
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
रायपुर / शौर्यपथ / युवा काँग्रेस नेता एवं डॉ. विपिन बिहारी सुर वार्ड के छाया पार्षद नोहर साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करते हुए ये साबित कर दिया है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना जो मुख्यमंत्री ने 2 वर्ष पूर्व रखी थी वो साकार हो रहा है।
बजट में शहरी भूमि पर काबिज गरीबों को पट्टा दिए जाने का निर्णय, गरीब हितैषी सरकार का जीवंत प्रमाण है, बजट प्रदेश के सर्वहारा वर्ग के उत्थान को समर्पित है। युवा काँग्रेस नेता नोहर साहू ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जी का मार्गदर्शन प्रदेशहीत की दूरगामी सोच रखने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ उत्पादक राज्य है, संभावनाओं का प्रदेश है जिसे बेहतर रूप से संवारने का कार्य किया जा रहा है, आज उसी का प्रमाण है कि कोरोनाकाल से उपजे हालातों एवं देश के आर्थिक मंदी के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य ने 2 वर्ष में अपने जनहितकारी योजनाओं के चलते आर्थिक तौर पर भी मजबूती से खड़ी हुई है।
‘गांव में लगे सूचना शिविर से प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। मेहनतकश किसान जहां एक ओर कर्जमाफी से उबरकर अपने हितों की चिंता कर पा रहे हैं वहीं गोधन न्याय योजना गांव व गरीब लोगों में पहुंच बनाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में कामयाब रही है।‘ उक्त बातें ग्राम पंचायत देवपुर के सरपंच श्री चेतनलाल यदु ने कही। जनसम्पर्क विभाग द्वारा आज धमतरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत देवपुर में आयोजित साप्ताहिक हाट-बाजार के अवसर पर प्रदेश सरकार के विगत दो वर्षों की उपलब्धियों एवं विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों को निःशुल्क पत्र-पत्रिकाएं व पुस्तिकाएं भी बांटी गईं।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद ग्राम देवपुर की श्रीमती सीताबाई साहू ने कहा कि पिछले एक साल से कोरोना महामारी के संकट के दौरान भी मनरेगा के जरिए ग्रामीणों को रोजगार दिलाया और सबसे अच्छी बात यह रही कि धमतरी जिले में सबसे ज्यादा मानव श्रम सृजित हुआ, इसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। पंच श्री अमरसिंह साहू ने कहा कि सूचना शिविर से सरकार के लोकहित के कामों का पता चल रहा है। उन्होंने नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना को गांव की उन्नति का वास्तविक आधार बताया। श्री आशाराम देवांगन ने किसानों की कर्जमाफी को सबसे अधिक राहत देने वाली योजना बताया। सुरजी बाई ने छायाचित्रों का अवलोकन कर कहा कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी तो नहीं है, लेकिन छायाचित्र के माध्यम से सरकार के कामकाज का आसानी से पता चल रहा है। इसी तरह श्री गजानंद साहू, श्री जयप्रकाश साहू तथा मनीराम साहू ने कहा कि ऐसे शिविरों के जरिए शासन की योजनाओं और सकारात्मक कामों का पता चलता है, इसलिए समय-समय पर शिविर जरूर लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार में खरीदी करने आए अनेक ग्रामीणों ने भी न सिर्फ प्रदर्शनी का अवलोकन किया, अपितु शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित पुस्तकें एवं ब्रोशर भी निःशुल्क प्राप्त किए।
धमतरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब तक 68 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए हैं। योजना शुरू होने से अब तक की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 85 लाख मानव दिवस सृजित करने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 68.08 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। औसतन 50 लाख मानव दिवस सृजन के लक्ष्य को पार करते हुए यह आंकड़ा 68 लाख के ऊपर पहुंच गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक एक लाख 39 हजार परिवारों को रोजगार प्रदाय किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में मनरेगा के तहत एक लाख 59 हजार परिवार पंजीकृत हैं। पंजीकृत परिवार में से एक लाख 47 हजार 812 परिवार रोजगार मूलक कार्यों में सक्रिय हैं। इसके अलावा 14 हजार 102 परिवार को सौ दिवस का रोजगार मिला है तथा 944 दिव्यांगों ने 20,090 मानव दिवस सृजित किए हैं।
जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 237 करोड़ रूपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है। इसमें से अब तक 163 करोड़ रूपए व्यय किये जा चुके हैं। जिसमें से 129 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक मजदूरी और 26 करोड़ 71 लाख रूपए से अधिक सामग्री में व्यय किए गए हैं। मुख्य रूप से इस वित्तीय वर्ष में वनाधिकार पट्टाधारी लगभग चार हजार परिवारों को भूमि सुधार एवं डबरी निर्माण कार्य से लाभान्वित किया गया है। साथ ही नवगठित 15 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है, वहीं 225 ग्राम पंचायतों में नवीन गौठानों की स्वीकृति के अलावा 54 सहकारी समितियों में 333 नग धान चबूतरा के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। इसी तरह ढाई सौ ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा के अभिसरण से सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया तथा नरवा परियोजना के तहत 21 नालों का उपचार का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही छः ग्राम पंचायतों में वनाधिकार पट्टाधारी परिवारों के निजी भूमि विकास सहित वृक्षारोपण के कार्य डी.एम.एफ. एवं मनरेगा के अभिसरण से कराये गए। जिले में सामुदायिक वृक्षारोपण के तहत 300 एकड़ भूमि में ब्लाॅक प्लांटेशन का कार्य किया गया तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण के लिए डबरी निर्माण, तालाब निर्माण एवं गहरीकरण के कार्य कराये गए।
इसी तरह गौठान परियोजना के तहत ग्राम पंचायत भटगांव में लेमनग्रास उत्पादन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ढाई लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। बताया गया है कि शासन की गाईडलाइन अनुसार चरणबद्ध तरीके से योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य कराये जा रहे हैं। जिले में प्रति दिवस 59 हजार 123 श्रमिक मनरेगा के तहत नियोजित हैं। इससे श्रमिकों के आर्थिक विकास में सहयोग मिल रहा है। जिले में श्रमिकों में जागरूकता लाने की दृष्टि से माह के प्रत्येक सात तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन कर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजनांतर्गत रोजगार दिवस के दिन श्रमिकों से काम की मांग प्राप्त करने एवं योजना प्रचार-प्रसार करने तथा योजनांतर्गत छूटे परिवारों का पंजीयन एवं पंजीकृत परिवारों द्वारा काम की मांग पर कार्यवाही एवं क्रियान्वयन करने के निर्देश पंचायतों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड 19 की अवधि के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में सोशल डिस्टेंस के साथ मनरेगा के तहत कार्य शुरू किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री बी. पी. राजभानु ने यातायात के बढ़ते दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सड़क सुरक्षा माह के दौरान जन जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने समझाइश दिये जाने निर्देशित किया गया। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा सतत पेट्रोलिंग करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों की आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। फिर भी कुछेक वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को अनुशासित रहने तथा अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर सजगता से ड्यूटी करते हुए सुचारू रूप से यातायात का संचालन करने तथा अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के परिपालन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती सारिका वैद्य के दिशा निर्देश में यातायात प्रभारी श्री गगन बाजपेई द्वारा परिवहन विभाग धमतरी से समन्वय स्थापित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत आज यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा में श्यामतराई में वाहन चेकिंग किया जा रहा है। जिसमें तकनीकी संसाधनों-स्पीड राडार, ब्रीथ एनालाइजर, एल्कोमीटर आदि का उपयोग करते हुए चेकिंग की जा रही है। साथ ही बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, ओव्हरलोड, प्रेशर हॉर्न के उपयोग एवं नो पार्किंग पर कार्यवाही की जा रही है। अब तक 45 वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री गगन बाजपेई अपने यातायात स्टाफ के साथ एवं जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू परिवहन विभाग के निरीक्षक श्री ध्रुव व स्टाफ सम्मिलित रहें।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेश के महान कवि संत पवन दीवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा पवन दीवान जी ने छत्तीसगढ़ियों में स्वाभिमान जगाने का काम किया, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आंदोलन किया, छत्तीसगढ़ी भाषा को भागवत कथा में शामिल कर उसे जन-जन में प्रसारित-प्रचारित करने और मातृभाषा के प्रति सम्मान जगाने का काम किया। उन्होंने हर मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो एक सफल कवि, भागवताचार्य, खिलाड़ी और राजनेता के तौर जाने और माने गए. जिन्होंने एक पंक्ति में जीवन के मूल्य को समझा दिया था….तहूँ होबे राख…महूँ होहू राख…जैसे अनेक कविताएं लिखी जो प्रदेश की मट्टी की महक को महसूस कराती थी।
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
सरसींवा / शौर्यपथ / सरसींवा के थाना परिसर में शहादत दिवस पर दंतेवाड़ा कुँवाकोंडा थाना के उप निरीक्षक शहीद विवेक शुक्ला के मूर्ति का अनावरण आज बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण जी द्वारा किया गया। थाना परिसर में शहीद स्मारक के निर्माण के अवसर पर सरसींवा एवं आस पास के अन्य क्षेत्रों के लोगों ने इस अवसर में अपनी उपस्थिति दी।
शहीद विवेक शुक्ला का जन्म सरसींवा के जाने माने व्यापारी श्री जयप्रकाश शुक्ला एवं श्रीमती कुसुम शुक्ला के यहाँ हुआ तथा शहीद विवेक शुक्ला इनके बड़े सुपुत्र थे जिनकी वीरता की गाथा आज भी पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में भर्ती होने आने वाले नवजवानों को आज भी सुनाई जाती है। शहीद विवेक शुक्ला बचपन से ही प्रतिभावान छात्र रहे एवं अपनी शिक्षा दीक्षा रायपुर नवदय विद्यालय से पूर्ण की एवं आगे की पढ़ाई बिलासपुर से की। वर्ष 2014 में दंतेवाड़ा कुँवाकोंडा थाना के अंतर्गत नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।
इस अवसर पर बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण, जयप्रकाश शुक्ला, श्रीमती कुसुम शुक्ला, पत्नी रीमा शुक्ला, सार्थक सृजन (पुत्र) शैलजा शर्मा (शहीद विवेक शुक्ला की दीदी), वैभव शुक्ला( छोटे भाई),श्रुति शुक्ला एवं आसपास के क्षेत्रों से आये लोग उपस्थित रहे।
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी दिल्ली में आल इंडिया अनऑर्गेनाइजेडवर्कर कांग्रेस (AIUWC) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज खत्म हुई। AIUWC के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह जी की अध्यक्षता में यह बैठक कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यालय 24, अकबर रोड़ में हुई। इस बैठक में AIUWC के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों समेत सभी प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चाएं की गई।
शनिवार को शूरू हुई इस बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत और मंच संचालन AIUWC के राष्ट्रीय समन्वयक श्री अरूण कुमार त्रिपाठी जी ने किया। उसके बाद उद्घाटन भाषण कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष पवन बंसल जी ने दिया। कांग्रेस के पूर्व सांसद और महासचिव तारिक अनवर जी, पूर्व सासंद संदीप दीक्षित जी और मनीष जी ने भी भविष्य के लिए मार्गदर्शन हेतु बेहतरीन सुझाव दिए।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय समन्वयक डा. साई अनामिका जी, मुकेश डागर जी, Ms शहनाज रफीक जी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय समेत सभी राष्ट्रीय समन्वयक, सभी राज्यों के प्रभारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी भाग लिया और अपने-अपने राज्यों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। कुछ राज्यों में लाॅकडाऊन की वजह से जो पदाधिकारी पहुँच नही पाए, वे सभी Zoom के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
पदाधिकारियों की इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एजेंडा तय किया गया और आगामी होने वाले चुनाव में AIUWC की भूमिका क्या होगी, उस पर भी चर्चा की गई। संगठन के विस्तार हेतु कुछ नई जिम्मेदारी भी तय की गई हैं।
*सेवानिवृत्त होते हुए भावुक होकर किया अपने अनुभव को साझा*
धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने परंपरा अनुसार आज विदाई कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे को स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में कभी भी जरूरत पड़े तो सीधे मेरे पास चले आना, मैं आपका सहयोग जरूर करुंगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री प्रभूदास बांधे भावुक होते हुए अपने अनुभव को उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किया गया।
सेवानिवृत्त श्री प्रभु दास बाँधे वर्ष 1986 पी.टी.एस. राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत रहे। वर्ष 1999 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पद्दोन्नत होकर जिला कबीरधाम में अपनी सेवाएं दी।वर्ष 2010 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर जिला धमतरी में पदस्थ रहकर विभिन्न थानों में कार्यरत रहे और लगभग 35 वर्ष तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दी।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू, मुख्य लिपिक श्री मानसिंह साहू, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, उप निरीक्षक (अ) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभुदास बाँधे को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी।
*सेवानिवृत्त होते हुए भावुक होकर किया अपने अनुभव को साझा*
धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने परंपरा अनुसार आज विदाई कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे को स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में कभी भी जरूरत पड़े तो सीधे मेरे पास चले आना, मैं आपका सहयोग जरूर करुंगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री प्रभूदास बांधे भावुक होते हुए अपने अनुभव को उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किया गया।
सेवानिवृत्त श्री प्रभु दास बाँधे वर्ष 1986 पी.टी.एस. राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत रहे। वर्ष 1999 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पद्दोन्नत होकर जिला कबीरधाम में अपनी सेवाएं दी।वर्ष 2010 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर जिला धमतरी में पदस्थ रहकर विभिन्न थानों में कार्यरत रहे और लगभग 35 वर्ष तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दी।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू, मुख्य लिपिक श्री मानसिंह साहू, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, उप निरीक्षक (अ) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभुदास बाँधे को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
