
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य के शिल्पकला की देश ही नहीं विदेशों
छत्तीसगढ़ राज्य के शिल्पकला की देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान है। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 24 नवंबर तक आयोजित सरस आजीविका मेला 2021 में रॉट आयरन शिल्प की धूम रही। इस मेले में कोण्डागांव की शिल्पकला को काफी सराहा गया। इस कलानगरी की कलाकृतियों के प्रति देश की राजधानी के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जहां कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखण्ड के विश्रामपुरी स्थित प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित रॉट आयरन शिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें लोगों की भीड़ देखने को ही बनती थी। जहां इस मेले में कोण्डागांव की निर्मित कलाकृतियों को बेहतर प्रतिसाद मिला।
इस मेले में विदेशों से भी घूमने आये सैलानियों ने भीे कोण्डागांव की आदिम परम्परा से निर्मित कलाकृतियों के प्रति उत्साह दिखाते हुए बढ-चढ़कर खरीदारी की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के सभी संभागों से आजीविका कार्यों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने इस मेले में अपनी सहभागीता निभाई। जिसमें बस्तर संभाग से बड़ेराजपुर की प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी भाग लिया गया था।
इस सरस आजीविका मेले के नोडल अधिकारी एवं कोण्डागांव जिले के आजीविका मिशन प्रबंधक विनय सिंह ने बताया कि जिले की प्रदर्शनी के स्टॉल के प्रति लोगों का उत्साह अभूतपूर्व रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यहां आकर आदिम कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस मेले में सर्वाधिक विक्रय करने वाले समूहों में प्रगति स्व-सहायता समूह भी सम्मिलित है। जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा ने प्रगति स्व-सहायता समूह को सरस आजीविका मेले में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए कहा कि प्रगति स्व-सहायता समूह द्वारा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इस समूह द्वारा बीते 10 दिनों में मेले में कुल 03 लाख 07 हजार रूपयों की कलाकृतियों का विक्रय किया गया है। इस प्रकार जिले के समस्त स्व-सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा आजीविका से जोड़कर नई पहचान दिलाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रांताध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल में बी.पी.एस. नेताम, धनंजय जी. एस., आर.बी. सिंह, सनमान सिंह, हीरालाल नायक, पी.आर. नाईक, एम.आर. ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, के.एस. बरिहा, फूलसिंह नेताम, मदन लाल कोरपे, सुरेन्द्र प्रधान, व्ही.एस. आतराम, यू.आर. नेताम, वेदवती मंडावी, शारदा गोटे एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
नीति आयोग द्वारा 23 नवम्बर 2021 को जारी ’’सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’’ में छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर नगरीय क्षेत्र को ’’फ्रंट रनर’’ की श्रेणी में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा प्रथमबार इस प्रकार के सतत् विकास लक्ष्य अंतर्गत शहरी इंडेक्स को जारी किया गया है। इंडेक्स में देश के 56 नगरीय क्षेत्रो को 77 सूचकांको में प्राप्त की गई प्रगति के आधार पर रैंकिंग दी गई है। जिसमें रायपुर ने 67.36 अंक प्रदान कर 20वीं रैंक प्राप्त की है। 56 नगरीय क्षेत्रो में सर्वाधिक अंक 75.5 प्राप्त कर शिमला प्रथम रैंक पर है। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इंडेक्स में रायपुर शहर का स्कोर व रैंक अनेक बड़े व प्रमुख शहरो जैसे- मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर, लखनऊ, प्रयागराज, रांची, इंदौर से बेहतर है।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सतत् विकास को सुनिश्चित करने 17 एसडीजी लक्ष्य निर्धारित किये गये है। एसडीजी के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु देश तथा राज्य प्रतिबद्ध है। राज्य स्तर पर इन लक्ष्यों के अंतर्गत प्राप्त प्रगति के मूल्यांकन हेतु राज्य योजना आयोग द्वारा ’’एस.डी.जी. स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क’’ एवं ’’एस.डी.जी. बेसलाईन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट’’ तैयार की गई है, जिसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 जुलाई 2021 को जारी किया गया है। इस फ्रेमवर्क के आधार पर विभागों द्वारा सतत् अनुश्रवण व अनुशीलन रायपुर शहर की इस उपलब्धि में सहायक रहा है।
’’सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’’ में रायपुर शहर को एस.डी.जी. गोल 12 (रिस्पोंसिबल प्रोडक्शन एण्ड कंजप्शन) में सर्वाधिक 86 अंक, गोल 4 (क्वालिटी एजुकेशन) तथा गोल 6 (क्लीन वाटर एण्ड सेनिटेशन) में 79 अंक प्राप्त हुये है। साथ ही गोल 7 (अर्फोडेबल एण्ड क्लीन एनर्जी), गोल 9 (इंडस्ट्री, इनोवेशन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर), गोल 11 (स्टेनेबल सिटीज एण्ड कम्युनिटीज), गोल 13 (क्लाईमेट एक्शन तथा गोल 16 (पीस, जस्टिस एण्ड स्ट्रोंग इंस्टीट्यूशन) में भी अच्छा स्कोर प्राप्त हुआ है। जिसके कारण रायपुर को ’’फ्रंट रनर’’ की श्रेणी में रखा गया है। नीति आयोग द्वारा जारी ’’सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’’ में 56 शहरों को दी गई रैंकिंग इस प्रकार हैै -
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने सौजन्य मुलाकात की । स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शाल पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने सौजन्य मुलाकात की । स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शाल पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे
रायपुर/शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य के किसानों और उसना मिल मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ मंत्रिमण्डल के मुलाकात के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर तिथि एवं समय निर्धारित करने का अनुरोध किया है।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे अपने पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यगण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू भेंटकर धान उपार्जन से संबंधित विषयों पर चर्चा एवं अनुरोध करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों की प्रधानमंत्री जी से भेंट के लिए तिथि एवं समय का निर्धारण करने का अनुरोध किया है।
मुख्य सचिव जैन ने अपने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि भारत सरकार की विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में खाद्य विभाग भारत सरकार के साथ हुए एमओयू अंतर्गत खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जाती है। वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में खाद्य विभाग भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में केन्द्रीय पूल अंतर्गत शतप्रतिशत अरवा चावल (61.65 लाख मीटरिक टन) उपार्जन किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जबकि विगत वर्षों में राज्य से उसना चावल भी लिया जाता रहा है।
उन्होंने लिखा है कि खाद्य मंत्रालय भारत सरकार के उक्त निर्देश से राज्य में स्थापित 416 उसना मिलों के संचालन एवं उनमें कार्यरत मजदूरों के जीवन यापन में कठिनाई होगी। इसके साथ ही राज्य के कृषकों द्वारा उत्पादित ऐसा धान जिससे केवल उसना चावल बन सकता है, के निराकरण में भी कठिनाई सम्भावित है। मुख्य सचिव ने लिखा है कि धान उपार्जन के लिए जूट कमिश्नर से बारदानों की पर्याप्त आपूर्ति भी समय से नहीं हो पा रही है। उपरोक्त परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यगण, माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार से समक्ष में भेंट कर धान उपार्जन से संबंधित विषयों पर चर्चा एवं अनुरोध करना चाहते हैं। अतः अनुरोध है कि उपरोक्त प्रयोजन से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यगण हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी से भेंट हेतु तिथि एवं समय प्राप्त कर अवगत कराने का कष्ट करें।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 44 करोड़ 20 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजनाओं के पूरा होने से 2855 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
दुर्ग जिले के विकासखण्ड धमधा की तांदुला परियोजना अन्तर्गत खपरी माईनर के रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 42 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान दी गई है। योजना के पूरा होने से 110 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। विकासखण्ड धमधा की पुराना हिरेतरा व्यपवर्तन जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 64 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 141 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की भनसुली नाला पर ग्राम तेलीगुण्डरा में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 05 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड पाटन की भनसुली नाला पर ग्राम भनसुली में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 97 लाख 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 15 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए नौ करोड़ 51 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी पर निपानी एनीकट निर्माण कार्य के लिए नौ करोड़ 76 लाख 42 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 235 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की भनसुली नाला पर ग्राम जरवाय में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 05 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना कार्य के लिए 13 करोड़ 53 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की झीट जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 90 लाख 83 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 193 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड धमधा की नया हिरेतरा व्यपवर्तन योजना का उंचाई बढ़ाने जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 31 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 121 सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
रायपुर/शौर्यपथ/
खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कल 26 नवम्बर को सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। भगत आज शाम 8ः45 बजे पुरैना, रायपुर स्थित सरगुजा कुटीर से रेल्वे स्टेशन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि 9ः30 बजे रेल्वे स्टेशन पहुंचेगे और दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। मंत्री श्री भगत दूसरे दिन 26 नवम्बर को प्रातः 6ः30 बजे रेल्वे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगे और वे वहां से अम्बिकापुर स्थित अपने निवास स्थान बौरीपारा जायेंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया एक दिवसीय प्रवास पर 26 नवम्बर को रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ.डहरिया सवेरे 11.15 बजे रायपुर से प्रस्थान कर ग्राम संडी पहूँचेंगे एवं यहां पर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सुआ नृत्य भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद आरंग आएंगे। वे आरंग में 2.15 बजे से शाम 4 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ.डहरिया रात्रि 9 बजे आरंग से प्रस्थान कर रायपुर आएंगे।
मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली बीएललो की बैठक
रायपुर/शौर्यपथ/
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बुधवार को राज्य में मतदान केंद्रों में सुविधाएं सुनिश्चित करने और गरूड़ ऐप की प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य के बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) प्रतिनिधयों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विकसित डिजिटल एप गरूड़ को मतदाताओं की सुविधा के लिए विकसित किया गया है। सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग के डिजिटल प्लटफार्म पर जानकारियां देने, गरूड़ ऐप डाउनलोड करने और बूथ के एएमएफ (एश्योर्ड मिनिमम फेसेलिटी) की जानकारी को पूरा करने पर 500 रूपए वन टाईम डेटा रिचार्ज के लिए मानदेय मिलेगा। इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं।
कंगाले ने बताया कि बीएलओ को गरूड़ एप में बूथ में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, रैम्प जैसी आवश्यक सुविधाओं की फोटो अपलोड करनी है, जिससे मतदाताओं के लिए बूथ में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या करायी जा सकें। भारत निर्वाचन आयोग ने सभी आवश्यक जानकारी फीड करने के लिए 30 नवम्बर तक समय दिया है। निर्वाचन का काम सर्वाधिक महत्व का काम है। निर्वाचन पूर्व तैयारी और मतदान केंद्रों पर नागरिकों के लिए न्यूनतम सुविधाएं दी गई जानकारी के आधार पर ही सुनिश्ति की जानी है, इसलिए सभी बीएलओ निर्घारित समय सीमा में सभी एन्ट्री करना सुनिश्चित करें।
कंगाले ने बीएलओ से उनकी समस्याओं पर बातचीत करते हुए उनका समाधान किया और बताया कि गरूड़ एप मोबाइल में 10 एम.बी. से भी कम स्पेस लेता है। इसे आसानी से अपलोड किया जा सकता है। ऐसी जगह जहां नेटवर्क की समस्या हो वहां भी एप के माध्यम से फोटो लेने पर नेटवर्क आने पर फोटो अपलोड हो जाएगी। इस पर उपस्थित सभी बीएलओ प्रतिनिधियों ने तीन दिन में एप में जानकारी सकारात्मक रूप से पूरा करने का आश्वासन दिया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
