August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35171)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा के 15 साल के शासनकाल में दक्षिण बस्तर के 3 विकासखंड तक सीमित माओवाद 14 जिले तक पहुंच गया। तस्करों और अपराधियों के हौसले बुलंद रहे हैं। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगो को भाजपा नेताओं का संरक्षण रहा है। रमन सिंह के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता पर जिस नाबालिक ने रेप का आरोप लगाया उस पीड़िता का चार साल तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। भाजपा नेत्री जबिता मंडावी पीड़िता का अपहरण कर लेती है। रमन शासनकाल में भाजपा के नेता पुलिस थानों में घुसकर गुंडागर्दी करते थे। पुलिस के अधिकारियों को डराते धमकाते थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तबादला कर देने की धमकियां देते थे। आम जनता परेशान था और अपराधियों के हौसले उस दौरान बुलंद थे। मॉर्निंग वॉक इवनिंग वॉक पर महिलाये जाने से डरती थी। व्यापारियों की हत्या और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई थी।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार रमन भाजपा शासनकाल में पनपे अपराधियों तस्करों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रही है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने पूरी राज्य सरकार लगी हुई है और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले गैर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 20 महीने के जन हितैषी कार्यकाल के बाद भाजपा नेताओं को मुद्दा नहीं मिल रहा, मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के नेता आधारहीन तथ्यहीन मनगढ़ंत झूठे आरोप लगाकर मात्र राजनीति कर रहे हैं।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / जन सेवा समिति छुईखदान व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मनोज चौबे के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख, राष्ट्रपति, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के संबंध में जानबूझकर अपमानजनक टिप्पणी किये जाने की शिकायत को लेकर कड़ी कार्यवाही के लिए नवागढ़ के सस्वयंसेवको ने थाना प्रभारी नवागढ़ अम्बर सिंह भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इन सभी शीर्ष पदों पर मनोज चौबे के द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है। जिससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को गहरा आघात पहुंचा है तथा राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के विपरीत है। यह कार्य अपराधिक एवं दंडात्मक है, न्यायपालिका पर गहरा आघात पहुंचाने वाला है। उन्होंने मांग किया कि मनोज चौबे के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 66 क,ख, ग के तहत कार्यवाही किया जाए।


    इस दैरान प्रवीण दत्त दुबे, सन्तोष खुराना, सन्तोष देवांगन, गोपेश साहू,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, महामन्त्री सुरेश साहू, रुम्पल टूटेजा,टीकम पूरी गोस्वामी,रिंकू चौहान, राजेश साहू,दिलीप जायसवाल, नारायण निर्मलकर, मनीष श्रीवास, दिनेश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम क्षेत्र में संचालित समस्त गोबर खरीदी केन्द्रों का आज औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन दुर्ग संभाग श्री एस.के. दुबे भी मौजूद रहे। आयुक्त सर्वप्रथम भिलाई नगर रेलवे स्टेशन स्थित गोठान पहुंचे। वहां उन्होंने गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट शेड एवं केचुआं पालन का अवलोकन किया। गोबर की आवक को देखते हुए और अतिरिक्त वर्मी कम्पोस्ट पिट निर्माण करने के निर्देश जोन आयुक्त को दिये, उन्होंने कहा कि रोस्टर सिस्टम से गोबर को पिट में डाले ताकि प्रतिदिन एक पिट से कम्पोस्ट प्राप्त हो सके। गौरतलब है कि जोन 01 में 30 वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाए गये है।
    नेहरू नगर कोसानाला एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण करते हुए नवीन कम्पोस्ट शेड के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। एसएलआरएम सेंटर के जगह का गोधन न्याय योजना के अन्य कार्यों के लिए उचित उपयोग करने के निर्देश दिए! आयुक्त रघुवंशी खम्हरिया में निर्माणाधीन एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे वहां उन्होंनें कचरा पृथकीकरण के साथ ही वर्मी पिट भी बनाने के निर्देश दिये। जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में गोबर खरीदी का अवलोकन आयुक्त महोदय ने किया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट शेड बनाने के कार्य में लेटलतीफी को लेकर वैशालीनगर के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई तथा कार्य में विलंब को लेकर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। खरीदे गये गोबर के बेहतर उपयोग के साथ ही शीघ्र वर्मी कम्पोस्ट शेड तैयार करने के निर्देश दिये। जोन क्रमांक 03 अंतर्गत बैकुंठधाम के एसएलआरएम सेंटर तथा वर्मी कम्पोस्ट शेड का मुआयना किया उन्होंने गोबर से निकलने वाले स्लरी के लिए अलग से टैंक तैयार कर एकत्रित करने के निर्देश दिये, ताकि स्लरी का भी खाद के रूप में उपयोग किया जा सके।
    गोबर से बन रहे प्रोडक्ट विक्रय के लिए तैयार जोन क्रमांक 04 के अंर्तगत गोबर से निर्मित हो रहे दिये एवं विभिन्न प्रकार के मनमोहक कलाकृति देखकर महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए सत्यमेव जयते की महिलाओं को आयुक्त रघुवंशी ने विक्रय के लिए प्रोत्साहित किया! शहरी आजीविका केंद्र पावर हाउस बस स्टैंड को विक्रय केंद्र बनाया जाएगा ! गोबर से बने विभिन्न प्रोडक्ट खरीदने के लिए भारती पखाले मोबाइल नंबर 7869116172 से संपर्क किया जा सकता है! आईटीआई के पास स्थित गोबर खरीदी केंद्र में गोबर से बने दिये व अन्य कलाकृतियां अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गोबर से महिलाओं द्वारा दिये, गमला, सीनरी, प्रतिमा आदि तैयार किया जा रहा है। दीपावली पर्व से पहले अधिक से अधिक दिये बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त महोदय ने इसके लिये लक्ष्य भी दिया है, ताकि गोबर से बने दिये अधिक से अधिक लोगो को प्राप्त हो सके। शहरी गोठान के पास भी गोबर से दिये बनाने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए मशीन का ऑर्डर दिया गया है। गोबर से कंडे एवं लकड़ी बनाये जा रहे हैं। गोबर के उत्पादों का विक्रय करके महिलाएं अपनी आय में बढ़ोत्तरी करेंगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे!

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सस्ते दर पर लोगों को नल कनेक्शन दिलाने के लिए जुलाई में अपनी परिषद से प्रस्ताव पारित किया था! महापौर यादव के प्रयास से पारित प्रस्ताव के तहत मात्र 100 रुपए की राशि में नवीन नल कनेक्शन लोगों को प्रदाय किया जा रहा है! कम दरों का लाभ उठाते हुए 26869 लोगों ने अब तक नवीन नल कनेक्शन लिया है! महापौर देवेंद्र यादव कि परिषद ने नवीन नल कनेक्शन को आसान किस्तों में विभाजित कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है! एकमुश्त राशि जमा करने में अक्षम लोग इसका भरपूर लाभ ले रहे हैं! नल कनेक्शन लेने के लिए इनके आर्थिक भार में भी कमी आ रही है! महापौर परिषद से पारित होने के बाद करदाता के लिए 250 रुपए प्रतिमाह एवं गैर करदाता के लिए 100 रुपए प्रति माह 20 महीनों के आसान किस्तों में अपने नल कनेक्शन की संपूर्ण राशि जमा कर सकते हैं!
    नवीन नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए प्रथम किस्त की राशि ही काफी है! पहले यह राशि एकमुश्त करदाता के लिए 5000 एवं गैर करदाता के लिए 2000 रुपए थी! जल विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि पुराने नल कनेक्शन में 20776 वाटर मीटर लगाए जा चुके हैं तथा अमृत मिशन के तहत 26869 घरों में नवीन नल कनेक्शन के साथ ही इतने ही वाटर मीटर लगाए जा चुके हैं! घरों में नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर लगाने का जिम्मा इंडियन ह्यूमन पाइप को दिया गया है! संबंधित एजेंसी ने 47645 घरों में वाटर मीटर लगा दिया है! नवीन नल कनेक्शन के लिए संबंधित क्षेत्र के जोन कार्यालय में आवेदन दिया जा सकता है! जलकर की वसूली स्पैरो की टीम द्वारा की जा रही है जो कि गैर करदाता से 60 रुपए प्रति माह एवं करदाता से 200 प्रति माह शुल्क के हिसाब से जलकर की राशि ले रहे हैं!
    अवैध नल कनेक्शन का नियमितीकरण निगम क्षेत्र अंतर्गत घरों में नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है! इसके साथ ही अवैध नल कनेक्शन को अमृत मिशन योजना के अंतर्गत वैध कनेक्शन में परिवर्तित कर नियमितीकरण करने की कार्रवाई भी की जा रही है! इसके लिए जोन कार्यालय से संपर्क कर अवैध कनेक्शन को वैध में परिवर्तित कर नियमितीकरण करा सकते हैं!

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी ने कहा कि सीतागांव में महिलाओं को माहवारी के समय अलग कुटिया में रखा जाता है जो कि अनुचित है। जहां सांप, बिच्छू का डर तो होता ही है साफ-सफाई भी नहीं होती। यह परिवार की महिला सदस्य के साथ अन्याय है। यह एक प्राकृतिक देन है, पाप नहीं है और इसमें छुआ-छूत जैसी कोई बात नहीं है। हमारी माताओं और बहनों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बदलते वक्त के साथ चलने की जरूरत है और अच्छी सोच के साथ समझदारी से काम लेना चाहिए। जिस तरह समय के साथ शिक्षा का स्तर और जीवन के स्तर की गुणवत्ता बढ़ी है। उसी तरह हमें भी समाज की कुप्रथाओं को दूर करना चाहिए। उक्त बातें उन्होंने मानपुर विकासखंड के सीतागांव में आयोजित महिला जागृति शिविर में कही। इस अवसर पर वनाधिकार पट्टा का भी वितरण किया गया।
    संसदीय सचिव ने बड़े बुजुर्गों को भी समझाते हुए कहा कि आप सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसी कुप्रथा को दूर करें और कुछ सकारात्मक सोचे। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करें। जब तक वैक्सीन नहीं आता, तब तक मास्क लगाकर रहना होगा। उन्होंने युवाओं को नशे की आदत छोडऩे को कहा। जनपद अध्यक्ष श्री दिनेश मंडावी ने कहा कि हमें समाज से छुआ-छूत की भावना को मिटाना है और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में आगे कदम बढ़ाना है। गांव के सभी लोग मिलकर इस कुप्रथा को दूर करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्राथमिकता से वन अधिकार पट्टा वनवासियों को दिया और छत्तीसगढ़ देश में वन अधिकार पट्टा वितरित करने में अग्रणी राज्य है। जिससे हमारे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे ने कहा कि यह कुप्रथा ठीक नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं गांव के शिक्षित लोग सभी को समझाने की कोशिश करें।
    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीपी बघेल ने कहा कि समाज की कुप्रथाओं को तोडऩे के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। समय में परिवर्तन आया है और महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। हमें समाज की ऐसी अनुचित रूढिय़ों को समाप्त कराना होगा ताकि महिलाओं को उनके विकास का अवसर मिल सके।
    कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश ने कहा कि ऐसे दूरस्थ क्षेत्र में आज भी ऐसी कुरीतियां है, जहां बच्चे की डिलिवरी के बाद माता को अलग कुटिया में रखा जाता है वहीं महिलाओं को भी माहवारी के समय अलग स्थान में रखा जाता है। जबकि ऐसे समय में छोटे से बच्चों को भी संक्रमण से बचाना होता है और अस्वच्छ वातावरण में भी नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार को समझाएं और जागरूकता लाएं। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा है कि यह दुखद बात है और हमारी चिंता बढ़ जाती है जब हम आगे बढ़ रहे हैं और महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं। इसके बावजूद आज भी इस तरह की कुरीतियां समाज में मौजूद है। यहां की सरपंच महिला है इसके बाद भी ऐसी कुप्रथा टूट नहीं पा रही है दुख की बात है। उन्होंने कहा कि हम इस सामाजिक कुप्रथा को दूर करने में सहयोग करेंगे। ऐसे चिन्हांकित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें समझाईश देंगे कि पहले से चली आ रही प्रथा अब के समय में ठीक नहीं है। माहवारी के दिनों के लिए महिलाएं सेनेटरी नैपकिन का उपयोग कर रही हैं। यह तकलीफ के दिनों को कम करते हैं और जिसकी वजह से महिलाएं सामान्य दिनों की तरह काम कर पाती हैं। महिला स्वसहायता समूह द्वारा कम कीमत पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने पति एवं सास-ससुर के बातों पर भरोसा करती हंै। आप उन्हें समझाएं कि आज के समय में यह सही नहीं है और इस कुरीति को जड़ से खत्म करना है। बच्चों की बेहतरी के लिए हमें यह कार्य करना होगा। पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर एवं घर-घर जाकर ही सभी समझाईश देंगे। इस कुरीति को दूर करने के लिए हमें युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा और आप सभी को साथ देना होगा।
    जनपद सीईओ डीडी माण्डले ने कहा कि हमारे समाज में कई तरह की बुराईयां है। जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। देश के महान समाज सुधारक राजाराम मोहन राय ने सती प्रथा का अंत किया था एवं बाल विवाह के अंत के लिए कार्य किया। ऐसी कुप्रथाएं महिलाओं के प्रति अत्याचार है। इनको समाप्त करने के लिए किसी न किसी व्यक्ति को आगे बढऩा होता है और वे समाज में परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा का अंत करें, बच्चों को सुपोषित करें और उन्हें आंगनबाड़ी भेजे। इस मौके पर श्रीमती सुशीला यादव ने महिलाओं को गोंड़ी भाषा में समझाया कि कुटिया घर, कोंटा घर ठीक नहीं है पुरखों के इस चलन और कुप्रथा को दूर करना है। सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करें और बीमारियों से दूर रहे। इस अवसर पर कला जत्था द्वारा लघु नाट्य के माध्यम से इस कुप्रथा को दूर करने का संदेश ग्रामवासियों को दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई एवं पौष्टिक नाश्ता भी दिया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अभिमन्यु सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती छाया उइके, सभापति महिला बाल विकास सुशीला भंडारी, सुरेन्द्र उर्वशा, सृजन साहू, सीडीपीओ योगेश भगत, सरपंच सीतागांव सुश्री चन्दा मंडावी, दुरगू राम उपस्थित थे।

    धमतरी /Rajshekhar Nair

    राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् रायपुर द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रृत्ति परीक्षा का आॅफलाईन का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ है। इसके तहत पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र सह प्रवेश पत्र में आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अध्ययनरत स्कूल में प्राचार्य के पास 24 अक्टूबर तक जमा करना होगा। प्राचार्य द्वारा सभी आवेदन पत्र/नाॅमिनल रोल संबंधित परीक्षा केन्द्र में 27 अक्टूबर तक जमा किया जाएगा। इसी तरह केन्द्राध्यक्ष द्वारा रोल नंबर आबंटित एकीकृत नाॅमिनल रोल एवं सीडी से रायपुर में 31 अक्टूबर तक जमा किया जाएगा।
    गौरतलब है कि भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शालेय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के कक्षा आठवीं एवं दसवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय की जाती है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की ही हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन 9 वर्षीय बेटे शुभम ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद यह पूरा मामला खुल गया। पत्नी बिंदू और उसके प्रेमी राजेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर नमित साहू की हत्या कर दी थी। इसके लिए पहले दोनों आरोपियों ने योजना बनाई। महिला ने पुुलिस को बताया कि जब सुबह उसने उठकर देखा तो पति नमित बिस्तर पर अचेत पड़े हुए थे। उन्होंने मौत की खबर अन्य लोगों को दी।
    एक साल से अधिक समय से है दोनों में है संबंध
    पुलिस की जांच में पता चला है कि बिंदू और प्रेमी राजेश के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। इस बात पर बिंदू और उसके पति नमित के बीच विवाद होता रहता था। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत भी की थी। रक्षाबंधन पर बिंदू अपने प्रेमी के घर भागकर चली गई थी। सूचना मिलने के बाद पति उसे राजेश के घर वापस ले आया था। इसके बाद भी आरोपी राजेश का घर आना-जाना जारी रहा।
    प्रेमी के घर से लौटने के बाद ही की हत्या की प्लानिंग
    प्रेमी के घर से लौटने के बाद महिला ने पति की हत्या करने की योजना प्रेमी के साथ मिलकर बना ली थी। अक्टूबर 10 के बीच कई बार उसने प्रयास भी किया। लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी। घटना वाले दिन पति घर पर नशे मेंं आया था। इसके बाद उसे लगा कि वह बेसुध हालत में पति की हत्या कर सकती है। इस वजह से उसने प्रेमी को फोन लगाकर घर बुला लिया। रात करीब डेढ़ बजे पति के आने के बाद घर के पास छिपा प्रेमी भी आ गया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।
    योजना के तहत बेटी को जगाकर गई पति के पास
    महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत हो जाने के बाद वह अपने कमरे में दोनों बेटियों के पास सोने चली गई। तड़के चार बजे उसकी छोटी बेटी बाथरुम जाने के लिए उठी। बेटी को उसने बताया कि पिता को देखने जा रही है। पति के पास जाने के बाद उसने पड़ोसी चाचा ससुर और बाकी परिजन को बुलाकर पति की सीने के दर्द से मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने रोना धोना शुरु कर दिया। नमित की मौत होने के बाद महिला का प्रेमी अपने घर लौट गया था।
    पति से मारपीट के दौरान जाग गया था 9 साल का बेटा
    पुलिस के मुताबिक रात डेढ़ बजे महिला और उसके प्रेमी ने नमित के साथ नशे की हालत में जमकर मारपीट की। इसी दौरान उसके साथ सो रहा 9 साल का बेटे की नींद खुल गई। वह डरी सहमी स्थिति में पूरी वारदात देखता रहा। जब पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उससे पूछताछ की तो उसने पूरा सच बयान कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले महिला और सोमवार शाम उसके प्रेमी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में बेटे शुभम का पुलिस ने बयान लिया है। इस दौरान वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने अभ तक वीडियो का खुलासा नहीं किया है।
    देवर के साढ़ू से महिला का है अवैध रूप से प्रेम संबंध
    पुलिस को महिला ने बताया कि उसका प्रेमी देवर का रिश्ते में साढ़ू भाई है। इस वजह से उसका घर पर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान उससे मुलाकात और प्रेम संबंध बन गए। जिसके बाद दोनों ने साथ में रहकर शादी करने का फैसला कर लिया था। पति को पत्नी के प्रेम संबंध की भनक लग गई थी। जबकि महिला के तीन बच्चे हैं और करीब 10 साल पहले शादी हुई थी।

    डरा सहमा हुआ है अब भी बेटा, होगी न्यायिक जांच
    पुलिस के मुताबिक पिता की हत्या देखने वाला 9 साल का बेटा घटना के बाद से डरा सहमा हुआ है। सोमवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया है। काउंसलिंग के बाद उसके पुलिस को पूरी घटना बताई थी। जिसके बाद पुलिस हत्या की कड़ियों को जोड़ रही है। इसके अलावा घर में साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी

    दुर्ग / शौर्यपथ / शिक्षा माफियाओ को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अपने कर्तव्य से भटक कर उदासीन रवैया अपना करके…

    -नये प्रयोगों की ओर बढ़ रही गौठानों की स्वसहायता समूह की महिलाएं
    -कलेक्टर ने की प्रशंसा, कहा गौठान आजीविकामूलक केंद्र, वर्मी कंपोस्ट के साथ ही अन्य तरह की गतिविधियों को अपनाने से आय में तेजी से वृद्धि होगी

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज दुर्ग ब्लाक के ग्राम चंदखुरी और रिसामा के गौठानों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां स्वसहायता समूहों द्वारा किये जा रहे नवाचारों को देखकर खुशी जताई। चंदखुरी में गौठान के बगल से फेंसिंग लगाकर स्वसहायता समूह की महिलाएं उद्यानिकी फसलें अपना रही हैं। यहां वे पपीता, अमरूद और एप्पल बेर लगा रही हैं। इसके साथ ही वे वर्मी कंपोस्ट का अपना मूल काम भी कर रही हैं। गोधन न्याय योजना के लांच होने से पूर्व बनाये गए वर्मी कंपोस्ट की बिक्री वे कर चुकी हैं और अब उनके वर्मी टैंक फिर से भर गए हैं। रिसामा में वर्मी कंपोस्ट की एक खेप तैयार हो गई है। विशेषज्ञों की देखरेख में यह बनाया गया। जल्दी वर्मी तैयार हो, इसके लिए डिकंपोसर डाला गया। अब यहां जो वर्मी खाद तैयार हुआ है वो बिल्कुल चायपत्ती की तरह का है जो काफी गुणवत्तायुक्त माना जाता है। जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि वर्मी खाद जल्दी तैयार हो, इस उद्देश्य से डिकंपोजर का प्रयोग किया गया। इसमें 2500 लीटर पानी में 25 किलोग्राम गुड़ और डिकंपोजर का साल्यूशन डाला जाता है। इससे खाद केवल 70 दिनों में तैयार हो जाता है। कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं की प्रशंसा की।
    इन्होंने कलेक्टर को बताया कि गोधन न्याय योजना से बड़े पैमाने पर आय के अवसर उपलब्ध हुए हैं और इस दिशा से हम लोग पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं। रिसामा की महिलाओं ने बताया कि परिसर में वे हल्दी की फसल भी लगा रहे हैं। इसके साथ ही मछलीपालन भी डबरी में कर रहे हैं। मछलीपालन के लिए मत्स्यपालन विभाग ने बीज उपलब्ध कराए हैं। यहां बताया गया कि लावारिस पशु भी गौठान में रखे गए जिससे फसल की काफी रक्षा हुई। रिसामा में स्वसहायता समूह की महिलाएं हल्दी लगा रही हैं। मुर्गी शेड की भी स्वीकृति यहां जल्द ही दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि गौठान को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का केंद्र बनाना है। यहां पर मुर्गी पालन, मछली पालन, उद्यानिकी फसलों के साथ ही स्थानीय बाजारों की जरूरतों के मुताबिक चीजें तैयार करनी हैं। इससे आप लोगों के आर्थिक लाभ का स्तर तेजी से बढ़ जाएगा।
    महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अभी नीम और अन्य कड़वी पत्तियों के माध्यम से कीटनाशक तैयार किया है जिसे सौ रुपए लीटर में बेच रही हैं और अच्छा लाभ अर्जित कर रही हैं। कलेक्टर ने इन महिलाओं से समस्याएं भी पूछीं और कहा कि आप लोगों को आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रशासन द्वारा दिया जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को लेकर भाजपा सांसद सरोज पांडेय और विजय बघेल के बयान पर तीखा हमला बोला है। राजेंद्र ने कहा है कि भाजपा सांसद बताएं कि कहां के व्यवसायी प्रदेश के किसानों से केंद्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य या इससे अधिक मूल्य पर धान खरीदने के लिए तैयार हैं। ताकि, प्रदेश के किसान कृषि विधेयक पर भरोसा कर सकें। मैदानी सच ये है कि पूरे देश में कृषि विधेयक का विरोध हो रहा है। कृषि विधेयक के विरोध में किसान हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि आज तक भाजपा का कोई भी केंद्रीय नेता नहीं बता पाया है कि कृषि विधेयक से किसानों को कितना फायदा होगा। सांसद सरोज पांडेय और विजय समेत सभी केंद्रीय भाजपा नेता सिर्फ इतना बता दें कि केंद्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर धान खरीदने के लिए कहां के व्यवसायी तैयार हैं। खुद को कृषक हितैषी होने के दावे करते हुए गोलमोल भाषा में बातें कर किसानों को गुमराह न करें।
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में किसानों से 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया और मुकर गए। किसानों को 3 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने का वादा किया। सत्ता में आने के बाद बोनस की रकम भी हजम कर ली। लगातार किसानों से छल करते रहे भाजपा नेता आज किस मुंह से कृषक हितैषी होने का दावा कर रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा सांसद कांग्रेस पर कृषि विधेयक को लेकर झूठ और भ्रम फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। सच ये है कि भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में किसानों से किये गए वादे कभी पूरे नहीं किये। कांग्रेस पार्टी ने 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद की शपथ लेने के बाद चंद घंटे में ही किसानों से किये गए वादों को पूरा कर दिखाया। कांग्रेस पार्टी के नेता आम जनता से जो वादे करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि किसानों, मजदूरों समेत देशवासियों से वादाखिलाफी करना भाजपा का काम है। भाजपा नेता बताएं कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा क्यों नहीं हुआ। कोरोना संकट काल में आम आदमी को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज से रकम क्यों नहीं मिली। किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हो पाई। हरेक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए जमा क्यों नहीं हुए।
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सिर्फ एक व्यक्ति का राज है। अगर उन्हें भूपेश सरकार के कामकाज की समझ होती तो उन्हें पता चलता कि पूरे प्रदेश में सभी मंत्री अपने-अपने दायित्व निभा रहे हैं। सच्चाई यह है कि पूरे देश में एक व्यक्ति का राज चल रहा है। आम जनता की बात छोड़िये, खुद भाजपा नेताओं और सांसदों को भी केंद्र सरकार के मंत्रियों के नाम और मंत्रालय तक याद नहीं हैं। उसी इकलौते व्यक्ति के कहने पर व्यापार-उद्योग में भी एकाधिकार वाली कंपनियों को बढ़ावा देने वाली नीतियां तय हो रही है। सांसद सरोज पांडेय केंद्र सरकार में व्याप्त एक व्यक्ति के राजकाज की व्यवस्था की खामी को प्रदेश सरकार पर मढ़ने का प्रयास न करे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision