की छूट प्रदान की गई है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश में लोकल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। जहां 50 हजार करोड़ रूपए का एमओयू किया गया। शासन की नीति विश्वसनीयता पर आधारित है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 4 हजार करोड़ रूपए की जमीन टाटा से लेकर वापस आदिवासियों को प्रदान की गई।
    उन्होंने कहा कि किसी भी भू-स्वामी की जमीन उसकी सहमति से ही लेना चाहिए। बस्तर में आकर्षक पैकेज, पुर्नवास की व्यवस्था के साथ आदिवासियों की सहमति के आधार पर औद्योगिक नीति का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सोच के अनुरूप उद्योगपतियों को पूंजी निवेश में छूट एवं औद्योगिक निवेश में प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए है।
    वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि लघुवनोपज खरीदी में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है और 112 करोड़ रूपए का लघुवनोपज समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा खरीदा गया है, जो देश का 73 प्रतिशत लघुवनोपज है। उन्होंने कहा कि वैल्यू एडिशन के बाद लघुवनोपज का लाभ महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा। वर्ष 2019 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 602 करोड़ रूपए पारिश्रमिक भुगतान किया गया। तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक दर वर्ष 2018 में 2500 रूपए बोरा था, जिसे बढ़ाकर 4000 रूपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रचुर लघुवनोपज को देखते हुए वनोपज, हर्बल तथा खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए वनांचल उद्योग पैकेज लाया गया है। जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक निवेश करने वाले उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना गोबर पर आधारित विश्व की पहली योजना है, जिससे प्रदेश के 1 लाख 48 हजार परिवार को रोजगार मिला है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है। शासन की ओर से किसानों के 9 हजार करोड़ कर्ज की माफी की गई है। वहीं सभी के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न दिया जा रहा है। 2500 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को तीन किश्त की राशि दी जा चुकी है और चौथी किश्त मार्च में दी जाएगी।
    वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि शासन द्वारा 2019-2024 के लिए औद्योगिक नीति का निर्माण किया गया है। नीतियों का निर्धारण करने के पूर्व अधिकारियों ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात एवं अन्य राज्यों का भ्रमण कर औद्योगिक नीति का अवलोकन किया और प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप सबसे अच्छी औद्योगिक नीति का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में दो वर्ष में 41 उद्योग लगे हैं और इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढिय़ा एवं किसान हंै। राज्य शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लघु वनोपज से समृद्ध प्रदेश है और यहां खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की जाएगी। प्रदेश के उद्योगपतियों को सुविधाएं देने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली की व्यवस्था की गई है। ताकि एक ही नोडल कार्यालय जो वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अधीनस्थ होगा। जहां आवेदन प्राप्त कर निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र राजीव शुक्ला ने बताया कि राजनांदगांव जिले में कुल 6982 औद्योगिक इकाई कार्यालय में पंजीकृत है। जिसमें सूक्ष्म एवं लघु इकाई 6968 तथा मध्यम एवं लार्ज इकाई की संख्या 14 है। पिछले 2 वर्षों में जिले में कुल 41 नवीन इकाई स्थापित हुए है। जिसमें से कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के 17 इकाई स्थापित हुए हैं। इन इकाईयों के स्थापित होने से जिले में कुल 55 करोड़ 37 लाख रूपए निवेश एवं 393 मानव रोजगार का सृजन हुआ है। फूडपार्क के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है एवं भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है। युवा उद्यमियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित योजना (वर्ष 2019-20) में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले को आबंटित लक्ष्य 42 के विरूद्ध 61 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत जिले को आबंटित लक्ष्य 23 के विरूद्ध 23 हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किया गया है। उपरोक्त योजनाओं में क्रमश: 450 एवं 48 रोजगार सृजित हुए हैं।
    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर इंद्रशाह मण्डावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगाांव दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज़ खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पार्षद कुलबीर छाबड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, आईबी ग्रुप के डायरेक्टर अंजुम अलवी एवं उद्योगपति उपस्थित थे।

    पशु क्रूरता  को समाप्त करने के लिए लोगोंं में जनजागरूकता लाने की जरूरत - महामण्डलेश्वर राजेश्री डॉ. महन्त रामसुन्दर दास

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर राजेश्री डॉ. महन्त रामसुन्दर दास की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक कलेक्टारेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में महामण्डलेश्वर राजेश्री डॉ. महन्त रामसुन्दर दास ने कहा कि पशु क्रूरता को समाप्त करने के लिए लोगोंं में जनजागरूकता लाने की जरूरत है। जगजागरूकता से पशुओं पर होने वाले अन्याय एवं अत्याचार को रोका जा सकता है। इसके लिए लोगों को संस्कारित करें और पशु-पक्षियों के प्रति जागरूक करें। जिले में गौशाला संचालित करने का उद्देश्य गौ की रक्षा करना होना चाहिए। हमारी परंपरा एवं संस्कृति में गाय को माता मानकर पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गाय को संरक्षण प्रदान करने के लिए गांव के साथ नगरों में भी गौठानों का निर्माण किया है। गौठानों के निर्माण होने से पशुओं की दुर्घटनाओं में कमी आयी है। जिले में पशुओं के प्रति कू्ररता के निवारण के लिए सोसायटी (एसपीसीए) का गठन किया गया है। इसके अनुसार पशुओं के प्रति कू्ररता पूर्ण व्यवहार एवं नियम के विरूद्ध पशुओं का परिवहन करने की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई किया जा सकता है।
    महामण्डलेश्वर राजेश्री डॉ. महन्त रामसुन्दर दास ने कहा कि राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती जिला है। जहां गौवंशियों के परिवहन की संभावना अधिक होती है। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करें। सीएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि पशुओं का अवैध परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सभी मामले न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। महामण्डलेश्वर राजेश्री डॉ. महन्त रामसुन्दर दास ने कहा कि अवैध परिवहन करने वाले वाहनों का राजसात की कार्रवाई किया जाना चाहिए। मांस, मछली, कुक्कुट व्यवसायियों द्वारा अधिकांशत: अव्यवहारिक प्रवृत्ति जैसे पक्षी एवं पशुओं को उलटा लटकाकर परिवहन किया जाता है, जो कि पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत आता है। इसे रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन गौभ्यारण बनाने के विषय में विचार कर रही है। इसके लिए जिले में जगह का चयन किया जाए। वहीं रूग्णालय निर्माण के लिए स्थान का चयन कर प्रस्ताव भेजने कहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण के लिए सोसायटी का गठन नियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
    बैठक में पशुओं के प्रति क्रूरता करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी करते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई के लिए सचेत किया जाना, पशु परिवहन के लिए क्षमता के अनुरूप एवं शासन के नियमानुसार पशुओं का परिवहन किए जाने, सड़कों पर खुले में विचरण करने वाले पशुओं को पशु पालकों की सहायता से खुले में न छोडऩे संबंधी प्रचार-प्रसार, जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मांस, मछली बाजार पर शासन के नियमानुसार उचित व्यवस्थापन एवं स्वास्थ्य, मांस परीक्षण पशु चिकित्सा सहायता शल्यज्ञ से कराने उपरान्त बिक्री किया जाये एवं मांस, मछली व्यवसायियों का पंजीयन अनिवार्यत: एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पशु क्रूरता निवारण समिति के उपाध्यक्ष गिरवर जंघेल, सचिव गिरधारी वर्मा, सदस्य रूपेश दुबे, वन मंडलाधिकारी बीपी सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, सीएसपी मणीशंकर चंद्रा, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस सहित अन्य अधिकारी एवं पशु चिकित्सक उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। विगत माह पूर्व ही उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की थी। इस माह में भी उन्होंने विधायक निधि से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों हेतु 1 करोड़ 48 लाख रुपए के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाई है। डा. सिंह क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाते हुए राजनांदगांव विधानसभा के 54 विकास कार्यों पर प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाई है।
    डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़ीकला, ग्राम पंचायत कोटराभांठा, ग्राम पंचायत कुम्हालोरी, ग्राम पंचायत बैगाटोला, ग्राम पंचायत बोरी तथा ग्राम पंचायत सुरगी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भोड़िया के ग्राम ढोड़िया, ग्राम पंचायत आरला के ग्राम बुचीभरदा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत देवादा में नाली निर्माण के लिए 2.60 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।
    इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिंघोला, सुकुलदैहान, पनेका, बांकल, रवेली, ठाकुरटोला, भंवरमरा, डीलापहरी, भोडिया, मगरलोटा, ग्राम पंचायत मुड़पार तथा ग्राम पंचायत बागतराई मुक्तिधाम में शेड निर्माण हेतु प्रत्येक कार्य के लिए 2 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत खैरा में कर्मा भवन के पास एवं ग्राम पंचायत मोखला में देवन घर से नया तालाब तक नाली निर्माण हेतु 2 लाख रूपये, ग्राम पंचायत मुड़पार के ग्राम मलपुरी के वार्ड क्रमांक 14 में मैदान समतलीकरण के लिए 2 लाख रूपये, ग्राम पंचायत इंदावानी में जानकी बाई साहू घर से बाजार चौक तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बैगाटोला शीतला चौक के पास सामुदायिक भवन के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
    इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 16 लेबर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभांठा के सतनाम पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्रत्येक कार्य के लिए 3 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत सांकरा में सामुदायिक भवन सह मंच निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की मंजूरी मिली है। वार्ड क्रमांक 43 चंद्रा कॉलोनी शीतला मंदिर के पास शेड निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 2 दीवानटोला में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 9 शंकरपुर में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 8 मोतीपुर में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपयेए वार्ड क्रमांक 19, 36 ब्लॉक में सीसी रोड़ सह नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 36 सेठी नगर में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत भर्रेगाँव राधाकृष्ण मंदिर के पास सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत ठेकवा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फरहद एवं ग्राम पंचायत बिरेझर में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये, ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द के वार्ड क्रमांक 2 में सीसी रोड निर्माण हेतु 2.60 लाख रूपये की मंजूरी मिली है।
    ग्राम पंचायत तोरनकट्टा में माखन लाल साहू घर से नाली निर्माण हेतु 2 लाख रूपये तथा ग्राम मोखला पंचायत भवन के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 2 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 17 में नाली निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 48 शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 4 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 28 इंदिरा सरोवर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 29 चंडी मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 25 शीतला वार्ड में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 26 सूर्यमुखी देवी वार्ड में सामुदायिक भवन के लिए 4 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 31 जनता कॉलोनी साईं मंदिर के पास उद्यान में बगीचा निर्माण हेतु 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, जनपद सभापति, कर्मा सेना जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तेलघानी बोर्ड के गठन की घोषणा पर आभार व्यक्त किया है। ओमप्रकाश साहू ने कहा की तेलघानी बोर्ड के गठन से साहू समाज की पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। तेलघानी बोर्ड के माध्यम से नई तकनीक का विकास होगा, जिससे तेल उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। महासमुंद में आयोजित संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन पत्रिका विमोचन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए  तेलघानी बोर्ड के गठन की घोषणा किये है जिमसें प्रमुख रूप से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी प्रमुखगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ओमप्रकाश साहू ने इस घोषणा पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision