September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    क्षेत्र का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मेला के दर्शन व आनंद उठाने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।
    ऐसे में नगरी बस स्टैंड में काफी अधिक सख्या में बाहर से आने वाले यात्रीयों की भीड़ देखी देखी जा रही है।
    नगर प्रशासन को मेले को ध्यान में रखते हुए, समय पर तैयारियां करनी चाहिये थी।
    यात्रियों को धूप से बचाने के लिए न-तो छत की व्यवस्था की गई । न-ही पेयजल जैसे आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया।

    बस स्टैंड में पेयजल सुविधा के लिए एक हैंडपंप ,एक बोरवेल की व्यवस्था है पर वर्तमान में दोनों ही सुविधाएं ठप्प पड़ी है।
    यात्री पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
    नगरी नगर पंचायत बने प्रथम कार्यकाल में बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय हुआ करता था।
    जिसे आधुनिक और बड़ा यात्री प्रतिक्षालय बनाने के नाम से तोड़ा गया।
    पुराना यात्री प्रतीक्षालय ध्वस्त किए लगभग 4 से 5 साल होने को है पर नया निर्माण प्ररांभ नही हो पाया है।
    इस संबंध में नगरवासी आरोप लगाते हैं,कि कुछ लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, निर्माण कार्य को टाला जा रहा है।

    बस स्टैंड में चारों तरफ अव्यवस्था का वातावरण है।
    अव्यवस्थित ठेले व्यापारी, दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर जिन पर लगाम कसने में नगर पंचायत प्रशासन नाकाम रही है।
    सुलभ व्यवस्था होने के बावजूद भी बाहर से आए यात्रियों को सुलभ का पता पूछना पड़ता है क्योंकि चारों तरफ ठेलों और वाहनो से घिरा होने की वजह से सुलभ सुविधा का बोर्ड यात्रियों को नजर नहीं आता।
    शिकायतों के बाद भी आश्वासन के अलावा व्यवस्था सुधारने कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
    27 फरवरी से पेयजल के लिए यात्रियों को भटकते देख इस बात की जानकारी नगर प्रशासन को दी गई पर अब तक किसी तरह की व्यवस्था सुधार के लिए कार्रवाई नहीं की गई।
    पूछे जाने पर नगर पंचायत के पेयजल विभाग के एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि हैंडपंप में और पाइप डालने की आवश्यकता है ,क्योंकि जलस्तर नीचे चला गया है।
    बोरवेल का ठुल्लू पंप्प खराब हो चुका है ,उसे बनाने दिया गया है ।दो-तीन दिन में व्यवस्था सुधर जाएगी।
    मेला उत्सव के समय बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, समय पर व्यवस्था सुधारने की जिम्मेवरी नगर प्रशासन की थी।

    समुचित यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी.राजभानु ने यातायात प्रभारी गगन बाजपेई को आम जनों के सुगम आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था बनाए रखने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

    उक्त निर्देश के तारतम्य में यातायात प्रभारी अपने स्टाफ के साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाते हुए अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान विभिन्न तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान राजेश सोनवानी पिता शंकरलाल सोनवानी उम्र 42 वर्ष निवासी चंदनडीह रायपुर का मौके पर ही एल्कोमीटर से चेक करने पर शराब सेवन कर वाहन चलाते पुष्टि हुई। जिस पर उक्त वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धमतरी के न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा राजेश सोनवानी को शराब सेवन कर वाहन चलाने पर ₹10,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान स्पीड राडार के माध्यम से ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, प्रेशर हार्न का उपयोग, नो पार्किंग आदि में भी कार्यवाही की जा रही है।

    यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त संचालक एयर कमोडोर ए.एन.कुलकर्णी एवं नव मनोनित संचालक ब्रिगेडियर  विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने सेवानिवृत्त कुलकर्णी को सेवानिवृत्ती के पश्चात् उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की तथा नव मनोनित संचालक विवेक शर्मा को कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

    सोमवार को नगरी में 1, कुरूद में 2, मगरलोड 1 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    अच्छी बात ये रही की धमतरी शहरी क्षेत्र आज एक भी कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने नही आया।

    जिले अब तक 132 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    नगरी में अब तक 1188 व धमतरी शहरी क्षेत्र 2429 कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    जिनमें से शहरी धमतरी क्षेत्र के 47, नगरी के 8 व कुरूद के 40 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा,जिला अध्यक्ष डॉ.भूषण चंद्राकर,नगरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल,सचिव टीकमचंद सिन्हा,कोषाध्यक्ष तोमल साहू एवं प्रांतीय आई टी सेल सदस्य कैलाश सोन ने कहा कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति देने, पुरानी पेंशन लागू करने की कार्यवाही करने, अनुकम्पा नियुक्ति देने का वादा किया गया है, 2020 में कर्मचारियो के सभी विषय पर जनघोषणा पत्र के वादा को पूरा करने की बात की थी, 2020 कोरोना वर्ष था, हमने इंतजार किया परंतु अब 2021 में कर्मचारियो से किया गया वादा व जनघोषणा पत्र में उल्लेखित कर्मचारियो के किसी योजना पर निर्णय नही लिया गया है, यह बजट शिक्षक व कर्मचारियों के लिए निराशाजनक व अनुपयुक्त बजट है,9% लम्बित महंगाई भत्ता को देने का कोई प्रावधान नही किया गया, यह सम्पूर्ण कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
    एल बी संवर्ग के शिक्षको को सभी संवर्ग पर पदोन्नति देने, सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को समाप्त करने, 6 वर्ष से लंबित 2800 अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण, 2 वर्ष में संविलियन के बाद अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज के साथ वेतन निर्धारण के विषय पर भी कोई प्रावधान नही किया गया है।

    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी द्वारा श्री कणेश्वर महादेव मेला महोत्सव के पावन अवसर पर चार दिवसीय ज्ञान अध्यात्म एवं मनोरंजन का अद्भुत समागम सत्यम शिवम सुंदरम भव्य आध्यात्मिक झांकी का आयोजन किया गया झांकी के मुख्य आकर्षण के रूप में परमात्मा निराकार परमात्मा शिव 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन आधुनिक कुंभकरण लाइट एंड साउंड शो एवं चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी रखा गया है। इन झांकियों के माध्यम से मानव जीवन के दार्शनिक अध्यात्मिक एवं विश्व परिवर्तन के तथ्यों को वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया गया । इस अवसर , माननीय श्रीमती डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी( विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र,56) , माननीय भ्राता हर्षद मेहता जी( पूर्व विधायक धमतरी क्षेत्र) , माननीय भ्राता शरद लोहाना जी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस) , माननीय भ्राता लखनलाल ध्रुव जी( पीसीसी सदस्य कांग्रेस) , माननीय भ्राता विजय देवांगन जी (महापौर धमतरी) , माननीय भ्राता कैलाश प्रजापति जी (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस) , माननीय भ्राता रुद्र प्रताप नाग जी (विधायक प्रतिनिधि सिहावा क्षेत्र) , माननीय भ्राता अमृत नाग जी (वरिष्ठ कांग्रेसी), माखन भारेवा जी (कांग्रेस नेता ), उत्तम गोलछा जी (प्रतिष्ठित व्यवसाई)आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी( मुख्य संचालिका ब्रम्हाकुमारी धमतरी) , आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी माधुरी दीदी जी ( संचालिका सेवा केंद्र नगरी) ,आदरणीय राजयोगिनी साधना दीदी जी (संचालिका उपसेवा केंद्र बिरगुडी), के कर कमलों द्वारा भव्य आध्यात्मिक झांकी का अनावरण किया गया ।। यह झांकी दिनांक 27 फरवरी से 2 मार्च तक समय दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए खुली रहेगी अतः आप इसका लाभ अवश्य लें ।।

    *पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर थाना अर्जुनी पुलिस एवं साइबर तकनीकी सेल की संयुक्त त्वरित कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के कुशल मार्गदर्शन में असामाजिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जाकर उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

          इसी क्रम में दिनांक 28-02-2021 की रात्रि थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवीन ढ़ाबा एवं संबलपुर के मध्य मेन रोड़ में दो व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ को बैग में रखे है एवं वितरित करने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश में थाना अर्जुनी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल गवाहों के साथ बताये हुए स्थान की घेराबंदी करते हुए रेड कार्यवाही किया गया।

            नवीन ढ़ाबा एवं संबलपुर के मध्य मेन रोड़ में दो व्यक्ति बैग लिए संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। दोनों संदेहियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रियांश त्रिपाठी पिता पंकज कुमार त्रिपाठी उम्र 22 वर्ष निवासी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश एवं अभय सिंग पटेल पिता सुभिप सिंग पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष कॉलोनी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश बताये। उक्त दोनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर विधिवत तलाशी  लिया गया। तलाशी लेने पर प्रियांश त्रिपाठी के लाल रंग के बैग में दो अलग-अलग पैकेट में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा  एवं अभय सिंग पटेल के नीले रंग के बैग में एक पैकेट में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे रंगे हाथ मिलने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 14 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹1,16,000/- (एक लाख सोलह हजार रुपए), दो एंड्राइड मोबाइल एवं
    दो की-पैड मोबाइल जुमला कीमती ₹1,37,600/- को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

    *मामले में गिरफ्तार आरोपियों का नाम -
    01. प्रियांश त्रिपाठी पिता पंकज कुमार त्रिपाठी उम्र 22 वर्ष निवासी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा (उत्तर प्रदेश)
    02. अभय सिंग पटेल पिता सुभिप सिंग पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी सुराज कॉलोनी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा (उत्तर प्रदेश)

         उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना अर्जुनी के सहायक उपनिरीक्षक गोकुल राम साहू, प्रधान आरक्षक मनीष रामटेके, आरक्षक मिथलेश तिवारी, रितेश साहू, गहेश्वर साहू एवं साइबर सेल से मुकेश मिश्रा, धीरज डड़सेना, झमेल सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के कोमोरबीडिटी (Co-morbidity) पीड़ितों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस चरण में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों (मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर और उप स्वास्थ्य केन्द्र) एवं पी.एम.जे.ए.वाय, सी.जी.एच.एस. इम्पैनल्ड निजी अस्पतालों में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। निजी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र के रूप में चिन्हांकित करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शासकीय अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण निःशुल्क किया जाएगा। निजी अस्पतालों में लाभार्थियों को अधिकतम 100 रूपए सेवा शुल्क तथा 150 रूपए वैक्सीन के लिए भुगतान करना होगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा शहीद स्मारक भवन में आयोजित राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कर सामाजिक एकता की न सिर्फ मिसाल दी जा रही है अपितु अनावश्यक आडम्बर और घर जाकर वधु पसंद करने की प्रथा को भी दूर करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सतनामी समाज प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन में समाज के युवक-युवती अपना परिचय देकर अपनी पसंद का रिश्ता जोड़ सकते हैं। इस तरह के सम्मेलन का आयोजन होता ही रहना चाहिए। इससे सामाजिक स्तर पर एकजुटता और पहचान बनने के साथ सामाजिक स्तर पर मजबूत रिश्तें भी बनते हैं।
    मंत्री डॉ.डहरिया ने आगे कहा कि बहुत से युवा साथी नौकरी या सेटल होने के चक्कर में समय पर विवाह नहीं कर पाते। वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी सभी को मिल पाना संभव नहीं है। सरकारी नौकरी के चक्कर में विवाह को टालना अपने पारिवारिक जिम्मेदारी को नजरअंदाज करने जैसा है। उन्होंने कहा कि जीवन-यापन के बहुत विकल्प है। समाज के युवाओं को व्यापार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपना कदम बढ़ाना होगा। व्यापार औश्र स्वरोजगार के साथ निजी क्षेत्र में नौकरी करके एक सुखद पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन आसानी से किया जा सकता है। मंत्री डॉ. डहरिया ने सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के साथ समाज को एकजुट हाकर रहने की अपील की।
    सम्मेलन में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, महापौर श्री एजाज ढ़ेबर शामिल हुए और अपने संबोधन में कहा कि निश्चित ही इस तरह के आयोजन से समाज के लोगों में रिश्तों के प्रति विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के साथ महान संत बाबा गुरू घासीदास जी के बताए हुए राह पर चल रही है। सम्मेलन में 1021 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर राजश्री सद्भावना समिति की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाई गई। जिसमें मंत्री डॉ डहरिया सहित 4000 से भी अधिक लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर सामाजिक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष के. पी. खण्डे, संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया, डॉ. जे.आर. सोनी, डी.एस. पात्रे, सुंदरलाल जोगी, चेतन चंदेल, आदि उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision