September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज शर्मा, जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका बिरगांव के प्रशासक डॉ. एस. भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, आयुक्त नगर पालिका निगम बिरगांव श्रीकांत वर्मा संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि देश, प्रदेश और समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। श्री बघेल ने कहा है कि एक महिला के समर्थ बनने से पूरा परिवार आगे बढ़ता है परिवार से समाज और समाज से देश प्रदेश की उन्नति प्रभावित होती है इसलिए हमें परिवार की आधारशिला को मजबूत बनाना है जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित ही आने वाले समय में दिखाई देगा। 

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर रेल्वे चाइल्ड लाईन (1098) द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेल्वे स्टेशन रायपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे रेल्वे स्टेशन रायपुर के कुली शामिल हुए। इस कार्यक्रम में रेल्वे चाइल्ड लाईन के केंद्र समन्वयक प्रवीण सोनवानी के द्वारा स्टेकहोल्डर्स को बताया गया कि कोरोना संक्रमण और तालाबंदी के दौरान बच्चों के मन मस्तिष्क में विशेष प्रभाव पड़ा है। उन्हें समान्य अवस्था मे लाने के लिए टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य मनोसामाजिक समर्थन के अंतर्गत बच्चों के दो वर्गों में गतिविधियां किया जा रहा है। इस तकनीकी की सहायता उपकरण में बच्चों के मनोसामाजिक समर्थन के लिए बच्चों में मानसिक तनाव, उत्तेजनाओं को नियंत्रित करने के लिए मंडला पद्धति जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी की सहायता की गतिविधियां दी गई।
    रेल्वे चाइल्ड लाईन टीम द्वारा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य,तनाव, भय,चिंता, उपेक्षा,हताशा, एकाकीपन, गुस्सा, जैसे भावात्मक विषयों पर किशोरी स्टेकहोल्डर्स को प्रशिक्षित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में रायपुर रेल्वे स्टेशन के निदेशक बी.टी. वी. राव ने सक्रिय रूप से भाग लिया उन्होंने कहा कि रेल्वे परिसर और आस-पास जो भी बालक संरक्षण विहीन अवस्था में मिलता है, तो तत्काल रेल्वे चाइल्ड लाईन की टीम को सूचित किया जाता है। बालक को उचित संरक्षण व सुरक्षा रेल्वे चाइल्ड लाईन रायपुर द्वारा प्रदान की जाती है।
    इस जागरूकता अभियान में संचालित परियोजना के अंतर्गत शेष वर्मा,ललित साहू,मुकेश कुमार,मधु बारले,भारती नागवंशी,भूषण ध्रुव,महेश्वरी साहू,दयानंद गेन्द्रे,आदित्य,व रीना जगत का सक्रिय योगदान रहा।

    वनविभाग दुगली की कार्यवाही

    ग्राम चारगांव के लगभग 4 कि.मी. अंदर जंगल में कक्ष क्रमांक 330, चारगांव बीट में अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर रह रहे जेटू राम कमार पिता सुमर सिंग कमार को समझा बुझाकर उनकी झोपड़ी, उन्ही के
    द्वारा तोड़कर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया प्रकरण पी.ओ.आर नं. 13335/2,
    13335/3 दिनांक 06.03.2021 पर पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है इस कार्यवाही में DFO
    श्रीमति सतोविशा समाजदार, धमतरी ने मौके पर पहुँचकर सभी
    अधिकारियों कर्मचारियों को मार्ग दर्शन दिया।

    धमतरी वन मंडल के दुगली परिक्षेत्र के चारगांव में रामलाल वल्द दुकालू राम के घर पर छापा मारकर उनके द्वारा अवैध रूप से संग्रहित 2.150 घन मीटर से सैगोन,बीजा, चिनार काष्ट, अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख जप्त किया गया ।
    इसके पूर्व नगरी परी क्षेत्र के कर्मचारी जब हाथी की निगरानी कार्य रात्रि में 2:00 बजे कर रहे थे तो , ग्राम डोंगरडुला ,जर्बरा चौक पर दो साइकिल वालों से 5 नग सागौन जप्त किया गया इनमें से एक राजू वल्द रोमलाल वट्टी,रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दूसरा व्यक्ति कवी लाल वल्द तेजू राम ग्राम चार गांव के निशानदेही पर रामलाल के घर पर छापा मारकर उक्त वनोपज जप्त किया गया ।

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ई-संजीवनी ओपीडीसेवा विशेष रूप से प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए शुरू की गई है । जिसमें आप किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घर बैठे ही एमबीबीएस डॉक्टर से चिकित्सकीय सलाह लेकर इलाज करा सकते हैं। ई-संजीवनी ओपीडीसेवा में आपको अस्पताल जाने की जरूरत नही है । यह सेवा बिलकुल निशुल्क है ।
    जिला अस्पताल कंसल्टेंट डॉ. एनके ओझा ने बताया,“ ई-संजीवनी ओपीडी सेवा की शुरुआत कोविड-19 के संक्रमण से बचने के उद्देश से शुरू की गई थी । अस्पतालों में भीड़ को नियंत्रित करने और अस्पतालों का दबाव कम करने के उद्देश्य से इसको शुरू किया गया था । वर्तमान में इसको विस्तार देते हुए इस सेवा में 2 मेडिकल ऑफिसर डॉ.शुभांगी तिवारी(एमओ), डॉ.अंकित खाण्डेलवाल (एमओ)और 1 विशेषज्ञ चिकित्सकडॉ.विपिन वर्मा (एमडी)अपनी सेवाएं दे रहे हैं । जिला अस्पताल कालीबाड़ी में इसका हब सेंटर बनाया गया है । पूर्व में टेलीमेडिसिन का लाभ स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लिया जा रहा था । वर्तमान में इस सेवा को विस्तार देते हुए संजीवनी एप्स के माध्यम से ओपीडी में रजिस्ट्रेशन करा कर सेवाएं ले सकते हैं ।ई-संजीवनी ओपीडी वेबसाइट व एपलीकेशन से इलाज बहुत आसान है।
    साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल के मार्गदर्शन में पेरीफैरी के माध्यम से सीएचसी, पीएचसी,हमर अस्पताल,और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में भी लोगों को टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
    क्या करें ।
    आप गूगल क्रोम (Google Chrome) या प्ले स्टोर के माध्यम से (Https://www.eSanjeevaniopd.inया https://play.google.com/store/apps/details?id=in.hied.esanjeevaniopd) इस तक पहुँच सकते हैं और निम्न कार्य कर सकते हैं :-
    1. www.eSanjeevaniOPD.in पर जाएं।
    2. 1.Patient Registration (पेशेंट रजिस्ट्रेशन) बटन पर क्लिक करें।
    3. अपना मोबाइल नंबर डालें और Send OTP (सेंड ओटीपी) पर क्लिक करें।
    4. अपना मोबाइल नंबर सत्यापित रजिस्टर करें ।
    5. पंजीकरण के बाद टोकन बनाएं ।
    6. अधिसूचना (नोटिफिकेशन) मिलने पर लॉगिन करें ।
    7. अपनी बारी का इंतजार करें और डॉक्टर से सलाह लें ।
    8. ई-प्रिसक्रिप्शन (पर्चे) डाउनलोड करें
    आप ऑनलाइन डॉक्टर से जुड़ेगे। फिर वीडियो के माध्यम से आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।ऑनलाइन डॉक्टर दवाओं की अधिकृत पर्ची लिखेगा, आप उसे किसी भी फार्मेसी दुकान पर दिखा कर दवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
    यह पूरी तरह से मुफ़्त सेवा है।
    आप इस सेवा का उपयोग हर दिन सुबह 9 बजे से 4 बजे तक कर सकते है। यह सेवा पूरी तरह से मुफ़्त है

    पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अहम क़िरदार के रूप में जाने जाने वाले शिवसेना छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष धन्नजय सिंह परिहार का जन्मदिवस ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय की उपस्थिति में बस्तर के शिवसैनिकों ने धूमधाम से मनाया।

    काफ़ी लंबे अरसे के बाद बस्तर की भूमि पर शिवसैनिकों की सक्रियता पुनः दिखाई देने लगी है। शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय के मार्गदर्शन में शिवसैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिवस के दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए।


    ● छोटे बच्चों और बढ़ो में बांटी गई टाफियां, केक और समोसे

    शिवसेना प्रदेश प्रमुख के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय कालीपुर स्तिथ अटल आवास परिसर में जाकर बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, वहां उपस्थित 300 से अधिक बच्चों और अन्य बढ़े लोगों में शिवसैनिकों ने टाफियां, केक और समोसे बांटी गई।

    ● जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान ज़िला अध्यक्ष के उद्बोधन से प्रभावित होकर शिवसेना से जुड़े 20 लोग

    शिवसेना ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय के उद्बोधन से प्रभावित होकर अटल आवास परिसर के लोगों ने शिवसेना में शामिल होने की इच्छा जताई जिसपर वहां 20 नए लोगों को पार्टी में शामिल किया गया।

    कोविड टीकाकरण के लिए किया गया प्रोत्साहित

    घठुला में जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर में आस-पास के 14 पंचायतों के लोगों ने विभिन्न मांग और समस्याओं सम्बन्धी आवेदन पंचायत सचिव के जरिए प्रस्तुत किए थे।
    शासकीय हाईस्कूल परिसर में सुबह साढ़े दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित आज के शिविर में पूर्व में मिले आवेदनों के निराकरण की स्थिति से विभाग प्रमुखों ने वहां उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की पहल पर ब्लॉक स्तर पर जनचौपाल शिविर माह के सभी कार्य दिवस वाले शनिवार में आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कि ग्रामीण बेवजह अपनी समस्याओं और मांग को लेकर परेशान नहीं हो। इसी कड़ी में जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर आयोजित करने का निर्णय कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने लिया और घठुला में आज पहला जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया।
    बताया गया कि आज के शिविर में मिले 185 आवेदनों को 16 से 26 फरवरी तक गांवों में मुनादी कर लिया गया था। आज शिविर स्थल में बताया गया कि 179 आवेदनों का निराकरण विभागों द्वारा किया गया। सर्वाधिक 139 आवेदन जनपद पंचायत नगरी को मिले, जिसमें से 137 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी तरह विद्युत विभाग को मिले आठ आवेदनों में से पांच और जल संसाधन विभाग को मिले चार आवेदनों में से तीन आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके अलावा खाद्य विभाग को 16, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पांच, राजस्व को चार, कृषि को तीन, क्रेडा और शिक्षा विभाग को दो-दो तथा महिला एवं बाल विकास विभाग और अंत्यावसायी को एक-एक आवेदन मिले, जिनका शत्-प्रतिशत निराकरण कर लिया गया। कलेक्टर ने शिविर में मिले आवेदनों की जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों को 15 दिनों में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिले आवेदनों को गंभीरता से निराकृत करने का प्रयास है।
    कलेक्टर ने मौके पर शिविर के स्वरूप से ग्रामीणों को रु-ब-रू कराया। उन्होंने बताया कि आवेदन जनचौपाल शिविर लगने के 15 दिन पहले पंचायतो के क्लस्टर बनाकर लिए जा रहे हैं। मिले आवेदनों की मौके पर समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि एक माह के भीतर खाद्य विभाग सुनिश्चित करे कि उनके राशन कार्ड संबधी सभी आवेदनों का निराकरण कर लिया जाए। पेंशन प्रकरण मामले में कलेक्टर ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि नगरी क्षेत्र के ऐसे पात्र लोगों को एक माह में अभियान चलाकर पेंशन स्वीकृत करना सुनिश्चित किया जाए।
    कलेक्टर ने जनचौपाल शिविर में उपस्थित घठुला क्लस्टर के सरपंचों से भी चर्चा कर उनके क्षेत्र की मांग और समस्याओं की जानकारी ली। इसमें कोविड टीकाकरण, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेंशन, मनरेगा इत्यादि योजनाओं की जानकारी शामिल है। आज के घठुला शिविर में जिन पंचायतों के क्लस्टर से आवेदन लिए गए, उनमें बिरनासिल्ली, बोरई, फरसगांव, घठुला, लखनपुरी, लटियारा, गिधावा, लिखमा, पोड़ागांव, रतावा, पाईकभाठा, मैनपुर, घुटकेल, पांवद्वार सम्मिलित है। इस मौके पर मंच से जिला पंचायत सदस्य श्री मनोज साक्षी ने जनचौपाल शिविर को कलेक्टर श्री मौर्य के नेतृत्व में अच्छी पहल माना, क्योंकि इससे ग्रामीणों को अपनी मांग, समस्या रखने का एक और मंच मिला है। जनपद उपाध्यक्ष श्री हुमित लिम्जा ने सभी ग्रामीणों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने प्रेरित किया, क्योंकि प्रशासन उनके द्वार तक पहुंच रहा है। जनपद सदस्य श्री उमेश देव, श्रीमती कविता पवार ने भी मंच से ग्रामीणों को संबोधित किया। इस मौके पर सरपंच घठुला श्री राजू सोम ने शिविर में उपस्थित सबका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंच में जनपद सदस्य श्रीमती राजिम साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    आज के जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर में अधिकारियों ने ना केवल आवेदन के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया, बल्कि विभागीय योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित ग्रामीणों को दी। जहां स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए अपील की, वहीं कृषि विभाग ने जैविक खेती, वर्मी का उपयोग, धान के रकबे को कम कर अन्य फसल लेने प्रेरित किया। साथ ही दस मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले कृषक चैपालों की जानकारी दी, जिसके जरिए आगामी खरीफ सीजन में फसल चक्र परिवर्तन, वर्मी खाद को बढ़ावा देने किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। शिविर में अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

    *थाना कोतवाली पुलिस धमतरी की त्वरित कार्यवाही*

               पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने,  सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच कर उन पर सतत निगाह रखने निर्देशित किए जाने के फलस्वरुप कई मामलों में अज्ञात आरोपियों की त्वरित पता तलाश कर हिरासत में लेकर उनके कब्जे से संपत्ति बरामद किया गया है।

           प्रार्थी सोहन दास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय मनोहर दास मानिकपुरी निवासी ग्राम देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने दिनांक 04/03/2021 को  रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03/03/2021 को सामान खरीदने के लिए धमतरी आया था कि रात्रि करीबन 8:00 बजे मिशन ग्राउंड के पास प्लास्टिक दुकान के सामने एक मोटरसाइकिल वाला उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में पटक दिया तथा उसके शर्ट के जेब में रखे एक की-पैड मोबाइल को लूट कर भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली धमतरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 394 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

             पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने थाना प्रभारी कोतवाली को अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली तत्काल घटनास्थल व उसके आसपास से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर मुखबिरों को सक्रिय किए। मुखबिर सूचना पर संदेही प्रकाश बंगाली के सकुनत में दबिश देकर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में घटना स्वीकार करने तथा प्रार्थी से लूटा गया की-पैड मोबाइल पेश करने पर गवाहों के समक्ष बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 05 एए 3703 को भी जप्त किया गया है।

            मामले में उपलब्ध साक्ष्य, आरोपी के मेमोरेंडम कथन व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
    प्रकाश बंगाली पिता गोपाल देवनाथ बंगाली उम्र 22 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी गली नंबर 3 थाना कोतवाली जिला धमतरी

              उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक आर.के.साहू, आरक्षक डुगेश्वर साहू, विकास द्विवेदी एवं अंकुश नंदा का विशेष योगदान रहा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision