
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर एसडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय के मार्गदर्शन में तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा तहसील छुईखदान क्षेत्र में लंबित 59 नामांतरण प्रकरणों का एक ही दिन में विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन अंतिम निराकरण आदेश पारित कर पक्षकारों को राहत प्रदान किया गया। हल्का पटवारियों को पारित आदेश का क्रियान्वयन कर तीन दिवस के भीतर अभिलेख दुरूस्ती कर किसान किताब अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पक्षकारों को तहसील कार्यालय आना न पड़े इसके लिए सहूलियत प्रदान करते हुए ऑनलाइन तरीके से नामांतरण प्रकरणों के निराकरण की व्यवस्था प्रदान की है। जिसके तहत भूमि की रजिस्ट्री होते ही पंजीयन कार्यालय से ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से राजस्व विभाग को प्राप्त हो जाता है। जिससे सीधे नामांतरण की कार्रवाई ऑनलाइन प्रारंभ हो जाती है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही क्रेता-विक्रेता को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त होती है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के मार्गदर्शन पर शहर जिलाध्यक्ष शमशूल आलम, युवा शहर अध्यक्ष दीपक सोनी, युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी, ब्लाक अध्यक्ष टिंकू देवांगन, नगर निगम अध्यक्ष बिलाल खान, शहर अध्यक्ष शुभम चाकोले, युवा छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अलकेश उजवने, अल्पसंख्यक अध्यक्ष परवेज गोरी, ब्लाक अध्यक्ष टिकेश्वर साहू, रोहित कुमार, करन पांडे के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्टोरेट में किया गया। जमकर प्रदर्शन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि एसडीआरएफ के अंतर्गत कोरोना काल में सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के एमएचएम के अंतर्गत निरंतर सेवा में रखे सरकार, जिससे आने वाले समय में कोरोना काल की तीसरी लहर अगर आती है, तो हमारे पास स्टाफ नर्सो की कमी ना हो और स्वास्थ्य कर्मी जो सेवा दे रहे हैं .
यह एक वर्ष से स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे हैं, इनका भी जीवन निरंतर चलता रहे जो कि उन्होंने अपना कीमती समय अपनी जान को हथेली में रखकर कोरोना काल में सेवा दी है। इस नाते इनका अधिकार बनता है और सरकार का दायित्व बनता है की इन्हें एनएचएम के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य विभाग में सेवा प्रदान करें, जिससे इनको एवं उनके परिवार को किसी प्रकार की आगे की जीवन जीने में कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
अग्रवाल ने आगे कहा कि सरकार को तीसरी लहर का कोई डर नहीं है, कोई चिंता नहीं है इसलिए स्टाफ नर्स जो एसडीआरएफ के अंतर्गत अपनी जान को हथेली में रखकर 1 वर्ष से कोरोना काल में अपनी सेवा देते आ रहे हैं, उन सभी सेवारत स्टाफ को जान-बुझकर निकाली जा रही है। जो कि न्याय उचित नहीं है। डीएमएफ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे स्टाफ नर्स के साथ न्याय करें सरकार।
० जिले में शहद एवं लाख उत्पादन में असीम संभावनाएं
० लघुवनोपज की प्रोसेसिंग तथा मार्केटिंग लिंकेज से ग्रामीणजनों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
० प्रधानमंत्री वन धन केन्द्र तथा नेशनल बीकिपिंग एवं हनी मिशन योजना के संबंध में बैठक संपन्न
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री वन धन केन्द्र तथा नेशनल बीकिपिंग एवं हनी मिशन योजना के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री वन धन केन्द्र तथा हनी मिशन योजना से जुड़े सभी विभागों को जागरूकता के साथ समन्वित कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में शहद उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं, इसके लिए मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। जिले में लाख, चिरायता एवं अन्य लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में है। इनके प्रोसेसिंग तथा मार्केटिंग लिंकेज से ग्रामीणजनों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। इस कार्य में वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सम्मिलित रूप से कार्य करें। कृषि विज्ञान केन्द्र से तकनीकी सहयोग लें। ऐसे लघुवनोपज या कार्य जिनसे ग्रामीणजनों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, ऐसी संभावनाओं की तलाश कर उन्हें क्रियान्वित करें। इसके लिए विजन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे करें। उन्होंने कहा कि वन धन केन्द्र में स्थानीय लोगों की सहभागिता होनी चाहिए, उस आधार पर कार्य आरंभ करें। उन्होंने कहा कि जिले में लाख बहुतायत है कृषि विभाग लाख उत्पादन के लिए किसानों को प्रशिक्षण दें।
जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि शहद एवं मक्का की प्रोसेसिंग के साथ ही लाख संग्रहण को बढ़ाने के लिए कार्य कर सकते हैं। इसके लिए कृषि विज्ञान केन्द्र से सहयोग लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। कृषि महाविद्यालय के अविनाश गुप्ता ने कहा कि मधुमक्खी पालन के लिए यह आवश्यक होता है कि मधुमक्खी के लिए जुलाई एवं अगस्त में भोजन की व्यवस्था रहे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पोलन ट्रेप विधि के जरिए कार्य किया जा सकता है। इस कार्य के लिए एक साथ 500 परिवारों को प्रशिक्षित किया जा सकता है। दंतेवाड़ा के प्रगति प्रयास संस्था के प्रतिनिधि ने मधुमक्खी पालन के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, एसडीएम मानपुर राहुल रजक, उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र की डॉ. मोहनिसा जंघेल, उद्यानिकी वैज्ञानिक श्रीमती गुंजन झा, मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह के शिव कुमार देवांगन उपस्थित थे।
० गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियों व प्रोटीनयुक्त भोजन करने किया प्रेरित
० छुरिया और डोंगरगढ़ विकासखंड के गांवों में धूमधाम से मनाया गया वजन त्यौहार
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के छुरिया विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों को रंगोलीए गुब्बारों और फूलों से सजाकर खुशनुमा वातावरण में वजन त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन ने वजन त्यौहार में पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं प्रेरक पोस्टर तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीणों को सुपोषण के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया।
वजन त्यौहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत तथा उनके आश्रित ग्राम झिथराटोला, बनियाटोला, बरछाटोला, हालेकोसा, मगरधोघरा, रीवाटोला, जरहामहका, पुर्रामटोला, बरेठटोला, दीवानटोला, घुसपाल, लाममेटा, गोपालपुर, बजरंगपुर, पैरीटोला, पेंड्रीडीह व भेजराटोला सहित कई गांवों में सुपोषण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों का वजन लेने के बाद उन्हें टॉफी बांटी गई। साथ ही 11 से 18 वर्ष की किशोरियों में एनीमिया जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। वजन करने पर स्वस्थ-सुपोषित पाए गए बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से नवाचार भी किया गया। बच्चों के वजन पश्चात उचित खान-पान के माध्यम से कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में यह पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अछोली में क्रमांक 1 से 4 तक के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग डोंगरगढ़ सेक्टर की प्रभारी सुपरवाइजर रेखा नेताम की अगुवाई में वजन त्यौहार मनाया गया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के हितग्राही बच्चों का तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात बच्चों का वजन तौला गया तथा उनकी लंबाई का भी मूल्यांकन किया गया, जिसमें पता लगा, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 और 3 के बच्चे सोनाक्षी साहू (परिवर्तित नाम), रूद्र साहू (परिवर्तित नाम) एवं वेदांत (परिवर्तित नाम) जन्म के समय तो कुपोषित थे, लेकिन अब वह तीनों सुपोषित हैं।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत छुरिया परियोजना के सभी 199 आंगनवाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वजन त्यौहार को सार्थक करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों को प्रमुखता से शामिल गया। वहीं पोषण एवं रेडी-टू-इट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर जनसामान्य को पौष्टिक आहार ग्रहण करने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
० जिले में 74 हजार 349 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन
० जैविक खेती की दिशा में बढ़ते कदम, किफायती वर्मी कम्पोस्ट जनसामान्य के लिए उपलब्ध
० महिलाओं के स्वावलंबन, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दस्तक
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन की किसान हितैषी गोधन न्याय योजना के तहत बने वर्मी कम्पोस्ट से अब फसल लहलहायेगी। गोधन न्याय योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन ला रही है। यह दस्तक है स्वावलंबन, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की। यह योजना गौपालकों एवं समूह की महिलाओं की न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है, बल्कि सामूहिक चेतना भी ला रही है। शासन की मंशानुसार जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में हरसंभव कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य में गति आई है। अब तक जिले में 74 हजार 349 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण किया गया है। जिले में कुल 661325.9276 कि्ंवटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसमें से 50277.16 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 24072.43 कि्ंवटल सुपर कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। अब तक 40570.31 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 2873.38 कि्ंवटल सुपर कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में सभी जनपद सीईओ एवं उनकी टीम वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सभी विकासखंडों में वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए विक्रय केन्द्र खोले गए हैं। किसान एवं नागरिक इन विक्रय केन्द्रों से वर्मी कम्पोस्ट खरीद सकते हैं।
किसानों के साथ ही शहर में किचन गार्डन के लिए भी वर्मी कम्पोस्ट उपयुक्त है। जैविक खेती के उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। वर्मी कम्पोस्ट किसानों के लिए किफायती है। रासायनिक उर्वरक की तुलना में वर्मी कम्पोस्ट मृदा के लिए अच्छा होता है। वर्मी कम्पोस्ट अनिवार्य पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है तथा पौधों की बढ़ोतरी में इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसे आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है। यह मृदा की संरचना तथा भूमि के जल धारण की क्षमता बढ़ाता है एवं मृदा क्षरण को रोकता है। वर्मी कम्पोस्ट में विभिन्न प्रकार के लाभकारी सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं। भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि करने के साथ ही फसल उत्पादन में वृद्धि, सिंचाई अंतराल में वृद्धि करता है।
राजनांदगांव ।शौर्यपथ / नगर के सम्मानित वरिष्ठ जन श्री विष्णु नंद (बिल्लू) चौबे की सुपुत्री कुमारी रोशी चौबे ने एक बार फिर अपने शहर,शाला,माता-पिता एवं परिवार जन का नाम गौरवान्वित किया है। रोशी चौबे ने आईएससी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90% अंकों के साथ अपनी शाला के साथ-साथ शहर में आईसीएसई बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।रोशी चौबे बचपन से ही बहुत होनहार छात्रा रही है एवं पढ़ाई में उत्कृष्टता के साथ कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम रोशन कर चुकी है। बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेसिफिक स्कूल गेम्स एडिलेड ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में भारत का नाम रोशन कर चुकी है। बास्केटबॉल खेल में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा मनोनीत हाई परफॉर्मेंस मैनेजर एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्री के. राजेश्वर राव ,प्रशासनिक अधिकारी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्रीमती के .राधा राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त रोशी ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना डंका बजाया है।रोशी की बचपन से ही आदत रही कि वह शाला में दिए गए होमवर्क को उसी दिन कंप्लीट कर लिया करती थी। कक्षा दसवीं में सीजी बोर्ड में 94% प्राप्त कर टॉपर बनी रोशी चौबे ने आईसीएसई बोर्ड में प्रवेश लिया एवं आईसीएसई बोर्ड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्रदेश स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी रोशी ने अपनी शाला रायल किड्स कान्वेंट का नाम गौरवान्वित किया है एवं संपूर्ण शाला परिवार में भी हर्ष व्याप्त है ।रोशी चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे एवं दीपेश चौबे की बहन है एवं प्रसिद्ध सीविल कांट्रेक्टर श्री शिवा चौबे की भतीजी हैं ।माता श्रीमती सरिता चौबे एवं परिवार जन को समस्त शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं। रोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं शाला परिवार शाला प्रबंधन डॉ श्रीमती सविता सिंह ,श्री संजय बहादुर सिंह ,श्री सावन्त बहादुर सिंह , श्री अशोक चौधरी के निरंतर प्रेरणादाई प्रोत्साहन को दिया है ।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर घोषित हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों का श्रेय अपने प्राचार्य एवं गुरु अभिषेक खंडेलवाल एवं समस्त शिक्षकों को दिया है।
० थाना ठेलकाडीह पुलिस की कार्यवाही
० अवैध शराब ए जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी
० आरोपियों को भेजा गया जेल
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जीसी पति के मार्गदर्शन में ठेलकाडीह में नवीन थाना खुलने के बाद अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में मुखबीर सूचना मिलने पर थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रेड कार्यवाही कर 22 जुलाई 2021 को ग्राम बुंदेलीकला तालाब के पास आरोपी किशन सिन्हा पिता जगन सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी शंकरपुर राजनांदगांव के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 3.060 बल्क लीटर व नगदी रकम 250 रूपये जप्त कर व आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 38/2021 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ग्राम महरूम कला में आरोपी शिवनंदन गालब पिता आनंदराम उम्र 49 वर्ष ग्राम महरूमकला थाना ठेलकाडीह के कब्जे से 6 बोतल गोवा स्पेशल एवं 7 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की शराब कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर व नगदी 500 रूपये तथा आरोपी संतोष कुमार यादव पिता स्व. धनुष यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम महरूमकला थाना ठेलकाडीह के कब्जे से 36 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 6.480 बल्क लीटर व नगदी रकम 600 रूपये जप्त कर क्रमशः अपराध क्रमांक 39/2021 व 40/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रमेश कोरेटी, प्रधान आरक्षक आशीष वर्मा, आरक्षक सुरेन्द्र सिन्हा, बिजेश साहू, अनमोल वैष्णव, महिला आरक्षक सत्यभामा ठाकुर, बृजकुमारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर जयप्रकाश बढई एवं एसडीओपी मानपुर हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जाँगड़े के नेतृत्व मे प्रार्थी अन्नु राम पिता स्व. छेरकु राम तारम जाति गोड़ उम्र 18 साल साकिन स्कूल पारा वाको थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव ने थाना आकर 17.06.2021 को लिखित रिपोर्ट किया है कि घटना दिनांक 16.06.2021 को इसकी नाबालिग बहन (पीड़िता) को शौच के लिए जाना है टार्च दिखाएगी कहकर साथ में ले जाकर घटना स्थल स्कूल के पीछे जंगल मे पीड़िता को नाबालिग जानते हुए बहला फुसलाकर जबरदस्ती पीड़िता के साथ आरोपी कलेश्वर उर्फ कुलेश्वर यादव साकिन कोडेखुर्से जिला कांकेर ने दुष्कर्म किया। आरोपी अपराध घटित करने के बाद फरार हो गया था।
रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 43/2021 धारा 363, 376 (क, ख) भादंवि, 5 (ड), 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के अरोपी का पता तलाश पुलिस के द्वारा लगातार किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान आरोपी का थाना कोडेखुर्से, पखांजुर, बांदे एवं दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र मे प्रतिदिन अलग-अलग गांव बस्ती मे दोस्तो व रिश्तेदारों के घर में परिवार सहित अपने मौजुदगी को छिपाते हुए छुपकर रहने की जानकारी मिली।
इसी तारतम्य मे 22 जुलाई 2021 को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना खड़गांव से पुलिस टीम तैयार कर फरार आरोपी कलेश्वर उर्फ कुलेश्वर यादव का पता तलाश हेतु उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम बस्ती में दबिश दी गई एवं ग्रामीणों से पुछताछ के दौरान आरोपी के संबंध मे छोटी-छोटी जानकारी मिलती गयी, जिसके आधार पर रात्रि मे उक्त थाना क्षेत्रों के गांव में पता तलाश करते रहे। अंततः 23 जुलाई को सुबह थाना पखांजुर क्षेत्र के अतिसंवेदन नक्सली क्षेत्र ग्राम अलवर से हिरासत में लेकर थाना खड़गांव लाया गया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर ज्यु. रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरी. एमएल साहू, प्रधान आरक्षक चंद्रभुवन मंडावी, अन्य आरक्षक की सराहनीय भुमिका रही।
० पुत्र ने की पिता की गला दबाकर निर्मम हत्या
० परिवारिक विवाद बना हत्या का कारण
राजनांदगांव / शौर्यपथ /19 जुलाई की रात्रि में आरोपी उमाकांत वर्मा उर्फ पंकज ने अपने पिता रामचंद वर्मा को पूर्व से चल रहे परिवारिक विवाद के कारण एवं खेत को अपने नाम पर न करने की झगड़ा, लड़ाई के कारण गला दबाकर हत्या कर दिया एवं लाश को स्वयं के घर के पीछे खेत जमीन में गढ्ढा खोदकर मिट्टी से ढक दिया था। सूचना प्राप्त होने पर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रेश सिंह ठाकुर के आवश्यक मार्ग दर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष लाश का उत्खनन कार्यवाही कर लाश को बरामद किया गया।
मौके पर देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/21 धारा 302, 201 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं सीएचसी डोंगरगढ़ से शव का पीएम कराया गया है। आरोपी उमाकांत वर्मा उर्फ पंकज को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो परिवारिक विवाद के कारण एवं खेत जमीन को अपने नाम पर न करने से गला दबा कर हत्या करना कबूल किये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / परिवार नियोजन के स्थाई साधन नसबंदी को लेकर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अब 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। कोविड महामारी की विषम परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों को परिवार नियोजन का लाभ मिले, इसे देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार की ओर से राज्यों को 31 जुलाई तक उक्त पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया गया है।
इससे पूर्व 11 जुलाई से 24 जुलाई तक परिवार नियोजन के स्थाई साधन नसबंदी को लेकर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का दूसरा चरण आयोजित किया जाना था। इसके अंतर्गत पंजीकृत इच्छुक लाभार्थियों (महिला-पुरुष) की जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नसबंदी की सुविधा दी जा रही थी। निर्देश के बाद अब 31 जुलाई तक उक्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजित रखने के अस्थाई साधनों जैसे-कंडोम, माला एन, अंतरा इंजेक्शन और छाया टेबलेट को अपनाने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
वर्तमान समय में कोविड महामारी का प्रभाव है, जिसको ध्यान में रखते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए के लिए इस वर्ष जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कई तरह की गतिविधियां की जा रही हैं। यह आयोजन दो चरणों में संचालित हो रहा है। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़े के रूप में मनाया गया। जिसमें परिवार नियोजन के महत्त्व के बारे में गांवों में जागरूकता का प्रयास किया गया। इसी तरह दूसरा चरण 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के रूप में मनाया जाना था, जिसे अब जुलाई अंत यानि 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस पूरे पखवाड़े में परिवार नियोजन सेवा अंतर्गत गर्भ निरोधकों के अस्थायी और स्थायी दोनों ही साधनों की की सेवा हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी, अस्थायी सुविधा हेतु सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कंडोम बॉक्स की रिफिलिंग, ओसीपी के अतिरिक्त पैकेट हितग्राही वितरण शामिल है। इसके साथ ही पीपीआईयूसीडी की व्यवस्था शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए
मानपुर और मुढ़ीपार सहकारी बैंक भवन का निर्माण 36.36 लाख रूपए की लागत से करने की घोषणा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला सहकारी केन्द्रीय राजनांदगांव के नवयुक्त अध्यक्ष नवाज खान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री गोविन्द राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसानों के लिए सहकारी बैंक महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालकों को सहकारिता आंदोलन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है और ग्रामवासियों को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी से गांवों का विकास हो रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी से वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है। अब तक 9 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट विक्रय किया जा चुका है। जिसके सुखद परिणाम दिखाई दे रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती की ओर बढ़ें, जैविक खेती से मिलने वाले कृषि और उद्यानिकी उत्पाद तथा अनाज स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से किसानों के लिए लाभप्रद होंगे। जैविक उत्पादों का डेढ़ से दोगुना दाम बाजारों में मिल रहा है। लोग भी जैविक उत्पादों का उपयोग करने लगे हैं। रासायनिक उर्वरक के अधिक उपयोग से अनेक बीमारी होने की संभावना होती है। इस कारण जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। रासायनिक खाद के उपयोग के बदले जैविक खाद एक अच्छा विकल्प है। मुख्यमंत्री ने बैंक के अध्यक्ष नवाज खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के वनांचल के गांव मानपुर और मुढ़ीपार (खैरागढ़) में सहकारी बैंक के भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहकारी बैंक के भवन का निर्माण 36 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।
परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी प्राथमिकता धान खरीदी है। यह कार्य सहकारी समिति के माध्यम से होता है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्होंने अध्यक्ष के रूप में नवाज खान का चयन किया है और वे इस कार्य में खरे उतरेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी का कार्य करती है इसके बाद कस्टम मिलिंग करती है। शासन ने किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदा, किसानों का कर्ज माफ किया गया, हर व्यक्ति को राशन कार्ड के दायरे में लाकर सभी का राशन कार्ड बनाया गया। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 10 हजार रूपए की राशि प्रति एकड़ देने की योजना लाई गई। पूर्व में 31 लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य में किया जा रहा था लेकिन वर्तमान में 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य में किया जा रहा है। पूरे देश में 74 प्रतिशत लघुवनोपज खरीदने का कार्य छत्तीसगढ़ ने किया है। देश में छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज खरीदने में प्रथम स्थान पर है। तेन्दूपत्ता 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रूपए किया गया है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट तथा सुपर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करने योजना की संसद में भी सराहना की गई और पूरे देश में लागू करने की बात कही गई। छत्तीसगढ़ में 1 लाख 68 हजार गोबर संग्रहण का कार्य करते हैं। अभी तक 98 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। शासन ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना प्रारंभ किया है।
संसदीय सचिव एवं विधायक इंद्रशाह सिंह मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान है और उन्हें किसानों के सुख-दुख का अंदाजा है। वे सब के हित में निर्णय लेते हंै। किसानों के हित में कार्य करने के लिए नवाज खान को चुना गया है। कोरोना काल में शासन द्वारा अच्छे कार्य हुए हंै। इस अवधि में राशन की कमी नहीं हुई है। मनरेगा के तहत मजदूरों को कार्य दिया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नवाज खान ने इस अवसर पर कहा कि राज्य शासन ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। सहकारी बैंक के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों-गांवों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगें।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम मुख्यमंत्री निवास में और छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, संसदीय सचिव एवं विधायक इंद्रशाह सिंह मंडावी, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह और विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पद्म कोठारी, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बसंतपुर स्थित साईन स्कीन क्लीनिक द्वारा क्लीनिक के पास मलमा रखने एवं बार बार समझाईस के बाद मलमा नहीं उठाने पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला ने साईन स्कीन क्लीनिक से गंदगी फैलाने के तहत 15 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने शहर की सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने एवं संक्रामक बिमारी फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुये स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव को शहर के सड़कों, नाली-नाला की सफाई, कचरों के ढेर की सफाई कराने के साथ-साथ दवाई आदि के छिड़काव कराने के निर्देश दिये है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर मलमा संग्रहण करने वालों समझाईस देने निर्देशित किये। समझाईस के उपरांत नहीं मानने वाले लोगों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये है। इसी कड़ी में साईन स्क्रीन क्लीनिक के द्वारा रोड में बिल्डींग का मलमा, पु_ा, प्लाई, वेस्टेज आदि रखने पर स्वास्थ्य अमला द्वारा 15 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में साईन स्कीन क्लीनिक के संचालक को समझाईस भी दी गयी थी। समझाई के उपरांत भी क्लीनिक के संचालक द्वारा मलमा नहीं हटाया गया। जिसे देखते हुये आयुक्त के निर्देश पर प्र.स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव, प्र.स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव व राजेश वर्मा सहित सफाई अमला ने क्लीनिक के संचालक के विरूद्ध जुर्माना की कार्यवाही की।
० डेरा लगाकर करता था रेकी, फिर देता था घटना को अंजाम
० पूर्व में बकरा चोरी के कई मामलों में हो चुका है गिरफ्तार
० चोरी में शामिल 3 आरोपियों को भिलाई खुर्सीपार से किया गया गिरफ्तार
० आरोपी जिला गोंदिया महाराष्ट्र के कई मामलों में है वांटेड
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रार्थी मुकेश पाल पिता छन्नू पाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पैलीमेटा थाना मोहगांव, जिला-राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 28-29 जनवरी 2021 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रार्थी के घर के कोठे का राचड़ तोड़कर भेड़ व बकरों को चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 03/21 धारा 457, 380 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चैबे एवं एसडीओपी गंड़ई राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहगांव दिनेश पुरैना व सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी। टीम द्वारा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व शरहदी जिलों में मुखबीर लगाकर लगातार सूचना एकत्रित किया जा रहा था। मुखबीर के माध्यम से टीम को सूचना मिली कि ग्राम मोहगांव, पैलीमेटा क्षेत्र में पूर्व में बकरा चोरी में पकड़े गये कुछ संदेही को लगातार घुमते हुये देखा गया था, जो वर्तमान में थाना पंडरिया क्षेत्र के जंगलों में डेरा लगाकर रह रहे है।
मुखबीर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम कबीरधाम जिलें के थाना पंडरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सगौना के घनघोर जंगलों के बीच घेराबंदी कर संदेही सलमान खान पिता फिरोज खान उर्फ अरबान खान उर्फ इरफान कुरैशी उम्र 30 वर्ष साकिन बड़ेगांव मरानाला देवेन्द्रनगर जिला पन्ना मध्यप्रदेश को पकड़ा गया। संदेही ने पूछताछ पर बताया कि जनवरी माह में उसके द्वारा मोहगांव क्षेत्र में घूम-घूम कर लगातार रेकी किया गया एवं 28-29 जनवरी 2021 की रात्रि अपने साथियों राजू लामा उर्फ कांचा उम्र 27 वर्ष निवासी उडिया बस्ती खुर्सीपार भिलाई, मिथून कुमार उम्र 26 वर्ष ग्राम कपरिया तह. मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, हाल निवासी उडिया बस्ती खुर्सीपार, अमिर हुसैन उर्फ गोलू पिता मुबारक खान उम्र 28 वर्ष निवासी उडिया बस्ती खुर्सीपार भिलाई के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सलमान की निशानदेही पर शेष आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की वरना कार क्रमांक सीजी 05-एफ 1828 में बारी-बारी से भर कर कुल 43 नग भेड़ों को चोरी कर अन्यत्र बेचना स्वीकार किया गया। उक्त वाहन थाना नवेगांव बांध, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) में बकरा चोरी के प्रकरण में जप्त है। आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी बकरा चोरी के कई मामलों में विभिन्न थानों में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से बिक्री रकम 12,100 रूपये जप्त कर शेष बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना मोहगांव एवं सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने यातायात प्रभारी अमित सिंह, तहसीलदार रमेश मोर तथा निगम, पुलिस एवं यातायात की टीम के साथ गुडाखू लाईन, सिनेमा लाईन एवं जयस्तंभ चौक में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों द्वारा शेड बहार निकाल कर रेलिंग लगाकर समान दुकान के बहार रखकर व्यवसाय करने पर शेड निकालने, रेलिंग हटाने की कार्यवाही करने के साथ साथ समान दुकान के अंदर रखने की चेतावनी दिये।
उल्लेखनीय है कि शहर के व्यस्तम मार्गो सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, सदर लाईन, गुडाखू लाईन, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, जूनी हटरी, फल मार्केट सहित अन्य मार्गो के दुकानदारों द्वारा समान बाहर रखकर एवं समान बाहर लटकाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं आवगमन में असुविधा होती है। जिसे ध्यान में रखकर आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने गत सप्ताह चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों की बैठक लेकर एवं उनके साथ शहर के प्रमुख मार्गो में पैदल भ्रमण कर दुकान के बाहर समान नहीं रखने, कपडा व अन्य सामान बाहर नहीं लटकाने एवं रोड तक निकले शेड व रेलिंग हटाने समझाईस दिये थे। उन्होंने कहा था कि समान व शेड 19 जुलाई 2021 तक स्वतः हटा लेवे, तिथि उपरांत जप्ती की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिये आयुक्त डॉ. ण् चतुर्वेदी ने निगम में टीम का भी गठन किया था। टीम के प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके को एवं सहायक अभियंता संजय ठाकुर, दीपक अग्रवाल एवं संदीप तिवारी को सहायक तथा सहयोगी उप अभियंताओं को बनाये थे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के व्यस्तम मार्गो के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान की सीमा के बाहर प्लेटफार्म तथा सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय किया जाता है तथा कपड़ा व अन्य सामान बाहर लटकाया जाता है, जिससे पार्किंग में असुविधा होने के साथ साथ यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
जिसे ध्यान में रखते हुये टीम के साथ गुडाखू लाईन, सिनेमा लाईन, जयस्तंभ चौक से शेड निकालने, रेलिंग हटाने की कार्यवाही की गयी। साथ ही समान दुकान के अंदर रखने चेतावनी दी गयी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों द्वारा अपालन की स्थिति में नियम प्रावधानों के अनुरूप दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
